Home Mohali पंजाबः नहर में तैरता दिखा युवक का शव, तलाश में जुटी गोताखोरों की टीम 

पंजाबः नहर में तैरता दिखा युवक का शव, तलाश में जुटी गोताखोरों की टीम 

0

अबोहरः गांव हरिपुरा के पास नहर में एक अज्ञात व्यक्ति का शव तैरता हुआ दिखा। इसके बाद जब समाज सेवी संस्था और पुलिस मौके पर पहुंची तो नहर में तेज बहाव के कारण शव वहां से बह गया, जिसकी पुलिस लगातार तलाश कर रही है। जानकारी के अनुसार, नर सेवा नारायण सेवा समिति सदस्य सोनू ग्रोवर ने बताया कि दोपहर को उन्हें सूचना मिली कि गांव हरिपुरा के पास से गुजर रही डंगरखेड़ा माइनर में एक व्यक्ति का शव बहकर आ रहा है।

सोनू ग्रोवर ने बताया कि उसी गांव के एक परिवार का एक सदस्य लापता था और वे नहर में तलाश कर रहे थे लेकिन जब परिजनों को शव नहीं मिला तो उन्होंने खुईयां पुलिस को शव बह जाने की सूचना दी। सूचना मिलने पर खुईयां थाने के एएसआई गुरनाम सिंह मौके पर पहुंचे तो शव वहां से काफी आगे तैर रहा था और पुलिस ने उसकी तलाश शुरू कर दी। समिति सदस्य ने बताया कि शव अधजली हालत में किसी व्यक्ति का है, जो आगे बकैनवाला गांव के टेलों तक जा सकता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here