Blog

  • Punjab News: संतोखपुरा में लड़की ने उठाया खौफनाक कदम, हालत गंभीर, देखें वीडियो

    Punjab News: संतोखपुरा में लड़की ने उठाया खौफनाक कदम, हालत गंभीर, देखें वीडियो

    फगवाड़ाः शहर के संतोख पुरा में लड़की द्वारा सुसाइड करने की कोशिश की गई। जिसके बाद लड़की को परिजनों द्वारा तुरंत उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। जहां लड़की की हालत गंभीर बताई जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार गली नंबर 8 में यह घटना हुई है। हालांकि घटना की वजह साफ नहीं हो पाई। दरअसल, घटना को लेकर परिजनों द्वारा कुछ भी कहने से इंकार कर दिया गया। वहीं दूसरी ओर इलाका निवासियों द्वारा घटना की वजह परिवारिक कलह बताई जा रही है। मामले की जानकारी देते हुए इलाका निवासी किरण ने बताया कि परिवार किराये पर रहता है।

    महिला ने बताया कि लड़की की मां का कोठी में किसी से झगड़ा हुआ था। इस दौरान लड़की की हालत बिगड़ने के बाद लड़की को मामा सहित अन्य परिजनों द्वारा गुनगुन को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। घर में लड़की का परिवार मामा, मौसी सहित अन्य लोग किराये पर रहते है। पड़ोसी दविंदर ने बताया कि माता-पिता में विवाद हुआ था। जिसके बाद लड़की परेशान रहने लगी।

    इस दौरान लड़की ने घर में फंदा लगाकर आत्म हत्या करने की कोशिश की। घटना के बाद लड़की को उपचार के लिए वह सिविल अस्पताल लेकर आए है। जहां डॉक्टरों ने लड़की की हालत गंभीर देखते हुए उसे जालंधर सिविल अस्पताल में रैफर कर दिया। फगवाड़ा के सिविल अस्पताल के डॉक्टर ने बताया कि लड़की ने सुसाइड करने की कोशिश की थी। लड़की की हालत गंभीर होने के कारण उसे प्राथमिक उपचार देने के बाद जालंधर सिविल अस्पताल में रैफर कर दिया गया।

  • Punjab News: फर्जी हेल्थ मिनिस्टर गिरफ्तार, सिविल अस्पताल में Call कर बना रहा था दबाव, देखें वीडियो

    Punjab News: फर्जी हेल्थ मिनिस्टर गिरफ्तार, सिविल अस्पताल में Call कर बना रहा था दबाव, देखें वीडियो

    अमृतसरः हेल्थ मिनिस्टर पंजाब डा. बलबीर सिंह के नाम पर फेक कॉल करके सिविल अस्पताल एडमिनिस्ट्रेशन पर दबाव बनाने के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपी की पहचान अमृतसर के गुरबख्श नगर के रहने वाले हरजीत सिंह के तौर पर हुई है। पुलिस ने मामले में आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

    जानकारी देते डिप्टी कमिशनर लॉ एंड आर्डर आलम विजे सिंह ने बताया कि एक व्यक्ति ने सिविल हॉस्पिटल अमृतसर में कॉल करके पहले खुद को हेल्थ मिनिस्टर डा. बलबीर सिंह और बाद में हेल्थ मिनिस्टर के ऑफिस से गुरजीत सिंह बताया था। कॉल के दौरान उसने अधिकारियों को ऑर्डर देने की कोशिश की, जिससे स्टाफ पहले तो बातों में आ गया, लेकिन बाद में उन्हें आवाज से थोड़ा शक हो गया। शक के आधार पर कॉल की रिकॉर्डिंग सिविल सर्जन डॉ. सतिंदर सिंह बजाज के ध्यान में लाई गई।

    सिविल सर्जन द्वारा रिकॉर्डिंग सुनने के बाद यह साफ हो गया कि आवाज माननीय हेल्थ मिनिस्टर डॉ. बलबीर सिंह की नहीं थी। इसके बाद पटियाला से डॉ. बलबीर सिंह से सीधी बातचीत हुई, जिन्होंने ऐसे किसी भी कॉल या निर्देश से साफ इनकार किया जिसके बाद मामला CP अमृतसर गुरप्रीत सिंह भुल्लर के ध्यान में लाया गया।

    पुलिस ने जिस फोन नंबर से कॉल आया था, उसकी तुरंत टेक्निकल ट्रैकिंग और एनालिसिस की। ADCP और सिटी पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को ट्रैक करके गिरफ्तार कर लिया। पुलिस जांच में पता चला कि आरोपी हरजीत सिंह 5वीं क्लास तक पढ़ा है और उसकी उम्र करीब 57 साल है और वह पेशे से प्राइवेट ड्राइवर है। हैरानी की बात यह है कि आरोपी के खिलाफ पहले से ही 6 और FIR दर्ज हैं, जिनमें से एक थाना गेट हकीमा और 5 थाना A डिवीजन में दर्ज है। आरोपी को गिरफ्तार करके कोर्ट में पेश किया जाएगा और पुलिस रिमांड लिया जाएगा।

    जांच में यह भी पता चला कि आरोपी का बेटा धर्मप्रीत सिंह सिविल हॉस्पिटल में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करता था। पंजाब सरकार के नए निर्देशों के मुताबिक, अस्पताल का सिक्योरिटी गार्ड टैस्को कंपनी का और रिटायर्ड फौजी होना चाहिए और आरोपी का बेटा दोनों शर्तों को पूरा नहीं करता थी जिसके चलते आरोपी हरजीत सिंह ने अपने बेटे की नौकरी बचाने के लिए यह पूरी साजिश रची। पुलिस के मुताबिक, आरोपी की पत्नी भी सिविल हॉस्पिटल में क्लास-4 कर्मचारी है। पूछताछ के बाद यह साफ हो गया कि आरोपी ने निजी फायदे के लिए सरकारी अधिकारी बनकर गंभीर अपराध किया है।

  • 9वीं मंजिल से कूदकर 3 नाबालिग बहनों ने की आत्महत्या

    9वीं मंजिल से कूदकर 3 नाबालिग बहनों ने की आत्महत्या

    गाजियाबादः उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जहां 9वीं मंजिल से कूद कर 3 नाबालिग सगी बहनों ने आत्महत्या कर ली। मिली जानकारी के अनुसार तीनों बहनें ऑनलाइन गेमिंग की लत का शिकार थीं। बताया जाता है कि परिवार लगातार तीनों को ऑनलाइन गेम खेलने से मना करता था, जिसकी वजह से तीनों ने आत्महत्या कर ली। यह घटना गाजियाबाद के टीला मोड़ थाना क्षेत्र के भरत सिटी सोसाइटी का है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

    जानकारी सामने आई है कि तीनों नाबालिगों ने रात करीब 2 बजे एक साथ 9वीं मंजिल से छलांग लगाई। उनकी पहचान निशिका (उम्र 16 साल), प्राची (14 साल) और पाखी (12 साल) के रूप में हुई है। उनका परिवार भारत सिटी सोसाइटी के बी-1 टावर के 907 नंबर फ्लैट में रहता है। तीनों बहनें ऑनलाइन टास्क बेस्ड कोरियन लव गेम खेला करती थीं। बताया जा रहा है कि कोरोना काल में ही तीनों बहनों को मोबाइल गेम की लत लगी थी और इसके बाद उन्होंने टास्क बेस्ड गेम खेलना शुरू कर दिया। कोरोना के दौरान ही इन्होंने पढ़ाई भी छोड़ दी और इनका स्कूल रेगुलर नहीं था। यह घटना मंगलवार देर रात 2 बजे हुई। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार तीनों बहनें एक साथ काम किया करती थी और साथ में ही गेम भी खेला करती थीं। हालांकि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है।

    पुलिस ये जानने की कोशिश कर रही है कि आखिर ऑनलाइन गेम में ऐसा क्‍या कहा गया था कि तीनों बहनों ने एक साथ जान दे दी। पुलिस को एक पेज का सुसाइड नोट भी मिला है। इस सुसाइड नोट में लिखा है- इस डायरी में जो कुछ भी लिखा है, वो सब पढ़ लो क्‍योंकि ये सब सच है… आई एम सॉरी, पापा।’ इसके साथ ही सुसाइड नोट में एक इमोजी भी बना है, जिसमें एक लड़की रोते हुए दिखाई गई है.’। हालांकि, सुसाइड नोट में जिस डायरी का जिक्र किया गया है, उसकी पूरी डिटेल अभी तक सामने नहीं आई है। बच्चियों के मोबाइल फोन की भी जांच पुलिस कर रही है। इससे ऑनलाइन गेम से जुड़ी कई चीजें सामने आ सकती हैं।

  • नाव की समुद्री जहाज से टक्कर में 14 की मौत, देखें वीडियो

    नाव की समुद्री जहाज से टक्कर में 14 की मौत, देखें वीडियो

    नई दिल्लीः ग्रीस के पूर्वी एजियन सागर में चियोस द्वीप के पास मंगलवार को एक बड़ा समुद्री हादसा हो गया। तुर्की के तट से प्रवासियों को लेकर आ रही एक छोटी नाव और ग्रीक तटरक्षक बल के गश्ती जहाज के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में 14 प्रवासियों की मौत हो गई। वहीं लापता लोगों की तलाश के लिए गश्ती नौकाओं, एक हेलीकॉप्टर और गोताखोरों की मदद से खोज और बचाव अभियान जारी है। तटरक्षक बल ने बताया कि 24 अन्य प्रवासियों को बचा लिया गया और उन्हें चियोस के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। साथ ही, इस घटना में घायल हुए दो तटरक्षक अधिकारियों को भी अस्पताल ले जाया गया।

    यह स्पष्ट नहीं है कि अस्पताल ले जाए गए कितने जीवित बचे लोगों को चोटें आई थीं। तटरक्षक बल ने कहा कि अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि स्पीडबोट में कितने लोग सवार थे, और लापता यात्रियों की तलाश के लिए चार गश्ती पोतों, एक वायुसेना हेलीकॉप्टर और गोताखोरों से लैस एक निजी नाव के साथ खोज और बचाव अभियान जारी है। एक स्थानीय समाचार साइट द्वारा प्रसारित वीडियो फुटेज में दिखाया गया है कि एक व्यक्ति को जेटी के किनारे खड़ी तटरक्षक नाव से कंबल में लपेटकर नीली बत्ती वाली तटरक्षक गाड़ी में ले जाया जा रहा है, जबकि अन्य लोग दो बच्चों को गाड़ी की ओर ले जाते हुए दिखाई दे रहे हैं।

    तटरक्षक बल के पास इस बारे में तुरंत कोई जानकारी नहीं थी कि टक्कर कैसे हुई, न ही हताहतों की पहचान के बारे में, और न ही स्पीडबोट में सवार अन्य यात्रियों के बारे में। ग्रीस मध्य पूर्व, अफ्रीका और एशिया में संघर्ष और गरीबी से भाग रहे लोगों के लिए यूरोपीय संघ में प्रवेश का एक प्रमुख द्वार है। घातक दुर्घटनाएं आम बात हैं। कई लोग तुर्की तट से पूर्वी एजियन सागर में स्थित पास के ग्रीक द्वीपों तक की छोटी लेकिन अक्सर खतरनाक यात्रा करते हैं। लेकिन गश्ती दल बढ़ने और ग्रीक अधिकारियों द्वारा जबरन निर्वासन के आरोपों के कारण समुद्री यात्रा के प्रयास कम हो गए हैं। ग्रीस, यूरोपीय संघ के कई अन्य देशों के साथ प्रवासन संबंधी नियमों को कड़ा कर रहा है।

    दिसंबर में यूरोपीय संघ ने अपनी प्रवासन प्रणाली में व्यापक बदलाव किए, जिसमें निर्वासन को सरल बनाना और हिरासत में लेने की अवधि बढ़ाना शामिल था। यूरोपीय संघ के सदस्य देशों के बीच प्रवासन को लेकर लंबे समय से तीखी बहस चल रही है। एक दशक पहले यूरोप में शरण चाहने वालों और अन्य प्रवासियों की संख्या में अचानक वृद्धि के बाद से, इस मुद्दे पर सार्वजनिक बहस का रुख बदल गया है और धुर दक्षिणपंथी दलों ने राजनीतिक शक्ति प्राप्त कर ली है। यूरोपीय संघ की प्रवासन नीतियां सख्त हो गई हैं, और शरण चाहने वालों की संख्या रिकॉर्ड स्तर से कम हो गई है।

     

  • Punjab News: विदेशी महिला और टैक्सी चालक में हुआ विवाद, गरमाया मामला, देखें वीडियो

    Punjab News: विदेशी महिला और टैक्सी चालक में हुआ विवाद, गरमाया मामला, देखें वीडियो

    मोहाली: जिले में टैक्सी चालक के साथ दुर्व्यवहार का गंभीर मामला सामने आया है। आरोप है कि एक विदेशी महिला ने टैक्सी का बनता किराया न देने पर चालक को ब्लैकमेल करने की कोशिश की और उसकी गाड़ी छीनने का प्रयास भी किया। इस दौरान मौके पर इस विवाद को लेकर मामला गरमा गया। मिली जानकारी के अनुसार, महिला ने मोहाली के सेक्टर 82 से जीरकपुर के लिए टैक्सी बुक की थी। यात्रा के दौरान किसी बात को लेकर विवाद बढ़ गया, जिसके बाद महिला ने टैक्सी चालक के साथ अभद्र व्यवहार किया। इस घटना का वीडियो अब सामने आया है, जिसमें महिला चालक पर रौब जमाते हुए किराया देने से इनकार करती नजर आ रही है।

    ऑटो यूनियन अध्यक्ष अनिल कुमार ने बताया कि इस तरह की घटनाएं पहले भी सामने आ चुकी हैं। उन्होंने कहा कि कुछ दिन पहले सेक्टर 17 से बुक की गई एक राइड में भी एक विदेशी महिला ने ऑटो चालक के साथ बदतमीजी की थी और उसका बनता किराया नहीं दिया गया था। महिला से जुड़ा मामला होने के कारण उस समय यह बात दब गई थी।

    टैक्सी चालकों और ऑटो यूनियन के पदाधिकारियों का कहना है कि चंडीगढ़ और ट्राईसिटी क्षेत्र में इस प्रकार की घटनाएं बढ़ रही हैं, जिससे ड्राइवरों में असुरक्षा की भावना पैदा हो रही है। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि ऐसी घटनाओं पर सख्त कार्रवाई की जाए और दोषियों के खिलाफ कानून के तहत उचित कदम उठाए जाएं, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके।

  • Punjab News: Payment का Fake Message दिखा दुकानदार को लगाया 8500 रुपए का चूना, देखें CCTV

    Punjab News: Payment का Fake Message दिखा दुकानदार को लगाया 8500 रुपए का चूना, देखें CCTV

    लुधियानाः शहर में आनलाइन पेमेंट के नाम पर ठगी करने के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। ताजा मामला केसर गंज मंडी स्थित माधव राघव ड्राई फ्रूट एंड करियाना शॉप से सामने आया है। जहां एक शातिर ठग ने खुद को पुराना ग्राहक बताकर दुकानदार को भरोसे में लिया और करीब 8500 रुपए का सामान लेकर फरार हो गया। पूरी वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। घटना के बाद पीड़ित ने पुलिस को मामले की सूचना दे दी है।

    जानकारी देते दुकान मालिक ने बताया 2 फरवरी दोपहर करीब 4 बजे एक व्यक्ति पुरानी डिस्कवर बाइक पर सवार होकर दुकान पर पहुंचा था। उसने खुद को पुराना ग्राहक बताया और दुकानदार से रेट कम करने को लेकर काफी देर तक बहस भी की, ताकि किसी को शक न हो। शातिर ठग ने दुकान पर करीब 15 मिनट बिताए और इस दौरान नौकर से पानी मांगकर पिया। बाद में ठग ने दुकान से सामान 2 किलो काजू ,2 किलो बादाम, 2 किलो पिस्ता ,2 किलो अंजीर कुल 8 किलो ड्राई फ्रूट्स जिसकी कुल लागत 8500 रुपये थी दुकानदार से पैक करवा लिए। बिल बनने पर उसने दुकान के कर्मचारी को अपने मोबाइल पर सक्सेसफुल पेमेंट का फर्जी स्क्रीनशॉट दिखाया और सामान लेकर चलता बना। जब दुकान के मालिक ने बाद में अपना बैंक अकाउंट चेक किया तो उसमें कोई राशि क्रेडिट नहीं हुई थी।

    दुकानदार ने जब सीसीटीवी फुटेज खंगाली तो आरोपी की सारी हरकतें साफ नजर आईं। फुटेज में दिख रहा है कि आरोपी अकेला आया था और उसने बड़ी चालाकी से भुगतान करने का नाटक किया। पीड़ित दुकानदार ने इसकी सूचना थाना कोतवाली पुलिस को दे दी है। पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति की तलाश शुरू कर दी है।

  • Jalandhar News: DD Transport ट्रक चालक ने कार को मारी टक्कर, बच्ची सहित मां घायल, चालक फरार, देखें वीडियो

    Jalandhar News: DD Transport ट्रक चालक ने कार को मारी टक्कर, बच्ची सहित मां घायल, चालक फरार, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: जालंधर पठानकोट हाईवे पर DD Transport ट्रक चालक ने कार को टक्कर मार दी। घटना के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। वहीं हादसे में कार चालक छोटी बच्ची और मां घायल हो गई। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। हादसे में कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। मौके पर लोगों द्वारा घटना की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है और घटना की सूचना ट्रक मालिक को दे दी है।

    मामले की जानकारी देते हुए एएसआई रणधीर सिंह ने बताया कि कोहरे के कारण रायपुर मोड़ पर सड़क हादसा हुआ है। धोगड़ी से डीडी ट्रांसपोर्ट से ट्रक आ रहा था और ट्रक चालक ने वेन्यू कार में टक्कर मार दी। घटना के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। हादसे में 3 वर्षीय बच्ची और 28 वर्षीय मां घायल हुई है। घायलों को उपचार के लिए कैपिटल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। वहीं घटना की सूचना ट्रक मालिक को दे दी गई है। हादसे में कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई।

     

     

  • शेयर बाजार में फिर आई मंदी, सेंसेक्स 400 अंक लुढका

    शेयर बाजार में फिर आई मंदी, सेंसेक्स 400 अंक लुढका

    बिजनेसः ट्रप द्वारा भारत पर टैरिफ कम करने के बाद मंगलवार को शेयर बाजार में बंपर तेजी आई थी। कई इंवेस्टरों को भरपूर फायदा हुआ था और उन्हें उम्मीद थी कि अब मार्कीट में कुछ दिन हरियाली देखी जाएगी, लेकिन अगले ही दिन बुधवार को फिर इस तेजी पर ब्रेक लग गई है। भारतीय इक्विटी बेंचमार्क सेंसेक्स और निफ्टी ने आज का सत्र सतर्क रुख के साथ खोला।

    बीएसई सेंसेक्स लगभग 0.5% फिसलकर 83,300 अंक से नीचे शुरू हुआ, जबकि एनएसई निफ्टी लगभग 0.2% की गिरावट के साथ 25,700 के नीचे खुला। गिफ्ट निफ्टी आज भारतीय इक्विटी बाजारों के लिए सतर्क शुरुआत का संकेत देता है जो शुरुआती घंटों में 25,817 के करीब और लगभग 0.18% नीचे कारोबार कर रहा है।

  • Punjab News: स्कूल के पास खाली प्लॉट से व्यक्ति का शव बरामद

    Punjab News: स्कूल के पास खाली प्लॉट से व्यक्ति का शव बरामद

    कपूरथलाः सुभानपुर रोड पर एक स्कूल के पास खाली प्लॉट में एक अज्ञात व्यक्ति की लाश बरामद होने की सूचना मिली है। इस संबंध में जानकारी देते हुए थाना कोतवाली के एएसआई संतोक सिंह और कॉन्स्टेबल हरकीरत सिंह ने बताया कि उन्हें देर शाम सूचना मिली कि सुभानपुर रोड पर स्कूल के पीछे खाली प्लॉट में एक व्यक्ति की लाश पड़ी हुई है।

    जिस पर वे पुलिस पार्टी के साथ मौके पर पहुंचे और लाश को कब्जे में लेकर उसकी पहचान करने का प्रयास किया गया। लेकिन उसकी पहचान नहीं हो सकी। दिखाई देने पर व्यक्ति की उम्र लगभग 30 से 35 वर्ष प्रतीत होती है। उन्होंने लाश को पहचान हेतु सिविल अस्पताल कपूरथला के मर्ग रूम में 72 घंटे के लिए रखवा दिया है। उसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

  • Jalandhar News: पुलिस ने बदमाशों का किया Encounter, देखें वीडियो

    Jalandhar News: पुलिस ने बदमाशों का किया Encounter, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: नकोदर पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए विदेशी गैंगस्टरों के इशारे पर चल रहे जबरन वसूली और फायरिंग रैकेट का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने एक मुठभेड़ के बाद दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनकी पहचान अंकित कुमार उर्फ अंकित (निवासी सीतामढ़ी, बिहार; हाल निवासी लुधियाना) और हरिंदर गुप्ता उर्फ हरिंदर (निवासी गोरखपुर, उत्तर प्रदेश; हाल निवासी लुधियाना) के रूप में हुई है। ये दोनों आरोपी शहर के एक प्रमुख व्यवसायी को दोबारा निशाना बनाने की फिराक में थे।

    ​नकोदर के प्रमुख व्यवसायी मनीष बख्शी उर्फ ​​मन्नू, जो ‘बख्शी ट्रैवल कंपनी’ और ‘बी.बी. स्कूल ऑफ आइलेट्स’ के मालिक हैं, को 11 नवंबर 2025 को विदेशी नंबरों से धमकी भरे कॉल आए थे। फोन करने वालों ने खुद को गोल्डी बराड़ और रोहित गोदारा गैंग का सदस्य बताकर 5 करोड़ रुपये की मांग की थी। फिरौती न देने पर 16-17 जनवरी की रात को आरोपियों ने मनीष के दफ्तर के बाहर फायरिंग की थी, जिसके संबंध में थाना सिटी नकोदर में पहले ही मामला दर्ज था।

    ​एसएसपी जालंधर ग्रामीण, हरविंदर सिंह विर्क के निर्देशों पर गठित विशेष टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि आरोपी एक और वारदात को अंजाम देने के लिए क्षेत्र में घूम रहे हैं। नूरमहल रोड पर गांव बीर फाटक के पास जब पुलिस ने बाइक सवार संदिग्धों को रोकने की कोशिश की, तो उन्होंने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में अंकित कुमार के पैर में गोली लगी, जबकि भागने की कोशिश में हरिंदर गुप्ता का पैर फ्रैक्चर हो गया।

    ​पुलिस ने इन दोनों को काबू कर अस्पताल पहुंचाया और उनके कब्जे से एक .30 बोर का पिस्तौल और तीन जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस का कहना है कि आरोपी फिरौती न मिलने के कारण शिकायतकर्ता पर दोबारा हमला करने आए थे। फिलहाल मामले की गहन जांच जारी है ताकि गिरोह के अन्य सदस्यों का पता लगाया जा सके।