Blog

  • मीडिया और सरकार के बीच संवाद को लेकर CM Sukhu से की मुलाकात

    मीडिया और सरकार के बीच संवाद को लेकर CM Sukhu से की मुलाकात

    शिमला: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू से आज यहां हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय, शिमला के पत्रकारिता विभाग के विद्यार्थियों के एक प्रतिनिधिमंडल ने भेंट की। मुख्यमंत्री ने छात्रों से संवाद किया और उन्हें सरकारी संस्थानों में शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने के लिए शिक्षा क्षेत्र में किए जा रहे विभिन्न सुधारों की जानकारी दी।

    अपने जीवन के अनुभव साझा करते हुए अपने छात्र जीवन और विश्वविद्यालय के दिनों के बारे में भी बताया। उनका सार्वजनिक जीवन में प्रवेश 17 वर्ष की आयु में हुआ, जब वे कक्षा प्रतिनिधि के रूप में चुने गए। इसके बाद उन्होंने एनएसयूआई, युवा कांग्रेस और हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में कार्य किया। बाद में वे नगर निगम शिमला के पार्षद और फिर नादौन विधानसभा क्षेत्र से विधायक चुने गए।

    कोई भी व्यक्ति मुख्यमंत्री पद तक पहुंच सकता है, जिसका उदाहरण उन्होंने अपने साधारण और गैर-राजनीतिक परिवार से आने के बावजूद अपनी जीवन यात्रा से दिया। उन्होंने छात्रों को राजनीति में सक्रिय भागीदारी और जनसेवा में योगदान देने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर विधायक संजय अवस्थी, सुरेश कुमार, हरीश जनारथा व विवेक शर्मा और प्रो. शशिकांत शर्मा भी उपस्थित थे।

  • Punjab News: अनियंत्रित होकर खेतों में पलटी कार, दपंति घायल

    Punjab News: अनियंत्रित होकर खेतों में पलटी कार, दपंति घायल

    लुधियानाः जगराओं में सिधवां बेट रोड पर गांव रामगढ़ के पास सड़क हादसे में खेतों में कार पलट गई। मिली जानकारी के अनुसार बाइक सवार को बचाने के प्रयास में कार अनियंत्रित होकर खेतों में पलटी। हादसे में कार सवार दपंति बाल-बाल बच गए। इस घटना में दपंति को मामूली चोटें आई है। पता चला है कि दंपति कार में सवार होकर सिधवां रोड से अपने गांव मल्ला की ओर जा रहे थे। इस दौरान अचानक कार के सामने बाइक आ गई।

    जिसके बाद बाइक से बचने के लिए कार चालक ने तुरंत गाड़ी घुमा दी। इस दौरान कार का संतुलन बिगड़ गया और वह सीधे खेतों में जाकर पलट गई। हादसे में कार के चारों टायर ऊपर की तरफ हो गए। वहीं घटना की सूचना लोगों द्वारा पुलिस को दी गई। हादसे के बाद पति-पत्नी को हल्की चोटें आईं।

    घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को कार से बाहर निकाला गया और इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। थाना सदर के इंचार्ज सुरजीत सिंह ने बताया कि कार सुखविंदर सिंह निवासी गांव मल्ला चला रहे थे। उन्होंने पुष्टि की कि पति-पत्नी सुरक्षित हैं। पुलिस को इस मामले में फिलहाल कोई शिकायत नहीं मिली है, लेकिन पुलिस अपने स्तर पर मामले की जांच कर रही है।

  • ट्रक और मोटरसाइकिल की टक्कर में 3 दोस्तों की मौत, रोड पर बिखरे शवों के टुकड़े

    ट्रक और मोटरसाइकिल की टक्कर में 3 दोस्तों की मौत, रोड पर बिखरे शवों के टुकड़े

    रुड़की: हरिद्वार जिले रुड़की में ट्रक और बाइक की टक्कर में 3 दोस्तों की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के अधीन आते इलाके में यह घटना हुई है। बताया जा रहा हैकि 3 किशोर बाइक पर सवार होकर कहीं जा रहे थे, जैसे ही वह पीरपुरा अंडरपास के पास पहुंचे तो हरिद्वार की ओर जा रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार 2 दोस्तों की मौके पर मौत हो गई और तीसरे ने अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। वहीं बाइक के परखच्चे उड़ गए। मृतकों की पहचान 16 वर्षीय अयान, 17 वर्षीय मोहम्मद रकीब और 16 वर्षीय मोहम्मद साकिब के रूप में हुई है।

    घटना की सूचना लोगों द्वारा पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई। हादसे की खबर जैसे ही मृतकों के गांव तक पहुंची तो पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। वहीं मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है। घटना को अंजाम देने के बाद ट्रक चालक अपना वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। हादसा इतना भीषण था कि शव के अवशेष रोड पर बिखर गए।

    ट्रक की टक्कर से युवकों के सिर का हिस्सा क्षत-विक्षत होकर बाहर आ चुका था। वहीं शवों को पोस्टमार्टम के लिए पुलिस ने अस्पताल की मोर्चुरी में रखवा दिया है। मामले की जानकारी देते हुए एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल ने बताया कि पुलिस ने ट्रक को अपने कब्जे में ले लिया है। ट्रक चालक की तलाश की जा रही है। हादसे के सभी पहलुओं पर जांच पड़ताल की जा रही है। शिकायत मिलने पर कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। एसपी ने कहा कि शुरुआती जांच में सामने आया है कि तीनों किशोर किसी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत होता है कि बाइक सवार किशोर समय पर ब्रेक नहीं लगा पाए, जिसके कारण उनकी बाइक ट्रक की चपेट में आ गई।

  • जलवायु बदलाव से निपटने के लिए हरियाणा सरकार ने बनाया Master Plan

    चंडीगढ़: हरियाणा के वन एवं पर्यावरण मंत्री राव नरबीर सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार हरियाणा को जलवायु-अनुकूल बनाने की दिशा में एक बड़ा और दूरदर्शी कदम उठा रही है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी द्वारा वर्ष 2026-27 के बजट अभिभाषण में ₹100 करोड़ के सीड प्रावधान के साथ “हरियाणा ग्रीन क्लाइमेट रेजिलिएंट फंड” की स्थापना का प्रस्ताव रखा गया है।

    यह फंड राज्य में शून्य-उत्सर्जन वाहनों, नवीकरणीय ऊर्जा, ऊर्जा दक्षता, जल संरक्षण, शहरी हरित करण, जलवायु-अनुकूल कृषि तथा प्रकृति-आधारित समाधानों जैसे क्षेत्रों में निवेश को बढ़ावा देगा। इसका उद्देश्य राष्ट्रीय स्तर पर वायु और जल प्रदूषण को संतुलित करना तथा वर्ष 2070 तक शुद्ध-शून्य उत्सर्जन के लक्ष्य के अनुरूप हरियाणा को स्वच्छ, हरित और पर्यावरण-संतुलित राज्य बनाना है।

    राव नरबीर सिंह ने कहा कि सरकार सिर्फ नीतिगत स्तर पर ही नहीं, बल्कि जमीनी स्तर पर भी प्रदूषण से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए ठोस कदम उठा रही है। इसी कड़ी में राजस्थान के धारूहेड़ा क्षेत्र से रेवाड़ी जिले के मसानी बैराज में आने वाले दूषित पानी की समस्या को गंभीरता से लिया गया है, जिससे आसपास के 16 से 17 गांवों की उपजाऊ कृषि भूमि प्रभावित हो रही है।

    इस पानी में रासायनिक अपशिष्ट की अधिकता के कारण भूमि की गुणवत्ता पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। इस समस्या के स्थायी समाधान के लिए सिंचाई विभाग को व्यापक और व्यावहारिक योजना तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं।

    उन्होंने साफ किया है कि मसानी बैराज में पानी का प्रवाह प्राकृतिक है जिसे पूरी तरह रोका नहीं जा सकता। ऐसे में एक समग्र समाधान के तहत राष्ट्रीय राजमार्ग-48 से जुड़ी परियोजना तैयार की जाएगी, जिसकी अनुमानित लागत ₹150 करोड़ होगी। इस परियोजना में भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण द्वारा ₹100 करोड़ तथा हरियाणा और राजस्थान सरकार द्वारा ₹25-25 करोड़ का योगदान किया जाएगा।

    इसके अतिरिक्त, राज्य सरकार 313 किलोमीटर लंबाई की यमुना नदी को प्रदूषण मुक्त बनाने के लिए एक विशेष मिशन शुरू करने की दिशा में भी कार्य कर रही है। यह मिशन मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में संचालित होगा, जिसके तहत मल-जल शोधन क्षमता में वृद्धि, अनियंत्रित अपशिष्ट प्रवाह पर रोक, औद्योगिक इकाइयों की वास्तविक समय निगरानी, नदी तटों का संरक्षण, हरित पट्टी विकास तथा भू-जल पुनर्भरण जैसे महत्वपूर्ण कार्य किए जाएंगे।

    उन्होंने कहा कि वर्ष 2026-27 के दौरान यमुना में गिरने वाले सभी नालों के जल का वैज्ञानिक उपचार सुनिश्चित किया जाएगा, जिससे नदी को स्वच्छ और प्रदूषण मुक्त बनाया जा सके। राव नरबीर सिंह ने विश्वास व्यक्त किया कि इन सभी पहलों से हरियाणा में पर्यावरण संरक्षण को नई दिशा मिलेगी और प्रदेश सतत एवं हरित विकास की ओर तेजी से अग्रसर होगा।

     

  • Punjab News: अवैध पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट मामले में साजिद-वाजिद गिरफ्तार, आर्मी ने किया इलाका सील, देखें वीडियो

    Punjab News: अवैध पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट मामले में साजिद-वाजिद गिरफ्तार, आर्मी ने किया इलाका सील, देखें वीडियो

    लुधियानाः जिले में जोधां सरकारी स्कूल के पास पटाखा फैक्ट्री देर रात ब्लास्ट हो गया था। इस घटना में 18 वर्षीय युवक की मौत हो गई थी। वहीं इस मामले के बाद आर्मी अलर्ट मोड पर आ गई। आज सुबह आर्मी की टीम ने घटना स्थल का जायजा लिया और ब्लास्ट वाले पूरे इलाके को सील कर दिया है। जिसके बाद आर्मी के एक्सपर्ट जांच में जुट गए। दूसरी ओर इस मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 2 भाइयों को गिरफ्तार किया है। मामले की जानकारी देते हुए डीएसपी वरिंदर सिंह खोसा ने कहा कि ये दोनों किराए पर बिल्डिंग लेकर अवैध रूप से पटाखे बनाने का काम कर रहे थे और 3 महीने पहले दोनों यहां आए थे।

    डीएसपी ने कहा कि वाजिद और साजिद के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। दोनों यूपी के मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना के रहने वाले है। घटना में 19 वर्षीय युवक की मौत हो गई, वहीं 2 लोग घायल हुए। घायलों में 19 साल की युवती और 50 वर्षीय व्यक्ति शामिल है। जांच में सामने आया है कि अवैध रूप से पटाखा फैक्टरी चल रही थी। वहीं मामले में इमारत मालिक से भी पूछताछ की जाएगी और जांच के बाद ही उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।

    मृतक की पहचान 18 वर्षीय मोहम्मद कैफ के रूप में हुई है। कैफे के पिता जमील ने कहा कि शाम के वक्त अचानक आंधी चली। इसी दौरान आसमानी बिजली गिरी। जिससे शॉर्ट सर्किट हो गया और फिर बिजली बंद हो गई। इसी बीच फिर सिलेंडर फट गया। जिससे धमाका हुआ। उधर, सेना भी मामले को लेकर सर्च कर रही है। जांच में पता चला है कि यह बिल्डिंग पटाखा बनाने वाली फैक्ट्री के मालिक ने किराए पर ली है। बिल्डिंग का मालिक NRI है। फैक्ट्री मालिक ने फैक्ट्री में काम करने वालों को अंदर ही रहने के लिए जगह दी थी।

  • Punjab News: नहीं थम रहा पत्रकार पर हमले का मामला, सुक्खा ने फिर किए खुलासे, देखें वीडियो

    Punjab News: नहीं थम रहा पत्रकार पर हमले का मामला, सुक्खा ने फिर किए खुलासे, देखें वीडियो

    फगवाड़ाः शहर के भगतपुरा इलाके में पत्रकार पर युवकों ने तेजधार हथियार से हमला करके घायल कर दिया था। घायल पत्रकार ने सुक्खा नामक व्यक्ति पर साथियों के साथ मिलकर हमला करने के आरोप लगाए थे। इस मामले को लेकर एक बार फिर से सुक्खा ने वीडियो जारी करके खुलासे किए है। एक बार फिर से सुक्खा ने पत्रकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए खुलासे किए है। सुक्खा ने वीडियो जारी करके कहा कि अगर उसने हमला किया है उसके पीछे कोई बड़ा कारण है। सुक्खा का आरोप है कि पत्रकार द्वारा उसे काफी परेशान किया जा रहा था।

    आरोप है कि वह खुद करप्ट है और वह एक मामले में जेल भी जा चुका है और उसे लूटपाट के झूठे मामले में फंसाने की कोशिश कर रहा है। सुक्खा ने कहा कि लगाातार उसे और उसके परिवार को पत्रकार द्वारा परेशान किए जाने के बाद उसने डीजीपी को ई-मेल के जरिए शिकायत भी दी थी। वहीं अन्य पुलिस अधिकारियों को भी वह शिकायत दे चुका है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई है। आरोप है कि पत्रकार लॉटरी स्टॉल पर हमला करवा चुका है। हमले को लेकर उसके पास चैट के सारे सबूत मौजूद है। सुक्खा ने पुलिस से अपील की है कि वह उसके परिवार को परेशान ना करें।

    इस मामले में परिवार का कोई कसूर नहीं है। वहीं सुक्खा ने कहाकि पत्रकार ने उसे धमकियां दिलवाई है और उसके कई अन्य कारनामें के सबूत उसके पास मौजूद है। उसने कहा कि सच्चाई लोगों के सामने आनी चाहिए और उसे भी उसका इंसाफ दिलवाया जाए। उसने 2 से 3 साल तक पत्रकार से निवेदन किया था और परिवार को परेशान ना करने की अपील की थी। आरोप है कि वह उसकी पत्नी को परेशान कर रहा था। वह 2 से 3 केस उस पर दर्ज करवा चुका है। कुछ समय पहले लूटपाट के मामले में थाने के एसएचओ ने आरोपी को गिरफ्तार किया था, लेकिन उक्त पत्रकार ने आरोप लगाए है कि लूटपाट को अंजाम सुक्खा ने दिया था।

    सुक्खा का आरोप है कि उक्त पत्रकार ने उसका घर खराब कर दिया है। आरोप है कि पत्रकार द्वारा अब राजीनामा करवाने के लिए पैसों की मांग की जा रही है। इस मामले को लेकर सुक्खा ने पुलिस से कहा कि वह उसके खिलाफ बनती कार्रवाई करें। इस मामले में वह जल्द सबूत पुलिस को सौंपेगा और खुद को सरेंडर भी करेंगा। सुक्खा ने वीडियो में कहा कि जिस दिन पुलिस पत्रकार पर कार्रवाई करेंगी, उसी दिन वह खुद पुलिस को सरेंडर करेंगा। इस दौरान चैट के कुछ सबूत भी पेश किए गए।

  • Jalandhar News: बस स्टैंड पर Expiry Date की Limca मिलने पर हंगामा, दुकानदारों ने Distributor पर लगाए गंभीर आरोप, देखें वीडियो

    Jalandhar News: बस स्टैंड पर Expiry Date की Limca मिलने पर हंगामा, दुकानदारों ने Distributor पर लगाए गंभीर आरोप, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: बस स्टैंड पर उस समय हंगामा हो गया, जब ग्राहक द्वारा दुकानदार से लिम्का की बोतल खरीदी गई। ग्राहक का कहना है कि दुकान से उसे एक्सपायर डेट की लिम्का दी गई। इस दौरान दुकानदार ने अन्य दुकानदारों से स्टॉक चैक करने के लिए कहा तो जांच के दौरान चौकाने वाला खुलासा हुआ। दुकानदारों ने बताया कि सभी दुकानों पर एक्सपायर डेट की कुछ बोतले डिस्ट्रीब्यूटर द्वारा दी गई है। जिसका बस स्टैंड पर मौजूद सभी दुकानदारों द्वारा विरोध किया गया। इस दौरान दुकानदारों ने आरोप लगाए है कि डिस्ट्रीब्यूटर रोहित ब्जाज द्वारा स्टॉक का कभी बिल भी नहीं दिया जाता है। वहीं दुकानदार ने बताया कि कई बार वह डिस्ट्रीब्यूटर रोहित के साथ एएसएम प्रशोत्म, विकास और जीएम से भी स्टॉक देने पर बिल देने की मांग कर चुके है, लेकिन उसके बावजूद किसी भी दुकानदार को बिल नहीं दिया जाता।

    आरोप है कि जब दुकानदार विरोध करते है तो डिस्ट्रीब्यूटर रोहित द्वारा किसी अन्य डिस्ट्रीब्यूटर द्वारा दुकानदार को स्टॉक ना दिए जाने की धमकी दी जाती है। मामले की जानकारी देते हुए दुकानदार तेजिदंर ने बताया ने बताया कि रोजाना की तरह ढाबे पर कोल्ड ड्रिंक की 28 पेटी का आर्डर डिस्ट्रीब्यूटर रोहित ब्जाज को दिया गया था। इस दौरान कोल्ड ड्रिंक में से ग्राहक को देने के दौरान पता चला कि एक्सपायर डेट की बोतल थी और बोतल पर रेट 25 की तरह 30 रुपए लिखा हुआ था। जिसके बाद अन्य दुकानदार ने भी नया स्टॉक चैक किया तो पता चला कि प्रत्येक दुकानदार के स्टॉक में 3 से 4 बोतल एक्सपायर डेट की पाई गई।

    तेजिंदर ने बताया कि नई बोतल पर 25 रुपए रेट है। उन्होंने कहा कि 10 से 12 दुकानों के स्टॉक में एक्सपायर डेट की बोतलें पाई गई। वहीं दुकानदार रमन, राजू कोल्ड ड्रिंक, सहित अन्य दुकानदार ने बताया कि उन्होंने मामले को लेकर कंपनी को अवगत करवाया था। इस दौरान मौके पर आए सेल्समैन ईशान को बंद पेटी दिखाई गई, जिसके बाद उसने खुद बंद पेटी से 3 से 4 बोतल एक्सपायर डेट की मिली। सेल्समैन द्वारा एक्सपायर बोतल पेटी में से निकालने की वीडियो भी दुकानदार द्वारा दिखाई गई।

    वहीं बिल को लेकर दुकानदार कई बार जीएम को भी कह चुके है और वह सेल्समैन के जरिए जल्द बिल देने का आश्वासान देकर टाल-मटौल कर दिया जाता है। वहीं एक्सपायर डेट की बोतलों को लेकर सेल्समैन द्वारा जांच की गई थी, लेकिन स्टॉक को वापिस नहीं लिया गया। इस दौरान दुकानदार ने दिखाया कि फरवरी माह की एक्सपायर डेट की लिम्का, सप्राइट सहित अन्य बोतलें पेटी में भरकर डिस्ट्रीब्यूटर द्वारा भेज दी गई। बस स्टैंड का सारा एरिया डिस्ट्रीब्यूटर रोहित के पास है और उनका नंगल शामा के पास दफ्तर है। दुकानदार ने कहाकि इस मामले को लेकर वह जल्द सेहत विभाग को शिकायत देंगे और मामले में बनती कार्रवाई करने की अपील करेंगे।

  • Punjab News: श्रद्धालुओं से 200 रुपए फीस का SGPC ने किया विरोध, केंद्र पर साधे निशाने, देखें वीडियो

    Punjab News: श्रद्धालुओं से 200 रुपए फीस का SGPC ने किया विरोध, केंद्र पर साधे निशाने, देखें वीडियो

    बलवंत सिंह राजोआना के पत्र से हलचल तेज, श्री अकाल तख्त साहिब पर टिकी नजरें

    अमृतसरः पटियाला जेल में बंद बलवंत सिंह राजोआना द्वारा श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार को लिखे पत्र के बाद सिख राजनीति में हलचल तेज हो गई है। इस मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए हरजींदर सिंह धामी ने स्पष्ट किया कि शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी पूरी तरह श्री अकाल तख्त साहिब के आदेशों का पालन करेगी। धामी ने बताया कि राजोआना द्वारा भेजा गया पत्र जत्थेदार साहिब तक पहुंच चुका है। उन्होंने कहा कि राजोआना की फांसी की सजा के खिलाफ दायर मर्सी पिटिशन भी उस समय के जत्थेदार और सिख साहिबान के आदेशों पर ही आधारित थी। अब राजोआना की रिहाई या मर्सी पिटिशन वापिस लेने के संबंध में जो भी फैसला अकाल तख्त साहिब द्वारा लिया जाएगा, SGPC उस पर तुरंत अमल करेगी। उन्होंने कहा कि यह मामला सिख समुदाय की भावनाओं से जुड़ा हुआ है और सर्वोच्च पंथक संस्था द्वारा जारी किए जाने वाले हर फैसले को पूरी गंभीरता के साथ लागू किया जाएगा। फिलहाल सबकी नज़रें जत्थेदार साहिब के अगले कदम पर टिकी हुई हैं। इसके साथ ही SGPC ने पाकिस्तान स्थित गुरुद्वारों के दर्शन के लिए जाने वाले श्रद्धालुओं पर केंद्र सरकार द्वारा लगाए गए 200 रुपये की फीस पर भी सख्त ऐतराज जताया है। धामी ने कहा कि अटारी बॉर्डर और करतारपुर साहिब मार्ग से जाने वाली सगत से यह वसुली करना आस्था पर चोट है। उन्होंने कहा कि बैसाखी, गुरु अर्जुन देव जी की शहादत की वर्षगांठ, महाराजा रणजीत सिंह की बरसी और गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व के मौकों पर हर साल हजारों की संख्या में श्रद्धालु पाकिस्तान जाते हैं। पहले से ही करतारपुर साहिब पर पाकिस्तान सरकार द्वारा 20 डॉलर की फीस ली जाती है, जिससे श्रद्धालुओं पर अतिरिक्त बोझ पड़ता है। ऐसे में भारत सरकार द्वारा लगाया गया यह नया 200 रुपये का टैक्स और मुश्किलें खड़ी करता है। धामी ने केंद्र सरकार से अपील की कि धार्मिक यात्रा को कराधान के दायरे में नहीं लाया जाना चाहिए। उन्होंने मांग की कि इस फीस को तुरंत वापस लिया जाए और पाकिस्तान जाने के लिए पासपोर्ट की शर्त को भी आसान बनाया जाए, ताकि श्रद्धालु बिना रोक-टोक दर्शन कर सकें। SGPC ने दोनों मामलों पर अपना स्टैंड स्पष्ट करते हुए कहा है कि चाहे राजोआना का मामला हो या श्रद्धालुओं की यात्रा, पंथिक हित सर्वोपरि हैं और इससे समझौता नहीं किया जाएगा।
  • 1 April से बदले ये नियम, Cylinder से लेकर बैंक में लेन-देन करना पड़ेगा महंगा

    1 April से बदले ये नियम, Cylinder से लेकर बैंक में लेन-देन करना पड़ेगा महंगा

    नई दिल्ली: अप्रैल का महीना कई बदलावों के साथ शुरु हो गया है। नए वित्तीय वर्ष की शुरुआत के साथ ही महंगाई का ऐसा झटका लगा है कि अप्रैल के पहले दिन को महंगाई डे कहना कुछ गलत नहीं होगा। एलपीजी सिलेंडर महंगा हुआ है तो हवाई ईंधन की कीमत एक झटके में दोगुनी हो गई है। सिर्फ इतना ही नहीं शेयर बाजार में F&O ट्रेडिंग पर भी महंगाई भारी पड़ी है।

    सिलेंडर हुआ महंगा

    लड़ाई का असर सबसे पहले सिलेंडर पर हुआ है। बीते 7 मार्च को 14 किलोग्राम वाले गैस सिलेंडर की कीमतों पर स्थिर रखा गया है परंतु ऑयल मार्केटिंग कंपनी ने 19 किलोग्राम वाले एलपीजी सिलेंडर की कीमत में भारी बदलाव हुआ है जो खासतौर पर होटल-रेस्टोरेंड इंडस्ट्री के लिए बड़ी मुसीबत है। देश में 1 अप्रैल से कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर प्राइज 2018 रुपये तक बढ़ाए गए हैं। इस ताजा बढ़ोतरी के बाद दिल्ली में इसकी नई कीमत 2078.50 रुपये, कोलकाता में 2208 रुपये, मुंबई में 2031 रुपये और चेन्नई में 22 46.50 रुपये हो गई है।

    अब बैंक में लेन-देन करना पड़ेगा महंगा

    सभी बैंकों ने अप्रैल के दिन एटीएम विदड्रॉल के नियम बदलकर ग्राहकों की जेब का बोझ बढ़ाने वाला कदम भी उठाया है। एचडीएफसी बैंक के एटीएम से यूपीआई का इस्तेमाल करके कैश निकालते हैं। अब ये निकाली एटीएम फ्री ट्रांजैक्शन लिमिट में गिनी जाएगी। पहले बड़े-बड़े शहरों में एचडीएफसी एटीएम में 5 ट्रांजैक्शन जबकि बाकी 3 जगह ट्रांजैक्शन फ्री हैं। इसके बाद हर ट्रांजैक्शन के लिए 23 रुपये का चार्ज और टैक्स लगेगा। एचडीएफसी के साथ ही पीएनबी और बंधन बैंक ने भी झटका दिया है। पंजाब नेशनल बैंक ने भी 1 अप्रैल से कुछ कार्डों की मैक्सिमम डेली विड्रॉल लिमिट 1 लाख रुपये से कम करवाकर 50,000 की है। वही बंधन बैंक ने एटीएम लेने देने के लिए नियम बदले हैं। इसके अंतर्गत फ्री ट्रांजैक्शन लिमिट के बाद यहां भी ग्राहकों को हर ट्रांजैक्शन पर 23 रुपये शुल्क देना होगा। बैंक अकाउंट में अपर्याप्त रकम होने पर एटीएम ट्रांजैक्शन फेल होने पर 25 रुपये की पेनल्टी भी लगेगी। 1 अप्रैल से यानी की महंगाई का झटका शेयर बाजार में ट्रेडिंग करने वालों पर सिक्योरिटी ट्रांजैक्शन टैक्स ज्यादा देना पड़ेगा। फ्यूचर पर एसटीटी 150% और ऑप्शन ट्रेडिंग करते हैं। सिक्योरिटी ट्रांजैक्शन टैक्स ज्यादा देना पड़ेगा। फ्यूचर पर एसटीटी 150% और ऑप्शन पर एसटीटी करीबन 50% बढ़ी है। अप्रैल के पहले दिन से कार खरीदना भी महंगा हो गया है। सभी कार निर्माता कंपनियों ने कीमतों मे  
  • Jalandhar News: इलाके में साईकिल चोर काबू, बोला- बाहर देने पड़ते पैसे, जेल में मिलता Free खाना, देखें Live

    Jalandhar News: इलाके में साईकिल चोर काबू, बोला- बाहर देने पड़ते पैसे, जेल में मिलता Free खाना, देखें Live

    जालंधर, ENS: श्री देवी तालाब मंदिर चैरिटेबल अस्पताल के पास बीते दिन साईकिल चोरी की घटना सामने आई थी। घटना आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। हैरानी की बात यह है कि आज एक बार फिर चोर उसी गली में पहुंच गया। लेकिन लोगों ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोर को काबू कर लिया और उसे खंभे से बांध दिया। मामले की जानकारी देते हुए दुकानदार गौतम गुप्ता ने कहा कि उसकी दुकान के कर्मी की चंद मिनटों में साईकिल लेकर चोर फरार हो गया। सीसीटीवी फुटेज में चोर की तस्वीर आ गई और उसने मार्किट में वायरल कर दी।

    गौतम ने बताया कि आज चोर दोबारा आया और लड़के ने उसे आवाज दी। जिसके बाद चोर मौके से साईकिल सहित फरार हो गया। लड़के ने अन्य साथी के साथ मिलकर चोर का पीछा किया और साईकिल सहित काबू कर लिया। चोर ने शराब का सेवन किया हुआ है। जब उससे साईकिल चोरी के बारे में पूछा तो कहने लगा कि वह घर के लिए लेट हो रहा था, इसलिए साईकिल लेकर चला गया। इस दौरान उसे कहा गया कि वह उसे बता देता और वह खुद उसे ई-रिक्शा में घर छोड़ देता।

    चोर रंधावा का रहने वाला है और बब्बू नाम है। हालांकि चोर से बरामद आधार कार्ड में पता चला कि काला बेई का रहने वाला है। चोर को जब पुलिस से हवाले करने के लिए कहा तो कहने लगा कि उसे पुलिस का कोई खौफ नहीं है। बल्कि पुलिस उसे खाना खिलाएंगी। चोर ने कहाकि बाहर उसे पैसे देकर खाना मिलता है, लेकिन जेल में उसे फ्री खाना मिलता है। ऐसे में उन्होंने घटना की सूचना पुलिस को नहीं दी। इस दौरान चोर से साईकिल भी बरामद कर लिया गया है। चोर ने कहा कि व्यक्ति को छुरी मारने के मामले में वह पहले भी जेल जा चुका है।