Blog

  • सरकार को हाईकोर्ट से लगी फटकार

    चंडीगढ़ः केंद्र सरकार से 4 दौर की वार्ता विफल होने के बाद आज किसानों ने शंभू बॉर्डर से दिल्ली की ओर कूच करने का ऐलान किया था। वहीं दूसरी ओर कृषि मंत्री ने पांचवें दौर की मीटिंग करने का ऐलान कर दिया है। हालांकि आज दिल्ली कूच को लेकर किसानों और सुरक्षा बलों के बीच जमकर झड़प हुई। वहीं इस सारे घटनाक्रम को लेकर हरियाणा सरकार हाईकोर्ट पहुंची थी। हरियाणा सरकार ने हाईकोर्ट से पंजाब सरकार को कार्रवाई करने के लिए कहा था। हरियाणा सरकार का कहना था कि शंभू बॉर्डर पर किसान मोडिफाइड ट्रैक्टर-ट्रॉलियों के साथ मौजूद हैं। इससे कानून व्यवस्था को खतरा है। पंजाब सरकार उन पर कार्रवाई करे। मगर, अब इसे लेकर हाईकोर्ट ने किसान आंदोलन मामले में सुनवाई करने से इनकार कर दिया है। कोर्ट ने कहा कि राज्य में कानून-व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की जिम्मेदारी है, हाईकोर्ट की नहीं।

  • बॉर्डर पर पहुंची अदाकारा सोनिया मान की बिगड़ी सेहत, मची भगदड़, देखें वीडियो

    चंडीगढ़ः पंजाब और हरियाणा के शंभू और खनौरी बॉर्डर पर इस समय तनावपूर्ण माहौल हो गया है। कुछ युवा किसानों के बैरिकेड्स की ओर बढ़ने के दौरान आज हरियाणा के सुरक्षाकर्मियों ने आंसू गैस के गोले दागे गए। वहीं दूसरी ओर किसानों के समर्थन में एक्ट्रेस सोनिया मान भी खनौरी बॉर्डर पहुंचीं, लेकिन आंसू गैस के धुएं के कारण उनकी तबीयत बिगड़ गई। धुएं के कारण सोनिया मान लगातार खांस रही। वहां मौजूद कुछ किसान उनकी मदद कर रहे हैं।

    दरअसल, किसान और युवाओं की आगे बढ़ने की तैयारी को देखते हुए हरियाणा प्रशासन ने सबसे पहले पानी की बौछारें कीं, जिसके बाद किसान पर अनगिनत आंसू गैस के गोले छोड़े गए किसान तुरंत पीछे हटने लगे, जिसके बाद देखा गया कि किसान और युवा खेतों मे चले गए। मीडिया से बात करने के बाद किसानों ने बताया कि लगातार अनगिनत आंसू गैस के गोले फेंके गए। जिससे दर्जनों युवा और किसान घायल हो गए हैं, जिन्हें आसपास के इलाकों के अस्पतालों में भर्ती कराया जा रहा है। 

    वहीं पुलिस द्वारा ड्रोन का इस्तेमाल किया जा रहा है। इस बीच किसान हवा में पतंग उड़ाने वाले ड्रोन को भी मार गिराने की कोशिश कर रहे हैं। पतंगों की संख्या बढ़ने के कारण फोर्स ने अचानक अपने ड्रोन वापस बुला लिए है। ड्रोन से मुकाबला करने के लिए किसान लगातार पतंग उड़ा रहे हैं। 

  • पंजाबः दुकान में लगी भीषण आग, मचा हड़कंप

    नवांशहर: बंगा मेन रोड और गढ़शंकर चौक के पास एक दुकान में आग लग गई। वहीं आग लगने की सूचना के बाद लोगों में हड़कंप मच गया। हालांकि आग लगने का कारण पता नहीं चला, जैसे ही लोगों को आग लगने का पता चला, वे पानी की बाल्टियों से आग बुझाने में जुट गए। लेकिन आग की लपटें ज्यादा होने के चलते लोगों ने घटना की सूचना दमकल विभाग को दी। वहीं मौके पर पहुंची दमकल विभाग की टीम  ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। 

  • पंजाबः 15 किलो अफीम सहित तस्कर गिरफ्तार, देखें वीडियो

    लुधियानाः जीआरपी पुलिस ने 15 किलो अफीम सहित तस्कर को गिरफ्तार किया है। मिली जानकारी के अनुसार तस्कर नक्सली इलाका झारखंड से अफीम लाकर पंजाब के विभिन्न शहरों में सप्लाई करता है। आरोपी ने फगवाड़ा में अफीम सप्लाई करनी थी। आरोपी को अदालत में पेश कर आज पुलिस रिमांड हासिल किया जाएगा। जानकारी देते हुए AIG रेलवे अमनप्रीत सिंह घुम्मन और SP बलराम राणा ने कहा कि आरोपी पहले 4 से 5 बार अलग-अलग शहरों अफीम की सप्लाई कर चुका है। इस बार तस्कर ने फगवाड़ा में अफीम सप्लाई करने थी।

    आरोपी की पहचान सत्यादेव तीरू के रुप में हुई है। CIA रेलवे के इंचार्ज पलविंदर सिंह ने कहा कि गुप्त सूचना थी कि नशा तस्कर प्लेटफार्म नंबर 2 और 3 पर अफीम लेकर किसी ट्रेन से उतरा था। आरोपी को जब चैकिंग के लिए रोका तो उसने भागने की कोशिश की लेकिन बदमाश को ट्रेप लगा होने के कारण पकड़ लिया। आरोपी के पास काला बैग था जिसकी तलाशी ली तो बैग से अफीम बरामद हुई। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने माना कि वह पहले भी कई बार अफीम की तस्करी कर चुका है। आरोपी 1 लाख रुपए प्रति किलो अफीम लाकर आगे डेढ़ लाख रुपए प्रति किलो बेचता था। फिलहाल आरोपी को आज अदालत में पेश कर रिमांड हासिल किया जाएगा।

  • पंजाबः लिव इन रिलेशनशिप में रह रही पत्नी पर बेसबाॅल बैट से किया हमला

    बठिंडाः नेशनल कॉलोनी-1 लिव इन रिलेशनशिप में रह रही महिला को को उसके पति ने आशिक समेत पकड़ लिया और बेसबाॅल बैट से मारपीट कर बुरी तरह से घायल कर दिया। महिला और उसके पार्टनर को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के अनुसार, नेशनल कॉलोनी-1 में एक महिला कुछ समय से लिव इन रिलेशनशिप में रह रही थी। इस दौरान बीते दिन महिला ने अपने पति को बातचीत करने के लिए बुलाया। किसी बात को लेकर दोनों में कहासुनी हो गई।

    जिसके बाद महिला के पति ने बेसबॉल के बैट से पिटाई शुरू कर दी। बीच बचाव आए महिला के फ्रेंड को भी मारपीट कर घायल कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही समाजसेवी संस्था नौजवान वेलफेयर सोसाइटी के वालंटियर अनुराग जैन एंबुलेंस सहित मौके पर पहुंचे तथा घायल महिला तथा व्यक्ति को तुरंत सिविल अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टर का कहना है कि महिला के सिर में ज्यादा चोट लगने से फेक्चर हुआ और घायल व्यक्ति खतरे से बाहर है।

  • प्रदर्शन को देखते हुए पंजाब और हरियाणा CM आवास की बढ़ाई गई सुरक्षा

    चंडीगढ़ः किसानों उग्र प्रदर्शन को देखते हुए चंडीगढ़ में हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल और पंजाब के सीएम भगवंत मान के आवास की सुरक्षा बढ़ाई गई है। पुलिस की ओर से पंजाब और हरियाणा के सीएम के आवास के बाहर बड़े पैमाने पर बैरिकेडिंग की गई है। एमएलए होस्टल स्थित भाजपा दफ्तर के बाहर भी बैरिकेडिंग की गई है। वहीं एआईजी मनीषा चौधरी ने बताया कि हरियाणा पुलिस ने पंजाब से लगी सभी सीमाओं पर पुलिस कर्मियों को तैनात किया है।

    किसान शांतिपूर्वक विरोध प्रदर्शन कर सकते हैं और उन्हें कानून अपने हाथ में नहीं लेना चाहिए। हमें जानकारी मिली कि किसान विरोध स्थल पर भारी मशीनरी लेकर आए हैं और हमने पंजाब पुलिस से ऐसी मशीनरी को अनुमति नहीं देने का अनुरोध किया है। हम किसानों से फिर से अपील करते हैं कि वे विरोध स्थल पर भारी मशीनरी न लाएं। वे अपनी मांगों के संबंध में हमें ज्ञापन सौंप सकते हैं… हम पंजाब पुलिस के साथ नियमित संपर्क में हैं और उनके साथ जानकारी साझा कर रहे हैं।

  • फंदे से लटका मिला नाबालिग का शव, जांच में जुटी पुलिस 

    नई दिल्ली: शंकर विहार इलाके में 16 वर्षीय एक लड़के ने अपने घर में फांसी लगा ली. कथित तौर पर परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र देने से इनकार किए जाने पर 10वीं कक्षा के छात्र ने ‘चुन्नी’ से छत से लटककर आत्महत्या कर ली. हालांकि, पुलिस ने कहा कि वे दावे की पुष्टि कर रहे हैं. जबकि स्कूल के सूत्रों ने आरोप का खंडन किया है.

    पुलिस ने कहा की, ‘पीड़ित आर्मी पब्लिक स्कूल, शंकर विहार में दसवीं कक्षा का छात्र था. उसने चुन्नी से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है.’ अधिकारी ने बताया कि लड़के के पिता सेना में हेड कांस्टेबल हैं और मां गृहिणी हैं. पुलिस ने शव परीक्षण के बाद उसके माता-पिता को सौंप दिया है. हम एडमिट कार्ड के संबंध में तथ्यों की जांच कर रहे हैं. माता-पिता द्वारा कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है. पुलिस ने कहा कि वे इस दावे की पुष्टि कर रहे हैं कि उसे परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र देने से इनकार कर दिया गया था.

  • पंजाबः बच्ची को स्कूल छोड़ने जा रही महिला की गाड़ी पर पलटा स्क्रैप से भरा कंटेनर 

    लुधियानाः खन्ना में नेशनल हाईवे पर आज सुबह हादसा होने का मामला सामने आया है। जहां चलती कार पर स्क्रैप से भरा कंटेनर पलट गया। वहीं हादसे के दौरान कार में सवार महिला अपनी बेटी को छोड़ने के लिए स्कूल जा रही थी। हालांकि गनीमत यह रही कि इस हादसे में दोनों बाल-बाल बच गई। वहीं राहगीरों ने तुरंत कार में से मां और बेटी को बाहर निकाला। खन्ना की नई आबादी में रहने वाले रिचा गुप्ता अपनी बेटी दामिनी को गोबिंदगढ़ पब्लिक स्कूल छोड़ने जा रही थी।

    जैसे ही शनि मंदिर के पास सर्विस लेन से नेशनल हाईवे पर कार चढ़ाई तो पीछे से आ रहे कंटेनर ने कार को चपेट में ले लिया। कंटेनर का अगला हिस्सा कार के ऊपर पलट गया और पीछे स्क्रैप से भरा कंटेनर सड़क पर पलट गया। रिचा के पति सुमित गुप्ता ने कहा कि कंटेनर ड्राइवर की लापरवाही से हादसा हुआ। कई बार देखा जाता है कि हादसे के बाद ड्राइवर मौके से भाग जाते हैं। लेकिन हादसे वाली जगह पर लोगों की भीड़ के बीच कंटेनर ड्राइवर रमाकांत मौजूद रहा। रमाकांत ने कार में से महिला और उसकी बेटी को बाहर निकालने में मदद भी की।

    रमाकांत ने कहा कि रोडवेज बस को ओवरटेक करते समय महिला ने कार कंटेनर के आगे फसा दी। उसने बहुत कोशिश की जिसके बाद इतना बचाव हुआ। हादसे की सूचना मिलने के बाद सिटी थाना एसएचओ मनप्रीत सिंह मौके पर आए। सड़क सुरक्षा फोर्स को भी बुलाया गया। सबसे पहले रोड क्लियर कराया गया। एसएचओ ने कहा कि हादसे की जांच कर रहे हैं। इसमें जानी नुकसान से बड़ा बचाव रहा।

  • पंजाबः किसानों की प्रशासन से बातचीत जारी, बैरियर पर सड़क सुरक्षा फोर्स और एंबुलेंस तैनात

    चंडीगढ़ः केंद्र सरकार से बातचीत के बीच किसानों ने आज दिल्ली कूच का आह्वान किया है। वहीं धरना स्थल पर पर मौजूद किसान नेता सुरजीत फूल ने कहा कि सरकार का बातचीत का न्योता आया है। क्या सरकार सिर्फ बातचीत के लिए बातचीत करना चाहती है। समय बर्बाद करने के लिए बातचीत करना चाहती है। हमने उनसे कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी या गृहमंत्री अमित शाह अपने ट्विटर पर बयान जारी करें कि हम सभी फसलों पर एमएसपी कानून बनाने सहित सभी मांगों को मानने के लिए तैयार हैं। दूसरी ओर पंजाब सरकार ने शंभू बैरियर पर सड़क सुरक्षा फोर्स और एंबुलेंस तैनात किए हैं। शंभू बॉर्डर पर तनाव का माहौल है। हरियाणा पुलिस की ओर से आंसू गैंस के गोले दागे गए हैं। पानी आंसू गैस के गोलों का प्रभाव को कम करता है। वहीं, किसी प्रकार की मेडिकल सुविधा के लिए एंबुलेंस तैनात किया गया है।
    उधर, किसान नेताओं की पटियाला प्रशासन की ओर से बातचीत की जा रही है। बातचीत में कमिश्नर पटियाला डीएस मांगट, डीसी शौकत अहमद भी शामिल हैं। जबकि किसानों की ओर से जगजीत सिंह ढल्लेवाल , सरवन सिंह पढेर भी शामिल हैं। पटियाला प्रशासन ने किसान संगठनों को बातचीत के लिए बुलाया है। प्रशासन के अधिकारियों और किसान नेताओं के साथ बातचीत शुरू हो गई है। प्रशासन की तरफ से पटियाला के कमिश्नर डीएस मांगट, डिप्टी कमिश्नर शौकत अहमद, डीआईजी हरचरण सिंह भुल्लर, एसएसपी वरुण शर्मा शामिल हैं। जबकि किसान नेताओं में जगजीत सिंह डल्लेवाल, सरवन सिंह पंढेर, रमनदीप सिंह आदि शामिल हैं। 

  • पंजाबः नवजोत सिद्धू और दिग्गज क्रिकेटर भाजपा में हो सकते हैं शामिल

    चंडीगढ़ः पंजाब कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू की ‌भाजपा में वापसी की चर्चा एक बार फिर से तेज हो गई है। वहीं दूसरी ओर, पूर्व क्रिकेट युवराज सिंह बीजेपी में शामिल होकर गुरदासपुर सीट से चुनाव लड़ सकते हैं। बुधवार सुबह से ही दोनों चर्चित पर्सनैलिटीज के बीजेपी में शामिल होने की चर्चा कई सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हो रही है। हालांकि दोनों द्वारा इसे लेकर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी गई है।वैसे तो किसान आंदोलन के दौरान सिद्धू अक्सर केंद्र सरकार पर निशाना साधते नजर आए हैं, लेकिन पंजाब कांग्रेस नेताओं के साथ सिद्धू के तनाव को भी नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। पार्टी आलाकमान द्वारा उनकी रैलियों पर प्रतिबंध और पार्टी के निर्देशों का लगातार उल्लंघन करना, इस बात की गवाही देता है कि वह भाजपा में वापसी कर सकते हैं।

    बता दें कि नवजोत सिद्धू राहुल और प्रियंका गांधी वाड्रा के करीबी माने जाते हैं। चर्चा है कि सिद्धू के बीजेपी में शामिल होने के बाद पार्टी उन्हें अमृतसर से मैदान में उतार सकती है। हालांकि, कांग्रेस में सिद्धू के करीबियों का कहना है कि वह कांग्रेस में ही रहेंगे।

    बीजेपी से जुड़े कुछ सूत्रों से बातचीत में एक बड़े मीडिया ग्रुप ने दावा किया है कि भारतीय टीम के पूर्व क्रिकेटर युवराज सिंह बीजेपी का दामन थाम सकते हैं और वह गुरदासपुर से बीजेपी सांसद के उम्मीदवार हो सकते हैं। बीजेपी पार्टी सनी देओल की जगह पूर्व क्रिकेटर युवराज सिंह को मैदान में उतारने की तैयारी में है। एक मीडिया ग्रुप से बातचीत में बीजेपी नेता सोमदेव शर्मा ने कहा कि इसका ताजा संकेत उनकी केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात है। इससे पहले गुरदासपुर से अभिनेता विनोद खन्ना और सनी देओल बीजेपी की ओर से चुनाव लड़ चुके हैं।