Blog

  • Punjab: किसानों की चेतावनी, नहीं माने तो रविवार करेंगे Toll Plaza Free

    लुधियानाः देश का सबसे महंगा टोल प्लाजा लाडोवाल कल मुफ्त होने जा रहा है। यहां किसान कल धरना देगे।  भारतीय किसान मजदूर यूनियन ने एनएचएआई को चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि अगर शनिवार तक लाडोवाल टोल प्लाजा के पुराने वाले रेट लागू नहीं किए गए तो पूरी तरह से रविवार को फ्री कर दिया जाएगा। हालांकि ये अल्टीमेट इन नेताओं ने सोशल मीडिया पर जारी किया है।

    नेशनल हाइवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया के एनएच-44 पर सूबे में सबसे महंगा रोड टैक्स इस समय लाडोवाल टोल प्लाजा पर वसूला जा रहा है। इस महंगे टोल प्लाजा को लेकर जनता में काफी रोष भी है। इसके बावजूद एनएचएआई की तरफ से इसके रेट कम करने की बजाए हर साल बढ़ाए जा रहे हैं। लेकिन अब इसका विरोध करते हुए रेट कम करने का अल्टीमेटम एनएचएआई को भारतीय किसान मजदूर यूनियन की तरफ से दिया गया है।

  • आज का राशिफल, 15 जून 2024

    आज का राशिफल, 15 जून 2024

    आज ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि और शनिवार का दिन है। नवमी तिथि आज देर रात 2 बजकर 33 मिनट तक रहेगी। आज सुबह 8 बजकर 15 मिनट से  शुरू होकर कल की देर रात 2 बजकर 15 मिनट तक रवि योग रहेगा। साथ ही आज सुबह 8 बजकर 15 मिनट तक उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र रहेगा, उसके बाद हस्त नक्षत्र लग जाएगा। बीते हुए कल यानि 14 जून को बुध मिथुन राशि में प्रवेश कर चुके हैं। जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 15 जून 2024 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। 

    मेष राशि: आज आपका दिन अच्छा रहने वाला हैं। प्रॉपर्टी डीलर्स को किसी बड़ी डील से अच्छा मुनाफा होगा। आज आपको दूसरों से सोच-समझ कर बात करने की जरूरत है। जीवनसाथी आपकी बात को अहमियत देंगे इससे आपको खुशी होगी। छात्र आज कंप्यूटर कोर्स ज्वाइन करने का मन बनाएंगे। आज अपने पिता की सेहत पर ध्यान देने की जरूरत है। फिजूल खर्चों को बंद करके अपने बैंक बैलेंस को मजबूत करेंगे। प्राईवेट शिक्षकों के ट्रांसफर में आ रही रुकावटें आज खत्म होंगी, ट्रांसफर आपकी मनपसंद जगह पर होगा।

    वृष राशि: आज आपके दिन की शुरुआत आपके अनुकूल होने वाली है। आज आप वर्किंग प्लेस पर खूब मेहनत करेंगे। आपको नयी जिम्मेदारियां मिल सकती है, जिन्हें आप अच्छी तरह से निभायेंगे। इस राशि के मनोरंजन उद्योग से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन फायदेमंद होगा। आपके घर में उत्सव का माहौल बना रहेगा। जो लोग व्यवसाय कर रहे हैं वे व्यवसाय में बदलाव के लिए अपने पिताजी से बातचीत करेंगे।

    मिथुन राशि: आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। संतान पक्ष से मन को संतोष मिलेगा। जो लोग नौकरी में नए अवसर खोज रहे हैं उनके लिए अनुकूल समय है। आज आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा जिससे कार्य आसानी से पूरे कर लेंगे। व्यापार में आ रही समस्यायें आज किसी अनुभवी की मदद से दूर हो जाएंगी। जीवनसाथी आज आपके कार्यों में सहयोग करेंगे, जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। छात्रों को थोड़ी और मेहनत करने की जरूरत है, सफलता मिलने के योग बने हुए हैं।

    कर्क राशि: आज का दिन आपके लिए नयी उमंग से भरा रहने वाला है। आपका कोई दोस्त आपको फोन कर के आपको सरप्राइज देगा, जिससे आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। आपके किसी बात पर घर वाले सहमति जताएंगे। आज कारोबार में तरक्की आपके कदम चूमेगी, साथ ही आपको करोबार बढ़ाने के लिए आज कई मौके मिलेंगे। प्रतियोगी परिक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को आज अच्छी खबर मिलेगी।

    सिंह राशि: आज आपका दिन आपके अनुकूल रहने वाला है। आप परिवार वालों के साथ समय बिताएंगे। घर में खुशी का महौल बना रहेगा। इस राशि के एग्रोकेमिकल व्यापारी वर्ग को आज अचानक कोई बड़ा फायदा हो सकता है। छात्रों के लिए आज का दिन बहुत अच्छा है। किसी प्रतियोगी परीक्षा का परिणाम आपके पक्ष में आयेगा। कहीं रूका हुआ पैसा आज वापस मिलेगा। आर्थिक पक्ष पहले से मजबूत रहेगा। धार्मिक कामों में मन लगाने से आपको मानसिक शांति मिलेगी। आपको किस्मत का पूरा-पूरा साथ मिलेगा।

    कन्या राशि: आज का दिन आपके लिए खुशियों की सौगात लेकर आया है। आप खुद को एनर्जी से भरा महसूस करेंगे। आज आप जिस काम की शुरुआत करेंगे, वो समय से पहले पूरा हो जायेगा। इस राशि के इंजीनियर्स अपने अनुभव का प्रयोग सही दिशा में करेंगे। प्राइवेट जॉब करने वाले लोगों के लिए आज का दिन अच्छा है। अधिकारियों से खास मामलों पर बातचीत होगी। आपके आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी। बिजनेस के सिलसिले में ऑफिस के कलीग्स के साथ बाहर जा सकते हैं।

    तुला राशि: आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहेगा। आज आपके महत्वपूर्ण काम आसानी से पूरे हो जाएंगे। आपका आर्थिक पक्ष पहले से मजबूत बनेगा। साइंस से जुड़े छात्रों को अच्छी जॉब का ऑफर मिल सकता है। व्यापार के मामलों में साझेदार से विचार विमर्श करेंगे। प्रशासनिक क्षेत्र में कार्यरत कर्मचारियों का समय अच्छा रहेगा। लवमेट का रिश्ता तय हो सकता है, जिससे घर में खुशी का माहौल बना रहेगा। इस राशि के जो लोग सोशल साइट्स पर काम करते हैं, उनकी जान-पहचान किसी ऐसे व्यक्ति से होगी, जिससे उन्हें काफी लाभ मिलेगा।

    वृश्चिक राशि: आज आपका दिन कॉन्फिडेंस से भरा रहेगा। इस राशि के टैक्सटाइल व्यापरियों को आज अचानक कोई बड़ा फायदा हो सकता है। स्वास्थ्य फिट रखने के लिए डेली रूटीन में मेडिटेशन व योगा अपनाएं। आज भाई-बहन के साथ गेम्स खेलने का प्लान करेंगे… बड़ों का आर्शिवाद आपके साथ बना रहेगा। इस राशि के अविवाहित लोगों के लिये आज अच्छा रिश्ता आयेगा। आज अचानक धन लाभ होने से आपकी आर्थिक स्थिति और मजबूत होगी।

    धनु राशि: आज आपका दिन खुशियों से भरा रहेगा। इस राशि की महिलाएं जो बिजनेस करने की सोच रही है उनके लिए आज का दिन अच्छा है। सिंगर्स का कोई गाना लोगों को काफी पसंद आएगा। किसी भी काम को करने में जल्दबाजी न करें, अन्यथा वह काम दोबारा करना पड़ सकता है। अपने बिजी शेड्यूल से थोड़ा समय ईश्वर की आराधना के लिए निकालें मन शांत रहेगा। किसी दोस्त से कामकाज के मामले में आपको नए आइडिया मिल सकते हैं। आप उन पर जल्द ही काम भी शुरू कर सकते हैं।

    मकर राशि: आज आपका दिन खुशनुमा पल लेकर आया है। लम्बे समय से सोचा हुआ काम आज पूरा हो जाएगा जिससे आर्थिक स्थिति में काफी सुधार आएगा। माता के साथ धार्मिक कार्यों में मन लगेगा, शाम का समय परिवार वालों के साथ अच्छा बीतेगा। दाम्पत्य जीवन में आपसी ताल-मेल बना रहेगा। अपनी गलतियों से सीखकर आगे बढ़ने की प्रेरणा आपको मिलेगी। किसी बात को लेकर भाई-बहन से आपको सहयोग मिलेगा। आज किसी से भी बेवजह मजाक करने से आपको बचना चाहिए।

    कुंभ राशि: आज आपका दिन आपके लिए नई खुशियां लाया है। राजनीति से जुड़े लोगों के लिए दिन अच्छा है। समाज हित में किये गये कामों की तारीफ होगी। आज आपको उच्चाधिकारी के सामने बात रखने पर पॉजीटिव रिस्पॉन्स मिलेगा। परिवार में स्थिति ठीक रहेगी। स्वास्थ्य आज पहले से काफी अच्छा रहेगा। आर्किटेक का काम करने वाले लोगों को अच्छी जॉब का ऑफर मिलेगा। आज आप बच्चों के साथ अच्छा समय बितायेंगे। अनजान व्यक्ति से आज आपको सतर्क रहने की आवश्यकता है।

    मीन राशि: आज आपका दिन आपके अनुकूल रहने वाला है। आप परिवारवालों के साथ समय बिताएंगे। घर में खुशी का महौल बना रहेगा। इस राशि के व्यापारी वर्ग को आज अचानक कोई बड़ा फायदा हो सकता है। स्वास्थ्य फिट रखने के लिए ताजे फल खायें, फायदा मिलेगा। आज आपको किस्मत का पूरा-पूरा साथ मिलेगा। आज ऑफिस में लोग आपकी तारीफ करेंगे। लवमेट के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। छात्र आज कोई प्रतियोगी परीक्षा का फॉर्म भरेंगे। जॉब बदलने की सोच रहे है तो अभी कुछ दिन रुक जाएं।

  • Jalandhar: इस इलाके में नाबालिग से हुआ दुष्कर्म, FIR दर्ज

    जालंधर (ENS) : थाना भार्गव कैंप के अंतर्गत आते  अवतार नगर में 17 साल की नाबालिग के साथ दुष्कर्म होने का मामला सामने आया है।  पुलिस ने जालंधर के रहने वाले जोनी नारंग के खिलाफ पोस्को एक्ट के तहत मामला  दर्ज कर लिया  है।  पीड़ित ने थाना भार्गव कैंप की पुलिस को दी शिकायत में बताया कि आरोपित ने उसके साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाए। 

    जिसके बाद उसने पीड़िता को जान से मारने की धमकी दी, जिस कारण वह डर गई और उसने अपने साथ हुई घटना को इलाके में बदनामी होने के डर से किसी को नहीं बताया। थाना भार्गव कैंप की पुलिस आरोपी की तलाश में छापेमारी कर रही है।  

  • पंजाबः इस इलाके में चली गोलियां, देखें वीडियो

    पंजाबः इस इलाके में चली गोलियां, देखें वीडियो

    बठिंडा। जिला बठिंडा के तलवंडी साबो गुरु कांसी कॉलेज के पास फायरिंग होने की खबर सामने आई है। बताया जा रहा कि तलवंडी साबो गुरु कांसी कॉलेज के पास फायरिंग हुई है। जिसमें गोली लगने से एक युवक घायल हो गया है। घायल को पहले बठिंडा के मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसके बाद उसे दूसरे अस्पताल रेफर कर दिया गया। घायल युवक की पहचान सुखप्रीत सिंह सुखी बाबा है और वह बठिंडा के सिंघो गांव का रहने वाले के रूप में हुई है। 

    इस मामले बारे तलवंडी साबो के SHO और तलवंडी साबो के DSP ने बताया कि पुरानी रंजिश के चलते आज फायरिंग हुई। घायल युवक अपनी कार में सवार था। जिसकी सुखप्रीत सिंह सुखी बाबा है और वह बठिंडा के सिंघो गांव का रहने वाले के रूप में की गई है।

  • आईटीआई ऊना में साक्षात्कार 18 जून को

    ऊना/ सुशील पंडित : आईटीआई ऊना में 18 जून को एमआरएफ लिमिटेड भरूच, गुजरात द्वारा साक्षात्कार का आयोजन किया जा रहा है। साक्षात्कार में 10वीं, 12वीं या कोई भी आईटीआई टेªड (फिटर और इलेक्ट्रीशियन को छोड़कर सभी टेªड) के अभ्यार्थी भाग ले सकते हैं। यह जानकारी आईटीआई के प्रधानाचार्य इंजीनियर अंशुल भारद्वाज ने दी।

    उन्होंने बताया कि साक्षात्कार में केवल युवक अभ्यार्थी भाग ले सकते हैं। अभ्यार्थियों की आयु 18 से 25 वर्ष के बीच, न्यूनतम ऊंचाई 5 फिट 4 इंच और वजन 45 किलोग्राम होना चाहिए। साक्षात्कार में चयनित अभ्यार्थियों को प्रथम वर्ष 12,500 प्रतिमाह वेतन (हॉस्टल सुविधा), दूसरे वर्ष 17 हज़ार रूपये और तीसरे वर्ष 18 हज़ार रूपये के साथ-साथ रियायती दरों पर कैंटीन, डेªस, सेफ्टी शूज व ट्रांसपोर्ट सुविधा होगी। अभ्यार्थी अपने 10वीं का प्रमाण पत्र, आईटीआई प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, तीन पासपोर्ट साइज़ फोटो व बायोडाटा सहित साक्षात्कार में हिस्सा ले सकते हैं।
  • ऊना में शनिवार 15 जून का होगा ड्राईविंग टेस्ट

    ऊना/ सुशील पंडित : क्षेत्रीय लाईसंेसिंग प्राधिकरण ऊना के तहत गाडियों का ड्राईविंग टेस्ट शनिवार 15 जून को होगा। यह जानकारी एसडीएम ऊना विश्व मोहन देव चौहान ने दी। इससे पहले यह ड्राईविंग टेस्ट 6 जून को होना था जोकि प्रशासनिक कारणों के चलते रद्द कर दिया गया था।

  • 45 फिट गहरे बोरवेल में गिरी बच्ची, रेस्क्यू जारी, देखें वीडियो

    45 फिट गहरे बोरवेल में गिरी बच्ची, रेस्क्यू जारी, देखें वीडियो

    अमरेली: गुजरात के जिला सुरगापारा गांव का एक मामला सामने आया है। जिसमें बताया जा रहा है कि एक बच्ची बोरवेल में गिर गई है। जानकारी के मुताबिक बोरवेल करीब 45 से 50 फिट गहरा है। बच्ची के बोरवेल में गिरने की वजह अभी सामने नहीं आई। बच्ची के बचाव के लिए रेस्क्यू अभियान जारी कर दिया गया है। फिलहाल अभी तक बच्ची को बोरवेल में ही फंसी पड़ी है। रेस्क्यू अभियान को लेकर टीमें मौके पर मौजूद हैं और लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

    ऐसा ही मामला कुछ महीने पहले देवभूमि द्वारका जिले से सामने आया था जिसमें 30 फिट गहरे बोरवेल में गिरने से 3 साल की बच्ची की मौत हो गई थी। काफी मशक्कत के बात लड़की को बोरवेल से बाहर निकाला गया था, लेकिन जब बच्ची को बोरवेल से बाहर निकाला गया तो बच्ची बेहोशी की हालत में थी। आनन-फानन में उसे एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल में इलाज के दौरान बच्ची ने दम तोड़ दिया था।

  • पिपलू मेले के दृष्टिगत धनेटा से पिपलू के बीच वाहनों की आवाजाही के लिए विशेष व्यवस्था

    पिपलू मेले के दृष्टिगत धनेटा से पिपलू के बीच वाहनों की आवाजाही के लिए विशेष व्यवस्था

    बंगाणा से धनेटा वाया तूतडू चलेंगे भारी वाहन


    ऊना/ सुशील पंडित : ऊना जिले के बंगाणा उपमंडल में इस बार 17 से 19 जून तक मनाए जा रहे जिला स्तरीय पिपलू मेले के दृष्टिगत धनेटा से पिपलू के बीच वाहनों की आवाजाही के लिए विशेष व्यवस्था बनाई गई है। जिला दंडाधिकारी महेंद्र पाल गुर्जर ने व्यापक जन सुविधा तथा यातायात जाम से बचाव के लिए इस संदर्भ में आदेश जारी किया है।

    आदेश के मुताबिक इस अवधि के दौरान बंगाणा से धनेटा के बीच पिपलू से होते हुए आने वाले भारी वाहनों और बसों के यातायात को बंगाणा से धनेटा के बीच तुतड़ू के रास्ते से डायवर्ट किया गया है। बंगाणा से धनेटा वाया पिपलू होकर जाने वाले भारी वाहन और बसें 17 से 19 जून तक बंगाणा से धनेटा वाया तूतड़ू चलेंगी।
  • नीतीश सरकार का बड़ा फैसला, बिहार के बेरोजगारों को दिया जाएगा बेरोजगारी भत्ता

    नीतीश सरकार का बड़ा फैसला, बिहार के बेरोजगारों को दिया जाएगा बेरोजगारी भत्ता

    बिहार। प्रदेश के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की कैबिनेट बैठक में 25 एजेंडा पर मुहर लगी है। वहीं, इस बैठक में नीतीश सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। बिहार के बेरोजगारों को बेरोजगारी भत्ता दिया जाएगा। मनरेगा के तहत बिहार बेरोजगारी भत्ता नियमावली 2024 की स्वीकृति दी है। बेरोजगारी का आवेदन देने के बाद आवेदक को पंद्रह दिन के भीतर रोजगार नहीं मिलता है तो राज्य सरकार रोजगार मांगने वाले को मांग तिथि से तय सीमा के भीतर दैनिक बेरोजगारी भत्ता देगी।

    वहीं, मंत्रिमंडल सचिवालय की ओर से एक पत्र जारी किया गया है। मंत्रियों और अधिकारियों को इसकी सूचना दे दी गई है। इससे पहले लोकसभा चुनाव की घोषणा के बाद 18 मार्च को कैबिनेट की बैठक हुई थी। आदर्श आचार संहिता की वजह से बिहार सरकार ने जनहित में कोई बड़ा फैसला नहीं लिया था।

  • Punjab : रूस-यूक्रेन युद्ध में शहीद हुए युवक के घर दुख साझा करने पहुंचे कैबिनेट मंत्री कुलदीप धालीवाल, देखें वीडियो

    Punjab : रूस-यूक्रेन युद्ध में शहीद हुए युवक के घर दुख साझा करने पहुंचे कैबिनेट मंत्री कुलदीप धालीवाल, देखें वीडियो

    अमृतसर: रूस-यूक्रेन युद्ध के दौरान अमृतसर के युवक तेजपाल सिंह की मौत हो गई थी। वहीं, आज पंजाब के कैबिनेट मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल परिवार के साथ दुख साझा करने पहुंचे। परिवार के साथ दुख साझा किया। इसी दौरान पत्रकारों से बातचीत करते हुए कुलदीप सिंह धालीवाल ने कहा कि तेजपाल सिंह रूसी सेना में भर्ती हुआ था। जिसकी युद्ध के दौरान 12 मार्च 2024 को मौत हो गई थी। इसके बाद हम रूस के भारतीय निवेशकों के संपर्क में हैं और हम भारतीय विदेश मंत्रालय से भी बात कर रहे हैं। धालीवाल ने कहा कि हमारी पंजाब सरकार तेजपाल सिंह और उनके परिवार के शव को खोजवाने पूरी कोशिश करवा रही है। ताकि अपने परिवार आखिरी बार चेहरा देख सके। पंजाब सरकार भी परिवार को वित्तीय सहायता प्रदान करने के लिए हर संभव प्रयास करेगी।