Home Mohali पंजाब : पतंग दिलाने के बहाने बच्चे से घिनौनी हरकत का किया प्रयास

पंजाब : पतंग दिलाने के बहाने बच्चे से घिनौनी हरकत का किया प्रयास

0

फरीदकोट : पतंग दिलाने के बहाने बच्चे से कुकर्म का प्रयास करने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार पतंग दिलाने के बहाने छोटे बच्चे से पड़ोसी ने कुकर्म की घिनौनी घटना को अंजाम देने का प्रयास किया। बच्चे के रोने की आवाज सुन मां को आते देख आरोपी मौके से फरार हो गया। सिटी थाने की पुलिस को दी गई शिकायत में बच्चे के पिता ने बताया है कि वह और उसकी पत्नी घर से कामकाज के लिए सुबह गए हुए थे।

इस दौरान उनके दोनों छोटे बच्चे घर में अकेले थे, जिसका फायदा उठाते हुए उनका पड़ोसी आरोपी आकाशदीप सिंह उर्फ अर्श उनके घर में आ गया और छोटे बेटे को पतंग दिलाने के बहाने से अपने घर में ले गया। जहां आरोपी ने बेटे को बेडरूम में ले जाकर उसके कपड़े उतारकर कुकर्म करने का प्रयास कर रहा है। परंतु बेटे के जोर से रोने की आवाज सुनकर उनकी पत्नी पड़ोसी के घर दौड़ते गई, जिसे देख कर मौके से आरोपी फरार हो गया, बेटे को रोते हुए वह घर लेकर आई।

जहां बेटे ने अपने साथ आपबीती बताई। फरीदकोट सिटी थाने के एएसआई सुखदेव सिंह ने बताया कि शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ आईपीसी की विभिन्न धाराओं के साथ-साथ पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। फिलहाल आरोपी फरार है, जल्दी ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here