Blog

  • हरोलीः सट्टेबाज पुलिस के हत्थे चढ़ा

    हरोलीः सट्टेबाज पुलिस के हत्थे चढ़ा

    ऊना /सुशील पंडित:हरोली पुलिस ने दड़ा सट्टा की पर्चियों और पैसों के साथ एक व्यक्ति को काबू किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार हरोली पुलिस की एक टीम जिस समय समनाल चौक के पास मौजूद थी तभी गुप्त सूचना के आधार पर सैंसोवाल निवासी राकेश कुमार की तालाशी लेने पर उससे दड़ा सट्टा पर्चियां और 660 रूपए बरामद हुए। पुलिस ने जुआ अधिनियम की धारा 3-3-67 के अधीन मामला दर्ज करते हुए आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। 
  • भंजालः युवक की सड़क दुर्घटना में मौत

    भंजालः युवक की सड़क दुर्घटना में मौत

    ऊना सुशील पंडित: भंजाल में मोटरसवार एक युवक की मंगलवार को अनजान वाहन द्वारा टक्कर से मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार अपर भंजाल के राम सिंह पुत्र रोशन लाल ने अम्ब थाने में शिकायत दी है कि मंगलवार को वह अपने निजी काम से मुबारिकपुर गया हुआ था। जब वह अपने घर वापस आ रहा था और पिपलां वाला ढाबा के पास पहुँचा तो इसने सड़क के किनारे भीड़ देखी 01 मोटरसाइकिल और 02 घायल व्यक्तियों को पड़े हुए पाया। उनमें से एक व्यक्ति प्रदीप कुमार पुत्र गिरधारी लाल, निवासी वार्ड नंबर 6, भंजाल, तहसील घनारी,जो रिश्ते में इसका भतीजा लगता था की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी। उसने पुलिस को बताया कि यह सड़क हादसा अज्ञात वाहन चालक द्वारा तेज़ गति व लापरवाही से वाहन चलाने के कारण हुआ है। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के विरुद्ध भारतीय दंड संहिता की धारा 304-ए, 279 और 337 के अंतर्गत मामला दर्ज कर आरोपी की तालाश शुरू कर दी है।
  • अठवां : कार की टक्कर से व्यक्ति घायल

    अठवां : कार की टक्कर से व्यक्ति घायल

    ऊना /सुशील पंडित: अम्ब तहसील के अठवां गांव में कार की टक्कर से एक राहगीर घायल हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार अठवां गांव के वार्ड नंबर 6 वासी रवि चंद्र पुत्र जगदीश राम ने अम्ब थाने में दी शिकायत में कहा है कि सोमवार की सुबह वह अठवां-अंदौरा चौक पर मौजूद था, तभी एक कार अठवां की ओर से आई और उसने पैदल जा रहे कृष्ण कुमार पुत्र विपतु राम निवासी अठवां को टक्कर मार दी। इससे कृष्ण कुमार को काफी चोटें आई हैं। पुलिस ने अज्ञात कार पर भारतीय दंड संहिता की धारा 279 और 337 के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। 
  • भलौणः बाईक की टक्कर से एक घायल

    भलौणः बाईक की टक्कर से एक घायल

    ऊना सुशील पंडित: बंगाणा तहसील के भलौण गांव में मंगलवार को एक सड़क हादसा हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव के ही रहने वाले ऋषि पठानिया ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि मंगलवार रात करीब आठ बजे वह अपने साथी यशपाल के साथ भलौण अपने घर की ओर जा रहा था। तभी पीछे से एक मोटरसाइकिल आई और उसने यशपाल को टक्कर मार दी। टक्कर से यशपाल घायल हो गया। ऋषि की शिकायत पर बंगाणा थाने में आरोपी प्रकाश शर्मा पुत्र संजय शर्मा, निवासी उत्तर प्रदेश, हाल रिहायश गांव चौकीमन्यार के विरुद्ध तेज रफ्तार और लापरवाही से गाड़ी चलाने पर भारतीय दंड संहिता की धारा 279 और 337 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। 
  • अम्बः विदेश भेजने के नाम पर दो लाख ठगे

    अम्बः विदेश भेजने के नाम पर दो लाख ठगे

    ऊना /सुशील पंडित: यदि कोई विदेश भेजने के नाम पर आपसे लाखों रूपए की मांग करता है तो आप सावधान हो जाएं। ऐसा न हो कि आपके जीवन की जमापूंजि कोई ट्रैवल एजेंट लूट ले जाए। ऐसा ही एक मामला अम्ब तहसील के जबेहड़ गांव से रिपोर्ट हुआ है। गांव के ही रहने वाले परमजीत सिंह पुत्र गुरबख्श सिंह ने अम्ब थाने में दी शिकायत में लिखा है कि उसने नंगल जरियाला के राहुल पुत्र सिकंदर पाल से विदेश भेजने को लेकर बात की थी। इस पर राहुल ने उससे 2.5 लाख रूपए की मांग की। परमजीत का आरोप है कि उसने राहुल को साल 2022 में दो लाख रूपए का भुगतान कर दिया था और बाकी रकम काम हो जाने के बाद देना तय हुआ था। मगर राहुल ने न ही उसे विदेश भेजा और न ही उसके पैसे वापस किए। उल्टा राहुल ने उसे जाली हवाई टिकट देकर धोखाधड़ी कर डाली। जब उसने उस टिकट का पता किया तो वह पूरी तरह से फर्जी पाई गई थी। अब परमजीत आरोपी राहुल से पैसे मांगता है तो वह देने से मना कर रहा है। अम्ब थाने में राहुल और उसकी मां सुमन लता के विरुद्ध भारतीय दंड संहिता की धारा 420 और 468 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 
  • अदालत के बाहर से मोटरसाइकिल चोरी

    अदालत के बाहर से मोटरसाइकिल चोरी

    ऊना /सुशील पंडित:ऊना अदालत परिसर के बाहर बने पार्किंग स्टैंड से मंगलवार को शातिर चोर मोटरसाइकिल उड़ा ले गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार अशोक कुमार पुत्र जगन्नाथ, निवासी गांव ललड़ी, तहसील हरोली ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि वह 11 जनवरी की सुबह 10 बजे के करीब अपनी मोटरसाइकिल को अदालत परिसर के बाहर बने मोटरसाइकिल स्टैंड पर खड़ी करके अंदर गया था। दोपहर करीब 3:00 बजे जब वापस लौटा तो मोटरसाइकिल वहाँ नहीं मिली। शिकायत पर सदर थाने में अज्ञात आरोपी के विरुद्ध भारतीय दंड संहिता की धारा 379 के तहत मामला दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। 
  • दुलैहड में नशा मुक्त ऊना अभियान ने लगाया  जागरूकता शिविर 

    ऊना/सुशील पंडित: हरोली ब्लॉक की ग्राम पंचायत दुलैहड़ में सरकार आपके द्वारा के प्रोग्राम के दौरान नशा मुक्त होना अभियान का जागरूक शिविर लगाया गया l जिसके मुख्य अतिथि उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री रहे और साथ में जिला प्रशासन भी मौजूद रहा l इस मौके पर नशा मुक्त होना अभियान के शिविर के दौरान वहां पर आए समस्त लोगों को नशे के खिलाफ नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक किया गया साथ में उपमुख्यमंत्री ने सिग्नेचर वॉल पर हस्ताक्षर करके नशे को ना जिंदगी को हां नशा मुक्त ऊना अभियान का समर्थन किया l शिविर के दौरान नशा मुक्त होना अभियान के अंतर्गत  नंबर हेल्पलाइन नंबर 94180 644 44 की जानकारी दी गई जिसमें कोई भी नशे से पीड़ित व्यक्ति या नशे से पीड़ित परिवार उसमें कॉल करके अपना समाधान ले सकता है साथ ही नशे से बचाव के लिए जिला ऊना प्रशासन नशा मुक्त होना अभियान द्वारा प्रायमरी हेल्थ सेंटर वर कम्युनिटी हेल्थ सेंटर में डॉक्टरों द्वारा इलाज माहिया कराया जा रहा है इसके बारे में विस्तृत जानकारी दी गई l इस मौके पर नशा मुक्त होना अभियान की टीम की तरफ से हरोली ब्लॉक के प्रोग्राम अधिकारी जयेंद्र हीर एवं साहिल उपस्थित रहे l
  • सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने दुलैहड़ में सुनी जन समस्याएँ, मौक़े पर किया समाधान

    दुलैहड़ में आयोजित सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम में लगभग 48 जन समस्याएं प्राप्त हुई

    ऊना/सुशील पंडित: जिला ऊना के हरोली विस क्षेत्र के दुलैहड़ पंचायत में सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसकी अध्यक्षता उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने की। सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम में राजस्व, हेल्थ, बिजली, जल शक्ति विभाग से संबंधित कुल 48 जन समस्याएँ प्राप्त हुई अधिकांश समस्याओं का मौके पर समाधान किया गया। शेष लंबित समस्याओं को संबंधित विभाग के अधिकारियों को तुरंत प्राथमिकता के साथ समयबद्ध निपटाने के निर्देश दिये ।उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम से आम जन की समस्याओं का घर द्वार पर समाधान संभव हुआ है। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य राज्य सरकार द्वारा विभिन्न विभागों के माध्यम से संचालित की जा रही महत्वपूर्ण कल्याणकारी योजनाओं व कार्यक्रमों को ग्रामीण स्तर तक पहुँचाना है ताकि सभी पात्र व्यक्तियों को योजनाओं का लाभ मिल सके।

    उप मुख्यमंत्री ने कहा कि हरोली हल्के को  पूरे हिंदुस्तान में विकास के मॉडल के रूप विकसित करना उनका मुख्य ध्येय है। उन्होंने कहा कि पूरे हरोली को अपराध मुक्त करने के लिए लगभग एक करोड़ रुपये की लागत से कैमरे लगाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि हरोली हल्के में नशा तस्करों के ख़िलाफ़ पूरी सख़्ती के साथ नकेल कसी जा रही हैं। इसके अलावा उन्होंने गाँवों के प्रधान, उप प्रधान, महिला मंडलों सहित स्थानीय लोगों से आग्रह किया है कि नशे के सौदागरों के ख़िलाफ़ सख़्त करवाई करने के लिए ज़िला प्रशासन और पुलिस का सहयोग करने में अपना दायित्व निभाये ताकि हल्के में नशे जैसी गतिविधियों पर पूरी तरह रोक लगाई जा सके। उन्होंने कहा कि ज़िला में होने वाले अवैध खनन पर भी नकेल कसी जा रही है और अवैध खनन करने वालों के ख़िलाफ़ करवाई अमल में लाई जा रही जिसके परिणामस्वरूप पिछले एक साल से सकारात्मक परिणाम देखने को मिल रहे हैं।

    उप मुख्यमन्त्री ने कहा कि हरोली विधानसभा क्षेत्र में पीने के पानी और खेतों में सिंचाई को लेकर उत्पन्न होने वाली समस्याओं का प्राथमिकता के तौर पर समाधान करना उनका मुख्य लक्ष्य है ताकि लोगो को पीने के लिए स्वच्छ जल और खेतों को पर्याप्त पानी पहुँच सके। उन्होंने कहा कि पानी की समस्या से निपटने के लिए अमराली में प्रदेश का सबसे ओवरहैड टैंक बनाया जा रहा हैं। पोलियाँ में 50 लीटर और 25 लीटर के दो पीने के पानी के टैंक बनाये जा रहे हैं जिससे हरोली हल्के की जनता को पीने के लिए स्वच्छ पानी उपलब्ध होगा। 

    इस मौके पर विभिन्न विभागों के माध्यम से जागरूकता शिविर भी लगाए गये जिसमें राजस्व विभाग द्वारा लगभग 31 प्रमाण पत्र, 23 इंतक़ाल व  10 आधार कार्ड बनाये गए। आयुष विभाग द्वारा लगाये गये चिकित्सा शिविर में 213 लोगों का स्वास्थ्य जाँचा। स्वास्थ्य विभाग के माध्यम से लगाए गए चिकित्सीय शिविर में 331 लोगों का स्वास्थ्य जाँचा गया जिसमें आँख के 56, ऑर्थो के 69, गायनी के 38, सर्जरी से संबंधित 7, चाइल्ड ओपीडी के 19 व मेडिसिन के 142 लोग शामिल है। इसके अलावा स्वास्थ्य विभाग द्वारा लगाये गए चिकित्सीय शिविर में ब्लड शुगर के 103, हाई बीपी/शुगर के 23 लैब टेस्ट व दो छाती के एक्सरे किए गए। सरकार गाँव के द्वार कार्यक्रम में सूचना एवम जन संपर्क विभाग के सूचीबद्ध कलाकारों द्वारा नुक्कड़ नाटक के माध्यम से प्रदेश सरकार के माध्यम से चलाई जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं बारे जागरूक भी किया गया। 

    इस अवसर पर प्रोफेसर सिम्मी अग्निहोत्री, ज़िला अध्यक्ष कांग्रेस कमेटी रणजीत राणा, प्रदेश कांग्रेस सचिव अशोक ठाकुर, ओबीसी सेल के अध्यक्ष विनोद विटू, सचिव सतीश विटू, युवा अध्यक्ष हरोली प्रशांत राय, ज़िला परिषद सदस्य नरेश कुमारी, प्रधान नंद किशोर, उप प्रधान पवन कुमार, नग़नोली प्रधान मेहताब ठाकुर, डीसी राघव शर्मा, एसपी अर्जित सेन ठाकुर सहित समस्त विभागों के अधिकारी उपास्थित रहे।

  • पंजाब : बस और कार की भीषण टक्कर, महिला की मौ’त, 10 गंभीर घायल

    फिरोजपुर : फाजिल्का हाईवे पर गांव लालचिया के पास सरकारी बस और कार की टक्कर हो गई। जिसमें एक महिला की मौत हो गई है, जबकि 10 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार कार चंडीगढ़ से जलालाबाद की तरफ आ रही थी।

    बस जलालाबाद से फिरोजपुर की तरफ आ रही थी। हादसे में जान गंवाने वाली महिला बेटे के साथ चंडीगढ़ में रहती थी। यह हादसा घने धुंध के कारण हुआ है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और अपनी कार्रवाई शुरू कर दी। बताया जा रहा है कि हादसे में कार बस बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है।

  • ਪੰਜਾਬ: ਪੁਲਿਸ ਮੁਲਾਜ਼ਮਾਂ ਦਾ ਸਰਕਾਰੀ ਸਨਮਾਨਾਂ ਸ਼ਹਿਤ ਹੋਇਆ ਅੰਤਿਮ-ਸੰਸਕਾਰ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਗੁਰਦਾਸਪੁਰ : ਜਲੰਧਰ-ਪਠਾਨਕੋਟ ਹਾਈਵੇ ‘ਤੇ ਪਿੰਡ ਈਮਾ ਮਾਂਗਟ ਨੇੜੇ ਸੰਘਣੀ ਧੁੰਦ ਕਰਕੇ ਵੱਡਾ ਹਾਦਸਾ ਵਾਪਰ ਗਿਆ। ਬੁੱਧਵਾਰ ਸਵੇਰੇ ਪੰਜਾਬ ਪੁਲਿਸ ਦੀ ਬੱਸ ਦੀ ਇੱਕ ਟਰੱਕ ਨਾਲ ਟੱਕਰ ਹੋ ਗਈ। ਪੰਜਾਬ ਪੁਲਿਸ ਦੀ ਬੱਸ ਜਲੰਧਰ ਦੇ ਪੀਏਪੀ ਤੋਂ ਗੁਰਦਾਸਪੁਰ ਜਾ ਰਹੀ ਸੀ। ਇਸ ਹਾਦਸੇ ਵਿੱਚ ਪੀਏਪੀ ਦੇ 4 ਜਵਾਨਾਂ ਦੀ ਮੌਤ ਹੋ ਗਈ। ਜਿਹਨਾਂ ਵਿੱਚੋ 2 ਜ਼ਿਲੇ ਗੁਰਦਾਸਪੁਰ ਨਾਲ ਸੰਬੰਧਤ ਹਨ।

    ਇਕ ਬੱਸ ਦਾ ਚਾਲਕ ਗੁਰਪ੍ਰੀਤ ਸਿੰਘ ਗੋਪੀ ਜੋ ਪਿੰਡ ਅਮੀਪੁਰ ਦਾ ਵਾਸੀ ਸੀ ਅਤੇ ਦੂਸਰੀ ਮਹਿਲਾ ਕਾਂਸਟੇਬਲ ਸ਼ਾਲੂ ਰਾਣਾ ਜੋ ਕਿ ਪਿੰਡ ਬਾਬੋਵਾਲ ਦੀ ਰਹਿਣ ਵਾਲੀ ਸੀ । ਦੋਵਾਂ ਦੇ ਪਿੰਡਾਂ ਅਤੇ ਪਰਿਵਾਰਾ ਚ ਗਮਗੀਨ ਮਾਹੌਲ ਹੈ। ਪ੍ਰਸ਼ਾਸਨ ਵਲੋਂ ਦੋਵਾਂ ਦਾ ਹੀ ਸਰਕਾਰੀ ਸਨਮਾਨਾਂ ਨਾਲ ਅੰਤਿਮ ਸਸਕਾਰ ਕੀਤੇ ਗਏ ।