गुरदासपुरः लोकसभा चुनावों के बीच शिरोमणी अकाली दल के प्रधान सुखबीर बादल कादिया हलके में पहुंचे और गुरदासपुर लोकसभा प्रत्याशी दलजीत चीमा के पक्ष में एक विशाल रैली को संबोधित किया। इस रैली को संबोधिय करे हुए उन्होंने पंजाब सरकार पर तीखे निशाने साधते हुए कहा कि विपक्ष धर्म के साथ-साथ नशे पर भी राजनीति कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि चुनावों के बीच सभी राजनीतिक नेता पंजाब दौरे पर आ रहे हैं, उनका मकसद पंजाब का विकास करना नहीं है, उनका मकसद सिर्फ वोटों को बटोरना है। उन्होंन इसी के साथ पंजाब के पानीयों की बात की और बंदी सिंहों के मुद्दे पर भी बोले। उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी ने हमेशा पंजाब की भलाई के लिए काम किया है।
Blog
-

पंजाबः गुरदासपुर रैली में पहुंचे सुखबीर बादल, विपक्ष पर साधे निशाने, देखें वीडियो
-

Punjab : नशे की Overdose से युवक की हुई मौ’त
मानसा : नशे के ओवरडोज से एक युवक की मौत हो गई। मृतक युवक की पहचान 18 वर्षीय दलेल सिंह के तौर पर हुई है। दलेल सिंह परिवार का इकलौता बेटा था। गांव खीवा खुर्द निवासी मृतक युवक की मां ने बताया कि हमारे गांव में करीब 200 युवा नशे की गिरफ्त में आ चुके है। मृतक युवक की मां ने बताया कि उनका बेटा काफी समय से चिट्टे के दलदल में फंसा हुआ था और नशे पर करीब 8 लाख रुपए बर्बाद कर चुका था और आज उसकी जान चली गई।
उन्होंने कहा कि उन्होंने कई बार प्रशासन व सरकार से गुहार लगाई थी कि उनके गांव में नशा लगातार बढ़ रहा है लेकिन प्रशासन व सरकार के किसी भी नुमाइंदे ने उनकी नहीं सुनी। इसका खामियाजा आज परिवार को भुगतना पड़ रहा है। क्योंकि उनके बेटे की चिट्टे की ओवरडोज के कारण जान चली गई है।
-

Jalandhar: इस इलाके में व्यक्ति का श+व बरामद, ह+त्या की आंशका
जालंधर, ENS: विधिपुर हाईवे में व्यक्ति के शव मिलने का मामला सामने आया है। वहीं इस मामले को लेकर पुलिस का कहना है कि सड़क हादसे में व्यक्ति की मौत हुई है। हालांकि स्थानीय लोगों के अनुसार हत्या की आंशका जताई जा रही है। लोगों का कहना है कि व्यक्ति पर पत्थर से हमला करके उसकी हत्या की गई है। पुलिस का कहना है कि अज्ञात वाहन की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत हुई है। शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल के मोर्चरी रखवाया जा रहा है। वहीं मामले की गहनता से जांच की जा रही है।
डीएसपी-D लखबीर सिंह ने कहा कि, फिलहाल मामला हत्या का लग रहा है, क्योंकि मृतक के शरीर पर कई निशान पाए गए हैं। मृतक की उम्र करीब 35 साल लग रही है। शव मिलने की सूचना सुबह करीब साढ़े दस बजे पुलिस कंट्रोल रूम में किसी राहगीर द्वारा दी गई थी। जिसके बाद एका एक कर टीमें जांच के लिए पहुंच गई थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, आसपास और हाईवे के सीसीटीवी खंगाले जा रही है, जिससे पता चल सके कि उक्त वारदात के पीछे किनका हाथ है। थाना मकसूदा की पुलिस मामले की जांच कर रही है, जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
-
Jalandhar: इस इलाके में गाड़ी से कैश बरामद, जांच में जुटी पुलिस
जालंधर, ENS: वेस्ट हलके के 120 फुटी रोड शेर सिंह कालोनी नाकेबंदी के दौरान गाड़ी के कैश बरामद होने का मामला सामने आया है। इस मामले में कार चालक को थाना 5 में ले जाया गया है। बताया जा रहा है कि उक्त व्यक्ति फैक्टरी का मालिक है। हालांकि इस मामले को लेकर पुलिस से बात की गई तो उनका कहना है कि यह चुनावी कैश का मामला नहीं है। पुलिस का कहना है कि दो पक्षों के पैसों का मामला है। वहीं इस मामले को लेकर पुलिस खुलकर कुछ भी नहीं कह रही है। जबकि राजनीतिक गलियारें इसे कांग्रेस के पैसों के साथ जोड़ रहे है।
-

Scorpio और Truck में हुई भीषण टक्कर, 4 की मौ’त
सूरत : स्कॉर्पियो और ट्रक में भीषण टक्कर का मामला सामने आया है। स्कॉर्पियो और ट्रक की टक्कर में दंपती और उनकी 5 साल की बेटी समेत 4 लोगों की मौत हो गई। हादसे में एक महिला गंभीर घायल हो गई। एक्सीडेंट श्रीगंगानगर के सूरतगढ़ में करडु फांटे के पास NH- 62 पर रविवार शाम 6:30 बजे हुआ। स्कॉर्पियो सवार परिवार सालासर बालाजी के दर्शन कर लौट रहा था।

सब इंस्पेक्टर हरबंस लाल ने बताया कि श्रीगंगानगर निवासी गगनदीप सिंह और उसका दोस्त लोकेश कुमार परिवार के साथ शनिवार रात स्कॉर्पियो से खाटूश्यामजी गए थे। सुबह उन्होंने बाबा श्याम के दर्शन किए। वहां से वे सालासर बालाजी गए। वहां दर्शन कर वापस श्रीगंगानगर लौट रहे थे।
लौटते समय स्कॉर्पियो आगे चल रहे एक ट्रक से टकरा गई। हादसा इतना भीषण था कि स्कॉर्पियो पूरी क्षतिग्रस्त हो गई। लोकेश कुमार, उसकी पत्नी और पांच वर्षीय बच्ची की मौत हो गई। वहीं गगनदीप सिंह ने भी दम तोड़ दिया। गगनदीप सिंह की पत्नी प्रोमिला को गंभीर हालत में भर्ती करवाया गया है। प्रोमिला प्रेग्नेंट है। पुलिस ने बताया कि गगनदीप सिंह और लोकेश कुमार श्रीगंगानगर में रहकर एक वर्कशॉप में काम करते थे। गगनदीप सिंह सूरतगढ़ का रहने वाला था।
-

Jalandhar: देर रात संस्कार को लेकर हुआ हंगामा, पुलिस का आया बयान, देखें वीडियो
जालंधर, ENS: परशुराम नगर में देर रात लड़की के संस्कार करने को लेकर हंगामा हो गया। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल के मोर्चरी में रखवा दिया है। वहीं मामले की जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारी ने बताया कि उन्हें परशुराम नगर के प्रधान का फोन आया था। इस दौरान उन्होंने बताया कि लड़की की मौत हो गई थी, जिसका देर रात को संस्कार किया जा रहा था। इस बात को लेकर मोहल्ला निवासियों ने एतराज जताया।
जिसके बाद वह मौके पर पहुंचे और उन्हें शव को सिविल अस्पताल के मोर्चरी में पोस्टमार्टम के लिए रखवा दिया है। पुलिस अधिकारी ने कहा कि इस मामले में पोस्टमार्टम की रिपोर्ट के बाद बनती कार्रवाई की जाएगी। वहीं प्रधान जोगिंदर ने बताया कि उनके इलाके की गली नंबर 3 से फोन आया है कि लड़की की मौत हो गई और उसे एक्टिवा पर बुलंदरपुर श्मशानघाट ले जाया जा रहा है। जिसके बाद जोगिंदर ने घटना की सूचना थाना 8 की पुलिस को दी। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे का कार्रवाई शुरू कर दी है।
-

Jalandhar: मकसूदा थाने में लगी आग, मचा हड़ंकप, देखें वीडियो
जालंधर, ENS: मकसूदा थाने में आग लगने का मामला सामने आया है। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। बताया जा रहा है कि शार्ट सर्किट के चलते आग लगी है। वहीं आग लगने की सूचना अधिकारियों ने दमकल विभाग को सूचना दे दी गई है। वहीं मौके पर पहुंचे दमकल विभाग के कर्मियों द्वारा आग पर काबू पाने का प्रयास किया जा रहा है। थाने की पिछली बिल्डिंग में माल गोदाम में आग लगी थी। इस हादसे में कई वाहनों सहित दस्तावेज जल गए। वहीं जब्त किए गए हथियार भी बरामद हुए है।
बताया जा रहा हैकि इस घटना के समीप 40 कर्मिशयल सिलेंडर पड़े हुए थे। गनीमत यह रही कि समय रहते ही आग पर काबू पा लिया गया, नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था। फायर ब्रिगेड के अधिकारी जसवंत सिंह ने बताया कि सुबह करीब 11 बजे सूचना फायर ब्रिगेड ऑफिस के कंट्रोल रूम में दी गई थी। जिसके बाद तुरंत प्रभाव के दो गाड़ियों को मौके पर रवाना किया गया था। आग थाने के पिछले हिस्से में बने माल गोदाम को लगी थी। आग से थाने में पड़े इंपाउंड किए गए वाहन और अन्य कबाड़ का सामान जलकर राख हो गया था।
-

पंजाब : Police ने संयुक्त ऑपरेशन द्वारा 11 किलो Heroin की बरामद, देखें वीडियो
गुरदासपुर : पाकिस्तान द्वारा ड्रोन के जरिए भारतीय क्षेत्र में नशीले पदार्थ भेजने के मामले आए दिन सामने आ रहे है। सीमा पर तैनात बीएसएफ के जवान उनके नापाक मंसूबों को नाकाम करते रहते है। अब एक बार फिर गुरदासपुर के तलवंडी विर्क के खेतों से पाकिस्तानी ड्रोन बरामद किया। सीमा सुरक्षा बल ने पंजाब पुलिस के साथ एक संयुक्त अभियान के दौरान तरनतारन के सीमावर्ती इलाके में संदिग्ध हेरोइन का एक पैकेट बरामद किया।
हेरोइन की मौजूदगी के बारे में बीएसएफ खुफिया विंग द्वारा दी गई जानकारी के आधार पर तलाशी ली गई। जानकारी के मुताबिक बीती देर रात बीएसएफ सेक्टर गुरदासपुर की चंदू वडाला सीमा चौकी पर ड्रोन की गतिविधि देखी गई। जिसके बाद सीमा पर तैनात बीएसएफ जवानों ने ड्रोन पर 3 राउंड फायरिंग की और ड्रोन वापस लौट आया।
सुबह जब बॉर्डर इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया गया तो 11 किलो हेरोइन बरामद हुई। बीएसएफ जवानों का मानना है कि यह उसी ड्रोन से गिराया गया होगा। पुलिस ने इस पाकिस्तानी ड्रोन को जब्त कर जांच के लिए भेज दिया है और आसपास के इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है ताकि यह पता लगाया जा सके कि इस ड्रोन में कोई अन्य वस्तु गिरी है या नहीं।
-

गेमिंग जोन हादसे में नगर निगम अधिकारियों और पुलिस अफसरों सहित 6 सस्पेंड
राजकोटः अग्निकांड में अब तक 28 लोगों की जान जा चुकी है। इस मामले को लेकर राज्य भर में काफी रोष देखने को मिल रहा है। अब राज्य सरकार ने बड़ा एक्शन लेते हुए नगर निगम अधिकारियों और पुलिस अफसरों सहित 6 लोगों को सस्पेंड किया है। इससे पहले गुजरात पुलिस ने इस मामले में टीआरपी गेमिंग जोन के मालिक और प्रबंधक सहित छह लोगों पर गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया था। अब सहायक नगर नियोजक, सहा. इंजीनियर सस्पेंड, आरएनबी विभाग इंजीनियर राजकोट पुलिस के दो वरिष्ठ पीआई को निलंबित किया गया है।
समीक्षा बैठक के बाद एक्शन
बीते दिन (26 मई) समीक्षा बैठक के बाद ये एक्शन लिया गया है। मुख्यमंत्री और गृह मंत्री ने की तरफ से ये कार्रवाई की गई है। एसआईटी टीम अभी भी राजकोट में है बड़े अधिकारियों पर गड़बड़ी को लेकर जांच की जा रही है। अधिकारियों के मुताबिक, राजकोट तालुका पुलिस स्टेशन में टीआरपी गेम जोन के मालिक युवराज हरि सिंह सोलंकी, मैनेजर नितिन जैन और अन्य सहित 6 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।
हादसे ने उजाड़े कई घर
इस हादसे में 27 लोगों की जान चली गई. इस हादसे ने कई घर उजाड़ दिए। हादसे में एक ही परिवार के पांच सदस्यों की मौत हो गई। सभी पीड़ितों के डीएनए नमूने रविवार तड़के एयर एम्बुलेंस से गांधीनगर स्थित फोरेंसिक लैब में भेजे गए हैं। हादसे में जान गंवाने वालों में विवेक (26) और खुशाली दुसारा (24) भी शामिल हैं, जिनकी दो महीने पहले ही शादी हुई थी।
-

आज भारत में दस्तक देगा Samsung का यह दमदार फोन, मिलेंगे दमदार फीचर्स
टेक न्यूज़ः Samsung कंपनी मोबाइल फोन के बाज़ार में अपना एक नया फोन लाँच करने जा रही है। कंपने ने इस फोन का टीज़र फ्लिपकार्ट पर जारी कर दिया है। जारी किए गए टीज़र से पता चला है कि ये फोन वेगन लेदर फिनिश के साथ आएगा। फोन के टीज़र के साथ इसकी कीमत का भी हिंट दिया गया है। बैनर पर लिखा है कि इसकी कीमत 2X,999 रुपये से शुरू होग। इसे देखकर ऐसा लग रहा है कि फोन को 30,000 रुपये से कम दाम पर लॉन्च किया जाएगा। इस फोन को कहा गया है कि ये इस सेगमेंट का सबसे हल्का वेगन लेदर फोन होगा।
फोन में कटिंग एज, स्नैपड्रैगन 7 जेन 1 प्रोसेसर और इसमें 12जीबी तक की रैम मिलने की बात कही गई है। इस सैमसंग फोन में 120Hz रिफ्रेश रेट sAMOLED+ वाला डिस्प्ले मिलेगा। फोन में 12जीबी रैम और 256जीबी की इंटरनल स्टोरेज मिलती है। इसमें 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आएगी।