Home Mohali Punjab News: Bus और Car में जबरदस्त टक्कर, 4 युवक घायल

Punjab News: Bus और Car में जबरदस्त टक्कर, 4 युवक घायल

0
Punjab News: Bus और Car में जबरदस्त टक्कर, 4 युवक घायल

मोहाली : कार और बस के बीच जोरदार टक्कर होने से हादसे में कार सवार 4 युवक गंभीर जख्मी हो गए है। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायलों की पहचान आकाश, प्रितपाल, अमृतपाल, विक्की के रूप में हुई है। हादसा देर रात 2.30 बजे वेरका चौक के पास हुआ है। पुलिस ने हादसे में क्षतिग्रस्त कार और बस को कब्जे में ले लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक खरड़ से मोहाली फेज-1 की तरफ आ रही बस को मोड़ते वक्त कार ने पीछे से टक्कर मार दी। इस बीच एयरबैग खुलने से कोई जानी नुक्सान नहीं हुआ है। फेज-6 चौकी प्रभारी एएसआई तरसेम सिंह के मुताबिक हादसा दोपहर 2.30 बजे हुआ। टाटा सफारी में 4 युवक सवार थे। वह किसी काम से चंडीगढ़ गया था। वह रात को चंडीगढ़ से खरड़ जा रहा था। दिल्ली नंबर की प्राइवेट बस दिल्ली से लौट रही थी। जैसे ही कमला बाजार की ओर मुड़ने लगी तभी पीछे से कार ने टक्कर मार दी। हादसे में दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। पुलिस का कहना है कि अभी घायलों के बयान दर्ज नहीं किए गये हैं। जांच के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here