Blog

  • पंजाब : गेंहू की फसल को लगी भीषण आग, देखें वीडियो

    श्री मुक्तसर साहिब : किसान अपने और परिवार के जीवन यापन के लिए पूरी तरह फसल पर निर्भर रहते है। यही उनके जीवन का एक मात्र साधन है। लेकिन इसके लिए न जाने उन्हें किस-किस तरह की परेशानियों से जूझना पड़ता है। उन्हें सबसे बड़ी चिंता इस बात की रहती है कि इस बार प्रकृति का रुख क्या रहने वाला है।

    वीडियो देखने के लिए link पर click करें

    प्रकृति अपने समय के अनुसार नहीं काम करती है तो किसानों को भारी नुकसान झेलना पड़ता है। किसानों को दोहरी मार झेलनी पड़ी है। पहले किसानों को बेमौसम बरसात से पूरी फसल बर्बाद हो गई। जिसके बाद अब कई किसानों की कई एकड़ गेहूं की फसल जल कर राख हो गई। ऐसा ही मामला गांव हराज से सामने आया है।

    जहां आग लगने से 70 एकड़ के करीब गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। घटना की सूचना फायर बिग्रेड को दी गई। मौके पर पहुंची फायर बिग्रेड की गाड़ियों ने कड़ी मुश्क्कत के बाद आग पर काबू पाया। वहीं पीड़ित किसानों ने प्रशासन और सरकार से मदद की गुहार लगाई है।

  • जालंधरः चोरी के सामान सहित 2 गिरफ्तार

    जालंधर, ENS: थाना लांबडा की पुलिस ने चोरी के मामले में दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से 2 मोटरसाइकिल, एक ई रिक्शा व और अन्य सामान बरामद किया है। गिरफ्तार व्यक्तियों की पहचान सन्नी पुत्र और राजिंद्र कुमार निवासी टैगोर एन्क्लेव घां मंडी और गौरव कुमार उर्फ गोरा उर्फ लड्डू पुत्र प्रेम कुमार निवासी मखदूमपुरा के रूप में हुई है। 

    जीएसपी परविंदर सिंह ने बताया कि थाना लांबडा के प्रभारी सब इंस्पेक्टर बलवीर सिंह अपनी टीम के एएसआई करनैल सिंह वह पुलिस पार्टी सहित गश्त व नाकेबंदी के दौरान लंबाडा से राजपुर की तरफ जा रहे थे, जहाँ उन्हें गुप्त सूचना मिली कि दोनों आरोपी चोरी के सामान को बेचने के लिए ई-रिक्शा पर सवार होकर आ रहे हैं जिसके बाद उनकी टीम ने दोनों आरोपियों को रोक कर जांच की तो उनके पास से चोरी का सामान बरामद हुआ और पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया तो खुलासा हुआ कि  पास से 2 अन्य मोटरसाइकिल बरामद हुए।

  • पंजाब : टॉफी मांगने के बहाने नाबालिक ने दिया वारदात को अंजाम, देखें वीडियो

    लुधियाना : ज्वैलर की दुकान पर 9 वर्षीय बच्चे ने चोरी की वारदात को अंजाम देने का मामला सामने आया है। यह बच्चा पहले ज्वैलर की दुकान पर टाफी मांगने आया। उसने उसे भगा दिया। ज्वैलर अपनी दूसरी दुकान पर ग्राहक देखने गया तो फिर से शर्टर के साथ चिपक कर बच्चा दुकान में दाखिल हुआ। बहुत चालाकी से उस बच्चे ने दुकान के गल्ले से 70 हजार चुरा लिए। जानकारी देते हुए छोटी हैबोवाल के रहने वाले मनीष जैन ने बताया कि उनकी जैन ज्वलैर की दुकान है।

    वीडियो देखने के लिए Link पर Click क्लिक करें

    अक्सर मार्केट में कुछ बच्चे टाफियां मांगने दुकानों पर आते रहते है। एक दिन पहले एक बच्चा टाफी मांगने आया। उस दिन उनके पास काम अधिक था और टाफियां भी नहीं थी। उन्होंने उस बच्चे को मना कर भगा दिया। वह अपनी दूसरी दुकान पर ग्राहक देखने चले गए। जब वह वापस दुकान पर आए तो गल्ला में हिलजुल नजर आई। उन्होंने गल्ला चैक किया तो हैरत में पड़ गए। करीब 70 हजार रुपए गल्ले से गायब थे।

    शोर मचाया और सीसीटीवी कैमरे चैक किए तो खुलासा हुआ कि टाफियां और पैसे मांगने वाले बच्चे ने ही गल्ले से पैसे चुराए। इस संबंधी उन्होंने जब वीडियो मार्केट के अन्य दुकानदारों को दिखाई तो उक्त बच्चे की भी पहचान हो गई। थाना हैबोवाल की पुलिस को सूचित किया। बच्चे से रुपए वापस मिल गए। जैन ने बाकी सभी दुकादारों से अपील की है कि दुकानों पर सीसीटीवी कैमरें जरुर लगवाए।

  • जालंधरः राजनीति में हो सकता है बड़ा उलट-फेर, दूसरी पार्टियों के नेता BJP में हो सकते है शामिल

    जालंधर (ENS): लोकसभा चुनावों को लेकर जालंधर में एक बार फिर से सियासत गरमा गई है। हाल ही में कांग्रेस छोड़कर सीनियर नेता तेजिंदर बिट्टू और कांग्रेस के सांसद रहे संतोख सिंह चौधरी की पत्नी कर्मजीत कौर चौधरी भाजपा में शामिल हुए है। हालांकि करमजीत कौर चौधरी के बेटे विक्रमजीत सिंह फिल्लौर से कांग्रेस की टिकट पर विधायक हैं। 

    वहीं मोहिंदर केपी को लेकर भी पार्टी छोड़ने की चर्चा है। सूत्रों के अनुसार कांग्रेस का एक और दिग्गज नेता पार्टी छोड़कर भाजपा में जाने की तैयारी में है। वहीं आप पार्टी का भी नेता जल्द भाजपा का दामन थाम सकता है। ऐसे में दोनों पार्टियों की मुश्किलें लगातार बढ़ रही है।

  • पंजाब : चोरों ने घर को बनाया निशाना, नगदी और सोने के आभूषण ले हुए फरार, देखें वीडियो

    बटाला : जिले में चोरी की वारदातें लगातार हो रही हैं और इसी के चलते बीती रात शहर के अंदरुनी मोहल्ले में चोरी की वारदात हुई। वहीं घर की मालकिन शरणजीत कौर ने बताया कि रात को चोर खिड़की तोड़कर उनके घर में घुस आए। वही पहली मंजिल में वह और उसका बेटा सो रहे था और उन्हें रात में कुछ पता नही लगा और सुबह ही उनकी नींद खुली।

    वीडियो देखने के लिए link पर click करें

    जब वे उठे तो उन्होंने देखा कि घर का सारा सामान बिखरा हुआ था। वहीं अलमारियों के ताले भी टूटे हुए थे और लॉकर में रखे करीब एक लाख रुपये नकद और सोने के आभूषण लेकर चोर फरार हो गए। उन्होंने कहा कि ऐसा लगता है चोरों ने उन्हें बेहोश कर दिया था। मामले की जांच करने पहुंचे पुलिस अधिकारी ने बताया कि परिवार ने चोरी की सूचना थाने में दी थी। मौके पर पहुंच कर मामले की जांच की जा रही है।

  • पंजाब : चोरी के मोटरसाइकिलों सहित 2 गिरफ्तार, देखें वीडियो

    अमृतसर : पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर के दिशा-निर्देश और रंगदारी और चोरी की वारदातों को अंजाम देने वालों के खिलाफ की जा रही कार्रवाई के तहत थाना ए डिवीजन कटवाली की पुलिस ने दरबार साहिब के बाहर मोटरसाइकिल चोरी करने वाले 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

    वीडियो देखने के लिए link पर click करें

    मीडिया को जानकारी देते हुए एसीपी सुरिंदर सिंह ने बताया कि अमृतसर की कोतवाली पुलिस ने दरबार साहिब के बाहर से मोटरसाइकिल चोरी करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि अरोपिया की नजर दरबार साहिब आने वाले श्रद्धालुओं की मोटरसाइकिल पर होती थी।

    जब श्रद्धालु गुरु घर के अंदर माथा टेकने जाते थे और आरोपी नकली चाबी से मोटरसाइकिल चोरी कर कबाड़ी को बेच देते थे। आरोपियों से चोरी की 6 मोटरसाइकिलें बरामद किए है। अधिकारी ने बताया कि इनके खिलाफ पहले भी कई मामले दर्ज है। रिमांड के दौरान और भी खुलासे होने की संभावना है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इन चोरों को सीसीटीवी कैमरों की मदद से पकड़ा गया है।

  • पंजाब : लूट की वारदात को अंजाम देने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    कार और नगदी बरामद

    मोगा : बीते दिन बाघापुराना में महिला से लूट की घटना को अंजाम देने वाले 3 आरोपियों में से 2 को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों से लूट की 22 हजार की राशि भी बरामद कर ली है। जानकारी के अनुसार यह तीनों आरोपी नशे के आदि थे और नशे की पूर्ति करने के लिए इस घटना को अंजाम दिया था। डीएसपी दलबीर सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि महिला से 35 हजार की लूट हुई थी।

    वीडियो देखने के लिए link पर click करें

    पुलिस ने घटना को अंजाम देने वाले आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी शुरू कर दी और 2-3 घंटो के अंदर ही 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया और एक आरोपी की तलाश जारी है। आरोपियों से 22 हजार की नगदी और लूट के लिए प्रयोग में लाई गई वरना कार भी बरामद कर ली है। इन आरोपियों में से एक आरोपी कबड्डी का खिलाड़ी भी रह चुका है। आरोपियों को पुलिस ने एक डेरे से गिरफ्तार किया है। आरोपियों को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लेकर अगली करवाई शुरु कर दी है।

  • पंजाब : इस पार्टी का विरोध करने पर किसान और पुलिस हुई आमने – सामने, देखे वीडियो  

    गुरदासपुर : जिले के कसबे फतेहगढ़ चूड़ियां मे किसानो और पुलिस बल का आमने सामने होने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि किसान आगु गुरदासपुर से बीजेपी पार्टी के उम्मीदवार दिनेश बब्बू का विरोध करने जा रहे थे। 

    वीडियो देखने के लिए Link पर Click क्लिक करें

    इस दौरान पुलिस ने किसानो को रोकने के लिए बेरिकेटिंग की हुई थी। किसान नेता और समर्थक पुलिस की नाकाबंदी को तोड़कर आगे बड़ने की कोशिश कर रहे थे। वीडियो मे देखा जा सकता है कि इस दौरान किसानो और पुलिस के बीच मामूली धक्का मुक्की भी हुई है।

  • पंजाब : खाने में नशीला पदार्थ मिलाकर नौकरों ने दिया वारदात को अंजाम, देखें वीडियो

    सोना और लाखों का कैश लेकर हुए फरार

    चंडीगढ़ : घर में चोरी का मामला सामने आया है। घर में काम करने वाले नौकरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया। सेक्टर 33/1378 के घर में काम करने वाले रसोइये ने खाने में नशीला पदार्थ मिलाकर घटना को अंजाम दिया। घर के 3 परिवारिक सदस्य नशीला खाना खाने से अस्पताल में भर्ती है।

    वीडियो देखने के लिए link पर click करें

    जानकारी के अनुसार रसोइया के साथ नौकरानी भी फरार हो गई, जाते समय सीसीटीवी कैमरे का डीवीआर भी साथ ले गए। घटना वाला यह मकान शहर के एक बड़े व्यापारी का है। उषा सिंगला को तेजधार हथियार से मारने की धमकी दी गई थी। केवल उषा सिंगला ही होश में थीं।

    उषा की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। थाना पुलिस, क्राइम ब्रांच, जिला क्राइम सेल टीम और फोरेंसिक टीम मौके पर है और अपने-अपने एंगल से मामले की जांच कर रहे है।

  • संजीव शर्मा हिमाचल सेल पंजाब के कन्वीनर नियुक्त

    लुधियाना: भारतीय जनता पार्टी हिमाचल सेल की एक बैठक लुधियाना कार्यालय में हुई। यह बैठक हिमाचल सेल के प्रदेश प्रधान सुनील मोदगिल की अध्यक्षता में आयोजित की गई। इस बैठक में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ भी मौजूद थे। 

    इस दौरान संगठन मंत्री निवासलु के निर्देश के अनुसार संजीव शर्मा  को भाजपा हिमाचल सेल का प्रदेश  संयोजक नियुक्त किया गया। इस नियुक्ति पर संजीव शर्मा ने पार्टी का आभार व्यक्त किया।