Blog

  • एसडीएम बंगाणा ने जिला स्तरीय रेड क्रॉस कार्यक्रम की तैयारियों का लिया जायज़ा

    एसडीएम बंगाणा ने जिला स्तरीय रेड क्रॉस कार्यक्रम की तैयारियों का लिया जायज़ा

    जिला स्तरीय रेडक्रॉस सोसाइटी के कार्यक्रम का जनता पूरा लाभ उठाये :सुरेंद्र ठाकुर

    ऊना/ सुशील पंडित : बंगाणा उपमंडलाधिकारी मनोज कुमार ने  होने वाली जिला स्तरीय रेड क्रॉस की तैयारियों को लेकर शनिवार को उपमंडल स्तरीय अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में प्रदेश रेडक्रॉस के संयोजक सुरेंद्र ठाकुर उपस्थित रहे।  इस बैठक में उन्होंने विभिन्न विभागों के अधिकारियों से तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक की उन्होंने बताया की रेडक्रॉस दिवस के दिन मुख्य अतिथि के तौर पर कुटलैहड के विधायक दविंद्र भुट्टो उपस्थित रहेंगे।  इस कार्यक्रम की अध्यक्षता  उपायुक्त ऊना  राघव शर्मा करेंगे।  उन्होंने सभी विभागों को निर्देश दिए कि किसी भी व्यक्ति को किसी भी समस्या का सामना ना करना पड़े ! इसके लिए लोगों को खाने की व्यवस्था पानी की व्यवस्था पार्किंग की व्यवस्था का पूरा ध्यान रखा जाए !

    इस शिविर में लोगों के लिए मुफ्त में स्वास्थ्य चिकित्सा सुविधा  उपलब्ध रहेगी ।इसमें आयुर्वेद विभाग, स्वास्थ्य विभाग, ग्रामीण विकास विभाग एवं पंचायती राज विभाग, कल्याण विभाग, बाल विकास विभाग द्वारा अपनी-अपनी प्रदर्शनियां लगाई जाएंगी! इस दिन रक्तदान शिविर भी लगाया जाएगा!  एसडीएम बंगाणा मनोज कुमार ने लोगों से रेड क्रॉस सोसाइटी से जुड़ने के लिए विशेष आवाहन किया है उन्होंने बताया की जो लोग रेड क्रॉस सोसाइटी से जुड़ना चाहते हैं वह 2 हजार रुपए ,दो पासपोर्ट साइज फोटो और आधार कार्ड देकर आजीवन इस संस्था का सदस्य बन सकते हैं। इस मौके पर रेडक्रॉस सोसाइटी के प्रदेश संयोजक सुरेंद्र ठाकुर, तहसीलदार, नायब तहसीलदार डॉ राजेंश कुमार जंगा,कॉलेज प्रिंसीपल डॉ सुरेंद्र ठाकुर व सभी विभागों के अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे। 

  • बंगाणा में पंचायती राज कर्मचारियों के साथ विधायक भुट्टो ने की मासिक बैठक

    बंगाणा में पंचायती राज कर्मचारियों के साथ विधायक भुट्टो ने की मासिक बैठक

    विकास कार्यो का रिपोर्ट कार्ड तलब

    ऊना/सुशील पंडित : कुटलैहड़ के विधायक देवेन्द्र भुट्टो ने विकास खंड अधिकारी बंगाणा सुरेंद्र जेटली ,तकनीकी सहायकों, ग्राम रोजगार सेवकों,पंचायत सचिवों के साथ  मासिक बैठक आयोजित की। ओर विकास कार्यो का रिपोर्ट कार्ड तलब करवाया। उपमण्डल बंगाणा की पंचायतों में क्या विकास कार्य प्रगति पर है और कितने कार्य पूर्ण हुए हैं। उसकी पूरी जानकारी प्रस्तुत की गई। विधायक ने कहा कि कुटलैहड़ में विकास के लिए धन की कमी नहीं आएगी। लेकिन पंचायत सचिव ग्राम सेवक कर्मचारी ईमानदारी से पंचायत के विकास कार्यो में तेज़ी लायें। भुट्टो ने कहा कि 15 वे वित्तयोग से कुटलैहड़ विस क्षेत्र की हर पंचायत में करोड़ों के विकास कार्य प्रगति पर  हैं। लेकिन कुछ जगहों पर विकास कार्य ठप्प होने के कारण जनता को भी परेशानी हो रही है। इसलिए अगली मासिक बैठक में हर पंचायत सचिव अपनी पंचायत के विकास की रिपोर्ट पूर्ण रूप से प्रस्तुत करें। और किस पंचायत में क्या कार्य जरूरी है जो जनता को पूर्ण लाभ दे सकता है।

    उन कार्यो का खाखा बनाकर हमें प्रदान करें। ताकि हम उक्त कार्यो के लिए धन मुहैया करवा सकें। बहीं बिधायक से जिला परिषद अधिकारी एवं कर्मचारी संघ के प्रतिनिधिमंडल ने जिला परिषद केडर के कर्मचारियों को विभाग में समायोजित की मांग के बारे में अवगत करवाया। उनका कहना है। कि बीते 4 वर्षों से हमारी मांग पर पूर्व भाजपा ने कोई ठोस निर्णय नहीं लिया। और बीते विस चुनावों में कांग्रेस पार्टी ने हमें आश्वासन दिया था। कि सरकार बनने के बाद तुरंत आपकी समस्या का समाधान किया जाएगा। विधायक ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया कि राज्य सरकार उनकी मांग पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करेगी। इस मौके पर खण्ड विकास अधिकारी सुरेंद्र जेटली, पूर्व प्रधान सुदर्शन शर्मा ,बीडीसी सदस्य जोगेंद्र देव आर्य, कुलदीप शर्मा के व ग्राम पंचायत सचिव ग्राम सेवक अधिकारी कर्मचारी व गणमान्य लोग मौजूद रहे। 

  • जालंधरः Corneal Labs फैक्टरी में लाखों का सामान लेकर चोर हुआ फरार, देखें CCTV

    जालंधरः Corneal Labs फैक्टरी में लाखों का सामान लेकर चोर हुआ फरार, देखें CCTV

    पुलिस को शिकायत देने के बावजूद घटना स्थल पर नहीं पहुंचा कोई अधिकारी

    जालंधर, वरुणः 120 फुटी रोड स्थित बस्ती बावा में चोरी की वारदात का मामला सामने आया है। जहां चोर Corneal Labs pvt. ltd में लाखों का सामान चुराकर फरार हो गया। वारदात वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। घटना की जानकारी देते हुए फैक्टरी के मालिक ने बताया कि बीते दिन सुबह 4.30 बजे चोर फैकटरी में आया और लाखों का सामान लेकर फरार हो गया। पीड़ित मालिक ने बताया कि घटना स्थल से करीब साढ़े चार लाख रुपए का सामान चोरी हो गया है। उन्होंने कहा कि उन्हें ऑटो चालक पर चोरी का शक है।

    क्योंकि ऑटो चालक को फैक्टरी के सारे सामान के बारे में जानकारी है। इस दौरान एनकाउंटर न्यूज को जानकारी देते हुए फैक्टरी मालिक ने बताया कि उनकी फैक्टरी से चोर मशीन, मोटर, डाई सहित अन्य सामान चुराकर ले गया। पीड़ित मालिक ने बताया कि वहां से मैट्रो मिल्क का ट्रक आने के आवाज सुनकर चोर मौके से सामान लेकर फरार हो गया। फैक्टरी मालिक ने बताया कि उक्त घटना की जानकारी थाना प्रभारी गुरविंदर सिंह को बीते दिन की दी हुई है, लेकिन शिकायत देने के बावजूद अभी तक कोई अधिकारी घटना स्थल पर नहीं पहुंचा है। फैक्टरी मालिक ने बताया कि उनके यहां पहले भी कई बार चोरी की वारदात हो चुकी है। 

  • पंजाबः पर्ल कंपनी पर मान सरकार ने कसा शिकंजा, किया ये ऐलान

    पंजाबः पर्ल कंपनी पर मान सरकार ने कसा शिकंजा, किया ये ऐलान

    चंडीगढ़ः पंजाब के सीएम भगंवत मान ने पर्ल कंपनी पर शिकंजा कस दिया है। मान सरकार ने ऐलान किया है कि करोड़ो रुपए हड़पने वाली पर्ल कंपनी की संपत्ति जब्त की जाएगी। पर्ल कंपनी पर लाखों लोगों से करोड़ों रुपये हड़पने का आरोप है। सीएम भगवंत मान ने इस बारे में ट्वीट किया। सीएम मान ने ट्वीट किया-पर्ल कंपनी लाखों लोगों की मेहनत का करोड़ों रुपये खा चुकी है…पंजाब में पर्ल कंपनी की कई संपत्तियां हैं… हम कानूनी तरीके से रास्ता साफ करके और उस संपत्ति को अपने कब्जे में लेकर लोगों के सारे पैसे वापस करने का मार्ग प्रशस्त कर रहे हैं। सरकार का कब्जा होगा।  

  • पंजाबः नाकेबंदी कर पशुओं से भरा औवरलोड टरक्क किया काबू, देखें वीडियो

    पंजाबः नाकेबंदी कर पशुओं से भरा औवरलोड टरक्क किया काबू, देखें वीडियो

    पठानकोट/अनमोलः पठानकोट के साथ लगते धार के कंड़ी एरिया में बीती रात को पुलिस की और से नाकेबंदीी के दोरान एक कैंटर को रोका गया और उसकी तालाशी ली गई।  पुलिस की ओर से गाड़ी चेक करने पर उसमे आवेद पशु पाए गए और गाड़ी पशुओं  से ओवर लोड थी। पुलिस के पूछताछ करने पर पता चला कि ये लोग पशूओं को पंजाब के दसूहा से हिमाचल के एरिया तीसा में ले जा रहे थे। पुलिस की ओर से इन तस्करो पर मामला दर्ज करके आगे की करवाई शुरू कर दी गई है ताकि जो लोग इन  पशुओं  का कारोबार करते है तकि उनके ऊपर नकेल कसी जा सके।

  • बड़ा झटकाः इस पार्टी के जिलाध्यक्ष, शहर अध्यक्ष, महिला विंग जिला अध्यक्ष सहित कई पदाधिकारियों ने दिया इस्तीफा

    बड़ा झटकाः इस पार्टी के जिलाध्यक्ष, शहर अध्यक्ष, महिला विंग जिला अध्यक्ष सहित कई पदाधिकारियों ने दिया इस्तीफा

    बिलासपुर: छत्तीसगढ़ में आगामी दिनों में विधानसभा चुनाव होना है, जिसके चलते सियासी गलियारों में घमासान मचा हुआ है। वहीं दूसरी ओर नेताओं के दल बदल का सिलसिला भी शुरू हो चुका है। हाल ही में भाजपा नेता नंद कुमार साय ने भाजपा का दामन छोड़कर कांग्रेस की सदस्यता ले ली। लेकिन इस बीच खबर आ रही है कि जेसीसीजे को बड़ा झटका लगा है। मिली जानकारी के अनुसार जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के पदाधिकारियों शनिवार को इस्तीफा दे दिया है। इस्तीफा देने वाले पदाधिकारियों में लोकसभा प्रभारी, जिलाध्यक्ष, शहर अध्यक्ष, महिला विंग जिला अध्यक्ष का नाम शामिल है। बताया जा रहा है कि सभी पदाधिकारियों ने पार्टी, प्रदेश अध्यक्ष के निष्क्रियता का हवाला देते हुए यह फैसला लिया है।

  • जालंधरः डेरा ब्यास पहुंचे भाजपा पंजाब प्रभारी विजय रुपाणी, सचखंड बल्लां पहुंचे राघव चड्ढा 

    जालंधरः डेरा ब्यास पहुंचे भाजपा पंजाब प्रभारी विजय रुपाणी, सचखंड बल्लां पहुंचे राघव चड्ढा 

    जालंधर/वरुण: लोकसभा उपचुनाव को लेकर सभी सियासी पार्टियां ने डेरों का रुख करना शुरू कर दिया है। आज एक तरफ गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री व भारतीय जनता पार्टी पंजाब के प्रभारी विजय रूपाणी डेरा ब्यास पहुंचे तो दूसरी ओर डेरा सचखंड बल्लां में आप पार्टी के एमपी राघव चड्ढा नतमस्तक हुए। भाजपा पंजाब के प्रभारी ने डेरा ब्यास में बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों के दर्शन कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अक्सर उनके साथ अल्पसंख्यक आयोग, भारत सरकार के राष्ट्रीय अध्यक्ष इकबाल सिंह लालपुरा व भाजपा नेता व पूर्व लोकसभा उपाध्यक्ष चरणजीत सिंह अटवाल भी उपस्थित थे।

    वहीं आप पार्टी के एमपी राघव चड्ढा ने डेरा सचखंड बल्लां पहुंच संत श्री निरंजन दास जी का आशीर्वाद लिया। राघव चड्ढा ने संत जी के साथ लंगर भी शका है। राघव चड्ढा ने सोशल मीडिया के जरिए कहा कि संतों के संग में हमेशा अध्यात्म का भाव रहता है।आज डेरा सचखंड बल्लां में महान संत श्री निरंजन दासजी से मुलाकात की और उनसे आशीर्वाद प्राप्त किया।मैं उनके साथ रहकर खुद को भाग्यशाली महसूस कर रहा हूं।

  • बड़ी खबरः खालिस्तान कमांडो फोर्स के चीफ का गोलियां मारकर कत्ल 

    बड़ी खबरः खालिस्तान कमांडो फोर्स के चीफ का गोलियां मारकर कत्ल 

    नई दिल्लीः आतंकी संगठन खालिस्तान कमांडो फोर्स के चीफ परमजीत सिंह पंजवड़ की लाहौर में हत्या कर दी गई है। उसे जौहर कस्बे की सनफ्लावर सोसाइटी में घुसकर गोलियां मारी गईं। भारत में आतंकवाद का पर्याय बना पंजवड़ इन दिनों टाउनशिप क्षेत्र, अकबर चौक, नेसपैक कॉलोनी, लाहौर में रह रहा था। पंजवड़ की मौके पर ही मौत हो गई।  पंजवड़ 1990 से ही पाकिस्तान में शरण लेकर बैठा था और पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई का दाहिना हाथ माना जाता था। पंजवड़ ने पाकिस्तान में अपना नाम मलिक सरदार सिंह रखा हुआ था। शनिवार सुबह 6 बजे बाइक पर आए दो लोगों ने उस पर हमला किया और फरार हो गए। परमजीत सिंह पंजवड़ पुत्र कश्मीरा सिंह, गांव पंजवड़, जिला अमृतसर का रहने वाला था और पंजाब से फरार होकर 1990 में पाकिस्तान चला गया था, जहां पर उसने खालिस्तान कमांडो फोर्स के चीफ की कुर्सी संभाल रखी थी।

    मनबीर सिंह चहेड़ू के नेतृत्व में अगस्त 1986 में पंथक कमेटी और दमदमी टकसाल के सहयोग से खालिस्तान कमांडो फोर्स (केसीएफ) का गठन किया गया था और वर्तमान में खालिस्तान कमांडो फोर्स की पहचान केसीएफ-पंजवड़ के रूप में की जाती है। अगस्त 1986 में मनबीर सिंह चहेड़ू को गिरफ्तार कर लिया गया था। इसके बाद सुखदेव सिंह उर्फ सुखा सिपाही ने प्रमुख का पदभार संभाला। बाद में इस आतंकी संगठन की कमान पाकिस्तान में शरण लिए परमजीत सिंह पंजवड़ को सौंपी गई। पंजवड़ ने ही इस्लामी समूहों जैसे लश्कर-ए-तैयबा और जैश-ए-मोहम्मद के साथ संबंध बनाकर अपने संगठन को काफी मजबूत किया। पंजाब में 57 वर्षीय परमजीत पंजवड़ पर देशद्रोह, हत्या, साजिश, हथियारों की तस्करी व आतंकवाद को पुनर्जीवित करने के मामले दर्ज हैं। पंजवड़ पूर्व सेना प्रमुख जनरल एएस वैद्य की हत्या और लुधियाना में देश की सबसे बड़ी बैंक डकैती के मामले में भी वांछित रह चुका है।

    खालिस्तान कमांडो फोर्स में शामिल होने से पहले 1986 उसने केंद्रीय सहकारी बैंक में काम किया। 1986 में वह केसीएफ में शामिल हो गया। उसके चचेरे भाई लाभ सिंह का उस पर बड़ा प्रभाव था। 1990 के दशक में लाभ सिंह के खात्मे के बाद केसीएफ का कार्यभार संभालने के तुरंत बाद पंजवड़ पाकिस्तान भाग गया। पंजवड़ ने सीमा पार से हेरोइन की तस्करी के माध्यम से धन जुटाकर केसीएफ को जीवित रखा हुआ था। भोला और परगट सिंह नारली जैसे पंजाब के बड़े तस्करों की मदद से फंड लेकर आतंकवाद को जिंदा करने व हथियारों पर खर्च किया है। भारत की खुफिया एजेंसी के मुताबिक, उसकी पत्नी और बच्चों ने खुद को जर्मनी में स्थानांतरित कर लिया था। परमजीत पंजवड़ के खिलाफ 1989 से 1990 तक दस प्राथमिकी दर्ज की गई थी, जिनमें हत्या के सात मामले और टाडा के तहत दो मामले शामिल हैं।

  • क्रिकेटर की पत्नी के साथ छेड़छाड़ मामले में 2 गिरफ्तार, पुलिस पर लगे आरोप

    क्रिकेटर की पत्नी के साथ छेड़छाड़ मामले में 2 गिरफ्तार, पुलिस पर लगे आरोप

    नई दिल्लीः क्रिकेटर और कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान नितीश राणा की पत्नी साची मारवाह ने हाल ही में दिल्ली में एक दुखद स्थिति का अनुभव किया जब दो युवकों ने उनकी कार का पीछा करना शुरू कर दिया और बिना किसी स्पष्ट कारण के उसे टक्कर मार दी। उन्होंने इस घटना को इंस्टाग्राम पर शेयर किया था। इस मामले में दिल्ली पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार दिल्ली पुलिस ने 354, 354 D समेत कई धाराओं में मामला दर्ज किया है। मामले में दिल्ली पुलिस को मेल में शिकायत मिली थी। शिकायत में लिखा गया था कि जब वह मॉडल टाउन अपने घर जा रही थी और जब वह कीर्ति नगर पहुंची तभी दो लड़कों ने स्टॉक किया। इस दौरान उनकी गाड़ी पर भी लड़कों ने हाथ मारा। इसी दौरान साची ने वीडियो बना लिया था।

    साची मारवाह के मुताबिक घटना उस समय हुई जब वह काम से घर लौट रही थी। इसी दौरान दोपहिया वाहन पर सवार बदमाशों ने उसका पीछा करना शुरू कर दिया। फिर वे बिना किसी कारण के उनके वाहन को टक्कर मारने लगे। जब उन्होंने दिल्ली पुलिस को मामले की रिपोर्ट करने की कोशिश की, तो उन्हें वह मदद नहीं मिली जिसकी उन्हें उम्मीद थी। पुलिस के साथ फोन पर बात करने और शिकायत दर्ज करने का प्रयास करने के बावजूद, उन्हें सलाह दी गई कि वह मामले को जाने दें क्योंकि वह पहले ही सुरक्षित घर पहुंच चुकी थीं।

    पुलिस ने आगे उन्हें निर्देश दिया कि भविष्य में इसी तरह की घटना होने पर बदमाशों के वाहन नंबरों को नोट कर लें। साची ने इंस्टाग्राम पर अपना गुस्सा और हताशा व्यक्त करते हुए लिखा था कि ‘दिल्ली का एक आम दिन। मैं ऑफिस से घर लौट रही थी। इन दोनों लड़कों ने मेरी कार को कई बार टक्कर मारी। मुझे नहीं पता ये क्यों मेरी पीछा कर रहे थे।’ उन्होंने आगे लिखा था कि ‘इस मामले की जानकारी जब मैंने दिल्ली पुलिस को दी तो उनके तरफ से मुझे कहा गया आप घर सुरक्षित पहुंच गई हैं तो रहने दीजिये। अगली बार ऐसी दुर्घटना हो तो उनका नंबर नोट कर लेना।’

  • बड़ी खबरः SBI के गार्ड ने मैनेजर को लगाई आग, मचा हड़कंप

    बड़ी खबरः SBI के गार्ड ने मैनेजर को लगाई आग, मचा हड़कंप

    पिथौरागढ़: उत्तराखंड के पिथौरागढ़ धारचूला से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां आज SBI स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया के गार्ड दीपक छेत्री ने बैंक के मैनेजर मोहम्मद ओवेस पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी। जिसके बाद बैंक में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच में किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था। देखते ही देखते यह विवाद इतना बढ़ गया कि गार्ड ने मैनेजर पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी। 

    हालांकि उस वक्त वहां और भी लोग थे जिन्होंने बीच बचाव की कोशिश की, लेकिन वे सफल नहीं हो पाए। इस घटन एके बाद बैंक परिसर में अफरा तफरी का माहौल बन गया। बैंक मैनेजर बिहार का रहने वाला है, जिसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। इस घटना के बाद पीड़ित को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। पुलिस ने बैंक गार्ड को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले के बाद बैंक में कामकाज ठप हो गया है।