Blog

  • पंजाबः ‘किकली क्लीर दी’ को लेकर सुखबीर बादल पर बरसे सीएम मान, देखें वीडियो

    पंजाबः ‘किकली क्लीर दी’ को लेकर सुखबीर बादल पर बरसे सीएम मान, देखें वीडियो

    मान बोले- मक्खी उड्डे ना पिंडे तो सीट फंस गई बठिंडे तो

    मोहालीः पंजाब में लोकसभा चुनावों को लेकर सियासत गरमा गई है। वहीं आज सीएम भगवंत ने किकली क्लीर दी गाकर सुखबीर बादल पर जमकर निशाने साधे। इस दौरान उन्होंने प्रोग्राम में कहा कि किकली क्लीर दी, बुरी हालत सुखबीर दी। समझ कुछ आवे नां, वोट कोई हथियावे नां। मक्खी उड्डे ना पिंडे तो सीट फंस गई बठिंडे तो। काम कित्ते भगवंत ने, साडी पार्टी दा अंत ने। भ्रष्टाचारियों को कोई ढील नहीं, बिजली का कोई बिल नहीं। कस्सीयां च पानी ए, नौकरियां देन वाली लंबी कहानी ए। मान ने आगे कहा कि लोग उस समय सानू चाउंदे सी, जितनी देर तक बड़े बादल साहिब जिउंदे सी। उस तो बाद ना समझी ना सोची ए अकाली दल वाली फट्टी फेर साले जीजे ने पोची ए। मेरी सुक्खी जावे खून वे, नाले उड्डी जावे सकून वे, ज्यों-ज्यों नेड़े आई जावे, वोटां वाली 1 जून वे। असी बड़ी मौज लूटी ए, घुग्गी छित्तर नाल कुटी ए। हुण जड़ साडी मान ने पुट्टी ए, ले राजनीति विचो एतकी बादल परिवार दी छुट्टी ए। 

  • पंजाबः स्कूली छात्र पर युवक ने तेजधार हथियार से किया हमला, देखें वीडियो

    पंजाबः स्कूली छात्र पर युवक ने तेजधार हथियार से किया हमला, देखें वीडियो

    लुधियानाः चीमा कालोनी की रहने वाली स्कूल की छात्र पर युवक ने तेजधार हथियार से हमला कर दिया। हादसे में घायल छात्र को उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। वहीं मामले की जानकारी देते हुए छात्र की माता परमिला ने बताया कि उसकी बेटी स्कूल से घर लौट रही थी। इस दौरान रास्ते में बाइक सवार युवक ने दात से उस पर हमला कर दिया। महिला का आरोप है कि उक्त बाइक सवार उसकी बेटी को बात करने के लिए बार-बार कह रहा था।

    बेटी ने युवक से बात करने से मना कर दिया, जिसके बाद बाइक सवार युवक ने उस पर दात से हमला कर दिया। पीड़िता ने कहा कि बेटी रोज कहती थी कि बाइक सवार युवक उसे रोजाना परेशान करता है। इस दौरान आज उसने दात से हमला कर दिया। युवक बेटी को सड़क पर लहूलुहान करके फरार हो गया। घायल छात्र की पहचान शिवानी के रूप में हुई है। 

  • पंजाबः इस मामले में टीचर ने पकड़ा तो कालेज के स्टूडेंट ने 7वीं मंजिल से लगाई छलांग, देखें वीडियो

    पंजाबः इस मामले में टीचर ने पकड़ा तो कालेज के स्टूडेंट ने 7वीं मंजिल से लगाई छलांग, देखें वीडियो

    लुधियानाः जिले के PCTE कालेज में पढ़ते बीकाम के छात्र ने 7वीं मंजिल से छलांग लगाकर आत्म हत्या कर ली। मृतक की पहचान शमशेर के रूप में हुई है। स्थानी लोगों की मदद से छात्र को डीएमसी अस्पताल में ईलाज के लिए ले जाया गया, जहां उपचार दौरान छात्र की मौत हो गई।  छात्र का आज एनवाइरमेंट साइंस का पेपर था। परीक्षा के दौरान अध्यापक डा. चौरसिया को शमशेर पर नकल मारने का शक हुआ। उन्होंने उसकी चैकिंग की तो शमशेर के पास मौजूद जैमेट्री बाक्स से पर्चियां मिली।

    पर्चियों में सवालों के जवाब लिखे थे। अध्यापक चौरसिया ने उसे तुरंत एग्जामिनर सुपरीडेंट के पास भेजा। वहां शमशेर ने अपनी गलती कबूल की। इस दौरान वह एग्जामिनेशन सेंटर से निकल कर कालेज की अन्य बिल्डिंग में चला गया। शमशेर ने उस बिल्डिंग की 7वीं मंजिल से छलांग लगा दी। खून से लथपथ हालत में शमशेर को तुरंत अध्यापक डीएमसी अस्पताल लेकर गए लेकिन उपचार दौरान उसकी मौत हो गई।

  • जालंधर: कांग्रेस विधायक ने AAP पर साधा निशाना, देखें वीडियो

    जालंधर: कांग्रेस विधायक ने AAP पर साधा निशाना, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS : आदमपुर से कांग्रेस के विधायक सुखविंदर कोटली ने Vipan Mishra AICC Media Co-ordinator के साथ प्रेस वार्ता की। उन्होंने प्रेस को संबोधित करते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी ने पंजाब के लोगों के साथ झूठे वादे किये है। उन्होंने कहां था दलित डिप्टी cm लगाने की बात कही थी लेकिन नहीं लगाया। राज्य सभा में जो मेंबर भेजे उन में इस एक भी दलित चेहरा नहीं है। आगे उन्होंने कहां की SC कमिशन तोड़ दिया गया है।

    31 हज़ार रूपये शगुन स्कीम कांग्रेस दे रही थी। लेकिन आप सरकार ने 51 हज़ार का  वादा किया था पूरा नहीं किया। आप ने 2500 पेंशन का वादा किया था, लेकिन अभी तक पूरा नहीं हुआ। 1000 रूपये महिलाओ को देने का वादा किया था, लेकिन अभी तक पूरा हुआ है। गरीबो को पांच पांच मरले के घर बनाने की बात कही थी, लेकिन पुरे नहीं हुई।

    Sc स्कालरशिप के लिए जब बच्चों ने धरना प्रदर्शन किया था, तब उन पर लाठी चली थी।धरना मुक्त पंजाब की बात कही थी, लेकिन लोग धरने लगाने को मजबूर है। नशा मुक्त पंजाब कही थी, लेकिन घर-घर नशा बिक रहा है। सरकार से कंट्रोल नहीं हो पा रहा है। केंद्र सरकार ने भी बहुत सारे वादे किये थे। 15 -15 लाख कहां था खाते में आएंगे, लेकिन हमारे खाते में नहीं आये।

  • जालंधरः रेलवे क्रॉसिंग की पटरियोें पर युवक ने चढ़ा दिया ट्रैक्टर, सामने से आ रही ट्रेन, देखें वीडियो

    जालंधरः रेलवे क्रॉसिंग की पटरियोें पर युवक ने चढ़ा दिया ट्रैक्टर, सामने से आ रही ट्रेन, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: भोगपुर के कस्बा काला बकरा के पास जल्लोवाल रेलवे क्रासिंग पर एक बड़ा हादसा गेटमैन की सूझबूझ से टल गया। दरअसल, रेलवे की पटरियों पर ट्रैक्टर सवार युवक अपना ट्रैक्टर लेकर चढ़ गया। इसी दौरान सामने से आ रही ट्रेन को गनीमत रहते गेटमैन की सूझबूझ से पहले ही रोक दिया गया। और बड़ा हादसा होने से बचा लिया गया। सारे घटनाक्रम एक दो छोटे छोटे वीडियो भी सामने आए हैं। जिसमें उक्त व्यक्ति ट्रैक्टर लेकर पटरियों पर खड़ा नजर आ रहा है। इसे लेकर रेलवे ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं।

    मिली जानकारी के अनुसार, गेटमैन ने सारे घटनाक्रम का वीडियो खुद बनाया था। जिससे वह अधिकारियों को प्रूफ दे सके। वायरल हो रहा वीडियो करीब 3 सैकेंड का है। जिसमें उक्त व्यक्ति रेलवे ट्रैक पर ट्रैक्टर सहित खड़ा हुआ नजर आ रहा है। मिली जानकारी के अनुसार, उक्त सोशल मीडिया पर जमकर वायरल होने लगे तो अधिकारियों तक बात पहुंच गई थी। जिसके बाद उन्होंने वीडियो के आधार पर मामले में जल्द से जल्द कार्रवाई करने के आदेश दिए हैं। वायरल हो रहे वीडियो से अलग एक बड़ा वीडियो अधिकारियों के पास पहुंचा था, जिसमें उक्त व्यक्ति की पहचान भी हो गई है। बताया जा रहा है कि इस मामले में जल्द रेलवे विभाग पुलिस को मामले में कार्रवाई करने के लिए पत्र जारी करेगा। 

  • पंजाबः सुखपाल के बयान को लेकर प्रवासी लोगों में रोष, कांग्रेस दफ्तर के बाहर लगाया धरना, देखें वीडियो

    पंजाबः सुखपाल के बयान को लेकर प्रवासी लोगों में रोष, कांग्रेस दफ्तर के बाहर लगाया धरना, देखें वीडियो

    लुधियानाः संगरूर से कांग्रेस उम्मीदवार सुखपाल खैरा द्वारा प्रवासियों को लेकर दिए गए बयान के बाद प्रवासियों में भारी रोष पाया जा रहा है। जिसको लेकर आज प्रवासियों द्वारा कांग्रेस प्रधान अमरिदर सिंह राजा वडिंग के दफ्तर के बाहर धरना लगाया गया। दरअसल, सुखपाल खैरा ने बयान दिया था कि पंजाब में प्रवासी भाईचारा हिमाचल की तर्ज पर जगह नहीं खरीद सकता। जिसको लेकर आज प्रवासी भाईचारे में रोष पाया जा रहा है। इस दौरान फिरोजपुर रोड स्थित राजा वाडिंग के कार्यालय के बाहर प्रवासी समुदाय द्वारा तख्तियां लेकर प्रदर्शन किया जा रहा है। प्रवासियों द्वारा किए जा रहे विरोध को लेकर जब उनसे बात की गई तो उन्होंने कहा कि सुखपाल खैरा ने प्रवासियों के खिलाफ बयान दिया है कि प्रवासी लोग पंजाब में जगह नहीं खरीद सकते। इसी को लेकर उनमें भारी रोष पाया जा है और प्रवासियों द्वारा सुखपाल खैरा के खिलाफ प्रदर्शन किया जा रहा है। 

  • पंजाब : हॉर्न मारने को लेकर हुई मारपीट, देखें वीडियो

    पंजाब : हॉर्न मारने को लेकर हुई मारपीट, देखें वीडियो

    अमृतसर : बस स्टैंड के पास महान सिंह गेट में एक टैक्सी ड्राइवर को हॉर्न मारना उस समय महंगा पड़ा। जब उसकी टैक्सी के आगे जा रहे 3 युवकों को उसने हॉर्न मारा तो, युवकों ने टैक्सी को रोकर उसके साथ मारपीट की और उसकी गाड़ी के शीशे भी तोड़ दिए और उसकी सोने की चेन लेकर फरार हो गए। इस मौके पर पीड़ित टैक्सी चालक हरदयाल सिंह ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि सवारी लेकर लुधियाना जा रहा था और महान सिंह गेट के पास चार-पांच युवक जा रहे थे। उसने बताया कि जब हॉर्न मारा तो युवकों को ने कहा कि गाड़ी को साइड में लगा ले। जिसके बाद युवकों ने मेरे साथ गाली-गलौज करने लगे और मेरी गाड़ी के शीशे तोड़ दिए।

    जिसके बाद गाड़ी में रखे 20 हजार रुपये और सोने की चेन लेकर भाग गए। पीड़ित हरदयाल सिंह ने कहा कि मेरी गलती इतनी थी मैंने हॉर्न मारा था। ताकि वह साइड में हो जाए। गाड़ी के मालिक सुशील कुमार ने बताया कि वह मेरी गाड़ी पर ड्राइवर का काम करता है। उसने हॉर्न मारा और चार-पांच युवकों ने उसके साथ मारपीट की और पैसे छीन लिये और सोने की चेन भी लेकर फरार हो गए। सुशील कुमार ने कहा कि काफी दिन हो गये, लेकिन पुलिस ने ड्राइवर का मेडीकल नहीं करवाया गया न ही उसे इलाज के लिए अस्पताल भेजा जा रहा है। बस उससे पूछताछ की जा रही है।

    सुशील ने कहा कि पुलिस प्रशासन से न्याय की मांग करती हूं पुलिस चौकी बस स्टैंड के पुलिस अधिकारी ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि हमें शिकायत मिली है कि हरदयाल सिंह जो कि ड्राइवर था, उसके साथ कुछ युवकों ने मारपीट की और उसकी गाड़ी के शीशे तोड़ दिए। पीड़ित ने कहा कि मैंने हॉर्न मारा था, इसलिए युवकों ने मारपीट की। पुलिस अधिकारी ने बताया कि मौके से एक युवक को गिरफ्तार कर लिया है और अन्य की तलाश में छापेमारी जारी है. दोषियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

  • पंजाबः अयोध्या राम मंदिर के दर्शन करने गए 2 बच्चे हुए लापता

    पंजाबः अयोध्या राम मंदिर के दर्शन करने गए 2 बच्चे हुए लापता

    पटियाला: तेजबाग कॉलोनी से के 2 बच्चों के लापता होने का मामला सामने आया है, इलाके के रहने वाले 2 बच्चे अयोध्या में राम मंदिर में गए थे लेकिन रहस्यमयी परिस्थितियों में लापता हो गए हैं। जानकारी के मुताबिक, उक्त बच्चे श्रद्धालुओं के साथ बस में सवार होकर श्री रामलला के दर्शन के लिए अयोध्या गए थे, जिसके बाद वे अचानक गायब हो गए हैं। लापता बच्चे तेजबाग कॉलोनी निवासी कार्तिक और प्रिंस हैं, जिनके लापता होने से परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। 

    बता दें कि 17 मई को शहर की तेजबाग कॉलोनी से एक बस श्री अयोध्या धाम में श्री रामलल्ला जी के दर्शन के लिए गई थी। इस बस में प्रिंस और कार्तिक भी शामिल थे और बच्चे 18 मई को लापता हो गए थे। इसके बाद हैरान करने वाली बात ये है कि परिवार वालों को दोनों बच्चों के कपड़े नदी के किनारे मिले। इस घटना के बाद परिजन परेशान हैं कि आखिर बच्चे कहां गए? कहीं उनके साथ कोई हादसा न हो हो गया हो। परिजन बच्चों की तलाश कर रहे हैं और प्रशासन से बच्चों का पता लगाने की अपील कर रहे हैं। 

  • पंजाबः किसानों पर भड़के रवनीत बिट्टू, दी ये चेतावनी, देखें वीडियो

    पंजाबः किसानों पर भड़के रवनीत बिट्टू, दी ये चेतावनी, देखें वीडियो

    लुधियानाः लोकसभा चुनावों को लेकर भाजपा उम्मीदवारों का किसानों द्वारा लगातार विरोध किया जा रहा है। वहीं आज किसान यूनियन उगराहां ने पीएम मोदी के पंजाब दौरे को लेकर विरोध करने का ऐलान किया है। दूसरी ओर लुधियाना से भाजपा उम्मीदवार रवनीत बिट्टू की एक वीडियो काफी वायरल हो रही है। जिसमें वह किसानों को चेतावनी देते हुए नजर आ रहे है। उन्होंने कहा कि नकली किसान 500-500 रुपए लेकर हाथों में झंडियां लेकर भाजपा का विरोध किया जा रहा है। दरअसल, भाजपा द्वारा एक प्रोग्राम रखा गया था जिसमें बिट्टू द्वारा किसानों द्वारा रास्ता रोकने को लेकर विरोध किया गया। इस वायरल वीडियो में बिट्टू कह रहे हैकि झंडियां लेकर खड़े हो जाते है और गांवों में जाने से हमें रोकते है।

    बिट्टू ने कहा कि ये क्या सोचते है कि भाजपा को वोटें नहीं पड़ेंगी। उन्होंने कहा कि अकेले-अकेले का हिसाब किया जाएंगा। बिट्टू ने कहाकि अकेले-अकेले की फोटों को वह देख रहा है। उन्होंने कहाकि जितने विरोध करने को लेकर रोक रहे है, इनमें से कोई भी मोदी की सरकार बनने से रोक नहीं सकता। बिट्टू ने कहा कि फिर ये लोग कहेंगे कि इन्हें डिब्रूगढ़ जेल भेज दिया। बिट्टू ने कहाकि आज वह परेशान होकर यह बात कह रहे है। बिट्टू ने किसानों को चेतावनी देते हुए कहाकि बंदे के पुत्त बन जाओं, फिर ना कहना जो तुम लोग ढाई टोट पहले पादें फिरदे हो। तुम लोगों ने तमाशा बनाया हुआ है पंजाब का। बिटटू ने कहाकि किसानों को कमी किस चीज की कमी नहीं की है। अगर कमी है तो वह देश से ली जाएंगी।

    बिट्टू ने कहा कि पता नहीं कौन सा नशा करके हाथों में झंडियां लेकर विरोध कर रहे है। इस दौरान बिट्टू ने आरोप लगाया है कि किसानों के साथ सरकार मिली हुई है। पुलिस की ड्यूटी लगाकर इन 4 बंदों को जानबूझकर विरोध करने के लिए रोका जा रहा। सीएम मान को चेतावनी देते हुए बिट्टू ने कहा कि इन किसानों का हिसाब 4 जून को किया जाएगा। बिट्टू ने कहाकि एक ओर पाकिस्तान का बॉर्डर है और दूसरी ओर दिल्ली की ओर किसानों द्वारा रास्ते में बॉर्डर पर किसानों द्वारा धरना लगाया गया है। बिट्टू ने कहाकि पता नहीं किस टोल पर किसानों ने धरना लगा देना है। बिट्टू ने कहाकि आज को ट्रेन में आ रहा है तो परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, अगर कोई बस में आ रहा था तो उसे परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बिट्टू ने कहा कि पंजाब कब बंद हो जाएंगा, कब कौन-सी सड़क को बंद कर दिया जाएगा, यह मखौल है कोई ? बिट्टू ने कहा कि सारे पंजाब के तबाह कर दिया है।

  • अब इन भयानक बीमारियों ने पसारे पैर

    चंडीगढ़ : गर्मी के कारण तापमान बढ़ते ही डेंगू और चिकनगुनिया की बीमारी ने अमृतसरियों को अपनी चपेट में लेना शुरू कर दिया है। स्वास्थ्य विभाग ने बीमारी के शुरुआती दौर में जिले में चिकनगुनिया के तीन और डेंगू के दो पॉजिटिव मामले दर्ज किए है। विभाग ने जिले में अलग-अलग स्थानों पर 20 डेंगू और चिकनगुनिया के हॉट स्पॉट क्षेत्र बनाए हैं। विभाग ने जहां सरकारी अस्पतालों में उक्त बीमारियों को लेकर पूरे इंतजाम करने का दावा किया है, वहीं वहां गठित विभिन्न टीमों को निर्देश दिया है कि जिस भी व्यक्ति के घर में डेंगू का लारवा पाया जाए, उसका जुर्माने के तौर पर तुरंत चालान काटा जाए। ये बीमारियां ऐसी हैं, जिनका अगर समय पर इलाज न किया जाए तो ये जानलेवा साबित हो सकती हैं।

    जानकारी के अनुसार मौसम में बदलाव के बाद गर्मी के कारण तापमान में बढ़ौत्तरी के साथ ही डेंगू का एडी एजिप्टी मच्छर लोगों को अपनी चपेट में लेने के लिए पूरी तरह से तैयार हो जाता है। यह एक ऐसा मच्छर है, जो साफ पानी में पैदा होता है और सुबह और शाम के समय काटता है। अगर इस बीमारी का समय पर इलाज नहीं किया जाता तो मरीज की जान भी जा सकती है। इसके अलावा जिले में चिकन गुनिया की बीमारी भी तेजी से फैल रही है। यह बीमारी मच्छर के काटने के बाद भी अपना असर दिखाती है। यह एक ऐसा रोग जिसके लक्षण बहुत खतरनाक होते हैं और रोगी के शरीर में बहुत कष्टदायक दर्द होता है। विभाग द्वारा जहां लोगों को डेंगू और चिकनगुनिया बीमारी के प्रति जागरूक किया जा रहा है। वहीं इन बीमारियों का इलाज सरकारी अस्पतालों में किया जा रहा है।