Home Panchkula पंजाब : लुटेरों ने तेजधार हथियारों से हमला कर दिया वारदात को अंजाम, देखें वीडियो

पंजाब : लुटेरों ने तेजधार हथियारों से हमला कर दिया वारदात को अंजाम, देखें वीडियो

0

नंगल : सरकारी कलौनी डब्बल एफ ब्लाक में एक युवक पर तेजधार हथियारों से हमला कर लूट की वारदात को अंजाम देने का मामला सामने आया है। यह घटना सुबह लगभग 4.30 बजे के करीब हुई है। नंगल की अड्डा मार्केट में लवली ट्रैवल के नाम से दुकान करने वाले हरपाल सिंह के बेटे प्रीत इंद्र सिंह ने बताया कि उसने जनशताब्दी से दिल्ली दुकान के लिए सामान लेने जाना था और बाबा बालक नाथ गली से अपने स्कूटर पर डब्बल एफ ब्लाक पंहुचा। वहा से उसने दुकान पर काम करने वाले एक लड़के को लेना था। इसी दौरान 4 युवकों ने लोहे की रॉड और तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। वहां एक व्यक्ति ने बचाने का प्रयास भी किया। लेकिन लुटेरों ने उसे भी हमला कर घायल कर दिया।

प्रीतइंद्र सिंह ने बतया कि हमलावर उससे एक बैग, जिसमें कैश भी था और गले से सोने की चैन झपट कर फरार हो गए। हमले में घायल हुए बीबीएमबी के कर्मचारी रछपाल सिंह राणा ने कहा कि वह चीख-पुकार सुन घर से बाहर आ कर देखा तो 4 लोग पीड़ित को बुरी तरह पीट रहे थे। उन्होंने बताया कि अगर पहुंचने में देरी हो जाती तो कुछ भी हो सकता था। वारदात की जानकारी मिलते ही मौके पर पंहुचे वार्ड के पार्षद रणजीत सिंह ने इस वारदात को लेकर चिंता व्यक्त करते हुए पुलिस ने लुटेरों को तुरंत गिरफ्तार करने की मांग की। वारदात की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची पुलिस थाना प्रभारी इंसपेक्टर रजनीश चौधरी ने बताया कि सीसीटीवी कैमरों को खंगाला जा रहा है। थाना प्रभारी रजनीश चौधरी ने कहा कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here