Blog

  • सांसद मोबाइल स्वास्थ्य सेवा हरोली द्वारा ललड़ी में लगा मेडिकल कैंप

    सांसद मोबाइल स्वास्थ्य सेवा हरोली द्वारा ललड़ी में लगा मेडिकल कैंप

    ऊना/सुशील पंडित: हरोली विधानसभा के गाँव ललड़ी में सांसद मोबाइल स्वास्थ्य सेवा हरोली द्वारा मेडिकल कैंप का आयोजन किया गया । कैंप के दौरान डॉक्टर प्रदीप कुमार , लैब तकनीशियन रुचि कपिला और मनीष ठाकुर आधारित मेडिकल टीम ने ग्रामीणों के स्वास्थ्य की जांच की । कैंप में भाजपा नेता धर्मेंद्र राणा भी विशेष रूप से उपस्थित रहे । इस दौरान सौ से अधिक ग्रामीणों की जांच के बाद निःशुल्क दवा और चिकित्सा परामर्श दिया गया । डॉक्टर प्रदीप ने बताया कि जांच के दौरान बीपी , शुगर , जोड़ो के दर्द , कोलस्ट्रॉल सहित कई प्रकार के रोगों से संबंधित मरीज आए । उन्होंने बताया कि सांसद मोबाइल स्वास्थ्य सेवा मेडिकल टीम द्वारा इन मरीजों के रोगों के टेस्ट भी किए गए और रिपोर्ट के आधार पर मरीजों को निःशुल्क दवा उपलब्ध कराई गई । डॉक्टर प्रदीप ने कहा कि सांसद मोबाइल स्वास्थ्य सेवा के तहत हमीरपुर लोकसभा क्षेत्र से सांसद अनुराग ठाकुर के दिशा निर्देश के तहत , जिले की पांचो विधानसभा में प्रत्येक विधानसभा में एक एक स्वास्थ्य मोबाइल वैन चलाई जाती है । इसकी मेडिकल टीम प्रत्येक दिन विधानसभा के एक गांव में जाकर लोगों के स्वास्थ्य की निःशुल्क जांच करती है । उन्होंने बताया कि इस मोबाइल स्वास्थ्य सेवा वैन का
     
  • Punjab News : CBSE बोर्ड में 500 में से 499 अंक लाकर Nimrat Sandhu ने रचा इतिहास, देखें वीडियो

    Punjab News : CBSE बोर्ड में 500 में से 499 अंक लाकर Nimrat Sandhu ने रचा इतिहास, देखें वीडियो

    सकारात्मक सोच और कड़ी मेहनत से मिली सफलताः तेजवीर सिंह

    अमृतसरः जिले के तरनतारन रोड की रहने वाली निमरत संधू ने CBSE बोर्ड की 10वीं कक्षा के नतीजों में 500 में से 499 अंक लाकर न केवल अपने परिवार का,  बल्कि पूरे पंजाब का नाम रोशन किया है। परिवार ने ढोल बजाकर और मिठाइयां बांटकर इस बड़ी उपलब्धि का जश्न मनाया। पत्रकारों से बात करते हुए निमरत संधू ने बताया कि वह दिल्ली पब्लिक स्कूल की छात्रा हैं और उन्होंने 99.8% अंक हासिल किए हैं। उन्होंने कहा कि यह उनके जीवन का बहुत ही गर्व का पल है। नतीजे आने के समय वह अपनी मां के साथ घर पर थीं और अपने पिता से फोन पर बात कर रही थीं। जैसे ही उन्होंने अपना नतीजा देखा,  वह खुशी से झूम उठीं और अपनी भावनाओं को व्यक्त करने के लिए उनके पास शब्द नहीं थे।

    निमरत ने अपनी सफलता का श्रेय अपने शिक्षकों को दिया और कहा कि स्कूल के शिक्षक हर समय उनके साथ खड़े रहे। उन्होंने हर विषय को विस्तार से समझाया और हर छात्र को उसकी क्षमता के अनुसार पढ़ाया। उन्होंने विशेष रूप से अपनी क्लास इंचार्ज का ज़िक्र किया और कहा कि उनके प्रेरणादायक शब्दों ने उन्हें हर विषय में 100 में से 100 अंक लाने के लिए प्रेरित किया।

    इस मौके पर पिता तेजवीर सिंह ने भी अपनी खुशी ज़ाहिर की और कहा कि उन्हें अपनी बेटी की उपलब्धि पर बहुत गर्व है। उन्होंने कहा कि बच्चों को हमेशा एक सकारात्मक माहौल दिया जाना चाहिए और उन्हें मानसिक रूप से मज़बूत बनाया जाना चाहिए। उन्होंने बताया कि निमरत ने बहुत कड़ी मेहनत की है और पढ़ाई करने के लिए रात-रात भर जागती रही है। उन्होंने समाज को यह संदेश दिया कि बेटियां किसी से कम नहीं हैं और वे हर क्षेत्र में अपना नाम रोशन कर रही हैं। बेटियों को समान अवसर देकर ही समाज आगे बढ़ सकता है।

     

  • Health Tips : चाय पीने के तुरंत बाद पानी क्यों नहीं पीना चाहिए?  

    Health Tips : चाय पीने के तुरंत बाद पानी क्यों नहीं पीना चाहिए?  

    Health Tips : अक्सर बड़े-बुजुर्ग कहते हैं कि चाय पीने के तुरंत बाद पानी नहीं पीना चाहिए। इसके पीछे कुछ वजहें हैं, जो हमारी सेहत से जुड़ी होती हैं। जब आप गर्म चाय पीते हैं और उसके तुरंत बाद पानी पी लेते हैं, तो शरीर के अंदर अचानक तापमान बदल जाता है।
    • इससे पेट का संतुलन बिगड़ सकता है
    • पाचन प्रक्रिया (डाइजेशन) धीमी हो सकती है
    • गैस, भारीपन या अपच जैसी दिक्कतें हो सकती हैं
    यानी आपकी छोटी-सी आदत पेट की समस्या बन सकती है। दांतों में हो सकती है संवेदनशीलता गर्म चाय के तुरंत बाद पानी पीने से दांतों पर भी असर पड़ता है। अचानक ठंडा-गर्म होने से दांतों की ऊपरी परत (इनेमल) कमजोर हो सकती है। दांतों में झनझनाहट या दर्द महसूस हो सकता है । अगर आपके दांत पहले से ही सेंसिटिव हैं, तो यह आदत और ज्यादा नुकसान कर सकती है। एसिडिटी और जलन की समस्या कुछ लोगों को चाय पीने के बाद सीने में जलन या एसिडिटी महसूस होती है।
    • तुरंत पानी पीने से यह समस्या और बढ़ सकती है
    • पेट में एसिड का संतुलन बिगड़ सकता है
    सही तरीका क्या है? अगर आपको पानी पीना ही है, तो इन बातों का ध्यान रखें।
    • चाय पीने के तुरंत बाद पानी न पिएं
    • कम से कम 15–20 मिनट का गैप रखें
    • बेहतर है कि चाय पीने से 15 मिनट पहले पानी पी लें
    इससे एसिडिटी और पेट की समस्या से बचा जा सकता है।    
  • मिडिल ईस्ट तनाव के बीच राहत भरी खबर, पूरी तरह खुला Strait Of Hormuz, ईरान ने रखी ये शर्त

    मिडिल ईस्ट तनाव के बीच राहत भरी खबर, पूरी तरह खुला Strait Of Hormuz, ईरान ने रखी ये शर्त

    मध्य-पूर्व में चल रहे तनाव के बीच ईरान की ओर से एक राहत भरी खबर सामने आई है। ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने घोषणा की है कि होर्मूज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) को अब दोबारा वाणिज्यिक (कमर्शियल) जहाजों के लिए खोल दिया गया है। इसका मतलब है कि अब किसी भी देश के व्यापारिक जहाजों को यहां से गुजरने से नहीं रोका जाएगा। लेबनान सीजफायर से जुड़ी है यह शर्त विदेश मंत्री ने बताया कि यह फैसला लेबनान में जारी सीजफायर (युद्धविराम) से जुड़ा हुआ है। उन्होंने साफ कहा कि जब तक लेबनान में सीजफायर लागू रहेगा, तब तक होर्मूज जलडमरूमध्य भी व्यापारिक जहाजों के लिए खुला रहेगा। अगर सीजफायर खत्म होता है, तो इस फैसले पर दोबारा विचार किया जा सकता है। क्या कहा ईरान के विदेश मंत्री ने? सैयद अब्बास अराघची ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर जानकारी देते हुए कहा कि लेबनान में हुए सीजफायर के अनुसार यह फैसला लिया गया है। सभी व्यापारिक जहाजों के लिए समुद्री रास्ता खोल दिया गया है। यह व्यवस्था सीजफायर की अवधि तक लागू रहेगी।   दुनिया की ऊर्जा सप्लाई के लिए कितना अहम है होर्मूज? होर्मूज जलडमरूमध्य दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण समुद्री रास्तों में से एक है। दुनिया का लगभग 20% कच्चा तेल और गैस इसी रास्ते से गुजरता है। खाड़ी देशों से तेल और पेट्रोलियम उत्पाद इसी रास्ते से दुनिया भर में भेजे जाते हैं। अगर यह रास्ता बंद हो जाए, तो वैश्विक बाजार में तेल की कीमतें तेजी से बढ़ सकती हैं। इसलिए इसके खुलने से अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेल की कीमतों पर सकारात्मक असर पड़ सकता है। ईरान ने जहाजों के लिए रखी अहम शर्त हालांकि, ईरान ने इस रास्ते को पूरी तरह बिना शर्त नहीं खोला है। सभी जहाजों को ईरान के पोर्ट और मैरीटाइम ऑर्गेनाइजेशन द्वारा तय किए गए रास्तों (रूट) का पालन करना होगा। जहाजों को पहले से निर्धारित समन्वित मार्ग से ही गुजरना होगा। इसका मतलब है कि समुद्री ट्रैफिक पर ईरान की निगरानी और नियंत्रण बना रहेगा। क्या होगा इसका असर?
    • अंतरराष्ट्रीय व्यापार को राहत मिलेगी
    • तेल और गैस की सप्लाई सुचारु बनी रहेगी
    • वैश्विक बाजार में कीमतों में स्थिरता आ सकती है
    कुल मिलाकर, यह फैसला दुनिया के लिए एक बड़ी राहत माना जा रहा है, लेकिन इसकी स्थिरता पूरी तरह लेबनान में जारी सीजफायर पर निर्भर करेगी।      
  • Punjab Kings के गेंदबाज अर्शदीप सिंह इस मॉडल को कर रहे डेट… जानें कौन है ‘मिस्ट्री गर्ल’

    Punjab Kings के गेंदबाज अर्शदीप सिंह इस मॉडल को कर रहे डेट… जानें कौन है ‘मिस्ट्री गर्ल’

    Punjab Kings bowler Arshdeep Singh : पंजाब किंग्स के स्टार तेज गेंदबाज Arshdeep Singh इन दिनों अपनी शानदार गेंदबाजी से ज्यादा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर एक ऐसी तस्वीर शेयर की, जिसने फैंस के बीच हलचल मचा दी है। अर्शदीप सिंह ने अपने स्नैपचैट हैंडल पर एक फोटो शेयर की, जिसमें वह किसी लड़की का हाथ पकड़े नजर आ रहे हैं। लेकिन तस्वीर में उस लड़की का चेहरा साफ दिखाई नहीं दे रहा है। यही वजह है कि यह फोटो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गई है और फैंस इस “मिस्ट्री गर्ल” के बारे में जानने के लिए उत्सुक हैं।
     
    View this post on Instagram
     

    A post shared by Samreen (@samreenkaur__)

    फैंस कर रहे हैं पहचान की कोशिश तस्वीर सामने आने के बाद फैंस ने अपनी-अपनी तरफ से अंदाजे लगाने शुरू कर दिए हैं। लोग फोटो में दिख रहे छोटे-छोटे क्लूज को देखकर यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि आखिर वह लड़की कौन है। क्या समरीन कौर हैं ‘मिस्ट्री गर्ल’? कुछ सोशल मीडिया यूजर्स का मानना है कि यह मिस्ट्री गर्ल कोई और नहीं बल्कि Samreen Kaur हो सकती हैं। समरीन कौर जम्मू-कश्मीर की रहने वाली हैं और 2018 में फेमिना मिस इंडिया की फाइनलिस्ट भी रह चुकी हैं। वह पंजाबी और हिंदी म्यूजिक इंडस्ट्री में भी एक जाना-पहचाना चेहरा हैं और कई म्यूजिक वीडियोज में नजर आ चुकी हैं। टैटू से जुड़ी थ्योरी फैंस का कहना है कि फोटो में दिख रही लड़की के हाथ पर जो टैटू नजर आ रहा है, वह समरीन कौर के टैटू से काफी मिलता-जुलता है। इसी वजह से लोग यह कयास लगा रहे हैं कि दोनों के बीच कुछ खास रिश्ता हो सकता है। अब तक नहीं आई कोई आधिकारिक पुष्टि हालांकि, इस पूरे मामले पर अभी तक न तो अर्शदीप सिंह की ओर से कोई बयान आया है और न ही समरीन कौर ने इस पर कुछ कहा है। ऐसे में फिलहाल यह सिर्फ अफवाहें और कयास ही माने जा रहे हैं।  कुल मिलाकर, एक तस्वीर ने फैंस के बीच काफी उत्सुकता बढ़ा दी है, लेकिन सच्चाई क्या है, यह तो आने वाले समय में ही साफ होगा।  
  • महादेव मंदिर कोटला कलां में 19 अप्रैल को निःशुल्क मल्टी चेकअप कैंप का आयोजन

    महादेव मंदिर कोटला कलां में 19 अप्रैल को निःशुल्क मल्टी चेकअप कैंप का आयोजन

    ऊना/सुशील पंडित: समाज सेवा की दिशा में एक सराहनीय पहल करते हुए रोटरी क्लब ऊना द्वारा 19 अप्रैल, रविवार को महादेव मंदिर, कोटला कलां में निःशुल्क मल्टी चेकअप कैंप का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर महंत स्वामी मंगलानंद की प्रेरणा, मार्गदर्शन एवं आशीर्वाद से आयोजित किया जा रहा है, जिसका उद्देश्य क्षेत्रवासियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करना है।
    रोटरी क्लब ऊना के अध्यक्ष यशपाल सिंह ठाकुर एवं सचिव रंजीत जसवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि इस स्वास्थ्य शिविर में विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञ चिकित्सक अपनी सेवाएं देंगे। जालंधर से आए हार्ट स्पेशलिस्ट डॉ. रमन चावला, ईएनटी विशेषज्ञ डॉ. के.आर. आर्य, दंत रोग विशेषज्ञ डॉ. नमिशा विष्ट तथा एमडी डॉ. दीपक आर्य सहित अन्य अनुभवी चिकित्सक मरीजों की जांच कर उन्हें उचित परामर्श देंगे।
    उन्होंने बताया कि शिविर में आने वाले मरीजों के ब्लड शुगर, ब्लड प्रेशर (बीपी) और हृदय संबंधी जांच निःशुल्क की जाएगी। इसके अलावा जरूरतमंद मरीजों को स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक मार्गदर्शन भी प्रदान किया जाएगा।
    रोटरी क्लब के पदाधिकारियों ने क्षेत्र के लोगों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इस निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का लाभ उठाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि ऐसे शिविर समाज के हर वर्ग तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं और लोगों को समय रहते अपनी स्वास्थ्य जांच कराने के लिए प्रेरित करते हैं।
     
  • पूर्व CM के पिता का हुआ निधन, राजनीतिक जगत में शोक की लहर

    पूर्व CM के पिता का हुआ निधन, राजनीतिक जगत में शोक की लहर

    नई दिल्ली – दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष आतिशी के पिता विजय सिंह का शुक्रवार को निधन हो गया। इस खबर से राजनीतिक और सामाजिक जगत में शोक की लहर है। अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया समेत कई नेताओं ने दुख जताया है।   मनीष सिसोदिया ने जताया दुख पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर शोक व्यक्त करते हुए लिखा कि आतिशी जी के पिता विजय सिंह जी के निधन की खबर बेहद दुखद है। उन्होंने कहा कि विजय सिंह ने अपना पूरा जीवन शिक्षा और अच्छे मूल्यों के साथ जिया और समाज को समर्पित किया। इस कठिन समय में उन्होंने आतिशी और उनके परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं और ईश्वर से दुख सहने की शक्ति देने की प्रार्थना की। कौन थे विजय सिंह? विजय सिंह एक शिक्षित और सम्मानित व्यक्ति थे। वे पंजाबी मूल के राजपूत समुदाय से संबंध रखते थे। उनका और उनकी पत्नी का जीवन शिक्षा के क्षेत्र से जुड़ा रहा। दोनों ही दिल्ली यूनिवर्सिटी में प्रोफेसर रह चुके थे। रिपोर्ट्स के अनुसार, विजय सिंह और उनकी पत्नी तृप्ता वाही का झुकाव वामपंथी विचारधारा की ओर था। इसी सोच से प्रेरित होकर उन्होंने अपनी बेटी का नाम ‘मार्लेना’ रखा था, जो Karl Marx और Lenin  के नामों से मिलकर बना था। हालांकि, बाद में आतिशी ने अपने नाम से ‘मार्लेना’ हटा दिया। शोक की लहर विजय सिंह के निधन से आतिशी और उनके परिवार को गहरा दुख पहुंचा है। कई नेताओं और लोगों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी और परिवार के प्रति संवेदनाएं व्यक्त की हैं।  
  • पोषण पखवाड़ा 2026 के अंतर्गत मण्डल अस्पताल, अम्बाला में फ्लेमलेस कुकिंग प्रतियोगिता

    पोषण पखवाड़ा 2026 के अंतर्गत मण्डल अस्पताल, अम्बाला में फ्लेमलेस कुकिंग प्रतियोगिता

    ऊना/सुशील पंडित: आज उत्तर रेलवे मंडलीय चिकित्सालय, अम्बाला में भारत सरकार द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर चलाए जा रहे पोषण पखवाड़ा-2026 के अंतर्गत एक फ्लेमलेस कुकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य स्वस्थ एवं पोषक आहार के प्रति जागरूकता बढ़ाना था। प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने बिना आग के विभिन्न प्रकार के स्वादिष्ट एवं पौष्टिक व्यंजन तैयार किए। सभी प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपनी रचनात्मकता का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
    इस प्रतियोगिता का मूल्यांकन अपर मण्डल रेल प्रबंधक, अम्बाला, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक, अम्बाला एवं अपर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक, अम्बाला द्वारा किया गया। सभी अधिकारियों ने व्यंजनों के स्वाद, प्रस्तुति एवं पोषण मूल्य के आधार पर प्रतिभागियों का मूल्यांकन किया। प्रतियोगिता के अंत में विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ और उपस्थित सभी लोगों ने इसकी सराहना की।
       
  • राहुल गांधी की दोहरी नागरिकता मामले में बढ़ीं मुश्किलें, हाईकोर्ट ने कहा- जांच करे CBI

    राहुल गांधी की दोहरी नागरिकता मामले में बढ़ीं मुश्किलें, हाईकोर्ट ने कहा- जांच करे CBI

    नई दिल्लीः कांग्रेस सांसद और नेता विपक्ष Rahul Gandhi के लिए शुक्रवार को एक बड़ी कानूनी चुनौती सामने आई है। Allahabad High Court की लखनऊ बेंच ने उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज करने का आदेश दिया है।

    क्या कहा हाई कोर्ट ने?
    हाई कोर्ट ने कहा कि राहुल गांधी पर लगे आरोपों की गंभीरता को देखते हुए उनकी जांच जरूरी है। कोर्ट ने Uttar Pradesh Government को निर्देश दिया कि वह या तो खुद इस मामले की जांच करे या किसी केंद्रीय एजेंसी से जांच करवाए।

    क्या है पूरा मामला?
    राहुल गांधी पर आरोप है कि उनके पास भारत के साथ-साथ ब्रिटेन की भी नागरिकता हो सकती है। भारतीय कानून के अनुसार, कोई भी व्यक्ति एक साथ दो देशों की नागरिकता नहीं रख सकता। इस मामले को लेकर S. Vignesh Shishir ने हाई कोर्ट में याचिका दायर की थी। उन्होंने दावा किया कि राहुल गांधी के पास दो देशों के पासपोर्ट हो सकते हैं, जो कानून का उल्लंघन है।

    पहले क्या हुआ था?
    इससे पहले 28 जनवरी 2026 को लखनऊ की विशेष MP/MLA अदालत ने राहुल गांधी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग वाली याचिका को खारिज कर दिया था। अदालत ने कहा था कि नागरिकता जैसे मामलों पर फैसला करने का अधिकार उसके पास नहीं है। इसके बाद याचिकाकर्ता ने हाई कोर्ट का रुख किया।

    किन कानूनों के तहत लगे आरोप?
    याचिकाकर्ता ने राहुल गांधी पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। इनमें शामिल हैं भारतीय कानूनों का उल्लंघन पासपोर्ट अधिनियम, विदेशी अधिनियम, आधिकारिक गोपनीयता अधिनियम इन सभी के तहत जांच की मांग की गई है।

    हाई कोर्ट ने पहले क्या पूछा था?
    सुनवाई के दौरान हाई कोर्ट ने केंद्र सरकार से यह भी पूछा था कि राहुल गांधी की कथित ब्रिटिश नागरिकता को लेकर मिली शिकायत पर अब तक क्या कार्रवाई की गई है।

    किसने दाखिल की याचिका?
    यह याचिका कर्नाटक के भाजपा कार्यकर्ता S. Vignesh Shishir ने दायर की थी। उन्होंने पहले MP/MLA कोर्ट के फैसले को चुनौती दी और अब हाई कोर्ट से जांच की मांग की।

     

     

  • गाड़ियों पर जाति लिखना पड़ सकता है भारी, जानें क्या कहता है नियम?

    गाड़ियों पर जाति लिखना पड़ सकता है भारी, जानें क्या कहता है नियम?

    सड़कों पर अक्सर ऐसी गाड़ियां दिख जाती हैं जिन पर लोग अपनी जाति या समाज का नाम बड़े गर्व से लिखवाते हैं। कुछ लोगों के लिए यह उनकी पहचान का हिस्सा होता है, लेकिन कानून की नजर में यह सही नहीं है। भारत के ट्रैफिक नियमों के अनुसार मोटर वाहन अधिनियम 1988 और  केंद्रीय मोटर वाहन नियम 1989  के तहत गाड़ी की नंबर प्लेट पर सिर्फ रजिस्ट्रेशन नंबर ही लिखा होना चाहिए। नियम 50 साफ कहता है कि नंबर प्लेट पर किसी भी तरह का स्टिकर, नाम या डिजाइन लगाना गैरकानूनी है। कितना लगता है जुर्माना? अगर कोई व्यक्ति नंबर प्लेट के साथ छेड़छाड़ करता है, तो पहली बार पकड़े जाने पर ₹5,000 तक जुर्माना,  दूसरी बार पकड़े जाने पर 10,000 तक जुर्माना या 1 साल तक की जेल  हो सकती है। सिर्फ नंबर प्लेट ही नहीं, गाड़ी पर भी पाबंदी बहुत से लोग अपनी गाड़ी के पीछे के शीशे या बॉडी पर भी जाति के नाम लिखवाते हैं। यह भी नियमों के खिलाफ है। इन मामलों में धारा 177 और 179(1) के तहत ₹1,000 से ₹2,500 तक का चालान हो सकता है। कई राज्यों में इस पर सख्ती बढ़ गई है। जैसे नोएडा और गाजियाबाद में हजारों गाड़ियों के चालान सिर्फ इसी वजह से काटे गए हैं। आखिर क्यों लगाया गया है बैन? सरकार ने इसके पीछे कुछ अहम वजहें बताई हैं। जाति लिखने से समाज में विवाद और तनाव बढ़ सकता है। एक्सीडेंट या अपराध के समय गाड़ी की पहचान करने में दिक्कत होती है। ट्रैफिक कैमरा और ई-चालान सिस्टम के लिए साफ नंबर प्लेट जरूरी होती है। इसलिए अब सभी गाड़ियों के लिए HSRP (High Security Registration Plate) जरूरी कर दी गई है। क्या करना चाहिए?
    • गाड़ी पर सिर्फ वैध नंबर प्लेट ही रखें
    • किसी भी तरह का नाम, जाति या स्टिकर लगाने से बचें
    • ट्रैफिक नियमों का पालन करें, ताकि जुर्माने से भी बचें और कानून का सम्मान भी करें