Punjab: लंगर बरता रहे सेवादारों पर निहंग बाणे में आए लोगों ने किया हमला, देखें वीडियो

आनंदपुर साहिबः तख्त श्री केसगढ़ साहिब के लंगर हॉल में लंगर बरता रहे शिरोमणि कमेटी के कर्मचारियों पर निहंग बाने में आए 5 लोगों ने हमला कर दिया। जिससे तीन कर्मचारी घायल हो गए। घायलों को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। तख्त श्री केसगढ़ साहिब के प्रबंधक मलकीत सिंह ने कहा कि लंगर हॉल में कुछ लोग निहंग बनकर आए और सेवादार से बहस करने लगे। सेवादार ने अनुरोध किया कि वह आराम से बात करें। इसी दौरान उन्होंने तलवार से हमला कर दिया। जब अन्य कर्मचारी उन्हें बचाने लगे तो हमलावरों ने उन पर भी हमला कर दिया।

हमले में तीन कर्मचारी मक्खन सिंह, रतन सिंह और भगवंत सिंह घायल हो गए। इनमें मक्खन सिंह की बांह पर गहरा घाव है, जिसका टांके लगाकर इलाज किया गया है। उन्होंने कहा कि इस संबंध में स्थानीय पुलिस को सूचना दे दी गई है। वहीं एसएचओ दानिशवीर सिंह ने बताया कि मामले में अमृतसर निवासी दलीप सिंह, गुरदासपुर निवासी अमनदीप सिंह, पिपली साहिब के पास हरमनदीप सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है और तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *