Blog

  • Jalandhar: Cabinet Minister Balkar Singh के निगम दौरे के बाद बिल्डिंग विभाग में बड़ा उल्टफेर, सुखदेव वशिष्ट की भी हुई वापसी, देखें लिस्ट

    Jalandhar: Cabinet Minister Balkar Singh के निगम दौरे के बाद बिल्डिंग विभाग में बड़ा उल्टफेर, सुखदेव वशिष्ट की भी हुई वापसी, देखें लिस्ट

    जालंधर, ENS: बीते दिनों लोकल बाडी मंत्री बलकार सिंह के नगर निगम के दौरे के बाद बिल्डिंग विभाग में ब़ड़ा उल्टफेर किया गया है। बीते दो सालों से सैक्टर 2,3 तथा 4 का चार्ज संभाल रही महिला एटीपी सुखप्रीत कौर को 16 तथा 20 सैक्टर का चार्ज सौंपा गया है, इसके साथ ही सुखदेव वशिष्ट की भी सैंट्रल हल्के में वापिसी हो गई है उन्हे इस बार 4,5,6,8 तथा 9 सैक्टर का चार्ज सौंपा गया है। वहीं लुधियाना से जालन्धर आए एटीपी राज कुमार को 1,2 तथा 3 सैक्टर, पूजा मान को 6ए, 7, 7 ए तथा 10 का चार्ज सौंपा गया है। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में बड़ी अवैध इमारतों के खिलाफ बड़ा एक्शन देखने को मिल सकता है। बीते दिनों जालन्धर नगर निगम पहुंचे कैबिनेट मंत्री बलकार सिंह के सामने अवैध बिल्डिंग तथा अवैध कालोनियों की कई शिकायतें सामने आए थे जिनके खिलाफ संबंधित सैक्टर के एटीपी तथा बिल्डिंग इंस्पैकटर कोई कारवाई नहीं कर रहे थे और निगम के खजाने को भी खाली किया जा रहा था। देखे नई लिस्ट

  • ऑनलाइन ठगों की गिरफ्त में हिमाचल की जनता

    ऑनलाइन ठगों की गिरफ्त में हिमाचल की जनता

    ऊना/सुशील पंडित : हिमाचल का जनमानस ऑनलाइन ठगों की गिरफ्त में आ चुका है। अब तो रोजाना लाखों रूपए की ठगी की खबरें आने लग गई हैं। ताजा मामला अम्ब तहसील के कटोड़ी कलां का है। ऑनलाइन जॉब के चक्कर में अपने परिवार की जमांपूंजि गंवाने वाले करुण शर्मा पुत्र प्राण सागर ने अम्ब पुलिस को दी शिकायत में दावा किया है कि टेलीग्राम एक ग्रुप में उसे घर से काम करने का एक दिखाई दिया। उसने विज्ञापन पर विश्वास करते हुए ठगों से संपर्क साध लिया। ठगों ने करुण शर्मा को एक आईडी और पासवर्ड दिया और काम शुरू हो गया। लेकिन करुण को पता नहीं चला कि दूसरी ओर जिस अनजान व्यक्ति को वह कंपनी समझ रहा है वह शातिर ठग था। शातिर ठगों ने उसे लालच देकर 10 लाख 50 हजार रूपए भी वसूल लिए। करुण उनके ऊपर विश्वास करके चलता रहा और एक दिन कंपनी (ठगों) से उसका संपर्क टूट गया।

    ठगों ने करुण के फोन कॉल उठाने बंद कर दिए। जब कुछ दिन ऐसा चला तब करुण को एहसास हुआ कि उसे लूट लिया गया है। अब करुण पुलिस के पास पहुंचकर अपनी आपबीती सुना रहा है। पुलिस ने शिकायत पर कार्रवाई करते हुए धोखाधड़ी करने वाले अज्ञात लोगों पर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस बार बार लोगों को चेता भी रही है कि किसी अनजान व्यक्ति पर भरोसा न करें। किसी भी ओटीपी को शेयर न करें। जब भी दूर बैठा व्यक्ति आपको लालच देकर आपसे पैसे की मांग करता है तो स्तर्क हो जाएं। सावधानी और किसी अनजान पर विश्वास न करके ही आप ऑनलाइन ठगी से बच सकते हैं।

  • Punjab : ASI पर लगे गंभीर आरोप, देखें वीडियो

    Punjab : ASI पर लगे गंभीर आरोप, देखें वीडियो

    मोहाली : जिले के अतंर्गत आते गांव मदनपुर में एक परिवार में जगह को लेकर झगड़ा चल रहा था। जिसका कोर्ट में केस चल रहा था। इस मामले को लेकर एएसाई परिवार के घर पर गए हुए थे। इसी दौरान जब एएसआई जसवन्त सिंह ने जब उनको थाने में चलने के लिए कहा तो उनकी आपस में बहस हो गई।

    जिस पर एएसआई जसवन्त सिंह ने सिविल वर्दी में पिस्तौल निकाल ली, जिस पर परिवार के साथ खड़े छोटे बच्चे भी डर गए। परिवार ने आरोप लगाते हुए कहा कि एएसआई सिविल वर्दी में आए और उसने घर की महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार किया और गाली भी निकाली।

  • Punjab : ट्रैफिक अधिकारी ने अनोखी मिसाल की पेश, देखें वीडियो

    Punjab : ट्रैफिक अधिकारी ने अनोखी मिसाल की पेश, देखें वीडियो

    अमृतसर : ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वालों के लिए जहां ट्रैफिक पुलिस लोगों को ट्रैफिक नियमों के प्रति जागरूक करने का प्रयास कर रही है। वहीं अमृतसर के ट्रैफिक एजुकेशन सेल के प्रभारी सब इंस्पेक्टर दलजीत सिंह ने लोगों को बदाम बांट कर कहा कि यातायात नियमों के प्रति सुचेत रहे और अपने कागजात घर पर न भूलने के लिए यह अनूठी पहल की गई है।

    जिसे लेकर लोगों द्वारा उनकी प्रशंसा की जा रही है। इस बारे में बात करते हुए अमृतसर ट्रैफिक एजुकेशन सेल के प्रभारी सब इंस्पेक्टर दलजीत सिंह ने कहा कि वे पुलिस ड्यूटी के साथ-साथ समाज सेवा के काम भी करते है। उन्होंने कहा कि आज भी जो लोग अपनी आरसी और लाइसेंस घर पर भूल जाते है, उनको याद दिलाने और याददाश्त बढ़ाने के लिए बादाम बांटे गए।

    जिससे अब लोग ट्रैफिक चेकिंग से जुड़े अपने जरूरी दस्तावेज घर पर नहीं भूलेंगे। इस संबंधी लोगों ने इस उपराले संबंधी प्रशंसा। लोगों ने कहा कि पुलिस अधिकारियों द्वारा किए गए प्रयास सराहनीय है।

  • 25 जुलाई को भाजयुमो 68 विधानसभा क्षेत्रों में निकालेगा मशाल यात्रा

    25 जुलाई को भाजयुमो 68 विधानसभा क्षेत्रों में निकालेगा मशाल यात्रा

    ऊना/सुशील पंडित : भारतीय जनता युवा मोर्चा 26 जुलाई को कारगिल विजय दिवस के अवसर पर पूरे प्रदेश की 68 विधानसभा क्षेत्रों में मशाल यात्रा निकलेगा । युवा मोर्चा के प्रदेश के मुख्य प्रवक्ता एवं अधिवक्ता तथा कारगिल विजय दिवस के प्रदेश संयोजक अजय चौहान ने बताया कि इस दिवस को भाजपा देशभक्ति, राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता के संकल्प के रूप में विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से मनाते आ रहे हैं और यह दिवस पूरे देश के लिए बहुत गर्व का दिन है । चौहान ने बताया कि लगभग 3 महीने तक चले भारत-पाक कारगिल युद्ध के दौरान हमारे वीर सैनिकों ने 26 जुलाई, 1999 को कारगिल में विजय हासिल की थी । उन्होंने कहा कि इस वर्ष कारगिल विजय दिवस की 25वीं वर्षगाँठ है और भारतीय जनता युवा मोर्चा इसको राष्ट्रीय से लेकर प्रदेश और मंडल स्तर तक अनेक कार्यक्रम आयोजित करने जा रहा है ।
    अजय चौहान ने बताया कि भारतीय जनता युवा मोर्चा हिमाचल प्रदेश भी प्रत्येक विधानसभा में मशाल रैलियों का आयोजन करेगा क्योंकि यह कारगिल दिवस की 25वीं वर्षगाँठ है तो 25 जुलाई की शाम से 26 जुलाई की शाम तक 25 घंटे तक विजय दीप किसी प्रमुख स्थान या स्मारक पर प्रज्वल्लित रहेगा ।
    चौहान ने बताया कि युवा मोर्चा इसके साथ साथ कॉलेजों और विश्विद्यालयों के युवाओं और छात्रों की भागीदारी भी सुनिश्चित करेगा ताकि कारगिल विजय के नायकों के प्रति वह अपना स्म्मान व्यक्त कर सकें । इसके साथ ही युद्ध के वीरों को सम्मानित करना तथा कारगिल विजय दिवस की प्रदर्शनी के कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएँगे । अजय चौहान ने कहा कि कारगिल विजय दिवस भारत के उन अद्भुत पराक्रमियों की शौर्य गाथा को सामने लाता है तथा देश की युवा पीढ़ी और देशवासियों के लिए सदैव प्रेरणाशक्ति बने रहेंगे ।
  • Punjab: संदिग्ध परिस्थितियों में युवक का मिला शव

    Punjab: संदिग्ध परिस्थितियों में युवक का मिला शव

    बठिंडाः बहमन से बल्लुआना मार्ग पर रहवाहे के समीप युवक का शव बरामद हुआ है। वहीं युवक के शव मिलने से इलाके में दहशत का माहौल देखा गया। घटना की सूचना मिलते ही समाजसेवी संस्था नौजवान वेलफेयर सोसाइटी बठिंडा के वालंटियर तथा थाना सदर पुलिस मौके पर पहुंची। बताया जा रहा है कि घटना के दौरान मृतक युवक के मुंह से काफी मात्रा में झाग निकली हुई थी।

    मिली जानकारी के अनुसर मृतक के समीप बियर की एक खाली बोतल भी बरामद हुई है, जिसमें जहरीली स्प्रे की दुर्गंध आ रही थी। ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि युवक ने कोई जहरीली वस्तु निगल कर जीवन लीला समाप्त कर ली है। जांच के दौरान मृतक के पास से कोई दस्तावेज बरामद नहीं हुआ। ऐसे में मृतक की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल के मोर्चुरी में पोस्टमार्टम के लिए रखवा दिया है।

  • Jalandhar: सबसे व्यस्त बाजार में स्नेचरों का कारनामा, देखें दिल दहलाने वाली CCTV

    Jalandhar: सबसे व्यस्त बाजार में स्नेचरों का कारनामा, देखें दिल दहलाने वाली CCTV

    जालंधर, ENS: महानगर में सरेआम स्नेचरों द्वारा वारदातों को अंजाम दिया जा रहा है। वहीं कैंचियां बाजा में महिला के साथ स्नेचरों द्वारा वारदात को अंजाम देने का मामला सामने आया है। जहां बाइक सवार स्नेचर महिला से पर्स छीनने की कोशिश की, लेकिन घटना के दौरान महिला बुरी तरह से जमीन पर गिर गई।

    हालांकि इस छीना झपटी में महिला ने पर्स नहीं छोड़ा। घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सीसीटीवी में देखा जा सकता है कि बाजार बंद होने के चलते दिन दहाड़े महिला पैदल किसी काम से जा रही थी। इस दौरान बाइक सवार स्नेचरों ने पीछे से शोर करना शुरू कर दिया। इस दौरान महिला का ध्यान दूसरी ओर गया तो उसके विपरीत बाइक सवार लुटेरों ने उसका पर्स छीनने की कोशिश की। लेकिन इस छीना झपटी के दौरान महिला ने पर्स नहीं छोड़ा।

    घटना के दौरान स्नेचर महिला को जमीन पर गिराकर फरार हो गए। बताया जा रहा है कि इस घटना में महिला को चोटे भी आई है। सीसीटीवी में देखा जा सकता है कि महिला का सिर पत्थर पर लगा। वहीं सिर पकड़ कर महिला बंद दुकान के बाहर बैठ जाती है। वहीं महिला को घायल अवस्था में देख एख सिख व्यक्ति उसके पास आया और उसने महिला का पर्स उठाकर उसे पकड़ाया। वहीं व्यक्ति महिला का हालचाल जानते हुए महिला को ले गया।

  • Chandigarh से Dibrugarh जा रही एक्सप्रेस ट्रेन के डिब्बे पटरी से उतरे, यात्रियों में मचा हड़कंप, देखें वीडियो

    Chandigarh से Dibrugarh जा रही एक्सप्रेस ट्रेन के डिब्बे पटरी से उतरे, यात्रियों में मचा हड़कंप, देखें वीडियो

    गोंडा: उत्तर प्रदेश के गोंडा में चंडीगढ़ से डिब्रूगढ़ जा रही डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस के डिब्बे पटरी से उतर गए। मिली जानकारी के मुताबिक ट्रेन के 10 से 12 डिब्बे पटरी से उतरे है। ट्रेन के पटरी से उतरते ही यात्रियों में हड़कंप मच गया। लोग घबराकर चिल्लाने लगे। ट्रेन के रुकते ही यात्री बाहर निकले। वहीं इस हादसे के बाद गोंडा के पास झिलाही रेलवे स्टेशन के नजदीक डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस डिरेल हो गई है।

    बताया जा रहा हैकि हादसे में ट्रेन का एक एसी कोच बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है। हालांकि, अभी तक इस दुर्घटना में किसी के हताहत होने की कोई जानकारी सामने नहीं आई है। रेलवे विभाग की ओर से घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है।

     

  • कबाड़ के गोदाम में Blast, एक की मौ’त

    कबाड़ के गोदाम में Blast, एक की मौ’त

    जबलपुर : कबाड़ गोदाम में ब्लास्ट से कर्मचारी की मौत हो गई। घटना गुरुवार दोपहर आधारताल इंडस्ट्रियल एरिया की है। कबाड़ रायपुर के एक ठेकेदार से खरीदा गया था। इसमें पेटी में आर्मी के डिफ्यूज बम थे। कर्मचारी राजा चौधरी कबाड़ से भरी पेटी को एक स्थान से दूसरे स्थान रख रहा था, तभी ब्लास्ट हुआ।

    जिस समय ये हादसा हुआ बाकी के कर्मचारी गोदाम के बाहर चाय पीने के लिए गए थे। धमाके की आवाज सुनकर दूसरे कर्मचारी मौके पर पहुंचे और गोदाम मालिक को फोन कर सूचना दी। घायल हालत में राजा को प्राइवेट अस्पताल ले जाया गया। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

    एसपी आदित्य प्रताप सिंह ने बताया गोदाम मालिक कपिल जैन को गिरफ्तार कर लिया गया है। शुरुआती पूछताछ में उसका कहना है कि बुधवार को ही कबाड़ रायपुर से ट्रक में भरकर लाया गया था। बम स्क्वायड ने घटनास्थल की जांच की है। जबलपुर पुलिस अब रायपुर के ठेकेदार से भी संपर्क कर रही है। यह भी जानने की कोशिश कर रही है कि पेटी कॉन्ट्रैक्ट में आखिर कैसे आर्मी के डिफ्यूज बमों को बेचा जा रहा है। घटना के बाद गोदाम को सील कर दिया गया है।

  • Punjab: लंगर बरता रहे सेवादारों पर निहंग बाणे में आए लोगों ने किया हमला, देखें वीडियो

    आनंदपुर साहिबः तख्त श्री केसगढ़ साहिब के लंगर हॉल में लंगर बरता रहे शिरोमणि कमेटी के कर्मचारियों पर निहंग बाने में आए 5 लोगों ने हमला कर दिया। जिससे तीन कर्मचारी घायल हो गए। घायलों को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। तख्त श्री केसगढ़ साहिब के प्रबंधक मलकीत सिंह ने कहा कि लंगर हॉल में कुछ लोग निहंग बनकर आए और सेवादार से बहस करने लगे। सेवादार ने अनुरोध किया कि वह आराम से बात करें। इसी दौरान उन्होंने तलवार से हमला कर दिया। जब अन्य कर्मचारी उन्हें बचाने लगे तो हमलावरों ने उन पर भी हमला कर दिया।

    हमले में तीन कर्मचारी मक्खन सिंह, रतन सिंह और भगवंत सिंह घायल हो गए। इनमें मक्खन सिंह की बांह पर गहरा घाव है, जिसका टांके लगाकर इलाज किया गया है। उन्होंने कहा कि इस संबंध में स्थानीय पुलिस को सूचना दे दी गई है। वहीं एसएचओ दानिशवीर सिंह ने बताया कि मामले में अमृतसर निवासी दलीप सिंह, गुरदासपुर निवासी अमनदीप सिंह, पिपली साहिब के पास हरमनदीप सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है और तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।