Blog

  • हिमोत्कर्ष परिषद महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में कर रही बेहतरीन कार्य : सुदेश अरोड़ा

    हिमोत्कर्ष परिषद महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में कर रही बेहतरीन कार्य : सुदेश अरोड़ा

    ऊना/ सुशील पंडित : हिमोत्कर्ष परिषद महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में बेहतरीन कार्य कर रही है। यह बात अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 2023 के उपलक्ष्य में हिमोत्कर्ष महिला मंच द्वारा आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि अपने संबोधन में समाजसेवी व सेवानिवृत शिक्षिका सुदेश अरोड़ा ने कहीं। उन्होंने महिलाओं को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की बधाई दी। कार्यक्रम में अलग-अलग कार्य क्षेत्र की छह महिला कर्मियों को सम्मानित किया गया। जबकि व्यवसायिक शिक्षा प्राप्त कर स्वरोजगार में स्थापित होने वाली हिमोत्कर्ष प्रशिक्षण संस्थान की तीन छात्राओं को मुख्य अतिथि सुदेश अरोड़ा ने सम्मानित किया।

    सुदेश अरोड़ा ने कहा कि वर्तमान दौर में महिलाएं हर क्षेत्र में बेहतरीन कार्य कर रही है। आज ऐसा कोई भी क्षेत्र नहीं है, जहां महिलाओं ने अपनी प्रतिभा के दम पर उचित स्थान हासिल न किया हो। उन्होंने कहा कि महिलाएं आत्म विश्वास से लवरेज होकर परिवार व समाज के उत्थान में अपना योगदान दे रही है। सुदेश अरोड़ा ने कहा कि शिक्षित महिला सशक्त समाज की परिकल्पना को साकार कर सकती है। उन्होंने बेटियों से शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढऩे का भी आहवान किया। उन्होंने कहा कि इसके साथ ही महिलाओं को स्वरोजगार के क्षेत्र में स्थापित होने के लिए व्यावसायिक शिक्षा को भी केंद्र बिंदु बनाकर काम करना चाहिए। उन्होंने कहा कि आर्थिक तौर पर सशक्त होकर ही महिला सशक्तिकरण के लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है। सुदेश अरोड़ा ने हिमोत्कर्ष परिषद द्वारा महिलाओं के सशक्तिरण के लिए किए जा रहे कार्यो की सराहना की।

    उन्होंने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस तो साल में मात्र एक दिन मनाया जाता है, लेकिन हिमोत्कर्ष परिषद प्रत्येक दिन महिलाओं के उत्थान व कल्याण के लिए जुटी हुई है। परिषद द्वारा महिला सशक्तिकरण के लिए व्यावसायिक शिक्षा हेतु आईटीआई का संचालन किया जा रहा है। वहीं बच्चियों को उच्च शिक्षा दिलाने के लिए परिषद ने ऊना में कन्या महाविद्यालय की भी स्थापना की। इसके अलावा परिषद छात्राओं को शिक्षा पूरी करने के लिए फीस में सहयोग प्रोत्साहन स्वरुप छात्रवृतियों का वितरण सहित अनेक प्रकल्प चला रही है। कार्यक्रम को हिमोत्कर्ष महिला मंच के अध्यक्ष दीपशिखा कौशल ने भी संबोधित किया। उन्होंने हिमोत्कर्ष महिला मंच की गतिविधियों पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में संयुक्ता चौधरी हिमोत्कर्ष महिला प्रशिक्षण संस्थान की इंस्ट्रक्टर मीना ठाकुर ने संस्थान में चलाए जा रहे विभिन्न कोर्सिज के बारे में जानकारी दी।

    उन्होंने बताया कि हिमोत्कर्ष संस्थान में छात्राओं के लिए कटिंग, टेलरिंग एवं ड्रैस मेकिंग का एक वर्ष का कोर्स, कटिंग टेलरिंग के एक वर्ष व छह माह के हॉबी कोर्स, फैशन डिजाइनिंग का एक वर्ष का हॉबी कोर्स तथा कम्प्यूटर शिक्षा के लिए एक वर्ष का डिप्लोमा, छह माह का सर्टिफिकेट व तीन माह का बेसिक कोर्स हॉबी कोर्सिज के रुप में चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इसके लिए अप्रैल माह से नया बैच भी शुरु होने जा रहा है। जिसके चलते एडमिशन का दौर भी अब शुरु है। महिला मंच की सदस्य कविता गोयल ने धन्यवाद प्रस्ताव रखा। जबकि हिमोत्कर्ष महिला मंच सदस्य रमा कंवर ने मंच का संचालन किया। 

    ये रहे उपस्थित

    हिमोत्कर्ष प्रशिक्षण संस्थान के प्राचार्य व परिषद के प्रदेश महासचिव नरेश सैनी, महिला मंच प्रधान दीपशिखा कौशल, महिला मंच की वरिष्ठ सदस्य डा. जागृति दत्ता, रंजना जसवाल, मंजू मनकोटिया, कविता गोयल, मनीषी ठाकुर, रमा कंवर, सिम्मी चौधरी, रंजू बाला, मीना ठाकुर, निशा, मधु अरोड़ा, सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे। 

    इन्हें किया गया सम्मानित

    कार्यक्रम में फूड एंड सिविल सप्लाई इंस्पेक्टर रजनी कालिया, टीजीटी मैडिकल अंबिका शर्मा, सिलाई प्रशिक्षिका रंजू बाला, मल्टी टास्क वर्कर रेणू बाला, नर्स अनु सैनी तथा आंगनबाड़ी कार्यकर्ता गुरदीप कौर को उनके संबंधित कार्य क्षेत्र में उत्कृष्ठ प्रदर्शन करने पर हिमोत्कर्ष महिला मंच द्वारा शॉल, टोपी व स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में हिमोत्कर्ष महिला प्रशिक्षण संस्थान से प्रशिक्षण प्राप्त कर स्वरोजगार में स्थापित होने पर पूर्व छात्रा ज्योति, नवनीत कौर व लवलीन कौर को हिमोत्कर्ष युवा उद्यमी पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। 

  • जालंधर: SACRED HEART CONVENT SCHOOL के ख़िलाफ़ स्टूडेंट के परिजनों ने किया हंगामा, देखें वीडियो 

    जालंधर: SACRED HEART CONVENT SCHOOL के ख़िलाफ़ स्टूडेंट के परिजनों ने किया हंगामा, देखें वीडियो 

    जालंधर, वरुण/अनिकेतः महानगर में मशहूर SACRED HEART CONVENT SCHOOL के खिलाफ स्टूडेंट के अभिवावकों द्वारा प्रदर्शन किया गया। उनका आरोप है कि राइट टू एजुकेशन के तहत बच्चों के रिजल्ट को स्कूल ने रोक रखा है। जिसके कारण आज वह स्कूल के खिलाफ डीसी ऑफिस के बाहर प्रदर्शन कर रहे है। मामले की जानकारी देते हुए विजय कुमार ने बताया कि उनके बच्चे इसी स्कूल में पढ़ते है। कोरोना काल के दौरान फीसों को लेकर उन्हें परेशान किया जा रहा है।

    हमें स्कूल के द्वारा हर बार हमें टाल दिया जाता है। अभिभावकों का कहना है कि हम कोरोना काल के समय में स्कूल की ट्यूशन फीस पहले ही दे चुके है। इसी मामले के तहत अब उनके बच्चों के रिजल्ट स्कूल द्वारा रोक दिए गए है। इस मामले को लेकर कई बार स्कूल से बातचीत की जा चुकी है। अभिवावकों का आरोप है कि पिछले 9 माह से स्कूल में बात की जा रही है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है।

    वहीं सुखविंदर सिंह ने बताया कि अभिवावकों के साथ 4 मार्च को मीटिंग थी, लेकिन स्कूल प्रशासन नहीं पहुंचा। इस मामले को लेकर एडीसीपी ने उन्हें आश्वासन दिया था कि बच्चों का रिजल्ट नहीं रोका जाएगा। जिसके बाद आज वह प्रदर्शन करने को मजबूर हुए है। अभिवावकों का आरोप है कि वह 4 मार्च को रिजल्ट लेने के लिए स्कूल में गए तो स्कूल ने रिजल्ट देने से साफ मना कर दिया। अभिवावकों का आरोप है कि स्कूल प्रशानस ने वहां पर भारी पुलिस तैनात कर दी। जिसके तहत स्कूल के खिलाफ वह आज प्रदर्शन कर रहे है और एडीसीपी से मामले की जांच की मांग कर रहे है। 

  • जालंधरः Laxmi Palace के पास दुकान से सामान लेकर चोर हुए फरार, देखें वीडियो

    जालंधरः Laxmi Palace के पास दुकान से सामान लेकर चोर हुए फरार, देखें वीडियो

    जालंधर, वरुण/अनिकेतः महानगर में आए दिन लूटपाट के मामले सामने आ रहे है। वहीं अब ताजा मामला लक्ष्मी पैलेस के पास से सामने आया है। जहां चोरों ने एक दुकान को निशाना बनाय है। मामले की जानकारी देते हुए पीड़ित चंद्र जैन ने बताया कि वह रोजाना की तरह शनिवार शाम को दुकान बंद करके गए थे, लेकिन आज सुबह 10.30 बजे जब आए तो देखा दुकान के ताले टूटे हुए थे।

    इस दौरान उन्होंने दुकान में देखा कि चोर दुकान से कंप्यूटर, प्रिंटर सहित कई सामान लेकर फरार हो गए है। मालिक चंद्र जैन ने बताया कि उनकी दुकान से करीब 60 हजार रुपए का सामान लुटेरे ले गए। उनका कहना है कि कंप्यूटर में 12 साल का पुराना रिकार्ड पड़ा है। घटना संबंधी उन्होंने थाना 3 की पुलिस को जानकारी दे दी है। वहीं मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारी ने मामले की जांच शुरू कर दी है। दुकान के आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच-पड़ताल की जा रही है।

  • पंजाबः पूर्व सीएम के हलके में गुरुद्वारा साहिब में बेअदबी करने की कोशिश

    पंजाबः पूर्व सीएम के हलके में गुरुद्वारा साहिब में बेअदबी करने की कोशिश

    लंबीः श्री मुक्तसर साहिब के लंबी विधानसभा क्षेत्र के गांव खुडियां के गुरुद्वारा साहिब में आज सुबह एक व्यक्ति ने श्री गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी करने की कोशिश। एक व्यक्ति हाथ में डंडा लेकर श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की बेअदबी की है। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं और कार्रवाई की जा रही है। बता दें कि लंबी से पूर्व सीएम प्रकाश सिंह बादल ने चुनाव लड़ा था और यहां से कई बार उन्हें जीत भी मिली थी।

    गौर हो कि इससे पहले फिल्लौर के मंसूरपुर गांव में एक शख्स ने गुरुद्वारा साहिब में बेअदबी करने की कोशिश की गई थी। मिली जानकारी के अनुसार एक व्यक्ति ने गांव के गुरुद्वारा साहिब में जमकर हंगामा किया और गुरुद्वारा साहिब में रखे सामान में तोड़फोड़ की। ग्रामीणों ने घटना को अंजाम देने वाले आरोपी को पकड़ लिया था।

    वहां मौजूद लोगों का कहना है कि आरोपी पहले भी गोलक को तोड़ने की कोशिश कर चुके हैं। इसके साथ ही जहां श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी का प्रकाश है, वहां तंबाकू खाकर थूका भी गया है। बेअदबी की इस घटना को लेकर सिखों में काफी रोष पाया जा रहा है। सिख संगत का कहना है कि यह सब जानबूझकर लोगों की आस्था को ठेस पहुंचाने की मंशा से किया गया है।

  • पंजाबः नशे की ओवरडोज के कारण व्यक्ति की मौत, देखें वीडियो

    पंजाबः नशे की ओवरडोज के कारण व्यक्ति की मौत, देखें वीडियो

    भिखीविंदः  पंजाब के युवाओं को नशे का दैत्य लगातार खा रहा है। हाल ही में एक मामला खेमकरण विधानसभा क्षेत्र के भिखीविंद थाना क्षेत्र के पुहला गांव से सामने आया है जहां 45 वर्षीय रवेल सिंह पुत्र शेर सिंह ने नशे का इंजेक्शन लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। उसके 2 बच्चे भी हैं। बताया जा रहा है कि मृतक अपने ससुराल के गांव बोहरू में काम करता था और आज वह अपने गांव पुहला आया जहां उसने नशे का इंजेक्शन लगा लिया जिससे उसकी वहीं मौत हो गई।

    परिजनों ने बताया कि वह लंबे समय से नशा कर रहा था, जिसके कारण आज भी उसने नशा का इंजेक्शन लगाया, जिससे उसकी मौत हो गयी। सरकार के पंजाब में नशा खत्म करने के दावे खोखले निकल रहै हैं, जिसके कारण आए दिन पंजाब के नोजवान इसी तरह नशे के कारण अपनी जान गवा रहै है।  

    इस संबंध में भिखीविंद थाने के एसएचओ बलजिंदर सिंह ने बताया कि मृतक की पत्नी सीता के बयान पर पुलिस द्वारा शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है और पोस्टमार्टम कराये जाने के बाद बनती कारवाई की जाएगी। गांव में नशे की अवैध बिक्री के मामले में उन्होंने कहा कि पुलिस लगातार नशे का कारोबार करने वाले लोगों पर कार्रवाई कर रही है और उनके खिलाफ मामले भी दर्ज किए जा रहे हैं।

  • अवैध अप्रवासियों पर शिकंजा कसने की तैयारी में British Government, किया ये ऐलान 

    अवैध अप्रवासियों पर शिकंजा कसने की तैयारी में British Government, किया ये ऐलान 

    लंदन: ब्रिटिश प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने अवैध अप्रवासियों पर नकेल कसने के लिए एक प्रस्तावित नए कानून की घोषणा की है। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार मंगलवार को इस कानून बारे में पता चलेगा। अवैध प्रवासी इंग्लिश चैनल पार करके ब्रिटेन जाते हैं। पिछले ही साल इंग्लिश चैनल को पार करने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 45,000 से भी ज्यादा हो गई थी। प्रधानमंत्री सुनक ने इस साल पड़ोसी फ्रांस और ब्रिटेन की समुद्री सीमा के बीच अवैध मार्गों पर अंकुश लगाने को अपनी शीर्ष प्राथमिकताओं में शामिल किया है।

    सुनक के नेतृत्व वाली सरकार और भारतीय मूल की गृह मंत्री सुएला ब्रेवरमैन अब इस मुद्दे के समाधान के लिए अगले सप्ताह संसद में एक विधेयक पेश करने की योजना बना रही हैं। सुनक ने एक अखबार से बात करते हुए कहा, “कोई गलती न करें, अगर आप अवैध रूप से यहां हैं, तो आप यहां नहीं रह सकते। अखबार के मुताबिक, सुनक को लगता है कि उन्होंने उस समस्या का समाधान ढूंढ लिया है, जो सरकार को पिछले चार साल से परेशान कर रहा है।” ।
     
    ब्रेवरमैन ने लिखा है कि “अब बहुत हो गया” और अब ब्रिटिश लोग इस मुद्दे को सुलझाना चाहते हैं। ब्रेवरमैन ने कहा, “अगर आप अवैध रूप से यहां आते हैं, तो आपको हिरासत में लिया जाएगा और जितनी जल्दी हो सके निर्वासित कर दिया जाएगा। हमारे कानून सरल होंगे और यूके आने के लिए केवल एक सुरक्षित तरीका होगा, जो कि कानूनी तरीका है।”

  • गुरु नानक मिशन नेत्रहीन वृद्ध आश्रम में करवाया 34वां वार्षिक समागम, देखें वीडियो

    गुरु नानक मिशन नेत्रहीन वृद्ध आश्रम में करवाया 34वां वार्षिक समागम, देखें वीडियो

    केन्द्रीय मंत्री सोम प्रकाश भी हुए नतमस्तक

    फगवाड़ा/ राजेश कुमारः गुरु नानक मिशन नेत्रहीन वृद्ध आश्रम सपरोड़ नंगल जीटी रोड फगवाड़ा में 34वां वार्षिक समागम समूह संगत के सहयोग से बड़ी श्रद्धा पूर्वक करवाया गया। सवेरे श्री अखंड पाठ साहिब के भोग के पश्चात धार्मिक दीवान सजाए गए। जिसमें पंथ प्रसिद्ध कीर्तनी व ढाडी जत्थों ने कथा कीर्तन व ढाडी वारों के माध्यम से संगत को निहाल किया। इस दौरान केन्द्रीय राज्य मंत्री सोम प्रकाश कैंथ, हलका विधायक बलविन्द्र सिंह धालीवाल, अकाली नेता जत्थेदार सरवण सिंह कुलार सहिर अन्य गणमान्यों ने नतमस्तक होने के पश्चात अपने संबोधन में कहा कि दीन दुखियों की हर संभव सेवा सहायता करना हमारा दायित्व है।

    उन्होंने आश्रम के प्रयास की सराहना कर समूह उपस्थितों से आह्वान किया कि आश्रम में रहने वाले आश्रितों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए आश्रम की हर संभव सहायता की जाए। आश्रम के संचालक अवतार सिंह मान, बीबी करमजीत कौर यूके, प्रधान सुखदेव सिंह बाहिया, परमजीत सिंह, महासचिव चरणजीत सिंह शेरगिल व मैनेजर भाई मुख्तार सिंह ने समूह गणमान्यों का आभार प्रकट किया। प्रबंधकों की ओर से गणमान्यों, सहयोगियों व सेवादारों को सिरोपे डालकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान नेत्र रोग विशेषज्ञ डा. एच.एस. मित्रा शिविर लगाकर जरूरतमंदों की आंखों की जांच की। कैंप के दौरान चुने गए मरीजों की आंखों का ऑपरेशन भी करवाया जाएगा।

    जरूरतमंदों को चश्मे और दवाइयां भी मुफ्त भेंट की गई। इसके अलावा हड्डी रोग विशेषज्ञ डा. वसीम अहमद (खान अस्पताल) और डा. संदीप शर्मा निशुल्क होम्योपैथी शिविर लगाकर जरूरतमंदों की जांच की। चाय पकौड़े व गुरु का लंगर निर्विघ्न जारी रही। इस अवसर पर संत बाबा इंद्रजीत सिंह गुरुद्वारा लंगर साहिब हजूर साहिब, संत बाबा गुरचरण सिंह पंडवा, लखविंद्र सिंह लक्की खजूरला, संत बाबा बलवीर सिंह, जसवंत कौर सपरोड़, बलिहार सिंह राय कनाडा, ज्ञान सिंह, मोहन सिंह, भाई तजिंदर सिंह हरदासपुर, हरजिंदर सिंह, परमजीत सिंह, अमरजीत सिंह सचदेवा, जसप्रीत सिंह राय, ज्ञान सिंह, कुलवंत कौर, गुरदयाल सिंह भुल्लाराई, कुलवंत कौर, ज्ञान सिंह, जगीर कौर, करनैल सिंह, बलजिंदर सिंह, जसविंदर सिंह, राजिंदर सिंह फौजी, गुरदयाल सिंह ढाडी, सतनाम सिंह लक्की, सुखविंदर सिंह, संतोष कुमार गोगी, काला, जसपाल चीमा, डॉ. विजय कुमार, नरिंदर कौर सहित अन्य गणमान्य उपस्थित थे।

  • ਪੰਜਾਬ : ਚਲਦੀ ਕਾਰ ਨੂੰ ਲੱਗੀ ਅੱਗ, ਜਿੰਦਾ ਜਲੀ 4 ਸਾਲਾ ਬੱਚੀ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਪੰਜਾਬ : ਚਲਦੀ ਕਾਰ ਨੂੰ ਲੱਗੀ ਅੱਗ, ਜਿੰਦਾ ਜਲੀ 4 ਸਾਲਾ ਬੱਚੀ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਫਿਰੋਜ਼ਪੁਰ : ਅੱਜ ਫਿਰੋਜ਼ਪੁਰ ਦੇ ਕਸਬਾ ਤਲਵੰਡੀ ਭਾਈ ਦੇ ਨਜਦੀਕ ਇੱਕ ਵੱਡਾ ਦਰਦਨਾਕ ਹਾਦਸਾ ਵਾਪਰ ਗਿਆ। ਫਿਰੋਜ਼ਪੁਰ ਦੇ ਪਿੰਡ ਕੋਟ ਕਰੋੜ ਦੇ ਨਜਦੀਕ ਤੁਰੀ ਜਾਂਦੀ ਗੱਡੀ ਨੂੰ ਅਚਾਨਕ ਅੱਗ ਲੱਗ ਗਈ ਅਤੇ ਗੱਡੀ ਵਿੱਚ ਰਹਿਣ ਕਾਰਨ ਕਰੀਬ 4 ਤੋਂ 5 ਸਾਲਾਂ ਬੱਚੀ ਦੀ ਅੱਗ ਵਿੱਚ ਝੁਲਸਣ ਕਾਰਨ ਹੋਈ ਦਰਦਨਾਕ ਮੌਤ ਹੋ ਗਈ। ਮਿਲੀ ਜਾਣਕਾਰੀ ਅਨੁਸਾਰ ਪਤਾ ਚੱਲਿਆ ਹੈ ਕਿ ਗੁਰਜੀਤ ਸਿੰਘ ਪੁੱਤਰ ਮੱਘਰ ਸਿੰਘ ਵਾਸੀ ਪਿੰਡ ਕਲੇਰ ਜਿਲ੍ਹਾ ਫਰੀਦਕੋਟ ਆਪਣੀ ਪਤਨੀ, ਤਿੰਨ ਬੇਟੀਆਂ ਅਤੇ ਇੱਕ ਪੁੱਤਰ ਸਮੇਤ ਆਪਣੀ ਸਵਿਫਟ ਕਾਰ ਵਿੱਚ ਧਰਮਕੋਟ ਵਿਖੇ ਆਪਣੀ ਰਿਸ਼ਤੇਦਾਰੀ ਵਿੱਚ ਗਿਆ ਸੀ।

    ਜਿਥੋਂ ਵਾਪਿਸ ਆਉਂਦਿਆਂ ਤਲਵੰਡੀ ਭਾਈ ਫਰੀਦਕੋਟ ਤੇ ਪਿੰਡ ਕੋਟ ਕਰੋੜ ਦੇ ਨਜਦੀਕ ਉਨ੍ਹਾਂ ਦੀ ਕਾਰ ਵਿੱਚ ਅਚਾਨਕ ਕੋਈ ਨੁਕਸ ਪੈ ਗਿਆ ਅਤੇ ਜਿਵੇਂ ਹੀ ਉਹ ਆਪਣੀ ਕਾਰ ਸੜਕ ਕਿਨਾਰੇ ਖੜੀ ਕਰ ਬਾਹਰ ਨਿਕਲਿਆ ਤਾਂ ਅਚਾਨਕ ਕਾਰ ਨੂੰ ਅੱਗ ਲੱਗ ਗਈ ਅਤੇ ਕਾਰ ਦੀ ਪਿਛਲੀ ਸੀਟ ਤੇ ਬੈਠੀ ਉਸਦੀ ਪਤਨੀ ਦੋ ਲੜਕੀਆਂ ਅਤੇ ਇੱਕ ਲੜਕੇ ਸਮੇਤ ਗੱਡੀ ਚੋਂ ਬਾਹਰ ਨਿਕਲ ਆਏ ਪਰ ਇਸ ਦੌਰਾਨ ਕਾਰ ਦੀਆਂ ਬਾਰੀਆਂ ਜਾਂਮ ਹੋਣ ਕਾਰਨ ਕਾਰ ਦੀ ਅਗਲੀ ਸੀਟ ਤੇ ਬੈਠੀ 4 ਤੋਂ 5 ਸਾਲਾਂ ਦੀ ਮਾਸੂਮ ਬੱਚੀ ਤਰਨਵੀਰ ਉਰਫ ਤਨੂੰ ਨੂੰ ਬਾਹਰ ਨਹੀਂ ਕੱਢਿਆ ਜਾ ਸਕਿਆ ਅਤੇ ਉਹ ਅੱਗ ਦੀ ਲਪੇਟ ਵਿੱਚ ਆਉਣ ਕਾਰਨ ਵਿਚੇ ਹੀ ਸੜ ਗਈ ਅਤੇ ਉਸਦੀ ਮੌਤ ਹੋ ਗਈ। ਘਟਨਾ ਦੀ ਸੂਚਨਾ ਮਿਲਣ ਤੇ ਮੌਕੇ ਤੇ ਥਾਣਾ ਤਲਵੰਡੀ ਭਾਈ ਦੀ ਮੁਖੀ ਐਸ ਐਚ ਓ ਸ਼ਿਮਲਾ ਅਤੇ ਹੋਰ ਪੁਲਿਸ ਕਰਮਚਾਰੀਆਂ ਵੱਲੋਂ ਘਟਨਾ ਦੀ ਛਾਣਬੀਣ ਕੀਤੀ ਜਾ ਰਹੀ ਹੈ।

  • बड़ी ख़बरः पुलिस वैन पर आत्मघाती हमला, 9 की मौत, कई घायल, देखें वीडियो

    बड़ी ख़बरः पुलिस वैन पर आत्मघाती हमला, 9 की मौत, कई घायल, देखें वीडियो

    इस्लामाबादः पाकिस्तान के बलूचिस्तान राज्य के बोलन इलाके में एक पुलिस वैन को विस्फोटकों से निशाना बनाया गया। सोमवार को हुई इस घटना में वैन में सवार कम से कम 8 पुलिसवालों की मौत हो गई और करीब 10 घायल हो गए। सूत्रों के मुताबिक घायलों को इलाज के लिए सिबी के सिविल अस्पताल ले जाया गया है। बताया गया कि पुलिसकर्मियों को सिबी से क्वेटा ले जा रही वैन को बोलन में लैंडी खोसा के पास विस्फोटकों का निशाना बनाया गया।

    पाकिस्तान के अखबार डॉन की एक रिपोर्ट के मुताबिक यह घटना बलूचिस्तान के बोलन इलाके में कंबरी पुल पर हुई। ये जगह सिबी और कच्छी सीमाओं की सीमा से लगी हुई है। खबरों में कहा गया कि शुरुआती जांच में आत्मघाती हमले की ओर इशारा किया गया है। फिलहाल हमले की घटना की जांच अभी की जा रही है। खबरों में कहा कि गया है कि घायल पुलिसकर्मियों की संख्या के बढ़कर 15 होने की सूचना है।

  • पंजाबः पटवारी के घर विजिलेंस की रेड, देखें वीडियो

    पंजाबः पटवारी के घर विजिलेंस की रेड, देखें वीडियो

    मोहालीः (ए.एन.एस.): आय से अधिक संपत्ति के मामले में विजिलेंस ब्यूरो पंजाब द्वारा पटवारी की मोहाली स्थित रिहाइश पर छापेमारी। हालांकि इस संबंधी पटवारी ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि उनकी फैमिली टेररिस्ट विक्टिम है वह अपना पैतृक गांव छोड़ गोपनीय स्थान पर रहने को मजबूर हैं। आतंकियों द्वारा उनके पिता व दो भाइयों को मौत के घाट उतार दिया गया था। जिस के संबंध में उनके पास हाईकोर्ट के आदेशों की कॉपी है। जिसमें यह लिखा हुआ है कि उनकी पहचान व रिहाइश को जगजाहिर नहीं किया जा सकता।