Home Mohali पंजाब: पुलिस और गैंगस्टर में हुई मुठभेड़, एक घायल 

पंजाब: पुलिस और गैंगस्टर में हुई मुठभेड़, एक घायल 

0

मोहालीः पंजाब पुलिस द्वारा गैंगस्टर और बदमाशों के खिलाफ लगातार सख्ती से कार्रवाई की जा रही है। वहीं ताजा मामला सेक्टर-71 से सामने आया है। जहां पुलिस और गैंगस्टर के बीच मुठभेड़ हुई है। मिली जानकारी के अनुसार स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल की टीम एक आरोपी का पीछा कर रही थी। आरोपी सेक्टर-71 स्थित वीआईपी इलाके में छलांग मारकर कोठी में छिपने की कोशिश की। पुलिस की टीम भी उसके पीछे वहां पहुंच गई। इस दौरान दोनों ओर से गोलियां चलाई गई। जानकारी के अनुसार गोलिबारी के दौरान आरोपी के पैर में गोली लगी है। इसके बाद पुलिस ने उसे दबोच लिया और इलाज के लिए उसे अस्पताल में भर्ती किया है। इस मामले को लेकर जल्द पुलिस खुलासा कर सकती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here