Blog

  • मक्का-धान की फसल तबाह, अन्नदाता की आंखों में आंसू, सरकार से राहत की गुहार, देखें वीडियो

    मक्का-धान की फसल तबाह, अन्नदाता की आंखों में आंसू, सरकार से राहत की गुहार, देखें वीडियो

    सिरमौरः जिले के मैदानी हिस्सों में इस बार खेतों से सुनहरी फसल नहीं, बल्कि मायूसी की लहर उठी है। मक्का और धान की फसल तेज बारिश और संभवतः बीज की खराब गुणवत्ता के कारण पीलापन पकड़ चुकी है। किसानों के मुताबिक, करीब आधी उपज खेतों में ही नष्ट हो गई और बाकी की बचने की उम्मीद कम है।

    ग्रामीण किसान बताते हैं कि सालभर की मेहनत और निवेश अब पानी में बह गया। उनका पूरा जीवन-यापन मक्का, धान और गेहूं जैसी फसलों की बिक्री पर टिका है, लेकिन इस बार हालात ऐसे हैं कि बीज के कर्ज तक चुकाने के लाले पड़ गए हैं। किसान नेता तरसेम सगी ने कहा, “3 साल पहले भी यहां धान की 90% फसल बर्बाद हुई थी, लेकिन आज तक किसानों को एक रुपया मुआवजा नहीं मिला। सरकार सिर्फ कागजों में सहानुभूति दिखाती है, जमीन पर मदद कहीं नजर नहीं आती।” उन्होंने चेतावनी दी कि अगर सरकार ने तुरंत कदम नहीं उठाए तो अन्नदाता हताश होकर खेती छोड़ देगा और यह पूरे प्रदेश के लिए खाद्यान्न संकट की घंटी साबित होगा।

    किसानों ने सर्वे करवा मुआवजा देने की मांग की

    किसानों ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द प्रभावित क्षेत्रों का सर्वे करवाकर नुकसान का सटीक आंकलन किया जाए और तुरंत राहत राशि जारी की जाए। साथ ही, बीज की गुणवत्ता जांचने और मौसम से बचाव के लिए ठोस योजनाएं लागू की जाएं, ताकि भविष्य में ऐसी त्रासदी दोबारा न हो।

  • Apple Showroom में भारतीय तरीके से Diljit Dosanjh का स्वागत, देखें वीडियो

    Apple Showroom में भारतीय तरीके से Diljit Dosanjh का स्वागत, देखें वीडियो

    मशहूर रैपर बिग द प्लग से की मुलाकात

    लॉस एंजेलिसः पंजाबी सिंगर और अभिनेता दिलजीत दोसांझ ने अपनी गायकी और एक्टिंग से अंतरराष्ट्रीय पहचान बना ली है। सोमवार को वे अमेरिका के लॉस एंजेलिस में एप्पल म्यूजिक के स्टूडियो पहुंचे। यह भारतीय संगीत के लिए एक खास मौका था क्योंकि बहुत कम भारतीय कलाकार ही यहां आते हैं। दिलजीत के स्वागत के लिए एप्पल स्टोर के बाहर एक खास रिवाज निभाया गया। स्टूडियो में उनका स्वागत सरसों के तेल से किया गया, जो भारतीय संस्कृति में किसी खास मेहमान को शुभ और मंगलमय आगमन की शुभकामनाएं देने का तरीका है। एप्पल म्यूजिक ने इस परंपरा से न सिर्फ दिलजीत का सम्मान किया, बल्कि भारतीय संस्कृति को भी अंतरराष्ट्रीय मंच पर आगे बढ़ाया। इस दौरान दिलजीत दोसांझ ने अमेरिका के जाने-माने रैपर बिग द प्लग से भी मुलाकात की। दोनों कलाकारों ने म्यूजिक और कल्चर को लेकर बातचीत की और भविष्य में साथ काम करने के संकेत दिए। दिलजीत की यह मुलाकात भी सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई है, जिससे उनके फैंस में नई कोलेबोरेशन को लेकर उत्सुकता बढ़ गई है। वहीं अब कई लोग सोशल मीडिया पर उनकी तारीफों के पुल बांध रहे हैं।
  • जबरदस्ती 2 लड़कियों को गाड़ी में बिठाकर ले गए 3 व्यक्ति, देखें वीडियो

    जबरदस्ती 2 लड़कियों को गाड़ी में बिठाकर ले गए 3 व्यक्ति, देखें वीडियो

    करनालः हरियाणा के करनाल में अज्ञात कार सवार 3 लोग जबरदस्ती 2 लड़कियों से मारपीट करते हुए उन्हें कार में बिठाकर ले गए। चश्मदीद बाल किशन ने बताया कि एक लड़की घटना स्थल जनकपुरी की ही रहने वाली है। चश्मदीद ने कहा कि 3 लोग जबरदस्ती 2 लड़कियों को पीट रहे थे।

    इस दौरान वह समझ गए कि मामला कुछ ओर है। जिसके बाद लोगों ने कार चालक को काबू करने की कोशिश की, लेकिन वह दोनों लड़कियों को कार में बिठाकर ले गए। घटना की सूचना लोगों ने लड़की के परिजनों और पुलिस को दे दी है। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है। वहीं दूसरी ओर कार सवारों को काबू करने के दौरान एक व्यक्ति घायल हो गया और घटना में उसे चोटें आई है।

  • Punjab News: जमीनी विवाद में इंसाफ को लेकर पानी की टंकी पर चढ़ा पीड़ित, देखें वीडियो

    Punjab News: जमीनी विवाद में इंसाफ को लेकर पानी की टंकी पर चढ़ा पीड़ित, देखें वीडियो

    गुरदासपुरः गांव ठक्कर संधू में जमीनी विवाद के दौरान न्याय न मिलने पर एक व्यक्ति पेट्रोल की बोतल लेकर परिवार के साथ पानी वाली टंकी पर चढ़ गया। इस संबंध में जानकारी देते बलविंदर सिंह निवासी ठक्कर संधू ने बताया कि उसका अपने रिश्तेदारों के साथ जमीनी विवाद चल रहा है। 8 से 10 घरों के नीचे यह जमीन आती थी, लेकिन मेरे अकेले हिस्से की जमीन निकालकर मेरे साथ अन्याय किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इस संबंध में उन्होंने विभिन्न माननीय अदालतों में अपील दायर की है। लेकिन आज जब दूसरी तरफ से प्रशासन को लेकर ज़मीन पर जबरदस्ती कब्जा करने की कोशिश की जा रही है, तो वह मजबूर होकर अपने परिवार सहित पेट्रोल की बोतल लेकर पानी वाली टंकी पर चढ़ गया और आत्महत्या करने के लिए मजबूर हो गया।

    उन्होंने चेतावनी दी कि अगर उन्हें न्याय नहीं मिला तो वह अपने परिवार सहित आग लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर लेगा। इस मामले के लिए जिम्मेदार संबंधित प्रशासन और दूसरा पक्ष होगा। दूसरी ओर परिवार के सदस्यों ने कहा कि अगर हमारे परिवार के साथ अन्याय हुआ तो वह खुद को खत्म कर लेगा। वहीं थाना सेखवां के SHO हरजिंदर सिंह पुलिस पार्टी के साथ मौके पर पहुंचे और परिवार को नीचे उतारने का प्रयास कर रहे हैं।

  • Punjab News: पड़ोसी ने वकील पर किया तलवार से हमला, महिलाओं को भी मारा, देखें CCTV

    Punjab News: पड़ोसी ने वकील पर किया तलवार से हमला, महिलाओं को भी मारा, देखें CCTV

    लुधियानाः जिले के समराला की कपिला कॉलोनी में वकील और उनके परिवार पर पड़ोसी द्वारा तलवार से हमला करने का मामला सामने आया है। हादसे में वकील की पत्नी और मां भी घायल हो गए। मामले की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

    जानकारी देते वकील कुलतार सिंह ने बताया कि वह आज सुबह 9:40 बजे बाइक पर निकल रहा था कि तभी पड़ोसी बिल्लू ने तलवार से उन पर हमला कर दिया। कुलतार सिंह को बचाने आई उनकी पत्नी मनप्रीत कौर और मां शरणजीत कौर पर भी बिल्लू ने वार किए। सारी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। हमले में कुलतार के सिर पर गहरी चोट आई, उन्हें 2 टांके लगे। उनकी मां शरणजीत के कान के पास गहरा जख्म हुआ, जिसमें 9 टांके लगे। वहीं मनप्रीत का हाथ टूट गया और शरीर पर कई चोटें आई हैं।

    तीनों का इलाज समराला के सिविल अस्पताल में चल रहा है। डॉक्टरों ने उनकी हालत स्थिर बताई है। पीड़ित ने बताया कि आरोपी पिछले कुछ दिनों से घर के बाहर खड़ा होकर गालियां दे रहा था। मोहल्ले के लोगों के अनुसार आरोपी नशे का आदी है और पहले भी कई बार विवाद कर चुका है।

    समराला थाना प्रभारी पवित्र सिंह ने बताया कि पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है। आरोपी के खिलाफ हत्या के प्रयास समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है। वह फरार चल रहा है और पुलिस उसकी तलाश कर रही है। जल्द ही आरोपी को काबू कर लिया जाएगा।

  • Jalandhar News: चोर चुस्त पुलिस सुस्त, दुकान से फैंसी कपड़े और नगदी लेकर हुए फरार, देखें वीडियो

    Jalandhar News: चोर चुस्त पुलिस सुस्त, दुकान से फैंसी कपड़े और नगदी लेकर हुए फरार, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: महानगर में चोरी की वारदातों का ग्राफ इस कदर बढ़ गया है कि रोजाना शहर में अलग-अलग जगह पर लूटपाट और चोरी की वारदातों से अब लोग परेशान हो गए है। वहीं ताजा मामला अवतार नगर से सामने आया है। जहां चोरों द्वारा रेडिमेड कपड़ो की दुकान से नगदी और फैंसी सूट को निशाना बनाया गया। मामले की जानकारी देते हुए दुकान मालिक प्रदीप गुप्ता ने बताया कि वह देर रात दुकान बंद करके घर चले गए।

    आज सुबह रोजाना की तरह सुबह 6 बजे कुत्ते को सैर करवाने के लिए घर से निकला। इस दौरान उसने देखा कि दुकान खुली हुई थी। पीड़ित के अनुसार दुकान का आधा शटर उठा हुआ था और एक ताला टूटा हुआ था। वहीं जब वह दुकान के अंदर आया तो देखा कि दुकान में एल्यूमीनियम का दरवाजा भी टूटा हुआ था।

    जिसके बाद दुकान की जांच की तो 3-3 हजार के फैंसी सूट लेकर चोर फरार हो गए। वहीं तिजौरी से 28 हजार की नगदी लेकर चोर फरार हो गए। पीड़ित के अनुसार उनका डेढ़ लाख का नुकसान हो गया। पीड़ित ने कहाकि 8 हजार रुपए दुकान मालिक को किराया देने के लिए रखा हुआ था, जबकि 20 हजार किसी व्यापारी की पेमेंट देने के लिए रखी हुई थी। घटना की सूचना पुलिस को दे दी है।

  • Punjab News: डेढ़ वर्षीय बच्ची को टैंपो चालक ने कुचला, मौत, देखें CCTV

    Punjab News: डेढ़ वर्षीय बच्ची को टैंपो चालक ने कुचला, मौत, देखें CCTV

    लुधियानाः जगराओ में दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। जहां आज सब्जी विक्रेता टेंपो चालक ने डेढ़ वर्षीय की बच्ची की कुचल दिया। इस घटना में बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। दरअसल, जगराओं के मुल्लापुर दाखा स्थित गांव जागपुर में सब्जी विक्रेता गाड़ी लेकर खड़ा था। इस दौरानजब सब्जी विक्रेता टेंपो में सब्जियां लेकर गांव में बेच रहा था तो 2 महिलाएं टेंपो चालक से सब्जियां खरीद रही थीं। वहीं छोटी बच्ची खेलते-खेलते टेंपो के सामने आकर खड़ी हो गई। सब्जी बेचने के बाद जब ड्राइवर ने टेंपो लेकर आगे बढ़ने लगा तो बच्ची टैंपों के आगे खड़ी थी। ड्राइवर ने बच्ची को टैंपों के आगे नहीं देखा। जिसके चलते पहले बच्ची टैंपों से टकराने से सड़क पर गिरी और टेंपो के पहला टायर उसके ऊपर से गुजर गया। ड्राइवर को कुछ पता चले इससे पहले ही दूसरा टायर भी बच्ची के ऊपर से निकल गया। जिसके बाद मौके पर मौजूद लोग बच्ची देखकर चिल्लाने लगे और घर की ओर भाग गए। घटना का पता चलते ही ड्राइवर ने टेंपो रोका और बच्ची को उठाया, लेकिन तब तक गांव में हंगामा मच गया। परिजन बच्ची को अस्पताल ले जाने लगे, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। खबर लिखे जाने तक पुलिस को इस मामले में कोई शिकायत नहीं मिली है। बच्ची की मौत से परिवार में कोहराम मच गया है।  
  • Famous Influencer Asfia Khan की दर्दनाक मौत, कार ने खाई कई पल्टियां

    Famous Influencer Asfia Khan की दर्दनाक मौत, कार ने खाई कई पल्टियां

    मुंबईः दर्दनाक सड़क हादसे में एक मशहूर Influencer Asfiya Khan की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि हादसे में चार अन्य लोगों को भी गंभीर चोट आई है, जिन्हें उपचार के लिए स्थानीय अस्पताल ले जाया गया है। फिलहाल इंफ्लुएंसर असफिया खान के शव को पीएम के लिए भेज पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।

    जानकारी के अनुसार इंफ्लुएंसर असफिया खान अपनी टीम के साथ मुंबई से पुणे की ओर जा रही थी। इसी दौरान पनवेल के पास उनकी टोयोटा अर्बन क्रूजर अनियंत्रित होकर पलट गई। बताया जा रहा है कि कार की स्पीड इतनी ज्यादा थी कि 3 से 4 बार पलटी खाई है।वहीं, हादसे के बाद कार के परखच्चे उड़ गए हैं।

    इंफ्लुएंसर असफिया खान के निधन के बाद शोक की लहर है और उनके फैन्स सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि दे रहे हैं। बताया जा रहा है कि दो दिन पहले ही असफिया का बर्थडे था, जिसक वीडियो उन्होंने अपने अधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट किया था।

  • America की Tarrif धमकियों में भारत ने उठाया अहम कदम, इस देश से करेगा बड़ी Deal

    America की Tarrif धमकियों में भारत ने उठाया अहम कदम, इस देश से करेगा बड़ी Deal

    नई दिल्ली: सिंगापुर के साथ भारत 10 अहम समझौते करने वाला है। इस हफ्ते होने वाली दोनों देशों के मंत्रियों की बैठक में टेक्नोलॉजी, कनेक्टिविटी, कौशल विकास और डिजिटलीकरण जैसे क्षेत्रों को लेकर करीबन 10 समझौता ज्ञापनों को अंतिम रुप देने की दिशा में भारत और सिंगापुर एक साथ काम कर रहे हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो समझौते के अंतर्गत भारत से सिंगापुर तक सौर एनर्जी पहुंचाने के लिए समुद्र के नीचे केबल बिछाने के महत्वकांक्षी प्रस्ताव को अंतिम रुप देने का भी काम चल रहा है। यह प्रक्रिया डेटा कनेक्टिविटी भी देगी। सिंगापुर के पीएम लॉरेंस वोंग भी अगले महीने भारत की यात्रा पर आ सकते हैं। इससे पहले इन सभी प्रस्तावों को अंतिम रुप देने की तैयारी चल रही है। मामले से परिचित लोगों ने बताया है कि भारत-सिंगापुर मंत्रीस्तरीय गोलमेज सम्मेलन की तीसरी बैठक 13 अगस्त को नई दिल्ली में होगी जिसमें लॉरेंस वोंग की यात्रा की तैयारियां की जाएगी। भारत से सिंगापुर को ग्रीन अमोनिया और ग्रीन हाइड्रोजन के निर्यात का भी प्रस्ताव है। इसको द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत करने के दृष्टिकोण के तौर पर देखा जा रहा है। विदेश मंत्री एस. जयशंकर वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और इलेक्ट्रोनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव आईएसएमआर के अंतर्गत सिंगापुर के छ: मंत्रियों के साथ मुलाकात करेंगे।

    पिछले साल सिंगापुर गए थे पीएम मोदी

    पिछले साल सितंबर महीने में पीएम मोदी की सिंगापुर यात्रा के दौरान भारत-सिंगापुर संबंधों को मजबूत रणनीतिक साझेदारी के स्तर भी ले जाया गया था। भारत और सिंगापुर में होने वाली बैठक में कौशल विकास से जुड़े उन समझौतों पर भी चर्चा होगी जिनका ध्यान विमानन, सैमीकंडक्टर और उन्नत विनिर्माण जैसे क्षेत्रों में भी मदद होगी। आईएसएमआर में अमेरिका की टैरिफ नीति के प्रभाव और उससे निपटने के तरीकों पर भी चर्चा होगी। सूत्रों के अनुसार, दोनों देश सालान लगभग 1,00,000 भारतीयों को कौशल विकास प्रशिक्षण देने के उद्देश्य से एक योजना पर काम भी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि आईएसएमआर में सिंगापुर की कंपनियों ने भारत में निवेश बढ़ाने के तरीकों पर भी चर्चा की है। पहली आईएसएमआर बैठक 17 सितंबर 2022 को नई दिल्ली में हुई थी। इसमें सिंगापुर के चार मंत्री भारत में आए थे। दूसरी बैठक 26 अगस्त 2024 को सिंगापुर में हुई थी। आगामी आईएसएमआर में दोनों देशों के बीच समग्र व्यापार को बढ़ावा देना भी प्रमुख एजेंडे शामिल हो सकते हैं। सिंगापुर आसियान में भारत का सबसे बड़ा व्यापारिक साझेदार है। यह प्रत्यक्ष विदेशी निवेश का प्रमुख स्त्रोत है।  
  • Haryana News: Hotel में जुआ खेलते 17 काबू, 81000 कैश व जुएं का सामान बरामद, देखें वीडियो

    Haryana News: Hotel में जुआ खेलते 17 काबू, 81000 कैश व जुएं का सामान बरामद, देखें वीडियो

    पंचकूलाः एक होटल में जुआ खेलते पंचकूला पुलिस ने 17 लोगों को गिरफ्तार किया है। जिनके कब्जे से पुलिस ने 81000 कैश और जुएं का सामान बरामद भी किया है। 9 अगस्त को क्राइम ब्रांच सेक्टर-19 पंचकूला को सूचना मिली थी कि सेक्टर-5 स्थित होटल स्विस लॉज के कमरे में कुछ व्यक्ति ताश के पत्तों से जुआ खेल रहे हैं। सूचना पर कार्रवाई करते डीसीपी क्राइम एंड ट्रैफिक मनप्रीत सिंह सूदन के निर्देशन में टीम ने रेडिंग पार्टी तैयार की। जिसमें सब इंस्पेक्टर रवि कुमार की अगुवाई में मौके पर दबिश दी।

    होटल के भीतर प्रवेश कर जांच करने पर 17 व्यक्तियों को जुआ खेलते रंगे हाथ काबू किया गया, जिनकी पहचान अनीश पुत्र चान्द खान वासी चंडीगढ़, दीपक अरोडा पुत्र सतीश चन्द वासी जिला सेक्टर-27 डी चंडीगढ़, अनुराग पुत्र राजकुमार वासी जिला मोहाली, गोविन्दा पुत्र रामकिशोर वासी रायपुर खुर्द चंडीगढ़, रोहित पुत्र अशोक कुमार वासी जिला मोहाली, सारंग खुराना पुत्र महेन्द्र खुराना वासी जिला मोहाली, हन्नी कपुर पुत्र राजकुमार कपूर वासी लुधियाना, रोहित पुत्र योगेश वासी पिंजौर, आसु पुत्र बंटी वासी लुधियाना, जितेन्द्र कुमार पुत्र रमेश कुमार वासी लुधियाना, सुखपाल सिंह पुत्र मोहन वासी भटिन्डा पंजाब, सम्मी पुत्र राकेश कुमार वासी लुधियाना, रशमी कुमार पुत्र प्यारेलाल वासी सैक्टर-21 पंचकूला, तरुण कुमार उर्फ मोंटी पुत्र महेन्द्र कुमार वासी जिला मोहाली, दीपक कालडा पुत्र ओमप्रकाश वासी सेक्टर-21 पंचकूला, राजकुमार पुत्र भविका वासी दिल्ली व सोनू तनेजा वासी मोहाली के रुप में हुई है।

    मौके से पुलिस ने 9 ताश की गड्डियां, 81,000 कैश, साथ ही प्लास्टिक की गड्डियां और अन्य जुआ सामग्री भी जब्त की गई। सभी आरोपियों के खिलाफ थाना सेक्टर-5 में जुआ अधिनियम 2025 की धारा 3 (1) के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस का कहना है कि यह कार्रवाई जिला पुलिस की सतर्कता और अवैध गतिविधियों के खिलाफ उसकी जीरो टॉलरेंस नीति का उदाहरण है। पंचकूला पुलिस ने लोगों से अपील की कि यदि उन्हें कहीं भी जुए या अन्य अवैध गतिविधियों की जानकारी मिले तो तुरंत पुलिस को सूचित करें, ताकि शहर में कानून-व्यवस्था और शांति बनाए रखी जा सके।