Blog

  • भारत सरकार के निर्देशानुसार एनसीसी यूनिट ऊना ने बाँटे वीरगति को प्राप्त हुए जवानों के परिजनों को शौर्य पुरस्कार 

    भारत सरकार के निर्देशानुसार एनसीसी यूनिट ऊना ने बाँटे वीरगति को प्राप्त हुए जवानों के परिजनों को शौर्य पुरस्कार 

    ऊना/ सुशील पंडित। आज छठी हि.प्र. ( स्वतंत्र ) कंपनी एनसीसी यूनिट ऊना द्वारा ज़िला स्तरीय शौर्य पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया जिस में ज़िला के विभिन्न इलाक़ों के शहीद सैनिकों के परिजनों को शोर्य पुरस्कारों से सम्मानित किया गया। 

    आपको बताते चलें कि भारत सरकार द्वारा आज़ादी के अमृत महोत्सव के तहत इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिस में कमांडिंग अफ़सर कर्नल एम.एन.वानखेड़े द्वारा शहीद सैनिकों के परिजनों का स्वागत किया गया और उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि वीरगति को प्राप्त हुए वीरों को हम मरते दम तक नहीं भूल सकते , वहीं आज के युवाओं में भी भारत माँ की रक्षा के लिए वही जनून क़ायम है।

    इस कार्यक्रम में सम्मानित किया गए सिपाही बीर सिंह, सिपाही जगदेव सिंह, सिपाही रोशन लाल , सिपाही सगली राम , सिपाही प्रेम चंद , राइफ़ल मैन साधु राम , गॉडस मैन वीर चक्र बिज्र लाल , सिपाही बनारसी दास देहल, सिपाही स्वर्गीय अशोक कुमार, सूबेदार प्रीतम सिंह , पैराट्रूपर तारा सिंह , पैराट्रूपर  जीडी रत्न चंद , सूबेदार सीताराम, सूबेदार भगत सिंह, पैराट्रूपर दर्शन सिंह , लांस नायक केवल किशोर, सिपाही विजय कुमार,राइफ़ल मैन रीकू राम।
     
    इस मौक़े पर मौजूद रहे कर्नल एम.बी. वानखेड़े, सूबेदार यदविदर कुमार , नायक सूबेदार सुनील सिंह , हवलदार भूपेन्द्र ठाकुर, हवलदार विकास शर्मा , हवलदार छैल सिंह , हवलदार विनोद कुमार  , हवलदार सुमेश चंद , एसयूओ धीरज कुमार, यूओ कंचन , सार्जेंट दविद्र कुमार , अरूण कौशल आदि कैडेट मौजूद रहे।

  • पंजाबः लाटरी की आड़ में सट्टा लगाते 7 काबू, मामला दर्ज

    पंजाबः लाटरी की आड़ में सट्टा लगाते 7 काबू, मामला दर्ज

    लुधियानाः पुलिस ने सरकारी लाटरी की आड़ में दड़ा-सट्टा लगाने वालाें पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। पुलिस ने 7 लोगों काे गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 48 हजार 50 रुपये  की नगदी बरामद की है। आरोपियों के खिलाफ 4 केस दर्ज करके छानबीन की जा रही है। थाना डिवीजन नंबर 2 पुलिस ने जनकपुरी मेन मार्केट में दबिश देकर 4 लोगों को 39 हजार 550 रुपये की नगदी के साथ गिरफ्तार किया।

    एएसआई कुलवंत सिंह ने बताया कि उनकी पहचान न्यू भगवान नगर की गली नंबर 4 निवासी आलोक नाथ, हरि करतार कालोनी निवासी गुलशन कुमार, न्यू कीर्ति नगर गली नंबर 10 निवासी दीपक कुमार तथा जनकपुरी की गली नंबर 10 निवासी सरवण कुमार के रूप में हुई।

    वहीं एक अन्य मामले में पुलिस की सीआइए-1 टीम ने सलेम टाबरी सब्जी मंडी पार्क के सामने दबिश देकर 3 लोगों को 8500 रुपये की नगदी के साथ गिरफ्तार किया। उनके खिलाफ थाना दरेसी में केस दर्ज किया गया। एएसआई सुखदीप सिंह ने बताया कि उनकी पहचान सलेम टाबरी निवासी इंद्रजीत सिंह, शिमला पुरी की गली नंबर 10 निवासी राजेश कुमार तथा सलेम टाबरी की भगवान कालोनी निवासी दीपक कुमार के रूप में हुई। 

  • होशियारपुरः रामलीला को लेकर जिला मजिस्ट्रेट ने जारी किए आदेश, धारा 144 के तहत लगाई पाबंधी

    होशियारपुरः रामलीला को लेकर जिला मजिस्ट्रेट ने जारी किए आदेश, धारा 144 के तहत लगाई पाबंधी

    होशियारपुरः जिला मजिस्ट्रेट संदीप हंस ने जिला सीमा के भीतर रामलीला के दौरान अश्लील गाने बजाने और अश्लील गीतों पर अनुचित नृत्य करने पर रोक लगाने के लिए दंड प्रक्रिया संहिता, 1973 (1974 का अधिनियम संख्या 2) की धारा 144 के तहत प्राप्त हुए अधिकारों का प्रयोग करते हुए आदेश जारी कर दिए गए हैं। ये आदेश 6 अक्टूबर तक लागू रहेंगे।

    जारी आदेश में जिलाधिकारी ने कहा कि कुछ प्रमुख हिंदू संगठनों द्वारा दिए गए प्रार्थना पत्र के माध्यम से उनके ध्यान में लाया गया है कि रामलीला समितियां हर साल श्रीराम की कहानी को मंच पर दिखाती हैं। रामलीला के दौरान अश्लील गीतों पर अनुचित नृत्य किया जाता है, जिससे समाज में धर्म पर गलत प्रभाव पड़ता है और हिंदू समाज की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचती है।

    संगठनों से अनुरोध किया गया है कि इस तरह के नृत्य और अश्लील गीतों को रोकने के लिए आवश्यक कार्रवाई करें। इसलिए आम जनता की धार्मिक भावनाओं को देखते हुए रामलीला के दौरान अश्लील गाने बजाने और अश्लील गानों पर अनुचित नृत्य करने पर प्रतिबंध लगाना के आदेश जारी किए गए है।

  • DAV कालेज में SOI और HSA में खूब चले लात-घूसे, कई घायल

    DAV कालेज में SOI और HSA में खूब चले लात-घूसे, कई घायल

    चंडीगढ़: सेक्टर-10 के स्थित डीएवी कालेज से बड़ी ख़बर सामने आई है। छात्र संगठन के कार्यकर्ताओं के बीच मारपीट का मामला सामने आया है। यहां दो छात्र संगठनों के बीच प्रचार को लेकर झड़प हो गई। कालेज में एसओआई और एचएसए स्टूडेंट यूनियन के स्टूडेट्स आपस में उलझ गए। दोनों के बीच मामला इतना बढ़ गया कि दोनों गुट हाथापाई तक पहुंच गए। इस दौरान दोनों गुटों में जमकर लात-घूसे चले। झड़प में कुछ छात्र घायल भी हुए हैं, जिन्हें उपचार के लिए सेक्टर-16 के जीएमएसएच में भर्ती किया गया है।

    हालांकि अभी तक इस घटना की पुलिस को किसी भी छात्र गुट की तरफ से शिकायत नहीं दी गई है। वहीं पुलिस मामले की जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार चुनाव प्रचार को लेकर बुधवार को डीएवी कालेज सेक्टर-10 में दो छात्र गुटों के बीच प्रचार को लेकर झड़प हो गई। दोनों गुटों के बीच प्रचार करने को लेकर मतभेद पहले से ही चल रहा था। एसओआई गुट के अनुसार जिस समय उनकी पार्टी के कार्यकर्ता क्लासरूम में प्रचार करने जा रहे थे उसी समय दूसरी पार्टी एचएसए के कार्यकर्ता भी वहां पहुंच गए और बहस करने लगे, इसके बाद उन्होंने झगड़ा शुरू कर दिया। वहीं एचएसए ग्रुप के कार्यकर्ताओं का कहना है कि सोई के कार्यकर्ता रेगुलर क्लासों में जाकर प्रचार कर रहे थे और उन्होंने ही पहले बहसबाजी शुरू की। इसके बाद दोनों गुटों के कार्यकर्ताओं में जमकर लात घूसे चले।

    डीएवी कालेज सेक्टर-10 में दो छात्र गुटों के बीच हुए झगड़े की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और उन्होंने दोनों गुटों के कार्यकर्ताओं को छुड़वाया और मामला शांत करवाया। वहीं घायल छात्रों को गवर्नमेंट मल्टी स्पेशएलिटी हॉस्पिटल सेक्टर 16 में भर्ती कराया गया है। बता दें कि अभी तक छात्र संघ चुनाव की तारीखों की घोषणा नहीं हुई है। कयास लगाए जा रहे हैं कि सितंबर के अंत तक चुनाव हो सकते हैं। छात्र संघ चुनाव तारीख के संबंध में चंड़ीगढ़ प्रसाशन अंतिम निर्णय लेगा। इस बार दो साल बाद छात्र संघ चुनाव होने जा रहे हैं। कोरोना की वजह से दो साल से चुनाव नहीं हुए थे।

  • जालंधरः 1.25 किलो चरस सहित आरोपी गिरफ्तार

    जालंधरः 1.25 किलो चरस सहित आरोपी गिरफ्तार

    जालंधर/वरुण: महानगर में नशा तस्करों खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहत पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है। कमिश्नरेट पुलिस के स्पेशल ऑपरेशन यूनिट की टीम ने 1.25 किलो चरस बरामद की है। सीआईए स्टाफ-2 की टीम ने बताया कि आरोपी दिल्ली से चरस लेकर जालंधर आया है। आरोपी की पहचान दीपक बहादुर निवासी मौजूदा समय कसौल हिमाचल प्रदेश के तौर पर हुई है। पुलिस ने बताया कि आरोपी से पूछताछ दौरान और भी खुलासे होने के उम्मीद है।

  • LPU में सुसाइड मामले को लेकर बड़ा खुलासाः कांग्रेस विधायक के आरोप, 10 दिन में दूसरी मौत

    LPU में सुसाइड मामले को लेकर बड़ा खुलासाः कांग्रेस विधायक के आरोप, 10 दिन में दूसरी मौत

    जालंधर/वरुणः लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी को लेकर बड़ी ख़बर सामने आई है। एलपीयू में मंगलवार को छात्र के सुसाइड मामलें के बाद प्रबंधक पर एक और छात्र के सुसाइड मामले को दबाने के आरोप लगाए गए है। बताया जा रहा है कि एलपीयू में 10 दिन पहले भी एक छात्र ने सुसाइड किया था, जिसे प्रबंधक द्वारा दबा दिया गया। इस मामले को लेकर कांग्रेस विधायक सुखपाल खैहरा ने भी एलपीयू पर आरोप लगाए है। 

    10 दिन में एलपीयू में 2 छात्रों द्वारा की गई आत्महत्या को लेकर भुलत्थ से कांग्रेस विधायक सुखपाल सिंह खैहरा ने भी ट्वीट कर कहा कि उन्हें पता चला है कि दस दिन पहले भी लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी के हॉस्टल में किसी छात्र ने आत्महत्या की थी। मंगलवार को फिर से हॉस्टल में एक छात्र ने मौत को गले लगा लिया है। उन्होंने कहा कि चूंकि यूनिवर्सिटी का मालिक आम आदमी पार्टी की तरह से राज्यसभा सदस्य है इसलिए इस सारे मामले की निष्पक्षता से जांच होनी चाहिए।

    हालांकि 10 दिन पहले स्टूडेंट्स द्वारा की गई आत्महत्या के मामले को एलपीयू प्रबंधकों ने मानने से इंकार कर दिया है। इस मामले को लेकर लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी के पीआरओ हरप्रीत से बात की गई तो उन्होंने कहा कि 10 दिन पहले यूनिवर्सिटी में कोई सुसाइड केस नहीं हुआ। यूनिवर्सिटी की तरफ से किसी भी प्रकार के किसी मामले को दबाने की कोशिश नहीं की जा रही है। जो है, वह सबके सामने है। पुलिस अपनी जांच कर रही है। यह सब अफवाहें फैलाई जा रही हैं।

    गौरतलब है कि मंगलवार को एलपीयू में छात्र द्वारा किए गए सुसाइड केस में भी एलपीयू के प्रबंधकों द्वारा मामला दबाने के आरोप लग रहे है। हालांकि लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में आत्महत्या करने वाले छात्र का सुसाइड नोट भी सामने आ गया है। छात्र ने अपनी मौत के लिए NIT केलीकट के एक प्रोफेसर को दोषी ठहराया है। मरहूम अभी दो हफ्ते पहले ही लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में दाखिल हुआ था। इससे पहले वह NIT  केलीकट में दो साल तक पढ़ाई करता रहा है। जहां पर प्रोफेसर ने उसे पढ़ाई छोड़ने पर मजबूर किया था। इससे परेशान होकर उसने आज हॉस्टल में आत्महत्या कर ली। 

  • होशियारपुरः गन्ने के खेत से युवक का शव बरामद, इलाके में फैली दहशत

    होशियारपुरः गन्ने के खेत से युवक का शव बरामद, इलाके में फैली दहशत

    होशियारपुरः जिले के टांडा से बड़ी ख़बर सामने आई है। बेंच गांव से युवक का गन्ने के खेत में शव मिलने से इलाके में दहशत फैल गई। मृतक युवक के परिजनों ने बताया कि उनके बेटे की हत्या की गई है। हत्या के बाद उसके शव को गन्ने के खेत में फेंक कर क्षत-विक्षत करने का प्रयास किया गया। मृतक की पहचान दलजीत सिंह पुत्र जरनैल सिंह निवासी बेंच बाजा के रूप में हुई है।

    युवक का शव गन्ने के खेत से संदिग्ध परिस्थितियों में बरामद किया गया। जानकारी के मुताबिक दलजीत सिंह ड्राइवर का काम करता था। उसकी पत्नी दो दिन पहले इंग्लैंड गई थी और उसके दो बेटे हैं। मृतक के पिता ने कहा कि मेरे बेटे की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई और उसने मांग की कि उसके बेटे की हत्या की गहन जांच की जाए। टांडा के सारण थाना प्रभारी एएसआई राजेश कुमार ने बताया कि एक व्यक्ति ने फोन कर बताया कि गन्ने के खेत में एक शव बरामद हुआ है। चौकी इंचार्ज ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू की।

  • नशा तस्करों पर सबसे बड़ी कार्रवाईः 1700 करोड़ की हेरोइन की बरामद

    नशा तस्करों पर सबसे बड़ी कार्रवाईः 1700 करोड़ की हेरोइन की बरामद

    मुबंईः दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल को बड़ी कामयाबी मिली है। दिल्ली पुलिस के विशेष प्रकोष्ठ ने देश की वित्तीय राजधानी मुंबई से हेरोइन की एक बड़ी खेप बरामद की है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत 1725 करोड़ रुपये बताई गई है। इस बात की जानकारी वारिष्ठ अधिकारी ने बुधवार को दी है। वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘मुंबई के न्हावा शेवा पोर्ट से 22 टन से अधिक नद्यपान (लिकोरिस) लेपित हेरोइन के साथ एक कंटेनर जब्त किया गया। स्पेशल सेल ने मुंबई के न्यू शेरा पोर्ट पर छापेमारी कर एक कंटेनर जब्त किया है।

    जिसमें करोड़ों रुपये की हेरोइन में लिपटे मुलेठी भरी हुई थी। जब्त दवाओं की कीमत 1700 करोड़ रुपये बताई जा रही है। इसे दिल्ली पुलिस की अब तक की सबसे बड़ी बरामदगी बताया जा रहा है। अधिकारी ने बताया कि नद्यपान पर लिपटे हेरोइन की कुल मात्रा लगभग 345 किलोग्राम है। सितंबर, 2021 में राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) द्वारा गुजरात के मुंद्रा बंदरगाह पर 3,000 किलोग्राम वजन और 21,000 करोड़ रुपये मूल्य की ड्रग्स की खेप के पकड़े जाने के एक साल बाद नशीली दवाओं की की ये सबसे बड़ी बरामदगी है।

    डीआरआई ने 17 सितंबर से 19 सितंबर 2021 के बीच मुंद्रा पोर्ट के कंटेनर फ्रेट स्टेशन पर पत्थर की एक खेप में छुपाकर रखी गई हेरोइन को जब्त किया था। मामले में स्पेशल सेल के स्पेशल सीपी एचएस धालीवाल, दिल्ली ने बताया कि इसको भेजने वाला अफगान नागरिक है जो पाकिस्तान में है। इस ड्रग को भेजने वाली कंपनी अफगानिस्तान की है और कंसाइनिंग कंपनी दुबई की है। यह हमारे पड़ोसी देश में स्थित एक पोर्ट से चला है। इसके पीछे अफगान नागरिक है जिसको गिरफ़्तार कर लिया है।

  • पंजाबः हमलावारों ने होमगार्ड सुखचैन सिंह का तेजधार हथियारों से किया कत्ल 

    पंजाबः हमलावारों ने होमगार्ड सुखचैन सिंह का तेजधार हथियारों से किया कत्ल 

    जीराः जिलें से बड़ी ख़बर सामने आई है। थाना सिटी जीरा में तैनात होमगार्ड के जवान की बेरहमी से हत्या कर दी गई। जानकारी के अनुसार जीरा थाना में तैनात बुले गांव निवासी होमगार्ड सुखचैन सिंह की बीती रात तेजधार हथियारों से उस समय हत्या कर दी गई जब वह अपने घर के बाहर बरामदे में सो रहा था। थाना सदर जीरा प्रभारी इंस्पेक्टर गुरप्रीत सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि उन्हें सुबह सूचना मिली कि गांव बुले में हत्या हुई है, जिसके बाद मौके पर पहुंचे तो उन्होंने देखा होमगार्ड जवान सुखचैन सिंह का शव उसके घर के बरामदे में चारपाई पर पड़ा हुआ था।

    सदर जीरा थाना प्रभारी गुरप्रीत सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि सिर पर तेजधार हथियार से वार किए जाने के निशान थे। उन्होंने बताया कि पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है। मामले की जानकारी देते हुए बुले गांव के सरपंच दलजीत सिंह ने बताया कि उनके गांव के निवासी होमगार्ड जवान सुखचैन सिंह की मौत की खबर मिली। वह उनके घर गए और परिजनों ने बताया कि बीती रात जब सुखचैन सिंह वह घर के बरामदे में सो रहा था, तो कुछ लोगों ने उसके घर में घुसकर उसकी हत्या कर दी। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। 

  • पंजाबः पुलिस कर्मी ने सरेआम पीआरटीसी कर्मी को जड़े थप्पड़, देखें वीडियो

    पंजाबः पुलिस कर्मी ने सरेआम पीआरटीसी कर्मी को जड़े थप्पड़, देखें वीडियो

    गुरदासपुर: जिलें से बड़ी ख़बर सामने आई है। जिलें के नौशहरा गांव में पुलिसकर्मी द्वारा सरेआम बस कंडक्टर की पिटाई कर दी गई। बताया जा रहा है कि पुलिस मुलाजिम से किराया मांगने पर गुस्से में आए कर्मी ने बस कंडक्टर की पिटाई कर दी। पुलिस कर्मी की इस दबंगई की वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है।

    वीडियो में पुलिस कर्मचारी सरकारी बस के कंडक्टर की पिटाई करता नजर आ है। जानकारी के अनुसार बस कंडक्टर द्वारा जब पुलिस वाले से अपना वाउचर दिखने को कहा गया तो पुलिस वाले ने बहस करना शुरू कर दिया। जिसके बाद पुलिस वाले ने कंडक्टर की बेहरमी से पिटाई कर दी। बीच सड़क पर जम कर हंगामा हुआ। पंजाब पुलिस के मुलाजिम द्वारा की गई इस हरकत को लेकर लोगों ने जम कर विरोध किया। लोगों ने प्रशासन से इंसाफ की अपील की है।