Blog

  • 12 करोड़ की Heroin सहित 3 गिरफ्तार

    12 करोड़ की Heroin सहित 3 गिरफ्तार

    श्रीगंगानगर : पुलिस ने जिले के श्रीकरणपुर इलाके में दो किलो 325 ग्राम हेरोइन बरामद की। इसे चार तस्कर कार में लेकर जा रहे थे। पुलिस ने 3 को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि कार का ड्राइवर मौके से फरार हो गया। आरोपियों की पहचान जगजीत सिंह मसीह पुत्र अजीत मसीह, पतरस पुत्र कुलविंद्र निवासी अमृतसर के करलिया और विजय उर्फ सन्नी पुत्र सुखदेव अमृतसर के लदेह के तौर पर हुई है।

    श्रीकरणपुर पुलिस और सीआईडी बीआई ने श्रीकरणपुर के गजसिंहपुर रोड अंडरपास के पास नाकाबंदी कर की। इस हेरोइन की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 12.5 करोड़ रुपए है। एसपी गौरव यादव ने बताया कि श्रीकरणपुर डीएसपी संजीव चौहान की देखरेख में सीआई सुरेंद्र कुमार और श्रीकरणपुर की सीआईडी बीआई टीम ने गजसिंहपुर रोड अंडरपास के पास नाकाबंदी की थी। इसी दौरान आई एक कार पुलिस और सीआईडी बीआई की टीम ने मिले इनपुट के आधार पर रुकवाया। तलाशी ली तो इसमें दो किलो 325 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।

  • Jalandhar: किसान नेता के कत्ल मामले में 6 गिरफ्तार

    Jalandhar: किसान नेता के कत्ल मामले में 6 गिरफ्तार

    जालंधर, ENS: नूरमहल के गांव सुन्नड़ कलां में 55 वर्षीय किसान रेशम सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी थी। वहीं इस मामले में पुलिस ने 6 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं वारदात के समय स्वजनों का कहना था कि उनकी किसी के साथ कोई रंजिश नहीं है। पुलिस इस मामले को रंगदारी से जोड़कर देख रही है। थाना प्रभारी वरिंदरपाल सिंह उप्पल ने बताया कि आरोपियों की पहचान गुरविंदर सिंह उर्फ सन्नी निवासी लाडोवाल (लुधियाना) सरबजीत सिंह निवासी गांव सरहाली कलां (तरनतारन), गगनदीप सिंह निवासी गांव सुहावा (तरनतारन), बलदेव सिंह गांव ठठा सरहाली (तरनतारन), रेशम सिंह गांव सरहाली कलां (तरनतारन), बलजीत सिंह उर्फ मिटू निवासी सरहाली कलां (तरनतारन) के रूप में हुई है।

    हत्याकांड के बाद पुलिस ने करीब 100 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरे खंगाले थे। इस दौरान बाइक पर 2 संदिग्ध युवक लुधियाना-फिरोजपुर हाईवे पर लगे सीसीटीवी कैमरा में कैद हुए थे। उनकी लोकेशन से पुलिस उन तक पहुंची, जिसके बाद बाकी सभी को भी गिरफ्तार किया गया। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार जिन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उन्होंने लोहियां में भी एक किसान को रंगदारी के लिए फोन किया था। इस घटना को लेकर जल्द पुलिस प्रेस वार्ता के जरिए खुलासा कर सकती है।

     

  • Punjab: लूटपाट ओर धमकी देने के मामलों में आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Punjab: लूटपाट ओर धमकी देने के मामलों में आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    अमृतसरः शहर में बढ़ रही आपराधिक घटनाओं को देखते हुए अमृतसर पुलिस ने सख्ती दिखाई है। पुलिस ने अलग-अलग मामलों में अंजाम देने वाले आरोपियों को गिरफ्तार किया है और हिंसा भड़काने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है जिसके चलते पिछले दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा था जिसमें एक निहंग सिंह आईआईएम कॉलेज की बस में छात्रों के हाथ काटने की धमकी दे रहा था। इस मामले पर पुलिस ने बताया कि गुरप्रीत सिंह उर्फ ​​बिकर सिंह उर्फ ​​निहंग सिंह ने आईआईएम कॉलेज की बस के अंदर जाकर छात्रों को धमकी दी थी। इसी मामले में पुलिस ने गुरप्रीत सिंह उर्फ ​​बिकर सिंह को गिरफ्तार किया है। उन्होंने कहा कि एक निहंग सिंह ने बीड़ी सिगरेट की दुकानों पर जाकर दुकानदारों को धमकाया था और उस मामले में पुलिस ने उक्त निहंग सिंह मलकीत सिंह उर्फ ​​पंजाब सिंह को गिरफ्तार भी कर लिया है।

    वहीं, पुलिस ने बताया कि पिछले कुछ दिनों पहले रात में दरबार साहिब में माथा टेकने आए असम के श्रद्धालुओं के साथ दो लोगों ने पिस्तौल की नोक पर लूटपाट की थी उस मामले में पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दूसरे व्यक्ति को अभी गिरफ्तार किया जाना बाकी है। पुलिस ने कहा कि उनके पास से अभी तक पिस्तौल भी बरामद नहीं हुई है। फिलहाल पुलिस इन तीनों मामलों में कार्रवाई कर रही है।

  • Punjab: Game खेलते-खेलते 2 बच्चों की मां दूसरे मर्द से प्यार कर हुई फरार

    Punjab: Game खेलते-खेलते 2 बच्चों की मां दूसरे मर्द से प्यार कर हुई फरार

    होशियारपुरः आजकल मोबाइल में गेम खेलने की लत बच्चों को ही नहीं बड़ों को भी लग गई है। इस गेम की लत के दौरान महिला को अन्य किसी व्यक्ति से प्यार हो गया। जिसके चलते वह अपने 2 बच्चों को छोड़कर दूसरे व्यक्ति के साथ फरार हो गई। वहीं इस मामले को लेकर पीड़ित व्यक्ति ने आरोप लगाया है कि उसकी पत्नी फ्री फायर खेलती थी, इस दौरान वह किसी व्यक्ति से रिलेशन में आ गई और फिर वह घर से चली गई। जिसके बाद से वह वापस नहीं लौटी। महिला 2 बच्चों की मां है। उन्हें भी वह होशियारपुर में रह रहे पति के पास छोड़ गई।

    परिवार कई बार इसे लेकर कई थानों और SSP ऑफिस में शिकायतें दर्ज करवा चुका है, मगर कुछ हाथ नहीं लगा। एक साल बीत जाने के बाद भी अभी तक न तो पुलिस महिला का कुछ पता लगा पाई और न ही परिवार को महिला के बारे में पता चला। होशियारपुर के कस्बा मुकेरियां के हाजीपुर गांव के रहने वाले अश्विनी कुमार ने कहा- जिला संगरूर के मूनका गांव की रहने वाली अनीता कौशिक के साथ उसकी शादी साल 2011 में हुई थी। शादी के बाद सब कुछ एकदम ठीक चल रहा था। उनके 2 बच्चे हैं।

    साल 2020 में अनीता को नया मोबाइल लेकर दिया था। मोबाइल में अनीता ने फ्री फायर गेम डाउनलोड की और उसे लगातार खेलना शुरू कर दिया। अनीता को गेम खेलने की आदत हो गई। इसी दौरान उसकी दोस्ती एक लड़के से हो गई। दोनों कब रिलेशन में आए, पता नहीं चला। उसी ने अनीता को अपने झांसे में ले लिया। अश्विनी ने बताया कि एक दिन अनीता घर से बिना बताए चली गई, जिसके बाद से उसका कोई अता पता नहीं था। इस माह एक साल हो गया है, अनीता का कोई अता पता नहीं है।

    अश्विनी ने कहा कि मैंने अनीता को हर जगह ढूंढने की कोशिश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। मैंने इस मामले को लेकर कई बार हाजीपुर थाने और एसएसपी होशियारपुर को शिकायत की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। उसकी प्रशासन से मांग है कि पत्नी को तलाशने में मदद की जाए। जिससे मेरे बच्चों की परवरिश अच्छी हो सके। हमारा परिवार अनीता के बिना अधूरा है। बच्चे रोजाना अपनी मां को याद कर रोते हैं। वह परेशान हैं।

  • बच्चों की मौज, School जाने से पहले कर ले यह बात Confirm

    बच्चों की मौज, School जाने से पहले कर ले यह बात Confirm

    नई दिल्लीः महाराष्ट्र, केरल, कर्नाटक, गोवा, गुजरात समेत कई राज्यों में भारी बारिश के रेड अलर्ट के चलते बच्चों के स्कूल बंद कर दिए गए हैं। कई राज्यों में 16, 17 जुलाई से स्कूल खोले जाने थे, लेकिन आपकी जानकारी के लिए बता दें कि 17 जुलाई को ज्यादातर राज्यों में मुहर्रम के चलते स्कूल बंद रहेंगे। सभी स्टूडेंट्स को सलाह दी जाती है कि वह कल स्कूल जाने से पहले अपनी छुट्टी कंफर्म कर लें।

    गर्मी की छुट्टियां खत्म होने के बाद से जुलाई में जब से स्कूल खुले हैं, तब से ही किसी न किसी वजह से छुट्टियों का दौर शुरू है। यूपी, एमपी, महाराष्ट्र, केरल, कर्नाटक, गोवा समेत कई राज्यों में बारिश का रेड अलर्ट चल रहा है। उसी के बीच 17 जुलाई को मुहर्रम के खास अवसर ज्यादातर राज्यों में स्कूल बंद रहेंगे। मुहर्रम की छुट्टी पब्लिक हॉलिडे लिस्ट में काउंट की जाती है। हालांकि कई जगहों पर मुहर्रम की छुट्टी को लेकर संशय बना हुआ है।

  • Corona की तरह अब इस Virus ने दी दस्तक, बढ़े केस

    Corona की तरह अब इस Virus ने दी दस्तक, बढ़े केस

    नई दिल्लीः कोरोना जाने का नाम नहीं लेता कि इतने में ही नए-नए वायरस दस्तक देने लगते हैं। ऐसे ही एक संक्रामक चांदीपुरा वायरस आ गया है, जो काफी खतरनाक और जानलेवा बताया जा रहा है और इससे बच्चे प्रभावित हो रहे हैं। हाल फिलहाल चांदीपुरा वायरस के मामले तेजी से भारत में बढ़ रहे हैं, इसके कारण कई बच्चों की जान तक जा चुकी है। गुजरात के बाद अब राजस्थान में भी इसके मामले सामने आए हैं। कई एक्सपर्ट्स के अनुसार, ये वायरस काफी खतरनाक है और यह ब्रेन को डैमेज करता है। अगर इससे पीड़ित की समय से उपचार न हो तो मौत भी हो सकती है। इस वायरस की चपेट में ज्यादातर बच्चे आ रहे हैं। फिलहाल इसकी कोई वैक्सीन नहीं है। ऐसे में इसके मामले आने के बाद इस वायरस के मामले बढ़ने की आशंका है। क्या है चांदीपुरा वायरस और इसके लक्षण के साथ-साथ बचाव के बारे में जानिए..

    चांदीपुरा वायरस रबड़ विरिडे फैमिली का एक आरएनए वायरस है। इसके कारण बच्चे दिमागी बुखार (एन्सेफलाइटिस) से ग्रस्त हो रहा हैं। यह काफी पुराना वायरस है और 2003 में भी इसके मामले भारत में आए थे। यह वायरस 2 महीने से लेकर 15 साल के बच्चों पर असर करती है। बात करें इसके लक्षणों की तो इन्फ्लूएंजा जैसे लक्षण होते हैं, लेकिन ये बीमारी ऑटोइम्यून एन्सेफलाइटिस भी करती है। ऐसी कंडीशन में मृत्यु दर 50 से लेकर 70 % है। ये वायरस दिमाग पर असर डालता है। यह वेक्टर-बोर्न वायरस है और ऐसा बताया जाता है कि इसका ट्रांसमिशन सैंडफ्लाइज फ्लैबोटामस पापाटासी के जरिए होता है।

    यह वायरस कुछ मच्छरों और कीड़ों में होता है और जब ये कीड़े बच्चों को काटते हैं तो उससे इंफेक्शन होता है। गंदगी, पशुओं के मल और पेशाब के साथ-साथ पानी जमा होने की वजह से यह बीमारी फैलने का डर रहता है। बारिश के दौरान सर्दी, खांसी, पेटदर्द, डायरिया, उल्‍टी होने पर इलाज के साथ पीसीआर टेस्‍ट करवाएं। बच्‍चों में बुखार, उल्‍टी-दस्‍त, सिरदर्द और नसों में खिंचाव आना इसके लक्षण शामिल हैं। इस वायरस पहचान सबसे पहले नागपुर जिले के चांदीपुरा गांव में हुई थी, तब से इसे चांदीपुरा वायरस बोलते हैं। इस वायरस के शुरुआती लक्षण फ्लू जैसे होते हैं, लेकिन ब्रेन को धीरे-धीरे ये वायरस नुकसान करने लगता है और इससे मौत होती है।

  • हवाई यात्रा करने वालों के लिए खुशखबरी, जाने मामला

    हवाई यात्रा करने वालों के लिए खुशखबरी, जाने मामला

    अंबालाः नागरिक उड्डयन मंत्री डॉ कमल गुप्ता ने अधिकारियों के साथ की बैठक, सिविल व इलेक्ट्रिकल कार्यों को जल्द से पूरा करने के दिए निर्देश हरियाणा के नागरिक उड्डयन मंत्री डॉ कमल गुप्ता ने कहा कि अम्बाला एयरपोर्ट से उड़ान 15 अगस्त से शुरू हो जाएगी। इसलिए अधिकारी 15 अगस्त से पहले पहले एयरपोर्ट में बाउंड्री वॉल, पार्किंग एरिया, मुख्य बिल्डिंग,  एंट्रेंस रोड, कैंटीन, वॉटर टैंक सहित सिविल व इलेक्ट्रिकल कार्यों को पूरा करवाए।

    यह निर्देश नागरिक उड्डयन मंत्री डॉ. कमल गुप्ता ने चण्डीगढ़ में नागरिक उड्डयन, बिजली, लोक निर्माण तथा अग्निशमन सेवा विभाग के अधिकारियों के साथ आयोजित समीक्षा बैठक में दिए।

    डॉ कमल गुप्ता ने कहा कि अम्बाला एयरपोर्ट में विमान के टेक-ऑफ एवं लैंडिंग के लिए अम्बाला एयरफोर्स स्टेशन की हवाई पट्टी का इस्तेमाल किया जाएगा। इस हवाई अड्डे का लाभ हरियाणा के साथ लगते हिमाचल प्रदेश, पंजाब, उत्तर प्रदेश के यात्रियों को भी मिलेगा, जिन्हें यहां से अलग-अलग शहरों के लिए विमान सेवा मिलेगी।

    नागरिक उड्डयन मंत्री ने कहा कि आरसीएस-यूडीए के तहत उड़ान संचालन के लिए एयरलाइंस और हरियाणा सरकार के बीच समझौता ज्ञापन भी जल्द होगा।

  • Punjab : छात्र ने टंकी से कूदकर की आत्महत्या, देखें वीडियो

    Punjab : छात्र ने टंकी से कूदकर की आत्महत्या, देखें वीडियो

    मोहाली : एक निजी विश्वविद्यालय के छात्र ने पानी की टंकी से कूदकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली खरड़-लुधियाना मुख्य मार्ग पर गांव खानपुर में मॉडर्न सिटी सेंटर के कॉम्प्लेक्स में बनी पानी की टंकी से कूदकर एक छात्र द्वारा आत्महत्या की है। इस मामले को लेकर सिविल अस्पताल खरड़ से मिली जानकारी के मुताबिक दोपहर करीब 12 बजे कुछ युवक गंभीर रूप से घायल युवक को अस्पताल की एमरजेंसी में लेकर आए है। जिसके दोनों पैर बुरी तरह टूटे हुए थे और दोनों की हड्डियां टूट चुकी थीं। उन्होंने बताया कि जब ड्यूटी डॉक्टर ने घायल लड़के की जांच की तो डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। सिविल अस्पताल से मिली जानकारी के मुताबिक मृतक की पहचान सुमित चिकरा (19) निवासी बहादुरगढ़ हरियाणा के तौर पर हुई है, चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी घड़ूआ में बीबीए का छात्र था मृतक को अस्पताल लाने वाले आदित्य और भैवव ने बताया कि मृतक उनका दोस्त था जो पैसे के भुगतान को लेकर कुछ दिनों से परेशान था। उन्होंने कहा कि उसने पहले अपने हाथ की नस काटी और फिर अचानक वह मॉडर्न सिटी सेंटर की पानी की टंकी के ऊपर चढ़ गया। दोस्तों ने बताया कि उसे बहुत समझाने को कोशिश करने के बावजूद उसने पांनी की टंकी से छलांग लगा दी। जिसके बाद उसे सिविल अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक मॉडर्न वैली खानपुर स्थित एक पीजी में अपने दोस्तों के साथ रहता था। मृतक अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था।
  • Punjab: संदिग्ध परिस्थितियों में नौजवान लापता, देखें वीडियो

    Punjab: संदिग्ध परिस्थितियों में नौजवान लापता, देखें वीडियो

    गुरदासपुरः बटाला के अहमदाबाद से एक 15 दिन से लड़के के लापता होने की खबर सामने आई है। मिली जानकारी के मुताबिक यह लड़का एक गरीब परिवार का है। इस परिवार के बड़े लड़के की करीब 15 महीने पहले नशे की लत के कारण मौत हो चुकी है, उस लड़के की मौत का दर्द अभी परिवार भुला नहीं पाया कि उनके छोटा बेटा भी अब लापता हो गया। परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस का कहना है कि जिनपर परिवार वालों को शक है उनको थाने लेजाकर पूछताछ की जा रही है।

    लापता लड़के के बाप का कहना है कि उनका लड़का पहले की तरह 10 बजे घरसे काम के लिए निकला था लेकिन शाम के 6ः15 बजे के करीब काम से घर नहीं आया। उन्होंने कहा कि हमें कुछ नोजवानों पर शक है, जिनका नाम हमने पुलिस को शिकायत में दिया है। उन्होंने कहा कि पुलिस की ओर से सही तरीके से उनके लड़के को खोजा नहीं जा रहा। उन्होंने कहा कि अगर नौजवानों से सही तरीके से पूछताछ की जाए तो हमारे लड़के का पता लग सकता है। उन्होंने कहा की हम सरकार से इन्साफ की मांग करते हैं।

  • Punjab: School में Petrol की बोतल लेकर महिला Teacher को जलाने पहुंचा पति, मची भगदड़

    Punjab: School में Petrol की बोतल लेकर महिला Teacher को जलाने पहुंचा पति, मची भगदड़

    पठानकोटः हल्का भोआ अंतगर्त आते गांव गतोरा के सरकारी प्राइमरी स्मार्ट स्कूल में उस समय भगदड़ मच गई, जब एक व्यक्ति पेट्रोल की बोतल लेकर स्कूल की टीचर को जलाने के इरादे से अंदर आ गया। यही नहीं आरोपी व्यक्ति ने सरकारी स्कूल के अंदर आ वहां बच्चों को शिक्षा दे रही टीचर के साथ मारपीट भी की। यह आरोप उक्त प्राइमरी स्कूल में कार्यरत अध्यापिका रेनू शर्मा, गांव गतोरा की सरपंच दीक्षा ठाकुर, मौके पर पहुंचे सरपंच राजिंदर कुमार भिल्ला एवं प्रत्यक्षदर्शी बच्चों ने गांव गतोरा के निवासी लवलीन शर्मा के ऊपर लगाए। बता दें कि गांव गतोरा के सरकारी प्राइमरी स्मार्ट स्कूल की अध्यापिका रेनू शर्मा ने अपने पति लवलीन शर्मा के ऊपर संगीन आरोप लगाते हुए कहा कि उन दोनों के रिश्ते में पिछले 4-5 साल से विवाद चल रहा है, जिसे लेकर अदालत में केस चल रहा है।

    उन्होंने बताया कि जब वह अपनी क्लास लगा रही थी तो उसका पति लवलीन शर्मा हाथ में पेट्रोल की बोतल लेकर स्कूल के भीतर आ गया। पहले तो आरोपी ने उसकी स्कूटी पर पेट्रोल फेंका, जिस पर रेनू शर्मा ने रोकने की कोशिश की तो आरोपी ने रेनू पर भी पेट्रोल फेंक दिया और धक्का दिया। जैसे तैसे कर भाग कर रेनू ने अपनी जान बचाई। लेकिन आरोपी क्लास के अंदर आकर ही उसे मारने पीटने लग गया। हालांकि छुट्टी होने में 10-15 मिनट बाकि थे, तो उसी समय रेनू ने फोन कर अपने बेटे को वहां पर बुला लिया। जिसके बाद 112 नंबर पर फोन कर पुलिस को सूचना दी गई। गांव के लोग एवं पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।

    रेनू शर्मा ने बताया कि, उसने पुलिस से लिखायत शिकायत कर दी है। जिसके बाद उसे मेडिकल के लिए अस्पताल भेजा गया। उसने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। वहीं जब इस संबंध में गांव की सरपंच दीक्षा ठाकुर से बात की गई तो उन्होंने कहा कि उन्हें इस घटना की जानकारी मिली थी, लेकिन जब वह स्कूल पहुंची तो पुलिस एवं अध्यापिका रेनू शर्मा स्कूल से निकल गए थे। उन्होंने बताया कि इन दोनों पति पत्नी की आपसी कलह है, जिस कारण इनका तलाक का केस चल रहा है। सुजानपुर थाना प्रभारी नवदीप शर्मा से बात की गई तो उन्होंने कहा कि मामला उनके ध्यान में है। पीड़िता को मेडिकल करवाने के लिए भेजा गया है, रिपोर्ट आने पर कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।