Blog

  • कांग्रेस को बड़ा झटकाः पूर्व केंद्रीय मंत्री का बेटा भाजपा में हुआ शामिल

    कांग्रेस को बड़ा झटकाः पूर्व केंद्रीय मंत्री का बेटा भाजपा में हुआ शामिल

    नई दिल्ली : कांग्रेस नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री एके एंटनी के बेटे अनिल एंटनी आज बीजेपी में शामिल हो गए। अनिल एंटनी, जो कि केरल के कांग्रेस नेता थे, ने साल 2002 के गुजरात दंगों और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर बीबीसी की डॉक्यूमेंट्री को लेकर हुए विवाद के बाद जनवरी में कांग्रेस छोड़ दी थी। भाजपा नेता पीयूष गोयल, वी मुरलीधरन और पार्टी की केरल इकाई के प्रमुख के सुरेंद्रन ने आज एक औपचारिक कार्यक्रम में पूर्व कांग्रेस नेता का अपनी पार्टी में स्वागत किया।अनिल एंटनी ने आज संवाददाताओं से कहा, “हर कांग्रेस कार्यकर्ता का मानना है कि वे एक परिवार के लिए काम कर रहे हैं, लेकिन मेरा मानना था कि मैं कांग्रेस के लिए काम कर रहा हूं।” उन्होंने कहा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पास बहु-ध्रुवीय दुनिया में भारत को अग्रणी स्थान पर लाने का बहुत स्पष्ट दृष्टिकोण है।”

    अनिल एंटनी ने कहा कि, ”मेरा विश्वास है कि धर्म रक्षति रक्षत। आजकल कांग्रेस के कई कार्यकर्ता मानते हैं कि उनका धर्म एक परिवार के लिए काम करना है लेकिन मेरा मानना है कि राष्ट्र के लिए काम करना है। प्रधानमंत्री जी के पास भारत को प्रसिद्ध बनाने के लिए एक अच्छी दृष्टिकोण है। नड्डा, अमित शाह के पास समाज में अच्छा काम करने की इच्छाशक्ति है। मैं राष्ट्र को सुदृढ़ बनाने के लिए काम करूंगा।” अनिल एंटनी ने कहा कि, ”मैं अपने पिता एके एंटनी का बहुत सम्मान करता हूं। पूरा परिवार मेरे साथ है। इस पर कोई राजनीतिक बात नहीं कहना चाहता लेकिन मैं उनसे बहुत प्यार करता हूं।”

    पार्टी छोड़ने से पहले अनिल एंटनी केरल में कांग्रेस का सोशल मीडिया सेल चलाते थे। उन्होंने पार्टी छोड़ने से पहले बीबीसी की डॉक्यूमेंट्री को “भारत के खिलाफ पक्षपातपूर्ण” कहा था। कांग्रेस ने पीएम मोदी पर हमला करने के लिए डॉक्यूमेंट्री का हवाला दिया था। डॉक्यूमेंट्री में उन पर भारतीय राजनीति में विपक्ष के स्थान को कम करने के लिए सुनियोजित चाल चलने का आरोप लगाया गया था। अनिल एंटनी ने स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी से एमएससी और कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग त्रिवेंद्रम से बीटेक किया है। राजनीति के अलावा सामाजिक कार्य में उनकी खास रुचि है। बीजेपी नेता पीयूष गोयल ने आज संवाददाताओं से कहा, “अनिल एंटनी एक बहुआयामी व्यक्तित्व हैं। जब मैंने अनिल एंटनी जी की साख देखी तो मैं बहुत प्रभावित हुआ।”

    पीयूष गोयल ने कहा, “सतत विकास पर उनके विचार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विचारों के समान हैं।” उन्होंने कहा, “हमें विश्वास है कि वे बहुत सक्रिय भूमिका निभाते रहेंगे और दक्षिण भारत में भाजपा के पदचिह्न को बढ़ाने में मदद करेंगे।” अनिल एंटनी का भाजपा में शामिल होना कांग्रेस के लिए एक बड़ा झटका है क्योंकि उनके पिता पार्टी के दिग्गज और वफादार हैं। वे रक्षा मंत्री भी रह चुके हैं। बीजेपी को उम्मीद है कि अनिल एंटनी केरल में अपनी उपस्थिति का विस्तार करने में सक्षम होंगे और एक बड़े वोट बैंक, विशेष रूप से ईसाइयों का समर्थन जुटाएंगे।

  • मासूम बच्ची के खाते से डाकपाल ने उड़ाए पैसे, विभाग ने किया सस्पेंड

    मासूम बच्ची के खाते से डाकपाल ने उड़ाए पैसे, विभाग ने किया सस्पेंड

    चंबा: हिमाचल प्रदेश के जिला चंबा में डाक विभाग ने डाकपाल के खिलाफ कार्रवाई करते हुए सस्पेंड कर दिया। धोखाधड़ी मामले में उसके खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज करके आगामी कर्रवाही शुरू कर दी है। दरअसल, डाकपाल ने एक दिव्यांग बच्ची के खाते से पेंशन निकाल ली। डाक विभाग के इस कदम से स्पष्ट होता है कि वे ऐसे कार्यवाई के विरोध में हैं और उन्हें इस मामले की गंभीरता को समझते हुए कार्रवाई करनी चाहिए। इस मामले में पुलिस केस दर्ज करना बहुत जरूरी है ताकि दोषी को सजा मिल सके और ऐसी घटनाएं न हों जो विशेष रूप से दिव्यांग बच्चियों और लोगों को हानि पहुंचाती हैं।

    डाक विभाग की जांच से यह सुनिश्चित होना चाहिए कि इस तरह की घटनाएं अब और नहीं होंगी और लोगों के विश्वास को फिर से जीता जा सके। सरकार को ऐसी घटनाओं पर नजर रखना चाहिए और सख्त कार्रवाई करनी चाहिए ताकि ऐसे अपराधों को कम किया जा सके। दिव्यांग बच्ची के खाते से पेंशन के पैसे निकालने की वजह से उसके परिजनों को इस समस्या का समाधान ढूँढने के लिए इतनी मुश्किलें झेलनी पड़ रही हैं। इस मामले को गंभीरता से लेना चाहिए और उचित कार्रवाई की जानी चाहिए। आपके द्वारा उल्लिखित चाइल्ड लाइन और SDM ने शिकायत को संभाला है और मामले की जांच करने के लिए एक मांग की गई है।

    आपके पास यदि इस मामले की कोई अधिक जानकारी हो तो आप संबंधित अधिकारी से संपर्क कर सकते हैं। इस तरह के मामलों में, आमतौर पर अधिकारी एक जांच करते हैं और अगर कोई भ्रष्टाचार या अनुचितता मिलती है तो उचित कार्रवाई की जाती है। दिव्यांग बच्ची के परिजनों को सब्र रखना और इस मामले की जांच की उम्मीद करना चाहिए। डाक विभाग ने इस मामले को गंभीरता से लिया और जल्द से जल्द कार्रवाई की। सुनिश्चित किया जाना चाहिए कि ऐसी घटनाएं फिर से नहीं होती हैं। दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करना बहुत जरूरी है ताकि आम लोगों का भरोसा बना रहे। इस मामले में शिकायत करने वाले परिजनों को भी सलाम है जिन्होंने इस मामले को उजागर करने में मदद की।

  • ਪੰਜਾਬ: ਬਟਾਲਾ ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਵੱਡੀ ਮਾਤਰਾ ਵਿੱਚ ਨਸ਼ੀਲੇ ਪਦਾਰਥਾਂ ਨੂੰ ਕੀਤਾ ਨਸ਼ਟ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਪੰਜਾਬ: ਬਟਾਲਾ ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਵੱਡੀ ਮਾਤਰਾ ਵਿੱਚ ਨਸ਼ੀਲੇ ਪਦਾਰਥਾਂ ਨੂੰ ਕੀਤਾ ਨਸ਼ਟ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਬਟਾਲਾ : ਪੰਜਾਬ ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਨਸ਼ੇ ਦੇ ਖਿਲਾਫ ਕਾਰਵਾਈ ਕਰਦੇ ਹੋਏ 114 ਐਨਡੀਪੀਐਸ ਕੇਸਾਂ ਦੇ ਮੁਕੱਦਮੇ ਦਾ ਨਿਪਟਾਰਾ ਕੀਤਾ ਹੈ । ਅੱਜ ਬਟਾਲਾ ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਬਰਾਮਦ ਕੀਤੇ ਨਸ਼ੀਲੇ ਪਦਾਰਥਾਂ ਨੂੰ ਖੰਨਾ ਪੇਪਰ ਮਿੱਲ ਅੰਮਿ੍ਤਸਰ ਵਿਖੇ ਨਸ਼ਟ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਹੈ। ਬਟਾਲਾ ਪੁਲਿਸ ਵੱਲੋਂ 114 ਐਨਡੀਪੀਐਸ ਕੇਸਾਂ ਦੇ ਮੁਕੱਦਮੇ ਦਾ ਨਿਪਟਾਰਾ ਕਰਦੇ ਹੋਏ, 1.3 ਕਿਲੋਗ੍ਰਾਮ ਹੈਰੋਇਨ, 7.1 ਕਿਲੋ ਭੁੱਕੀ, 10.5 ਕਿਲੋ ਨਸ਼ੀਲਾ ਪਾਊਡਰ, 19 ਨਸ਼ੀਲੀਆਂ ਬੋਤਲਾਂ, 2 ਕਿਲੋ ਭੰਗ, 11553 ਗੋਲੀਆਂ ਅਤੇ ਟੀਕੇ ਖੰਨਾ ਪੇਪਰ ਮਿੱਲ ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ ਵਿਖੇ ਨਸ਼ਟ ਕੀਤੇ।

  • स्कूल में दाखिला करवाकर लौट रहे 4 वर्षीय बच्चे की सड़क हादसे में मौत

    स्कूल में दाखिला करवाकर लौट रहे 4 वर्षीय बच्चे की सड़क हादसे में मौत

    ऊनाः हिमचल प्रदेश के जिला ऊना के दायरे में आने वाले बहड़ाला में एक दर्दनाक सड़क हादसा पेश आया हुआ है। जहां पर एक चार वर्षीय मासूम बच्चे की मौत हो गई है। वहीं बच्चे की मां गंभीर रूप से घायल हो गई है। उधर पुलिस को हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने बच्चे के शव को आपने कब्जे में लेकर आगामी कर्रवाही शुरू कर दी है।

    पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार रूबाना खातून वीरवार सुबह बहडाला स्कूल में अपनी चार वर्षीय बच्ची रिजवाना खतून की स्कूल में एडमिशन करवा कर वापस घर लौट रही थी। सड़क क्रॉस करते समय नंगल की ओर से आ रही एक बाइक ने मां-बेटी को टक्कर मार दी। हादसे में बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि मां गंभीर रूप से जख्मी हुई है। एएसपी संजीव भाटिया ने बताया कि सड़क हादसे में बच्ची की मौत हो गई। जबकि मां का उपचार जारी है। उन्होंने बताया कि पुलिस बाइक चालक से पूछताछ कर रही है।

    मृतक बच्ची की पहचान रिजवाना खातून पुत्री राफिद निवासी बिहार, हाल निवासी बहडाला के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। वहीं मां का क्षेत्रीय अस्पताल में उपचार करवाया जा रहा है। एएसपी संजीव भाटिया ने बताया कि सड़क हादसे में बच्ची की मौत हो गई, जबकि मां का उपचार जारी है। उन्होंने बताया कि पुलिस बाइक चालक से पूछताछ कर रही है। फिलहाल पुलिस ने बाइक चालक से पूछताछ कर जांच शुरू कर दी है।

  • जालंधरः कांग्रेस ने तेजिन्द्र बिट्टू को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी

    जालंधरः कांग्रेस ने तेजिन्द्र बिट्टू को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी

    जालंधर/वरुणः पंजाब प्रदेश कांग्रेस पार्टी के ओबीसी सैल के स्टेट चेयरमैन राज बख्श कंबोज के दिशा निर्देश अनुसार कुछ दिन पहले ही फिरोजपुर शहरी हलके से टकसाली कांग्रेसी तेजिंदर सिंह बिट्टू को फिरोजपुर शहरी हलके का ओबीसी सैल का चेयरमैन नियुक्त किया था। वहीं अब आल इंडिया कांग्रेस कमेटी द्वारा वरिष्ठ नेता तेजिन्द्र बिट्टू को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है। दरसअल, हिमाचल प्रदेश में सीएम सुखविन्द्र सुक्खु की सरकार बनाने में अहम भूमिका निभाने के बाद अब 2 मई कोे शिमला नगर निगम चुनावों जीतने की जिम्मेदारी भी तेजिन्द्र बिट्टू को सौंपी गई है। एआईसीसी ने तेजिन्द्र बिट्टू को नगर निगम चुनावों में ऑब्ज़र्वर नियुक्त किया गया है।

  • हिंदू मंदिर पर खालिस्तान समर्थकों ने किया हमला, लिखे भारत विरोधी नारे, देखें CCTV

    हिंदू मंदिर पर खालिस्तान समर्थकों ने किया हमला, लिखे भारत विरोधी नारे, देखें CCTV

    ओट्टावाः कनाडा में हिंदू मंदिरों को लगातार निशाना बनाया जा रहा है। इस बार विंडसर के एक हिंदू मंदिर पर हमला कर वहां तोड़फोड़ की गई। नकाबपोश हमलावरों ने मंदिर की दीवारों पर भारत विरोधी नारे भी लिखे। जानकारी के अनुसार विंडसर के श्री स्वामी नारायण मंदिर में यह हमला हुआ है। मंदिर में तोड़फोड़ कर क्षतिग्रस्त किया गया है। साथ ही मंदिर की दीवारों पर भारत और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक नारे लिखे गए हैं। यह घटना खालिस्तान समर्थकों की ओर से अंजाम दी गयी मानी जा रही है, क्योंकि मंदिर की दीवारों पर भारत विरोधी नारों के साथ खालिस्तान के समर्थन में नारे लिखे गए हैं।

    मंदिर प्रबंधन ने विंडसर में श्री स्वामीनारायण मंदिर को निशाना बनाने पर हैरानी व्यक्त की है। प्रबंधन की ओर से जानकारी दी गयी कि मंदिर की दीवारों पर भारत विरोधी नारों को देखकर हैरानी हुई। तत्काल कार्रवाई के लिए घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दे दी गई है। विंडसर पुलिस ने हमले के सीसीटीवी फुटेज का वीडियो जारी किया है। पुलिस के मुताबिक स्थानीय समयानुसार रात 11 बजे से सुबह 1 बजे तक विडंसर के नार्थवे एवेन्यू में 1700 ब्लॉक स्थित हिंदू मंदिर में कुछ हमलावर पहुंचे।

    आधी रात 12 बजे के आसपास सीसीटीवी के वीडियो फुटेज में दो हमलावर दिखाई दे रहे हैं। उनमें से एक मंदिर की दीवार पर तोड़फोड़ कर रहा है और दूसरा नजर बनाए हुए है। घटना के समय एक संदिग्ध काला पैंट, काला स्वेटर पहने था और उसकी पैंट में सफेद लोगो दिख रहा है। हमलावरों ने मंदिर की दीवारों पर भारत विरोधी नारे भी लिखे। पुलिस दोनों संदिग्ध हमलावरों की तलाश कर रही है।

  • पंजाबः PSEB ने 5वीं कक्षा का रिजल्ट किया घोषित 

    पंजाबः PSEB ने 5वीं कक्षा का रिजल्ट किया घोषित 

    चंडीगढ़ः पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड (PSEB) द्वारा आज कक्षा 5वीं का रिजल्ट घोषित किए गए। जिसमें 99.69 प्रतिशत बच्चे पास हुए। इसमें मानसा की जसप्रीत कौर, फरीदकोट की नवदीप कौर व गुरनूर सिंह धालीवाल ने 100 प्रतिशत अंक लेकर प्रथम स्थान प्राप्त किया है। इसमें लड़के 99.65 प्रतिशत और लड़कियां 99.74 प्रतिशत पास हुए। बता दें कि डॉ. वरिंद्र भाटिया ने बताया कि रिजल्ट पहले 5 अप्रैल को घोषित किया जाना था। लेकिन किन्हीं विभागीय कारणों के चलते ऐसा नहीं हो सका। सभी छात्र और उनके अभिभावक पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड की वेबसाइट पर जाकर रोल नंबर या नाम से रिजल्ट चेक कर सकेंगे। 

  • होशियापुरः महिला की पेटी से लाश बरामद, मचा हड़कंप, देखें वीडियो

    होशियापुरः महिला की पेटी से लाश बरामद, मचा हड़कंप, देखें वीडियो

    टांडा उड़मुड़/सोनू थापरः गांव बोदल कोटली में महिला के कत्ल का मामला सामने आया है। जहां 30 वर्षीय महिला की बेरहमी से हत्या करके उसकी लाश को पेटी में बंद कर दिया। मृतका की पहचान नवजोत कौर ज्योति के रूप में हुई है। महिला के मौत के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है। हालांकि हत्या के कारणो के बारे में पता नहीं चल पाया है। वहीं पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। 

  • पंजाबः मौत के 6 दिन बाद क्रब से व्यक्ति का शव बाहर निकालकर जांच में जुटी पुलिस

    पंजाबः मौत के 6 दिन बाद क्रब से व्यक्ति का शव बाहर निकालकर जांच में जुटी पुलिस

    अमृतसरः राजासांसी के अंतर्गत आते गांव लदेह निवासी 65 वर्षीय बग्गा सिंह के शव को आज तहसीलदार की मौजूदगी में 6 दिन बाद क्रब से बाहर निकाला गया। दरअसल, भतीजे प्रिंस ने पुलिस को उनके चाचा बग्गा सिंह की हत्या की आशंका जाहिर की है। जिसके चलते तहसीलदार जगसीर सिंह की हाजिरी में शव को बाहर निकालकर पुलिस अब शव का पोस्टमार्टम करवा रही है। इससे पहले परिवार पहले बुजुर्ग बग्गा सिंह की मृत्यु को प्राकृतिक समझ रहे थे, लेकिन कुछ ऐसी बातें सामने आईं, जिसके बाद हत्या की आशंका जताई गई।

    भतीजे प्रिंस का कहना है कि उनके चाचा बग्गा सिंह की मौत 1 अप्रैल को हो गई थी। वह इसे प्राकृतिक मृत्यु मान रहे थे। तभी पता चला कि उसके चाचा ने घर की मरम्मत के लिए अपने बैंक खाते से पैसे निकाले थे, लेकिन वे पैसे घर पर नहीं मिले। जिसके बाद परिवार को मृत्यु का शक हुआ। 1 अप्रैल को शव को कब्रिस्तान में दफना दिया गया था। तब भी सभी का ध्यान गले पर पड़े रस्सी के निशान और कलाइयों पर कट के निशान पर था।

    जब घर पर पैसे नहीं मिले तो हत्या किए जाने का शक हुआ। जिसके बाद उनकी तरफ से पुलिस में शिकायत दर्ज की गई और शव को दोबारा बाहर निकालने की अनुमति भी ली गई। एसएचओ रमनदीप कौर बदेशा ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है। पीड़ित परिवार के बयान दर्ज करवा दिए गए हैं। शव का पोस्टमॉर्टम करवाया जा रहा है। पोस्टमॉर्टम की रिपोर्ट के आधार पर ही पुलिस अगली कार्रवाई शुरू करेगी।

  • अमोदिनी महिला सशक्तिकरण सेवा प्रकल्प के तहत 57 पात्र महिलाओं का चयन

    अमोदिनी महिला सशक्तिकरण सेवा प्रकल्प के तहत 57 पात्र महिलाओं का चयन

    चयनित महिलाओं को हर माह 750 रुपए का राशन वितरण किया जाएगा

    ऊना/ सुशील पंडित : हिमोत्कर्ष परिषद ने अमोदिनी महिला सशक्तिकरण सेवा प्रकल्प के तहत वर्ष 2023-24 के लिए जिला ऊना की 57 पात्र महिलाओं का चयन किया हैं। चयनित महिलाओं को हर माह 750 रुपए प्रत्येक की दर से राशन वितरण किया जाएगा। यह जानकारी हिमोत्कर्ष परिषद के प्रदेशाध्यक्ष जतिंद्र कंवर व हिमोत्कर्ष अमोदिनी सेवा प्रकल्प प्रभारी एवं परिषद के जिलाध्यक्ष कर्णपाल सिंह मनकोटिया ने दी। उन्होंने बताया कि वर्ष 2013 से शुरु इस प्रकल्प के तहत पिछले 10 वर्षो में दानवीर लोगों के सहयोग से 575 पात्र विधवा महिलाओं को 40 लाख रुपए का राशन वितरित किया जा चुका है। पिछले वित्तिय वर्ष में 61 महिलाओं को यह सुविधा प्रदान की गई थी। उन्होंने बताया कि नए सत्र 2023-24 के लिए 57 महिलाओं को चुना गया हंै। इन महिलाओं को अप्रैल 2023 से लेकर मार्च 2024 तक हर महीने सहायता के रुप में राशन वितरित किया जाएगा। हिमोत्कर्ष पदाधिकारियों ने बताया कि इस प्रकल्प में परिषद के सदस्यों के साथ-साथ जिला के दानवीर लोगों का भरपूर सहयोग मिल रहा है। उन्होंने बताया कि चयनित महिलाओं को हर तीन माह बाद आयोजित कार्यक्रम में राशन सामग्री प्रदान की जाती है। 

    इन महिलाओं को मिलेगा राशन

    नंगड़ा गांव से पिंकी कुमारी, दुलैहड़ से अनीता रानी, टक्का से मधु बाला, नैहरी नौरंगा से कमलेश कुमारी, अंबोटा से संतोष कुमारी, डूहल बगबाला से मधु बाला, चौकीमन्यार से अनीता, मल्लूवाल से सीमा देवी, झलेड़ा से सुनीता देवी, कांगड़ से माया देवी, नंगल संलागड़ी से आदर्श बाला, हरोली से ज्योति देवी, चतेहर से सुषमा कुमारी, जखेड़ा से निर्मला देवी, बडैहर से दीपिका, मवा कोहला से पुष्पा देवी, हीरा नगर से निम्मो देवी, वार्ड नंबर आठ ऊना से कुसुम रानी, झलेड़ा से केसरी देवी, रामपुर से लक्ष्मी देवी, वार्ड नंबर आठ ऊना से सरिता कुमारी, हीरा नगर से कवलजीत कौर, हीरा नगर से अनीता कुमारी, नगनोली से मीना देवी, ईसपुर से ब्यासा देवी, मवा कोहला से रामप्यारी, समनाल से अंजना कुमारी, ईसपुर से उषा देवी, चतेहर से सोनू देवी, मवा सिंधिया से दलजीत कौर, ईसपुर से अनु बाला, पंजावर से अमरजीत कौर, सुनेहरा से लक्ष्मी देवी, नांगरान उप्परला से उपमा शर्मा, सुनेहरा से सुमन देवी, ईसपुर से उर्मिला देवी, ईसपुर से गुरप्रीत कौर, हीरा नगर से अनीता ठाकुर, ठठल से शंकुतला देवी, देहलां से बख्शो देवी, ईसपुर से अंजना कुमारी, कुठार कलां से सोमा देवी, धुसाड़ा से पिंकी देवी, अपर बसाल से जीवन ज्योति, पंजावर से सुनीता कुमारी, हरोट से सागरी देवी, कांगड़ से नीलम देवी, हलेड़ा से हरप्रीत कौर, अपर बसाल से आशा, बहडाला से बलविंद्र कौर, लोअर बसाल से रीना देवी, घालुवाल से संदेश कुमारी, हलेड़ा से बलबीर देवी, संतोषगढ़ वार्ड आठ से इंदु बाला, सासन से सुमन, सासन से कुसवा देवी, जनकौर से आशा देवी शामिल हैं।