Blog

  • व्यय पर्यवेक्षकों ने जिला अधिकारियों और निगरानी टीमों के साथ की बैठक

    व्यय पर्यवेक्षकों ने जिला अधिकारियों और निगरानी टीमों के साथ की बैठक

    उम्मीदवारों के चुनावी खर्चे पर पैनी नजर रखने के दिए निर्देश

    ऊना/ सुशील पंडित : चुनाव आयोग द्वारा लोकसभा आम निर्वाचन 2024 को लेकर हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के लिए नियुक्त व्यय पर्यवेक्षक डॉ. कुंदन यादव और गगरेट तथा कुटलैहड़ के विधानसभा उपचुनाव के लिए नियुक्त व्यय पर्यवेक्षक मीनू सिंह बिष्ट ने गुरुवार को ऊना के डीआरडीए सभागार में जिला प्रशासन और व्यय निगरानी टीमों के साथ बैठक की। बता दें, डॉ. कुंदन यादव भारतीय राजस्व सेवा (आईआरएस) के 2007 बैच के अधिकारी हैं तथा मीनू बिष्ट 2011 बैच की आईआरएस अधिकारी हैं।

    बैठक में व्यय पर्यवेक्षकों ने जिले में चुनावी व्यय निगरानी संबंधी सभी प्रबंधों की जानकारी ली तथा निगरानी टीमों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने निर्देश दिए कि उम्मीदवारों के चुनावी खर्चे पर पैनी नजर रखें तथा उसे उनके चुनाव खाते में जोड़ें। उन्होंने सहायक व्यय पर्यवेक्षकों, उड़न दस्तों, लेखांकन टीमों एवं वीडियो अवलोकन दलों के सदस्यों को अपने दायित्वों को सही तरह से समझने तथा उन्हें पूरी गंभीरता से निभाने को कहा। उन्होंने चुनाव आयोग के दिशा निर्देशों का अक्षरशः पालन सुनिश्चित बनाने के निर्देश दिए।

    निष्पक्षता, निर्भीकता तथा सतर्कता से निभाएं दायित्व – डॉ. कुंदन यादव
    डॉ. कुंदन यादव ने कहा कि निर्वाचन आयोग का इस पर विशेष ध्यान है कि चुनावों में धनबल और बाहुबल का दुरुपयोग ना हो। इसकी रोकथाम के लिए आवश्यक है कि सभी निगरानी टीमें अपना दायित्व निष्पक्षता, निर्भीकता तथा सतर्कता से निभाएं। उन्होंने चेताया कि इसमें किसी तरह की लापरवाही-कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने उड़न दस्तों तथा वीडियो अवलोकन दलों को निर्वाचन अधिकारी से लगातार संपर्क में रहने को कहा। उन्हें सभी राजनीतिक कार्यक्रमों पर पैनी नजर रखने तथा उनकी पूरी वीडियो रिकॉर्डिंग करने के निर्देश दिए। उनके चुनावी खर्चे का सही आकलन कर उसे उनके खाते में जोड़ने को कहा।

    निगरानी टीमों को दिया चरैवेति-चरैवेति का मंत्र, बोले..लगातार फील्ड में रहें टीमें
    ऊना सीमांत जिला…अधिक चौकसी जरूरी

    डॉ. यादव ने निगरानी टीमों को चरैवेति चरैवेति के मंत्र का अनुसरण करते हुए लगातार फील्ड में रहने को कहा। उन्होंने कहा कि टीमें शिकायत का इंतजार ना करें, बल्कि किसी प्रकार के प्रलोभन, मुफ्त सामग्री वितरण, प्रायोजित समारोहों को लेकर स्वयं पूर्ण सजग रहें। लगातार निगरानी बनाए रखें। उन्होंने कहा कि ऊना सीमांत जिला है, पंजाब से इसकी सीमाएं लगती हैं, इस दृष्टि से और चौकसी से काम करें। गाड़ियों की आवाजाही पर नजर रखें, चेकिंग करें तथा उसमें आम और खास हर व्यक्ति को एक दृष्टि से देखते हुए कार्रवाई करें।

    शैडो रजिस्टर में सही तरीके से हों प्रविष्टियां – मीनू सिंह बिष्ट
    वहीं व्यय पर्यवेक्षक मीनू सिंह बिष्ट ने शैडो रजिस्टर को तय मानकों के अनुरूप तैयार करने और उनमें प्रविष्टियां सही तरीके से दर्ज करने को कहा। उन्होंने कहा कि नामांकन के समय प्रत्याशियों अथवा उनके अधिकृत एजेंटों को व्यय रजिस्टर में प्रविष्टियों के लेकर पूरी स्पष्टता से अवगत कराएं।

    अपनी कार्यप्रणाली से बनाएं लोगों में विश्वास
    मीनू सिंह बिष्ट ने निगरानी दलों को लगातार फील्ड में रहने को कहा। उन्हें मैरिज हॉल तथा अन्य समारोह स्थलों की निगरानी के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि उड़न दस्ते अपनी कार्यप्रणाली से आम लोगों में अपने प्रति इस प्रकार का विश्वास बनाएं कि लोगों को यह भरोसा हो कि उनके द्वारा एक फोन कॉल पर दी किसी सूचना पर त्वरित कार्रवाई होती है।

    धार्मिक-सामाजिक समारोहों में प्रचार पर प्रत्याशी के खाते में जुड़ेगा खर्च
    श्रीमती बिष्ट ने कहा कि उम्मीदवार धार्मिक एवं सामाजिक समारोहों में सामान्य तौर पर शामिल हो सकते हैं, लेकिन वहां अपना प्रचार करने पर उस आयोजन का पूरा खर्चा उनके खाते में जुड़ेगा। इसके अलावा स्टार प्रचारक के साथ मंच साझा करने अथवा स्टार प्रचारक द्वारा मंच से प्रत्याशी का नाम लेकर उनके लिए वोट अपील करने पर भी खर्चा प्रत्याशी के अकाउंट में जुड़ेगा। निगरानी टीमें इन बातों का ध्यान रखें। बैठक में जिला निर्वाचन अधिकारी उपायुक्त जतिन लाल ने जिले में चुनावी व्यय निगरानी को लेकर किए प्रबंधों की जानकारी दी। उन्होंने व्यय पर्यवेक्षकों का उनके मार्गदर्शन के लिए आभार जताया तथा उनके सभी दिशा निर्देशों का पूरा पालन तय बनाने का विश्वास दिलाया।

    वहीं अतिरिक्त उपायुक्त एवं जिला व्यय निगरानी सेल के नोडल अधिकारी महेंद्र पाल गुर्जर ने बताया कि चुनाव आचार संहिता की अवधि में प्रदेश में अब तक नकदी, अवैध शराब, ड्रग्स और अन्य कीमती आभूषण इत्यादि की 13.84 करोड़ रुपये की रिकॉर्ड जब्तियों में ऊना जिला में सबसे अधिक 3.14 करोड़ रुपये की जब्तियां की गई हैं। उन्होंने कहा कि जिले में आगे भी पूरी सजगता तथा सतर्कता से काम किया जाएगा।

    बैठक में पुलिस अधीक्षक राकेश सिंह, एसडीएम ऊना विश्वमोहन देव चौहान, एसडीएम हरोली राजीव ठाकुर, एसडीएम अंब विवेक महाजन, निर्वाचन विभाग के तहसीलदार सुमन कपूर, सहायक व्यय पर्यवेक्षक, उड़न दस्तों, लेखांकन टीमों एवं वीडियो अवलोकन दलों के सदस्यों समेत अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
  • पंजाबः ग्राहकों को लेकर 2 दुकानदारों के कर्मियों में हुई झड़प, देखें वीडियो

    पंजाबः ग्राहकों को लेकर 2 दुकानदारों के कर्मियों में हुई झड़प, देखें वीडियो

    बठिंडा : ग्राहकों को लेकर 2 दुकानदारों के कर्मियों में झड़प होने का मामला सामने आया है। दुकान के कर्मचारी ग्राहकों को अपनी दुकान में बुलाने के लिए अवाज लगा रहे थे। इसी दौरान दो दुकानों के कर्मचारी आपस में भीड़ गए दोनों के बीच जमकर लड़ाई हुई। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे SHO के साथ भी उक्त कर्मचारियों ने धक्का-मुक्की की और ड्यूटी में बाधा डाली।

    पुलिस के मुताबिक धोबी बाजार में 2 दुकानदारों ने ग्राहकों को बुलाने के लिए कर्मचारी रखे हुए है। जिस कारण दोनों कर्मियों के बीच बहस शुरू हो गई। जिसके बाद उन्होंने मौके पर पहुंचे SHO के साथ भी हाथापाई और धक्का मुक्की की। वहीं धोबी मार्किट के दुकानदारों का कहना है कि कुछ दुकानदारों की ओर से अपनी दुकानों में नशेड़ी कर्मचारियों को रखा है। जो नशे में धुत होकर ग्राहकों को अवाज लगाते है।

    जिस कारण धोबी मार्केट का माहौल खराब होता है।रहता है। उन्होंने कहा कि दो दुकानदारों के कर्मचारियों के बीच बहस हो गई, माहौल खराब हो गया और उन्होंने एक दूसरे पर हमला भी किया। जब पुलिस पूरा मामला सुलझाने पहुंची तो उन्होंने पुलिस के साथ भी धक्का-मुक्की की। दुकानदारों ने कहा कि हम दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई चाहते है।

  • क्या भाजपा बचा पाएगी सरकार? इस नेता ने राज्यपाल को लिखा पत्र, फ्लोर टेस्ट की रखी मांग

    अंबालाः हरियाणा के पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय को एक पत्र लिखकर सरकार का फ्लोर टेस्ट करवाने की मांग की है। वीरवार को चंडीगढ़ में दुष्यंत चौटाला ने राज्यपाल को लिखा पत्र मीडिया के लिए जारी किया। दो दिन पहले तीन निर्दलीय विधायकों ने राज्य की नायब सिंह सैनी सरकार से अपना समर्थन वापस लेने का ऐलान किया था। इसके बाद कांग्रेस नेताओं ने राज्य में सरकार के अल्पमत में आने की बात कही थी। दुष्यंत चौटाला ने राज्यपाल से विधानसभा का सत्र बुलाकर फ्लोर टेस्ट की मांग करते हुए लिखा कि हम मौजूदा सरकार का समर्थन नहीं करते हैं और हरियाणा में किसी भी दूसरे राजनीतिक दल के सरकार बनाने में समर्थन के लिए हमारे विकल्प खुले हैं।

    दो विधायकों के इस्तीफे के बाद सदन में विधायकों की संख्या 88 है। दुष्यंत चौटाला ने पत्र में लिखा है कि भाजपा के पास 40, कांग्रेस के पास 30, जजपा के 10, निर्दलीय छह, हलोपा और इनेलो के पास एक-एक विधायक है। दुष्यंत ने कहा कि दो महीने पहले बनी सरकार अल्पमत में आ गई है। सरकार में शामिल एक निर्दलीय तथा एक भाजपा विधायक इस्तीफा दे चुके हैं। तीन निर्दलीय विधायकों ने समर्थन वापस ले लिया है। संविधान के अनुसार फ्लोर टेस्ट करवाने की शक्ति राज्यपाल के पास है। चौटाला ने राज्यपाल से मांग की कि सदन बुलाकर सरकार का फ्लोर टेस्ट करवाने का आदेश दें। दुष्यंत ने कहा कि अब कांग्रेस को यह कदम उठाना है कि क्या उनके 30 और उनके समर्थन वाले विधायक और विपक्ष के दूसरे विधायक क्या भाजपा की सरकार को बदलना चाहते हैं। वह बदलाव के लिए कदम उठाएं।

    दुष्यंत चौटाला के अनुसार पिछला अविश्वास प्रस्ताव मनोहर लाल के नेतृत्व वाली सरकार के खिलाफ आया था। अब नायब सैनी के नेृतत्व में नई सरकार सत्ता संभाल रही है। इसी सरकार के तीन लोगों ने समर्थन वापस लिया है। अब गवर्नर को देखना है कि वह सरकार के बहुमत के लिए फ्लोर टेस्ट कराएं। अगर सरकार के पास बहुमत नहीं है तो तुरंत राष्ट्रपति शासन लगाएं। उल्लेखनीय है कि दुष्यंत चौटाला की जननायक जनता पार्टी (जजपा) दो माह पहले तक प्रदेश में भाजपा के साथ मिलकर गठबंधन की सरकार चला रही थी। लोकसभा चुनाव से पहले जजपा गठबंधन खत्म कर सरकार से अलग हो गई थी।

  • यूनिवर्सिटी में छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौ’त, देखें वीडियो

    यूनिवर्सिटी में छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौ’त, देखें वीडियो

    खरड़ : मोहाली के चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी के एक छात्र ने पीजी में फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। जानकारी के अनुसार मृतक छात्र का नाम नितिन है और मूलरूप से हरियाणा के भिवानी का रहने वाला था। छात्र खरड़ स्थित दपर्ण सिटी में दोस्तों के साथ रहता था। पिता का आरोप बेटा नितिन यूनिवर्सिटी के वार्डन से परेशान था। इसलिए उसने यह कदम उठाया है।

    सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। खरड़ के दर्पण नगर की गली नंबर 3 के फ्लैट नंबर 372 में एक युवक ने पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान नितन राम निवासी राम भवानी हरियाणा के तौर पर हुई है। मृतक सीजीसी कॉलेज, झंजेड़ी में फोरेंसिक साइंस की पढ़ाई कर रहा है। मृतक के साथ रहने वाले उसके दोस्त ने बताया कि नितन कुछ दिनों से परेशान था। उन्होंने बताया कि कॉलेज में उसकी अनुपस्थिति के कारण कॉलेज ने उसे एडमिशन नहीं दिया था और नितन काफी डिप्रेशन में था।

    उधर मृतक के पिता शीशराम ने कहा कि नितिन मेरा इकलौता बेटा था और मेरा बेटा ऐसा कुछ नहीं कर सकता। खरड़ सिटी पुलिस स्टेशन के एसआई दिलबाग से बात करने पर उन्होंने बताया कि लड़के का शव पंखे से लटका हुआ मिला है और यह आत्महत्या का मामला लग रहा है। फिलहाल पुलिस ने धारा 174 के तहत मामला दर्ज कर शव का पोस्टमॉर्टम कराया है शव वारिसों को सौंप दिया गया है।

  • पंजाबः नेहरू कालोनी में कारों की तोड़फोड़ के मामले में 12 आरोपी काबू, देखें वीडियो

    पंजाबः नेहरू कालोनी में कारों की तोड़फोड़ के मामले में 12 आरोपी काबू, देखें वीडियो

    बठिंडाः जिले में स्थित नेहरू कालोनी में कुछ दिन पहले कारों के शीशे तोड़ने का मामला सामने आया था। वहीं इस मामले की शिकायत मिलने पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 12 आरोपियों को काबू किया है। मामले की जानकारी देते हुए एसपी सीटी नरिंदर सिंह ने बताया कि कुछ दिन पहले नेहरू कालोनी में कारों के शीशे तोड़ने की उनकी टीम को शिकायत मिली थी। जिस पर कार्रवाई करते हुए 12 व्यक्तियों को काबू किया गया है। पुलिस ने बताया कि सभी आरोपी छोटी उम्र के है। उन्होंने कहा कि यह ग्रुप बनाकर घटना को अंजाम देते है। पुलिस जांच में सामने आया है कि कुछ आरोपियों के खिलाफ पहले से मामले दर्ज है।

  • जालंधरः विपक्ष को झटका, कई नेता भाजपा में हुए शामिल, देखें Live

    जालंधरः विपक्ष को झटका, कई नेता भाजपा में हुए शामिल, देखें Live

    जालंधर, ENS: लोकसभा चुनावों को लेकर आज भाजपा ने पूर्व सीएम विजय रुपाणी की मौजूदगी में विपक्ष को झटका देते हुए विपक्ष के कई नेताओं को पार्टी में शामिल करवाया गया। इस दौरान विजय रुपाणी ने कहा विपक्ष से आए नेताओं का पार्टी में शामिल होने पर स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी को तीसरी बार देश का पीएम बनाने के लिए चुनाव में जीत हासिल करेंगे। इस दौरान उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में पीएम मोदी की अगुवाई ने देश ने काफी तरक्की की है।

    उन्होंने कहा कि इस बार पंजाब में भाजपा को 13 सीटों में जीत हासिल करवाने के लिए लोगों का भरपूर प्यार मिल रहा है। इसी के चलते भाजपा ने 13 सीटों पर अकेले चुनाव लड़ने का फैसला किया है। इस दौरान कांग्रेस के वाइस प्रेजिडेंट मोनू, आप पार्टी के यूथ प्रेजिडेंट, अकाली दल के नेता, छिंदा, कांग्रेस से पवन, डोगरा, प्रदीप, राजा, रविंदर, अनिल, दीपक, दीपक लुथरा, आशु मल्हौत्रा, सुमित सहित कई नेता पार्टी में शामिल हुए।

  • फगवाड़ा : कार और मोटरसाइकिल में टक्कर, एक की मौ’त, दूसरा गंभीर घायल, देखें वीडियो

    फगवाड़ा : कार और मोटरसाइकिल में टक्कर, एक की मौ’त, दूसरा गंभीर घायल, देखें वीडियो

    फगवाड़ा/राजेश : पंजाब में सड़क हादसों में आए दिन बढ़ौतरी हो रही है। इन हादसों में कई बार लोगों की मौत भी हो जाती है। ऐसा ही मामला फगवाड़ा से सामने आया है। जहां नकोदर रोड गांव समरामा के नजदीक कार और मोटरसाइकिल की जबरदस्त टक्कर हुई है। इस टक्कर में 2 लोग गंभीर रुप से घायल हो गए। जिनको लोगों के सहयोग से फगवाड़ा के सिविल अस्पताल में लाया गया।

    जहां इमरजेंसी ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर ने एक युवक को मृतक घोषित कर दिया है। मृतक की पहचान लाड़ी पुत्र बक्सी राम के तौर पर हुई है। जबकि दूसरा गंभीर रुप से घायल है। घायल युवक की पहचान जगतार सिंह के तौर पर हुई है। घायल युवक की हालत गंभीर होने के चलते उसको हायर सेंटर जालंधर रेफर कर दिया गया है।

  • जालंधरः लाखों रुपए में डंकी लगाकर विदेश गए व्यक्ति की हुई मौ+त

    जालंधरः लाखों रुपए में डंकी लगाकर विदेश गए व्यक्ति की हुई मौ+त

    जालंधर, ENS: कस्बा फिल्लौर से बड़ी खबर सामने आई है। जहां व्यक्ति को डंकी लगाकर (अवैध तरीके से बार्डर पार करना) जर्मनी जाने के चक्कर में अपनी जान गवानी पड़ गई। एक ट्रैवल एजेंसी ने फिल्लौर के गन्नी पिंड के रहने वाले परिवार से लाखों रुपए ले लिए, मगर रास्ते में उक्त व्यक्ति की मौत हो गई। मौत के बाद एजेंट ने परिवार को कोई जानकारी नहीं दी। कुछ दिनों बाद परिवार को पता चला कि उनके पारिवारिक सदस्य की जर्मनी में मौत हो गई। पुलिस ने इस मामले में उक्त ट्रैवल एजेंट के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मृतक की पहचान मोहिंदर पाल के रूप में हुई है। परिवार का कहना है कि मोहिंदर की मौत कब और कैसे हुई, इसके कारण स्पष्ट नहीं है, मगर बीते दिन उन्हें इसकी जानकारी मिली थी।

    फिल्लौर थाने की पुलिस ने गन्ना पिंड के रहने वाले धरमिंदर कुमार के बयानों पर जम्मू के ट्रैवल एजेंट पंकज कुमार और नरेश कुमार के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। आरोपियों ने मोहिंदर पाल (42) को जर्मनी भेजने के लिए 12.32 लाख रुपए लिए थे। उन्होंने सबसे पहले महेंद्र पाल को रूस भेजा था। कुछ समय तक उसे वहां रखने के बाद ने उसे बेलारूस भेज दिया गया। वहां से आरोपियों ने डंकी लगवाकर जर्मनी भेज दिया था। रास्ते में ही मोहिंदर की मौत हो गई, लेकिन एजेंटों ने परिवार को सूचित नहीं किया। इसके विपरीत, वे कहते रहे कि वह जल्द ही जर्मनी पहुंच जाएगा।

    लेकिन उसके साथ चल रहे अन्य साथियों ने फोन पर मोहिंदर की मौत की जानकारी दी। परिवार ने आरोप लगाया है कि उक्त मोहिंदर का शव भारत लाने के लिए ट्रैवल एजेंट ने करीब चार लाख रुपए की मांग की थी। जिसके बाद पारिवारिक सदस्यों द्वारा पुलिस को शिकायत दी गई। एएसआई जसविंदर सिंह ने बताया कि आरोपियों की तलाश फिलहाल की जा रही है। वहीं, परिवार ने सरकार से गुहार लगाई है कि मोहिंदर का शव भारत लाया जाए।

  • Boeing 737 प्लेन हुआ क्रैश, हादसे में 10 घायल

    Boeing 737 प्लेन हुआ क्रैश, हादसे में 10 घायल

    डकारः परिवहन मंत्री ने एल मलिक एनडियाये ने वीरवार को बताया कि 85 लोगों को ले जा रहा एक बोइंग 737 विमान सेनेगल की राजधानी डकार में हवाई अड्डे पर रनवे से फिसल गया, जिससे 10 लोग घायल हो गए। परिवहन मंत्री ने कहा कि ट्रांसएयर द्वारा संचालित एयर सेनेगल उड़ान बुधवार देर रात 79 यात्रियों, दो पायलटों और चार केबिन क्रू के साथ बमाको जा रही थी। इस दौरान बोइंग 737 विमान सेनेगल की राजधानी डकार में हवाई अड्डे पर रनवे से फिसल गया और यह हादसा हो गया। 

    ब्लेज़ डायग्ने हवाई अड्डे के एक सूत्र ने रॉयटर्स को बताया कि एक विमान के रनवे से फिसलने के बाद राजधानी डकार के पास सेनेगल के मुख्य हवाई अड्डे पर उड़ानें निलंबित कर दी गई हैं। सूत्र ने अधिक जानकारी नहीं दी। सोशल मीडिया पर रात के समय साझा किए गए एक वीडियो में सेनेगल स्थित एयरलाइन ट्रांसएयर के लोगो वाला एक विमान घास में खड़ा है और उसके पंख आग बुझाने वाले फोम से ढके हुए हैं। हालांकि रॉयटर्स वीडियो की पुष्टि नहीं कर पाया।

  • विदेश में पंजाबी युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौ’त, देखें वीडियो

    विदेश में पंजाबी युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौ’त, देखें वीडियो

    अमृतसर : पंजाब में अकसर युवा अपने घर के हालात सुधारने के लिए पैसा कमाने के लिए विदेश जाते है। इसी तरह जिला तरनतारन के गुरजंट सिंह अपने घर के हालात सुधारने के लिए दुबई गया। लेकिन दुबई में उसकी मौत हो गई। दुबई के कारोबारी और सरबत का भला चैरिटेबल ट्रस्ट के संरक्षक एसपी सिंह ओबेरॉय के प्रयासों से तरनतारन जिले के गांव नारला से संबंधित गुरजंट सिंह का शव दुबई से अमृतसर हवाई अड्डे पर पहुंचा।  इस संबंधी जानकारी सांझा करते हुए सरबत दा भला ट्रस्ट के नेता सुखदीप सिंह ने कहा कि एक मासूम बच्चे के पिता गुरजंट सिंह अन्य युवाओं की तरह बेहतर भविष्य का सपना लेकर 21 मार्च को दुबई आया था।

    केवल 10 दिनों के बाद 31 मोर्च को संदिग्ध परिस्थियों में उसकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि इस घटना के संबंध में जब मृतक के परिजनों को अमृतसर टीम के माध्यम से उन्हें इस घटना के बारे में बताया तो उन्होंने भारत से गुरजंट के रिश्तेदार गुरप्रीत सिंह को दुबई बुलाया और उसके शव की पहचान करने के बाद सभी आवश्यक दस्तावेजों की प्रक्रिया पूरी करने के बाद गुरजंट सिंह का शव भारत भेज दिया गया है। उन्होंने कहा कि गुरजंट के शव को भारत भेजने की जिम्मेदारी उनके एक रिश्तेदार ने उठाई है।

    उन्होंने कहा कि ट्ररस्ट की तरफ से गुरजंट सिंह की विधवा पत्नी को 1500 रुपये जबकि विकलांग पिता को 1000 रुपये, कुल 2500 रुपये प्रति माह पेंशन दी जाएगी। गुरजंट सिंह का मृतक देह लेने पहुंचे बुजुर्ग और अपाहिज पिता काबल सिंह और मां कश्मीर कौर ने रोते हुए कहा कि गुरजंट घर के दुख दूर करने के लिए अपने हिस्से की जमीन बेचकर दुबई के रास्ते दूसरे देश जाने की कोशिश कर रहा था। तभी अचानक उन्हें एक दूर के रिश्तेदार का फोन आया कि गुरजंट की दुबई में अपनी आवासीय इमारत से गिरकर मौत हो गई है। उन्होंने भरे स्वर में बताया कि गुरजंट अपने पीछे गर्भवती पत्नी और एक मासूम बच्चा छोड़ गया है।