Blog

  • ਪੰਜਾਬ : ਇਸ ਜ਼ਿਲ੍ਹੇ ‘ਚ ਧਾਰਾ 144 ਲਾਗੂ

    ਮੋਗਾ : ਪੰਜਾਬ ਸਕੂਲ ਸਿੱਖਿਆ ਬੋਰਡ ਵੱਲੋਂ ਅੱਠਵੀਂ, ਦਸਵੀਂ ਅਤੇ ਬਾਰਵ੍ਹੀਂ ਸ੍ਰੇਣੀ ਫਰਵਰੀ/ਮਾਰਚ 2024 ਦੀਆਂ ਸਲਾਨਾ ਪ੍ਰੀਖਿਆਵਾਂ (ਸਮੇਤ ਓਪਨ ਸਕੂਲ) ਮਿਤੀ 13 ਫਰਵਰੀ ਤੋਂ 30 ਮਾਰਚ, 2024 ਤੱਕ ਸਵੇਰੇ 11 ਵਜੇ ਤੋਂ ਦੁਪਹਿਰ 2.15 ਵਜੇ ਤੱਕ ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਮੋਗਾ ਅੰਦਰ ਵੱਖ ਵੱਖ ਸਥਾਪਿਤ ਪ੍ਰੀਖਿਆ ਕੇਂਦਰਾਂ ਵਿੱਚ ਕਰਵਾਈਆਂ ਜਾ ਰਹੀਆਂ ਹਨ। ਪੰਜਵੀਂ ਸ੍ਰੇਣੀ ਦੀ ਸਲਾਨਾ ਪ੍ਰੀਖਿਆ 7 ਮਾਰਚ ਤੋਂ 14 ਮਾਰਚ, 2024 ਤੱਕ, ਅੱਠਵੀਂ ਸ੍ਰੇਣੀ ਦੀ ਪ੍ਰੀਖਿਆ 7 ਮਾਰਚ ਤੋਂ 27 ਮਾਰਚ, 2024 ਤੱਕ, ਦਸਵੀਂ ਸ੍ਰੇਣੀ ਦੀ ਪ੍ਰੀਖਿਆ 13 ਫਰਵਰੀ ਤੋਂ 6 ਮਾਰਚ, 2024 ਤੱਕ ਅਤੇ ਬਾਰਵ੍ਹੀਂ ਸ੍ਰੇਣੀ ਦੀ ਪ੍ਰੀਖਿਆ 13 ਮਾਰਚ ਤੋਂ 30 ਮਾਰਚ, 2024 ਤੱਕ (ਸਮੇਤ ਓਪਨ ਸਕੂਲ, ਕੰਪਾਰਟਮੈਂਟ/ਰੀ-ਅਪੀਅਰ, ਵਾਧੂ ਵਿਸ਼ਾ ਅਤੇ ਕਾਰਗੁਜ਼ਾਰੀ) ਕਰਵਾਈ ਜਾ ਰਹੀ ਹੈ।

    ਉਕਤ ਦੇ ਮੱਦੇਨਜ਼ਰ ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਮੈਜਿਸਟ੍ਰੇਟ-ਕਮ-ਡਿਪਟੀ ਕਮਿਸ਼ਨਰ ਮੋਗਾ ਵੱਲੋਂ ਸੀਆਰਪੀਸੀ ਦੀ ਧਾਰਾ 144 ਤਹਿਤ ਮਿਲੇ ਅਧਿਕਾਰਾਂ ਦੀ ਵਰਤੋਂ ਕਰਦੇ ਹੋਏ ਪ੍ਰੀਖਿਆਵਾਂ ਲਈ ਬਣਾਏ ਗਏ ਸਮੂਹ ਪ੍ਰੀਖਿਆ ਕੇਂਦਰਾਂ ਦੇ ਆਲੇ ਦੁਆਲੇ 100 ਮੀਟਰ ਦੇ ਘੇਰੇ ਅੰਦਰ ਵਿਦਿਆਰਥੀਆਂ ਅਤੇ ਡਿਊਟੀ ਸਟਾਫ਼ ਤੋਂ ਬਿਨ੍ਹਾਂ ਆਮ ਲੋਕਾਂ ਦੇ ਇਕੱਠੇ ਹੋਣ ਤੇ ਪਾਬੰਦੀ ਲਗਾਉਣ ਦੇ ਹੁਕਮ ਜਾਰੀ ਕਰ ਦਿੱਤੇ ਗਏ ਹਨ। ਇਹ ਹੁਕਮ 30 ਮਾਰਚ, 2024 ਤੱਕ ਸਵੇਰੇ 11 ਵਜੇ ਤੋਂ ਦੁਪਹਿਰ 2:15 ਵਜੇ ਤੱਕ ਲਾਗੂ ਰਹਿਣਗੇ। ਜਿਕਰਯੋਗ ਹੈ ਕਿ ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਮੋਗਾ ਵਿੱਚ ਇਨ੍ਹਾ ਪ੍ਰੀਖਿਆਵਾਂ ਲਈ ਕੁੰਲ 93 ਪ੍ਰੀਖਿਆ ਕੇਂਦਰ ਸਥਾਪਿਤ ਕੀਤੇ ਗਏ ਹਨ।

  • जालंधरः खाली पड़ा RTO दफ्तर, कर्मी हुए परेशान, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: RTO दफ्तर को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। जहां दफ्तर में कर्मियों के मौजूद ना होने से लोग परेशान हो रहे है। इस घटना की वीडियो भी वायरल हो रही है। वहीं वायरल वीडियो में मामले की जानकारी देते हुए कर्मी ने बताया कि वह पीआरटीसी बस चालक ने बताया कि वह आज RTO अफसर आदित्य गुप्ता से मिलने आया है। व्यक्ति ने बताया कि उसने पीआरटीसी की 2 बसों की पासिंग के लिए वह बीते समय मिलकर भी उनसे जा चुका है। व्यक्ति ने कहा कि किलोमीटर के हिसाब से पीआरटीसी की बसों की पासिंग को लेकर वह चक्कर काट रहा है।

    उनसे पहले एक अधिकारी ने बसों की पासिंग करके अप्रूवल अधिकारी आदित्य के पास भेज दी है। व्यक्ति ने बताया कि दिसंबर 31 की अप्रूवल मिली हुई है। पीड़ित ने कहा कि वह जब भी वह इस मामले को लेकर आता है तो साइड बंद की प्रॉब्लम का कहकर भेज दिया जाता है। पीड़ित ने वीडियो में दिखाया है कि दफ्तर में कोई भी कर्मी मौजूद नहीं है। इस दौरान पीड़ित ने प्रशासन से गुहार लगाते हुए कहा कि यहां पर स्टाफ कुछ बताने के लिए तैयार नहीं है। उन्होंने कहा कि यहां पर कोई फोन भी नहीं उठाता। पीड़ित ने कहा कि आम जनता काफी परेशान होकर चली जाती है। वहीं पीड़ित ने एक फोटो भी वायरल की है, जिसमें यह लिखा हुआ है कि इलेक्शन ट्रेनिंग के चलते 12 से 16 फरवरी तक कोई अधिकारी मौजूद नहीं है। 

  • पंजाब : किसान आंदोलन, बार्डर पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम, देखें वीडियो

    बठिंडा: पंजाब के सभी बार्डर हरियाणा द्वारा सील किए जाने के बाद दोनों राज्यों का आपसी संपर्क पूरी तरह से टूट गया है और आवाजाही ठप्प होने के कारण लोग बेहद परेशानी में से गुजर रहे है। हरियाणा डबवाली बॉर्डर पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए है। 

    जानकारी के अनुसार 13 फरवरी को पंजाब के कुछ किसान संगठनों द्वारा अपनी मांगों को लेकर दिल्ली की ओर मार्च करने के लिए आमंत्रित किया गया था ताकि वे पहले की तरह दिल्ली को घेरकर अपनी मांगों को पूरा कर सकें लेकिन पहले की तरह, संभावित कठिनाइयों को देखते हुए पड़ोसी राज्य हरियाणा ने पंजाब से आने वाली सभी सड़कों को पत्थर आदि रखकर पूरी तरह से सील कर दिया है ताकि किसान यूनियन के प्रतिनिधि या कार्यकर्ता हरियाणा से दिल्ली नहीं जा सकें और सड़क पर बैरिकेडिंग कंटीली तारें लगाई गई है। इस दौरान 11 पैरामिलिट्री फोर्स और 600 हरियाणा पुलिस जवानों का एक महिला दस्ता सीमा पर तैनात है। इस दौरान हरियाणा पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी डबवाली बॉर्डर पर सुरक्षा का जायजा लेने पहुंचे।

  • पंजाब की ओर से छोड़ें गए आंसू गैस को गोले, मची भगदड़, देखें वीडियो

    चंडीगढ़ः किसानों के इस ट्रैक्टर परेड को लेकर पुलिस प्रशासन भी अलर्ट मोड पर है। वहीं, शंभू बॉर्डर पर हरियाणा पुलिस ने मॉक ड्रिल की। जहां पंजाब की तरफ आंसू गैस के गोले छोड़े गए। पुलिस की कार्रवाई से लोगों में भगदड़ मच गई। हालांकि पुलिस ने लोगों को पहले से ही चेतावनी दी थी। इससे ये कहा जा सकता है कि पुलिस किसानों के इस कूच रोकने के लिए पूरी तरह से तैयार है। बता दें कि राजधानी दिल्ली और हरियाणा के टिकरी बॉर्डर पर पुलिस प्रशासन ने किसानों को रोकने के पुख्ता बंदोबस्त करने शुरू कर दिए हैं।

    टिकरी बॉर्डर के साथ लगते मेट्रो रेल के पिलरों पर सीसीटीवी कैमरे लगा दिए गए हैं। टिकरी बॉर्डर पर 5 लेयर की सुरक्षा व्यवस्था की गई है। साथ ही किसी भी स्थिति से निपटने के लिए पैरामिलिट्री और पुलिस बल तैनात किया गया है। इतना ही नहीं हाई क्वालिटी के कैमरे और साउंड सिस्टम भी लगाया गया है। पुलिस प्रशासन ने व्यवस्था प्रबंधन के लिए अपना टेंट लगा लिया है और दिल्ली से बहादुरगढ़ आने वाला रास्ता भी बैरिकेट्स के जरिए संकरा कर दिया गया है। देर शाम तक टिकरी बॉर्डर पर पैरामिलिट्री फोर्सेज की कंपनी भी तैनात हो सकती है।

  • सुधार-गृह की खिड़की तोड़कर फरार हुए रेप के 8 आरोपी समेत 22 बच्चे

    जयपुरः राजस्थान के जयपुर के बाल सुधार गृह से सोमवार को 22 नाबालिग खिड़की तोड़कर फरार हो गए। इनमें 8 लड़कों पर रेप और 13 लड़कों पर हत्या के प्रयास का केस चल रहा हैं। जबकि एक पर हत्या का मुकदमा दर्ज है। गार्ड से जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और नाबालिगों की तलाश शुरू की गई। घटना सेठी कॉलोनी स्थित बाल सुधार गृह की है। ट्रांसपोर्ट नगर थाना पुलिस ने बताया- सुबह 4 से 5 बजे के बीच बाल अपचारी जाली काटकर भाग निकले। इसकी जानकारी गार्ड ने पुलिस कंट्रोल रूम को दी। जानकारी के बाद थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल देखा।

    नाबालिग बच्चों का रिकॉर्ड पुलिस ने बाल सुधार गृह से ले लिया है। साथ ही नाबालिग के घरों के पास वाले थाने को भी सूचना दी गई है। पुलिस को बाल सुधार गृह की ओर से अभी तक कोई शिकायत नहीं मिली है। पुलिस के अनुसार, ऐसा पहली बार हुआ है जब इतनी बड़ी संख्या में नाबालिग बाल सुधार गृह से एक साथ फरार हुए हो। सभी बाल अपचारी करीब 2 साल से बाल सुधार गृह में रह रहे थे। पुलिस ने बताया- अब तक की जांच में सामने आया है कि किसी बाहरी व्यक्ति ने नाबालिगों को भगाने की प्लानिंग की है।

    पहले नाबालिगों ने गैस कटर से खिड़की के एंगल को काटा। फिर जाली काटने के बाद सुबह पागल खाने के रास्ते होते हुए फरार हो गए। सिक्योरिटी गार्ड ने एक बाल अपचारी को भागने के दौरान पकड़ लिया था। ​​​​​​​डीसीपी ईस्ट ज्ञानचंद यादव ने बताया- जानकारी मिलने पर नाबालिगों के घर और संभावित ठिकानों पर पुलिस टीमों को भेज कर जांच कराई जा रही है। पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर सबूत जुटाए हैं। एक रिपोर्ट लेकर इन नाबालिगों के खिलाफ शिकायत दर्ज की जाएगी। सभी नाबालिगों के परिवार को जानकारी दे दी गई है।

  • पूर्व CM के करीबी के घर ED की दबिश

    नई दिल्ली : झारखंड में ईडी सुपर एक्टिव मोड में है। ईडी ने अब झामुमो के केंद्रीय कार्यकारिणी सदस्य एवं हेमंत सोरेन के करीबी अमितेश सहाय पर शिकंजा कसा है। दरअसल झामुमो के केंद्रीय कार्यकारिणी सदस्य एवं हेमंत सोरेन के करीबी अमितेश सहाय के गोविंदपुर स्थित जय टीएमटी (सरिया) प्लांट में ईडी की टीम छापामारी कर रही है। झामुमो नेता अमितेश सहाय हेमंत सोरेन के करीबी बताए जा रहे हैं। जमीन घोटाला, अवैध खनन प्रकरण में मनी लॉन्ड्रिंग के तहत जांच के दौरान अमितेश सहाय का नाम सामने आया है।

    सुबह करीब साढ़े 7 बजे ईडी की टीम प्लांट के अंदर पहुंची। पूरे प्लांट को सील कर छापेमारी कर रही है। किसी को न तो अंदर जाने और न ही बाहर निकलने दिया जा रहा है।
    गौरतलब है कि पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन धनशोधन के मामले में 31 जनवरी की रात से ही प्रवर्तन निदेशालय की गिरफ्त में हैं। गिरफ्तार होने से पहले हेमंत सोरेन ने सीएम पद से इस्तीफा दे दिया था। 

  • बस ने युवक को कुचला, मौ’त

    सासाराम :  नासरीगंज थाना क्षेत्र के डेहरी-बिक्रमगंज मुख्य पथ पर अमियावर गांव के पास सोमवार को रोड एक्सीडेंट में एक युवक की मौके पर मौत हो गई। मृतक की पहचान अमियावर गांव के निवासी सुनील कुमार के रूप में हुई है। वह मजदूरी का काम करता था। युवक सड़क पार कर रहा था, इसी दौरान एक बस की चपेट में आ गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने डिहरी-बिक्रमगंज मुख्य सड़क को सड़क पर शव रखकर जामकर कर दिया। जिससे वाहनों की कतार लग गई।

    सूचना पर पहुंचे घटनास्थल पर एएसआई सुनील कुमार, अविनाश कुमार अपने दल-बल के साथ पहुंचकर बस को जब्त कर लिया। प्रखण्ड प्रमुख योगेश कुमार व जिला पार्षद प्रतिनिधि गांधी चौधरी घटनास्थल पर पहुंचकर ग्रामीणों को समझाकर जाम हटाया और शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सासाराम भेज दिया। इसके बाद जाकर सड़क जाम खत्म हुआ। पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे मृतक के चाचा वीर बहादुर ने बताया कि अमियावर दुर्गा मंदिर के पास सड़क पार कर रहा था, इसी क्रम में बस की चपेट में आ गया और मौके पर ही मौत हो गई है

  • पटाखा फैक्ट्री में हुआ ब्लास्ट, भरभरा कर गिरे 25 घर, जले वाहन, देखें तस्वीरें

    महिलाओं-बच्चों समेत कई घायल 

    त्रिप्पुनितुराः केरला के त्रिप्पुनितुरा में आज सुबह अवैध पटाखा फैक्ट्री में जोरदार ब्लास्ट हुआ। इससे 1 की मौत और 16 लोग घायल हो गए। इनमें से 4 घायलों की स्थिति गंभीर बनी हुई है, जिनका कालामसेरी मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है। पुलिस ने बताया कि धमाका इतना जोरदार था कि आसपास के करीब 25 घर और 2 गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गईं। वहीं, आसपास के पेड़ धमाके के कारण आग की चपेट में आ गए। फिलहाल धमाके का कारण पता नहीं लग पाया है। वहीं हादसे में 4 गंभीर घायलों को नजदीकी अस्पताल से कलामासेरी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है।

    जिला प्रशासन के अनुसार, मृतक की पहचान तिरुवनंतपुरम के रहने वाले विष्णु के रूप में हुई है। धमाका इतना जोरदार था कि आस-पास के 25 से अधिक घर और कुछ दुकानें भरभरा कर गिर गईं। 2 वाहन भी पूरी तरह जल गए। हालांकि धमाका कैसे हुआ, अभी इस बारे में पता नहीं चल पाया है, लेकिन पूरा गोदाम राख के ढेर में तब्दील हो गया है। धमाके की खबर मिलते ही पुलिस, प्रशासन के अधिकारी और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। बचाव अभियान चलाते हुए पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया।

    मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, धमाके की पुष्टि फायर ब्रिगेड ऑफिस के वरिष्ठ अधिकारी ने की। भीषण विस्फोट था, जिसके झटके कई किलोमीटर दूर अग्निशमन केंद्र तक भी महसूस किए गए। समय रहते आग पर काबू पा लिया गया, लेकिन प्रशासन-पुलिस को यह नहीं पता था कि पटाखा फैक्ट्री और गोदाम अवैध रूप से संचालित किया जा रहा था। वहीं स्थानीय लोगों द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, धमाका तब हुआ, जब एक वाहन से गोदाम में पटाखे उतारे जा रहे थे। ऐसे में शक जताया जा रहा है कि सिगरेट या बीड़ी की चिंगारी से शायद धमाका हुआ हो।

    फैक्ट्री में धमाका होने से इमारतों की छतें क्षतिग्रस्त हो गईं। कई घरों के दरवाजे और खिड़कियां उड़ गईं, जिसका मलबा पार्किंग में खड़ी कारों पर गिरा। आस-पास खड़े पेड़ों में आग लग गई। एक महिला ने कहा कि धमाके के कारण हमने सब कुछ खो दिया है। मेरा घर पूरी तरह डैमेज हो गया है। दरवाजे और खिड़कियां नहीं बचीं। हम यहां कैसे रह सकते हैं? मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, केरल के स्वास्थ्य मंत्री वेना जॉर्ज ने हादसे में घायल हुए लोगों को स्पेशल ट्रीटमेंट देने के निर्देश दिए हैं। जिला चिकित्सा अधिकारी ने कलामस्सेरी मेडिकल कॉलेज और एर्नाकुलम जनरल अस्पताल में भर्ती लोगों की उचित देखभाल सुनिश्चित करने के लिए कदम उठाए हैं। साथ ही मंत्री ने पुलिस और प्रशासन को मामले की गहन जांच करने को कहा है।

  • स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी मिलने से मचा हड़कंप

    दक्षिणी दिल्लीः पुष्प विहार के सेक्टर सात स्थित एमिटी इंटरनेशनल स्कूल में परीक्षा चल रही हैं। इस दौरान स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार धमकी भरा ईमेल पुष्प विहार इलाके में स्थित एमिटी स्कूल को मिला है। ईमेल में स्कूल को बम से उड़ाने की बात कही गई है। दिल्ली पुलिस का कहना है कि इस मामले की जांच की जा रही है। इसके बाद स्कूल व पुलिस में अफरा तफरी मच गयी और स्कूल प्रशासन ने अभिभावकों को छात्रों को घर ले जाने की सूचना दी। बम की सूचना के बाद स्कूल प्रशासन हरकत में आ गया।

    एहतियात के तौर पर स्कूल परिसर को खाली कराया गया है। सूचना मिलते ही पुलिस, डाग स्क्वायड, बम निरोधक दस्ता दल और एसीपी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने स्कूल में जांच की, लेकिन वहां कुछ नहीं मिला और सूचना झूठी निकली। बताया गया कि किसी छात्र ने परीक्षा से बचने के लिये बम रखे होने की झूठी सूचना दी थी। वहीं अभिभावकों ने स्कूल पहुंचकर बच्चों को घर ले गए। उल्लेखनीय है कि यह पहला मामला नहीं है जब किसी स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी मिली हो।

    इससे पहले भी राजधानी से कई ऐसे मामले सामने आ चुके हैं। मालूम हो कि बीती 2 फरवरी को दिल्ली के आरकेपुरम स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल में स्कूल की प्रिंसिपल को एक मेल मिला जिसमें स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी। इस सूचना के बाद स्कूल में हड़कंप मच गया था।

  • हथियार के बल पर पटेल नगर में लाखों की लूट, देखें CCTV

    नवादा : क्राइम की वारदातें दिन ब दिन बढ़ती ही जा रही है। लुटेरों द्वारा हथियारों के बल पर लूट के मामले आए दिन सामने आते रहते है। ऐसा ही मामला नवादा से सामने आया है। जहां लुटेरे ने हथियार के बल पर 2 लाख 18 हजार रुपए लूट की घटना को अंजाम दिया है। फ्लिपकार्ट के कार्यालय से लूट की गई है। घटना का सीसीटीवी सामने आया है।घटना नवादा जिला अन्तर्गत वारिसलीगंज थाना क्षेत्र के पटेल नगर मोहल्ला की है। सोमवार की सुबह फ्लिपकार्ट ऑफिस में एक कर्मी सुबह से काम कर रहा था। गया जिला अंतर्गत मोहनपुर थाना क्षेत्र के अजनामा ग्रामीण फ्लिपकार्ट के कर्मी मनोज प्रसाद का बेटा समीर कुमार ने बताया कि सोमवार की सुबह लगभग 6.33 बजे कार्यालय खोलकर डिलवरी वाले सामान को स्कैन कर रहे थे।

    तभी हाथ में बंदूक लिए काला जीन्स और काला जैकेट पहने एक लुटेरा ऑफिस में आया। बंदूक दिखाकर मारपीट करते हुए कैश बॉक्स का चाबी मांगी। चाबी देने में आनाकानी करने पर उसने मारपीट करने लगा। तब जान बचाते हुए अलमीरा में रखा 2 लाख 18 हजार रुपए लेकर फरार हो गया। घटना की सारी वारदात कार्यालय में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई है। उसने बताया कि जाने के दौरान बाहर से शटर बंद कर भाग गया। घटना की जानकारी मिलते ही वारिसलीगंज थानाध्यक्ष रूपेश कुमार सिन्हा मौके वारदात पर पहुंच मामले की जांच करते हुए सीसीटीवी खंगालने में जुट गए है।