Blog

  • रामकथा का फल अत्याधिक मीठा, हमें इसे दूसरों में भी बांटना चाहिए -झंबर में बोले, आचार्य तरुण डोगरा

    रामकथा का फल अत्याधिक मीठा, हमें इसे दूसरों में भी बांटना चाहिए -झंबर में बोले, आचार्य तरुण डोगरा

    ऊना/सुशील पंडित : हिमाचल प्रदेश के जिला ऊना उपमंडल के तहत पड़ती ग्राम पंचायत झंबर में 5 अप्रैल से 13 अप्रैल तक चल रही श्री रामकथा महाज्ञान यज्ञ के छठे दिन क्षेत्र के सुप्रसिद्ध कथावाचक आचार्य तरुण डोगरा ने अपने मुखारविंद से अमृत वर्षा करते हुए कहा कि इस नश्वर रूपी संसार में श्रीराम कथा से मीठा कुछ नहीं है और श्रीराम की कथा का मीठा फल उसके श्रवण से प्राप्त हो सकता है। श्रीराम कथा से जो फल की प्राप्ति होती है उसे हमें दूसरों में बांटना चाहिए, क्योंकि बांटकर चखे हुए फलों से अप्रतिम संतुष्टि प्राप्त होती है। इससे जीवन में आनंद का संचार होकर मन को सुख मिलता है। उन्होंने कहा कि जब भी भक्त को प्रभु से प्रेम हो जाता है, तो प्रभु को अपने भक्त के लिए अवतार लेना ही पड़ता है। और संसार में हर व्यक्ति कुछ न कुछ लेने ही आया है। वह किसी को कुछ देता भी है तो कुछ पाने की लालसा भी रखता है। क्योंकि इस कलयुग में लोग सम्मान भी सहज रूप से नहीं देते। सम्मान भी देते है तो किसी से उसी प्रकार का सम्मान वापस पाने के लिए। आचार्य तरुण डोगरा ने बताया कि जो भक्त श्रीराम से जुड़ा है वह विचारशील तो होता ही है। साथ ही संसार के कल्याण के बारे में भी सोचने लगता है। 

    उन्होंने कहा कि संसार में सबकुछ संभव है, किसी वस्तु का अभाव नहीं है। अभाव है तो हमारे और आपके भाव में, क्योंकि भगवान तो भाव के वश में होते हैं। उन्होंने कहा कि रामकथा से हमें संस्कारों की शिक्षा मिलती है। आचार्य तरुण डोगरा ने बताया कि जो भक्त सच्चे मन से कथा का श्रवण करते हैं वह हर विघ्न से परे होकर समाज में आदर्श प्रस्तुत करते हैं। उन्होंने कहा कि कलियुग में श्री रामकथा से बढ़कर कुछ नहीं है। जिस प्रकार भोलेनाथ तीनों लोकों के गुरु हैं। सृष्टि की रक्षा के लिए उन्होंने विषपान भी कर लिया। उनकी कृपादृष्टि सभी पर समान रूप से पड़ती है। वहीं मां पार्वती तो साक्षात भगवती स्वरूप हैं। उसी प्रकार उनके द्वारा रचित श्री राम चरित्र मानस इस पृथ्वी पर बिचड़ने वाले जीवो के लिए जीने का एक संदेश है। उन्होंने कहा कि श्रीमद्भागवत कथा हमें मरने का महत्व सिखाती है और श्री राम कथा हमें जीवन जीने की राह सिखाती है।

  • जालंधरः डायरेक्टर बरजिंदर सिंह हमदर्द ने जंग-ए-आजादी के पद से दिया इस्तीफा

    जालंधरः डायरेक्टर बरजिंदर सिंह हमदर्द ने जंग-ए-आजादी के पद से दिया इस्तीफा

    जालंधर/वरुणः महानगर से बड़ी खबर सामने आई है। अजीत अखबार के डायरेक्टर बरजिंदर सिंह हमदर्द ने जंग-ए-आजादी के पद से इस्तीफा दे दिया है। मामले की जानकारी अकाली दल के सीनियर नेता दलजीत चीमा ने दी है। इस दौरान हमदर्द ने  कहा कि जंग-ए-आजादी मेमोरियल फाउंडेशन के सदस्य-सचिव और मेमोरियल की प्रबंध समिति के अध्यक्ष डॉ. बरजिंदर सिंह हमदर्द ने भगवंत मान के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी सरकार के जंग-ए-आजादी स्मारक के प्रति दुर्व्यवहार और तथाकथित जांच के नाम पर बार-बार पुलिस भेजकर पंजाब के शहीदों और स्वतंत्रता सेनानियों जिनकी याद में यह यादगार उसारी की गई है, उसके अपमान करने के रोष में अपने दोनों पद से इस्तीफा दे दिया है।

  • जालंधरः कांग्रेस को बड़ा झटका, पू्र्व विधायक सुरिंदर चौधरी आप में शामिल

    जालंधरः कांग्रेस को बड़ा झटका, पू्र्व विधायक सुरिंदर चौधरी आप में शामिल

    जालंधर,वरुण/हर्षः लोकसभा उपचुनाव को लेकर सियासत गरमा गई है। जहां कुछ देर पहले ही सुशील रिंकू ने 12 पार्षदों और पूर्व पार्षदों को आप पार्टी में शामिल करवाया है। वहीं अब सीएम मान की मौजूदगी में करतारपुर से कांग्रेस के पूर्व विधायक सुरिदंर चौधरी भी आप पार्टी में शामिल हो गए है। बता दें कि चौधरी सुरेंद्र सिंह करतारपुर से कांग्रेस के विधायक रह चुके हैं लेकिन वर्ष 2022 में हुए विधानसभा चुनाव में आप के प्रत्याशी बलकार सिंह से हार गए थे।

    सुरिंदर चौधरी की मुख्यमंत्री भगवंत मान के साथ मीटिंग के बाद तस्वीर भी सामने आई है। जिसके बाद चर्चा शुरू हो गई थी कि कुछ देर में भगवंत मान उन्हें पार्टी ज्वाइन करवाएंगे। लेकिन अब तस्वीर साफ हो गई है और पूर्व विधायक सुरेंद्र चौधरी को सीएम मान ने पार्टी में शामिल करवा दिया है। तस्वीरों में आप देख सकते है कि सुरेंद्र सिंह करतारपुर में मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की रैली में मंच पर हाल ही में कांग्रेस छोड़कर आप में शामिल हुए सुशील कुमार रिंकू के साथ बैठे हैं, जिन्हें आप की तरफ से संसदीय उपचुनाव में प्रत्याशी घोषित किया गया है।

    वहीं दूसरी ओर कयास लगाए जा रहे है कि अकाली दल छोड़कर चंदन ग्रेवाल भी आप पार्टी में शामिल हो रहे है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार आप पार्टी की क्लब में मीटिंग चल रही है। कहा जा रहा है कि सीएम मान के साथ चंदन ग्रेवाल की भी मीटिंग चल रही है। हालांकि चंदन ग्रेवाल के नजदीकी लोगों का कहना है कि सफाई मजदूरों की मांगों को लेकर कोई मीटिंग चंदन ग्रेवाल सीएम के साथ कर सकते हैं, आप ज्वाइन करने का कोई सवाल नहीं है। हालांकि हिंदू नेता मनोज नन्हा के भी आप पार्टी में शामिल होने के कयास लगाए जा रहे है।

  • ਪੰਜਾਬ : MP ਸੰਨੀ ਦਿਓਲ ਤੋਂ ਗੁਰਦਾਸਪੁਰ ਦੇ ਲੋਕ ਹਨ ਖਫ਼ਾ, 4 ਸਾਲਾਂ ਤੋਂ ਨਹੀਂ ਲਈ ਕੋਈ ਸਾਰ, ਦੇਖੋ ਵੀਡੀਓ

    ਪੰਜਾਬ : MP ਸੰਨੀ ਦਿਓਲ ਤੋਂ ਗੁਰਦਾਸਪੁਰ ਦੇ ਲੋਕ ਹਨ ਖਫ਼ਾ, 4 ਸਾਲਾਂ ਤੋਂ ਨਹੀਂ ਲਈ ਕੋਈ ਸਾਰ, ਦੇਖੋ ਵੀਡੀਓ

    ਬਟਾਲਾ: 2020 ਦੇ ਵਿਚ ਗੁਰਦਾਸਪੁਰ ਤੋਂ ਐਮ.ਪੀ. ਦੀ ਸੀਟ ਲੜਨ ਵਾਲੇ ਸੰਨੀ ਦਿਓਲ ਨੂੰ ਗੁਰਦਾਸਪੁਰ ਦੇ ਲੋਕਾਂ ਨੇ ਜਿਤਾ ਕੇ ਪਾਰਲੀਮੈਂਟ ਵਿੱਚ ਭੇਜਿਆ ਸੀ। ਜਿਸ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਸੰਨੀ ਦਿਓਲ ਨੇ ਗੁਰਦਾਸਪੁਰ ਦੇ ਲੋਕਾਂ ਦੀ ਸਾਰ ਨਹੀਂ ਲਈ ਅਤੇ ਇਨ੍ਹਾਂ 4 ਸਾਲਾਂ ਦੇ ਵਿੱਚ ਸੰਨੀ ਦਿਓਲ ਵੱਲੋਂ ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਗੁਰਦਾਸਪੁਰ ਦੇ ਲੋਕਾਂ ਦੀ ਕੋਈ ਸਾਰ ਨਹੀਂ ਲਈ ਗਈ। ਜਿਸਦੇ ਚਲਦੇ ਲੋਕਾਂ ਵੱਲੋਂ ਓਹਨਾ ਦੇ ਗੁੰਮਸ਼ੁਦਗੀ ਦੇ ਪੋਸਟਰ ਵੀ ਲਗਾਏ ਸਨ।

    ਗੁਰਦਾਸਪੁਰ ਦੇ ਲੋਕਾਂ ਵੱਲੋਂ ਕਿਹਾ ਗਿਆ ਕਿ ਜਦੋਂ ਸੰਨੀ ਦਿਓਲ ਵੱਲੋਂ ਇਲੈਕਸ਼ਨ ਲੜੇ ਜਾਣੇ ਸਨ ਓਸ ਵੇਲੇ ਸੰਨੀ ਦਿਓਲ ਵੱਲੋਂ ਕਿਹਾ ਗਿਆ ਸੀ ਕਿ ਮੈ ਪੰਜਾਬ ਦਾ ਪੁੱਤਰ ਹਾਂ ਤੇ ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਹੱਕਾਂ ਦੀ ਗੱਲ ਪਾਰਲੀਮੈਂਟ ਵਿੱਚ ਜਾਕੇ ਚੋਕਾ ਗਾ, ਲੋਕਾਂ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਹੁਣ ਸੰਨੀ ਦਿਓਲ ਬੰਬੇ ਵਾਲਿਆ ਦਾ ਪੁੱਤਰ ਹੋ ਗਿਆ ਹੈ, ਸੰਨੀ ਦਿਓਲ ਨੂੰ ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਮੁੱਦਿਆਂ ਦਾ ਕੋਈ ਵੀ ਫਿਕਰ ਨਹੀਂ ਹੈ ਤੇ ਨਾ ਹੀ ਕਦੀ ਪਾਰਲੀਮੈਂਟ ਵਿੱਚ ਉਨ੍ਹਾਂ ਨੂੰ ਲਿਖਿਆ ਗਿਆ ਹੈ, ਉਨ੍ਹਾਂ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਸੰਨੀ ਦਿਓਲ ਸਿਰਫ ਆਪਣੀਆਂ ਫ਼ਿਲਮਾਂ ਬਣਾਉਣ ਵਿਚ ਹੀ ਮਸ਼ਰੂਫ਼ ਹਨ। ਏਥੋਂ ਤੱਕ ਕਿ ਜਦੋਂ ਕੋਰੋਨਾ ਵਾਇਰਸ ਚੱਲ ਰਿਹਾ ਸੀ ਉਸ ਵੇਲੇ ਵੀ ਉਹਨਾਂ ਨੇ ਜ਼ਰੂਰੀ ਨਹੀਂ ਸਮਝਿਆ ਕਿ ਮੈਂ ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਲੋਕਾਂ ਦਾ ਹਾਲ ਜਾ ਕੇ ਦੇਖਾ। ਲੋਕਾਂ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਸੰਨੀ ਦਿਓਲ ਨੇ ਸਿਰਫ ਬੀਜੇਪੀ ਦੀ ਸੀਟ ਪੂਰੀ ਕਰਨ ਲਈ ਇਲੈਕਸ਼ਨ ਲੜੇ ਸਨ, ਜਿਸ ਕਰਕੇ ਉਸ ਨੇ ਕਦੀ ਵੀ ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਵਿਚ ਫੇਰਾ ਨਹੀਂ ਮਾਰਿਆ। ਲੋਕਾਂ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਅਸੀਂ ਆਪਣੇ ਆਪ ਨੂੰ ਠੱਗਿਆ ਹੋਇਆ ਮਹਿਸੂਸ ਕਰ ਰਹੇ ਹਾਂ।

  • ਪੰਜਾਬ : 13 ਬੱਚਿਆਂ ਨੇ ਇੰਟਰਨੈਸ਼ਨਲ ਖੇਡਾਂ ਵਿੱਚ ਜਿੱਤੇ 11 ਗੋਲ੍ਡ ਮੈਡਲ ਅਤੇ 2 ਸਿਲਵਰ ਮੈਡਲ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਪੰਜਾਬ : 13 ਬੱਚਿਆਂ ਨੇ ਇੰਟਰਨੈਸ਼ਨਲ ਖੇਡਾਂ ਵਿੱਚ ਜਿੱਤੇ 11 ਗੋਲ੍ਡ ਮੈਡਲ ਅਤੇ 2 ਸਿਲਵਰ ਮੈਡਲ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਬਟਾਲਾ: “ਜੰਮਦੀਆਂ ਸੂਲਾਂ ਦੇ ਮੂੰਹ ਤਿੱਖੇ” ਇਹ ਕਹਾਵਤ ਫਿੱਟ ਬੈਠਦੀ ਨਜਰ ਆ ਰਹੀ ਹੈ ਬਟਾਲਾ ਦੇ ਓਹਨਾ 13 ਬੱਚਿਆਂ ਤੇ ਜਿਹਨਾਂ ਨੇ ਛੋਟੀ ਉਮਰ ਵਿੱਚ ਹੀ ਨੇਪਾਲ ਦੇ ਪੋਖਾਰਾ ਵਿੱਚ ਹੋਈਆਂ ਇੰਡੋ ਨੇਪਾਲ ਇੰਸਵੇਂਸ਼ਨਲ ਇੰਟਰਨੈਸ਼ਨਲ ਚੈਂਪੀਅਨਸ਼ਿਪ ਖੇਡਾਂ ਵਿਚ 11 ਗੋਲ੍ਡ ਅਤੇ 2 ਸਿਲਵਰ ਮੈਡਲ ਜਿੱਤ ਕੇ ਪੰਜਾਬ ਅਤੇ ਬਟਾਲਾ ਦਾ ਮਾਣ ਵਧਾਇਆ ਹੈ। ਇਹਨਾਂ ਬੱਚਿਆਂ ਨੇ ਮਾਰਸ਼ਲ ਆਰਟ, ਬੈਡਮਿੰਟਨ, ਵਾਲੀਬਾਲ ਅਤੇ ਐਥੈਲੇਟਿਕਸ ਵਿਚੋਂ ਇਹ ਮੈਡਲ 350 ਬੱਚਿਆਂ ਨੂੰ ਪਛਾੜ ਕੇ ਜਿੱਤੇ ਹਨ।

    26 ਮਾਰਚ ਤੋਂ 30 ਮਾਰਚ ਤੱਕ ਨੇਪਾਲ ਦੇ ਪੋਖਾਰਾ ਦੇ ਵਿੱਚ ਹੋਈਆਂ ਇਹਨਾਂ ਖੇਡਾਂ ਵਿਚ ਗੋਲ੍ਡ ਅਤੇ ਸਿਲਵਰ ਮੈਡਲ ਜਿੱਤਣ ਵਾਲੇ ਬੱਚਿਆਂ ਵਿਚ ਖੁਸ਼ੀ ਦੀ ਲਹਿਰ ਹੈ। ਬਟਾਲਾ ਦੇ ਨਿੱਜੀ ਸਕੂਲ ਦੇ ਵਿਦਿਆਰਥੀ ਇਹਨਾਂ ਬੱਚਿਆਂ ਨੇ ਖੇਡਾਂ ਵਿੱਚ ਅੰਡਰ 14 ਅਤੇ ਅੰਡਰ 17 ਖੇਡਾਂ ਵਿਚ ਇਹ ਮੱਲ੍ਹਾ ਮਾਰੀਆ ਹਨ। ਇਹਨਾਂ ਬੱਚਿਆਂ ਨੂੰ ਟ੍ਰੇਨਿੰਗ ਦਿੰਦੇ ਕੋਚ ਮਨਜਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਇਹਨਾਂ ਬੱਚਿਆਂ ਨੇ ਰੋਜਾਨਾ 2 ਤੋਂ ਤਿੰਨ ਘੰਟੇ ਦੀ ਟ੍ਰੇਨਿੰਗ ਦਿੱਤੀ ਜਾਂਦੀ ਹੈ ਅਤੇ ਇਹਨਾਂ ਦੀ ਪੜ੍ਹਾਈ ਦੇ ਨਾਲ ਨਾਲ ਡਾਈਟ ਦਾ ਧਿਆਨ ਰੱਖਿਆ ਜਾਂਦਾ ਹੈ। ਉਹਨਾਂ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਨੇਪਾਲ ਦੇ ਪੋਖਾਰਾ ਵਿੱਚ ਹੋਇਆ ਇਹਨਾਂ ਖੇਡਾਂ ਵਿੱਚ ਨੇਪਾਲ ਦੇ ਖਿਡਾਰੀਆਂ ਨੇ ਪੁਰਾ ਸਖਤ ਮੁਕਾਬਲਾ ਦਿੱਤਾ, ਪਰ ਸਾਡੇ ਬੱਚਿਆਂ ਨੇ ਵੀ ਸਖਤ ਟੱਕਰ ਦਿੰਦੇ ਹੋਏ ਗੋਲ੍ਡ ਅਤੇ ਸਿਲਵਰ ਮੈਡਲ ਆਪਣੀ ਝੋਲੀ ਵਿੱਚ ਪਾਏ ਹਨ। ਓਹਨਾ ਕਿਹਾ ਕਿ ਬੱਚਿਆਂ ਨੂੰ ਮੋਬਾਇਲ ਅਤੇ ਲੈਪਟਾਪ ਵਿਚਲੀਆਂ ਖੇਡਾਂ ਨੂੰ ਛੱਡ ਕੇ ਮੈਦਾਨੀ ਖੇਡਾਂ ਨਾਲ ਜੁੜਣਾ ਚਾਹੀਦਾ ਹੈ ਕਿਉਕਿ ਇਸ ਤਰ੍ਹਾਂ ਨਾਲ ਉਹਨਾਂ ਦੀ ਸਿਹਤ ਅਤੇ ਭਵਿੱਖ ਦੋਵੇ ਤੰਦਰੁਸਤ ਰਹਿਣਗੇ।

  • पंजाबः अमृतपाल सिंह के साथी पप्लप्रीत की गिरफ्तारी की वीडियो आई सामने

    पंजाबः अमृतपाल सिंह के साथी पप्लप्रीत की गिरफ्तारी की वीडियो आई सामने

    चंडीगढ़ः अमृतपाल सिंह के साथी पपलप्रीत सिंह को आज पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले की पुष्टि आई.जी. सुखचैन सिंह ने की है। वहीं पप्लप्रीत सिंह की गिरफ्तारी की वीडियो भी सामने आई है। वीडियो में पप्लप्रीत सिंह ने लोई से मुंह ढका हुआ है। वहीं आईजी सुखचैन सिंह गिल ने बताया है कि अमृतसर रूरल पुलिस ने अमृतपाल के करीबी पप्पलप्रीत को कत्थूनंगल से गिरफ्तार किया है। पप्पलप्रीत को एनएसए के तहत डिटेन किया गया है। उन्होंने कहा कि पपलप्रीत सिंह 6 केसों में वांटेड है। वहीं आईजी ने पंजाब पुलिस की कारगुजारी की सराहना की है।

  • प्रयोजन व पालक देखभाल योजना के तहत 192 बच्चों को दिया जाएगा लाभ – डीसी

    प्रयोजन व पालक देखभाल योजना के तहत 192 बच्चों को दिया जाएगा लाभ – डीसी

    ऊना/ सुशील पंडित :  जिला ऊना में वित्त वर्ष 2023-24 के दौरान 192 बच्चों को प्रयोजन व पालक देखभाल योजना के तहत वित्तीय लाभ प्रदान किया जाएगा। इस योजना में प्रत्येक बच्चे को सरकार की ओर से 18 वर्ष की आयु पूर्ण होने तक 4500 रूपये प्रतिमाह आर्थिक सहायता दी जाएगी। यह जानकारी जिला बाल संरक्षण एवं कल्याण समिति के अध्यक्ष व उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने इस संबंध में आयोजित बैठक के दौरान दी।

    उपायुक्त ऊना ने बताया कि वित्त वर्ष 2022-23 के दौरान इस योजना में ऊना जिला के 200 बच्चों को वित्तीय लाभ प्रदान किया गया। इनमें से 28 बच्चों ने 31 मार्च 2023 तक 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर ली जिस कारण 1 अप्रैल 2023 से उन्हें इस योजना का लाभ देना बंद कर दिया गया है। इसके अलावा ऊना जिला के 20 नए पात्र लाभार्थी बच्चों को इस योजना में शामिल किया गया है। उपायुक्त ने जानकारी दी कि इस योजना के तहत प्रत्येक बच्चे को 4500 रूपये प्रति माह की दर से प्रतिवर्ष 54000 का वित्तीय लाभ प्रदान किया जाएगा।

    राघव शर्मा ने बताया कि प्रायोजन पालक देखभाल योजना के अंतर्गत विधवा तलाकशुदा तथा परित्यक्त महिलाओं के बच्चों, विस्तृत परिवारों में रह रहे अनाथ बच्चों, गंभीर व लाइलाज बीमारी से ग्रस्त माता-पिता के बच्चों, वित्तीय तथा शारीरिक रूप से अक्षम माता-पिता के बच्चों, पीएम केयर योजना के लाभार्थी बच्चों, के अलावा प्राकृतिक आपदा के प्रभावितों, बाल मजदूरों, एचआईवी एड्स प्रभावित बच्चों तथा दिव्यांग बच्चों को भी इस योजना का लाभ दिया जा सकता है। उन्होंने बताया कि योजना का लाभ पाने के लिए व्यक्ति को जिला बाल संरक्षण अधिकारी कार्यालय में आवेदन करना होगा। बैठक में बाल संरक्षण समिति की चेयरपर्सन मीनाक्षी राणा, जिला बाल संरक्षण अधिकारी कमलदीप सिंह, प्रेम आश्रम ऊना की प्रभारी सिस्टर संजना तथा संरक्षण अधिकारी अभिमन्यु कपूर भी उपस्थित थे।

  • लठियानी के शिव मंदिर चेहरु में श्रीमद् देवी भागवत कथा का विधिवत शुभारंभ

    लठियानी के शिव मंदिर चेहरु में श्रीमद् देवी भागवत कथा का विधिवत शुभारंभ

    ऊना/ सुशील पंडित : बंगाणा उप मंडल की  ग्राम पंचायत लठियानी के शिव मंदिर चेहरु में सोमवार को कलश यात्रा निकालकर श्रीमद् देवी भागवत कथा का विधिवत शुभारंभ किया गया ।इस दौरान क्षेत्र की महिलाओं द्वारा लठियानी बाजार से होते हुए शिव मंदिर तक कलश यात्रा निकाली। कथावाचक आचार्य श्री गोपाल स्वरूप शास्त्री के मुखारविंद द्वारा 10 अप्रैल से लेकर 18 अप्रैल तक श्रीमद् देवी भागवत कथा का ज्ञान यज्ञ बांटा जाएगा तथा 18 अप्रैल को पूर्णाहुति व भंडारे का आयोजन कर श्रीमद् देवी भागवत कथा का समापन किया जाएगा। इस मौके पर क्षेत्र के सभी सादर आमंत्रित हैं शिव मंदिर के पुजारी एवं इस कथा के संयोजक अमर चंद शर्मा ने क्षेत्र के लोगों से आह्वान किया है कि अधिक से अधिक अपनी उपस्थिति दर्ज कर इस अमृत वर्षा का रसपान करें ।इस मौके पर बालकिशन शास्त्री, संदीप शर्मा संदीप शर्मा अनिल कुमार विजय कुमार ध्यान चंद शर्मा के अलावा भारी संख्या में लोगों ने इस कलश यात्रा में भाग लिया।

  • सरकार का ऐलान, इस दिन महिलाओं को बांटे जाएंगे मुफ्त मोबाइल, 3 साल तक मिलेगी इंटरनेट की सुविधा

    सरकार का ऐलान, इस दिन महिलाओं को बांटे जाएंगे मुफ्त मोबाइल, 3 साल तक मिलेगी इंटरनेट की सुविधा

    जयपुर: विधानसभा चुनाव के आंकड़ों को देखें तो ये बात किसी से छिपी नहीं है कि राजस्थान की जनता एक बार भाजपा तो दूसरी बार कांग्रेस को सरकार बनाने का मौका देती है। फिलहाल तो यहां कांग्रेस की सरकार है और इसी साल चुनाव होना है, देखना होगा कि जनता इस बार किसको समर्थन देती है। हालांकि गहलोत सरकार ने जनता को खुश करने के लिए कई अहम काम किए हैं। इसी बीच सीएम अशोक गहलोत ने प्रदेश की महिलाओं के लिए एक और बड़ा ऐलान किया है।

    मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने रविवार को कांग्रेस के अग्रिम संगठन भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (कांग्रेस) के स्थापना दिवस के मौके पर वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए छात्रों को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि रक्षा बंधन पर 40 लाख परिवारों की महिलाओं को तीन साल की इंटरनेट सेवाओं के साथ निशुल्क स्मार्टफोन दिए जाएंगे। इस योजना पर 600 करोड़ रुपए खर्च किए जा रहे हैं।

    इस दौरान गहलोत ने भारतीय प्रशासनिक सेवा और राज्य प्रशासनिक सेवा सहित अन्य भर्ती परीक्षाओं के लिए निशुल्क कोचिंग कक्षाएं लगाने की बात भी कही। उन्होंने कहा कि जयपुर स्थित राजस्थान विश्विघालय में यह कक्षाएं आगामी दिनों में प्रारंभ हो जाएगी। शेष जिलों में सेटेलाइट कक्षाएं संचालित होगी। उन्होंने कहा कि लोगों को प्रदेश की विभिन्न सरकारी योजनाओं से जोड़ने के लिए 24 अप्रैल से विशेष शिविर लगाए जाएंगे।

  • पंजाबः अमृतपाल सिंह के साथी पपलप्रीत सिंह पर लगा NSA, आईजी ने किए बड़े खुलासे, देखें वीडियो

    पंजाबः अमृतपाल सिंह के साथी पपलप्रीत सिंह पर लगा NSA, आईजी ने किए बड़े खुलासे, देखें वीडियो

    चंडीगढ़ः अमृतपाल सिंह के साथी पपलप्रीत सिंह को आज पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले की पुष्टि आई सुखचैन सिंह ने की है। आईजी सुखचैन सिंह गिल ने बताया है कि अमृतसर रूरल पुलिस ने अमृतपाल के करीबी पप्पलप्रीत को कत्थूनंगल से गिरफ्तार किया है। पप्पलप्रीत को एनएसए के तहत डिटेन किया गया है। उन्होंने कहा कि पपलप्रीत सिंह 6 केसों में वांटेड है। वहीं आईजी ने पंजाब पुलिस की कारगुजारी की सराहना की है।

    बता दें कि पप्पलप्रीत सिंह 18 मार्च के बाद से लगातार फरार चल रहा था। कुछ दिन पहले एक वायरल हुए फोटो में दोनों एक साथ नजर आए थे। जानकारी के मुताबिक स्पेशल सेल और पंजाब पुलिस ने बड़े ऑपरेशन के बाद यह कामयाबी हासिल की है। अप्रैल की शुरुआत में सोशल मीडिया पर एक सीसीटीवी फुटेज में अमृतपाल सिंह के करीबी पप्पलप्रीत सिंह को कथित तौर पर देखा गया था। पपलप्रीत सिंह को होशियारपुर के तनौली गांव के पास डेरा में देखा गया था।

    हालांकि यह फुटेज 29 मार्च का बताया जा रहा था। इसके एक दिन बाद पंजाब पुलिस की काउंटर इंटेलिजेंस विंग की एक टीम ने फगवाड़ा से एक टोयोटा इनोवा वाहन का पीछा किया था। पुलिस को संदेह था कि अमृतपाल और पप्पलप्रीत उसमें यात्रा कर रहे थे। जिस ‘डेरा’ की फुटेज सामने आई है, वह एक गांव में स्थित है, जो मरनियां गांव से महज दो से तीन किमी दूर है। पुलिस ने दोनों की तलाश के लिए बड़े पैमाने पर अभियान चलाया था।

    पंजाब पुलिस ने बैसाखी समारोह के दौरान अमृतपाल सिंह के सरेंडर करने की अफवाहों से पहले पूरे पंजाब में अपनी चौकसी बढ़ा दी है। पापलप्रीत की गिरफ्तारी पुलिस को अमृतपाल सिंह के करीब लाने में मददगार साबित होगी। पंजाब पुलिस के प्रमुख गौरव यादव ने सोमवार को स्वर्ण मंदिर का दौरा किया और कहा कि कानून जिसे भी चाहता है पुलिस उसे पकड़ लेगी और बेहतर होगा कि ऐसे लोग कानून के सामने सरेंडर कर दें। उन्होने इस दौरान कहा था कि इस पूरी साजिश के पीछे पाकिस्तान का हाथ है।