Home Punjab>Ludhiana Punjab News: Gun Point पर AAP Party के यूथ प्रधान को बनाया बंधक, देखें वीडियो

Punjab News: Gun Point पर AAP Party के यूथ प्रधान को बनाया बंधक, देखें वीडियो

0
Punjab News: Gun Point पर  AAP Party के यूथ प्रधान को बनाया बंधक, देखें वीडियो
लुधियानाः हैबोवाल के गोपाल नगर आप पार्टी के जिला यूथ प्रधान को ढाई घंटे तक बंधक बनाने की घटना सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार सोनू कल्याण पिस्तौल के बल पर आरोपियों ने बंधक बनाकर रखा। मामले की जानकारी देते हुए सोनू कल्याण ने कहा कि 10 अक्टूबर की रात वह अपनी पार्टी के दफ्तर के बाहर किसी निजी काम से जाने के लिए एक दोस्त का इंतजार कर रहा था। इसी दौरान वहां पर 25 से 30 युवक आ गए। उक्त लोगों आते ही उस पर पिस्तौल तान दी और गाली-गलौज करते हुए उन लोगों ने उसे कार में जबरन बैठा लिया। सोनू का आरोप है कि उक्त लोग कार में बिठाकर उसे किसी समारोह में जबरदस्ती ले गए, जहां उन्होंने उसकी जांघ पर पिस्तौल रख कर कहा कि जो वह कहेंगे समारोह में वही बोलना पड़ेगा। सोनू ने आरोप लगाए कि वहां पर उक्त लोगों ने उसे जूठे ग्लासों में शराब पिलाई और उसके सिर पर पिस्तौल के बट भी मारे। सोनू कल्याण ने कहा कि उक्त लोगों ने उसे राजनीति से दूर रहने की धमकी दी। सोनू ने मामले की शिकायत थाना हैबोवाल की पुलिस को दे दी है। इस मामले में थाना हैबोवाल के एसएचओ अमृतपाल सिंह का कहना कि मामले की जांच की जा रही है। सोनू कल्याण ने शिकायत दर्ज करवाई है, लेकिन अभी बयान दर्ज करवाने नहीं आए है। पुलिस ने कहाकि सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे है। उन्होंने कहा कि सोनू के बयान केबाद अगला एक्शन लिया जाएगा।

यूथ प्रधान को बनाया बंधक, देखें वीडियो

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here