Blog

  • पंजाबः पुलिसकर्मी की राइफल लेकर भागा युवक गिरफ्तार

    पंजाबः पुलिसकर्मी की राइफल लेकर भागा युवक गिरफ्तार

    गुरदासपुरः धारीवाल थाने की पुलिस कार्रवाई से नाराज एक व्यक्ति पुलिस अधिकारी की एसएलआर राइफल लेकर भाग गया था। इसकी जानकारी जसविंदर ने खुद सोशल मीडिया पर लाइव होकर दी थी। लोकेशन मिलने के बाद पुलिस ने उसे घेर कर गिरफ्तार कर लिया। उसे हिरासत में लेने के बाद मामला दर्ज कर लिया गया है। उधर, धारीवाल थाने के एसएचओ और अन्य पुलिस कर्मियों की कितनी गलती है, इसकी पुलिस जांच कर रही है। जांच के बाद पुलिस अधिकारियों के खिलाफ भी कार्रवाई की जा सकती है।

    उल्लेखनीय है कि धारीवाल थाना क्षेत्र के गांव गुरदास नंगल निवासी जसविंदर सिंह पुत्र जगजिंदर सिंह ने डेढ माह पूर्व मारपीट की शिकायत दर्ज कराई थी। थाने के कई चक्कर लगाने के बाद भी कार्रवाई न होने से तंग आकर सोमवार सुबह करीब आठ बजे वह थाना धारीवाल के संतरी की एसएलआर राइफल लेकर फरार हो गया।

    इसके बाद आरोपी ने खुद लाइव जाकर पूरी बात बताई। सूचना मिलने पर पुलिस ने काहनुवान थाना क्षेत्र के ग्राम दंदल में एक टियूबवैल को घेर लिया। करीब 5 घंटे की मशक्कत के बाद आरोपी ने पुलिस के सामने सरेंडर कर मीडिया को पूरी घटना की जानकारी दी। डीएसपी सुखपाल सिंह ने कहा कि पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। जबकि एसएचओ और संतरी के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।

  • बददी के दशहरा मैदान के सामुदायिक भवन में ब्लास्ट, गिरा भवन

    बददी के दशहरा मैदान के सामुदायिक भवन में ब्लास्ट, गिरा भवन

    बददी/सचिन बैंसल: बद्दी के दशहरा मैदान में बने सामुदायिक भवन के एक कमरे में आतिशबाजी में आग लगने से जोर से धमाका हुआ जिससे सामुदायिक भवन की दीवारें क्षतिग्रस्त हो गई। इस हादसे में तीन कामगार घायल हुए है। घायलों को बद्दी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह हादसा दिन के समय उस दौरान हुआ जब कामगार भोजन खा रहे थे। इस सामुदायिक भवन में दशहरे की तैयारियों को लेकर रंग रोगन का कार्य चल रहा था। अगर कमरे के अंदर लोग होते तो जान माल का नुकसान हो सकता था। सूचना मिलते ही बद्दी एसपी मोहित चावला, एसडीएम नालागढ महेंद्र पाल गुज्जर, एएसपी नरेंद्र कुमार, थाना प्रभारी दया राम ठाकुर अपनी टीम के साथ घटना स्थल का दौरा किया और जांच कार्य में जुट गए है। फोरेसिंग टीम को भी मौके पर बुलाया गया  है।

    इस हादसे में सामुदायिक भवन के बाहर खाना खा रहे कामगार साई के मोहिंद्र सिंह, झारमाजरी के धर्मवीर, सोमपाल के ऊपर भवन का मलबा उछल कर लगा जिससे उनके चोटे आई है। घायलों को बद्दी अस्पताल में भेजा, जहां से उन्हें प्राथमिक उपचार करेने के बाद घर भेज दिया गया।  उधर, एसपी मोहितचावला ने बताया कि आतिश बाजी में ब्लास्ट कैसे हुआ एक गभीर विषय है। लेकिन ब्लास्ट से किसी को जानमाल का नुकसान नहीं हुआ है।पुलिस इसकी जांच कर रही है।ठेकेदार के खिलाफ मामला दर्ज किया जाएगा। 
  • उद्योग मंत्री ने हिमाचलियों को रोजगार देने का किया आग्रह

    उद्योग मंत्री ने हिमाचलियों को रोजगार देने का किया आग्रह

    उद्योग मंत्री बिक्रम सिंह ने फोरचूनर पैकेजिंग बददी में सुनी समस्याएं

    बददी/सचिन बैंसल: बददी बरोटीवाला नालागढ़ के विभिन्न उद्योग संगठनों के पदाधिकारी श्रम एवं उद्योग मंत्री विक्रम सिंह ठाकुर को मिले और उनको उद्योग जगत से जुडी समस्याएं बताई। बैठक का आयोजन फोरचूनर पैकेजिंग प्राईवेट लिमिटेड बददी में किया गया जिसका आयोजन युवा उद्यमी नवीन वत्स ने किया। इस अवसर पर उद्योग मंत्री ने युवा उद्यमी नवीन वत्स द्वारा चलाए जा रहे गत्तो उद्योग का अवलोकन किया और पैकेजिंग से जुडे उत्पादन की जानकारी ली। वरिष्ठ उद्यमी संजय आहुजा व नीरज शर्मा ने उद्योग मंत्री के समक्ष एमएसएमई से जुडे कई मुददे उठाए। गत्ता उद्योग संघ, लघु उद्योग भारती, फेडरेशन आफ इंडियन इंडस्ट्रीज के पदाधिकारियों ने कहा कि प्रदेश में जो भी नए औद्योगिक क्षेत्र विकसित किए जाएं उसमें सूक्ष्म एवं लघु उद्योगों के लिए आरक्षण होना चाहिए क्योंकि लघु उद्योगों के बगैर किसी भी राज्य की गति नहीं है। लघु उद्योग पूरे भारत में 80 फीसदी रोजगार प्रदान करते हैं। फेडरेशन आफ इंडियन इंडस्ट्रीज के प्रदेश संगठन मंत्री ने 118 की फाईलों में देरी का मुददा उठाया कि बहुत सारी ऐसी फाईलें है जिनको एक एक साल तक हो गया लेकिन फाईलें क्लियर नहीं हुई। इसके अलावा एमवीएम इंडस्ट्रीज झाडमाजरी के प्रबंधकों ने भी अपने एक्सपोर्ट यूनिट के लिए जमीन खरीदने बारे हो रही देरी का मामला भी उठाया। उन्होने कहा कि जिलाधीश सोलन में कुछ कर्मचारी व अधिकारी ऐसे हैं जिनकी काम करने की मंशा ही नहीं है कि निवेश आए और वो बिना वजह हर काम में अडंगा डालते हैं। मंत्री ने कहा कि पूरे मुददे मुख्यमंत्री व कैबिनेट के समक्ष उठाए जाएंगे और हम चाहते हैं कि नियमों का ज्यादा से ज्यादा सरलीकरण हो। उन्होने यह भी कहा कि हम तो चाहते हैं कि नियमों का बहुत ज्यादा सरलीकरण हो लेकिन विपक्ष झूठे व निराधार आरोप लगा देता कि हिमाचन ऑन सेल, जबकि इन लोगों ने अपने समय कुछ किया ही नहीं और हम आज ड्रग पार्क व मैडीकल डिवाईस पार्क लेकर आएं है और सीएम जयराम ठाकुर के नेत़ृत्व में केंद्र सरकार हिमाचल को पूरी मदद कर रही है पहाडी राज्य के नाते। इससे पहले बददी की फोरचूनर पैकेजिंग कंपनी पहुंचने पर कंपनी के निदेशकों नवीन वत्स, अनुराग गोडिया, नीरज शर्मा व उद्यमी संजय आहुजा ने स्वागत किया। इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा भगवान दास चौधरी भी  उपस्थित थे।
     
  • जालंधरः मनोरंजन कालिया का बड़ा बयान, आप विधायकों पर मानहानि केस दर्ज करवाएगी भाजपा

    जालंधरः मनोरंजन कालिया का बड़ा बयान, आप विधायकों पर मानहानि केस दर्ज करवाएगी भाजपा

    आप के विधायक भाजपा और केंद्रिय मंत्री अमित शाह को बदनाम करने की साजिश रच रहे

    जालंधर/वरुणः पंजाब में ऑपरेशन लोटस को लेकर एक बार फिर से सियासत गरमा गई है। आज ही आप विधायक शीतल अंगुराल और रमन अरोड़ा ने चंडीगढ़ में विजीलेंस टीम को सबूत पेश कर अपने बयान दर्ज करवाए है। आप विधायक शीतल अंगुराल ने विजीलेंस टीम को बयान दर्ज करवाने के बाद मीडिया को बयान देेते हुए बीजेपी के केंद्रिय मंत्री अनुराग ठाकुर पर 25 करोड़ रुपए की ऑफर के आरोप लगाए है। उन्होंने कहा कि हाईकोर्ट के 2 वकीलों के जरिए मुझसे केंद्रिय मंत्री के नाम पर संपर्क किया गया था।

    वहीं इन आरोपों के बाद जालंधर से भाजपा के पूर्व कैबिनेट मंत्री और सीनियर नेता मनोरजंन कालिया ने कहा कि पार्टी आप विधायकों पर मानहानि के केस दर्ज करवाएगी। उन्होंने कहा कि आप विधायकों द्वारा पंजाब विजिलेंस में भाजपा पर 25-25 करोड़ देकर विधायकों को खरीदने के जो आरोप लगाकर आज स्टेटमेंट दर्ज करवाई है।

    उस पर पंजाब के पूर्व निकाय मंत्री व सीनियर भाजपा लीडर मनोरंजन कालिया ने कड़ा एतराज जताया है। उन्होंने कहा है कि आप विधायक शीतल व रमन अरोड़ा के बयान आपस में नहीं मिल रहे। यह भाजपा को बदनाम करने की साजिश है उन्होंने कहा कि देश के गृह मंत्री अमित शाह पर जो झूठे आरोप लगाए गए हैं उस पर भाजपा कड़ा संज्ञान लेते हुए आम आदमी पार्टी के विधायकों पर मानहानि का मुकदमा दर्ज कराएगी।

  • पंजाबः 5 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए पटवारी गिरफ्तार

    पंजाबः 5 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए पटवारी गिरफ्तार

    लुधियानाः पंजाब में भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहत विजीलेंस की टीम लागातार एक्शन के मूड के दिखाई दे रही है। विजीलेंस की टीम ने आज माल हलका हठूर, तहसील जगराओं, जिला लुधियाना में तैनात पटवारी जसप्रीत सिंह को 5 हजार रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथ काबू किया है। विजिलेंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि पटवारी जसप्रीत सिंह निवासी ग्राम हठूर, जगराओं की शिकायत पर गिरफ्तार किया गया है।

    उन्होंने कहा कि शिकायतकर्ता ने विजिलेंस ब्यूरो से संपर्क कर बताया था कि उक्त पटवारी अपनी पुश्तैनी जमीन के बंटवारे के लिए तीन हजार रुपये प्रति एकड़ की रिश्वत की मांग कर रहा है। इस तरह कुल 25 एकड़ पुश्तैनी जमीन के बंटवारे के एवज में उसके द्वारा कुल 75,000 रुपये की रिश्वत की मांग की गई है।

    विजिलेंस ब्यूरो की टीम ने शिकायतकर्ता द्वारा दी गई जानकारी की जांच के बाद दो सरकारी गवाहों की मौजूदगी में शिकायतकर्ता से पहली किश्त के रूप में 5000 रुपये की रिश्वत लेते हुए आरोपी पटवारी को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने बताया कि आरोपी के खिलाफ विजिलेंस ब्यूरो, आर्थिक अपराध शाखा, लुधियाना थाने में भ्रष्टाचार निरोधक कानून के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

  • पंजाबः कांग्रेस सासंद को इस गैंगस्टर के नाम से मिली जान से मारने की धमकी 

    पंजाबः कांग्रेस सासंद को इस गैंगस्टर के नाम से मिली जान से मारने की धमकी 

    लुधियानाः जिले से सांसद रवनीत सिंह बिट्टू को गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया के नाम से जान से मारने की धमकी मिली है। बिट्टू ने इस मामले की शिकायत डीजीपी पंजाब गौरव यादव से की है। इसके साथ ही लुधियाना के पूर्व जिलाध्यक्ष राजीव राजा को भी लगातार धमकियां मिल रही हैं। मिली जानकारी के अनुसार गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया के नाम से फोन करने वाले ने बिट्टू को बंदी सिंहों की रिहाई में बाधा न डालने की बात कही है। बिट्टू बंदी को सिंहों के खिलाफ बोलना बंद कर देना चाहिए, नहीं तो अंजाम बुरा होगा। एमपी बिट्टू की जेड कैटेगरी की सुरक्षा पहले ही बढ़ाकर जेड प्लस कर दी गई है।

    अब सांसद बिट्टू के दिल्ली आवास की सुरक्षा घेरा भी बढ़ा दिया गया है. लुधियाना कोठी के बाहर भी सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए हैं। पुलिस अधिकारियों ने घर के बाहर गार्ड तैनात करने और उच्च स्तरीय सीसीटीवी कैमरे लगाने को कहा है। बताया जा रहा है कि बिट्टू को 00994408917750 नंबर से कॉल आई। बता दें कि सांसद बिट्टू अक्सर बंदी सिंह के खिलाफ बयानबाजी करते रहे हैं और अब भी कर रहे हैं. बिट्टू ने कहा कि वह पहले भी आतंकवाद का विरोध करते रहे हैं और आगे भी करते रहेंगे। उसे पहले भी लगातार धमकियां मिलती थीं और अब भी धमकियां मिल रही हैं लेकिन वह किसी की धमकियों से नहीं डरता।

    रवनीत बिट्टू लुधियाना से सांसद हैं। वह राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय बेअंत सिंह के पोते हैं। उनका जन्म 10 सितंबर 1975 को लुधियाना के गांव कोटला अफगान में हुआ था। उसने 12वीं तक पढ़ाई की है। पंजाब यूथ कांग्रेस के मुखिया के तौर पर अपने राजनीतिक सफर की शुरुआत करने वाले बिट्टू राहुल गांधी के करीबी माने जाते हैं। राहुल की वजह से ही बिट्टू को 2009 में आनंदपुर साहिब से लोकसभा का टिकट मिला था। इसके बाद 2014 और 2019 में भी उन्होंने लुधियाना से चुनाव जीता।

  • 6 की मंत्रीमंडल में फायर कर्मियो की  वेतन विसंगति को हल करे सरकार : मुकेश जसवाल 

    6 की मंत्रीमंडल में फायर कर्मियो की  वेतन विसंगति को हल करे सरकार : मुकेश जसवाल 

     ऊना/सुशील पंडित: प्रदेश के आपात फायर ब्रिगेड महकमें में तैनात कर्मचारियों की निगाहें सरकार की  6 अक्टूबर  को होने वाली मंत्रीमंडल बैठक पर टिकी है। फायर कर्मियो को उम्मीद है कि सरकार जरुर इनकी वेतन विसंगति को हल करने की कार्यवाही अमल में लाएगी। 
     प्रदेश में फायर ब्रिगेड का वर्क टू रूल का आज 14 वां  दिन है। इस दौरान कर्मचारी आठ घंटे सेवाऐं दें रहे हैं । अभी तक सरकार ने फायर ब्रिगेड कर्मचारी वर्ग कि  वेतन विसंगति को लेकर  कोई फैसला नहीं लिया है। जिसके चलते यूनियन ने 6 अक्टूबर की मंत्रीमंडल  बैठक में फैसला होने की उम्मीद जताई है।  जिला ऊना फायर ब्रिगेड कर्मचारी यूनियन के प्रधान  मुकेश जसवाल  ने सी एम जयराम ठाकुर से आग्रह किया है।
     सरकार 6 अक्टूबर  को होने वाली बैठक में फायर ब्रिगेड कर्मचारी वर्ग कि वेतन विसंगती  हल अवश्य करें । उन्होंने कहा कि  हिमाचल फ़ायर ब्रिगेड के तकनीकी कर्मचारियों के वेतन विसंगतियो व बेसिक पे 10300 ग्रेड पे 3200+34800 का संशोधित वेतनमान का मामला हिप्र मुख्यमंत्री के समक्ष कई बार उठाने के बावजूद अभी तक  नहीं सुलझ पाया है हाल ही में सी एम जयराम ठाकुर ने मंडी में फायर ब्रिगेड कर्मचारी वर्ग कि वेतन संबंधी मामलों पर आवश्यक कार्यवाही पर विश्वास दिलाया है।
    जनवरी 2022 में लागू किये 2016 से दिए जाने वाले पे स्केल में फ़ायर विंग के तकनीकी कर्मचारियों को वेतन चतुर्थ  कर्मचारियों के बराबर मिल रहा है।  बता दें कि  अब कर्मचारियों की वेतन विसंगति न सुलझाने के विरोध में, हि०प्र० राज्य स्तरीय फ़ायर ब्रिगेड यूनियन के आहवान पर प्रदेश के सभी दमकल केन्द्रों उप दमकल केंद्रों,  दमकल – चौकियों में वर्क टू रूल के तहत सिर्फ आठ घंटे ही डियूटी करने का निर्णय लिया गया है l 20 सितम्बर सुबह 08:00 बजे से बर्क टू रूल के तहत डियूटी लागू कर दी गई है। हि. प्र०के सभी दमकल कार्यालयों में  सभी कर्मचारी  वर्क टू रूल के तहत डियूटी दे रहे हैं।    अगर वर्क टू रूल नियम ज़्यादा दिनों तक चलता  है और राज्य सरकार वेतन विसंगति का मामला नहीं सुलझाती है तो इस डियूटी का असर आगे आने वाले दशहरा व दिवाली उत्सव पर भी स्पष्ट दिखाई देगा |
  • जालंधरः 27 हजार एमएल अवैध शराब सहित तस्कर गिरफ्तार

    जालंधरः 27 हजार एमएल अवैध शराब सहित तस्कर गिरफ्तार

    जालंधर/वरुणः महानगर में नशे के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहत पुलिस ने एक तस्कर को काबू किया है। पुलिस ने अलीपुर के टी प्वाइंट पर नाकाबंदी कर जालंधर हाइट्स पुलिस चौकी ने 27000 एमएल अवैध शराब समेत तस्कर को काबू किया है। चौकी प्रभारी विक्टर मसीह ने बताया कि आरोपी की पहचान हरदेव लाल हेबा पुत्र धर्मपाल निवासी गांव रामपुर ललियां थाना लांबड़ा जिला देहात पुलिस जालंधर के रूप में हुई है।

    पुलिस ने बताया कि आरोपी कंधे पर प्लास्टिक का बोरा रखकर पैदल जा रहा था कि उनकी टीम ने उसे रोक कर बोरे की तलाशी ली। तालाशी दौरान 27 हजार एमएल शराब बरामद हुई। आरोपी के खिलाफ थाना सदर में एक्साइज एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। आरोपी का पुराना क्रिमिनल रिकॉर्ड चेक करके उससे और पूछताछ की जा रही है।

  • पंजाबः 15 करोड़ रुपए की हेरोइन के साथ जिम ट्रेनर गिरफ्तार

    पंजाबः 15 करोड़ रुपए की हेरोइन के साथ जिम ट्रेनर गिरफ्तार

    लुधियानाः जिलें में एसटीएफ की टीम ने ड्रग्स की तस्करी करने वाले एक जिम ट्रेनर को गिरफ्तार कर उसके पास से 15 करोड़ रुपये की हेरोइन बरामद की गई है। एसटीएफ ड्रग्स की तस्करी करने वाले एक जिम ट्रेनर को गिरफ्तार कर उससे 15 करोड़ रुपये की हेरोइन बरामद की गई है। लुधियाना रेंज के प्रभारी निरीक्षक हरबंस सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि गिरफ्तार आरोपी की पहचान जसपाल सिंह उर्फ ​​दीप पुत्र हरमिंदरपाल सिंह निवासी कोट मंगल सिंह के रूप में हुई है। आरोपी के पास से दो किलो 800 ग्राम हेरोइन बरामद हुई है, जिसकी कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में 15 करोड़ रुपये है।

  • जालंधरः रामलीला देखकर लौट रहे युवक पर लुटेरों ने किया तेजधार हथियारों से हमला, एक काबू

    जालंधरः रामलीला देखकर लौट रहे युवक पर लुटेरों ने किया तेजधार हथियारों से हमला, एक काबू

    जालंधर/हर्षः महानगर में लूटपाट की वारदातें सामने आना आम बात हो चुकी है और आए दिनी लुटेरे बिना किसी डर से खुलेआम वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। शहर की बस्तियों में रात को रामलीला देखकर घर लौट रहे युवक पर 5 लुटेरों ने हमला कर दिया। लुटेरों के हाथ में तेजधार हथियार थे। बस्ती शेख में लुटेरों ने युवक के सिर पर भी दातर से हमला किया और उसके हाथ से मोबाइल फोन छीन कर फरार हो गए। लोगों ने वारदात करके भागते हुए लुटेरों में से एक बदमाश को धर दबोचा। उसकी जमकर धुनाई की और फिर उसे पुलिस के हवाले कर दिया।

    लुटेरे ने बताया कि उसने लूट की वारदात नहीं की, बल्कि जिन लोगों ने युवक पर हमला किया, वह उसे अपने साथ लाए थे। उसे पता नहीं था कि वह ऐसा काम करेंगे। वहीं जिस युवक पर हमला हुआ, उसका कहना था कि पकड़ा गया युवक लुटेरा है। उसने ही उसके सिर पर दातर से हमला किया था। उसका मोबाइल भी उसने ही छीना था। पीड़ित ने बताया कि मोबाइल छीनने के बाद लुटेरे ने उसे आगे अपने साथी को पकड़ा दिया था। लोगों को एक लुटेरे को पकड़ लिया, जबकि 4 मौके से फरार हो गए।

    लुटेरे ने बताया कि वह टीटू काउंसिलर के घर के पास रहता है औऱ एक फैक्ट्री में 6 हजार की नौकरी करता है। उसने साथी लुटेरों के नाम सन्नी, राहुल, अभिषेक, सोनू बताए। मोहल्ले में रहने वाले आशीष ने बताया कि अक्सर बस्तियों में लुटेरे हमले करते हैं। उसका ऑटो चोर घर से चोर ले गए थे, लेकिन अभी तक चोरी की वारदात ट्रेस नहीं हुई। आशीष ने कहा कि पुलिस क्षेत्र में अराजक तत्वों पर नकेल डालने में नाकाम साबित हुई है। देर रात पुलिस मौके पर पहुंची तो लोगों ने पकड़े गए लुटेरे को उनके हवाले कर दिया। पुलिस लुटेरे को लेकर उन युवकों के घरों पर दबिश देने के लिए निकल गई, जिनके उसने नाम बताए थे। पकड़ा गया युवक नशे का आदी लग रहा था।