Home Mohali पंजाबः जेल से बाहर आए भाना सिद्धू की बिगड़ी तबीयत, देखें वीडियो

पंजाबः जेल से बाहर आए भाना सिद्धू की बिगड़ी तबीयत, देखें वीडियो

0

मोहालीः जेल में बंद विवादित ब्लॉगर काका सिद्धू उर्फ भाना सिद्धू आज जेल से बाह आ गया है। इस दौरान मीडिया से बातचीत के दौरान भाना सिद्धू ने बताया कि उसकी तबीयत खराब है। दरअसल, भाना सिद्धू को टाइफाइड हुआ है। इस दौरान भाना सिद्धू से भगवान और किसान का शुक्रिया अदा किया। उन्होंने कहा कि वह उन सभी को धन्यावाद करना चाहते है जिन्होंने सच की लड़ाई में उनका साथ दिया। उन्होंने कहा कि वह अभी इस मामले को लेकर कुछ ज्यादा नहीं कहना चाहते। वह अपने गांव में जाकर किसानों के साथ मीटिंग करेंगे, उसके बाद इस मामले को लेकर बात करेंगे। भाना सिद्धू को मोहाली जिला अदालत से राहत मिली है। अदालत ने मोहाली में दर्ज केस में उसे जमानत दे दी है। 50 हजार के निजी बॉन्ड पर जमानत दी गई है।

दरअसल, मोहाली में उस पर एक इमिग्रेशन कंपनी के संचालक को धमकाने और उसे ब्लैकमेल करने का आरोप है। इस मामले में भाना सिद्धू का साथी अमना सिद्धू भी आरोपी है। यह मामला फेज-1 थाना में दर्ज किया गया है। किंदरबीर सिंह बिदेशा निवासी संगरूर ने पुलिस को शिकायत दी थी। उन्होंने पुलिस को बताया था कि उनकी फेज-5 में हाईराइज इमिग्रेशन कंसलटेंट कंपनी है। उन्होंने कई तरह के आरोप लगाए थे। इसके बाद भाना सिद्धू और अमना सिद्धू को IPC की धारा 294 (अश्लील कार्य करने), 387 (जबरदस्ती वसूली करने के लिए किसी व्यक्ति को मृत्यु या घोर आघात के भय में डालना), 506 (धमकाना) की धाराओं में नामजद किया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here