Blog

  • Punjab News: व्यक्ति से परेशान होकर पूर्व सहायक थाना प्रभारी ने उठाया खौफनाक कदम, मौत

    Punjab News: व्यक्ति से परेशान होकर पूर्व सहायक थाना प्रभारी ने उठाया खौफनाक कदम, मौत

    संगरूरः लहरीगागा में गांव संगतपुरा में पुलिस सेवा मुक्त सहायक थाना प्रभारी ने एक व्यक्ति से तंग आकर जीवनलीला समाप्त कर ली। मृतक की पहचान कश्मीर सिंह के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि कश्मीर सिंह ने खेत में जहरीली वस्तु निगल ली। इस हादसे में कश्मीर सिंह की मौत हो गई। मृतक की पत्नी हरमेश कौर ने पुलिस के पास बयान दर्ज कराते हुए बताया कि उसके पति कश्मीर सिंह का राम प्रकाश पुत्र भजन सिंह निवासी फकीरां तहसील सुनाम (संगरूर) से पैसे का लेन-देन चलता था।

    राम प्रकाश उससे उसके पति को पैसे वापस करने के लिए परेशान कर रहा था। जिससे तंग आकर कश्मीर सिंह ने जहरीली वस्तु निगल ली। थाना प्रभारी करमजीत सिंह ने बताया कि मृतक की पत्नी हरमेश कौर के बयानों पर राम प्रकाश पुत्र भजन सिंह के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का मामला दर्ज कर लिया है। वहीं शव का पोस्टमॉर्टम करवाकर वारिसों को सौंप दिया है।

     

  • सिर दर्द होने पर खाई गलत गोली, छात्रा की दर्दनाक मौत

    सिर दर्द होने पर खाई गलत गोली, छात्रा की दर्दनाक मौत

    कांगड़ाः एक कॉलेज स्टूडेंट की गलत दवा खाने से मौत होने का मामला सामने आया है। मृतका ढलियारा कॉलेज में बीए सेकंड ईयर की स्टूडेंट थी। एसपी देहरा मयंक चौधरी के अनुसार, स्टूडेंट को मृत अवस्था में देहरा सिविल अस्पताल लाया गया था। जांच में पता चला कि मृतका ने गलती से गेहूं में डालने वाली जहरीली दवा खा ली थी।

    जानकारी देते हुए परिजनों ने बताया कि वह प्रागपुर के गढ़ मसोट गांव के निवासी हैं। उनकी लड़की को सिरदर्द था। उसने घर में रखी खाद्य अनाज की जहरीली दवा को सिरदर्द की दवा समझ लिया। दवा खाते ही उसकी तबीयत बिगड़ने लगी। उल्टियां होने लगीं। परिवार वाले उसे पहले गरली अस्पताल ले गए। वहां से उसे टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया।

    रास्ते में ही उसकी हालत ज्यादा खराब हो गई। उसे देहरा अस्पताल लाया गया। डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मौके पर जांच की। परिजनों ने किसी पर संदेह नहीं जताया है। मृतका का शव देहरा शवगृह में रखा गया है।

  • Jalandhar News: नगर निगम कर्मियों की समस्याओं को लेकर हुई मीटिंग, चंदन ग्रेवाल का आया बयान, देखें वीडियो

    Jalandhar News: नगर निगम कर्मियों की समस्याओं को लेकर हुई मीटिंग, चंदन ग्रेवाल का आया बयान, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: नगर निगम यूनियन की ओर से पिछले लंबे समय से मांगो को पूरी करने के प्रशासन से गुहार लगाई जा रही थी। वहीं आज प्रशासन की यूनियन के मुद्दों को लेकर काफी देर तक मीटिंग चली। जिसके बाद एडीसी जसबीर और एसीपी हैडक्वार्टर मनमोहन सिंह और चंदन ग्रेवाल ने प्रेस वार्ता की। इस दौरान नगर निगम और नगर पंचायत की यूनियन की समस्याओं को लेकर आज मीटिंग रखी गई।

    जिसमें मौके पर समस्याओं को लेकर अधिकारियों को हल करने के लिए निर्देश जारी कर दिए गए है। इस दौरान कर्मियों को जो हक नहीं मिल रहे थे, उन्हें जल्द से जल्द हक देने के आदेश दे दिए गए है। उन्होंने कहा कि इन समस्याओं में मुख्य समस्या ठेकेदारों के साथ हो रहे शोषण की थी। चंदन ग्रेवाल ने कहाकि इस मामले को लेकर उनके द्वारा भी सरकार को मांग पत्र दिया गया।

    सरकार ने जल्द जालंधर ही नहीं बल्कि पंजाब में ठेकेदारों को पक्का करने के लिए भर्ती शुरू की जाएगी। चंदन ने कहा कि सैलेरी नहीं मिल रही, वर्दी ना मिलने सहित कुछ अन्य मांगों को तुरंत हल करने के लिए आदेश जारी हो चुके है। वहीं ठेकेदारों को पक्का करने के लिए सरकार ने आश्वासन दिया है, जिसे आने वाले समय में जल्द पूरा किया जाएगा।

    चंदन ग्रेवाल ने कहाकि सभी कर्मियों की यूनियन से उनकी मांगों को लेकर मांग पत्र ले लिए गए है। जल्द अगली मीटिंग में इसे हल करवा लिया जाएगा। इस दौरान उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से समस्याओं को लेकर हाई लेवल कमेटी का गठन किया जा रहा है। इस कमेटी के साथ मीटिंग में सभी समस्याओं को उनके समक्ष रखकर उसे हल करवाया जाएगा।

  • किन्नर समाज हुआ आमने-सामने, नग्न होकर सड़क पर किया हंगामा

    किन्नर समाज हुआ आमने-सामने, नग्न होकर सड़क पर किया हंगामा

    अलीगढ़ः बीती देर रात किन्नरों द्वारा जमकर हंगामा करने का मामला सामने आया है। वसूली और क्षेत्र बंटवारे के विवाद को लेकर किन्नरों के 2 गुट आपस में भिड़ गए। पहले कहासुनी हुई, फिर मारपीट शुरू हो गई। इसके बाद किन्नरों ने नग्न होकर सड़क पर प्रदर्शन शुरू कर दिया और एक-दूसरे को दौड़ाकर पीटा।

    किन्नरों ने नेशनल हाईवे पर जाम लगा दिया, जिससे 2 किलोमीटर तक जाम लग गया। इसकी सूचना पर पुलिस पहुंची और दोनों पक्षों को समझाने की कोशिश की, लेकिन किन्नर मान नहीं रहे थे। 3 घंटे तक किन्नर हंगामा करते रहे। किसी तरह से अफसरों ने किन्नरों को शांत कराया।

    पुलिस के मुताबिक, मालगोदाम और मसूदाबाद बस स्टैंड के आसपास आने वाली रोडवेज बसों में रुपए वसूली को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हुआ। एक पक्ष ने आरोप लगाया- दूसरे पक्ष के लोग उनके क्षेत्र में आकर बसों से रुपए मांगने का काम करते हैं। जब उन्होंने बसों में रुपए मांगने से दूसरे पक्ष को रोका, तो हंगामा करने लगे। मारपीट पर उतार आए। इसी बात को लेकर पहले कहासुनी और फिर जमकर विवाद और हंगामा हुआ। किसी तरह से दोनों पक्षों को शांत कराया गया। बन्नादेवी थाना प्रभारी पंकज मिश्रा ने बताया कि क्षेत्र बंटवारे को लेकर किन्नरों के दो पक्षों में विवाद हुआ था। हंगामे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को शांत कराया। जांच के बाद कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

  • खेत में मिला नाबालिग छात्रा का खून से सना शव, इलाके में दहशत

    खेत में मिला नाबालिग छात्रा का खून से सना शव, इलाके में दहशत

    रायपुरः जिले के खरोरा के पास बेलदारशिवनी गांव में एक 16 साल की नाबालिग लड़की का खून से लथपथ शव मिलने का मामला सामने आया है। नाबालिग 26 जून को दोपहर एक बजे से घर से लापता थी। 27 जून को सुबह 11 बजे गांव के पास खेत में लड़की की लाश पड़ी हुई मिली।

    जानकारी के मुताबिक नाबालिग 10वीं की छात्रा थी। वह खरोरा के ही एक निजी स्कूल में पढ़ाई कर रही थी। उसके पिता की इलेक्ट्रॉनिक सामानों की दुकान है। मां गृहिणी है, बड़े भाई की भी इलेक्ट्रॉनिक दुकान है। वह 26 जून से घर से लापता थी। शुरुआती जांच में पता चला है कि आरोपी ने लड़की की हत्या चाकू और पत्थर से की है। पुलिस ने घटनास्थल से हत्या में इस्तेमाल चाकू भी बरामद कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

  • Punjab News: Parking को लेकर विवाद, बाइक सवार बदमाशों ने तोड़ी कार, देखें Video

    Punjab News: Parking को लेकर विवाद, बाइक सवार बदमाशों ने तोड़ी कार, देखें Video

    लुधियानाः पंजाब के लुधियाना में लोहारा रोड पर एक घर के बाहर खड़ी स्विफ्ट कार को बाइक सवार बदमाशों ने बुरी तरह से तोड़ दिया। कार पर धारदार हथियारों से वार किए गए है। कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। कार की फ्रंट का शीशा और विंडों शीशे बदमाशों ने तोड़ दिए। कई जगह पर बदमाशों ने धारदार हथियार से कार पर डेंट डाल दिए। इस घटना के बाद इलाके में काफी सहम है।

    जानकारी देते हुए लोहारा रोड के रोहित ने बताया कि वह घर पर सो रहा था। तभी अचानक गली में शोर होने लगा। उसे उसके दोस्त ने फोन करके बताया कि उसकी कार को कुछ बदमाश तोड़कर चले गए हैं। बदमाश एक्टिवा और बाइकों पर सवार होकर आए थे। उन बदमाशों के कुछ साथी गली के बाहर खड़े थे।

    उन्होंने बताया कि हमलावरों की पहचान अभी नहीं हो सकी है। बताया जा रहा है कि बदमाशों ने नजदीक की एक गली में बिजली का मीटर भी तोड़ा है। बदमाशों ने अपनी शर्टों के साथ चेहरे छिपाए हुए थे। रोहित ने कहा, मुझे शक है कि पड़ोसी ने उनकी कार को तुड़वाया है, क्योंकि अक्सर जब वह गली में कार पार्क करता था तो उन्हें एतराज था। घटना के बाद मामले की जानकारी पुलिस को दे दी है। थाना डाबा की पुलिस ने मामले की आगामी जांच शुरू कर दी है।

  • Punjab News: हैंड ग्रेनेड और पिस्तौल सहित बब्बर खालसा के 3 सदस्य गिरफ्तार

    Punjab News: हैंड ग्रेनेड और पिस्तौल सहित बब्बर खालसा के 3 सदस्य गिरफ्तार

    अमृतसरः पंजाब में क्राइम की वारदातों के खिलाफ पुलिस द्वारा लगातार सख्ती से कार्रवाई की जा रही है। वहीं पंजाब पुलिस के स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल मोहाली ने पाकिस्तानी ISI समर्थित बब्बर खालसा इंटरनेशनल (BKI) के आतंकी नेटवर्क के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 3 सदस्यों को गिरफ्तार किया है।

    मामले की जानकारी डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि यह मॉड्यूल यूके में बैठे निशान सिंह और पाकिस्तान में छिपे आतंकी हरविंदर रिंदा द्वारा चलाया जा रहा था। इस मामले में पुलिस ने एक किशोर समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 2 हैंड ग्रेनेड, 1 ग्लॉक पिस्तौल, और अन्य विस्फोटक सामग्री बरामद की गई है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सहजपाल सिंह और विक्रमजीत सिंह के रूप में हुई है। दोनों अमृतसर ग्रामीण के रामदास के निवासी हैं।

    पुलिस के मुताबिक, आरोपी अमृतसर में पुलिस ठिकानों पर हमला और टारगेट किलिंग की योजना बना रहे थे। इनकी गिरफ्तारी से एक बड़ी आतंकी साजिश को नाकाम कर दिया गया है और कई लोगों की जान बच गई है, ऐसा पुलिस का दावा है।

    पुलिस की तरफ से इस संबंधी स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल के मोहाली स्थित थाने में बीएनएस और विस्फोटक अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच चल रही है। जल्दी ही इस मामले में कई और खुलासे होंगे। पुलिस अधिकारियों का दावा है आतंकी संगठनों को खत्म करने के लिए पुलिस लगातार जुटी हुई है।

  • नीम के पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, 2 भाइयों की मौत

    नीम के पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, 2 भाइयों की मौत

    चूरूः तेज रफ्तार कार बेकाबू होकर नीम के पेड़ से टकराने का मामला सामने आया है। घटना में मौके पर ही 2 दोस्तों की मौत हो गई। हादसा इतना भयानक था कि कार की रफ्तार से पेड़ का एक हिस्सा टूट गया, जिसे कार लगभग 20 फीट तक घसीटती हुई ले गई। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी और घायलों को कार से बाहर निकालकर नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में डॉक्टरों ने दोनों भाइयों को मृत घोषित कर दिया।

    जानकारी देते हुए कोतवाली थाना के हेड कॉन्स्टेबल पोकरमल ने बताया कि छापर की तरफ से गांव गुलेरिया जा रही एक कार बेकाबू होकर नीम के पेड़ से टकरा गई। कार की रफ्तार इतनी तेज थी कि पेड़ से टकरा कर कार सड़क पर करीब 20 फीट तक पेड़ के एक हिस्से को घसीटते हुए ले गई। हादसे में गुलेरिया निवासी कार चालक शिवचंद (23) कार में बुरी तरह से फंस गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

    मृतक रामनिवास और शिवचंद।
    मृतक रामनिवास और शिवचंद।

    वहीं कार में सवार रामनिवास (17) घायल हो गया। सूचना मिलने पर टीम हारे का सहारा के संयोजक श्याम स्वर्णकार और एम्बुलेंस चालक भरत मौके पर पहुंचे। घायल रामनिवास को कार से बाहर निकाल कर अस्पताल पहुंचाया। डॉ. अशोक बुडानिया ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया है। वहीं घटना की जानकारी परिजनों को दे दी गई है।

  • Haryana News: Lineman को लगा जोरदार करंट, 12 फीट से नीचे गिरा, देखें वीडियो

    Haryana News: Lineman को लगा जोरदार करंट, 12 फीट से नीचे गिरा, देखें वीडियो

    पंचकूलाः जिले की हिमशिखा कॉलोनी में लाइनमैन को करंट लगने का मामला सामने आया है। करंट लगने के बाद व्यक्ति 12 फीट से नीचे गिरकर घायल हो गया जिसे लोगों ने तुरंत अस्पताल दाखिल करवाया। डॉक्टरों ने व्यक्ति का इलाज शुरू कर दिया है। जानकारी मुताबिक, पंचकूला की हिमशिखा कॉलोनी में रामलीला पार्क के समीप स्ट्रीट लाइट काम नहीं कर रही थी जिसकी शिकायत कॉलोनी वासियों ने बिजली विभाग को दी। आज सुबह करीब 9 बजे गढ़ी कोटाहा निवासी लाइनमैन विक्रम सिंह लाइट को ठीक करने के लिए मौके पर पहुंचा। जब वह स्ट्रीट लाइट सही कर रहा था तो इस दौरान करंट ने उसे अपनी चपेट में ले लिया जिसके बाद वह झटके से करीब 12 फीट ऊंचाई से नीचे गिरकर बुरी तरह घायल हो गया। लोगों ने तुरंत उसे सिविल अस्पताल पंचकूला में दाखिल करवाया जहां, उसका इलाज चल रहा है।

    https://x.com/Encounter_India/status/1938514978073346094

    घायल विक्रम के सहकर्मियों ने बताया कि स्ट्रीट लाइट की बिजली सप्लाई पीछे से बंद कर दी जाती है, परंतु जिन पोल पर स्ट्रीट लाइट लगी है उन्हीं पोल पर हरियाणा बिजली वितरण निगम की तारें जाती हैं, जिनमें करंट होता है। उन्हीं तारों से करंट लगने की संभावना बनी रहती है। स्ट्रीट लाइट के 500 से अधिक पोलों के ऊपर से बिजली बोर्ड ने हाइटेंशन लाइन डाल दी गई है। उन्होंने आवाज भी उठाई, लेकिन अधिकारी सुनने को तैयार नहीं हैं। वहीं दूसरी और घायल बिजली कर्मचारी का हाल जानने के लिए कालका विधानसभा से विधायक शक्ति रानी शर्मा भी अस्पताल में पहुंची और हर तरह की सहायता का आश्वासन दिया।
  • Punjab News: AAP Party के MLA का हुआ निधन, CM Mann ने जताया दुख

    Punjab News: AAP Party के MLA का हुआ निधन, CM Mann ने जताया दुख

    तरनतारनः जिले के तरनतारन से आम आदमी पार्टी के विधायक डा. कश्मीर सिंह सोहल के निधन की खबर सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार विधायक ने अस्पताल में आखिरी सांस ली। वहीं विधायक के निधन पर सीएम भगवंत मान ने दुख व्यक्त करते हुए कहा, तरनतारन से हमारी पार्टी के सम्मानित विधायक डा. कश्मीर सिंह सोहल के अचानक चल बसे की दुःखद खबर मिली।

    यह सुनकर अत्यंत दुख हुआ, यह डाक्टर साहब पार्टी के बहुत मेहनती एवं संघर्षशील नेता थे। इस दुख की घड़ी में परिजनों के प्रति हार्दिक संवेदना। परमात्मा मृतात्मा को अपने चरणों में निवास दे। परिवार समेत आप सभी को हिम्मत और साहस प्रदान करे।