Blog

  • पंजाबः इस मामले में पहले पंजाबी गायक बनें सिद्धू मूसेवाला

    पंजाबः इस मामले में पहले पंजाबी गायक बनें सिद्धू मूसेवाला

    चंडीगढ़ः सिद्धू मूसेवाला को मिला यूट्यूब डायमंड प्ले बटन, सिद्धू यह उपलब्धि हासिल करने वाले पहले पंजाबी सिंगर बने सिद्धू मूस वाला की मौत को 4 महीने हो चुके हैं। उनका नाम आज भी सुर्खियों में है। उनकी मृत्यु के बाद कई महीनों तक मूसेवाला के कई गाने ट्रेंड में रहे। अब एक और रिकॉर्ड मूसेवाला के नाम जुड़ गया है। जी हां, श्रद्धांजलि के तौर पर यूट्यूब ने मूसेवाला को डायमंड प्ले बटन दिया है। यह उपलब्धि उन्हें दी जाती है, जिन्हें YouTube पर 1 करोड़ सब्सक्राइबर मिलते हैं।

    बता दें कि सिद्धू मूसेवाला के यूट्यूब पर 1 करोड़ से ज्यादा सब्सक्राइबर हैं। उन्हें यह सम्मान हाल ही में दिया गया है। इसके साथ ही सिद्धू यह सम्मान पाने वाले पहले पंजाबी गायक बन गए हैं। किसी अन्य पंजाबी गायक को एक करोड़ सब्सक्राइबर नहीं मिले हैं और यह उपलब्धि भी हासिल की है। बता दें कि सिद्धू मूसेवाला ने अपने 5 साल के म्यूजिक करियर में इंडस्ट्री को दमदार गाने दिए। लोग उनके मरने के बाद भी उनके गाने सुन रहे हैं. उनके सबसे अधिक बजाए जाने वाले गीतों में द लास्ट राइड, 295, लेवल्स, ईस्ट साइड फ्लो और कई अन्य हैं।

    इसके साथ ही मूसेवाला सोशल मीडिया पर भी छाए रहते हैं। वह उन कुछ पंजाबी हस्तियों में से एक हैं जिनकी सोशल मीडिया पर फैन फॉलोइंग करोड़ों में है। मूसेवाला के इंस्टाग्राम पर 1 करोड़ से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। इसके साथ ही मूसेवाला के यूट्यूब पर 1 करोड़ सब्सक्राइबर हैं। मालूम हो कि 29 मई 2022 को मनसा के जवाहरके गांव में दिनदहाड़े मुसेवाला की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।

  • घूमने गए पर्यटकों की ब्यास में गिरी कार, पंजाब में रहने वाले दो युवकों की मौत

    घूमने गए पर्यटकों की ब्यास में गिरी कार, पंजाब में रहने वाले दो युवकों की मौत

    मंडीः हिमाचल के मंडी जिला में पर्यटकों का एक वाहन ब्यास नदी में जा गिरा। इस हादसे में दो पर्यटकों की मौत हो गई। जबकि एक पर्यटक घायल हुआ है। हादसा पंडोह के छह मील में चंडीगढ़-मनाली एनएच-21 पर वीरवार देर शाम को हुआ है। जबकि हादसे का शिकार हुए पर्यटक पंजाब के अमृतसर, चंडीगढ़ और गुरदासपुर के रहने वाले बताए जा रहे हैं। यह तीनों युवक  मनाली घूमने आए थे और वापस लौट रहे थे। वहीं हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर आगामी जांच शुरू कर दी है।

    मिली जानकारी के अनुसार चंडीगढ़-मनाली एनएच पर पंजाब नंबर की एक कार अनियंत्रित होकर ब्यास नदी में गिर गई। हादसे के समय कार में तीन युवक सवार थे। इस हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं घायल को जोनल अस्पताल मंडी में भर्ती करवाया गया है। मृतक युवकों की पहचान प्रतीक सबरबाल (29) निवासी चंडीगढ़, हर मोर सिंह संधू (28) पुत्र अमरजीत सिंह निवासी अनैतपुरा अमृतसर के रूप में हुई है।

    जबकि घायल युवक विधु शर्मा (27) पुत्र कुलदीप राज गांव बैमाइल डाकघर तहसील व जिला गुरदासपुर का रहने वाला है। मामले की पुष्टि करते हुए एसपी मंडी शालिनी अग्निहोत्री ने कहा कि मंडी जिले के पंडोह में एक सड़क दुर्घटना में दो युवकों की मौत हो गई है और एक गंभीर रूप से घायल हो गया है। उन्होंने कहा कि मौके पर पुलिस ने पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपें जाएंगे।

  • किसान मेले का मुख्यमंत्री आज उद्घाटन करेंगे, 3 साल बाद आयोजन : प्रदेशभर के कृषक जुटेंगे

    किसान मेले का मुख्यमंत्री आज उद्घाटन करेंगे, 3 साल बाद आयोजन : प्रदेशभर के कृषक जुटेंगे

    लुधियाना: मुख्यमंत्री के शहर में आने की सभी तैयारियां मुकम्मल हो गई हैं। बताया जा रहा है कि करीब 11 बजे किसान मेले का मुख्यमंत्री उद्घाटन होगा और फिर वे किसानों को संबोधित करेंगे। बता दें कि किसान मेले का आयोजन 3 साल बाद PAU में किया जा रहा है। पंजाब एग्रीकल्चरल यूनिवर्सिटी में सितंबर 2019 के बाद अब दो दिवसीय किसान मेले का 23-24 को फिजिकली आयोजन किया जा रहा। 2020 में कोविड के कारण मेला आयोजित नहीं किया गया। इस बार मेले में पंजाब के युवा,कृषि और प्राकृतिक स्त्रोतों को बचाने पर भी जोर दिया जाएगा। मेले में भारी संख्या में किसानों के पहुंचने की उम्मीद है। इस कारण अलग-अलग जगहों पर बड़ी LED स्क्रीन भी लगाई जा रही हैं। मेले की हर एक झलक लाइव ब्रॉडकास्ट होगी। मेले में किसानों के लिए विभिन्न तरह के बीजों व अन्य खाद्य पदार्थों के भी स्टाल लगाए जा रहे हैं।

  • जालंधरः डीसीपी नरेश डोगरा का तबादला..

    जालंधरः डीसीपी नरेश डोगरा का तबादला..

    जालंधर (वरुण)। आम आदमी पार्टी के विधायक रमन अरोड़ा व जालंधर कमिश्नरेट पुलिस में तैनात डीसीपी नरेश डोगरा के बीच हुए विवाद के बाद दोनों में देर रात समझौता हो गया। वहीं अब नरेश डोगरा को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही हैं। दरअसल, अब पुलिस प्रशासन ने डीसीपी नरेश डोगरा का तबादला कर दिया गया है। देर रात पुलिस कमिश्नर गुरशरण सिंह संधू ने  कहा, डीसीपी डोगरा को पीएपी मुख्यालय जालंधर में स्थानांतरित कर दिया गया है।

  • राशिफल (शुक्रवार 23 सितंबर 2022) जानिए कैसा रहेगा आपका दिन

    राशिफल (शुक्रवार 23 सितंबर 2022) जानिए कैसा रहेगा आपका दिन

    मेषः वैवाहिक प्रस्ताव मिल सकता है। व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा। नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा। किसी प्रभावशाली वरिष्ठ व्यक्ति का सहयोग व मार्गदर्शन प्राप्त होगा। शारीरिक कष्ट संभव है। विरोधी सक्रिय रहेंगे। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। प्रसन्नता रहेगी।

    वृषः प्रतिद्वंद्विता में वृद्धि होगी। भूमि व भवन संबंधी योजना बनेगी। स्थायी संपत्ति में वृद्धि के योग हैं। आय में वृद्धि होगी। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। भाग्य का साथ मिलेगा। निवेशादि लाभदायक रहेंगे। दुष्टजनों से सावधान रहें। हानि पहुंचा सकते हैं। प्रमाद न करें।

    मिथुनः पार्टी व पिकनिक का कार्यक्रम बन सकता है। यात्रा मनोरंजक रहेगी। बौद्धिक कार्य सफल रहेंगे। कारोबार में वृद्धि होगी। नौकरी में कार्य की प्रशंसा होगी। मनपसंद भोजन का आनंद प्राप्त होगा। शेयर मार्केट व म्युचुअल फंड मनोनुकूल लाभ देंगे। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। ईर्ष्यालु व्यक्तियों से सावधानी आवश्यक है।

    कर्कः धनहानि की आशंका बनती है। दूर से दु:खद समाचार प्राप्त होगा, धैर्य रखें। घर-परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्‍य की चिंता रहेगी। दौड़धूप होगी। विवाद से क्लेश होगा। किसी व्यक्ति के व्यवहार से मन को ठेस पहुंच सकती है। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। आय बनी रहेगी।

    सिंहः प्रयास सफल रहेंगे। सामाजिक कार्य करने में रुचि रहेगी। पराक्रम व प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। किसी प्रभावशाली व्यक्ति से परिचय हो सकता है। व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा। नौकरी में कार्य की प्रशंसा होगी।

    कन्याः बुरे लोगों की पहचान जरूरी है। उनसे दूर रहें। दूर से शुभ समाचार प्राप्त होंगे। पारिवारिक मित्र व संबंधी अतिथियों के रूप में घर आ सकते हैं। वाणी पर नियंत्रण रखें। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। कारोबार ठीक चलेगा। प्रमाद न करें।

    तुलाः रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। व्यावसायिक यात्रा लंबी हो सकती है। अप्रत्याशित लाभ के योग हैं। जुए, सट्टे व लॉटरी से दूर रहें। किसी बड़ी समस्या से छुटकारा मिल सकता है। किसी प्रभावशाली व्यक्ति का मार्गदर्शन मिल सकता है। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी।

    वृश्चिकः कुसंगति से बचें। धनहानि हो सकती है। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। वाणी पर नियंत्रण रखें। अप्रत्याशित खर्च सामने आएंगे। कर्ज लेना पड़ सकता है। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। जल्दबाजी में कोई महत्वपूर्ण निर्णय न लें। व्यापार ठीक चलेगा। मित्रों के साथ समय अच्‍छा व्यतीत होगा।

    धनुः कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। बेवजह चिड़चिड़ापन रह सकता है। धनागम होगा। बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। यात्रा मनोरंजक रहेगी। मित्रों का सहयोग समय पर प्राप्त होगा। प्रसन्नता रहेगी। अज्ञात भय सताएगा। व्यापार ठीक चलेगा। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। प्रमाद न करें।

    मकरः आंखों को चोट व रोग से बचाएं। वाणी में हल्के शब्दों के प्रयोग से बचें। स्वास्थ्‍य कमजोर रह सकता है। किसी व्यक्ति के व्यवहार से लगेगा कि अपमान हुआ है। नई योजना बनेगी। कार्यस्‍थल पर परिवर्तन पर विचार हो सकता है। व्यापार ठीक चलेगा। घर-परिवार में सुख-शांति रहेगी।

    कुंभः चिंता तथा तनाव रहेंगे। ऐश्वर्य के साधनों पर व्यय होगा। धन प्राप्ति सुगम तरीके से होगी। यात्रा मनोरंजक रहेगी। व्यापार लाभदायक रहेगा। मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा। भाइयों से मतभेद दूर होकर स्थिति अनुकूल रहेगी। तीर्थयात्रा की योजना बनेगी। सत्संग का लाभ मिलेगा।

    मीनः आशंका-कुशंका के चलते कोई बड़ी गलती हो सकती है। वाहन व मशीनरी के प्रयोग में सावधानी रखें। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। पुराना रोग उभर सकता है। विवाद को बढ़ावा न दें। नकारात्मकता रहेगी। व्यापार ठीक चलेगा। आय में निश्चितता रहेगी। दूसरों पर भरोसा न करें।

  • विधायक रमन अरोड़ा और डीसीपी डोगरा के बीच उपजा विवाद सुलझा

    विधायक रमन अरोड़ा और डीसीपी डोगरा के बीच उपजा विवाद सुलझा

    जालंधर (वरुण)। आम आदमी पार्टी के विधायक रमन अरोड़ा और डीसीपी डोगरा के बीच उपजा विवाद सुलझ गया है और दोनो के बीच समझौता हो गया है।

  • महिला चपरासी से मारपीट का मामला, शिक्षक हुआ उग्र, कोई शिकवा नहीं रिटायर्ड सूबेदार अध्यापक को 

    महिला चपरासी से मारपीट का मामला, शिक्षक हुआ उग्र, कोई शिकवा नहीं रिटायर्ड सूबेदार अध्यापक को 

    ऊना/सुशील पंडित : उपमंडल बंगाणा की ग्राम पंचायत सिहाणा के एक स्कूल में एक अध्यापक द्वारा महिला चपड़ासी को थप्पड़ मारे गए थे। जिस के बाद के बाद आरोपित अध्यापक के विरुद्ध महिला चपड़ासी ने पुलिस स्टेशन में शिकायत पत्र दे दिया , शिकायत पत्र के आधार पर पुलिस ने उक्त अध्यापक को पुछताछ के लिए पुलिस स्टेशन बुलाया तो पूछताछ में अध्यापक ने माना कि पीड़ित महिला को थप्पड़ मारे थे, जिसके बाद उक्त अध्यापक पुलिस स्टेशन में ही पुलिस प्रशासन से ही उलझ पड़ा और पुलिस के ए एस आई पर हाथ भी उठा दिया, पंचायत प्रधान,पंचायत उप प्रधान पर भी हाथ उठा दिया , ग्रामीणों ने बीच बचाव करते हुए पुलिस वाले व प्रधान, उप प्रधान को बचाया, उसके बाद पुलिस अपनी कार्यवाही में लग पड़ी। थोड़ी देर बाद उक्त अध्यापक ने पुलिस स्टेशन से भागने की कोशिश की तो पुलिस ने अध्यापक का पीछा भी किया परंतु अध्यापक ने किसी की भी परवाह किए बगैर गाड़ी लोगों व पुलिस पर चढ़ाने की कोशिश की जिसमें सभी ने अपना बचाव किया। वहां मौजूद ग्रामीणों के सहयोग से पुलिस ने उक्त अध्यापक को काबू किया ।  ज्ञात रहे कि बीते दिनों उक्त अध्यापक ने स्कूल में महिला चपरासी से मारपीट की थी।  इस संबंध में जानकारी देते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रवीण कुमार ने बताया कि पुलिस ने आरोपित अध्यापक के विरुद्ध मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
  • RBI ने इस को-ऑपरेटिव बैंक का लाइसेंस किया रद्द, बैंक को दिए ये निर्देश

    RBI ने इस को-ऑपरेटिव बैंक का लाइसेंस किया रद्द, बैंक को दिए ये निर्देश

    नई दिल्ली: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने महाराष्ट्र के लक्ष्मी को-ऑपरेटिव बैंक का लाइसेंस रद्द कर दिया है, साथ ही इस बैंक को दिए निर्देश में कहा है कि वो अपने खाताधारकों को 5 लाख रुपये तक वापस भी करे। हालांकि इसके लिए खाताधारकों को अपनी जमा राशि के अनुसार बैंक से पैसे वापस लेने के लिए आवेदन करना होगा। खास बात ये है कि लक्ष्मी को- ऑपरेटिव बैंक महाराष्ट्र का एकलौता ऐसा बैंक नहीं है जिसका लाइसेंस रद्द किया गया हो। इससे पहले पिछले ही साल रिजर्व बैंक ने महाराष्ट्र में कनराला नागरी कोऑपरेटिव बैंक, पनवेल का लाइसेंस रद्द कर दिया था।

    रिजर्व बैंक ने कहा था कि इस कोऑपरेटिव बैंक के पास पर्याप्त पूंजी नहीं है और यह अपने मौजूदा जमाकर्ताओं की पूरी राशि चुकाने की स्थिति में नहीं है। रिजर्व बैंक ने कहा कि शुक्रवार को कारोबार बंद होने के बाद बैंक बैंकिंग परिचालन नहीं कर पाएगा। बैंक का लाइसेंस रद्द करने की घोषणा करते हुए केंद्रीय बैंक ने कहा था कि बैंक ओर से दिए गए ब्योरे के अनुसार 95 प्रतिशत जमाकर्ताओं को जमा बीमा एवं ऋण गारंटी निगम (डीआईसीजीसी) के जरिये अपनी पूरी जमा राशि मिलेगी।

    अगर बैंक डूबता है तो प्रत्येक जमाकर्ता को नए नियमों के तहत जमा राशि पर बीमा दावे का अधिकार होता है, इसकी सीमा पांच लाख रुपये तक है, रिजर्व बैंक ने कहा कि करनाला नागरी सहकारी बैंक का लाइसेंस नौ अगस्त के आदेश के तहत रद्द किया गया है। इससे पहले आरबीआई ने 14 जुलाई को पर्याप्त पूंजी और कमाई की संभावना नहीं होने के कारण डॉ. शिवाजीराव पाटिल निलंगेकर अर्बन कोऑपरेटिव बैंक लिमिटेड का लाइसेंस रद्द कर दिया था। आरबीआई ने कहा था कि ये बैंक अपनी मौजूदा वित्तीय स्थिति के हिसाब से जमाकर्ताओं को पूरा भुगतान करने में असमर्थ दिख रहा है।

  • चार्जिंग के दौरान इलेक्ट्रिक बस में जोरदार ब्लास्ट, 1 की मौत, अन्य घायल

    चार्जिंग के दौरान इलेक्ट्रिक बस में जोरदार ब्लास्ट, 1 की मौत, अन्य घायल

    बरेलीः उत्‍तर प्रदेश के बरेली से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। यहां चार्जिंग के दौरान एक इलेक्ट्रिक बस में जोरदार धमाका हो गया। इसकी चपेट में आने से एक शख्‍स की मौत हो गई, जबकि दो अन्‍य लोग घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए तत्‍काल अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है। इलेक्ट्रिक बस में धमाका किन वजहों से हुई अभी तक इसका पता नहीं चल सका है। मामले की छानबीन की जा रही है, ताकि असरली कारणों क पता चल सके।

    बस में धमाके की सूचना मिलने के बाद मौके पर जिलाधिकारी, SSP, SP सिटी समेत अन्‍य उच्‍चाधिकारी पहुंच गए। घटनास्‍थल का मौका-मुआयना भी किया गया। बरेली के कलेक्‍टर ने इलेक्ट्रिक बस में विस्‍फोट की वजहों के बारे में जानकारी दी है। इस पूरे घटनाक्रम पर बरेली के कलेक्‍टर शिवाकांत द्विवेदी ने बताया की चार्जिंग स्टेशन पर कंप्रेसर या किसी टेक्निकल फाल्ट की वजह से ब्‍लास्‍ट होने की सूचना मिली है। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई है तथा दो अन्य घायल हो गए हैं। नगर निगम की टीम मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है। फिलहाल घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

  • पंजाबः पुलिस ने युवकों के साथ की मारपीट, दो मुलाजिम निलंबित

    पंजाबः पुलिस ने युवकों के साथ की मारपीट, दो मुलाजिम निलंबित

    मोहालीः जिलें से बड़ी ख़बर सामने आई है। जिलें के फेज 9 में पुलिस की गुंडागर्दी का मामला सामने आया है। जहां तीन लड़कों को जवानों ने बेरहमी से पीटा। मामले की वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने एक्शन लिया है। पुलिस मुलाजिमों द्वारा युवकों की मारपीट मामले में दो पुलिस कर्मियों को निलंबित कर दिया गया है। इसकी जानकारी डीएसपी हरसिमरन सिंह बल ने दी है। उन्होंने कहा कि ड्यूटी पर तैनात एएसआई जीवन सिंह के खिलाफ विभागिय जांच शुरू कर दी गई है। डीएसपी हरसिमरन सिंह बल के मुताबिक निलंबित किए गए कांस्टेबल सुपिंदर और सीनियर कांस्टेबल हरप्रीत सिंह ने अपनी शक्ति का दुरुपयोग किया। जबकि उस समय मौके पर तैनात एएसआई जीवन सिंह ने इस मारपीट को रोकने की कोशिश नहीं की, जिसके लिए जांच की जाएगी और तथ्य सामने आने पर पर्चा भी दर्ज किया जा सकता है।

    मामले की जानकारी देते हुए एक पीड़ित ने बताया कि वह और उसके दोस्त अपने घर के बाहर एक पार्क में बैठे थे। इस दौरान उन्होंने दो युवकों को लड़ते देखा। बाद में मारपीट करने वाले युवक ने पीड़िता पर उसका वीडियो बनाने का आरोप लगाया। हालांकि पीड़ित ने कहा कि वह कोई वीडियो नहीं बना रहा था, लेकिन दोनों युवकों ने उसका मोबाइल फोन छीन लिया और उसे तोड़ दिया।

    विरोध करने पर युवक ने कहा कि उसने पुलिसकर्मी को बुलाया। जिसके बाद तीनों पीड़ितों को पीटा गया और फिर थाने ले जाया गया जहां उनकी फिर से बेरहमी से पिटाई की गई। पुलिस द्वारा रिहा किए जाने के बाद तीनों भाइयों को अस्पताल में भर्ती कराया गया।