Blog

  • Cricket League Match के दौरान पिच पर लहूलुहान हुआ गेंदबाज, देखें दिल दहलाने वाली वीडियो

    Cricket League Match के दौरान पिच पर लहूलुहान हुआ गेंदबाज, देखें दिल दहलाने वाली वीडियो

    नई दिल्लीः अमेरिका में खेली जा रही मेजर लीग क्रिकेट के मैच के दौरान खिलाड़ी के मैदान में घायल होने का मामला सामने आया है। जहां लीग का 13वें मैच सैन फ्रांसिस्को यूनिकॉर्न्स और सिएटल ओर्कास के बीच खेला जा रहा था। वहीं इस मैच के दौरान साउथ अफ्रीका के तेज़ गेंदबाज़ कार्मी ले रॉक्स ने बल्लेबाज को जैसे ही गेंद की, तो बल्लेबाजी द्वारा लगाई गई शॉट के दौरान गेंद कार्मी ले रॉक्स के सिर पर लगी। जिससे वह बुरी तरह से घायल हो गए और उन्हें लहुलूहान हालत में मैदान से बाहर ले जाया गया।

    ये घटना दूसरी पारी के तीसरे ओवर में देखने को मिली जब फ्रैंसिस्को के गेंदबाज़ कार्मी ले रॉक्स बॉलिंग कर रहे थे और सामने ओर्कास के ओपनर रियान रिकल्टन बल्लेबाजी कर रहे थे। कार्मी ले रॉक्स ने ओवर की चौथी गेंद ओवरपिच डाली जिस पर रिकल्टन ने बिल्कुल सीधा रॉकेट जैसा शॉट दे मारा और ये शॉट सीधा रॉक्स के सिर पर जा लगा।

    कार्मी ले रॉक्स के सिर पर इतनी तेज़ी से गेंद लगी कि वह मैदान पर ही गिर गए। कार्मी ले रॉक्स के घायल होने पर तुरंत खिलाड़ी और मैदानी अंंपायर उनके पास गए। रॉक्स की खराब हालत देखकर फील्ड अंपयार ने डॉक्टर्स को बुलाया और स्ट्रेचर के जरिए उन्हें लहुलूहान हालत में मैदान से बाहर ले जाया गया। इस भयावह दृश्य को देखकर क्रिकेट फैंस काफी डर गए। कार्मिल के मैदान से बाहर जाने के बाद कोरी एंडरसन ने ओवर को पूरा किया था। वहीं दूसरी तरफ अभी तक कार्मिल ले रॉक्स की हेल्थ पर कोई ताजा अपडेट सामने नहीं आया है। फ्रेंचाइंजी द्वारा इस घटना को लेकर अभी तक कोई अपडेट साझा नहीं किया गया है।

  • Punjab : Truck की चपेट में आने से व्यक्ति की मौ’त, देखें वीडियो

    Punjab : Truck की चपेट में आने से व्यक्ति की मौ’त, देखें वीडियो

    मोगा : ट्रक की चपेट में आने से व्यक्ति की दर्दनाक मौत होने का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान पाल सिंह(50)पुत्र लछमन सिंह निवासी जिला फिरोजपुर के गांव मल्लके कालियां के तौर पर हुई है। वहीं घटना की जानकारी देते हुए जांच अधिकारी बूटा सिंह ने कहा कि मृतक की पहचान हो गई है और वह एक निजी अस्पताल में का काम करता था।

    जानकारी के अनुसार मृतक खाना लेने जा रहा था किसी अज्ञात ट्रक ने उसे पीछे से आकर टक्कर मार दी। टक्कर के दौरान ट्रक के नीचे आने से पाल सिंह की मौत हो गई। जानकारी मिलते ही समाज सेवा समिति के सदस्य घटनास्थल पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर शवगृह में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

    वही ट्रक का अभी पता नहीं चल सका है।पुलिस अधिकारी ने कहा कि सीसीटीवी खंगाले जा रहे है और मृतक के परिवार वालों के भी अभी बयान अभी दर्ज नहीं हुए है। पुलिस के अनुसार बयान लेकर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

  • Punjab: मामूली बात को लेकर निहंग बाणे में सिंहों ने युवक को पिटा, देखें वीडियो

    Punjab: मामूली बात को लेकर निहंग बाणे में सिंहों ने युवक को पिटा, देखें वीडियो

    बटाला : जिले के डेरा रोड पर देर रात निहंग बाणे में सिंह और एक युवक में झगड़ा होने का मामला सामने आया है। झगड़े का मुख्य कारण यह था कि जहां निहंग बाणे में सिंह शरदाई बेचते हैं, उससे करीब 50 कदम की दूरी पर एक अंडा बेचने वाली रेहड़ी लगी हुई थी। यह रेहड़ी पिछले 20 सालों से लगी हुई है। जानकारी के मुताबिक एक प्रवासी मजदूर अंडे वाली रेहड़ी के पास सिगरेट पी रहा था। जब निहंग बाणे में सिंहों ने उस प्रवासी मजदूर को सिगरेट पीने से रोका तो उसने माफी मांगकर अपनी जान बचाई।

    इसी दौरान उधर से गुजर रहे नीरज वर्मा ने निहंग बाणे में सिंहों से बात की कि आप ऐसा क्यों कर रहे हैं, आप क्यों किसी को रोक रहे हो। निहंग बाणें में सिंहों ने कहा कि हमारे पास कोई भी बीड़ी नहीं पी सकता और वह किसी को भी बीड़ी या तंबाकू रहित कोई वस्तु पीने की इजाजत नहीं दे सकते। वहीं नीरज वर्मा का कहना है कि उसने सिर्फ इतना कहा था वह आपसे बहुत दूर खड़े होकर बीड़ी पी रहा था। और आपको 15 दिन हुए आपने शरदाई शुरु की है, जबकि अंडे की रेहड़ी लगाने वाला पिछले 20 सालों से यहां पर रेहड़ी लगा रहा है।

    नीरज का आरोप है कि निहंग बाणें में सिंह के साथ इसी बात को लेकर बहस हो गई। विवाद इतना बढ़ गया कि निहंग बाणें सिंहों ने नीरज वर्मा की पिटाई की। वहीं इस मामले को लेकर निहंग बाणें में सिंहों का कहना है कि उन्होंने केवल एक थप्पड़ मारा है, मारपीट नहीं की। वहीं घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई। दूसरी ओर निहंग बाणे में सिंहों द्वारा मारपीट के चलते घायल नीरज वर्मा को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। इस मामले को लेकर पुलिस का कहना है कि नीरज वर्मा के बयान के अधार पर निहंग बाणे में सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया जाएगा।

  • Jalandhar: इस मेन बाजार में बाइक चोरी करता व्यक्ति काबू, देखें Live

    Jalandhar: इस मेन बाजार में बाइक चोरी करता व्यक्ति काबू, देखें Live

    जालंधर, ENS: दिलकुशा मार्किट के पास मेन बाजार में दिन दहाड़े बाइक चोरी करते व्यक्ति को लोगों ने काबू कर लिया है। इस दौरान लोगों ने चोर की जमकर छित्तर परेड की। लोगों का कहना हैकि शहर में दिन दहाड़े आए दिन चोरी की वारदातें हो रही है। वहीं आज बाइक को चाबी लेकर भागते समय लोगों ने चोर को काबू कर लिया। इस दौरान वहां पर काफी हंगामा देखने को मिला है।

    चोर की छित्तर परेड करने के बाद लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दे दी है। हालांकि व्यक्ति का कहना है कि वह बाइक चोरी नहीं कर रहा था। चोर का कहना है कि बाइक पर कुछ लगा हुआ था वह उसे हटा रहा था। वहीं उक्त चोर को लेकर कहा जा रहा हैकि उसके बाद मेंटल सर्टीफिकेट भी है और चोर पर नशा करने के आरोप भी लगाए जा रहे है।

    लोगों ने कहा कि उनके बाजार में 15 से अधिक स्पलेंडर बाइक चोरी हो चुके है। वहीं चोर से जब इस वारदात को लेकर पूछा गया कि उसके खिलाफ क्या कार्रवाई की जाएं तो चोर ने कहा कि उसे मौत की सजा दे दी जाए। हालांकि घटना स्थल पर यह भी कहा जा रहा हैकि चोर की दिमागी हालत ठीक नहीं है। वहीं तरुण ने कहा कि उक्त चोर आधे घंटे से बाइक की रेकी कर रहा था। जिसके बाद वह बाइक को चाबी लगा रहा था, जिसे रंगे हाथों काबू कर लिया गया।

  • इस घाट पर जान जोखिम में डालकर नहा रहे सैलानी, हो सकता है बड़ा हादसा, वीडियो वायरल

    इस घाट पर जान जोखिम में डालकर नहा रहे सैलानी, हो सकता है बड़ा हादसा, वीडियो वायरल

    सीहोरः बुधनी में भी बारिश होने से भले ही मौसम सुहाना हो गया है, वहीं भोपाल हाइवे पर मिडघाट की पहाड़ी पर सुहावने मौसम के दौरान सैलानियों की भीड़ लगनी शुरू हो गई है। इसी के चलते मिडघाट के झरने पर सैलानी पहुंचकर नहा रहे है। जबकि हाल ही में बारिश होने के चलते झरने में पानी का बहाव तेज हो चुका है।

    ऐसे में सैलानी जान जोखिम में डालकर झरने में नहा रहे है। ऐसे में कोई बड़ा हादसा हो सकता है। सैलानियों के मिडघाट के झरने पर नहाने की वीडियों भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। वहीं सैलानियों के झरने पर नहाने के दौरान वन विभाग द्वारा सुरक्षा के प्रंबंध भी नहीं दिखाई दे रहे है। मिली जानकारी के अनुसार मिडघाट झरने पर पहले भी कई दुर्घटनाएं होने के मामले सामने आ चुके है।

    बताया जा रहा हैकि यहां पर पानी के तेज बहाव के दौरान लोगों की जान भी जा चुकी है। ऐसे में बारिश के दौरान पानी के तेज बहाव में नहा रहे सैलानी अपनी जान जोखिम में डाल रहे है और नहाने की वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं। ऐसे में वन विभाग को यहां पर सुरक्षा के इंतजाम करने चाहिए और इसके साथ ही पानी के तेज बहाव के चलते यहां से पर्यटकों को भी हटाने के प्रयास किए जाने चाहिए।

  • Congress के साथ गठबंधन को लेकर CM Bhagwant Mann का आया बयान

    Congress के साथ गठबंधन को लेकर CM Bhagwant Mann का आया बयान

    अंबालाः आप पार्टी भले ही कांग्रेस के साथ ‘इंडिया गठबंधन’ में साथ है, लेकिन वह अब पंजाब की तर्ज पर हरियाणा में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस के साथ बिना गठबंधन के चुनाव लड़ेगी। अक्टूबर में हरियाणा में विधानसभा चुनाव होने हैं। ऐसे में 90 विधानसभा सीटों पर आप पार्टी अकेले चुनाव लड़ेंगी। दरअसल, विधानसभा चुनाव को लेकर राज्य में राजनीतिक दलों ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। इस के बीच पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा है कि उनकी आप पार्टी पंजाब की तर्ज पर हरियाणा में भी अकेले चुनाव लड़ेंगी।

    सीएम मान ने कहा कि वह किसी भी पार्टी से गठबंधन नहीं करेगी। भगवंत मान ने प्रेस वार्ता के दौरान कहा कि वह आप पार्टी एक दशक के भीतर राष्ट्रीय पार्टी बन गई है। हम 2 राज्यों (दिल्ली और पंजाब) में सरकार चला रहे हैं। हमने हरियाणा विधानसभा चुनाव लड़ने का फैसला किया है। लेकिन इसके लिए हम किसी भी राजनीतिक दल से कोई गठबंधन नहीं करेंगे।

    मान ने कहा कि हरियाणा एक ऐसा राज्य है, जिसने सभी दलों को मौके दिए हैं लेकिन कोई भी यहां के लोगों की उम्मीदों पर खरा नहीं उतरा। सीएम मान ने कहा कि अरविंद केजरीवाल हरियाणा के ही हैं। ऐसे में हमारी उम्मीदें बहुत हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब और हरियाणा के बीच बहुत समानताएं हैं। आधा हरियाणा पंजाबी बोलता है। बता दें कि आम आदमी पार्टी 20 जुलाई को हरियाणा के लिए केजरीवाल की गारंटी जारी करेगी। इस मौके पर केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल भी मौजूद रहेंगी।

    बता दें कि इससे पहले आम चुनाव में हरियाणा में इंडी गठबंधन ने एक साथ चुनाव लड़ा था। प्रदेश की 10 सीटों पर नौ पर कांग्रेस ने अपने उम्मीदवार उतारे थे, जबकि एक सीट कुरुक्षेत्र से आम आदमी पार्टी ने अपने उम्मीदवार के रूप में सुशील गुप्ता को चुनावी मैदान में उतारा था।

    प्रदेश में कांग्रेस ने पांच सीटों पर कब्जा जमाया था, जबकि अन्य सीटों पर भाजपा ने बाजी मारी। कुरुक्षेत्र से आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार सुशील गुप्ता को भाजपा के नवीन जिंदल से शिकस्त का सामना करना पड़ा। हरियाणा में आम आदमी पार्टी को हार मिली। इसे लेकर हरियाणा आप के उपाध्यक्ष अनुराग ढांडा ने कांग्रेस नेताओं पर गंभीर आरोप लगाए थे। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कुछ ताकतों ने प्रयास किया है कि आम आदमी पार्टी की भ्रूण हत्या कर दी जाए।

  • Sensex पहली बार 81,000 के पार पहुंचा

    Sensex पहली बार 81,000 के पार पहुंचा

    नई दिल्ली : बीएसई सेंसेक्स ने आज के ट्रेड में फिर से इतिहास रचा दिया है। सेंसेक्स पहली बार 81,000 के लेवल के पार पहुंच गया है। सेंसेक्स ने ये ऑलटाइम हाई तब छूआ है जब बाजार में सुबह तेज गिरावट देखने को मिली थी।

    निफ्टी में निचले लेवल से शानदार 234 अंकों की रिकवरी देखने को मिली है। निचले लेवल से निवेशकों की और से खरीदारी लौटने के बाद सेंसेक्स 810 अंकों के उछाल के साथ 81,203 अंकों का हाई पर जा पहुंचा।

    नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी पहली बार 24,700 के लेवल के पार करते हुए 24,746.80 अंकों के ऑलटाइम हाई पर जा पहुंचा है।

  • Jalandhar: Mehr Chand Polytechnic College के स्टाफ ने की खूब मस्ती, धार्मिक स्थलों पर टेका माथा

    Jalandhar: Mehr Chand Polytechnic College के स्टाफ ने की खूब मस्ती, धार्मिक स्थलों पर टेका माथा

    जालंधरः Mehr Chand Polytechnic College जालंधर के कार्यालय स्टाफ ने प्रिंसिपल डॉ. जगरूप सिंह के नेतृत्व में अमृतसर जिले में एक दिवसीय आध्यात्मिक और शैक्षणिक दौरे का आयोजन किया। प्रिंसिपल डॉ. जगरूप सिंह ने कहा कि स्टाफ साल भर मेहनत करता हैं और उन्हें गर्मी और सर्दी की छुट्टियां भी नहीं मिलतीं।

    इस दौरे का आयोजन उन्हें मानसिक और शारीरिक तनाव से मुक्ति दिलाने और उनका मनोबल बढ़ाने, कार्यालय के काम की उत्पादकता बढ़ाने और भाईचारे को बनाए रखने के लिए किया गया था, ताकि सभी लोग एक टीम के रूप में मिलकर काम कर सकें।

    प्रिंसिपल ने बताया कि पूरे स्टाफ को श्री दरबार साहिब, श्री दुर्ग्याणा मंदिर और श्री राम तीर्थ मंदिर के दर्शन कराए गए और म्यूजियम भी दिखाया गया। इसके बाद सभी कर्मचारियों को साडा पिंड भी ले जाया गया। जहां स्टाफ ने भांगड़ा, गाने गाए और पगड़ी पहनकर फोटो भी खिंचवाई। स्टाफ सदस्यों ने कहा कि इस टूर में उन्होंने काफी कुछ सीखा और खूब मस्ती की। इस मौके प्रदीप कुमार, सुशील कुमार, अजय दत्ता, शशि भूषण, गोकुल सिंह, नरेश कुमार, राजेश कुमार, देव मणि, रशपाल सिंह, सुनील और महिला स्टाफ गुरमीत सचदेवा, किरण राजपाल, गुरप्रीत कौर और मिस नेहा ने भाग लिया।

  • Punjab: Civil Hospital पहुंचे Rajya Sabha MP Sanjeev Arora का आया बयान, देखें वीडियो

    Punjab: Civil Hospital पहुंचे Rajya Sabha MP Sanjeev Arora का आया बयान, देखें वीडियो

    लुधियानाः सिविल अस्पताल में आज राज्यसभा सांसद संजीव अरोड़ा पहुंचे। जहां उनके द्वारा अस्पताल को लेकर पिछले काफी समय से आ रही दिक्कतों का जायजा लिया गया। इस दौरान उनके साथ सिविल सर्जन डॉ. जसबीर सिंह भी मौजूद रहे। वहीं मीडिया से बात करते हुए सांसद संजीव अरोड़ा ने कहा कि अस्पताल में चूहों की समस्या को लेकर काफी शिकायते मिली थी, लेकिन अब अब इसका पक्का हल करवा दिया है।

    वहीं उन्होंने अस्पताल के पीछे बने कूड़े के डंप को लेकर कहा कि निगम अधिकारियों की मदद से इसे भी हटा दिया गया है। इस दौरान सिविल अस्पताल की वाटर प्रूफिंग को सही करवाया जा रहा है। सासंद संजीव अरोड़ा ने कहा कि सरकारी अस्पताल को प्राइवेट अस्पताल जैसा बनाने के लिए तेजी से काम किया जा रहा है।उन्होंने कहा कि अस्पताल में बारिश के दिनों में सीवरेज सिस्टम ओवरफ्लो हो जाता था, लेकिन अब बड़ी पाइपें और लंबे समय से सीवरेज सिस्टम की समस्या को खत्म करके नया सीवरेज सिस्टम डालकर अस्पताल को बेहतर बनाया गया है। उन्होंने कहा कि अस्पताल में चोरी की शिकायते काफी आ रही थी, जिसको लेकर अब आधुनिक सुरक्षा के इंतजाम किए गए है। वहीं उन्होंने कहा कि अस्पताल में आने वाले समय में सीसीटीवी भी अधिक लगवाए जाएंगे। इस दौरान डाक्टरों और स्टाफ की कमी को लेकर सासंद ने कहा कि आने वाले समय में डाक्टरों और अन्य स्टाफ की भर्ती सरकार करेगी। वहीं उन्होंने कहा कि अस्पताल में पिछले 10 साल से बंद पड़ी लिफ्टों को शुरू करने का काम किया जा रहा है। लिफ्टों को शुरू करने का ठेका जॉनसन कंपनी को दिया गया है। अरोड़ा ने बताया कि इमरजेंसी की रंगाई-पुताई भी की जा रही है।
  • Guru Purnima उत्सव मनाने को लेकर गरमाई सियासत

    Guru Purnima उत्सव मनाने को लेकर गरमाई सियासत

    खंडवाः गुरु पूर्णिमा उत्सव मनाने को लेकर सियासत गरमा गई है। दरअसल, मध्य प्रदेश की मोहन यादव की सरकार ने गुरु पूर्णिमा को लेकर आदेश जारी किया है। जिसमें कहा गया है कि अब स्कूलों में गुरु पूर्णिमा मनाई जाएगी। इसी के साथ गुरु पूर्णिमा के मौके पर 2 दिन तक स्कूलों में अलग-अलग कार्यक्रम किए जाएंगे। वहीं सरकार के इस फैसले पर कांग्रेस अपत्ति जताई है।

    इस फैसले को लेकर कांग्रेस का कहना है कि यह आदेश एक धर्म विशेष के लिए हैं। उन्होंने कहा कि इस आदेश के बाद दूसरे धर्म के बच्चे भी अपनी परंपराओं को स्कूल में लागू करने की मांग कर सकते हैं। दरअसल, सरकार द्वारा जारी आदेेशों के मुताबिक 20 जुलाई को स्कूल कॉलेज में प्रार्थना सभा गुरु शिष्य संस्कृति पर प्रकाश और निबंध लेखन का आयोजन होगा।

    जबकि दूसरे दिन 21 जुलाई को सरस्वती वंदना गुरु वंदना गुरुजनों और शिक्षकों का सम्मान के साथ गुरु शिष्य परंपरा पर संभाषण भी होगा। बताया जा रहा हैकि इस कार्यक्रम की रूपरेखा के बारे में भी बताया गया है। जिसमें स्कूलों के अलावा राज्य के कॉलेजों और यूनिवर्सिटी में भी पहली बार गुरु पूर्णिमा का उत्सव मनाया जाएगा। बताया जा रहा है कि इस प्रोग्राम में आमजन और साधु-संत शामिल होंगे।