Home Punjab>Moga पंजाब : चाइना डोर की चपेट में आया युवक, देखें वीडियो

पंजाब : चाइना डोर की चपेट में आया युवक, देखें वीडियो

0

मोगा : भले ही पंजाब सरकार की ओर से चाइना डोर को लेकर भारी सख्ती की जा रही है। पुलिस प्रशासन भी लगातार पतंगों की दुकानों पर छापेमारी कर रहा है। लेकिन फिर भी भारी मात्रा में दुकानों पर चाइना डोर बिक रही है और इसके कारण हादसे भी हो रहे है। ताजा मामला मोगा से सामने आया है।जहां एक युवक घर से अपनी स्कूटी पर जा रहा था कि रास्ते में चाइना डोर का शिकार हो गया। चाइना डोर ने युवक को बुरी तरह से काट डाला, उसकी पगड़ी को भी कट गई। वही युवक के मुंह पर काफी कट लगे और डाक्टरों के मुताबिक उसके 10-12 टांके लगे है।

वही पगड़ी पहनी होने के कारण युवक का काफी बचाव रहा। लेकिन फिर भी युवक के मुंह पर काफी कट लगे है। युवक के परिवार वालो ने बताया की उनके बेटे के मुंह पर काफी कट लगे है। सरकार को चाइना डोर बेचने वालों पर सख्त कार्रवाई करनी चाहिेए। एसएमओ सुखप्रीत सिंह ने बताया की एक युवक चाइना डोर से जख्मी हुआ है, उसके मुंह पर 10-12 टांके लगे है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here