Blog

  • ਪੰਜਾਬ: ਕੈਪਟਨ ਪਰਿਵਾਰ ਨੇ ਦਰਿਆ ਦੇ ਕਹਿਰ ਤੋਂ ਬਚਾਅ ਲਈ ਚੜ੍ਹਾਇਆ ਨੱਥ-ਚੂੜਾ, ਦੇਖੋਂ ਵੀਡਿਓ

    ਪੰਜਾਬ: ਕੈਪਟਨ ਪਰਿਵਾਰ ਨੇ ਦਰਿਆ ਦੇ ਕਹਿਰ ਤੋਂ ਬਚਾਅ ਲਈ ਚੜ੍ਹਾਇਆ ਨੱਥ-ਚੂੜਾ, ਦੇਖੋਂ ਵੀਡਿਓ

     ਪਟਿਆਲਾ : ਕੈਪਟਨ ਪਰਿਵਾਰ ਨੇ ਘੱਗਰ ਦਰਿਆ ਦੇ ਕਹਿਰ ਤੋਂ ਬਚਾਅ ਲਈ ਨੱਥ-ਚੂੜਾ ਚੜ੍ਹਾਇਆ ਹੈ। ਇਥੇ ਸਾਬਕਾ ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਕੈਪਟਨ ਅਮਰਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਦੀ ਪਤਨੀ ਤੇ ਸੰਸਦ ਮੈਂਬਰ ਪ੍ਰਨੀਤ ਕੌਰ ਤੇ ਉਨ੍ਹਾਂ ਦੇ ਪਰਿਵਾਰ ਦੇ ਹੋਰ ਮੈਂਬਰ ਘੱਗਰ ਦਰਿਆ ਨੂੰ ਨੱਥ ਚੂੜਾ ਭੇਂਟ ਕਰਨ ਪਹੁੰਚੇ। ਇਸ ਦੋਰਾਨ ਪ੍ਰਨੀਤ ਕੌਰ ਨੇ ਆਖਿਆ ਕਿ ਉਹ ਪੁਰਾਣੀ ਰਸਮ ਹੈ।ਦੱਸ ਦਈਏ ਕਿ ਪੰਜਾਬ ’ਚ ਮੀਂਹ ਕਾਰਨ ਹਾਲਾਤ ਲਗਾਤਾਰ ਵਿਗੜਦੇ ਜਾ ਰਹੇ ਹਨ। ਘੱਗਰ ਅਤੇ ਸਤਲੁਜ ਦਰਿਆਵਾਂ ਤੋਂ ਇਲਾਵਾ ਸਰਹਿੰਦ ਨਹਿਰ ’ਚ ਪਾਣੀ ਦਾ ਪੱਧਰ ਇਕਦਮ ਵਧਣ ਕਾਰਨ ਕਈ ਜ਼ਿਲ੍ਹਿਆਂ ਵਿਚ ਹਾਲਾਤ ਬੇਕਾਬੂ ਹੋ ਗਏ ਹਨ। ਬੀਤੇ ਦਿਨ ਰੋਪੜ, ਪਟਿਆਲਾ, ਫ਼ਤਿਹਗੜ੍ਹ ਸਾਹਿਬ ਅਤੇ ਮੁਹਾਲੀ ਜ਼ਿਲ੍ਹਿਆਂ ਦਾ ਵੱਡਾ ਹਿੱਸਾ ਪਾਣੀ ਵਿਚ ਡੁੱਬ ਗਿਆ ਹੈ। ਮੌਸਮ ਵਿਭਾਗ ਨੇ ਪਟਿਆਲਾ, ਰੋਪੜ, ਮੁਹਾਲੀ ਅਤੇ ਫ਼ਤਿਹਗੜ੍ਹ ਸਾਹਿਬ ਜ਼ਿਲ੍ਹਿਆਂ ਲਈ ਰੈੱਡ ਅਲਰਟ ਜਾਰੀ ਕੀਤਾ ਹੈ। 13 ਅਤੇ 14 ਜੁਲਾਈ ਨੂੰ ਮੁੜ ਮੀਂਹ ਪੈਣ ਦੀ ਪੇਸ਼ੀਨਗੋਈ ਕੀਤੀ ਹੈ।

  • लापता हेलीकॉप्टर हुआ क्रैश, पायलट समेत सभी की मौत

    लापता हेलीकॉप्टर हुआ क्रैश, पायलट समेत सभी की मौत

    काठमांडूः नेपाल में माउंट एवरेस्ट क्षेत्र से विदेशी पर्यटकों को लेकर उड़ान भरने वाला एक हेलीकॉप्टर मंगलवार को लापता हो गया था, उसके बारे में अब खबर है, कि हेलीकॉप्टर हादसे का शिकार हो गया है। लापता हेलीकॉप्टर का मलबा मिला है। नेपाल के खोजी दल ने दुर्घटनाग्रस्त हेलीकॉप्टर का मलबा बरामद कर लिया है। 

    अधिकारियों के मुताबिक, मनांग एयर का हेलीकॉप्टर माउंट एवरेस्ट के करीब लापता हुआ है। त्रिभुवन इंटरनेशनल एयरपोर्ट के महाप्रबंधक प्रताप भानु तिवारी ने कहा कि हेलीकॉप्टर उड़ान भरने के 15 मिनट बाद ही संपर्क से बाहर हो गया। हेलीकॉप्टर क्रैश की सूचना भाकंजे गांव के लामजुरा स्थित चिहानडंडा के रहने वाले लोगों ने दी। स्थानीय निकाय के उपाध्यक्ष न्वांग ल्हाकपा शेरपा ने इसकी जानकारी आला अफसरों को दी। 

    वहीं, सभी 6 लोगों के शव बरामद कर लिए गये हैं। कोशी प्रांत पुलिस के डीआइजी राजेशनाथ बस्तोला ने एएनआई को बताया, ”ग्रामीणों ने पांच शव बरामद कर लिए हैं।” पुलिस ने प्रारंभिक जांच के बाद बताया है, कि ऐसा लगता है कि हेलीकॉप्टर पहाड़ी की चोटी पर किसी पेड़ से टकरा गया था। बता दें, कि हेलीकॉप्टर पांच विदेशी पर्यटकों को दुनिया की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट की सैर पर ले जा रहा था और मंगलवार सुबह राजधानी काठमांडू लौट रहा था। हवाई अड्डे के अधिकारी सागर काडेल ने कहा, कि मौसम की स्थिति के कारण हेलीकॉप्टर के उड़ान मार्ग में बदलाव करना पड़ा था।

  • बड़ा हादसाः नहर में गिरी बारातियों की बस, 7 की मौत, 35 यात्री घायल, देखें वीडियो

    बड़ा हादसाः नहर में गिरी बारातियों की बस, 7 की मौत, 35 यात्री घायल, देखें वीडियो

    नई दिल्लीः आंध्र प्रदेश के प्रकाशम जिले में एक भीषण सड़क हादसा हो गया। देर रात को दर्शी के पास बारातियों की बस सागर नहर में गिर गई। इस घटना में सात लोगों की मौत हो गई। वहीं 30 लोग घायल हो गए। हादसा उस वक्त हुआ जब बस पोडिली से काकीनाडा जा रही थी। बताया जा रहा है कि हादसे के वक्त बस में 35 से 40 लोग सवार थे। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और बचाव कार्य शुरू किया।

    शादी के रिसेप्शन के लिए काकीनाडा जाने के लिए शादी की पार्टी ने एक आरटीसी बस किराए पर ली थी। आशंका जताई जा रही है कि ड्राइवर के नींद में होने के कारण यह हादसा हुआ है। मृतकों की पहचान गांव पोडिली के अब्दुल अजीज (65), अब्दुल हानी (60), शेख रमीज (48), मुल्ला नूरजहां (58), मुल्ला जानी बेगम (65), शेख शबीना (35), शेख हीना (6) के रूप में की गई है. इस घटना से संबंधित विस्तृत रिपोर्ट का इंतजार है। वहीं इस सड़क हादसे पर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने पीड़ित परिजनों के प्रति शोक व्यक्त किया है।

    आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी के कार्यालय से एक आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा गया कि सीएम ने घटना पर दुख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को घायलों को बेहतर चिकित्सा देखभाल सुनिश्चित करने का आदेश दिया।

  • बारिश से मची तबाही, इंडिया गेट के पास धंसी सड़क, कुल्लू में स्थिति सबसे गंभीर

    बारिश से मची तबाही, इंडिया गेट के पास धंसी सड़क, कुल्लू में स्थिति सबसे गंभीर

    नई दिल्लीः दिल्ली में शेरशाह रोड के समीप मंगलवार को सुबह सड़क का एक हिस्सा धंस गया। जिससे इंडिया गेट सी-हेक्सागन पर यातायात बाधित हो गया। यातायात पुलिस की ओर से इस संबंध में जानकारी दी गयी है। इधर भारी बारिश की वजह से से हरियाणा के 16 जिले अलर्ट पर हैं। हरियाणा के अंबाला में सबसे ज्यादा असर देखने को मिल रहा है। यहां नेशनल हाईवे 44 यानी जीटी रोड को भी बंद करना पड़ा है। हालांकि यह गड्ढा उतना बड़ा नहीं है जिससे कोई बड़ा हादसा हो, लेकिन बचाव के लिए बैरिकेडिंग कर दी गई है।

    इसके साथ ही पुरानी दिल्ली-गुरुग्राम रोड पर समलखा के पास एक बस खराब हो जाने से समलखा से कापसहेड़ा जाने वाले कैरिजवे पर भारी ट्रैफिक जाम है। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने लोगों से इस रास्ते से न जाने को कहा है।

    वहीं हिमाचल प्रदेश में बारिश का कहर जारी है जहां बीते दो दिन में अचानक आयी बाढ़ और भूस्खलन में 18 लोगों की मौत हो चुकी है। अकेले शिमला जिले में सोमवार को भूस्खलन ने चार और लोगों की जान चली गयी। उत्तर भारत के कुछ हिस्सों में लगातार तीसरे दिन सोमवार को भारी बारिश ने तबाही मचायी। बीते दो दिन में बारिश से संबंधित घटनाओं में 37 लोगों की मौत हो चुकी है। राहत और बचाव अभियान तेज करने के लिए सेना और एनडीआरएफ की कई टीम को तैनात किया गया है।

    हिमाचल प्रदेश के उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि 24 घंटों में हम आगे बढ़ पाएंगे। मंडी में कुछ जगह पानी(पीने का पानी) की व्यवस्था दी जा रही है। 1300-1400 बसें रूट से निलंबित हैं। कुल्लू में स्थिति सबसे गंभीर बनी हुई है, कुल्लू में सभी रूट बंद हैं, राज्य सरकार की बसे सुरक्षित जगहों पर खड़ी हैं जिस कारण से बसों को किसी प्रकार की हानि नहीं हुई है। कुल्लू को बहाल करने के लिए काम किया जा रहा है और मंडी में जल जमाव की स्थिति को सही किया जा रहा है। जहां भी लोग फंसे हुए थे उन्हें निकाल लिया गया है। हर तरफ से संपर्क जोड़ा जा रहा है।

  • पंजाबः राव नदी में बही स्विफ्ट कार, पुलिस ने रेस्क्यू ऑपरेशन से 3 के शव किए बरामद 

    पंजाबः राव नदी में बही स्विफ्ट कार, पुलिस ने रेस्क्यू ऑपरेशन से 3 के शव किए बरामद 

    चंडीगढ़ः गांव मलोया से तोगा गांव को जाने वाले रास्ते में पटियाला की राव नदी में एक स्विफ्ट कार बह गई। इसमें 3 युवक सवार थे, जिनके शव बरामद हो गए हैं। तीनों मोहाली के गांव भागोमाजरा के बताए जा रहे हैं। पंजाब पुलिस ने रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान तीनों शवों को नहर से निकाला। शिनाख्त की जा रही है। पुलिस को तेज बहाव में कार के बह जाने की सूचना मिली थी। NDRF की टीम बुलाकर सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया।

    पुलिस को कुछ अन्य लोगों के भी इस बहाव में फंसे होने की आशंका है, लेकिन कार में 3 लोग ही सवार थे। नदी में पानी का तेज बहाव होने के कारण रेस्क्यू में वक्त लग गया। यह ऑपरेशन मोहाली के गांव झामपुर में स्थानीय पुल के पास चल रहा है।

  • पंजाबः जेल में बंद अमृतपाल सिंह के साथी ने DC खिलाफ खोला मोर्चा, दायर की पटीशन

    पंजाबः जेल में बंद अमृतपाल सिंह के साथी ने DC खिलाफ खोला मोर्चा, दायर की पटीशन

    अमृतसरः एनएसए के तहत असम की डिब्रूगढ़ जेल में बंद अमृतपाल सिंह के एक साथी ने जेल के अंदर से अमृतसर डीसी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। वारिस पंजाब संगठन के प्रधान अमृतपाल सिंह के साथी गुरिंदर पाल सिंह उर्फ ​​गुरु औजला ने अमृतसर के डीसी के खिलाफ याचिका दायर की है।

    दरअसल, गुरिंदर पाल सिंह ने अमृतसर के डीसी पर हाईकोर्ट के आदेशों का पालन न करने का आरोप लगाया है। गुरिंदर पाल सिंह ने याचिका में कहा है कि उनके वकील ने अमृतसर के डीसी से डिब्रूगढ़ जेल में उनसे मिलने की इजाजत मांगी थी। अमृतसर के डीसी ने गुरु औजला के वकील को मिलने की इजाजत नहीं दी। अमृतसर डीसी के इस फैसले के खिलाफ गुरिंदर पाल सिंह ने याचिका दायर कर कहा कि डीसी ने हाई कोर्ट के आदेशों का उल्लंघन किया है।

    गुरु औजला ने कहा कि मेरे वकील को जेल में मुझसे मिलना था और हमारे खिलाफ एनएसए को चुनौती देने के लिए अगली कार्रवाई पर चर्चा करनी थी। लेकिन अमृतसर के डीसी ने 6 जुलाई को इसकी अनुमति देने से इनकार कर दिया, जो सीधे तौर पर हाई कोर्ट के आदेशों का उल्लंघन है क्योंकि हाईकोर्ट ने ही 18 अप्रैल को आदेश दिया था कि वह अपने खिलाफ एनएसए के आरोपों को चुनौती दे सकते हैं। लेकिन उनके वकील को उनसे मिलने की अनुमति नहीं दी जा रही है। 

  • बड़ी खबरः लोगों को ले जा रहा हेलिकॉप्टर हुआ लापता, 5 विदेशी यात्री थे सवार

    बड़ी खबरः लोगों को ले जा रहा हेलिकॉप्टर हुआ लापता, 5 विदेशी यात्री थे सवार

    काठमांडूः नेपाल में 6 लोगों को लेकर जा रहा एक हेलिकॉप्टर लापता हो गया है। सोलुखुम्बु से काठमांडू जा रहे इस हेलिकॉप्टर में 6 लोग सवार थे। इसमें 5 विदेशी नागरिक थे। सूचना अधिकारी ज्ञानेंद्र भुल ने बताया हेलिकॉप्टर का सुबह करीब 10 बजे कंट्रोल टावर से संपर्क टूट गया। इस हेलिकॉप्टर का कॉल साइन 9NMV हेै। त्रिभुवन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के महाप्रबंधक प्रताप बाबू तिवारी ने मामले को लेकर बताया कि 9एन-एएमवी हेलीकॉप्टर से, उसके उड़ान भरने के 15 मिनट बाद ही संपर्क टूट गया। ‘काठमांडू पोस्ट’ अखबार ने नेपाल के नागरिक उड्डयन प्राधिकरण के सूचना अधिकारी ज्ञानेंद्र भुल के हवाले से जो जानकारी दी है। उसके अनुसार हेलीकॉप्टर ने राजधानी काठमांडू के लिए सुबह नौ बज कर 45 मिनट पर सोलुखुंबु में सुरकी से उड़ान भरी थी।

    हाल ही में नेपाल में एक प्लेन क्रैश हुआ था, जिसमें 70 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई थी। जनवरी 2023 में हुए इस हादसे को नेपाल के सबसे बुरे हवाई हादसों में से एक बताया गया था। बता दें कि येति एयरलाइंस का यह विमान काठमांडू से पोखरा जा रहा था। इसमें चार क्रू मेंबर्स समेत 72 लोग सवार थे। विमान सेती नदी की खाई में गिर गया था। जिसमें सभी की मौत हो गई थी। हादसे के बाद विमान के आसपास भीषण आग लग गई थी। ऐसे में रेस्क्यू टीम को भी वहां पहुंचने में काफी दिक्कत हुई। घटनास्थल के आस पास धुएं से दृश्यता भी काफी कम हो गई थी। नेपाल सेना के प्रवक्ता ब्रिगेडियर जनरल कृष्ण प्रसाद भंडारी ने बताया था कि दुर्घटनास्थल ऊबड़-खाबड़ इलाके में था, इसलिए बचाव अभियान चुनौतीपूर्ण हो गया था।

  • जालंधरः धुस्सी में बांध टूटने पर जायजा लेने पहुंचे सांसद सीचेवाल और कैबिनेट मंत्री बलकार सिंह, देखें वीडियो

    जालंधरः धुस्सी में बांध टूटने पर जायजा लेने पहुंचे सांसद सीचेवाल और कैबिनेट मंत्री बलकार सिंह, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: मानसून की बारिश ने कई राज्यों में भारी तबाही मचाई हुई है। हिमाचल, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, हरियाणा और पंजाब समेत कई इलाकों में लोगों को अपनी जान भी गंवानी पड़ी है। वहीं, आज सुबह पंजाब के जालंधर के लोहिया के चन्ना गांव में बढ़िया सतलुज के किनारे बनाया गया बांध टूट गया है। वहीं बांध टूटने की सूचना मिलते ही सांसद संत बलबीर सीचेवाल और कैबिनेट मंत्री बलकार सिंह जायजा लेने के लिए मंडला गांव पहुंचे है। इस दौरान रेत के डालकर बांध को कवर करने के प्रयास किए जा रहे है।

    जानकारी के मुताबिक उसी जगह पर बांध टूटा है जहां पर अगस्त 2019 में बाढ़ आई थी। उफनते दरिया सतलुज का पानी अब गांवों में प्रवेश करने लगा है। सोमवार देर रात को दरिया सतलुज में पानी तीन लाख क्यूसेक को पार कर गया था। बांध टूटने के बाद  सतलुज का पानी गांव जानिया चाहल की तरफ तेजी से बढ़ रहा है। 

    अंतर्राष्ट्रीय हिंदू पाक सीमा के साथ लगते गांव कालूवाला में सतलुज दरिया के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए ग्रामीणों ने पलायन करना शुरू कर दिया है। सतलुज में पानी का स्तर बढ़ने के कारण जहां धुस्सी बांध टूटता हुआ नजर आ रहा है, वहीं खेतों में पानी जाने से किसानों की पूरी फसल नष्ट हो गई है। जल स्त्रोत विभाग के आंकड़ों की बात करें तो हरीके हेडवर्क्स से सोमवार सुबह 6:00 बजे 151204 क्यूसिक पानी हुसैनीवाला की तरफ रिलीज किया गया था, जबकि हुसैनीवाला हेडवर्क्स से सुबह 8:00 बजे 90950 क्यूसिक पानी पाकिस्तान की तरफ छोड़ा गया है। वहीं, हरिके हेडवर्क में जल सत्र बढ़ गया है।

  • पंजाब के हालात हो सकते है चिंताजनक, भाखड़ा बांध में बची इतने फीट की क्षमता

    पंजाब के हालात हो सकते है चिंताजनक, भाखड़ा बांध में बची इतने फीट की क्षमता

    चंडीगढ़ः पंजाब में हुई भारी बारिश से कई जिलों में हालात काफी खराब हो गए है। वहीं मौसम विभाग ने आज किसी भी तरह का कोई अलर्ट जारी नहीं किया है, लेकिन पूर्वी मालवा के कुछ हिस्सों में बारिश हो सकती है। पंजाब के हालातों को जानने के लिए चीफ सेक्रेटरी अनुराग वर्मा ने सभी जिलों के डीसी की बैठक की है। पटियाला में हालात अभी भी चिंताजनक बनी हुई है। घग्घर दरिया में पानी का फ्लो बढ़ना जारी है। जिसके चलते पटियाला शहर पूरी तरह से पानी में ढूब चुका है। निचले इलाकों में तो 5-5 फीट तक पानी चढ़ चुका है।

    भाखड़ा बांध में भी फिलहाल 20 फीट की क्षमता ही बची है। अगर पानी का स्तर बढ़ता गया तो यह पंजाब के लिए और चिंताजनक को जाएगा। इसके बाद माझा और दोआबा में भी बाढ़ के हालात बन जाएंगे। शिक्षामंत्री हरजोत सिंह बैंस ने जानकारी दी कि भाखड़ा बांध फिलहाल 1621 फीट पर है। पिछले दो दिनों में जल स्तर लगभग 20 फीट बढ़ गया है। गेट का लेवल 1645 फीट है। अभी 20 फीट और पानी स्टोर करने की क्षमता है।

    अगर इसमें पानी छोड़ा गया तो लुधियाना के सतलज बेल्ट और अन्य जिलों सहित आनंदपुर साहिब और रोपड़ में जीवन और संपत्ति को खतरा हो सकता है। वहीं, देर रात पटियाला में जिला प्रशासन अलर्ट पर रहा। डीसी खुद सड़कों पर उतरी और बाढ़ ग्रस्त इलाकों में मदद पहुंचाई। देर रात, तरनतारन के हरिके हैड के सभी गेट खोल दिए गए हैं। जिसके बाद पानी 30 के करीब गांवों में आ गया है। जिला प्रशासन का कहना है कि अभी हालात काबू में हैं।

  • पंजाबः इस जिलें में पानी से हालात हुए बेहाल, सेना का रेस्क्यू ऑपरेशन जारी, देखें वीडियो

    पंजाबः इस जिलें में पानी से हालात हुए बेहाल, सेना का रेस्क्यू ऑपरेशन जारी, देखें वीडियो

    पटियालाः उत्तरी भारत के कई हिस्से में पिछले तीन-चार दिनों में बारिश से तबाही मची हुई है। पंजाब और हरियाणा के कई हिस्सों में भारी बारिश के कारण जन-जीवन अस्त-व्यस्त हुआ है। प्रभावित इलाकों में लोगों तक पहुंचने के लिए प्रशासन 24 घंटे काम कर रहा है। जिले में 140 एमएम बारिश दर्ज की गई है। इसके साथ ही जिले में बह रही घग्गर सहित अन्य नदियों-नालों में पानी का स्तर खतरे के निशान से ऊपर बहता हुआ ओवरफ्लो होकर भारी तबाही मचा रहा है। पटियाला के विभिन्न नदी नालों में जलस्तर अब एक खतरा बन रहा है। शहर के बीचो-बीच से गुजरती बड़ी नदी में जलस्तर आज तड़के 4:00 बजे 17.20 तक बढ़ गया। जबकि यहां डेंजर मार्क 12 फीट पर है। इसी तरह से घग्गर दरिया 25 धारा टांगरी नदी और मारकंडा नदी में भी जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर बह रहा है। जिला प्रशासन ने स्थिति की गंभीरता समझते हुए बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत कैंप स्थापित किए। यह प्रेम बाग पैलेस,एसएसटी नगर स्थित सरकारी पॉलिटेक्निक कॉलेज,सरकारी महिंद्रा कॉलेज और अर्बन स्टेट स्थित डेरा राधा स्वामी में के पास हैं। 

    जिले में धान की हजारों एकड़ फसल पानी में डूब गई है, जिससे किसानोंं के चेहरों पर फसल बर्बाद होने से मायूसी छागई है। जिले के हलका घनौर, सनौर आदि क्षेत्रों में दूर-दूर तक पानी ही पानी दिखाई दे रहा है। डीसी साक्षी साहनी ने देर रात पानी से भरे इलाकों में खुद जाकर हालातों का जायजा लिया। वहीं आर्मी सेना से लोगों के घरों में घुसे पानी के मदद ली जा रही है। आर्मी सेना देर रात से लगातार रेस्कयू ऑपरेशन चलाकर बाढ़ से प्रभावित इलाकों में लोगों को बाहर निकाल रही है। बारिश से पीछे से पानी अधिक आने से गांव सराला कलां के पास घग्गर दरिया में पानी का स्तर खतरे के निशान से 4 फुट्ट ऊपर चल रहा है। यहां खतरे का निशान 16 फुट पर है, जबकि आज घग्गर में पानी का स्तर 20 फुट पर पहुंच गया है। पीछे से लगातार पानी आने से पानी का स्तर बढ़ रहा है, जिस कारण यह क्षेत्र घनौर और सनौर के देवीगढ़, भुनरहेड़ी आदि क्षेत्रों में कहर बरपा रहा है। देवीगढ़ के लगभग 48 गांवों का देवीगढ़ से संपर्क टूट गया है। क्योंकि यहां बनी साईफनों में कई फुट पानी भर गया है और सड़कें अलोप हो गई हैं।

    वहीं पटियाला शहर के नजदीक से गुजरने वाली बड़ी नदी 4 फुट से ज्यादा खतरे के निशान से ऊपर चल रही है। यहां खतरे का निशान 12 फुट पर है जबकि यहां पानी का स्तर 16.2 फुट पर पहुंच गया है। पानी का स्तर बढ़ने से यह नदी ओवरफ्लो होकर शहर के विभिन्न क्षेत्रों को पानी से भर रही है। इसी तरह ही ढकानसू नाला, टांगरी नदी, पच्ची दरां आदि में भी पानी का स्तर बढ़ने से आसपास के खेतों में तबाही मचा रहा है। वहीं जिला प्रशासन लोगों को जागरूक कर रहा है कि वह पानी वाली जगहों पर न जाएं और अपना ख्याल रखें। हलका घनौर, सनौर और पटियाला देहाती के किसानोंं का कहना है कि उन्होंने महंगे भाव की लेवर, पनीरियां आदि बीजकर अपना धान लगाया था और इस में खाद पर खर्च किया था, लेकिन बारिश ने सब बर्बाद कर दिया है। इसलिए सरकार उनको मुअवाजा अदा करे। पटियाला जिले के कृषि अधिकारी डॉ. गुरनाम सिंह का कहना है कि समाना और नाभा का एरियां छोड़कर बाकी जिले के खेतों में पानी भरा हुआ है और दो-तीन दिन बाद पानी के उतरने के बाद खराब की रिपोर्ट की तैयार की जाएगी।