Blog

  • दिल दहलाने वाला मामला! पत्‍नी के 6 टुकड़े क‍र नहर में बहाए

    कोलकाताः पश्चिम बंगाल में दिल दहलाने देने वाली घटना सामने आई है। जिसके बाद एक बार फिर से दिल्ली के श्रद्धा वालकर हत्याकांड की याद आ गई। दरअसल, कोलकाता में जमीन को लेकर पति ने अपनी पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी और फिर शरीर के 6 टुकड़े कर दिए। आरोपी ने पुलिस से बचने के लिए शवों के टुकड़ों को नहर फेंक दिया और फिर खुद ही थाने पहुंच गया।

    विवाहित बेटी ने किया खुलासा 

    यह घटना उत्तर 24 परगना जिले के मध्यमग्राम की है। एक 55 वर्षीय कंस्ट्रक्शन मैटेरियल सप्लाई करने वाले नूरुद्दीन मंडल ने जमीन के लिए अपनी पत्नी सायरा बानो (50) को मौत के घाट उतार दिया। इसके बाद उसने शव को 6 टुकड़ों में काटा और फिर एक थैले में भरकर नहर में फेंक दिया। उसकी विवाहित बेटी ने इस घटना का खुलासा किया। उनसे अपनी मां के मोबाइल फोन पर खून का धब्बा देख लिया था। जब आरोपी को पता चला कि उसकी बेटी को हत्या की जानकारी हो गई है तो उसने जहर खाकर आत्महत्या करने की कोशिश की।

    पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

    पुलिस ने अस्पताल में भर्ती आरोपी से पूछताछ की तो उसने अपना गुनाह कबूल कर लिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर नहर से शवों के टुकड़ों को भी बरामद कर लिया। इस मामले में पुलिस का कहना है कि आरोपी नूरुद्दीन मंडल ने मध्यमग्राम पुलिस थाने में अपनी पत्नी गुमशुदगी का मुकदमा दर्ज कराया था। उस दौरान पुलिस को उनके बयान पर संदेह हो गया था। जब मामला बढ़ गया तो उसकी बेटी ने मां के अपहरण की शिकायत दर्ज कराई।

    जमीन को लेकर मां पर दवाब बनाते थे पिताः बेटी

    बारासात के एसपी भास्कर मुखर्जी ने कहा कि आरोपी ने अपना जुर्म स्वीकारते हुए कहा कि उसने पहले अपनी पत्नी का गला काटा और फिर उसके शरीर के टुकड़े किए। पुलिस को भी इस मामले में संपत्ति का विवाद लगा रहा है। बेटी मणि बीबी ने कहा कि उनकी मां के नाम पर मध्यमग्राम के श्रीनगर में तीन कट्ठा जमीन और एक घर है। मेरे पिता की नजर उस जमीन पर थी, जिसे लेकर वह हमेशा मां पर दबाव बनाया करते थे, लेकिन मां ने जमीन देने से मना कर दिया था। इसकी कीमत उन्हें अपनी जान देकर गंवानी पड़ी।

  • पंजाबः 4 वर्षीय से दुष्कर्म कर ह’त्या का मामला, 2 लाख का ईनामी आरोपी इस बार्डर से गिरफ्तार

    लुधियानाः थाना डाबा के अधीन आते इलाके में काफी दिन पहले 4 वर्षीय बच्ची की गैंगरेप के बाद हत्या कर दी गई थी। वहीं इस मामले में पुलिस ने 2 लाख रुपए के आरोपी को नेपाल बॉर्डर से दबोच लिया है। बता दें कि कुछ दिन पहले पुलिस ने आरोपी सोनू निवासी फतेहपुर उतर प्रदेश की फोटो जारी कर उस पर 2 लाख का इनाम भी रखा था। आरोपी पर थाना डाबा में धारा 302, 376A, 376AB, पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज है।

    बता दें कि 4 वर्षीय बच्ची की हत्या कर आरोपी ने उसका शव बेड बॉक्स में डाला था। पोस्टमॉर्टम में खुलासा हुआ था कि 30 से 40 सेकेंड पर बच्ची का गला घोटा गया। डॉक्टरों को बच्ची के प्राइवेट पार्ट में ब्लीडिंग मिली थी। डाबा इलाके में रहने वाला युवक सोनू बच्ची को बहाने से कमरे में ले गया था। दोपहर 2 बजे से बच्ची का कहीं कुछ सुराग नहीं लगा, तो उसकी तलाश शुरू हुई। शक है कि बच्ची से रेप करके उसकी हत्या की गई है। इस दौरान बच्ची के गले पर हत्यारे की उंगलियों के साफ निशान मिले थे।

  • पंजाब : कांग्रेस नेता मंड ने किया हंगामा, पुलिस कर्मियों ने जबरन घर में किया कैद, देखें वीडियो

    लुधियाना :  कांग्रेसी नेता गुरसिमरन सिंह मंड ने बुधवार को पक्खोवाल रोड पर हंगामा कर दिया। मंड ने अपने कपड़े उतार कर पुलिस का विरोध किया। मंड के बेटे भवदीप सिंह ने कहा कि उसके पिता आज सुबह गुरुद्वारा साहिब जाने लगे थे। इस दौरान पुलिस कर्मचारियों ने उन्हें रोक लिया। सड़क से ही उसके पिता और उसे वापस घर जाने को बोला। गुरसिरमन सिंह मंड ने कहा कि उसे पुलिस कर्मचारियों ने जबरदस्ती घर में कैद किया हुआ है। यदि उसे और उसके बेटे को धमकी मिली है, पुलिस कर्मी उसके बेटे को अलग से सुरक्षा कर्मचारी दे सकते हैं।

    उन्होंने कहा कि वह कामकाज छोड़ कर हर समय घर में बंद रहे, वह ऐसा नहीं कर सकते। मंड ने कहा कि मुझे घर पर आकर पुलिस कर्मचारी धमका रहे हैं। मंड ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान को भी थ्रेट है, लेकिन वह भी खुलेआम घुमते हैं। पुलिस को पहले मुख्यमंत्री मान को उनके घर में कैद करना चाहिए। मंड ने कहा कि यदि वह काम नहीं करेगा तो उसके घर का खर्च कैसे चलेगा। मंड के हंगामे का पता चलते ही थाना सदर के SHO गुरप्रीत सिंह, ललतों पुलिस चौकी इंचार्ज ने सीनियर अधिकारियों को सूचित किया। मंड ने कहा कि वह आज पक्खोवाल रोड पर ही बैठ कर पुलिस और सरकार के खिलाफ धरना दे रहा है।

  • आतंकी संगठन के 2 ठिकानों पर दागे ड्रोन-मिसाइल, देखें वीडियो

    नई दिल्ली : ईरान ने मंगलवार रात पाकिस्तान पर ड्रोन और मिसाइलों से एयर स्ट्राइक कर दी। ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड्स ने ब्लूचिस्तान में बलूची सुन्नी आतंकवादी संगठन जैश-अल-अदल के दो ठिकानों को निशाना बनाया। हमले से जुड़े वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हैं, जिसमें कथित आतंकियों के ठिकाने बर्बाद नजर आ रहे हैं। हालांकि हरिभूमि इसकी पुष्टि नहीं करता है। ईरान ने यह हमला ईराक और सीरिया में मिसाइल अटैक के ठीक एक दिन बाद किया। मंगलवार की देर रात करीब 2 बजे पाकिस्तान ने ईरानी हमले की पुष्टि की। विदेश मंत्रालय के दफ्तर के अनुसार, हमले में दो मासूम बच्चों की मौत हुई है, जबकि तीन लड़कियां घायल हो गईं।

    लेकिन किस जगह बच्चे मारे गए, इसका जिक्र नहीं किया गया। विदेश मंत्रालय ने पाकिस्तान की संप्रभुता के उल्लंघन का कड़ा विरोध किया। इसे पूरी तरह से अस्वीकार्य बताते हुए चेतावनी दी कि इसके गंभीर परिणाम होंगे। चेतावनी देने के साथ पाकिस्तान ने चिंता भी जताई। कहा कि पाकिस्तान और ईरान के बीच बातचीत के कई चैनल्स खुले होने के बाद भी यह अवैध कृत्य हुआ। हमने तेहरान में ईरानी सरकार से संपर्क किया और उन्हें अपना नजरिया बता दिया है। ईरान के डिप्लोमैट को भी तलब किया गया है। गंभीर परिणामों की जिम्मेदारी पूरी तरह से ईरान की होगी। 

    पाकिस्तान ने हमेशा कहा है कि आतंकवाद सभी देशों के लिए एक साझा खतरा है। जिसके लिए समन्वित कार्रवाई की आवश्यकता है। इस तरह के एकतरफा कृत्य अच्छे पड़ोसी संबंधों के अनुरूप नहीं हैं। ऐसे अवैध कृत्यों से द्विपक्षीय विश्वास कम होगा और रिश्ते भी खराब होंगे। कार्यवाहक विदेश मंत्री जलील अब्बास जिलानी ने अपने ईरानी समकक्ष हुसैन अमीर अब्दुल्लाहियन से फोन पर बात की। उन्होंने आतंकवादी हमले की कड़ी निंदा की और आतंकवाद से निपटने में ईरान के प्रति पाकिस्तान की प्रतिबद्धता जताई।

  • पंजाबः स्कूल शिक्षा बोर्ड के एग्जाम की डेटशीट में हुआ बदलाव, आदेश जारी  

    चंडीगढः पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड की प्री बोर्ड परीक्षाओं की डेटशीट को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल, प्री बोर्ड परीक्षाओं की डेटशीट में बदलाव किया है। जिला बरनाला में 19.01.2024 को होने वाली प्री-बोर्ड और टर्म-2 परीक्षा की तारीख बदल दी गई है। जारी आदेशों में कहा गया है कि 19 जनवरी, 2024 को शहीद सेवा सिंह ठीकरीवाला जी के शहीदी दिवस को लेकर छुट्टी है। इसके चलते जिला बरनाला में 19-01-24 को होने वाली प्री-बोर्ड/टर्म-2 परीक्षा 29-01-2024 को दोपहर बाद आयोजित की जाएगी। राज्य शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद पंजाब ने इस संबंध में जिला शिक्षा अफसर बरनाला को पत्र लिखकर आदेश जारी किए हैं।

  • तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई, 4 की मौ’त

    तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई, 4 की मौ’त

    नई दिल्ली : मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले में एक कार के डिवाइडर से टकरा गई। इस हादसे के बाद मौके पर हड़कंप मंच गया. कार के डिवाइडर से टकराने से 4 लोगों मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग घायल हो गए है। ये टक्कर इतना खतरनाक था कि मौके पर तीन लोगों की मौत हो गई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने राहत और बचाव कार्य शुरू किया।  दुर्घटना की वजह बताते हुए एक अधिकारी ने बताया कि टक्कर इतनी जोरदार थी कि सभी कार सवार सड़क के दूसरी ओर जा गिरे, उनमें से एक तो झाड़ियों जा गिरा। उन्होंने बताया कि हादसे में 3 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक की शिवपुरी जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई।

    घायलों के बारे में जानकारी देते हुए अधिकारी ने बताया कि घायलों का जिला अस्पताल में इलाज किया जा रहा है। जानकारी के अनुसार ये हादसा शिवपुरी जिले के बदरवास पाईपास पर हुआ है। इस हादसे के दौरान कार की रफ्तार इतनी तेज थी कि कार के अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराने पर कई बार पलटते रोड किनारे गिरी। हादसे की भयावहता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि मौके पर तीन लोगों की मौत हो गई। जबकि एक घायल ने शिवपुरी में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने हादसे के शिकार लोगों की शिनाख्त के बाद उनके परिवार के लोगों को सूचित कर दिया। जबकि मृतकों के शव का पोस्टमॉर्टम करवा कर परिजनों को सोंप दिया है।

  • जालंधरः मंदिर को चोरों ने बनाया निशाना, नगदी लेकर हुए फरार, देखें CCTV

    जालंधर, ENS:  गोराया में देर रात को विश्व प्रसिद्ध ऐतहासिक श्री राम मंदिर ऋिषी कुटिया में चोरों द्वारा चोरी की वारदात की गई। जिसका पता सुबह चला तो मंदिर के सेवादारों में रोष की लहर शुरू हो गई। बता दें कि देर रात 2 बजे के करीब चोर ऐतिहासिक श्री राम मंदिर ऋषि कुटिया में ताले तोड़कर घुसे। सीसीटीवी में देखा जा सकता है कि चोर जूते पहनकर मंदिर के अंदर घूमते है।

    इस दौरान उन्होंने ताले तोड़कर गोलकों में पड़ा हुआ पैसा निकाल लिया। इतना ही नहीं मंदिर के जिस हिस्से में किसी को भी जाने की अनुमति नहीं थी, वहां पर भी चोर जूते पहन कर घूमते रहे। घटना का सेवादारों को सुबह पता चला तो उन्होंने इस संबंधी पुलिस को सूचना दी। मंदिर के सेवादारों द्वारा जब सीसीटीवी कैमरे चेक किए गए तो उसमें सभी आरोपी नजर आ रहे थे। वहीं इस मामले को लेकर सेवादारों में रोष पाया जा रहा है। बता देंकि एक ओर देश भर के लोगों में अयोध्या में श्री राम जी की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर जोरों से तैयारियां चल रही है। वहीं दूसरी और श्री राम मंदिर में घटना को लेकर सेवादार आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे है।

  • जालंधरः सिविल अस्पताल में MLA के एक्शन के बाद कैंटीन हुई बंद, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: सेंट्रल हलके से विधायक रमन अरोड़ा ने सिविल अस्पताल को 4 दिन पहले औचक निरीक्षण किया। इस दौरान कैंटीन में गंदगी देखकर वह भड़क उठे। दरअसल, वहां पर कई खामियां पाई गईं। जिसके बाद विधायक ने मामले में कार्रवाई करवाने के लिए कहा था। वहीं इस मामले को लेकर देर रात थाना 4 प्रभारी ने कैंटीन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसे कैंटीन को बंद करने के आदेश दिए। जिसके चलते आज सुबह से सिविल अस्पताल की कैंटीन बंद पड़ी हुई है।

    बता दें कि विधायक अरोड़ा द्वारा सिविल अस्पताल की औचक चैंकिग के दौरान एक पानी की टंकी में शराब की खाली बोतलें बरामद की गईं। जिसके बाद विधायक कैंटीन में गए। जहां देखा कि वहां पर घरेलू सिलेंडर इस्तेमाल किया जा रहा था। जहां उन्होंने कैंटीन चलाने वाले को फटकार भी लगाई थी। इस दौरान सिविल अस्पताल की सबसे बड़ी कैंटीन में खाद्य पदार्थों की चेकिंग की तो इस दौरान वहां पर कुछ बैन सामान भी पाया गया। जिसके चलते इस संबंध में आला अफसरों को कार्रवाई के लिए भी कहा था। 

  • आसमान में टॉयलेट में फंसा पैसेंजर!

    बेंगलुरु : स्पाइसजेट की मुंबई से बेंगलुरु जाने वाली एक फ्लाइट में एक पैसेंजर पूरे सफर के दौरान टॉयलेट में फंसा रहा। टॉयलेट के गेट का लॉक खराब हो गया था। करीब 100 मिनट तक टॉयलेट में फंसे रहने के कारण पैसेंजर लैंडिंग के बाद सदमे में था।मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया कि लैंडिंग से पहले एयर होस्टेस ने एक पर्ची लिखी और गेट के नीचे से पैसेंजर को भेजा।

    जिसमे एयर होस्टेस ने लिखा था कि सर, हमने गेट खोलने की पूरी कोशिश की, लेकिन हम गेट नहीं खोल सके ,आप घबराइए मत। हम कुछ ही मिनटों में लैंड करने वाले हैं  आप कमोड का ढक्कन बंद करके उस पर बैठ जाएं और अपनी सुरक्षा करें। जैसे ही मुख्य दरवाजा खुलेगा, इंजीनियर आ जायेगा। 

    मुंबई एयरपोर्ट से फ्लाइट नंबर SG-268 को सोमवार रात 10:55 बजे उड़ान भरना था। हालांकि फ्लाइट ने देर रात 2 बजे उड़ान भरी। टेक ऑफ के बाद जैसे ही सीट बेल्ट खोलने की इजाजत मिली, 14D सीट पर बैठा पैसेंजर टॉयलेट में जाकर फंस गया।  

  • फिर बढ़ी हिंसा: मुठभेड में जवान की मौ’त, जाने मामला

    मणिपुर :  बुधवार सुबह फिर हिंसा भड़क उठी। तेंग्नौपाल जिले के सीमावर्ती शहर मोरेह में संदिग्ध कुकी उग्रवादियों के साथ सुरक्षा बलों की मुठभेड़ हुई। उग्रवादियों ने एसबीआई मोरेह के पास सुरक्षा बलों की एक चौकी पर बम फेंके और गोलीबारी की। इसके बाद सुरक्षा बलों ने मुंहतोड़ जवाब दिया। मुठभेड़ में एक पुलिस कमांडो की मौत हो गई। मृतक कमांडो की पहचान डब्लू सोमोरजीत के रूप में की गई है। एक अन्य कमांडो को चोटें आई हैं। पुलिस के अनुसार एक पुलिस अधिकारी की हत्या के मामले में सीमावर्ती शहर में राज्य बलों द्वारा दो संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया था।

    इसके 48 घंटे के बाद संदिग्ध कुकी उग्रवादियों ने सुरक्षाबलों की चौकी पर हमला किया। उग्रवादियों ने वार्ड 7 के पास पुलिस पर गोलीबारी की। गोलीबारी एक घंटे से अधिक समय तक चली।मणिपुर सरकार ने तेंगनौपाल में कर्फ्यू लगा दिया है। कानून प्रवर्तन एजेंसियों और आवश्यक सेवाओं को कर्फ्यू से छूट दी गई है।मंगलवार की रात इंफाल पश्चिम जिले के कौट्रुक गांव में वॉलंटियर्स की संदिग्ध कुकी आतंकवादियों के साथ गोलीबारी हुई। बाद में केंद्रीय सुरक्षा बलों ने हस्तक्षेप किया तो गोलीबारी थमी।