Blog

  • पंजाबः हिमाचल जाने वाली ये ट्रेने 27 अप्रैल तक हुई रद्द, देखें वीडियो 

    पंजाबः हिमाचल जाने वाली ये ट्रेने 27 अप्रैल तक हुई रद्द, देखें वीडियो 

    श्री आनंदपुर साहिब/संदीपः उत्तर रेलवे के अंबाला मंडल के सरहंड और दौलतपुर के बीच आवश्यक मरम्मत के संबंध में रेल विभाग ने निर्णय लिया है कि 27 अप्रैल तक नंगल आने वाली ट्रेनों को पिछले स्टेशनों पर ही रोक दिया जाएगा। इस ब्लॉक में आने वाली ट्रेनों को स्थाई रूप से रद्द कर दिया गया है। दरअसल, नंगल बांध और भरतगढ़ के बीच रेलवे ट्रैक के चल रहे निर्माण और विद्युतीकरण कार्य को देखते हुए ऊना से अंबाला और सहारनपुर जाने वाली दो पैसेंजर ट्रेनों को 27 अप्रैल तक के लिए रद्द कर दिया गया है। दो ट्रेनों के रद्द हो जाने से यात्रियों को काफी परेशानी होने वाली है।

    स्टेशन अधीक्षक, ऊना, आरके जसवाल ने कहा कि नंगल डैम से भरतगढ़ खंड में रेलवे ट्रैक का निर्माण और विद्युतीकरण का काम चल रहा है, जिसके कारण दोनों ट्रेनें रद्द कर दी गई। ट्रैक पर लगातार का चल रहा है जिसकी वजह से ट्रेनों को ट्रैक से नहीं गुजरने दिया जा रहा है। उत्तर रेलवे के अंबाला मंडल द्वारा सूचना जारी कर जानकारी दी गई है कि पैसेंजर ट्रेन संख्या 04593 स्पेशल अंबाला कैंट से अंब अडोरा (उन्ना) हिमाचल और ट्रेन संख्या 04567 अंबाला कैट से नंगल डैम तक केवल भरतगढ़ रेलवे स्टेशन तक चलेगी।

    हालांकि शनिवार को दो ट्रेनें रद्द कर दी गई थी। रद्द की गई ट्रेन – 04593/04594 (अंब-अंदौरा और अंबाला छावनी के बीच प्रतिदिन चलने वाली) और 04501/04502 (ऊना और सहारनपुर के बीच प्रतिदिन चलने वाली) मेमू ट्रेनें थी। नंगल डैम से भरतगढ़ सेक्शन के बीच रेलवे ट्रैक का कंस्ट्रक्शन और इलेक्ट्रिफिकेशन वर्क चल रहा है। जबकि अन्य ट्रेनें अपने निर्धारित समय पर चलती रहेगी।इसमें मुख्य रुप से अंब-अंदौरा से अंबाला कैंट के बीच चलने वाली 04593/04594 एमइएमयू और ऊना से सहारनपुर के बी प्रतिदिन अप / डाउन करने वाली 04501/04502 एमइएमयू ट्रेनें शामिल हैं। दोनों ट्रेनों के रद्द होने से उन यात्रियों को आने जाने में दिक्कत होगी, जो अंब अंदौरा से अंबाला और ऊना से सहारनपुर के लिए प्रतिदिन आवाजाही करते थे।

    ट्रैक पर काम चलने की वजह से कुछ दिनों तक ट्रेनों का आवागमन रोक दिया गया है। अब दो ट्रेनों को 27 अप्रैल तक के लिए रद्द कर दिया गया है। ट्रेन रद्द हो जाने की वजह से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। 27 अप्रैल तक इस रूट पर यात्रा करने वाले यात्रियों को परेशानी होगी। दो पैसेंजर ट्रेनों को 27 अप्रैल तक के लिए रद किया गया हैं। अब अंब समेत अन्य क्षेत्रों से जाने वाले यात्री इस ट्रेन में 16 दिनों के बाद दोवारा सफर कर पाएंगे। रेलवे विभाग द्वारा सूचित की गई सममसारिणी व सूचना के कारण प्रतिदिन जाने वाले यात्रियों को असुविधा तो होगी। लेकिन अब उन्हें विकल्प के रुप में प्रबंध करने का पर्याप्त समय जरुर मिला है।

  • पंजाबः NRI प्रदीप सिंह की हत्या से पहले का एक और वीडियो आया सामने, देखें वीडियो

    पंजाबः NRI प्रदीप सिंह की हत्या से पहले का एक और वीडियो आया सामने, देखें वीडियो

    श्री आनंदपुर साहिबः होला-मोहल्ला दौरान एनआरआई प्रदीप सिंह की हत्या को लेकर एक और वीडियो सामने आई है। वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे प्रदीप सिंह की हत्या की गई है। बताया जा रहा है कि पहले प्रदीप सिंह और कुछ युवकों के बीच झगड़ा हुआ था। जिस दौरान एक-दूसरे पर तलवारें भी चली। वीडियो में देखा जा सकता है कि मारपीट के दौरान प्रदीप सिंह युवक सतबीर सिंह पर तलवार से हमला करता नजर आ रहा है।

    जब प्रदीप सिंह द्वारा सतबीर सिंह पर हमला होता है तो सतबीर सिंह वहीं गिर जाता है। वीडियो में मौके पर भारी मात्रा में भीड़ भी दिखाई दे रही है। इसी दौरान निहंग और युवकों ने प्रदीप सिंह पर तलवारों से हमला कर दिया।  गौर हो कि सतबीर सिंह वही युवक है, जिसे पुलिस ने प्रदीप सिंह हत्या के मामले में नामजद किया है। इस समय सतबीर सिंह चंडीगढ़ के पीजीआई में ईलाज चल रहा है। इस घटना से जहां पुलिस प्रशासन पर सवाल खड़े हो रहे हैं वहीं हत्या के इस वीडियो ने कई सवाल भी खड़े कर दिए हैं।

    नामजद आरोपी सतबीर सिंह के परिवार ने मीडिया के सामने आकर बड़े आरोप लगाए हैं। आरोपी सतबीर की पत्नी गुरिन्दर कौर ने होले मोहल्ला के दौरान मारे गए प्रदीप सिंह पर आरोप लगाते हुए कहा कि हमला उसके पति सतबीर ने नहीं बल्कि निहंग सिंह ने सतबीर सिंह पर हमला कर पहले तलवार से बाजू फिर उसका हाथ काट दिया। उसका कहना है कि अगर सतबीर का हाथ काट दिया गया तो वह उसे कैसे मार सकता है? सतबीर के दोनों हाथ निहंग सिंह ने काट दिए और फिर उसने सतबीर को गले से भी लगाया। परिवार का आरोप है कि पुलिस ने बिना जांच के ही उन्हें आरोपी बना दिया है।

  • जालंधरः सुरजीत हॉकी सोसाइटी के उपाध्यक्ष का हुआ निधन

    जालंधरः सुरजीत हॉकी सोसाइटी के उपाध्यक्ष का हुआ निधन

    जालंधर/वरुण: सुरजीत हॉकी सोसाइटी के संस्थापक सदस्य एवं उपाध्यक्ष बलदेव सिंह रंधावा का निधन हो गया। मिली जानकारी के मुताबिक वह काफी समय से बीमार चल रहे थे। वहीं मामले की जानकारी देते हुए सुरजीत हॉकी सोसायटी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी इकबाल सिंह संधू ने बताया कि खेल जगत में ‘भाऊ’ के नाम से प्रख्यात बलदेव रंधावा का अंतिम संस्कार दोपहर बाद एक बजे मॉडल टाउन श्मशान घाट पर किया जाएगा।

  • जालंधरः नशे के खिलाफ हिन्दू जागृति मंच ने निकाला रोष मार्च, देखें वीडियो

    जालंधरः नशे के खिलाफ हिन्दू जागृति मंच ने निकाला रोष मार्च, देखें वीडियो

    जालंधर, वरुण/हर्षः महानगर में नशे के खिलाफ हिन्दू जागृति मंच की ओर से रैली निकाली जा रही है। जो प्रतापपुरा मंडी से लांबड़ा तक निकाली जाएगी। मामले की जानकारी देते हुए मनदीप बख्शी ने बताया कि समाज में सोए हुए लोगों को जागरूक करने के लिए यह रैली निकाली जा रही है। उन्होंने कहा कि शहर में नशे की बिक्री इतनी ज्यादा बढ़ गई है कि हमारे युवाओं की नशे की ओवरडोज से आए दिन मौत हो रही है। इस दौरान मनदीप बख्शी ने अपील की है कि आज हम सभी मिलकर नशे के खिलाफ आवाज उठाए ताकि आने वाले समय नशे से युवाओं को बचाया जा सके। इस रैली में उनके साथ अमनदीप शर्मा, पप्पू गाखल, अमृतपाल सिंह पाली, राजीव सहित अन्य लोग उपस्थित थे। 

  • पंजाबः कांग्रेस के पूर्व विधायक के घर विजिलेंस की दबिश

    पंजाबः कांग्रेस के पूर्व विधायक के घर विजिलेंस की दबिश

    चंडीगढ़ : कांग्रेस विधायकों के खिलाफ विजिलेंस के द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। वहीं आज सुबह ही विजिलेंस ने कांग्रेस पूर्व विधायक सत्कार कौर गहरी और पूर्व मंत्री गुरप्रीत कांगड़ को तलब किया है। जिसके बाद अब कांग्रेस के पूर्व विधायक कुलदीप सिंह वैद के खिलाफ भी विजिलेंस की टीम दबिश है। मिली जानकारी के मुताबिक विजिलेंस के द्वारा उनके घर की जांच की जा रही है। .

    विजिलेंस की टीम कुलदीप वैद्य के सराभा नगर स्थित आवास और उसके बगल में बनाए गए रेस्टोरेंट की जांच कर रही है। इस प्रॉपर्टी की पैमाइश के अलावा पूर्व विधायक के परिवार के सदस्यों से भी पूछताछ चल रही है। सूत्रों के अनुसार, विजिलेंस अफसरों ने पूर्व विधायक कुलदीप सिंह वैद्य को भी घर में बैठा रखा है और उनसे सवाल-जवाब किए जा रहे हैं।

    कुलदीप सिंह वैद्य 2017 के विधानसभा चुनाव में लुधियाना जिले की गिल सीट से कांग्रेस के विधायक चुने गए। कैप्टन सरकार के दौरान वह पंजाब वेयर हाउस कार्पोरेशन के चेयरमैन भी रहे। विजिलेंस अधिकारी वैद्य पर कई महीनों से नजरें जमाए थे और सोमवार सुबह पुख्ता सूचना के बाद छापेमारी की गई। पंजाब विजिलेंस के अधिकारी फिलहाल इस बारे में कोई जानकारी साझा नहीं कर रहे।

  • जालंधरः जंग-ऐ-आज़ादी स्मारक के तहत मैनेजमेंट के सेक्टरी लखविंदर जोहल पहुंचे विजिलेंस के दफ्तर, देखें वीडियो

    जालंधरः जंग-ऐ-आज़ादी स्मारक के तहत मैनेजमेंट के सेक्टरी लखविंदर जोहल पहुंचे विजिलेंस के दफ्तर, देखें वीडियो

    जालंधर, वरुण/हर्षः करतारपुर हल्के में बने जंग-ऐ-आजादी की मैनेजमेंट को विजिलेंस विभाग द्वारा नोटिस भेजा गया था। इस नोटिस का जवाब देने के लिए जालंधर के विजिलेंस विभाग दफ्तर में आज जंग-ऐ-आजादी मैनेजमेंट के सेक्रेटरी लखविंदर सिंह जोहल डीएसपी जतिंदरजीत सिंह आलमगीर के दफ्तर पहुंचें हैं। कुछ समय बाद डीएसपी जतिंदरजीत सिंह आलमगीर भी अपने दफ्तर पहुंच गए हैं और इस मामले में पूछताछ की जा रही है। डीएसपी विजिलेंस ने पूछताछ से पहले मीडिया से बातचीत करते हुए जानकरी दी कि जंग-ऐ-आजादी स्मारक के तहत मैनेजमेंट कमेटी को पूछताछ के लिए बुलाया गया है।

    डीएसपी ने कहा कि सेक्टरी लखविंदर सिंह जोहल से पूछताछ करने के बाद बाकी सदस्यों को भी बुलाया जा सकता है। बता दें कि जंग-ऐ-आज़ादी मैनेजमेंट कमेटी के प्रधान और अजीत ग्रुप मुख्य-संपादक बरजिंदर सिंह हमदर्द, जालंधर नगर निगम के पूर्व कमिश्नर और जंग-ऐ-आज़ादी कमेटी के पदाधिकारी विनय बुबलानी सहित मैनेजमेंट कमेटी के कई सदस्यों एवम पदधिकारियों को भी जांच में शामिल किया गया है।

  • पंजाब: ड्रग तस्करी के दोषी जगदीश भोला को मिली जमानत

    पंजाब: ड्रग तस्करी के दोषी जगदीश भोला को मिली जमानत

    चंडीगढ़ः पंजाब में नशा तस्करी के लिए सजा काट रहे जगदीश भोला को हाईकोर्ट ने आंशिक राहत देते हुए एक दिन की जमानत दी है। पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने भोला को बीमार मां से मिलने की अनुमति दे दी है। 17 मार्च को शाम चार बजे तक भोला अपनी बीमार मां से मिल सकेंगे। मां की बीमारी का हवाला देते हुए भोला ने हाईकोर्ट से जमानत देने की मांग की थी।

  • पंजाबः कोटकपुरा गोलीकांड कांड को लेकर बड़ा खुलासा, जाने किसने रची थी सिख समुदाय के खिलाफ साजिश

    पंजाबः कोटकपुरा गोलीकांड कांड को लेकर बड़ा खुलासा, जाने किसने रची थी सिख समुदाय के खिलाफ साजिश

    कोटकपुराः साल 2015 कोटकपुरा में हुए गोलीकांड को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है। बादल सरकार के समय हुई बेअदबी और गोलीकांड की घटना की परतें खुलने लगी हैं। अब यह बात सामने आई है कि उस समय एक पुलिस अधिकारी ने शांतिपूर्ण धरने पर बैठी सिख संगत के खिलाफ पर्चा दर्ज किया था। इसके साथ ही विशेष जांच टीम ने सिख संगत के खिलाफ दर्ज मामले को साजिश करार दिया है।

    विशेष जांच टीम ने इस मामले में सिख प्रदर्शनकारियों को क्लीन चिट देते हुए केस में अपनी शक्तियों का इस्तेमाल करके बेकसूर लोगों के खिलाफ झूठे गवाह, सबूत के केस बनाने के दोष में पंजाब के पूर्व डीजीपी सुमेध सैनी, आईजी परमराज सिंह उमरानंगल, फरीदकोट के तत्कालीन एसएसपी सुखमिंदर सिंह मान और थाना सिटी कोटकपुर के पूर्व एसएचओ गुरदीप सिंह पंढेर को 14 अक्टूबर 2015 के कांड संख्या 192 में आरोपी के रूप में नामजद किया गया है।

    विशेष जांच टीम ने इन पुलिस अधिकारियों के खिलाफ जिलाधिकारी की अदालत में अलग से चालान पेश किया है। इस चालान के आधार पर कोर्ट ने इन पुलिस अधिकारियों को नोटिस भेजकर 23 मार्च को कोर्ट में पेश होने का निर्देश दिया है। बता दें कि कोटकपुरा गोलीकांड की घटना के बाद कोटकपुरा पुलिस ने धरने पर बैठी सिख संगत के खिलाफ पुलिस पर जानलेवा हमले का मामला दर्ज किया था और कथित तौर पर प्रदर्शनकारियों के खिलाफ सबूत और कुछ गवाह जुटाए थे।

  • जालंधरः फगवाड़ा गेट में Lovely Electric की नई अवैध बिल्डिंग पर हिल्टियां लेकर चढ़ी निगम की टीमें, देखें वीडियो

    जालंधरः फगवाड़ा गेट में Lovely Electric की नई अवैध बिल्डिंग पर हिल्टियां लेकर चढ़ी निगम की टीमें, देखें वीडियो

    भारी पुलिस की मौजूदगी में बड़ी कारवाई…

    जालंधर, अनिल वर्मा वरुण अग्रवालः अवैध बिल्डिंगों के खिलाफ निगम की जंग जारी है। इस कड़ी में आज फगवाड़ा गेट में स्थित लवली इलैक्टिक की नई बिल्डिंग पर कारवाई करने के लिए एटीपी सुखदेव वशिष्ट की टीम पहुंची है। इस बिल्डिंग का निगम से डेढ़ मंजिल तक का नक्शा पास बताया जा रहा है। मगर यहां डेढ़ मंजिल का अतिरिक्त निर्माण कर लिया गया। इसके साथ नक्शे मे दर्शाई फ्रंट पार्किंग को भी नहीं छोड़ा गया। मामले में निगम स्तर पर कई शिकायतें पहुंच रही थी और निगम द्वारा भी प्राप्टी मालिक को नोटिस भेजे जा रहे थे।

    मगर काम लगातार जारी रहा। बीते सप्ताह कमिशनर कपलिश की इस मामले में चंडीगढ़ उच्चाधिकारियों के साथ वीसी भी हुई थी। जिसमें जालन्धर की अवैध इमारतों पर रिपोर्ट मांगी गई थी। निगम कमिशनर ने इस मीटिंग के बाद जालन्धर की सबसे चर्चित अवैध इमारतों पर कारवाई करने के लिए लंबी चौड़ी लिस्ट तैयार की है। जिस कड़ी में फगवाड़ा गेट की लवली इलैक्टिक की अवैध बिल्डंग पर इलैक्टिक हिल्टियों से लैंटर को तोड़ा जा रहा है। खबर लिखे जाने तक टीम का कोई विरोध नहीं हुआ था और कारवाई जारी है। ताजा अपडेट के लिए पढ़ते रहेँ एनकांऊटर न्यूज।

  • Oscar 2023 में भारत की धूम, ‘नाटू नाटू’ और ‘द एलिफेंट व्हिस्परर्स’ ने रचा इतिहास, देखें वीडियो

    Oscar 2023 में भारत की धूम, ‘नाटू नाटू’ और ‘द एलिफेंट व्हिस्परर्स’ ने रचा इतिहास, देखें वीडियो

    ऑस्कर 2023 में भारत के नाम दो ऑस्कर अवार्ड आए है. कहा जा सकता है कि भारत के लिए आज एक ऐतिहासिक दिन है. ‘आरआरआर’ और ‘द एलिफेंट व्हिस्परर्स’ दोनों ने 95वें वार्षिक अकादमी पुरस्कार जीते है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई लोगों ने इसे लेकर फिल्म से जुड़ी टीमों को बधाई दी है.

    साल 2022 में रिलीज हुई फिल्म आरआरआर लगातार कामयाबी हासिल कर रही है. फिल्म के गाने ‘नाटू नाटू’ को भी लोगों ने काफी पसंद किया. गोल्डन ग्लोब अवॉर्डस 2023 में SS राजामौली की फिल्मे RRR के ‘नाटू-नाट’ को गोल्डन ग्लोब अवार्ड में बेस्ट ओरिजिनल सॉन्ग से सम्मानित सम्मानित किया जा चुका गया है. अब यह सॉन्ग ऑस्कर भी जीत चुका है. साथ ही गुनीत मोंगा की ‘द एलिफेंट व्हिस्परस’ ने बेस्ट डॉक्यूमेंट्री शॉर्ट फिल्म की केटेगरी में ऑस्कर जीता है. फिल्म की कहानी एक परिवार के इर्द- गिर्द घूमती है. इन अवार्ड्स को जीतने के बाद भारत में जश्न का माहौल है.

    PM मोदी ने नाट नाटू को गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड मिलेने पर बधाई दी. उन्होंने टवीट करके कहा कि ‘नाटू नाटू’ की लोकप्रियता वैश्विक है. यह एक ऐसा गाना होगा जिसे आने वाले सालों तक याद रखा जाएगा. @mmkeeravaani, @boselyricist और इस सम्मान के लिए पूरी टीम को बधाई हो. वहीं पीएम मोदी ने ‘द एलिफेंट व्हिस्परर्स’ को भी ऑस्कर मिलने पर बधाई दी. उन्होंने लिखा ‘द एलिफेंट व्हिस्परर्स’ की परी टीम को इस सम्मान के लिए बधाई. इसके साथ ही कार्तिकी गोसाल्विस और गुनीत मोंगा को बधाई. आपका काम आश्चर्यजनक रूप से विकास और प्रकृति के साथ सद्भाव में रहने के महत्व पर प्रकाश डालता है.