Home Mohali Punjab News: केंद्र खिलाफ किसानों का प्रदर्शन, गरमाया माहौल, आंसू गैस और वाटर कैनन का किया इस्तेमाल, देखें वीडियो

Punjab News: केंद्र खिलाफ किसानों का प्रदर्शन, गरमाया माहौल, आंसू गैस और वाटर कैनन का किया इस्तेमाल, देखें वीडियो

0
Punjab News: केंद्र खिलाफ किसानों का प्रदर्शन, गरमाया माहौल, आंसू गैस और वाटर कैनन का किया इस्तेमाल, देखें वीडियो

मोहालीः भाखड़ा ब्यास मैनेजमेंट बोर्ड में पंजाब की स्थायी सदस्यता के अधिकार को खत्म करने के विरोध में शुक्रवार को संयुक्त किसान मोर्चा के बैनर तले किसानों ने मोहाली से चंडीगढ़ कूच किया। मिली जानकारी के अनुसार केंद्र के खिलाफ किसानों का प्रदर्शन किया जा रहा है। किसान संघ पंजाब सरकार से मांग कर रहे हैं कि वे BBMB में राज्य के शेयर को कम ना होने दें। इसके अलावा, केंद्र के बिजली संशोधन विधेयक, बीज विधेयक और नदियों के पानी के बंटवारे जैसे मुद्दे भी प्रदर्शन का मुख्य कारण हैं। इस दौरान मोहाली और चंडीगढ़ बॉर्डर पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया और हालात को देखते हुए कई स्थानों पर तनाव की स्थिति बन गई। चंडीगढ़ स्थित राजभवन कूच करने मोहाली बॉर्डर पहुंचे पंजाब के किसान का पुलिस से विवाद हो गया। दरअसल, किसान कर्ज सीमा, बीबीएमबी और MSP बढ़ाने समेत कई मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं।

वहीं चंडीगढ़ पुलिस ने पंजाब से लगती सभी सीमाओं पर बैरिकेडिंग कर सील कर दिया। जिसको कूदकर पार करते प्रदर्शनकारी को रोकने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े। इसके बाद भी जब किसान नहीं रुके तो उनपर वाटर कैनन से पानी की बौछारें तक की गईं। किसानों ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगों पर जल्द कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया तो आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा। इस बीच प्रशासन और किसान प्रतिनिधियों के बीच बातचीत भी जारी है ताकि समाधान निकाला जा सके। पुलिस का कहना है कि हालात को देखते हुए पूरी निगरानी रखी जा रही है।

वरिष्ठ अधिकारी, जिनमें एसएसपी कंवरदीप कौर समेत वरिष्ठ अधिकारी शामिल हैं, मौके पर स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। प्रशासन का प्रयास है कि कानून-व्यवस्था बनी रहे और आम नागरिकों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। पुलिस का कहना है कि स्थिति को शांतिपूर्ण तरीके से नियंत्रित करने की कोशिश की जा रही है और संवाद के जरिए समाधान तलाशा जा रहा है। जिसके चलते दो बॉर्डर पर ट्रैफिक डायवर्ट किया गया गया। पंजाब स्कूल एजुकेशन बोर्ड के पीछे वाली चंडीगढ़ जाने वाली सड़क पर डायवर्जन किया गया है। मटौर बैरियर पर भी ट्रैफिक डायवर्ट किया गया है। बाकी सभी जगह ट्रैफिक सामान्य रूप से चल रहा है और लोगों को किसी तरह की परेशानी नहीं हो रही है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here