Blog

  • पंजाबः गोली चलने से हुई ASI की मौत, पुलिस लाइन में था तैनात

    पंजाबः गोली चलने से हुई ASI की मौत, पुलिस लाइन में था तैनात

    लुधियानाः पंजाब के लुधियाना में आज एक एएसआई ने खुद को गोली मारकर जीवन लीला समाप्त कर ली। बताया जा रहा है कि एएसआई का कमरा सराभा नगर थाना के पास ही था। रात 2 बजे एएसआई ने थाना सराभा नगर में आकर खुद को गोली मारी। सुबह जब कमरे में पड़ा उसका शव बाकी के पुलिस कर्मचारियों ने देखा तो घटना का पता चला।

    कर्मचारियों ने मौके पर ही संबंधित थाना पुलिस को सूचित किया। घटना का पता चलते ही मौके पर इलाका पुलिस पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मरने वाले एएसआई मनोहरलाल है। जून के महीने तक वह थाना सराभा नगर में मालखाना का मुंशी था।

    फिलहाल अभी वह पुलिस लाइन में तैनात था। बातचीत करते हुए पुलिस कमिश्नर कौस्तुभ शर्मा ने कहा कि अभी तक की जांच में सामने आया है कि मनोहर लाल डिप्रेशन में थे। डिप्रेशन की क्या वजह है या किस बात की टेंशन दिमाग में थी, इस पर जांच की जा रही है। शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों के सुपुर्द कर दिया जाएगा।

  • पंजाबः SHO और ASI को 50,000 की रिश्वत लेते रंगे हाथो गिरफ्तार

    पंजाबः SHO और ASI को 50,000 की रिश्वत लेते रंगे हाथो गिरफ्तार

    चंडीगढ़: पंजाब विजिलेंस ब्यूरो भ्रष्टाचार के खिलाफ मुहीम के तहत जिला बठिंडा के एसएचओ बलकौर सिंह और एएसआई परमजीत सिंह को आज 50000 रुपये रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। विजीलैंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि उक्त एसएचओ व एएसआई को गांव महिमा सरकारी जिला बठिंडा निवासी राम लाल की शिकायत पर गिरफ्तार किया गया है, जो कि प्रापर्टी डीलर का कार्य करता है। 

    उन्होंने कहा कि शिकायतकर्ता और गुरतेज सिंह निवासी कोठे फूला सिंह, जिला बठिंडा ने हरचरण सिंह उर्फ़ लीला निवासी दशमेश नगर, गोनियाना, से एक साल पहले 30,00,000 रुपये का नकद ऋण ब्याज पर लिया था। इनकी तरफ से प्यासे समय पर वापस न करने पर उक्त हरचरण सिंह ने शिकायतकर्ता राम लाल व गुरतेज सिंह को थाना नेहिया वाला में 04.11.2022 को गिरफ्तार करवा दिया, जिससे अगले दिन थाने में एसएचओ बलकौर सिंह और एएसआई परमजीत सिंह ने दूसरे पक्ष के साथ मौखिक राज़ीनामा करवा दिया था।

    उक्त दोनों पुलिस अधिकारियों ने शिकायतकर्ता राम लाल से उनके खिलाफ मामला दर्ज नहीं करने और राज़ीनामा करवाने के संबंध में 3,00,000 रुपये रिश्वत की मांग की थी। इस संबंध में शिकायत की जांच के बाद विजीलैंस ब्यूरो बठिंडा रेंज की टीम ने उक्त आरोपी एसएचओ बलकौर सिंह और एएसआई परमजीत सिंह थाना नेहिया वाला जिला बठिंडा को सरकारी गवाहों की मौजूदगी में गिरफ्तार कर लिया। इस संबंध में दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना विजिलेंस ब्यूरो रेंज बठिंडा में भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

  • पंजाबः डेरा प्रेमी मर्डर केस को लेकर सीएम मान ने बुलाई उच्च स्तरीय बैठक, पुलिस अधिकारियों को दिए ये निर्देश

    पंजाबः डेरा प्रेमी मर्डर केस को लेकर सीएम मान ने बुलाई उच्च स्तरीय बैठक, पुलिस अधिकारियों को दिए ये निर्देश

    कोटकपूराः जिल में डेरा प्रेमी प्रदीप सिंह की हत्या को लेकर सीएम भगवंत मान ने उच्च स्तरीय बैठक बुलाई है। इस बैठक में डीजीपी गौरव यादव सहित कई अधिकारी मौजूद रहेंगे। इस मीटिंग की जानकारी सीएम मान ट्वीट करके दी है। ट्वीट में उन्होंने पंजाब की शांति भंग करने वालों के खिलाफ सिविल और पुलिस अधिकारियों को सख्त आदेश देने की बात कही है। मुख्यमंत्री मान ने ट्वीट कर लिखा कि पंजाब एक शांतिप्रिय राज्य है।

    यहां के लोगों का आपसी भाईचारा बहुत मजबूत है। मान ने कड़े शब्दों में कहा कि किसी को भी पंजाब की शांति भंग करने की इजाजत नहीं दी जाएगी। राज्य में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सिविल और पुलिस अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए गए हैं। बता दें कि पंजाब के कोटकपूरा में सुबह बरगाड़ी बेअदबी के आरोपी का गोलियां मारकर कत्ल कर दिया गया। मृतक की पहचान डेरा प्रेमी प्रदीप सिंह के रूप में हुई है।

    जानकारी के अनुसार बरगाड़ी बेअदबी मामले में एफआईआर नंबर 63 में नामजद डेरा प्रेमी प्रदीप सिंह सुबह जब अपनी दुकान खोलने जा रहा था तो दो बाइक पर सवार कुछ लोगो द्वारा फायरिंग की गई, जिसमें उसकी मौत हो गई। इस घटना में उनका गनमैन भी घायल हो गया जिसे मेडिकल अस्प्ताल दाखिल करवाया गया है। इस सारी घटना की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है। 

  • भूकंप के तेज झटकों से कांपा पूर्वोत्तर भारत, 5.7 की तीव्रता से लगे झटके

    भूकंप के तेज झटकों से कांपा पूर्वोत्तर भारत, 5.7 की तीव्रता से लगे झटके

    अरुणाचलः पूर्वोत्तर भारत में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। इस भूकंप का केंद्र अरुणाचल प्रदेश के वेस्ट सियांग में था। नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी के मुताबिक, अरुणाचल में आए इस भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 5.7 मापी गई। नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी के मुताबिक, भूकंप का केंद्र पूर्वोत्तर राज्य अरुणाचल प्रदेश का वेस्ट सियांग जिला था। सुबह 10 बजकर 31 मिनट पर इसके झटके महसूस किए गए थे। भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 5.7 मापी गई। इस भूकंप का केंद्र 10 किलोमीटर की गहराई में था।

    दिल्ली-एनसीआर में लगे थे भूकंप के झटके

    बता दें कि इससे पहले दिल्ली-NCR समेत पूरे उत्तर भारत में 9 नवंबर की रात को भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। मंगलवार की देर रात एक बजकर 57 मिनट पर भूकंप आया था, जिसकी रिक्टर स्केल पर तीव्रता 6.3 मापी गई। यह झटके दिल्ली-NCR, UP और बिहार में महसूस किए गए। 

    नेपाल और मणिपुर था केंद्र

    नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी के मुताबिक 1.57 बजे आए इस भूकंप का केंद्र नेपाल, मणिपुर था। इस भूकंप की गहराई जमीन से 10 किलोमीटर नीचे थी। गौरतलब है कि दिल्ली NCR समेत कई इलाकों में भूकंप काफी तेज था। भूकंप के झटके महसूस होने के बाद लोग देर रात घरों से बाहर निकल आए।

    उत्तराखंड में सुबह फिर लगे झटके

    इसके करीब साढ़े चार घंटे बाद उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में बुधवार की सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर इनकी तीव्रता 4.3 मैग्नीट्यूड मापी गई। भूकंप का केंद्र 5 किलोमीटर गहराई में था।

    नेपाल के दोती जिले में 6 की मौत 

    दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत में जब भूकंप के झटके महसूस किए गए थे तभी नेपाल में भी इसका असर दिखाई दिया। पड़ोसी देश के दोती जिले में भूकंप के बाद एक घर गिरने से लगभग 2:12 बजे 6 लोगों की मौत हो गई। कई इलाकों में तो एक के बाद एक तीन झटके महसूस किए गए। इसके बाद फिर 3:15 बजे फिर 3.6 की तीव्रता पर भूकंप महसूस किया गया।

  • ये 5 खिलाड़ी आज के मैच में मचा सकते हैं धमाल, टीम इंडिया को पहुंचा सकते हैं फाइनल में

    ये 5 खिलाड़ी आज के मैच में मचा सकते हैं धमाल, टीम इंडिया को पहुंचा सकते हैं फाइनल में

    IND vs ENG Semi Final: टी-20 वर्ल्डकप में भारत और इंग्लैंड (T20 World Cup IND vs ENG) के बीच एडिलेड में सेमीफाइनल मुकाबला खेला जाने वाला है भारतीय टीम इस मैच को जीतकर फाइनल में जगह बनाना चाहेगी। लेकिन इंग्लैंड से भारतीय टीम को बचकर रहना होगा। इंग्लैंड में ऐसे खिलाड़ी है जो किसी भी दिन अपने टीम के लिए मैच विजेता बनकर सामने आते हैं, ऐसे में टीम इंडिया को आज पूरे दम के साथ मैदान पर उतरना होगा। बता दें कि इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर ने पहले ही कर दिया है वो नहीं चाहते हैं कि भारत और पाकिस्तान के बीच टी-20 वर्ल्ड कप का सेमीफाइनल मुकाबला हो। दरअसल, पाकिस्तान फाइनल में पहुंच चुका है और क्रिकेट फैन्स चाहते हैं कि आज भारत इंग्लैंड को हरा दे जिससे फाइनल में भारत औऱ पाकिस्तान का मुकाबला हो। ऐसे में आज एडिलेड में भारत को हर हाल में बेहतरीन खेल दिखाना होगा। ऐसे में जानते हैं उन खिलाड़ियों के बारे में जिनके परफॉर्मेंस के दम पर आज टीम जीत सकती है।

    हार्दिक पंड्या

    हार्दिक पंड्या भी भारत के लिए अहम है। हार्दिक बतौर ऑलराउंड टीम इंडिया के लिए एक्स फैक्टर हैं। हार्दिक यदि आजके मैच में गेंदबाजी और बल्लेबाजी से परफॉर्म करने में सफल रहे तो फिर इंग्लैंड के लिए मुश्किल हो जाएगा. फैन्स भी हार्दिक का जलवा देखने को बेताब हैं।

    रोहित शर्मा

    आज रोहित शर्मा के लिए बड़ा मैच है। पूरे टूर्नामेंट में रोहित का जलवा देखने को नहीं मिला है। आज एडिलेड में रोहित के लिए बड़ा मौका है. आज इस बड़े मंच पर हिट मैन ने बल्लेबाजी से धमाल मचा दिया तो फिर भारत की जीत निश्चित हो जाएगी।

    अर्शदीप सिंह

    पूरे टू्र्नामेंट में अर्शदीप छाए हुए हैं। आज सेमीफाइनल में भी अर्शदीप से काफी उम्मीदें हैं. अर्शदीप ने 10 विकेट अपने नाम अबतक किए हैं। अर्शदीप टी-20 वर्ल्ड कप में भारत की ओर से सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं। आज इंग्लैंड के खिलाफ अर्शदीप पर नजर होगी। 

  • पंजाब: डेरा प्रेमी के कत्ल की इस गैंगस्टर ने ली जिम्मेदारी

    पंजाब: डेरा प्रेमी के कत्ल की इस गैंगस्टर ने ली जिम्मेदारी

    कोटकपूरा: जिले में वीरवार सुबह गोलियां मारकर बरगाड़ी बेअदबी मामले के आरोपी प्रदीप की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस हत्याकांड की जिम्मेदारी गैंगस्टर गोल्डी बराड़ ने ली है। गोल्डी बराड़ ने फेसबुक पर एक पोस्ट डालकर इस घटना की जिम्मेदारी ली है। 

    गोल्डी बराड़ ने अपनी पोस्ट में लिखा है,” आज जो कोटकपूरा में बरगाड़ी बेअदबी केस के आरोपी प्रदीप की हत्या हुई है, उसकी जिम्मेदारी मैं गोल्डी बराड़ (लॉरेंस बिश्नोई ग्रुप) लेता हूं। गोल्डी बराड़ ने लिखा,”पिछले 7 साल से 3 सरकारें बेअदबी की घटनाओं का इंसाफ नहीं दिला सकी, जो भी किसी धर्म की बेअदबी करेगा, उसके साथ ऐसा ही होगा..बेअदी मामले में हिंदू-सिख भाइयों ने एक साथ यह बदला लिया है क्योंकि गुरु साहिब सभी के लिए समान हैं।

  • पंजाब:  फिर चली गोलियां, गोली मारकर डेरा प्रेमी का किया कत्ल, देखें वीडियो

    पंजाब:  फिर चली गोलियां, गोली मारकर डेरा प्रेमी का किया कत्ल, देखें वीडियो

    कोटकपूराः पंजाब के कोटकपूरा से बड़ी खबर सामने आ रही है। दरअसल, यहां बरगाड़ी बेअदबी के आरोपी का गोलियां मारकर कत्ल कर दिया गया है। मृतक की पहचान डेरा प्रेमी प्रदीप सिंह के रूप में हुई है।

    जानकारी के अनुसार बरगाड़ी बेअदबी मामले में FIR नंबर 63 में नामजद डेरा प्रेमी प्रदीप सिंह सुबह जब अपनी दुकान खोलने जा रहा था तो दो बाइक पर सवार कुछ लोगो द्वारा फायरिंग की गई, जिसमें उसकी मौत हो गई जबकि गनमैन को जख्मी हालत में मेडिकल अस्प्ताल दाखिल करवाया गया।

  • आज का राशिफल, 10 नवंबर 2022

    आज का राशिफल, 10 नवंबर 2022

    मेष: सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। मित्रों का सहयोग कर पाएंगे। निवेश शुभ रहेगा। नौकरी में कार्यभार तथा अधिकार दोनों बढ़ सकते हैं। बाहर जाने की योजना बनेगी। शत्रुओं का पराभव होगी। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। योजना फलीभूत होगी। कार्यस्थल पर परिवर्तन संभव है।

    वृष: यात्रा लाभदायक रहेगी। भेंट व उपहार की प्राप्ति होगी। कारोबार में वृद्धि होगी। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। समय अनुकूल है, लाभ लें। प्रमाद न करें। पार्टनरों का सहयोग मिलेगा। प्रसन्नता रहेगी। चोट व रोग से बाधा संभव है। झंझटों में न पड़ें। दुष्टजन हानि पहुंचा सकते हैं।

    मिथुन: किसी व्यक्ति के उकसाने में न आएं। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। आय बनी रहेगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। विवाद को बढ़ावा न दें। फालतू खर्च पर नियंत्रण रखें। कुसंगति से बचें। घर-परिवार की चिंता रहेगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

    कर्क: व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। निवेशादि मनोनुकूल लाभ देंगे। नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा। व्यापार में लाभ बढ़ेगा। किसी मांगलिक कार्य में भाग लेने का अवसर मिल सकता है। पारिवारिक सहयोग मिलेगा। घर-बाहर सुख-शांति बनी रहेगी। डूबी हुई रकम प्राप्त हो सकती है, प्रयास करें।

    सिंह: बड़ा काम करने का मन बनेगा। कारोबार में लाभ होगा। शेयर मार्केट व म्युचुअल फंड आदि मनोनुकूल लाभ देंगे। भाइयों का सहयोग मिलेगा। आत्मसम्मान बना रहेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। लाभ होगा। उत्साहवर्द्धक सूचना मिलेगी। भूले-बिसरे साथियों से मुलाकात होगी। फालतू खर्च होगा।

    कन्या: धार्मिक अनुष्ठान में भाग लेने का अवसर मिल सकता है। सत्संग का लाभ मिलेगा। जल्दबाजी न करें। व्यवसाय ठीक चलेगा। कानूनी अड़चन दूर होकर स्थिति मनोनुकूल रहेगी। कारोबार में वृद्धि के योग हैं। धन प्राप्ति सुगम होगी। नौकरी में चैन रहेगा। लंबे समय से रुके कार्यों में गति आएगी।

    तुला: बनते कामों में बाधा उत्पन्न होगी। मेहनत अधिक और लाभ कम रहेगा। नौकरी में कार्यभार रहेगा। घर में तनाव रह सकता है। दूसरे लोग आपसे अधिक अपेक्षा करेंगे। बुरी खबर मिल सकती है, धैर्य रखें। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। काम करने की इच्छा नहीं होगी। विवाद से क्लेश संभव है।

    वृश्चिक: घर-बाहर सभी ओर से सहयोग प्राप्त होगा। प्रसन्नता रहेगी। कारोबार ठीक चलेगा। महत्वपूर्ण निर्णय लेने में जल्दबाजी न करें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। उत्साह की अधिकता तथा व्यस्तता रहेगी। राजकीय बाधा दूर होगी। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। भाग्य अनुकूल है, लाभ लें।

    धनु: नौकरी में मातहतों का सहयोग कम मिलेगा। कार्य की अधिकता रहेगी। जल्दबाजी न करें। बेकार बातों की तरफ ध्यान न दें। दौड़धूप अधिक होगी। विवाद को बढ़ावा न दें। किसी व्यक्ति के व्यवहार से स्वाभिमान को ठेस पहुंच सकती है। दु:खद समाचार मिल सकता है।

    मकर: सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। मित्रों का सहयोग कर पाएंगे। बड़ा काम करने का मन बनेगा। किसी प्रभावशाली व्यक्ति से परिचय होगा। पारिवारिक सहयोग मिलेगा। आय में वृद्धि होगी। भाग्य अनुकूल रहेगा। मेहनत का फल पूरा-पूरा मिलेगा। यात्रा लाभदायक रहेगी। रुके कार्य पूरे होंगे। प्रसन्नता रहेगी।

    कुंभ: नौकरी में प्रशंसा मिलेगी। रोजगार मिलेगा। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। स्थायी संपत्ति में वृद्धि हो सकती है। प्रॉपर्टी के कामकाज बड़ा लाभ दे सकते हैं। निवेश शुभ रहेगा। पार्टनरों से मतभेद दूर होंगे। जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें। स्वास्थ्य कमजोर रह सकता है। लापरवाही न करें।

    मीन: स्वादिष्ट व्यंजनों का आनंद प्राप्त होगा। व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा। रचनात्मक कार्य पूर्ण व सफल रहेंगे। पार्टी व पिकनिक का आयोजन होगा। आय में वृद्धि होगी। परीक्षा व साक्षात्कार में सफलता प्राप्त होगी। व्यस्तता रहेगी। घर-बाहर सभी ओर से सफलता तथा प्रसन्नता प्राप्त होगा।

  • आम आदमी पाटी ने नालागढ़ में किया रोड़ शौ

    आम आदमी पाटी ने नालागढ़ में किया रोड़ शौ

     पंजाब की मंत्री अनमोल गगन मान के साथ कई दिगज्ज नेताओं ने  रोड़ शौ में लिया भाग

    नालागढ़/सचिन बैंसल: आम आदमी पार्टी ने चुनाव प्रचार के लिए नालागढ़ में रोड शो किया। रोड शो नालागढ़ के चौंकीवाला से शुरू हुआ और बर्फानी चौक से होता हुआ पुराने बस स्टैंड पर खत्म हुआ। रोड़ शो में पंजाब सरकार की मंत्री अनमोल गगन भी शामिल रही। अनमोल गगन ने बर्फानी चौक पर जनता को संबोधित करते हुए धर्मपाल चौहान के हक में वोट मांगे। उन्होंने कहा कि दिल्ली में केजरीवाल की सरकार व पंजाब में भगवंत मान की सरकार जनता के हितों में कार्य कर रही है।  उन्होंने भाजपा और कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा और कांग्रेस ने मिलकर दोनों हाथों से देश को लूटा है। उन्होंने कहा कि आज पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार मुफ्त बिजली दे रही है। यह सरकार अमीरों की नहीं बल्कि गरीबों की सरकार है। इस सरकार ने हर वर्ग को मिलकर आगे बढ़ा है ।उन्होंने कहा अच्छे स्वास्थ्य, अच्छी शिक्षा व अच्छे लोगो के लिए आम आदमी पार्टी को जीता कर विधानसभा में ले जाएं और अपने हल्के का विकास करें। इस मौके पर उनके साथ हरजोत बैंस, पंजाब के डिप्टी स्पीकर जयकिशन रोड़ी, कमिकर सिंह डाडी, दसूहा के विधायक कर्मवीर सिंह घुम्मन मौजूद थे। नालागढ़ से आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी धर्मपाल चौहान  ने बताया कि इस कार्यक्रम में सीएम बगवंत मान आने थे लेकिन किसी जरूरी कार्य से नहीं आ पाए। 
  • कुटलैहड़ के विकास को प्राथमिकता के आधार पर क्रियान्वित किया जाएगा : देवेंद्र भुट्टो 

    कुटलैहड़ के विकास को प्राथमिकता के आधार पर क्रियान्वित किया जाएगा : देवेंद्र भुट्टो 

    ऊना/ सुशील पंडित: टलैहड़ विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेसी प्रत्याशी देवेंद्र भुट्टो ने चुनाव प्रचार को तेजी देते हुए विभिन्न गांवों में जनसभाएं की।। देवेंद्र भुट्टो ने जनसभा में कहा कि कुटलैहड़ क्षेत्र में पिछले कई वर्षों से पढ़ा सुखा हरियाली में बदला जाएगा। उन्होंने कहा कि जनता के आशीर्वाद से कुटलैहड़ के विकास को प्राथमिकता के आधार पर क्रियान्वित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कुटलैहड़ की जनता को झूठ और फरेब की राजनीति से जो लोग लूटते रहे अब समय आ गया है कांग्रेस के हाथ मजबूत कर अपनी समस्याओं के समाधान के लिए कांग्रेस को समर्थन दें। इन सभी जनसभाओं में कांग्रेस पार्टी को समर्थन देने की अपील भी की गई। इन नुक्कड़ सभाओं में कांग्रेस द्वारा घोषणा पत्र में बताई गई ग्रंटियों की चर्चा भी की जा रही है। 
    इस मौके पर प्रदेश प्रवक्ता विजय डोगरा, प्रदेश सचिव देशराज गौतम, संजीव सैनी, चुनाव प्रबंधन प्रभारी सुरेंद्र ठाकुर, रणवीर राणा, विवेक मींका, सतपाल शर्मा ,अश्विनी कुमार शर्मा व काफी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।