Blog

  • ਪੰਜਾਬ : ਪੁਲਿਸ ਨੇ 3 ਕਿਲੋ 48 ਗ੍ਰਾਮ ਹੈਰੋਇਨ ਅਤੇ 310 ਗ੍ਰਾਮ ਆਈਸ ਸਮੇਤ 4 ਨੂੰ ਗ੍ਰਿਫ਼ਤਾਰ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਲੁਧਿਆਣਾ : ਐਸਟੀਐਫ ਨੇ ਦੋ ਵੱਖ-ਵੱਖ ਮਾਮਲਿਆਂ ਵਿੱਚ ਕੁੱਲ ਚਾਰ ਮੁਲਜ਼ਮਾਂ ਨੂੰ ਗ੍ਰਿਫ਼ਤਾਰ ਕਰਕੇ 3 ਕਿਲੋ 48 ਗ੍ਰਾਮ ਹੈਰੋਇਨ ਅਤੇ 310 ਗ੍ਰਾਮ ਆਈਸ ਬਰਾਮਦ ਕੀਤੀ ਹੈ। ਪ੍ਰੈਸ ਕਾਨਫਰੰਸ ਨੂੰ ਸੰਬੋਧਨ ਕਰਦਿਆਂ, ਏਆਈਜੀ ਸਨੇਹਦੀਪ ਸ਼ਰਮਾ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਇੰਸਪੈਕਟਰ ਹਰਬੰਸ ਸਿੰਘ ਦੀ ਟੀਮ ਨੇ ਗੁਪਤ ਸੂਚਨਾ ਦੇ ਆਧਾਰ ’ਤੇ ਵੱਖ-ਵੱਖ ਥਾਵਾਂ ਤੋਂ ਮੁਲਜ਼ਮਾਂ ਨੂੰ ਗ੍ਰਿਫ਼ਤਾਰ ਕੀਤਾ ਹੈ।

    ਪਹਿਲੇ ਮਾਮਲੇ ਵਿੱਚ ਇੱਕ ਮੁਲਜ਼ਮ ਕੋਲੋਂ 2 ਕਿਲੋ 18 ਗ੍ਰਾਮ ਹੈਰੋਇਨ ਬਰਾਮਦ ਹੋਈ ਸੀ। ਜਦੋਂਕਿ ਦੂਜੇ ਮਾਮਲੇ ਵਿੱਚ ਤਿੰਨ ਮੁਲਜ਼ਮਾਂ ਕੋਲੋਂ 1 ਕਿਲੋ 30 ਗ੍ਰਾਮ ਹੈਰੋਇਨ ਅਤੇ 310 ਗ੍ਰਾਮ ਆਈਸ ਬਰਾਮਦ ਹੋਈ ਹੈ। ਇਨ੍ਹਾਂ ਮੁਲਜ਼ਮਾਂ ਨੇ ਲੁਧਿਆਣਾ ਅਤੇ ਆਸ-ਪਾਸ ਦੇ ਇਲਾਕਿਆਂ ਵਿੱਚ ਨਸ਼ਾ ਸਪਲਾਈ ਕਰਨਾ ਸੀ। ਮੁਲਜ਼ਮਾਂ ਦਾ ਪੁਰਾਣਾ ਅਪਰਾਧਿਕ ਰਿਕਾਰਡ ਵੀ ਹੈ। ਮਾਮਲੇ ਦੀ ਜਾਂਚ ਕੀਤੀ ਜਾ ਰਹੀ ਹੈ।

  • विवेक इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल ने किया प्रदर्शनी का आयोजन

    प्रदर्शनी के माध्यम से नए सिखने की तरीके बताए

    बददी / सचिन बैंस: बद्दी स्थित विवेक इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल तीन कार्यक्रमों का आयोजन किया । छात्रों की विविध प्रतिभाओं का प्रदर्शन किया। किंडरगार्टन के छात्रों ने रंगीन प्रदर्शनी में स्वस्थ आदतों को बढ़ावा दिया । किंडरगार्टन सेक्शन स्वस्थ आदतों और स्वस्थ भोजन पर केंद्रित एक प्रदर्शनी के साथ जीवंत हो उठा । युवा शिक्षार्थियों ने विभिन्न काउंटरों के माध्यम से अपनी रचनात्मकता का प्रदर्शन किया। साथियों को साफ-सुथरी आदतों को अपनाने, फलों और सब्जियों का सेवन करने और शारीरिक गतिविधि में शामिल होने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने अस्वस्थ भोजन से बचने के महत्व पर भी जानकारीपूर्ण दृश्य प्रस्तुत किए । दिन का मुख्य आकर्षण शिक्षकों की ओर से बनाया गया एक अद्वितीय “सेल्फी स्टैंड” था, जहां छात्रों ने सीखते हुए  पुरानी यादे ताजा की। 


    मॉडल प्रदर्शनी ने जिज्ञासा और अन्वेषण को जगाया। 
    कक्षा 1 से 5 के छात्रों ने स्कूल की मॉडल प्रदर्शनी में 55 जटिल मॉडल प्रदर्शित किए, जो अंग्रेजी, गणित, विज्ञान और सामाजिक विज्ञान विषयों को शामिल करते हैं। केवल प्रदर्शन से परे, इस कार्यक्रम ने उपस्थित लोगों में जिज्ञासा और अन्वेषण को जगाया। हाइड्रोलिक लिफ्टों से लेकर स्वचालित स्ट्रीट लाइटों और यहां तक कि एक नाचते रोबोट तक के विविध मॉडलों ने छात्रों की महत्वपूर्ण सोच, सहयोग कौशल और वास्तविक दुनिया में ज्ञान के अनुप्रयोग का प्रदर्शन किया। इस इंटरैक्टिव प्लेटफॉर्म ने इन नवोदित विद्वानों में आत्मविश्वास और रचनात्मकता का पोषण किया, जो आकर्षक सीखने के माहौल के महत्व को उजागर करता है।


    एटीएल मॉडल प्रदर्शनी ने नवाचार और सहयोग को बढ़ावा दिया।
    अटल टिंकरिंग लैब (एटीएल) गतिविधि से भरा हुआ था। छात्रों ने एटीएल मॉडल प्रदर्शनी में अपने नवीन मॉडल का प्रदर्शन किया। अपने कौशल और कल्पना का उपयोग करते हुए छात्रों ने स्वचालित पुशअप काउंटर, स्मार्ट क्लैप सेंसर और यहां तक कि एक बगबोट जैसी परियोजनाएँ बनाईं। इन विविध मॉडलों ने महत्वपूर्ण सोच, सहयोग और वास्तविक दुनिया के परिदृश्यों में ज्ञान के अनुप्रयोग पर जोर दिया। अपनी परियोजनाओं में प्रौद्योगिकी को शामिल करके छात्रों ने लगातार बदलती दुनिया में अनुकूलन और फलने की अपनी क्षमता का प्रदर्शन किया।विवेक इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल इन कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए अपने छात्रों और शिक्षकों के समर्पण और रचनात्मकता की सराहना करता है। ये आकर्षक पहल पाठ्यपुस्तकों से परे सीखने के लिए एक मंच प्रदान करती हैं, जिससे छात्रों को कल के आत्मविश्वासपूर्ण और नवीन विचारकों बनने का अधिकार मिलता है।

  • पंजाबः घर से कीमती गन और नकदी उड़ा लेकर चोर फरार

    लुधियानाः जगराओं के नजदीक रायकोट में घर से चोरी की वारदात का मामला सामने आया है। जहां एनआरआई की कोठी को चोरों ने निशाना बनाया। दरअसल, एनआरआई की बंद कोठी से चोर कीमती गन व नकदी लेकर फरार हो गए। चोरी का पता अगले दिन पड़ोसियों को उस समय लगा, जब उन्होंने घर के ताले टूटे देखे। जिसके बाद उन्होंने एनआरआई के रिश्तेदार को बुलाया। रिश्तेदार ने मौके पर आकर देखा तो कमरों के दरवाजे और अलमारियां टूटी पड़ी थी। इसी दौरान उन्होंने अमरीका में रहने वाले प्रदीप सिंह और पुलिस को घटना की जानकारी दी। थाना सिटी रायकोट ​​​​​​में दर्ज कराई रिपोर्ट में गली नंबर एक कुर्तबा गेट रायकोट ​निवासी अमनदीप सिंह उर्फ बंटी ने बताया कि उसके पड़ोस में अमरीका निवासी प्रदीप सिंह का घर है।

    जब वह सुबह उठा तो देखा कि प्रदीप सिंह के घर का दरवाजा टूटा हुआ है और घर के अंदर समान बिखरा पड़ा है। जिसके बाद उसने प्रदीप सिंह के रिश्तेदार को घटना जानकारी दी। चोर एनआरआई के घर से घर में रखी एनआरआई के भाई तजिंदर सिंह की 12 बोर की डबल बैरल गन अलमारी में रखे 5-6 हजार रुपये चोरी कर ले गए। एएसआई गुरमीत सिंह ने बताया कि पुलिस ने अज्ञात चोरों खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। पुलिस के मुताबिक चोर घर की छत के रास्ते से घर के अंदर दाखिल हुए है। जिन्होंने पहले सीढ़ियां का दरवाजा तोड़कर कमरे में लगे शीशे तोड़े, फिर अलमारियों वाले कमरे के दरवाजे तोड़े होगे। उन्होंने बताया कि पुलिस गांव में लगे कैमरे चेक कर रही है। जल्द ही चोर पुलिस के हाथ लग जाएंगे।

  • पंजाब : सड़कों पर छात्रों ने की हुल्लड़बाजी, वीडियो वायरल

    चलती कार में किए स्टंट, गाड़ियों पर चलाए पटाखे

    लुधियाना : सोशल मीडिया पर अकसर ही तरह-तरह की वीडियो वायरल होती रहती है। ऐसा ही वीडियो लुधिायाना से सामने आया है। अनोखी फेयरवेल पार्टियों का स्कूलों में आयोजन हो रहा है। कान्वेंट स्कूल के छात्र फेयरवेल पार्टी के बाद सड़कों पर कारों का काफिला लेकर रैलियां निकाल रहे है। गाड़ियों की खिड़कियों से बाहर निकल कर स्टंटबाजी कर रहे है। खुद की जान को खतरे में डाल युवा तेज रफ्तार गाड़ियां हाईवे पर दौड़ा रहे है। तीन दिन पहले की वीडियो सामने आई है जिसमें शहर के नामी स्कूलों के छात्र लग्जरी कारों की रैली निकाल रहे है। ऐसी करीब 3 फेयरवेल रैलियां निकाली जा चुकी है। हालांकि कुछेक युवकों को ट्रैफिक पुलिस ने साउथ सिटी के पास नाकाबंदी के दौरान काबू कर उनके चालान किए हैं। अब पुलिस के पास ऐसी कुछ वीडियो फुटेज भी पहुंची है जिसके आधार पर कार्रवाई होने जा रही है। स्कूलों के बिगड़ैल युवक गाड़ियों का काफिला लेकर शहर के पाश इलाकों विशेषकर साउथ सिटी की तरफ जाते हुए वीडियो में भी दिखाई दे रहे है।

    इनमें से कुछ युवक गाड़ियों की छत और दरवाजों से बाहर निकाल कर स्टंटबाजी करते भी दिखाई दिए। कई कारों पर पटाखे चला रहे है। ट्रैफिक नियमों की सरेआम अवहेलना की जा रही है। ये बिगड़ैल युवक खुद के साथ-साथ लोगों के लिए भी जान का खतरा बने हुए है। इन रैलियों के खिलाफ अब ट्रैफिक पुलिस भी अलर्ट मोड पर आ चुकी है। अधिकारियों का कहना है कि लगातार लुधियाना के सोशल मीडिया पर नजर रखी जा रही है। कुछ गाड़ियों के नंबर ट्रेस कर लिए गए है। उन कार चालकों के खिलाफ एक्शन लिया जाएगा। थार के दरवाजे से बाहर निकल कर स्टंट कर रहे एक युवक की ऐसे ही खंभे से टकराने के दौरान मौत भी हो चुकी है। घटना करीब 4 महीने पहले सैक्टर 32 के इलाके की है। थार में सवार युवक दरवाजों के बाहर निकाल कर स्टंटबाजी कर रहे थे, जिससे एक युवक का सिर अचानक खंभे से टकरा गया व नजदीकी अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई थी।

    ट्रैफिक ACP चरणजीव लांबा ने कहा कि मामले ध्यान में है। करीब 5 स्कूलों को नोटिस भेजा गया है। सेफ सिटी कैमरों और सोशल मीडिया से प्राप्त वीडियो से कार चालकों की पहचान की जा रही है। कुछ वीडियो फुटेज में युवक गाड़ियों में सवार होकर हड़दुंग मचा रहे हैं जो सरासर ट्रैफिक नियमों के विपरित है। अगर चालक नाबालिग हुए तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा सकती है जिसमें 25 हजार रुपए तक का जुर्माना शामिल है। इसके अलावा नाबालिग चालकों के हाथों में गाड़ियों की चाबियां थमाने वाले पेरेंट्स को भी 3 साल तक की कैद हो सकती है। इसके साथ ही नाबालिग चालक का 25 वर्ष की आयु तक ड्राइविंग लाइसेंस नहीं बन पाएगा और साथ ही एक वर्ष के लिए वाहन की आर.सी. भी रद्द हो सकती है।

  • जालंधर : हनी ट्रैप में फंसा कर लोगों को ठगने वाले 4 गिरफ्तार, देखें वीडियो

    ऑटो यूनियन का पूर्व प्रधान धर्मिंदर गिल नामजद, फरार

    जालंधर : कमिश्नरेट पुलिस ने हनी ट्रैप मे फसाकर लोगों से पैसे वसूलने वाले एक गिरोह के 4 सदस्यों को गिरफ्तार किया है। एसीपी निर्मल सिंह ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि एक गिरोह हनी ट्रैप के जरिए लोगों को ब्लैकमेल कर पैसे वसूलने का धंधा कर रहा है। उन्होंने बताया कि यह गिरोह लोगों को होटलों के कमरों में बुला कर वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करता था। पुलिस पार्टी ने जालंधर के नंगल शामा चौंक के पास एक जाल बिछा कर गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया है।

    आरोपियों की पहचान प्रीत कौर पुत्री कमलजीत सिंह निवासी एच.एन.ओ.एल 51 अमरीक नगर जालंधर, अमन पत्नी रिशव निवासी अमरीक नगर सामने राजू किरायाना स्टोर जालंधर और मोहिनी पत्नी राकेश कुमार निवासी अमरीक नगर सामने राजू किराना स्टोर जालंधर के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ थाना रामा मंडी में fir न. 44 आई.पी.सी की धारा 384/420/120बी/506 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि जांच के आधार पर यह भी सामने आया है कि एक और अपराधी धरमिंदर गिल निवासी बस्ती बावा खेल जालंधर भी इस अपराध का हिस्सा था। जिसकी तलाश में पुलिस छापेमारी कर रही है।

    बता दें कि गिल पहले भी जेल जा चुका है। उसे पुलिस ने देह व्यापार और ड्रग तस्करी के केस में पकड़ा था। 21 साल की लड़की ने पुलिस में शिकायत दी थी कि उसे करीब 4 साल से धर्मेंद्र गिल, उसका बेटा और कुछ लोग गलत काम करवा रहे हैं। गिल और उसकी गैंग उसे जॉब के लिए दफ्तर में भेजते थे। उसकी नौकरी लग जाती थी। वह एक या दो दिन में मालिक को अपने चक्कर में फंसा लेती थी। उनसे रिलेशन बना लेती थी।

    जिसके बाद गिल अपनी गैंग लेकर आ जाता था। गैंग में आने वाले लोग कोई उसका पति तो कोई सास बन जाते थे। वह डर कर रिलेशन बनाने वाले शख्स से मदद मांगती थी। उसका घर न टूट जाए, तो रिलेशन बनाने वाले शख्स को गैंग ब्लैकमेल कर मोटी रकम वसूलता था। धरमिंदर गिल 6 माह पहले ही जमानत पर रिहा होकर आया है। उसने आते ही दोबारा हनी ट्रेप की आड़ में लोगों को ठगने का धंधा शुरु कर दिया। बताया जा रहा है कि इस गैंग ने अब तक 4 लोगों को अपना निशाना बनाया।

  • स्कूल की छत से 4 नवजात बच्चों के शव मिलने से मचा हड़कंप

    नई दिल्ली : महाराष्ट्र के अकोला में एक स्कूल की छत पर 4 नवजात बच्चों के शव मिले है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जायजा लिया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि इस घटना के पीछे की वजह पता की जा रही है। जानकारी के अनुसार यह मामला जिला परिषद के उर्दू स्कूल का है। यहां स्कूल की छत के ऊपर 4 नवजात शिशुओं के शव दिखे. वहीं पुलिस का कहना है कि फिलहाल एक ही नवजात शिशु का शव दिखा है, बाकी सभी अवशेष हो सकते हैं, लेकिन इसकी पुष्टि जब तक मेडिकल ऑफिसर नहीं करते, तब तक कुछ भी नहीं कहा जा सकता। इस घटना से पूरे शहर और जिले में सनसनी फैल गई जिस जगह पर स्कूल की छत पर शव मिले हैं, वहां नजदीक में ही महिला जिला अस्पताल है

    पुलिस ने इस मामले में पंचनामा कर शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेज दिए PI अजित जाधव ने कहा कि इस मामले में केस दर्ज कर लिया है घटना को किसने अंजाम दिया, इसकी जांच पड़ताल की जा रही है जानकारी देते हुए स्थानीय निवासी ने बताया कि यह घटना जिला परिषद उर्दू हाई स्कूल है स्कूल के प्रांगण में कुछ लड़के क्रिकेट खेल रहे थे, उनकी क्रिकेट की बॉल छत पर चली गई जब लड़के छत पर बॉल लेने पहुंचे, तो उन्हें एक कैरी बैग दिखाई दी उसे देखा तो उसमें नवजातों के शव थे इसके बाद लड़कों ने मामले की सूचना 112 नंबर पर फोन करके पुलिस को दी पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर जानकारी ली

  • प्रशासन की नाक की नीचे खुलेआम बेच रहे शराब, वायरल वीडियो

    जीरकपुर : सोशल मीडिया पर अकसर ही वीडियो वायरल होती रहती है। ऐसा ही वीडियो जीरकपुर की सामने आई है। जिसमें शहर में नियम कायदों को ताक पर रखकर देशी-विदेशी शराब की दुकानों में रात 12 बजे के बाद भी खुलेआम शराब बिकती हुई वीडियो में दिखाई दे रही है। ये वीडियो जीरकपुर के थाना क्षेत्र के पटियाला चोक के पास स्थित शराब की दुकान का है। वीडियो में शराब ठेकेदारों के सामने प्रशासन की लाचारी की पोल खोलकर रख दी है। आबकारी विभाग के अधिकारियों से वीडियो के संबंध में पूछने पर जांच कर कार्रवाई करने की बात कर रहे है। प्रशासन के आदेशानुसार प्रदेश में शराब दुकान रात 12 बजे बंद करने के निर्देश है।

    लेकिन वायरल वीडियो में रात 12 बजे के बाद भी गुप्त दरवाजे से शराब की बिक्री बेरोक टोक होती हुई दिखाई दे रही है। स्थानीय लोगों के मुताबिक जीरकपुर में देशी और अंग्रेजी शराब की देर रात धड़ल्ले से शराब की बिक्री होती रहती है। प्रशासन इस पर चुप्पी साध कर बैठा रहता है। वीडियो के संबंध में आबकारी विभाग ने कहा कि वायरल वीडियो उनके पास भी पहुंचा है। जिस दुकान से अवैध तरीके से शराब बेची जा रही है, हम उस दुकान की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई करेंगे।

  • तेज रफ्तार कार ने मोटरसाइकिल रेहड़ी को मारी टक्कर, मौ’त

    फाजिल्का : जलालाबाद के गांव मुरकवाला में एक शादी समारोह में वेटर का काम करने वाले 2 युवकों की मोटरसाइकिल रेहड़ी को गांव माहमूजोइया के नजदीक एक तेज रफ्तार स्विफ्ट कार ने टक्कर मार दी। इस सड़क हादसे में मोटरसाइकिल रेहड़ी पर सवार 2 व्यक्ति घायल हो गए। बाद में घायलों को सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां पर डाक्टरों ने एक व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया। दूसरे व्यक्ति की टांग टूट गई, उसकी हालत भी गंभीर बनी है। हादसे के बाद कार चालक फरार हो गया। पुलिस को दिए बयानों में मोतीवाला गुरुहरसहाय निवासी तरसेम लाल उर्फ बिट्टू ने बताया कि वह मजदूरी करता है। 9 फरवरी को वह अपने साथी गुरप्रीत कुमार उर्फ गोरा, बुब्बू तथा मंगत राम निवासी गांव मोतीवाला के साथ मिलकर मंगत राम की मोटरसाइकिल रेहड़ी पर सवार होकर गांव मुरकवाला वेटरों का काम करने के लिए गए थे। काम खत्म करने के बाद जब वह सभी वापस अपने गांव को लौट रहे थे।

    रात को करीब 8 बजे गांव माहमूजोइया के नजदीक तेज़ रफ्तार एक स्विफ्ट कार ने मोटरसाइकिल के पीछे लगी रेहड़ी को टक्कर मार दी। जिससे मोटरसाइकिल रेहड़ी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई तथा उनके दो साथी घायल हो गए। बाद में दोनों को उपचार के लिए जलालाबाद सरकारी अस्पताल में लाया गया। जहां पर मंगत राम को डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। तरसेम लाल ने बताया कि मौके पर उनको स्विफ्ट कार की नंबर प्लेट पड़ी मिली। कार चालक ने अपनी कार को गांव माहमूजोइया से मोरांवाली गांव को जाने वाली लिंक रोड पर खड़ी करके भाग गया है। पुलिस ने अज्ञात कार चालक के विरुद्ध धारा 304ए, 337, 338, 427, 279 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

  • पंजाबः लोकसभा चुनाव से पहले एकजुट हो पाएगी पार्टी? कांग्रेस की पहली कन्वेंशन, खरगे अहम मुद्दों पर लेंगे फैसले

    लुधियानाः पंजाब में कांग्रेस की पहली कन्वेंशन में भाग लेने के लिए कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे पहुंचे। देश के नेताओं के अलावा पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी (PPCC) इंचार्ज देवेंद्र यादव के लिए भी अपना दमखम दिखाने का मौका है। उधर, PPCC के पूर्व प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू ने एक बार फिर पार्टी कार्यक्रम से दूरी बनाई है। अभी तक वह रैली में नहीं पहुंचे। इस मौके पर पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत चन्नी, प्रताप सिंह बाजवा, देवेंद्र यादव, राष्ट्रीय महिला कांग्रेस अध्यक्ष अलका लांबा, सासंद मनीष तिवारी, अमर सिंह, पंजाब प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वैडिंग, राजकुमार चब्बेवाल ने स्वागत किया।

    कांग्रेस की पंजाब में पहली कन्वेंशन समराला में आयोजित हुई है। रैली में राज्य स्तरीय कई फैसले लिए जाने की संभावना है। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की उपस्थिति में पंजाब कांग्रेस को मजबूत करने के लिए कुछ कठिन निर्णय होंगे। नवजोत सिद्धू पर भी कुछ निर्णय लेने का हाइकमान पर दबाव है। पंजाब में आगामी लोकसभा चुनावों को लेकर यह कन्वेंशन अहम मानी जा रही है। इसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष की ओर से पार्टी को एकजुट करने की कवायद है। ताकि आने वाले चुनावों में सारी पार्टी एक प्लेटफार्म पर आकर कांग्रेस की मजबूती के लिए काम कर सके। शनिवार को आम आदमी पार्टी की ओर से पंजाब और चंडीगढ़ की सीटों पर अकेले अपने प्रत्याशियों की घोषणा इसी माह करने का ऐलान किया गया है।

    चरणजीत चन्नी जनता को संबोधित कर रहे हैं। उन्‍होंने कहा कि शिअद और भाजपा का गठबंधन कल भी था और आज भी है। आप तो डूबता जहाज है। डूबते जहाज से चूहे भी भाग जाते है। इनसे कोई समझौता नहीं होगा। वहीं मान को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि वह कभी किसान रहे ही नहीं। होते तो किसानों की सुध लेते और उन्हें मुवाजा देते।

    रैली पंजाब कांग्रेस के लिए प्री-परीक्षा के समान है। हाईकमान से लड़ते हुए पंजाब कांग्रेस INDIA गठबंधन से हटकर अकेले चुनाव लड़ने की बात कर चुकी है। आपसी कलह के बीच अगर अध्यक्ष खड़गे को पंजाब में प्रदेश इकाई की मजबूत दावेदारी न दिखी तो हाईकमान गठबंधन पर फिर से विचार कर सकती है। आम आदमी पार्टी ने अभी 13 सीटों पर उम्मीदवार घोषित करने की बात कही है, फरवरी अंत तक सीट बंटवारे के लिए मनाने का विकल्प अभी भी कांग्रेस हाईकमान के पास है।

  • पंजाबः एक बार फिर से भाना सिद्धू की रिहाई को लेकर बड़े इकट्ठ का हुआ ऐलान 

    संगरूरः ब्लोगर भाना सिद्धू को लेकर एक बार फिर से मामला गर्माता हुआ दिखाई दे रहा है। दरअसल, भाना सिद्धू की रिहाई को लेकर पिछली बार सीएम भगवंत मान के हाउस के घेराव का ऐलान किया गया था। इस दौरान के दौरान भले ही प्रशासन ने किसानों को भाना सिद्धू को लेकर आश्वासन देकर शांत कर दिया था। उसके कुछ दिन बाद भाना सिद्धू के परिवार, लक्खा सिधाना सहित 18 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। वहीं भाना सिद्धू की रिहाई को लेकर एक बार फिर से इकट्ठ का ऐलान किया गया है। 

    संघर्ष कमेटी के नेताओं ने 12 फरवरी को गांव कोटदुना जिला बरनाला में एक बड़ी सभा करके भाना सिद्धू की रिहाई के लिए अगला संघर्ष शुरू करने का ऐलान किया है। संघर्ष कमेटी के नेता युवा लक्खा सिधाना और भारतीय किसान यूनियन सिद्धुपुर के नेता काका सिंह कोटड़ा आदि ने पंजाब के लोगों से 12 फरवरी को भारी संख्या में गांव कोटदुना की अनाज मंडी में पहुंचने की अपील करते हुए कहा कि पंजाब सरकार ने 10 फरवरी को भाना सिद्धू को जेल से रिहा करने का वादा पंजाब के संगठनों और संघर्षरत लोगों से किया था, लेकिन वादे के मुताबिक पंजाब सरकार ने भाना सिद्धू को रिहा नहीं किया है। 

    भाना सिद्धू की रिहाई के लिए 12 फरवरी को अनाज मंडी कोट में एक बड़ी सभा की जाएगी और भाना सिद्धू की तुरंत रिहाई की मांग की जाएगी। नेताओं ने एक बड़ी सभा करके भाना सिद्धू की रिहाई के लिए 12 फरवरी को गांव कोटदुना जिला बरनाला में अगला संघर्ष शुरू करने का ऐलान किया है। इसी को लेकर भाना सिद्धू की रिहाई के लिए 12 फरवरी को अनाज मंडी कोट में एक विशाल सभा आयोजित की जाएगी और भाना सिद्धू की तुरंत रिहाई की मांग को लेकर तीखा संघर्ष किया जाएगा।