Blog

  • पंजाबः कांग्रेस प्रधान और महेश इंद्र में छिड़ी जुबानी जंग, राजा वड़िंग को किया चैलेंज, देखें वीडियो

    पंजाबः कांग्रेस प्रधान और महेश इंद्र में छिड़ी जुबानी जंग, राजा वड़िंग को किया चैलेंज, देखें वीडियो

    लुधियानाः लोकसभा चुनावों को लेकर कांग्रेस प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग और अकाली नेता महेश इंद्र सिंह ग्रेवाल में जुबानी जंग छिड़ गई है। दरअसल, हाल ही में लुधियाना के लिए राजा वड़िंग ने मैनिफेस्टो जारी किया था। जिसको लेकर अकाली नेता महेश इंद्र ने मीडिया के जरिए एसवाईएल को लेकर सवाल किया था। उन्होंने कहा कि मैनिफेस्टों से एसवाईएल का मुद्दा क्यों गायब है। वहीं इस मामले को लेकर जब राजा वड़िंग से बात की गई तो उन्होंने कहाकि कौन है महेश इंद्र सिंह, वह उन्हें नहीं जानते।

    वहीं इस मुद्दे पर दोनों में जुबानी जंग छिड़ गई है। इस मुद्दे को लेकर अब महेश इंद्र ने कहा कि जो लुधियाना में उन्हें नहीं जानता, वह लुधियाने को कहां से जान लेंगा। उन्होंने कहा कि मुद्दे आपकों लुधियाना के पूछे गए है। लुधियाना आपको पूछता है कि अगर आप इस चुनावों में जीत हासिल करते है तो आप पंजाब के लिए क्या करोंगे। महेश ने कहा कि वड़िंग चंडीगढ़ चले गए और वह बताए कि लुधियाना के साथ उनकी क्या सांझ है, धोखा ना करें। उन्होंने कहा कि वह चैलेंज करते है कि जब भी पंजाब को तबाह किया है कांग्रेस ने किया है। उन्होंने कहाकि कांग्रेस का जो एमपी भाजपा में गया हैकि उसने कहा हैकि ऑपरेशन ब्लू स्टार कांग्रेस की सबसे बड़ी गलती थी। दिल्ली के कत्लेआम भी बड़ी गलती थी।

    महेश ने कहा कि बिट्टू जो 15 साल आपका एमपी रहा था क्या आप उनके साथ सहमत हो। उन्होंने कहा कि मुझे ना पहचानों मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता लेकिन पंजाब की जनता को तो पहचान लो। इस दौरान महेश ने राजा वड़िंग को 3 सवाल करते हुए चैलेंज किया है। उन्होंने कहा कि बंदी सिंहों की रिहाई के बारे में कांग्रेस की क्या राय है। चंडीगढ़ पंजाब को मिलने में कांग्रेस ने इतने साल राज करते हुए क्यों देरी की। पंजाब के पानी में इंद्रिरा गांधी ने क्यों डाका मारा। उन्होंने चैलेंज करते हुए कहा कि पब्लिक के सामने राजा वड़िंग उनसे 10 सवाल कर लें। अगर वह एक की सवाल का जवाब ना दे पाएं तो उनकी हर बात से सहमत होंगे। उन्होंने कहा कि अगर वह उनकी एक भी बात का जवाब ना दें पाए तो वह उन्हें कहेंगे कि लुधियाना छोड़कर चलें जाए।

  • पंजाबः युवक करने जा रहा था दूसरी शादी, मौके पर पहुंची पहली पत्नी, देखें वीडियो 

    पंजाबः युवक करने जा रहा था दूसरी शादी, मौके पर पहुंची पहली पत्नी, देखें वीडियो 

    फिरोज़पुरः आज के दौर में देखा जा रहा है कि लोग किस तरह से अपने ही रिश्तों को कलंकित करने में लगे हुए हैं, ऐसा ही एक मामला फिरोजपुर के कस्बा ममदोट के गांव लक्खा सिंह वाला से सामने आया है। जहां एक शादीशुदा लड़का अपनी पहली पत्नी को बिना तलाक दिए गुपचुप तरीके से दूसरी शादी कर रहा था। तो दूल्हा शादी के पंडाल में बैठा हुआ था कि अचानक वहीं पर उसकी पहली पत्नी भी पहुंच गई, जिसने वहां पहुंचकर हंगामा शुरू कर दिया और इसी बीच किसी ने पुलिस को सूचना दे दी और पुलिस ने वहां पहुंचक हालात को बिगड़ने से बचा लिया ओर दुल्हे को हिरासत में ले लिया।

    फिरोजपुर के ममदोट कस्बे के अंतर्गत आने वाले गांव लक्खा सिंह वाला में उस वक्त हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला, जब एक शादीशुदा युवक दूसरी शादी करने जा रहा था, तभी अचानक दूल्हे की पहली पत्नी मौके पर पहुंच गई और दोनों पक्षों की शादी रुकवा दी, दोनों पक्षों में काफी बहस देखने को मिली। इस दौरान पुलिस भी मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को औक दूल्हा बने युवक को हिरासत में ले लिया। वहीं हुल्हा बने युवक की पहली पत्नी ने इन्साफ की मांग की है ।

  • पंजाबः स्क्रैप कारोबारी पर हमलावारों ने किया तेजधार हथियारों से हमला, 40 हजार लेकर हुए फरार, देखें CCTV

    पंजाबः स्क्रैप कारोबारी पर हमलावारों ने किया तेजधार हथियारों से हमला, 40 हजार लेकर हुए फरार, देखें CCTV

    लुधियानाः ग्यासपुरा इलाके में देर रात एक स्क्रैप कारोबारी पर 4 युवकों ने तेजधार हथियारों से हमला कर घायल कर दिया। इस दौरान बदमाशों ने कारोबारी के चेहरे पर दात्त से वार किए और नगदी लेकर बदमाश फरार हो गए। घटना गोदाम में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। जानकारी देते हुए कारोबारी मुन्नाराम ने कहा कि वह न्यू जनता नगर का रहने वाला है।  गुरमीत नगर में देर रात करीब साढ़े 8 बजे दो मोटरसाइकिल पर सवार 4 युवक उनके गोदाम में स्क्रैप का माल बेचने के बहाने आए।

    बदमाशों ने उसे बोरी दिखा कर सामान बेचने को कहा, मुन्ना ने उन्हें कहा कि वह चोरी का माल खरीदते और बेचता नहीं है। जिसके बाद उक्त युवकों ने उस पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। हमलावर उसकी जेब मे पड़ी करीब 40 हजार की नगदी भी छीन ली। हमलावर मौके से फरार हो गए। खून से लथपथ हालत में उसे आस-पास के लोग सिविल अस्पताल लेकर आए। मुन्नाराम ने कहा कि इस मामले की शिकायत उसने थाना डाबा की पुलिस को दर्ज करवा दी है। थाना डाबा के एसएचओ सुखविंदर सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही वह मौके पर पुहंचे थे। फिलहाल वह घटनास्थल की फोटोज व आसपास के लोगों से बात कर मामले की जांच की जा रही है।

  • महिला ने की लिव-इन पार्टनर की ह’त्या

    महिला ने की लिव-इन पार्टनर की ह’त्या

    नई दिल्ली : गुरुग्राम में एक महिला ने भाई के साथ मिलकर अपने लिव-इन पार्टनर की हत्या कर दी। महिला बीते छह साल से उस मृतक युवक के साथ लिव-इन में रह रही थी पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज करते हुए आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है जबकि महिला का भाई फरार है  पुलिस ने बताया कि गुरुग्राम के अशोक विहार की रहने वाली नीतू उर्फ निशा (34) और विक्की (28) पिछले छह साल से रिलेशनशिप में थे

    महिला शादीशुदा है और अपने पति से अलग हो चुकी है पुलिस के मुताबिक महिला 15 साल के बच्चे की मां है  अधिकारी ने बताया कि शहर की एक अदालत ने नीतू को एक दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया है महिला का भाई फरार है और पुलिस उसे पकड़ने की कोशिश कर रही है पुलिस के मुताबिक विक्की शुक्रवार देर रात कच्ची कॉलोनी स्थित एक घर में मृत पड़ा मिला पुलिस ने कहा कि महिला ने कथित तौर पर अपने भाई की मदद से टिकरी गांव में हत्या की वारदात को अंजाम दिया है।

      मृतक के भाई ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई कि विक्की की किसी ने हत्या कर दी है पुलिस ने बताया कि शनिवार को सदर पुलिस स्टेशन में धारा 302 (हत्या) और 34 (सामान्य इरादा) के तहत एक प्राथमिकी दर्ज की गई  सदर थाने के एसएचओ इंस्पेक्टर अर्जुन देव के नेतृत्व में एक पुलिस टीम ने मामले का खुलासा किया और घाटा गांव से नीतू को गिरफ्तार कर लिया पुलिस ने उसके कब्जे से विक्की का मोबाइल फोन भी बरामद कर लिया है 

  • जालंधरः नशे के खिलाफ रेड करने गई पुलिस पर तस्करों ने किया तेजधार हथियारों से हमला, 2 घायल

    जालंधर, ENS: नशे के खिलाफ पुलिस द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। वहीं गांव पतारा में नशा कर रहे युवकों ने रेड करने आई पुलिस टीम पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। इस घटना में 2 पुलिस कर्मचारी घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। मामले की जानकारी देते हुए थाना पतारा के प्रमुख इंस्पेक्टर बलजीत सिंह हुंदल ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी गांव पतारा निवासी त्रिलोक लाल उर्फ हरमन संधू उर्फ सोनू के घर में बैठकर कुछ युवक नशा कर रहे हैं और वह भोले भाले अन्य लड़के-लड़कियों को भी नशा करने के लिए उकसा रहे हैं। इस सूचना के आधार पर रेड करने गई पुलिस पार्टी ने उक्त घर का दरवाजा खटखटाया तो दरबाजे पर आए हरमन संधू सोनू ने पुलिस कर्मचारियों को जान से मार देने की नीयत से उन पर किसी तेजधार हथियार से हमला कर दिया।हरमन ने पुलिस कर्मचारी जसवीर सिंह को गंभीर रूप से घायल कर दिया।

    इसके अलावा हैड कांस्टेबल बरजिंदर पाल भी घायल हो गया। उसकी वर्दी भी खून से लथपथ हो गई। इतना ही नहीं इसके बाद हरमन ने अपने साथियों समेत घर की छत पर चढ़कर भी नीचे खड़े पुलिस कर्मियों ईंट-पत्थर फैंकने शुरू कर दिए और नशे की हालत में हरमन व अन्य पुलिस मुलाजिमों को गालियां निकालते हुए साथ लगते घरों की छतों पर चढ़कर फरार होने में सफल हो गए। एस. एच.ओ. बलजीत सिंह हुंदल ने बताया कि आरोपियों की पहचान त्रिलोक लाल उर्फ हरमन संधू सोनू पुत्र तरसेम लाल, गगनदीप सिंह पुत्र स्व. कुलवंत सिंह, हरमनजोत सिंह पुत्र कुलवंत सिंह, गुरजीत सिंह जीता पुत्र जीवन लाल, संदीप कुमार शीपा पुत्र मोहिंदर पाल सभी निवासी गांव पतारा थाना पतारा जिला जालंधर तथा परगट सिंह पुज्ञ सुरिंदर सिंह निवासी 309 न्यू जोगिंदर नगर थाना रामा मंडी जालंधर के रूप में हुई है। आरोपियों के खिलाफ आई.पी.सी. की धारा 307, 353, 186, 332, 148 व 149 के तहत एफ.आई.आर. नंबर-22 थाना पतारा में दर्ज की गई है। इंस्पैक्टर बलजीत सिंह हुंदल ने कहा कि पुलिस पर हमला करने वाले आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए अलग-अलग पुलिस टीमें रेड कर रही हैं।

  • स्कूल जा रहे बच्चों को कार ने मारी टक्कर, एक की मौत

    स्कूल जा रहे बच्चों को कार ने मारी टक्कर, एक की मौत

    नोएडाः सोमवार को नोएडा में एत दर्दनाक हादसा हो गया जिसमें एक छात्र की मौत की खबर सामने आई है। जानकारी के मुताबिक एक नाबालिग कार ड्राइवर ने बाइक को टक्कर मार दी, जिस पर सवार एक स्कूली छात्र की मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हो गए। मृतक छात्र के परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है और दावा किया है कि बाइक को कार से कई बार टक्कर मारी गई थी, जिसके बाद नाबालिग ड्राइवर को हिरासत में लिया गया है।

    यह सारी घटना छपरौली के रास्ते में हुई। अधिकारी ने कहा, “घटना के संबंध में एक सीसीटीवी फुटेज बरामद किया गया है जिसमें कार और मोटरसाइकिल पर सवार बच्चे दिखाई दे रहे हैं। मृतक के परिवार से एक शिकायत भी मिली है। परिवार ने दावा किया है कि लड़के को कई बार मारा गया था लेकिन प्रथम दृष्टया सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से इस दावे की पुष्टि नहीं हुई है। यह अचानक हुई दुर्घटना प्रतीत होती है, फिर भी पुलिस की टीमें परिवार के आरोपों के आधार पर मामले की जांच कर रही हैं। 

  • आज का राशिफल, 21 मई 2024

    आज का राशिफल, 21 मई 2024

    Aaj Ka Rashifal : आज वैशाख शुक्ल पक्ष की उदया तिथि त्रयोदशी और मंगलवार का दिन है। त्रयोदशी तिथि आज शाम 5 बजकर 41 मिनट तक रहेगी, उसके बाद चतुर्दशी तिथि लग जाएगी। आज दोपहर 12 बजकर 36 मिनट तक व्यतिपात योग रहेगा, उसके बाद वरीयान योग लग जाएगा। साथ ही आज का पूरा दिन,पूरी रात पार कर कल सुबह 7 बजकर 48 मिनट तक स्वाती नक्षत्र रहेगा। जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 21 मई 2024 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। 


    मेष राशि- 

    आज आपका दिन उत्तम रहेगा। आपको बिजनेस के क्षेत्र में कुछ लोगों से मदद मिलेगी। दांपत्य जीवन में आपसी समझ और प्यार रिश्ते को और भी बेहतर बनायेंगे। आपका सामाजिक जीवन आज हर तरह से बेहतर बना रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपको काम के लिए वाहवाही मिलेगी। आर्थिक स्थिति में प्रगति होगी। आप खुद को सही साबित करने में सफल रहेंगे। किसी काम को पूरा करने के लिए आपको कोई नया आइडिया सूझेगा। स्टूडेंट्स को आगे बढ़ने के अच्छे अवसर प्राप्त होंगे।

    वृष राशि- 

    आज आपको तरक्की के कुछ नये साधन मिल सकते हैं। आपको बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद प्राप्त होगा। आज आपका मूड काफी अच्छा रहेगा। बिजनेस में सब कुछ सामान्य रूप से बना रहेगा। दांपत्य रिश्ते में एक बार फिर से ताजगी भरने के लिए आज का दिन बढ़िया है। आप कुछ नये विचारों के साथ अपना कोई खास काम शुरू कर सकते हैं। दिन आपके लिए फायदेमंद रहेगा। आपके आत्मविश्वास में बढ़ोतरी हो सकती है।

    मिथुन राशि- 

    आज का दिन आपके लिए खुशियों से भरा रहेगा। अचानक लाभ होने के योग हैं किसी अनुकूल संपर्क के कारण आप अतिरिक्त आय अर्जित करने में सक्षम होगें। मित्र और सहकर्मी आपके प्रयासों में आपका समर्थन करेंगे। आपको अपने कार्य क्षेत्र में असीम विजय मिलेगी। आज किसी की राय आपके लिए कारगर साबित हो सकती है। दूसरों के सामने अपनी बात रखने की पूरी कोशिश करेंगे। आमदनी बढ़ाने के लिए कोई नया प्लान आपके दिमाग में आ सकता है। कुल मिलाकर आज आपका दिन अच्छा रहने वाला है।

    कर्क राशि- 

    आज आपका दिन पहले की अपेक्षा अच्छा रहेगा। कुछ अच्छे लोगों से आपकी मुलाकात दिन को और बेहतर बना सकती है। जीवन में तरक्की के नये रास्ते भी खुलेंगे। ऑफिस में आपके काम की तारीफ हो सकती है। अपने कुछ खास काम निपटाने के लिए आपको अपने रूटीन में बदलाव करना पड़ सकता है। आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने की प्लानिंग कर सकते हैं। अगर किसी तरह का निवेश करने की सोच रहे हैं, तो पहले आपको सब कुछ अच्छी तरह से चेक कर लेना चाहिए।

    सिंह राशि- 

    आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। आप सामाजिक कार्यों में हिस्सा ले सकते हैं। ऑफिस में आपको कोई नया काम मिल सकता है, जिसमें आप अपनी मेहनत से सफलता हासिल करेंगे। परिवार से जुड़े किसी काम के लिए थोड़ी भागदौड़ हो सकती है। आपकी यात्राएं फलीभूत होंगीं आप अपने परिवारजनों और मित्रों के साथ सैर सपाटे की योजनाएं भी बना सकते हैं। कोर्ट-संबंधी किसी काम के लिए आपको अपने सीनियर्स की मदद लेनी पड़ सकती है। आप किसी दोस्त के घर जा सकते हैं। धन संपत्ति के मामलों में आपको सतर्क रहना चाहिए।

    कन्या राशि- 

    आज आपका दिन शानदार रहेगा। बचपन के किसी दोस्त का आज फोन आ सकता है, बात के दौरान कुछ पुरानी यादें ताजा होंगी। आपके अधूरे काम पूरे हो जाएंगे। बिजनेस में नए एग्रीमेंट हो सकते हैं। संपत्ति बढ़ाने की कोई योजना सफल हो सकती है। आज आपकी कुछ महत्वपूर्ण लोगों से मुलाकात होगी। शिक्षक आज किसी मीटिंग में शामिल होंगे। आज बड़ों से कुछ नया सीखने को मिलेगा, जो आगे चलकर आपके काम आयेगा। आपको माता-पिता का पूरा सहयोग प्राप्त होगा।

    तुला राशि-

    आज आपका दिन अच्छा रहेगा। नौकरी कर रहे लोगों को नया प्रोजेक्ट मिल सकता है। आगे चलकर ये प्रोजेक्ट आपको फायदा दिलायेगा। इस राशि के विद्यार्थियों के लिए आज का दिन ठीक-ठाक रहने वाला है। मेहनत के बल पर उन्हें अपने करियर में सफलता हासिल होगी। किसानों को अपने श्रम का अच्छा लाभ मिलेगा। आपका स्वास्थ्य रोज की अपेक्षा अच्छा रहने वाला है। पारिवारिक परिस्थितियों में पहले से बेहतर सुधार आयेगा।

    वृश्चिक राशि- 

    आज आपका दिन पहले की अपेक्षा बेहतर रहेगा। थोड़ी-सी मेहनत से ही आपको बड़ा मुनाफा मिल सकता है। आप जीवनसाथी के साथ डिनर का प्लान बना सकते हैं। आप दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ेंगी। बच्चे दोस्तों के साथ किसी पिकनिक स्पॉट पर जा सकते हैं। आपको करियर से जुड़ा कोई सुनहरा मौका मिलेगा। आपके कामकाज में बदलाव होने के योग बन रहे हैं। जो छात्र विदेश में जाकर शिक्षा प्राप्त करना चाहते हैं, उनके सपने साकार हो सकते हैं।

    धनु राशि-

    आज आपका दिन शानादर रहेगा। आपको किसी विशेष काम में दूसरे लोगों की मदद मिल सकती है। साथ ही परिवार के लोग आपके हर फैसले के साथ होंगे। ऑफिस के काम से किसी सहकर्मी के साथ यात्रा पर जाना पड़ सकता है। आपको अपनी माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखना चाहिए। घर बनवा रहे लोगों का काम आगे बढेगा। अपने काम को किसी नए तरीके से करने की योजना आप सोच सकते हैं। जीवनसाथी आपको प्रसन्न होने की वजह देंगे।

    मकर राशि- 

    आज आपका दिन बढ़िया रहेगा। परिवार वालों के साथ धार्मिक स्थल पर दर्शन के लिए जाएंगे। आपके मित्रों की संख्या में बढ़ोतरी हो सकती है। आर्थिक रूप से आपको लाभ की प्राप्ति होगी। आपके काम में नयापन आयेगा। अपनों से नजदीकियां बढ़ाने का अवसर मिलेगा। आपको कोई शुभ सूचना प्राप्त होगी। आपको अपनी मेहनत का पूरा फल मिलेगा। आपके कामकाज की क्षमता बढ़ेगी, जिससे कार्यक्षेत्र में आपका प्रभाव बढ़ने के योग हैं। लवमेट एक-दूसरे के साथ ख़ुशी के पल व्यतीत करेंगे।

    कुंभ राशि- 

    आज आपका दिन फेवरेबल रहेगा। आप खुद को एनर्जेटिक महसूस करेंगे। साथ ही आपके परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। आपको आनंद की अनुभूति होगी। आपकी किसी खास व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। आप किसी खास विषय पर उनसे बातचीत भी कर सकते हैं। आप बच्चों को कहीं घूमाने ले जाएंगे। आज कामकाज के सिलसिले में की गई यात्रा आपके लिए फायदेमंद साबित होगी। अधिकारी वर्ग आपसे प्रसन्न होंगे।

    मीन राशि- 

    आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आपके अच्छे व्यवहार से आसपास के लोग खुश रहेंगे। साथ ही आपकी अच्छी छवि निखर कर लोगों के सामने आएगी। समाज में आपको उचित आदर-सम्मान मिल सकता है। ऑफिस का काम समय पर पूरा हो सकता है। किसी दोस्त की मदद से आपके कुछ निजी काम पूरे होंगे। आपको आर्थिक रूप से लाभ की प्राप्ति हो सकती है। कुछ मामलों में आपको अधिकारियों से मदद मिल सकती है।

     

  • पंजाबः नगर निगम का क्लर्क रिश्वत लेते गिरफ्तार

    पंजाबः नगर निगम का क्लर्क रिश्वत लेते गिरफ्तार

    लुधियानाः विजिलेंस ब्यूरो की टीम ने सोमवार को नगर निगम जोन-ए, में क्लर्क के पद पर तैनात मोहित महाजन को 11,500 रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। जोकि गुरु नानक नगर, सिविल लाइंस का रहने वाला है।

    एसएसपी रविंद्रपाल सिंह संधू ने बताया कि यह मामला बठिंडा जिले के रामपुरा फूल के फरीद नगर निवासी राजिंदर पाल शर्मा द्वारा मुख्यमंत्री भ्रष्टाचार विरोधी एक्शन हेल्प लाइन पर दर्ज करवाया गया था।

    शिकायतकर्ता ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि उसने अपने बेटे के जन्म प्रमाण पत्र में पिता के नाम और जन्म स्थान में सुधार के लिए नगर निगम (MC) लुधियाना में रजिस्ट्रार, जन्म और मृत्यु के कार्यालय में आवेदन किया था। नगर निगम कार्यालय में मोहित महाजन नामक क्लर्क ने सुधार करने के लिए 30,000 रुपए की मांग की है।
     
    आरोपी क्लर्क ने पहले ही 9000 रुपए नकद और 2500 रुपए गूगल पे के माध्यम से लिए हैं और उक्त क्लर्क शेष रिश्वत राशि की मांग कर रहा है।
     
    एसएसपी ने बताया कि इस शिकायत के सत्यापन के दौरान तथ्य सही पाए गए हैं कि आरोपी ने 11,500 रुपए लिए थे और जिसके बाद आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत विजिलेंस पुलिस स्टेशन लुधियाना रेंज में मामला दर्ज किया गया है। जांच के दौरान संबंधित एमसी अधिकारियों की भूमिका की भी जांच की जाएगी। आरोपी को कल अदालत में पेश कर रिमांड लिया जाएगा।

  •  अम्बोटा में पूर्व मंत्री  विक्रम ठाकुर ने चैतन्य शर्मा के लिए मांगे वोट 

     अम्बोटा में पूर्व मंत्री  विक्रम ठाकुर ने चैतन्य शर्मा के लिए मांगे वोट 

    भद्रकाली के युवकों को बिहारी बताने पर कांग्रेस की कड़ी निंदा की 

    ऊना/सुशील पंडित: गगरेट विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव हेतु भाजपा प्रत्याशी चैतन्य शर्मा ने सोमवार को अम्बोटा, कलोह, कुठेड़ा जसवाला और गूगलेहड़ में नुक्कड सभाओं हिस्सा लेते हुए अपने प्रचार को गति दी। इस अवसर पर जहाँ उन्होंने भाजपा के लिए वोट मांगे वहीं कांग्रेस पर भी खूब हमला बोला। चैतन्य शर्मा ने कहा कि कांग्रेस के नेता इतनी जल्दबाजी में हैं कि उन्हें भद्रकाली के रहने वाले युवक भी बिहारी दिख रहे हैं, जिसकी असली वजह यह है कि उनकी नामांकन रैली में उमड़ी भीड़ की वजह से कांग्रेस नेताओं की नींद उड़ी हुई है, यही वजह है कि उनकी रैली में शामिल हुए भद्रकाली के युवकों को बिहारी बताकर शर्मनाक हरकत की जा रही है, जिसके खिलाफ वह कानूनी कार्रवाई अमल में लाने जा रहे हैं।

    चैतन्य शर्मा ने कहा कि जो लोग चैतन्य शर्मा पर झूठे आरोप लगाकर उन्हें बदनाम करने की साजिश रच रहे हैं, उन्हें जमीनी हकीकत का पता 01 जून को लगेगा जब गगरेट की जनता भाजपा के पक्ष में बढ़चढ़कर मतदान करेगी और देश प्रदेश में भाजपा की डबल इंजन वाली सरकार बनेगी। चैतन्य शर्मा ने कहा कि वह कोरोना काल से लेकर वर्तमान समय तक लगातार जनसेवा में जुटे हुए है लेकिन कुछ लोग राजनैतिक गोटियाँ सेंकने की खातिर उन पर आरोप लगाकर उन्हें बदनाम करने का असफल प्रयास कर रहे हैं।

    उन्होंने कहा कि कांग्रेस प्रत्याशी हिम्मत दिखाकर अपने सात साल का जनसेवा का लेखा जोखा जनता के सामने प्रस्तुत करें और बताये कि कोरोना कॉल में जब जनता में त्राहि त्राहि मची थी तो कांग्रेस नेता अंडर ग्राउंड क्यों हो गये थे? क्यों उन्होंने जनता का दुःख दर्द नहीं बाँटा? क्यों उन्होंने विपक्षी राजनेता की भूमिका नहीं निभाई? क्या उनका प्यार गगरेट की जनता के प्रति मात्र उसी समय उमड़ता है जब चुनाव आते है? जब चुनाव में हार मिल जाये तो मात्र आराम फरमाओ और जनता को भूल जाओ। उन्होंने कहा कि नेता को इस बात का जबाब देना पड़ेगा कि विधानसभा चुनाव में हार मिलने पर वो गगरेट की जनता से दूर क्यों हो गये थे? उन्होंने कहा कि प्रदेश कांग्रेस सरकार ऊहापोह की स्थिति में और जनता के भलाई की खातिर कुछ नहीं कर पा रही।

    यही वजह है कि गगरेट विधानसभा क्षेत्र की सड़कें खस्ताहाल है जबकि लोगों को शिक्षा एवम स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए जगह जगह भटकना पड़ रहा है। इससे पहले पूर्व मंत्री विक्रम ठाकुर ने भी अम्बोटा में आयोजित नुक्कड सभा में कांग्रेस पर खूब हमला बोला। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार का 15 महीने का कार्यकाल निराशाजनक रहा है। न तो महिलाओ को प्रति माह 15 सौ रुपए, न सौ रुपए किलो दूध, न तीन रुपए किलो गोबर और न ही युवाओं को रोजगार, यानी ऐसा लगता है कि दस गारंटियों को सरकार ने बंद डिब्बे में बंद करके रख दी है। और अब लोकसभा चुनावो में एक बार फिर प्रति माह महिलाओ को 15 सौ देने का सरकार शोर मचा रही जा रही है।

    उन्होंने राज्य सरकार से प्रश्न करते हुए कहा कि एक तरफ राज्य सरकार महिलाओ को 15 सौ देने के फॉर्म भरवाती नजर आई और दूसरी तरफ कर्मचारियों का डीए नहीं दिया जा रहा, जिससे सुक्खू सरकार की झूठी गारंटियों की पोल खुलना शुरू हो चुकी है। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव के साथ साथ विधानसभा उपचुनाव में भाजपा की जीत तय है क्योंकि जनता को मोदी की गारंटी पर विश्वास है न कि कांग्रेस के झूठे वायदो पर। उन्होंने बताया कि घर घर से जनता का भाजपा को समर्थन मिल रहा है। उन्होंने कहा कि हमीरपुर संसदीय क्षेत्र विशेषकर गगरेट की जनता 01 जून को अनुराग ठाकुर एवम चैतन्य शर्मा के पक्ष में वोट करके चुकायेगी और देश प्रदेश में भाजपा की डबल इंजन की सरकार बनेगी। उधर पूर्व विधायक राजेश ठाकुर ने भी कांग्रेस पर हमला बोलते हुए चैतन्य शर्मा के लिए वोट मांगे।

  • जालंधर पहुंचे गवर्नर बनवारी लाल पुरोहित, देखें वीडियो 

    जालंधर पहुंचे गवर्नर बनवारी लाल पुरोहित, देखें वीडियो 

    जालंधर, ENS : पंजाब के राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित ने आज जालंधर के गुलाब देवी अस्पताल का दौरा किया और स्वतंत्रता सेनानी लाला लाजपत राय की “बहादुरी की प्रतिमा” का उद्घाटन किया। पंजाब के राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित ने भारत के स्वतंत्रता आंदोलन में लाला लाजपत राय के महत्वपूर्ण योगदान की सराहना करते हुए कहा, “लाला लाजपत राय का समर्पण और साहस पीढ़ियों को प्रेरित करता रहेगा। यह प्रतिमा उनकी विरासत के लिए एक स्थायी श्रद्धांजलि है।” उन्होंने असाधारण स्वास्थ्य सेवाओं और लाला लाजपत राय के दृष्टिकोण का सम्मान करने की प्रतिबद्धता के लिए गुलाब देवी अस्पताल की भी सराहना की। 

    अपनी यात्रा के दौरान, पंजाब के राज्यपाल राजपाल पुरोहित ने अस्पताल परिसर में स्थित लाला लाजपत राय इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग और लाला जगत नारायण सीनियर सिटीजन होम का भी दौरा किया। उन्होंने भविष्य के स्वास्थ्य देखभाल पेशेवरों को प्रशिक्षित करने और बुजुर्गों को दयालु देखभाल प्रदान करने के लिए वरिष्ठ नागरिक गृह को प्रशिक्षित करने में संस्थान की भूमिका की सराहना की। कार्यक्रम का समापन सांस्कृतिक प्रदर्शन और लाला लाजपत रॉय के जीवन और शहादत पर एक नाटक के साथ हुआ।