Home Punjab>Ludhiana पंजाबः सैकंड़ों कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में सासंद बिट्टू ने दी गिरफ्तारी, देखें वीडियो

पंजाबः सैकंड़ों कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में सासंद बिट्टू ने दी गिरफ्तारी, देखें वीडियो

0

पूर्व मंत्री आशु सहित 60 लोगों को पुलिस ने लिया हिरासत में, पुलिस कर्मी की उतरी पगड़ी

लुधियानाः नगर निगम को ताला लगाने के मामले में सासंद रवनीत बिट्टू, पूर्व मंत्री भारत भूषण आशु सहित 60 लोगों पर एफआईआर दर्ज की गई थी। इस मामले में आज पुलिस ने भारत भूषण आशु को घर में नजरबंद कर लिया। वहीं दूसरी और एसपी और डीएसपी सासंद बिट्टू के घर गए, जहां उनकी बिट्टू के साथ मीटिंग हुई। लेकिन वह अपनी गिरफ्तार देने की मांग पर अड़े रहे। जिसके बाद आज डीसी ऑफिस के बाहर कांग्रेस के सैकंड़ों कार्यकर्ता पहुंचे। जहां सैकंड़ों कार्यकताओं की मौजूदगी में बिट्टू, भारत भूषण आशु, सजंय तलवाड़ सहित 60 लोगों ने गिरफ्तारी दे दी है।

वहीं इस घटना के दौरान वहां पर काफी धक्का मुक्की देखने को मिली। इस हंगामें में एक पुलिस कर्मी की पगड़ी उतर गई। वहीं सैकंड़ों की संख्या में पहुंचे कार्यकताओं को लेकर पुलिस ने डीसी दफ्तर के बाहर माहौल तनावपूर्ण होता देख भारी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात कर दी। हालांकि सांसद बिट्‌टू ने कहा कि आप सरकार कांग्रेस को दबाना चाहती है, लेकिन कांग्रेसी जालिम सरकार के अत्याचार से घबराने वाले नहीं हैं। यदि सरकार झूठे पर्चे करके जेल भेजना चाहती है तो वह डरने वाले नहीं हैं। बिट्‌टू के मुताबिक, आने वाले लोकसभा चुनाव में लोग आम आदमी पार्टी की सरकार को सबक सिखा देंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here