Blog

  • पंजाब नेशनल बैंक की बड़ी लापरवाही, गल गए 42 लाख के नोट

    पंजाब नेशनल बैंक की बड़ी लापरवाही, गल गए 42 लाख के नोट

    कानपुर: कानपुर में पंजाब नेशनल बैंक (PNB) की पांडु नगर ब्रांच में रखे 42 लाख रुपये पानी से गल गए. रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) की टीम ने जब बैंक के करेंसी चेस्ट का निरीक्षण किया तब पूरा मामला सामने आया। बैंक में लोग अपना पैसा सुरक्षित रखने के लिए जमा करते हैं। लेकिन खुद बैंक अपने यहां रखे नोटों को कितनी जिम्मेदारी से रखते हैं, इसका एक नजारा उत्तर प्रदेश के कानपुर में देखने को मिला है। शहर के पांडु नगर की पंजाब नेशनल बैंक शाखा में रखी हुई करेंसी चेस्ट में 42 लाख रुपए के नोट पानी में गल गए. दरअसल, 3 महीने पहले बैंक में इन नोटों को एक बक्से में भरकर रखा गया था इसी दौरान किसी वजह से बक्से में पानी चला गया।

    बैंककर्मियों ने बक्से में ऊपर के नोट तो देखे, लेकिन नीचे की ओर रखे नोटों को नहीं टटोला। उन्हें लगा कि पानी सूख गया होगा. सूत्रों ने बताया कि बैंक की तिजोरी में जगह नहीं बची थी। कैश ज्यादा बढ़ने पर नोटों को बक्सों में ही भरकर दीवार के सहारे रख दिया गया. इधर, बारिश में बेसमेंट की दीवार में सीलन ज्यादा होने से बक्से में पानी चला गया। ज्यादा समय से बक्से को नहीं देखा गया तो 42 लाख की करेंसी गल गई।

    इसी दौरान रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) की टीम निरीक्षण को आई जांच शुरू की तो यह मामला ऊपर अधिकारियों तक भेजा गया. जिसके लिए फिर एक और टीम आई. इस जांच के बाद पीएनबी की विजिलेंस टीम ने भी जांच शुरू की. सवाल उठाया कि आखिरकार नोटों की देखरेख क्यों नहीं की गई? दोनों रिपोर्टों के बाद पीएनबी के बड़े अधिकारियों ने पांडू नगर ब्रांच के 4 अधिकारियों को सस्पेंड कर दिया. जिसमें वरिष्ठ प्रबंधक देवीशंकर, प्रबंधक आसाराम, चेस्ट ऑफिसर राकेश कुमार और वरिष्ठ प्रबंधक भास्कर कुमार भार्गव शामिल हैं। बताया जा रहा है कि देवीशंकर ने 25 जुलाई को ही पांडू नगर ब्रांच में कामकाज संभाला था. जबकि नोट गलने की घटना उनके आने से पहले की है। फिलहाल पीएनबी की तरफ से कोई अधिकारी अभी बात करने को तैयार नहीं है. इस मामले में बात करने के लिए पंजाब नेशनल बैंक के सर्किल हेड को फोन किया गया तो उन्होंने कॉल रिसीव नहीं किया।

  • गैंगस्टर राणा कंदोवालिया का हत्यारोपी गैंगस्टर मनप्रीत सिंह मणि रईया गिरफ्तार

    गैंगस्टर राणा कंदोवालिया का हत्यारोपी गैंगस्टर मनप्रीत सिंह मणि रईया गिरफ्तार

    अमृतसर। गैंगस्टर राणा कंदोवालिया की हत्या के मामले में वांछित गैंगस्टर मनप्रीत सिंह मणि रईया को आज गैंगस्टर विरोधी स्टाफ और सीआईए ने गिरफ्तार कर लिया। स्टाफ द्वारा चलाए गए संयुक्त अभियान के दौरान अड्डा कुक्कड़ांवाला के पास एक गिरफ्तारी की खबर मिली है। आज सुबह करीब 3 बजे एंटी गैंगस्टर स्टाफ और सीआईए कर्मचारियों द्वारा संयुक्त अभियान में अड्डा कुक्कड़ांवाला के पास एक घर को घेर लिया गया और इस घर में छिपे मनप्रीत सिंह मणि रईया को गिरफ्तार कर लिया गया।

    गैंगस्टर मनप्रीत सिंह मणि रईया की गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए जिला पुलिस प्रमुख अमृतसर ग्रामीण स्वपन शर्मा ने कहा कि मणि रईया अड्डा कुक्कड़ांवाला के पास एक घर में छिपे होने की गुप्त सूचना मिली थी।  हुआ था। गोपनीय सूचना मिलने के बाद एक संयुक्त अभियान के दौरान उसे गिरफ्तार किया गया है। उल्लेखनीय है कि राणा कंदोवालिया हत्याकांड में पुलिस ने गैंगस्टर जगरोशन और मनप्रीत सिंह मणि रईया के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश की जा रही थी। यहां यह भी उल्लेखनीय है कि सिद्धू मूसावाला हत्याकांड में मणि रईया की भूमिका भी संदिग्ध थी, जिसकी पुष्टि अभी तक किसी पुलिस अधिकारी ने नहीं की है।

  • सिद्धू मूसवाले के पिता की तबीयत बिगड़ी! निजी अस्पताल में भर्ती

    सिद्धू मूसवाले के पिता की तबीयत बिगड़ी! निजी अस्पताल में भर्ती

    मोहाली। सिद्धू मूसेवाला के पिता को लेकर इस समय एक बड़ी खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह की तबीयत अचानक बिगड़ गई है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार उनकी तबीयत बिगड़ने पर पहले उन्हें पटियाला के एक अस्पताल में ले जाया गया, लेकिन वहां से उन्हें मोहाली रेफर कर दिया गया है। जिसके बाद अब बलकौर सिंह का मोहाली के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है।

    डॉक्टर अपनी सुरक्षा को प्राथमिकता में रखते हुए कोई जानकारी नहीं दे रहे हैं। बता दें कि सूत्रों के मुताबिक मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह कई दिनों से दर्द में थे और उन्हें स्टंट डाला जाना था। जिसके चलते उन्हें मोहाली के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

  • राशिफल (शुक्रवार 16 सितंबर 2022) जानिए कैसा रहेगा आपका दिन

    राशिफल (शुक्रवार 16 सितंबर 2022) जानिए कैसा रहेगा आपका दिन

    मेषः भागदौड़ अधिक रहेगी। मेहनत अधिक होगी। लाभ में कमी रह सकती है। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। व्यवसाय-व्यापार मनोनुकूल चलेगा। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा, सावधानी रखें। बुरी खबर मिल सकती है। वाणी में हल्के शब्दों के प्रयोग से बचें। आय बनी रहेगी।

    वृषः नौकरी में अधिकारी प्रसन्न रहेंगे। शत्रु तथा ईर्ष्यालु व्यक्तियों से सावधानी आवश्यक है। समय की अनुकूलता है। मेहनत का फल मिलेगा। कारोबार में वृद्धि के योग हैं। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। निवेश शुभ रहेगा। सामाजिक कार्य करने का मन लगेगा। मान-सम्मान मिलेगा।

    मिथुनः उत्साहवर्धक सूचना प्राप्त होगी। फालतू खर्च होगा। स्वास्थ्य कमजोर रह सकता है। आत्मसम्मान बना रहेगा। भाइयों का सहयोग मिलेगा। कारोबार से लाभ होगा। नौकरी में कार्यभार रहेगा। पुरानी संगी-साथियों से मुलाकात होगी। जल्दबाजी न करें। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे।

    कर्कः शेयर मार्केट व म्युचुअल फंड से मनोनुकूल लाभ होगा। नौकरी में प्रभाव वृद्धि होगी। कोई बड़ा काम होने से प्रसन्नता रहेगी। भेंट व उपहार की प्राप्ति संभव है। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। बेरोजगारी दूर करने के प्रयास सफल रहेंगे। जल्दबाजी न करें। उत्साह रहेगा।

    सिंहः आय में वृद्धि होगी। अपने काम से काम रखें। लाभ के अवसर मिलेंगे। विवेक का प्रयोग करें। हल्की मजाक करने से बचें। अपेक्षित काम में विलंब होगा। बेकार की बातों पर ध्यान न दें। दुष्टजनों से सावधानी आवश्यक है। फालतू खर्च पर नियंत्रण नहीं रहेगा।

    कन्याः नए उपक्रम प्रारंभ करने संबंधी योजना बनेगी। डूबी हुई रकम प्राप्त होगी। व्यापार-व्यवसाय से मनोनुकूल लाभ होगा। यात्रा लाभदायक रहेगी। नौकरी में प्रशंसा मिलेगी। जल्दबाजी से काम बिगड़ सकते हैं। संतान पक्ष से बुरी खबर मिल सकती है।

    तुलाः कार्यस्थल पर परिवर्तन हो सकता है। कारोबार मनोनुकूल लाभ देगा। सामाजिक कार्य करने में मन लगेगा। योजना फलीभूत होगी। मान-सम्मान मिलेगा। स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। नौकरी में अधिकार बढ़ सकते हैं। शेयर मार्केट, म्युचुअल फंड से लाभ होगा। आय में वृद्धि होगी।

    वृश्चिकः प्रसन्नता बनी रहेगी। पूजा-पाठ में मन लगेगा। व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा। सत्संग का लाभ मिलेगा। राजकीय बाधा दूर होकर लाभ की स्थिति बनेगी। परिवार तथा मित्रों का सहयोग मिलेगा। चोट व रोग से कष्ट हो सकता है। बेचैनी रहेगी। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी।

    धनुः किसी व्यक्ति विशेष से कहासुनी हो सकती है। स्वाभिमान को ठेस पहुंच सकती है। चोट व दुर्घटना से बड़ी हानि हो सकती है। पुराना रोग उभर सकता है। वाणी में हल्के शब्दों के प्रयोग से बचें। दौड़धूप रहेगी। नकारात्मकता हावी रहेगी। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें।

    मकरः सरकारी कामों में सहूलियत होगी। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। घर में सुख-शांति रहेंगे। यात्रा लाभदायक रहेगी। पार्टनरों से सहयोग मिलेगा। झंझटों में न पड़ें। राजकीय सहयोग मिलेगा। कारोबारी अनुबंध हो सकते हैं। लाभ के अवसर हाथ आएंगे।

    कुंभः ऐश्वर्य के साधनों पर खर्च होगा। नौकरी में कार्य की प्रशंसा होगी। शारीरिक कष्ट संभव है। भ्रम की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। विवेक से कार्य करें। मातहतों का सहयोग प्राप्त होगा। स्थायी संपत्ति के कार्य बड़ा लाभ दे सकते हैं। भाग्योन्नति के प्रयास सफल रहेंगे।

    मीनः रचनात्मक कार्य सफल रहेंगे। पार्टी व पिकनिक का कार्यक्रम बनेगा। आनंद के साथ समय व्यतीत होगा। व्यापार मनोनुकूल लाभ देगा। आशंका-कुशंका से बाधा होगी। किसी व्यक्ति से बहस हो सकती है। नौकरी में प्रभाव वृद्धि होगी। मनपसंद व्यंजनों का लाभ मिलेगा।

  • जालंधरः शरारती अनसंरो ने पत्रकार पर तेजधार हथियारों से किया हमला

    जालंधरः शरारती अनसंरो ने पत्रकार पर तेजधार हथियारों से किया हमला

    जालंधर/वरुणः शहर में क्राइम का ग्राफ एक बार फिर से बढ़ना शुरू हो गया है। शरारती अंसरो के हौसले इतने बुलंद हो गए है कि वह अब पत्रकारों पर तेजधार हथियारों से हमला करने लगे है। वहीं ऐसा ही एक मामला देर रात पंजाब न्यूज 11 चैनल के मुख्य संपादक विमल राय का सामने आया है। विमल राय पर रात शरारती अनसरों ने तेजधार हथियारों से हमला कर घायल कर दिया है।

    मामले की जानकारी देते हुए घायल विमल ने बताया कि देर रात वह अपना काम समाप्त कर घर जा रहे थे, इसी दौरान रास्ते में एसडी कालेज रोड पर अज्ञात एक्टिवा सवार 2 हमलावरों ने उन पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। जिस कारण विमल राय घायल हो गए हैं। पीड़ित ने मामले की शिकायत थाना नई बारादरी में दर्ज करवा दी है। विमल ने मांग की है कि आरोपियों को जल्द से जल्द पकड़ कर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। वहीं इस मामले को लेकर समूह मीडिया ने विमल राय पर हुए हमले की निंदा की है और उन्हें जल्द इंसाफ दिलाने की पुलिस प्रशासन से मांग की है।

  • पंजाबः विजीलैंस ब्यूरो ने रजिस्ट्री क्लर्क और चौकीदार को रिश्वत लेते किया गिरफ्तार

    पंजाबः विजीलैंस ब्यूरो ने रजिस्ट्री क्लर्क और चौकीदार को रिश्वत लेते किया गिरफ्तार

    चंडीगढ़: पंजाब विजीलैंस ब्यूरो ने भ्रष्टाचार के विरुद्ध शुरु की मुहिम के दौरान आज मानसा जिले की तहसील झुनीर में तैनात रजिस्ट्री क्लर्क गुरप्रकाश सिंह और चौकीदार मंगत सिंह को 2000 रुपए रिश्वत लेते हुये रंगे हाथों काबू किया है। इस सम्बन्धी जानकारी देते हुए विजीलैंस ब्यूरो के एक सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि रजिस्ट्री क्लर्क और चौकीदार को बहादर सिंह निवासी गांव बुर्ज भलाई के जि़ला मानसा की शिकायत पर गिरफ़्तार किया गया है।

    उन्होंने बताया कि शिकायतकर्ता ने विजीलैंस ब्यूरो के पास पहुंच करके दोष लगाया है कि मुलजिम क्लर्क उसकी जायदाद सम्बन्धी अदालती हुक्मों को लागू करने के लिए 5000 रुपए की मांग कर रहा था, परन्तु सौदा 2000 रुपए में तय हुआ। शिकायतकर्ता ने आगे बताया कि वह इसी काम के लिए नायब तहसीलदार, झुनीर को पहले ही 15,000 रुपए दे चुका है।

    उसकी सूचना की जांच के उपरांत विजीलैंस टीम ने जाल बिछाया और दोषी चौकीदार को दो सरकारी गवाहों की हाजिऱी में रजिस्ट्री क्लर्क की तरफ़ से शिकायतकर्ता से 2000 रुपए रिश्वत लेते हुये रंगे हाथों काबू कर लिया। प्रवक्ता ने बताया कि रिश्वतखोरी के इस मामले में दोषी रजिस्ट्री क्लर्क को भी गिरफ़्तार कर लिया गया है और दोनों दोषियों के खि़लाफ़ भ्रष्टाचार रोकथाम एक्ट के अंतर्गत विजीलैंस ब्यूरो के थाना बठिंडा में मुकदमा दर्ज करके आगे जांच आरंभ कर दी गई है।

  • पंजाबः विजीलेंस ने रिश्वत लेते माल पटवारी को किया गिरफ्तार

    पंजाबः विजीलेंस ने रिश्वत लेते माल पटवारी को किया गिरफ्तार

    चंडीगढ़ः पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने जिला गुरदासपुर के माल हलका बटाला सरकी में तैनात माल पटवारी को आज 4500 रुपये की रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। विजिलेंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि जिला गुरदासपुर के मेहता चौक निवासी श्रीमती गुरदीप कौर की शिकायत पर पटवारी जसवंत सिंह को गिरफ्तार किया गया है।

    उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि शिकायतकर्ता महिला ने विजिलेंस ब्यूरो से संपर्क किया और आरोप लगाया कि उक्त पटवारी उसके पति की मृत्यु के बाद जमीन का इंतकाल करने के एवज में 10 हजार रुपये की रिश्वत की मांग कर रहा थी। उसकी शिकायत की जांच के बाद विजिलेंस ब्यूरो की टीम ने जाल बिछाकर आरोपी पटवारी को दो सरकारी गवाहों की मौजूदगी में रिश्वत की पहली किश्त के रूप में 4500 रुपये लेते रंगेहाथ पकड़ लिया और उससे रिश्वत की राशि बरामद कर ली। उन्होंने कहा कि आरोपी के खिलाफ विजिलेंस ब्यूरो के अमृतसर थाने में भ्रष्टाचार निरोधक कानून के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है।

  • कृषि विभाग आत्मा परियोजना के अधिकारियों ने लगाया प्रशिक्षण शिविर  

    कृषि विभाग आत्मा परियोजना के अधिकारियों ने लगाया प्रशिक्षण शिविर  

    ऊना/सुशील पंडित : भारतीय प्राकृतिक कृषि पद्वति के अंतर्गत विकासखंड हरोली में कृषि विभाग आत्मा परियोजना के अधिकारियों द्वारा किसानों के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर करम पुर सलोह ओर नंगलखुर्द में आयोजन किया गया।  इसमें ड़ा॰ संतोष शर्मा उप परियोजना निदेशक आत्मा ने खेती के चार स्तंभ बीजामृत जीवामृत, बापसा, आच्छादन के बारे में में भी विस्तृत जानकारी किसानों को दी । साथ ही सब्ज़ियों में आने वाली बीमारियों ओर कीटों की प्राकृतिक तरीक़े से रोकथाम के बारे में जानकारी दी गई। इस शिविर में खण्ड तकनीकी प्रबंधक अंकुश शर्मा ने बताया कि किस प्रकार रासायनिक खेती धरती, वातावरण ओर शरीर का नुक़सान कर रही है। साथ ही किसानों को अच्छे स्वास्थ्य और खुशहाल जीवन के लिए प्राकृतिक खेती व  देशी गाय के गुणों से भी अवगत करवाया। शिविर में ट्रेनर अमित देवव्रत ,मनीष व पूजा काजल ने किसानों को प्राकृतिक खेती  में भागीदारी गारंटी योजना (PGS) के अंतर्गत पंजीकरण ओर किसानों को इससे होने वाले लाभ के बारे में जानकारी दी । इस मौके पर ट्रेनर किसान वीना, नीलम व सुनीता ने किसानों को जीवामृत बीजामृत के बारे में जानकारी दी।

  • जालंधरः 25 ग्राम हेरोइन सहित 2 तस्कर गिरफ्तार

    जालंधरः 25 ग्राम हेरोइन सहित 2 तस्कर गिरफ्तार

    जालंधर/वरुणः देहात क्राइम ब्रांच पुलिस की टीम ने नशीले पदार्थ सहित दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। जानकारी देते हुए ब्रांच के प्रभारी पुष्प बाली ने बताया कि उनकी टीम ने दयालपुर के नजदीक हाइटेक नाकाबंदी की हुई थी। इसी दौरान बाइक नंबर पीबी 09 एक्स 2042 पर सवार होकर दो नौजवान आते दिखाई दिए, जो पुलिस पार्टी को देख मौके से भागने की कोशिश करने लगे।

    इस दौरान मुस्तैदी दिखाते हुए पुलिस ने दोनों को काबू कर लिया। आरोपियों की पहचान सौरव सिंह पुत्र सतनाम सिंह निवासी मोहल्ला शिव नगर, दीपक पुत्र फूलचंद निवासी मोहल्ला बंचित नगर के रूप में हुई है। तालाशी के दौरान पुलिस ने बाइक पर लटके लिफाफे से 25 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

  • बेरोजगार यात्रा निकालकर अपने ही 70 साल के कलंक को उजागर कर रही है कांग्रेस पार्टी : सुमीत शर्मा

    बेरोजगार यात्रा निकालकर अपने ही 70 साल के कलंक को उजागर कर रही है कांग्रेस पार्टी : सुमीत शर्मा

    ऊना/सुशील पंडित: आज यहां जारी बयान में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी सुमीत शर्मा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी अपने चुनावी दृष्टि पत्र के मुताबिक जो वायदे करती है उनको समय से पूर्ण करने का काम भी भाजपा सरकारों में किया जाता है लेकिन कांग्रेस पार्टी बेरोजगार यात्रा को निकालकर अपने ही 70 वर्षों के कुकर्मों व कलकों को उजागर करने के लिए आजकल प्रदेश में घूमने निकली हुई है। उन्होंने कहा कि भाजपा दृष्टि पत्र में किए वायदों को मात्र चुनावी घोषणाओं तक सीमित न रखकर उल्टा उन पर अक्षरशः लागू करने में गत पांच वर्षों में भी कृतत्व भाव से लगी हुई है।जिसकी जानकारी सार्वजनिक व सबके सामने हैं। भाजपा जो कहती है वह डंके की चोट पर करके भी दिखाती है लेकिन कांग्रेस ने 70 वर्षों तक मात्र वायदे किए हैं।  

     सुमीत ने कहा कि अगर कांग्रेस ने बीते 70 वर्षों में युवाओं को रोजगार के लिए काम किया होता तो आज उन्हें यह पदयात्रा ना निकालनी पड़ती और न ही सड़कों पर घूमना पड़ता। उन्होंने कहा कि ऐसी यात्रा का आयोजन कर आज कांग्रेस खुद हंसी का पात्र बन रही है। एक तरफ विधायक विक्रमादित्य और रघुवीर बाली यह दर्शा रहे हैं कि युवा बेरोजगार हैं तो दूसरी उनके नेतृत्व  के लिए हिमाचल के युवा उनसे सवाल पूछे रहें हैं कि दिवंगत कांग्रेस नेता वीरभद्र सिंह जो प्रदेश के 6 बार मुख्यमंत्री रहे व दिवंगत जीएस बाली कई बार प्रदेश के मंत्री रहे उन्होंने अपने कार्यकाल में क्या जनता को सिर्फ ठगने का काम किया है? प्रदेश का युवा जानना चाहता है कि कितने युवाओं को रोजगार देने का लॉलीपॉप दिए हैं।
     कांग्रेस ने जिसने देश और प्रदेश में सबसे ज्यादा शासन किया है उसने अपने शासनकाल में बेरोजगारों को रोजगार देने का कोई काम नहीं किया। उन्होंने बताया कि राहुल गांधी की इस यात्रा को स्वीकृति उनकी ही पार्टी के पूर्वजों स्वर्गीय जवाहर लाल नेहरू इंदिरा गांधी राजीव गांधी एवं अन्य प्रधानमंत्रियों संग प्रदेश के कांग्रेसी मुख्यमंत्रीयों को अपमानित कर रही है। उन्होंने कहा कि 2014 के बाद मोदी सरकार में युवा मजबूत हुआ है सशक्त हुआ है और राष्ट्र का स्वाभिमान व युवाओं का परचम पूरे विश्व में स्थापित हुआ है।

    दुनिया में भारत का युवा मेक इन इंडिया, स्किल इंडिया,स्टार्टअप इंडिया के तहत देश को निरंतर प्रगति की ओर बढ़ रहा है। जिसे कांग्रेसी पचा नहीं पा रहें क्योंकि कांग्रेस खुद ही दो महीनों में पूरे देश से विलुप्त हो जाएगी इसी बात के डर के कारण कांग्रेस आज इस तरह के मुद्दा विहीन मुद्दों पर राजनीति करके अपना अस्तित्व बचाने की कोशिश की जा रही है।