कबाड़ के गोदाम में Blast, एक की मौ’त

जबलपुर : कबाड़ गोदाम में ब्लास्ट से कर्मचारी की मौत हो गई। घटना गुरुवार दोपहर आधारताल इंडस्ट्रियल एरिया की है। कबाड़ रायपुर के एक ठेकेदार से खरीदा गया था। इसमें पेटी में आर्मी के डिफ्यूज बम थे। कर्मचारी राजा चौधरी कबाड़ से भरी पेटी को एक स्थान से दूसरे स्थान रख रहा था, तभी ब्लास्ट हुआ।

जिस समय ये हादसा हुआ बाकी के कर्मचारी गोदाम के बाहर चाय पीने के लिए गए थे। धमाके की आवाज सुनकर दूसरे कर्मचारी मौके पर पहुंचे और गोदाम मालिक को फोन कर सूचना दी। घायल हालत में राजा को प्राइवेट अस्पताल ले जाया गया। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

एसपी आदित्य प्रताप सिंह ने बताया गोदाम मालिक कपिल जैन को गिरफ्तार कर लिया गया है। शुरुआती पूछताछ में उसका कहना है कि बुधवार को ही कबाड़ रायपुर से ट्रक में भरकर लाया गया था। बम स्क्वायड ने घटनास्थल की जांच की है। जबलपुर पुलिस अब रायपुर के ठेकेदार से भी संपर्क कर रही है। यह भी जानने की कोशिश कर रही है कि पेटी कॉन्ट्रैक्ट में आखिर कैसे आर्मी के डिफ्यूज बमों को बेचा जा रहा है। घटना के बाद गोदाम को सील कर दिया गया है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *