Blog
-

जिला सत्तरीय पिपलू मेले की सारी तैयारियां पूर्ण,धूमधाम से मनाया जाएगा पिपलू मेला: एसडीएम मनोज कुमार
मेले में नितिन कुमार, ऋचा शर्मा, गौरव कौंडल, एसी भारद्वाज, कुसुम जस्सी, ममता भारद्वाज मचाएंगे धमाल:रोहित कँवरऊना/ सुशील पंडित: कुटलैहड़ के बड़े ऐतिहासिक जिला स्तरीय तीन दिवसीय पिपलू मेले की सारी तैयारियां पूर्ण कर ली गई है। बड़ी धूमधाम से पिपलू मेला मनाया जाएगा। जिला स्तरीय पिपलू मेले का आयोजन 30 मई से 1 जून तक किया जा रहा है। जानकारी देते हुए पिपलू मेला कमेटी अध्यक्ष एवं एसडीएम बंगाणा मनोज कुमार ने कहा कि तीन दिवसीय ऐतिहासिक पिपलू मेले का शुभारंभ 30 मई को लोक निर्माण, युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री विक्रमादित्य सिंह वत्तौर मुख्यातिथि करेंगे। जबकि कुटलैहड़ विधायक देवेंद्र कुमार भुट्टो कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे और विधायक ज्वालामुखी विधानसभा क्षेत्र संजय रत्न, विधायक गगरेट चैतन्य शर्मा और कार्यकारी उपायुक्त ऊना महेंद्र पाल गुर्जर विशिष्ट अतिथि होंगे। उन्होंने बताया कि समारोह में एसी भारद्वाज, कुसुम जस्सी अपनी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देंगे। इसके अलावा लोक नाटक दहाजा का भी किया जाएगा। एसडीएम ने बताया कि मेले के दूसरे दिन ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरूद्ध सिंह मुख्यातिथि के रूप में शिरकत करेंगे। जबकि कुटलैहड़ विधायक देवेंद्र कुमार भुट्टो कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे और विधायक बडसर विधानसभा क्षेत्र इन्द्र दत्त पाल, विधायक शाहपुर विस केवल सिंह पठानिया, कार्यकारी उपायुक्त ऊना महेंद्र पाल गुर्जर विशिष्ट अतिथि होंगे। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में इंडियन आईडल फेम नितिन कुमार और फोक गायक ऋचा शर्मा अपनी आवाज़ से सुरों का जादू बिखेरेंगे।उन्होंने बताया कि मेले के तीसरे और अंतिम दिन डिप्टी सीएम मुकेश मुख्यातिथि के रूप में शिरकत करेंगे। जबकि कुटलैहड़ विधायक देवेंद्र कुमार भुट्टो कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे और विधायक सुजानपुर विस क्षेत्र राजेंद्र राणा, विधायक हमीरपुर विस आशीष शर्मा, विधायक चिंतपूर्णी सुदर्शन सिंह बबलू, पूर्व विधायक ऊना विस सतपाल सिंह रायजादा, कार्यकारी उपायुक्त महेंद्र पाल गुर्जर (भा.प्र.से) व पुलिस अधीक्षक ऊना अर्जित सेन ठाकुर (भा.पु.से) विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित होंगे। उन्होंने बताया कि सांस्कृतिक प्रस्तुतियों वायस आॅफ पंजाब और सा-रे-गा-मा फेम ममता भारद्वाज मुख्य आकर्षण का केंद्र रहेंगी। -

होटल में सेक्स रैकेट का पर्दाफाश, 14 युवतियां और 16 युवक अरेस्ट…
मऊः यूपी के मऊ में पुलिस ने सेक्स रैकेट का पर्दाफाश किया है। रोडवेज बस स्टेशन के पास एक होटल में छापेमारी के दौरान ये खुलासा हुआ है। होटल के कमरों से 14 युवतियों और 16 युवकों को पकड़ा गया है। पुलिस सभी को कोतवाली ले गई है और पूछताछ की जा रही है।
मामला मऊ जनपद के थाना कोतवाली क्षेत्र में रोडवेज बस स्टेशन के बगल में संचालित होटल से जुड़ा हुआ है। इसको लेकर सीओ सिटी सजय मिश्रा ने बताया कि रेलवे स्टेशन के सामने राधा कृष्ण नाम का होटल है। शनिवार को शिकायत मिली थी कि यहां पर लड़के और लड़कियों से देह व्यापार कराया जा रहा है। पैसा लेकर उनको सारी सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।
इस पर महिला थाना अध्यक्ष, इंस्पेक्टर कोतवाली, दखिनटोला और सरायलखनसी की महिला पुलिसकर्मियों की टीम ने होटल में छापा मारा। इस दौरान 14 लड़कियां, 16 लड़के और कर्मचारी अलग-अलग कमरों से पकड़े गए। कार्रवाई के दौरान टीम ने होटल का रजिस्टर व अन्य चीजें जब्त की हैं।
सीओ सिटी का कहना है कि आरोपियों के खिलाफ आगे की कार्रवाई की जा रही है। इससे पहले भी 31 दिसंबर 2022 को होटल में छापेमारी की गई थी। ताजा मामले में होटल मालिक के खिलाफ भी नियमानुसार कार्रवाई होगी। उधर, इस खुलासे से होटल के आसपास के पूरे इलाके में लोग सन्न हैं।
-

जालंधरः नशीले पदार्थ और अवैध शराब सहित 4 गिरफ्तार
जालंधर/वरुणः देहात पुलिस के अलग-अलग थानों की टीमों ने नशीले पदार्थ और अवैध शराब सहित 4 तसक्तरों को गिरफ्तार किया है। थानो शाहकोट की पुलिस ने नशीली गोलियों सहित 2 तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान जग्ग पुत्र गेला, बलिवंदर सिंह पुत्र अमरदीप सिह दोनों वासी निवासी मोहल्ला डेरीयां के रुप में हुई। थाना प्रभारी बलजीत सिंह ने बताया कि उक्त आरोपियों को 300 नशीली गोलिंयों सहित काबू किया गया है।

इसी तरह थाना फिल्लोर की पुलिस ने एक व्यक्ति को नशीले पदार्थ सहित गिरफ्तार किया गया है। थाना प्रभारी हरिंदर सिहं ने बताया कि अपना चोंकी के इंचार्ज सुखविंदर पाल सिंह और उनकी टीम ने गुरप्रीत पुत्र गोरखा वासी चाहल कलां को 21 ग्राम हैरोइन समेत काबू किया गया।

इसी तरह थाना लोहियां की पुलिस ने अवैध शराब सहित महिल तसकर को गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी यादविंदर सिंह ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर ए.एस.आई कशमीर सिंह ने कंग कलां की रहने वाली सुखजिंदर कौर पत्नी गुरचरन सिंह को 15 हज़ार एम.एल. शराब सहित उसे घर से ही हिरासत में लिया है। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ मुक्दमा दर्ज किया है।
-

ਪੰਜਾਬ : ਪੁਲਿਸ ਦੀ ਗੈਰ-ਕਾਨੂੰਨੀ ਮਾਈਨਿੰਗ ਤੇ ਵੱਡੀ ਕਾਰਵਾਈ, ਜ਼ਬਤ ਕੀਤੀਆਂ ਮਸ਼ੀਨਾਂ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ
ਪਠਾਨਕੋਟ/ਅਨਮੋਲ : ਗੈਰ-ਕਾਨੂੰਨੀ ਮਾਈਨਿੰਗ ਦੇ ਵੱਧ ਰਹੇ ਖਤਰੇ ਦਾ ਮੁਕਾਬਲਾ ਕਰਨ ਦੇ ਯਤਨਾਂ ਤਹਿਤ, ਪਠਾਨਕੋਟ ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਅੱਜ ਬੇਹੜੀਆ ਬਜੁਰਗ ਵਿੱਚ ਸਫਲਤਾਪੂਰਵਕ ਇੱਕ ਅਭਿਆਨ ਚਲਾਇਆ, ਜਿਸਦੇ ਨਤੀਜੇ ਵਜੋਂ ਇੱਕ ਪਾਬੰਦੀਸ਼ੁਦਾ ਖੇਤਰ ਵਿੱਚੋਂ ਦੋ ਭਾਰੀ ਟਰੱਕ ਪੋਕਲੇਨ ਮਸ਼ੀਨਾਂ ਜ਼ਬਤ ਕੀਤੀਆਂ ਗਈਆਂ।
ਇਸ ਸਬੰਧੀ ਜਾਣਕਾਰੀ ਦਿੰਦੇ ਹੋਏ ਥਾਣਾ ਸੁਜਾਨਪੁਰ ਦੇ ਐਸਐਚਓ ਅਨਿਲ ਪਵਾਰ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਇੱਕ ਭਰੋਸੇਯੋਗ ਮੁਖਬਰ ਨੇ ਨਿਊ ਦੁਰਗਾ ਸਟੋਨ ਕਰਸ਼ਰ ਦੇ ਮਾਲਕ ਵੱਲੋਂ ਕੀਤੀਆਂ ਜਾ ਰਹੀਆਂ ਗੈਰ-ਕਾਨੂੰਨੀ ਗਤੀਵਿਧੀਆਂ ਬਾਰੇ ਅਹਿਮ ਜਾਣਕਾਰੀ ਦਿੱਤੀ ਸੀ। ਸ਼ੱਕੀ ਵਿਅਕਤੀ ‘ਤੇ ਇੱਕ ਪੋਕਲੇਨ ਮਸ਼ੀਨ ਦੀ ਵਰਤੋਂ ਕਰਕੇ ਅਤੇ ਕਰੱਸ਼ਰ ਦੇ ਨੇੜੇ ਦੋ ਟਿੱਪਰ ਵਾਹਨਾਂ (ਪੀਬੀ 02 ਡੀਆਰ 9331 ਅਤੇ ਪੀਬੀ 02 ਡੀਆਰ 9431) ਨੂੰ ਚਲਾਉਣ ਦੁਆਰਾ ਗੈਰ-ਕਾਨੂੰਨੀ ਮਾਈਨਿੰਗ ਅਭਿਆਸਾਂ ਵਿੱਚ ਸ਼ਾਮਲ ਹੋਣ ਦਾ ਦੋਸ਼ ਸੀ। ਦੱਸਿਆ ਗਿਆ ਸੀ ਕਿ ਖੁਦਾਈ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਟਿੱਪਰ ਵਾਹਨਾਂ ਰਾਹੀਂ ਮਾਈਨਿੰਗ ਦਾ ਸਾਮਾਨ ਚੋਰੀ ਕੀਤਾ ਜਾ ਰਿਹਾ ਸੀ ਅਤੇ ਸਾਮਾਨ ਆਸ-ਪਾਸ ਦੇ ਇਲਾਕੇ ਵਿੱਚ ਸੁੱਟ ਦਿੱਤਾ ਗਿਆ ਸੀ।
ਦਿੱਤੀ ਸੂਚਨਾ ‘ਤੇ ਤੁਰੰਤ ਕਾਰਵਾਈ ਕਰਦੇ ਹੋਏ ਥਾਣਾ ਸੁਜਾਨਪੁਰ ਦੇ ਇੰਸਪੈਕਟਰ ਅਨਿਲ ਪੋਵਾਰ ਦੀ ਅਗਵਾਈ ਹੇਠਲੀ ਟੀਮ ਨੇ ਪੁਲਸ ਪਾਰਟੀ ਸਮੇਤ ਉਕਤ ਸਥਾਨ ‘ਤੇ ਚੰਗੀ ਤਰ੍ਹਾਂ ਨਾਲ ਛਾਪੇਮਾਰੀ ਕੀਤੀ। ਹਾਲਾਂਕਿ, ਪਹੁੰਚਣ ‘ਤੇ, ਸ਼ੱਕੀ ਲੋਕਾਂ ਨੇ ਰਾਵੀ ਨਦੀ ਦੇ ਖੱਡ ਦੇ ਨੇੜੇ ਚੁਣੌਤੀਪੂਰਨ ਖੇਤਰ ਦਾ ਫਾਇਦਾ ਉਠਾਇਆ ਅਤੇ ਆਪਣੇ ਮਾਈਨਿੰਗ ਵਾਹਨਾਂ ਨੂੰ ਛੱਡ ਕੇ ਭੱਜਣ ਵਿੱਚ ਕਾਮਯਾਬ ਹੋ ਗਏ। ਨਵ ਦੁਰਗਾ ਸਟੋਨ ਕਰੱਸ਼ਰ ਦੇ ਮਾਲਕ ਨੂੰ ਪੁਲਿਸ ਥਾਣਾ ਸੁਜਾਨਪੁਰ, ਪਠਾਨਕੋਟ ਵਿਖੇ ਧਾਰਾ 379 ਆਈ.ਪੀ.ਸੀ. ਅਤੇ ਮਾਈਨਿੰਗ ਐਂਡ ਮਿਨਰਲਜ਼ ਐਕਟ 1957 ਦੀ 21(1) ਤਹਿਤ ਗੈਰ-ਕਾਨੂੰਨੀ ਮਾਈਨਿੰਗ ਦਾ ਮੁਕੱਦਮਾ ਦਰਜ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਹੈ। ਟਰੱਕ ਅਤੇ ਪੋਕਲੇਨ ਮਸ਼ੀਨ ਨੂੰ ਸੁਰੱਖਿਅਤ ਢੰਗ ਨਾਲ ਜ਼ਬਤ ਕਰ ਲਿਆ ਗਿਆ ਹੈ, ਹੋਰ ਜਾਂਚ ਕੀਤੀ ਜਾ ਰਹੀ ਹੈ। ਪਠਾਨਕੋਟ ਪੁਲਿਸ ਸਰਗਰਮੀ ਨਾਲ ਸਾਰੇ ਸੁਰਾਗਾਂ ਦੀ ਪੈਰਵੀ ਕਰ ਰਹੀ ਹੈ ਅਤੇ ਇਸ ਮਾਮਲੇ ਦੀ ਡੂੰਘਾਈ ਨਾਲ ਜਾਂਚ ਕਰ ਰਹੀ ਹੈ। ਜਨਤਾ ਨੂੰ ਅਪੀਲ ਕੀਤੀ ਜਾਂਦੀ ਹੈ ਕਿ ਉਹ ਕਿਸੇ ਵੀ ਵਾਧੂ ਜਾਣਕਾਰੀ ਦੇ ਨਾਲ ਅੱਗੇ ਆਉਣ ਜੋ ਇਸ ਜਾਂਚ ਵਿੱਚ ਸਹਾਇਤਾ ਕਰ ਸਕਦੀ ਹੈ।
-

ਪੰਜਾਬ : ਬੈਰਾਜ ਔਸ਼ਦੀ ਪਰਿਵਾਰਾਂ ਵਿੱਚ ਸਰਕਾਰ ਖਿਲਾਫ ਪਾਇਆ ਜਾ ਰਿਹਾ ਰੋਸ਼, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ
ਬਟਾਲਾ : ਜਿਨ੍ਹਾਂ ਦੀਆਂ ਜ਼ਮੀਨਾਂ ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਵਲੋਂ ਬੈਰਾਜ ਡੈਮ ਦੇ ਵਿਚ ਐਕਵਾਇਰ ਕੀਤੀਆਂ ਗਈਆਂ ਸਨ ਊਨਾ ਨੂੰ ਜਮੀਨਾਂ ਦੇ ਬਦਲੇ 227 ਬੈਰਾਜ ਔਸ਼ਦੀਆਂ ਨੂੰ ਨੌਕਰੀਆਂ ਦਿਤੀਆਂ ਗਈਆਂ ਸੀ। ਮਗਰ 10 ਸਾਲ ਨੌਕਰੀ ਕਰਨ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਵਲੋਂ 32 ਬੈਰਾਜ ਔਸ਼ਦੀਆਂ ਨੂੰ ਨੌਕਰੀ ਤੋ ਕਡ ਦਿਤਾ ਗਿਆ, ਜਿਸਦੇ ਚਲਦੇ ਔਸ਼ਦੀ ਪਰਿਵਾਰਾਂ ਵਿਚ ਰੋਸ਼ ਦੇਖਣ ਨੂੰ ਮਿਲ ਰਿਹਾ ਹੈ।
ਸਾਡੀ ਚੈਨਲ ਦੀ ਟੀਮ ਵਲੋਂ ਔਸ਼ਦੀ ਪਰਿਵਾਰ ਜਿਨ੍ਹਾਂ ਨੂੰ ਨੌਕਰੀ ਤੋਂ ਕਡ ਦਿੱਤਾ ਗਿਆ ਸੀ ਉਨ੍ਹਾਂ ਦੇ ਘਰ ਪਿੰਡ ਮੈਟੀਕੋਟ ਵਿਖੇ ਦੌਰਾ ਕੀਤਾ ਤੇ ਘਰਦੀਆਂ ਨਾਲ ਗੱਲਬਾਤ ਵੀ ਕੀਤੀ ਗਈ। ਉਨਾਂ ਘਰ ਜਦ ਸਾਡੀ ਟੀਮ ਪੁੱਜੀ ਤਾਂ ਵੇਖਿਆ ਕਿ ਨੌਕਰੀ ਜਾਣ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਪੂਰਾ ਪਰਿਵਾਰ ਗ਼ਮ ਦੇ ਵਿਚ ਡੁਬਾ ਪਿਆ ਸੀ। ਘਰ ਵਿਚ ਸੰਨਾਟਾ ਪਸਰਿਆ ਹੋਇਆ ਸੀ। ਜਦ ਸਾਡੀ ਗੱਲਬਾਤ ਘਰਦੀਆਂ ਨਾਲ ਹੋਈ ਤਾਂ ਉਨ੍ਹਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਸਾਡੀਆਂ ਜਮੀਨਾਂ ਬੈਰਾਜ ਦੇ ਵਿਚ ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਵਲੋਂ ਐਕਵਾਇਰ ਕੀਤੀਆਂ ਗਈਆਂ ਸੀ। ਜਿਸਦੇ ਬਾਅਦ ਸਾਡੇ ਕਾਗਜ ਪੱਤਰ ਹਰ ਪਹਿਲੂ ਤੋਂ ਜਾਂਚ ਕਾਰਨ ਤੋਂ ਬਾਦ ਡੈਮ ਵਿਚ ਤਕਰੀਬਨ 227 ਡੈਮ ਔਸ਼ਦੀਆਂ ਨੂੰ ਨੌਕਰੀ ਤੇ ਰੱਖਿਆ ਗਿਆ ਸੀ। ਮਗਰ ਹੁਣ 10 ਸਾਲ ਬੀਤ ਜਾਣ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਬਿਨਾਂ ਕਿਸੇ ਨੋਟਿਸ 32 ਬੈਰਾਜ ਔਸ਼ਦੀਆਂ ਨੂੰ ਨੌਕਰੀ ਤੋਂ ਕਢ ਦਿੱਤਾ ਗਿਆ। ਜਿਸਦੇ ਚਲਦੇ ਉਨ੍ਹਾਂ ਦੇ ਘਰ ਦੇ ਹਾਲਾਤ ਦਿਨ ਬ ਦਿਨ ਮਾੜੇ ਹੁੰਦੇ ਜਾ ਰਹੇ ਹਨ। ਉਨਾਂ ਕੋਲ ਇਸ ਨੌਕਰੀ ਤੋਂ ਇਲਾਵਾ ਰੋਜ਼ੀ-ਰੋਟੀ ਦਾ ਕੋਈ ਹੋਰ ਸਾਧਨ ਨਹੀਂ ਹੈ। ਸਰਕਾਰ ਵਲੋਂ ਦਿਤੀ ਜਾਂਦੀ ਤਨਖਾਹ ਤੇ ਨਿਰਭਰ ਸੀ ਮਗਰ ਤਨਖਾਹ ਬੰਧ ਹੋਣ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਘਰ ਦੇ ਹਾਲਾਤ ਮਾੜੇ ਹੁੰਦੇ ਜਾ ਰਹੇ ਹਨ। ਪਰਿਵਾਰ ਨੇ ਸਰਕਾਰਾਂ ਤੋਂ ਅਪੀਲ ਕੀਤੀ ਹੈ ਕਿ ਉਨ੍ਹਾਂ ਨੂੰ ਦੋਬਾਰਾ ਨੌਕਰੀਆਂ ਤੇ ਬਹਾਲ ਕੀਤਾ ਜਾਵੇ ਤਾਂਕਿ ਉਹ ਉਜੜਨ ਤੋਂ ਬਚ ਸਕਣ।
-

जालंधर: स्टूडेंटस से परेशान होकर Deaf & Dumb स्कूल की छात्रा ने की आत्महत्या, देखें वीडियो
जालंधर, वरुण/हर्ष : थाना 8 के अंतर्गत आने प्रीत नगर से बड़ी खबर सामने आई है। जहां Deaf & Dumb स्कूल में पढ़ने वाली 17 वर्षीय लड़की ने फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। मृतक की पहचान प्रीत नगर निवासी स्वीटी के रूप में हुई है। मृतक के परिवारिक सदस्यों ने आरोप लगाते हुए कहा कि उनकी लड़की Deaf & Dumb स्कूल में पढ़ती थी। जहां उसे 2 महीने से लड़कों द्वारा परेशान किया जा रहा था। इस मामले की शिकायत उन्होंने स्कूल के प्रिंसिपल से भी की थी, लेकिन प्रिंसिपल ने इस मामले को अपने लेवल पर ही ख़त्म कर दिया था। इस विवाद के बाद से ही लड़की परेशान रहने लगी थी।
एनकाउंटर न्यूज़ के पत्रकार से बात करते हुए परिजनों ने कहा कि स्कूल के होस्टल से उसे लेकर आए तो वह किसी से बात नहीं कर रही थी और लड़कों द्वारा तंग परेशान करने के बाद वह मानसिक तौर से परेशान रहती थी। जिसके चलते आज उसने यह खौफनाक कदम उठाते हुए अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। वहीं दूसरी तरफ़ मौक़े पर पहुंची थाना 8 की पुलिस ने शव को क़ब्ज़े में लेकर सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई है। हालांकि इस मामले को लेकर आज छुट्टी के कारण स्कूल के प्रिंसिपल का कोई बयान सामने नहीं आया है। अगर वह भी अपना पक्ष रखेंगे तो उसे प्रमुखता से प्रकाशित किया जाएगा।
-

भारतीय जनता पार्टी आईटी सेल की मंडल स्तरीय बैठक आयोजित
ऊना/सुशील पंडित : भारतीय जनता पार्टी आईटी सेल की मंडल स्तरीय बैठक रविवार को भाजपा कार्यालय में आयोजित की गई इस मौके पर विधायक सतपाल सिंह सत्ती भाजपा के मंडल अध्यक्ष हरपाल गिल और, जिला अध्यक्ष मनोहर लाल शर्मा, जिला महामंत्री शाम मिन्हास और राजकुमार पठानिया, ऊना मंडल के महामंत्री अशोक धीमान ,आईटी सेल के मंडल संयोजक चंदन कालिया समेत अन्य कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। इस मौके पर सतपाल सिंह सत्ती ने युवा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि आईटी के माध्यम से केंद्र सरकार की जन हितैषी नीतियों का प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि एक तरफ भाजपा विकास को अभिमान देते हुए देश को आगे ले जा रही है वहीं दूसरी तरफ प्रदेश में करीब 6 माह पूर्व बनी कांग्रेस की सरकार हर वर्ग को प्रताड़ित करने का काम कर रही है।
उन्होंने कहा कि प्रदेश भर में विकास कार्य पूरी तरह से ठप हो चुके हैं, प्रदेश में माफिया राज बढ़ता जा रहा है, अपराधी बेलगाम घूम रहे हैं खनन माफिया गोरखधंधे को अंजाम दे रहा है पुलिस और प्रशासन मूकदर्शक बने बैठे हैं। सतपाल सिंह सत्ती ने कहा कि सरकार का रौब दिखाकर डॉक्टरों को धमकाने का काम किया जा रहा है कांग्रेस से जुड़े लोगों की दवाएं लिखने के लिए बाध्य किया जा रहा है ऐसा नहीं करने की सूरत में उन्हें तबादलों की धमकी दी जा रही है। विधायक सतपाल सिंह सत्ती ने कहा कि प्रदेश सरकार की तमाम नाकामियों और माफिया के साथ बढ़ती सांठगांठ को आईटी के माध्यम से जनता के सामने रखा जाएगा। तूने कहा कि अधिक से अधिक युवाओं को भी पार्टी में जोड़ने के लिए आईटी सेल को अभी से प्रयास करने होंगे।
-

श्रीहरि ओम योगा सोसाईटी ने वीर सावरकर जयन्ती पर किया किशेष योग शिविर का आयोजन
बददी / सचिन बैंसल : बद्दी की योग में अग्रणी सामाजिक संस्था श्रीहरि ओम योगा सोसाईटी ने वीरसावरकर जयन्ती के उपलक्ष्य पर विशेष योग शिविर का आयोजन किया । जिसमें किशोर योगा एकेडमी के संचालक किशोर ठाकुर ने विश्व योग दिवस प्रोटोकॉल का अभ्यास करवाया । उन्होंने कहा कि यह अभ्यासक्रम आठ वर्ष से लेकर अस्सी वर्ष तक की आयु को ध्यान में रखकर डिजाईन किया गया है । जिसे सभी बडी ही आसानी से कर सकते हैं और अपने जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाकर जीवन भर सुखी और स्वास्थ जीवन यापन कर सकते हैं । उन्होंने कहा कि आज की व्यस्त जीवन शैली में हर व्यक्ति तनाव और स्ट्रेस से ग्रसित है जिसके कारण युवा अवस्था में ही लोगों को आर्ट स्ट्रोक हो रहे हैं और कई बार तो स्टेज पर डांस करते हुए अथवा ट्रेड मिल पर व्यायाम करते हुए हार्ट अटैक के कारण मृत्यु हो रही है । इसलिए साधारण योगासन और प्राणायाम से इन सभी प्रकार की लाईफ स्टाईल बिमारियों से बच सकते हैं । उन्होंने कहा कि इस वर्ष 21 जून को पूरे विश्व में नौवां अर्न्तराष्ट्रीय योग दिवस बडी धूम धाम के साथ मनाया जा रहा है जिसमें बीबीएम क्षे़त्रा हर घर तक हमें योग के प्रकाश को पहुंचाना है ।
योग सत्रा के उपरान्त आये हुए सभी स्वास्थ्य साधकों ने सर्व प्रथम वीरसावरकर की मूर्ति पर पुष्प अर्पित किए तथा उन्हें श्रद्वांजलि दी। श्रीहरि ओम योगा सोसाईटी के महामन्त्राी कुलवीर सिंह आर्य ने वीर सावरकर की जयन्ती के अवसर पर कि वीर सावरकर ने ही राष्ट्रध्वज तिरंगे के बीच में धर्मचक्र लगाने का सर्वप्रथम सुझाव दिया था, जिसे राष्ट्रपति डा. राजेन्द्र प्रसाद ने मान्य किया । उन्होंने कहा कि वह एक ऐसे क्रांतिकारी नेता थे जिन्होंने राष्ट्र के सर्वांगीण विकास का चिंतन किया, वे एक ऐसे प्रथम राजनीतिक बंदी थे, जिन्हें विदेशी (फ्रांस) भूमि पर बंदी बनाने के कारण हेग के अंतरराष्ट्रीय न्यायालय में मामला पहुंचा और बंदी जीवन समाप्त होते ही उन्होंने अस्पृश्यता आदि कुरीतियों के विरुद्व आंदोलन शुरू किया ।
श्रीहरि ओम योगा सोसाईटी के अध्यक्ष डा़ श्रीकान्त शर्मा ने कहा कि वीर सावरकर पहले ऐसे भारतीय विद्यार्थी थे, जिन्होंने इंग्लैंड के राजा के प्रति वफादारी की शपथ लेने से मना कर दिया था, वे पहले ऐसे भारतीय राजनीतिज्ञ थे जिन्होंने सर्वप्रथम विदेशी वस्त्रों की होली जलाई । और ऐसे पहले स्नातक थे, जिनकी स्नातक की उपाधि को स्वतंत्रता आंदोलन में भाग लेने के कारण अंग्रेज सरकार ने उनकी डिग््री को वापस ले लिया । उन्होंने कहा कि ऐसे वीर पुरूष और स्वतन्त्राता सेनानीयों की जीवन गाथायें हमें आने वाली पीढियों को अवश्य पढनी चाहिए जिससे उनके अंदर आजादी की सही किमत सदैव जिन्दा रहे । इस अवसर पर योगा सोसाईटी कार्यकर्ताओं सहित अन्य सामाजिक संस्थाओं के पदाधिकारियों के इलावा सैकडों गणमान्य लोग उपस्थित रहे ।
-

बद्दी विश्वविद्यालय में नये सत्रा 2023-24 के प्रोस्पेक्ट का अनावरण
यूनिर्वसीटी डीन डा. रवनीश मिश्रा और परीक्षा नियंत्राक डा. गीना शर्मा विशेष तौर पर रहे उपस्थित
बददी / सचिन बैंसल : रवीवार को बद्दी विश्वविद्यालय में नये सैक्षणिक सत्रा 2023-24 के प्रोस्पैक्ट का अनावरण सेमीनार हॉल में किया गया । जिसमें डीन डा. रवनीश मिश्रा, परीक्षा नियंत्राक डा. गीना शर्मा, फेकल्टी अलका शर्मा, अनुपमा, अनिता, भूपिन्द्र, देवेन्द्र चौधरी सहित आस पास की आधा दर्जन पंचायतो के प्रतिनिधि सम्मिलित हुए । आये हुए सभी अतिथियों को बद्दी विश्वविद्यालय की ओर से सम्मान चिन्ह देकर सम्मानित किया गया ।
कार्यक्रम के दौरान डा. रवनीश मिश्रा ने 2023-24 सत्रा की जानकारी देते हुए कहा कि हमारी यूनिवर्सीटी हिमाचल की पहली नीजि संस्थाओं में से एक है और पिछले 20 वर्षों से लगातार नये आयाम स्थापित कर रही है । उन्होंने कहा कि हमारा उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रा के दूर दराज इलाके में पढ रहे विद्यार्थीयों को उच्च शिक्षा प्रदान करना है । हमारा लक्ष्य उनके सपनों को पूरा करना है । उन्होंने कहा कि हमारा छात्रा ही हमारा किंग है । यहां पर सरकार द्वारा प्रायोजित सभी प्रकार की स्कालरशिप छात्रों को प्रदान की जाती है इसके इलावा बी.टेक इलैक्ट्रीकल स्ट्रीम के विद्यार्थीयों को विशेष तौर पर एक वर्ष की स्टडी के उपरान्त ही बददी की विभिन्न कम्पनियों में हर महीने 15 दिन का व्यावहारिक ज्ञान के साथ साथ ट्रेनिंग भी उपलब्ध करवाई जाती है । जिसके बदले में उन्हें अच्छा स्टाईफंड तो मिलता ही है साथ में डिग्री पूरी करने के प्श्चात् तीन वर्ष का अच्छा खासा अनुभव भी हासिल होता जाता है जोकि अनके कैरियर में मील का पत्थर साबित होता है । उन्होंने कहा कि हिमाचल में ड्रग पार्क और डिवाईस पार्क आने से अगले चार-पंाच वर्षों में नौकरियां का पिटारा खुलने वाला है उसी के मद्देनजर यहां पर अनेक प्रकार के कोर्स संचालित किए जा रहे हैं । इस दौरान द्वितिय व तृतीय वर्ष के छात्रों ने भी अपने अनुभव सांझा किए ।
स्थानीय प्रचायत प्रतिनिधि के सवाल पुछने पर कि क्या यहां की पंचायत के निवासियों के बच्चों को फीस में कोई विशेष प्रकार की छुट का प्रावधान किया गसा है, इसके जवाब में उन्होंने कहा कि यदि स्थानीय पंचायत प्रतिनिधि किसी भी बच्चे की अनुशंसा करते हैं तो प्रशासन की ओर से विशेष छुट दी जा सकती है बशर्ते बच्चों में अपने विषय के प्रति गहरी लग्न और पढ़ने की गम्भीरता हो ।
-

56 पात्र विधवा महिलाओं को 1.26 लाख रुपए का निशुल्क राशन वितरित
राष्ट्रीय संत बाबा बाल जी महाराज ने द्वीप प्रजवल्लित कर कार्यक्रम की शुरुआत
ऊना/ सुशील पंडित : हिमोत्कर्ष अमोदनी राशन वितरण प्रकल्प के तहत बेसहारा महिलाओं को स्थानीय बचत भवन में राशन वितरण किया गया। कार्यक्रम में 56 पात्र विधवा महिलाओं को 1.26 लाख रुपए का निशुल्क राशन वितरित किया गया। कार्यक्रम में राष्ट्रीय संत बाबा बाल जी महाराज ने मुख्य अतिथि के रुप में शिरकत की। जबकि एसडीएम ऊना विश्व मोहन चौहान विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। राष्ट्रीय संत बाबा बाल जी महाराज ने द्वीप प्रजवल्लित करके कार्यक्रम की शुरुआत हुई। राष्ट्रीय संत बाबा बाल जी महाराज ने कहा कि हिमोत्कर्ष परिषद समाज सेवा के विभिन्न प्रकल्पों को चला रही है। उन्होंने दान की महत्ता बताते हुए लोगों को दान करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि दान करने से मनुष्य के जन्म-जन्मांतरों के पाप कट जाते है। मनुष्य को अपने साम्मथ्र्य के अनुसार दान अवश्य करना चाहिए। उन्होंने अन्न दान को सर्वोत्तम दान बताया। उन्होंने कहा कि अगर मनुष्य किसी भूखे को रोटी,प्यासे को पानी तथा नंगे को कपड़े दान करता है तो उसे घर बैठे ही 68 तीर्थो की यात्रा का फल मिलता है।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए एसडीएम ऊना विश्व मोहन चौहान ने हिमोत्कर्ष के सेवा कार्यो की सराहना की। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार विधवा महिलाओं के लिए अनेक जनकल्याणकारी योजनाएं चला रही है। वहीं जिला प्रशासन ऊना ने भी चिंतपूर्णी मंदिर ट्रस्ट के माध्यम से विधवा महिलाओं के कल्याण के लिए योजनाएं शुरू की है। उन्होंने महिलाओं को स्वयं सहायता समूहों के साथ जुडऩे का भी आहवान किया।हिमोत्कर्ष प्रदेशाध्यक्ष जितेंद्र कंवर ने कहा कि राशन वितरण कार्यक्रम के तहत इस वर्ष 56 मेहनतकश विधवाओं का चयन किया गया था। जिन्हें एक वर्ष के लिए परिषद द्वारा हर माह 750 रुपए का राशन दिया जाना है। इसी प्रकल्प के तहत रविवार को आयोजित इस कार्यक्रम में अप्रैल, मई व जून माह के राशन के रुप में प्रत्येक महिला को 2250 रुपए का राशन प्रदान किया गया। उन्होंने कहा कि हिमोत्कर्ष परिषद का यह प्रकल्प 11वें वर्ष में ंप्रवेश कर रहा है। इससे पहले परिषद ने पिछले दस सालों में 575 महिलाओं को करीब 40 लाख रुपए का राशन वितरित किया है। जितेंद्र कंवर ने कार्यक्रम में मौजूद महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया। महिलाओं का शिक्षित व आत्मनिर्भर होना बहुत जरूरी है। जितेंद्र कंवर ने कहा कि ये प्रकल्प संस्था के दानी सज्जनों के सहयोग से चल रहा है। जिसके लिए दानवीर सज्जनों का संस्था आभार जताती है। कार्यक्रम का मंच संचालन करते हुए कर्णपाल सिंह मनकोटिया ने हिमोत्कर्ष संस्था के अन्य सामाजिक कार्यो के बारे में भी जानकारी दी।इन्होंने दिया सहयोग
राष्ट्रीय संत बाबा बाल जी महाराज, पूर्व विधायक ओपी रत्न,रविंद्रनाथ डोगरा, ओंकारचंद शर्मा, जितेंद्र कंवर,रमा कंवर, डा.जगदीश्वर कंवर, दीपशिखा कौशल, अवतार सिंह सैणी, राजेंद्र शर्मा, पूजा कपिला, मनोज कुमार, मनोज कंवर, कल्याण चंद, शिव शशि कंवर, अक्षय कौशल, विजय कुमार आंगरा, विजय लखनपाल, शशि शर्मा, कुलदीप सिंह दयाल, यशपाल सिंह ठाकुर, प्राण शर्मा ट्रस्ट, कर्णपाल सिंह मनकोटिया, रविंद्र मेहता, रेणू मेहता, शेषपाल सिंह, जयगोपाल शर्मा, नरेंद्रजीत सिंह राणा, रामनारायण, बाल किशन शर्मा, डा. जागृति दत्ता, बीके धीमान, कृष्णपाल सूद, कमला देवी, ज्योति लुंबा, रजनीश लुंबा,रोशनलाल शर्मा ट्रस्ट,प्रवीण बाला, एचएन सेठी, सुरेंद्र कपिला, रेखा जसवाल, दर्शन सिंह, इंद्रजीत सिंह, महिंद्र वर्मा, अजय शर्मा,मेघा ओहरी,मीनाक्षी सिंह,संदीप महाजन, मीना शर्मा, गायत्री शर्मा, सुरेश शर्मा, सतीश शर्मा, सविता कौशल, सुरेश शर्मा, सोमनाथ कौशल, अवतार सैणी, राजपाल रत्न, संजीव कौल, शकुतंला देवी, दीपम सैणी, अमित अरोड़ा, राजकंवल सिंह,कर्नल तरसेम सिंह जसवाल,डा.इंदु शर्मा, डा. शिवपाल कंवर, कृष्णपाल शर्मा, सतीश लटठ व अन्य दानी सज्जनों ने संस्था को अमोदनी प्रकल्प में आर्थिक सहयोग किया है।कार्यक्रम में हिमोत्कर्ष महासचिव डा.रविंद्र सूद,ठाकुर यशपाल सिंह,नरेश सैणी,जिलाध्यक्ष कर्णपाल मनकोटिया, डा. शिवपाल कंवर, डा. जगदीश्वर कंवर, शिव शशि कंवर,सुरेश शर्मा,पूजा कपिला,मंजू मनकोटिया, केपी सूद,डा.सतीश शर्मा,अशोक ऐरी,रमा कंवर, अजय ठाकुर,वीके धीमान, एमएम गर्ग, मुनिंद्र अरोड़ा, मनमीत सिंह,निशांत चौधरी,मीना ठाकुर,रंजू देवी,राज कुमार पठानिया,रविंद्र डोगरा,विजय साहनी, रजनीश लूंबा, रजनीश डोगरा, सरदार ज्ञान सिंह, ईशान ऐरी, सतीश, रंजीत, सुधीर चौधरी, अशोक कुमार, राजन पुरी, दीपक, सिम्मी चौधरी,सुरेश कुमार शर्मा,राघव शर्मा, नरेंद्रजीत राणा, सहित अन्य लोग उपस्थित थे।