Blog

  • पंजाब : खाने में नशीला पदार्थ मिलाकर नौकरों ने दिया वारदात को अंजाम, देखें वीडियो

    सोना और लाखों का कैश लेकर हुए फरार

    चंडीगढ़ : घर में चोरी का मामला सामने आया है। घर में काम करने वाले नौकरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया। सेक्टर 33/1378 के घर में काम करने वाले रसोइये ने खाने में नशीला पदार्थ मिलाकर घटना को अंजाम दिया। घर के 3 परिवारिक सदस्य नशीला खाना खाने से अस्पताल में भर्ती है।

    वीडियो देखने के लिए link पर click करें

    जानकारी के अनुसार रसोइया के साथ नौकरानी भी फरार हो गई, जाते समय सीसीटीवी कैमरे का डीवीआर भी साथ ले गए। घटना वाला यह मकान शहर के एक बड़े व्यापारी का है। उषा सिंगला को तेजधार हथियार से मारने की धमकी दी गई थी। केवल उषा सिंगला ही होश में थीं।

    उषा की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। थाना पुलिस, क्राइम ब्रांच, जिला क्राइम सेल टीम और फोरेंसिक टीम मौके पर है और अपने-अपने एंगल से मामले की जांच कर रहे है।

  • संजीव शर्मा हिमाचल सेल पंजाब के कन्वीनर नियुक्त

    लुधियाना: भारतीय जनता पार्टी हिमाचल सेल की एक बैठक लुधियाना कार्यालय में हुई। यह बैठक हिमाचल सेल के प्रदेश प्रधान सुनील मोदगिल की अध्यक्षता में आयोजित की गई। इस बैठक में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ भी मौजूद थे। 

    इस दौरान संगठन मंत्री निवासलु के निर्देश के अनुसार संजीव शर्मा  को भाजपा हिमाचल सेल का प्रदेश  संयोजक नियुक्त किया गया। इस नियुक्ति पर संजीव शर्मा ने पार्टी का आभार व्यक्त किया।

  • पंजाब : लड़की को छेड़ने से रोकने पर चले ईट – पत्थर , वीडियो वायरल  

    फिरोजपुर : सरहदी गांव चुग्गे हजारा सिंह वाला में पीड़ित परिवार पर पड़ोसियों द्वारा घर में दाखिल होकर हमला करने का मामला सामने आया है। जिसकी वीडियो वायरल हो रही है। वीडियो में देखा जा सकता है कि आरोपी परिवार की महिलाओं सहित पुरुषों ने पीड़ित परिवार के घर पर ईट पत्थर चला लाठियां के साथ परिवार पर हमला किया। 

    वीडियो देखने के लिए link पर click करें

    पीड़ित परिवार की महिलाओं का कहना है कि आरोपी परिवार के पुरुष उनकी लड़कियों पर बुरी नजर रखते हैं और लड़कियों के साथ छेड़छाड़ करते हैं। जब  उन्होंने इसका विरोध किया, तो गुस्से में आकर आरोपियों ने  युवकों को बुलाकर परिवार पर जानलेवा हमला कर दिया।

    पीड़ित परिवार द्वारा थाना सदर की पुलिस को शिकायत दी गई है। लेकिन अभी तक किसी तरह की कार्रवाई नहीं हुई उनकी मांग है कि पुलिस आरोपियों के खिलाफ बनती कार्रवाई करे और उन्हें इंसाफ दिया जाए।

  • जालंधर: 16 वर्षीय युवती के गैंग रेप मामले मे 8 आरोपी गिरफ्तार , देखे वीडियो

    जालंधर (ENS) : देहात पुलिस ने नकोदर में 16 वर्षीय नाबालिग के साथ गैंगरेप करने के मामले में पुलिस ने 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया  है। एसपी जसरूप कौर बाठ ने जानकारी देते हुए बताया कि श्री मुक्तसर साहिब, मलोट से पीड़ित नाबालिग माथा टेकने नकोदर आई थी। इस दौरान उक्त आरोपियों ने इस वारदात को अंजाम दिया।

    वीडियो देखने के लिए Link पर Click क्लिक करें

    पुलिस के मुताबिक आरोपियों ने शुक्रवार रात 16 वर्षीय नाबालिग के साथ उक्त आरोपियों ने गैंगरेप किया था। जिसकी सूचना पुलिस कंट्रोल रूम में दी गई थी। पुलिस ने बच्ची का नकोदर के सरकारी अस्पताल से मेडिकल करवाया और जांच के लिए डीएसपी नकोदर कुलविंदर सिंह विर्क भी मौके पर पहुंच गए थे।

    श्री मुक्तसर साहिब की रहने वाली पीड़िता ने पुलिस को बताया कि बीते दिन वह नकोदर में स्थित एक धार्मिक स्थान पर माथा टेकने के लिए आई थी। टाइम ज्यादा होने के कारण वह जालंधर की एक धर्मशाला में रुकने के लिए चली गई। जहा उसे करन निवासी सुंदर नगर, नकोदर अपने साथ कमरा दिलाने के लिए ले गया।करन के साथ उसका एक दोस्त पवन भी था। 

    दोनों बाइक पर जालंधर रोड पर स्थित सियाणीवाल गेट के पास बच्ची को एक सुनसान जगह पर ले गए और उसके साथ दुष्कर्म करने की कोशिश लगे। जब उसने शोर मचाया तो आरोपी बच्ची को नकोदर सब्जी मंडी के पास छोड़ गए। बच्ची दोबारा किसी तरह डेरे पहुंच गई। जहा उसे मुकेश कुमार यादव वासी सुंदर नगर नकोदर ने उसे मोटरसाइकिल पर बिठाकर शंकर नहर के किनारे ले गया।

    जहां मुकेश यादव ने अपने साथी नवनीत सिंह, चंदन और विकराल राज वासी आजाद नगर और रहमानपुरा के रहने वाले मुकेश व विजय नगर कॉलोनी के रहने वाले अजय कुमार को भी बुला लिया और नाबालिग से रेप किया । पुलिस ने इस मामले में सभी आरोपियों के खिलाफ पॉक्सो एक्ट सहित विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है।

  • राहुल गांधी की बिगड़ी तबियत, दौरा रद्द

    भोपाल: राहुल गांधी की तबीयत बिगड़ने के कारण उनका मध्य प्रदेश का सतना और रांची दौरा रद्द हो गया है। उनके स्थान पर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे सतना का दौरा करेंगे। कांग्रेस की मध्यप्रदेश इकाई के अध्यक्ष जीतू पटवारी ने एक्स पर लिखा, राहुल गांधी अस्वस्थ होने के कारण आज सतना नहीं आ पा रहे हैं! ऐसी स्थिति में उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से सतना जाने के लिए अनुरोध किया.

    जीतू पटवारी ने आगे लिखा है कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने सतना में कांग्रेस के लोकसभा प्रत्याशी सिद्धार्थ कुशवाहा के समर्थन में होने वाली सभा में अपनी उपस्थिति सुनिश्चित कर ली। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पटवारी ने बताया है कि राहुल गांधी जल्दी ही राज्य में कार्यक्रम होंगे और वह जनता से रूबरू होंगे।

    कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला, समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव, तृणमूल कांग्रेस सांसद डेरेक ओ’ब्रायन, शिवसेना (यूबीटी) नेता प्रियंका चतुर्वेदी और भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी-लेनिनवादी) लिबरेशन के दीपांकर भट्टाचार्य भी इस रैली को संबोधित करेंगे। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर आयोजित की जा रही इस रैली में पांच लाख से अधिक लोगों के आने की उम्मीद है।

  • जालंधर : निगम कर्मचारी ने निगला जहरीला पदार्थ , मौत 

    जालंधर (ENS): नगर निगम मे तैनात सीवरमैन द्वारा जहरीला पदार्थ निगलने का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान बॉबी सोंधी वासी 40 क्वाटर के रूप मे हुई है। जानकारी के मुताबिक मृतक ने बस्तिआत इलाके में जहरीले पदार्थ का सेवन किया था और नयी दाना मंडी के पास आके उसकी हालत खराब हो गई थी। 

    बताया जा रहा कि आर्थिक तंगी के कारण मृतक ने यह कदम उठाया है। मृतक की उम्र 45 साल थी। वह अपने पीछे पत्नी और 2 बच्चे छोड़ गया है।  पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर 174 की कारवाई को अंजाम दे दिया है।

  • पंजाब : चोर ने दिया वारदात को अंजाम, देखें वीडियो

    अमृतसर : जिले मे आए दिन चोरी और लूटपाट की घटनाएं सामने आ रही है। ऐसा ही एक मामला सुल्तानविंड रोड पर मशहूर दुकान बनिया दी हट्टी से सामने आया है। जहा एक युवक द्वारा दिन दहाड़े 2 देसी घी के डिब्बे चोरी कर लिए गए। .

    वीडियो देखने के लिए Link पर Click क्लिक करें

    ये सारी घटना सीसी टीवी कैमरे में कैद हो गई है। वीडियो मे देखा जा सकता है कि चोर देसी घी के डिब्बे चुराकर फरार हो गया। जब दुकानदार और उसके कर्मचारियों को चोरी का पता चला तब तक चोर मौके से भाग निकला। 

    दुकानदार ने जानकारी देते हुए बताया कि उसकी दुकान से दोपहर के समय चोर करीब 6000 कीमत की 2 पेटियां देसी घी की चोरी कर फरार हो गया। उन्होंने कहा कि चोर नशेड़ी लग रहा था। दुकानदार ने घटना की सूचना पुलिस को दे दी है।

  • पंजाब : नशा तस्करी के मामले में मां- बेटा गिरफ्तार, देखे वीडियो 

    बठिंडा : पंजाब में नशे की सप्लाई रुकने का मन नहीं ले रही है। पहले तो नशा तस्कर ही नशे की सप्लाई करते थे , लेकिन अब इस कारोबार को लोगो ने पारिवारिक बना लिया है। अकसर बाप-बेटा, सगे भाई या चाचा भतीजे को नशे की खेप के साथ पकड़ने का मामला सामने आता है। लेकिन इस बार मां और बेटे को नशा तस्करी के आरोप मे पकड़ने का मामला सामने आया है।  

    वीडियो देखने के लिए Link पर Click क्लिक करें

    डीएसपी राजेश शर्मा ने बताया कि सीआईए स्टाफ को गुप्त सूचना मिली थी कि महिला और उसका बेटा नशा तस्करी करते हैं। जिसके चलते बठिंडा के मॉडल टाउन बिल्लू ढाबे के पास से इन दोनों को काबू  किया।  पुलिस को आरोपियों से हीरोइन बरामद हुई है। आरोपी महिला के ऊपर पहले भी फिरोजपुर में एनडीपी एक्ट के तहत मामला दर्ज है।

  • पंजाब: पराली से भरी ट्रॉली में लगी आग, मची अफरा-तफरी, देखे वीडियो 

    गुरदासपुर: बब्बेहाली पुल पर पराली से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली में अचानक आग लगने से सड़क पर अफरा-तफरी मच गई। इस दौरान सड़क पर यातायात रुक गया और जाम की स्थिति बन गई। 

    वीडियो देखने के लिए Link पर Click क्लिक करें

    घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई। प्रशासन दवरा एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाकर  यातायात बहाल करवाया गया। ट्रॉली मे लदी पराली जल कर राख हो गई।

  • सुप्रीम कोर्ट पहुंची मशहूर एक्ट्रेस, अश्लील वीडियो लीक करने के लगे आरोप

    नई दिल्लीः मशहूर एक्ट्रेस और बॉलीवुड की ड्रामा क्वीन कही जाने वाली राखी सावंत एक बार फिर अपने पूर्व पति आदिल दुर्रानी को लेकर कानूनी विवाद में फंस गई हैं। कुछ दिनों पहले आदिल ने बिग बॉस 12 फेम सोमी दुर्रानी से दूसरी शादी की, जिसके बाद उन्होंने राखी सावंत पर गंभीर आरोप लगाए थे।  आदिल दुर्रानी का आरोप है राखी सावंत ने उनके कुछ निजी वीडियो लीक किए हैं. इसे लेकर उन्होंने FIR दर्ज कराई थी. इस केस के सिलसिले में अपनी गिरफ्तारी से बचने के लिए राखी ने अग्रिम जमानत की याचिका दाखिला की थी. लेकिन बॉम्बे हाईकोर्ट ने राखी की इस याचिका को खारिज कर दिया था. 

    अब राखी सावंत इस मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट पहुंच गई हैं और अग्रिम जमानत की मांग की है। राखी ने बॉम्बे हाईकोर्ट के एक फैसले और गिरफ्तारी से बचने के लिए सुप्रीम कोर्ट का रुख किया है। आदिल दुर्रानी ने अपनी एफआईआर में आरोप लगाया है कि राखी सावंत ने उनके अश्लील वीडियो लीक किए हैं। इस मामले में राखी सावंत की गिरफ्तारी भी हो सकती है, जिससे बचने के लिए उन्होंने बॉम्बे हाईकोर्ट में अग्रिम जमानत की याचिका दायर की थी, लेकिन न्यायालय ने इसे खारिज कर दिया।