Blog

  • कुठार कलां-रक्कड़ मार्ग पर 40 दिनों तक यातायात प्रतिबंधित

    कुठार कलां-रक्कड़ मार्ग पर 40 दिनों तक यातायात प्रतिबंधित

    ऊना/सुशील पंडित: उपायुक्त एवं जिला दंडाधिकारी ऊना जतिन लाल ने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत चल रहे सड़क उन्नयन कार्य को सुचारु रूप से पूरा करने के उद्देश्य से राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कुठार कलां से रक्कड़ मार्ग पर यातायात को अस्थायी तौर पर पूर्ण रूप से बंद करने की अनुमति प्रदान की है।

    यह स्ट्रेच सिंगल रोड़ है और मार्ग पर निर्माण कार्य के दौरान वाहनों की आवाजाही से कार्य में बाधा उत्पन्न होने की संभावना है। इसी को ध्यान में रखते हुए इस मार्ग पर 4 फरवरी से 16 मार्च तक सभी प्रकार के वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित रहेगी।

     

  • SGST वसूली में ऐतिहासिक वृद्धि, Punjab बना देश का अग्रणी राज्य

    SGST वसूली में ऐतिहासिक वृद्धि, Punjab बना देश का अग्रणी राज्य

    चंडीगढ़: भारत सरकार द्वारा जीएसटी 2.0 दरों के तर्कसंगतकरण से उत्पन्न राजस्व चुनौतियों के बावजूद पंजाब ने जनवरी 2026 में जीएसटी संग्रह में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की है। वित्त, आबकारी एवं कर मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने बताया कि जनवरी 2026 के दौरान राज्य में कुल 2,452.66 करोड़ रुपये का जीएसटी संग्रह हुआ, जबकि शुद्ध जीएसटी वसूली में जनवरी 2025 की तुलना में 15.7 प्रतिशत की दर से 315 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी दर्ज की गई। यह उपलब्धि इसलिए भी खास है क्योंकि दरों में कटौती के कारण राज्य को प्रतिमाह करीब 250 करोड़ रुपये के राजस्व नुकसान का सामना करना पड़ा, फिर भी पंजाब राष्ट्रीय औसत से बेहतर प्रदर्शन करने में सफल रहा।

    मंत्री ने बताया कि जनवरी 2026 तक वर्ष-दर-वर्ष आधार पर शुद्ध जीएसटी वसूली 13.4 प्रतिशत बढ़कर 19,415 करोड़ रुपये से 22,014 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है, जबकि कुल जीएसटी संग्रह में भी 13 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। जनवरी महीने में एसजीएसटी नकद वसूली में 14.4 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई, जो देश में सबसे अधिक है और राष्ट्रीय औसत करीब 6 प्रतिशत से कहीं ज्यादा है। साथ ही राज्य सरकार ने करदाताओं की सुविधा पर जोर देते हुए जनवरी में 129 करोड़ रुपये के एसजीएसटी रिफंड जारी किए, जबकि कुल जीएसटी रिफंड लगभग 300 करोड़ रुपये रहा।

    हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि प्रवर्तन कार्रवाइयों से भी मजबूत नतीजे सामने आए हैं। जनवरी 2026 में स्टेट इंटेलिजेंस एंड प्रिवेंटिव यूनिट्स ने आईटीसी चोरी और जाली बिलिंग पर कार्रवाई कर 200 करोड़ रुपये से अधिक की वसूली की, जिससे मौजूदा वित्तीय वर्ष में कुल प्रवर्तन वसूली लगभग 1,000 करोड़ रुपये के करीब पहुंच गई है। केंद्र द्वारा आईजीएसटी निपटान में कटौती के बावजूद पंजाब ने अपने राजस्व आधार को सुरक्षित रखा है। मंत्री ने दोहराया कि कर विभाग पारदर्शी, तकनीक-आधारित और करदाता-अनुकूल व्यवस्था के जरिए राज्य में राजस्व वृद्धि और व्यापार सुगमता सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है।

     

  • अध्यात्मिक चेतना से सराबोर हुई भागवत कथा: जड़ भरत चरित्र और नृसिंह अवतार का हुआ भव्य वर्णन

    अध्यात्मिक चेतना से सराबोर हुई भागवत कथा: जड़ भरत चरित्र और नृसिंह अवतार का हुआ भव्य वर्णन

    ऊना /सुशील पंडित: उपमंडल बंगाणा के अंतर्गत आती ग्राम पंचायत लठियाणी के गांव  नलूट में श्रीमद्भभागवत कथा के तीसरे दिन श्रद्धालु भक्ति के सागर में गोते लगाते नजर आए। प्रख्यात कथा व्यास आचार्य पंकज शास्त्री जी ने अपनी ओजस्वी वाणी से भगवान के विभिन्न स्वरूपों और उनके भक्तों की अनन्य निष्ठा का सजीव चित्रण किया।

    ​मोह का त्याग और जड़ भरत चरित्र

    ​कथा की शुरुआत करते हुए आचार्य जी ने ‘जड़ भरत’ के प्रसंग पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि कैसे राजा भरत, जो सर्वगुण संपन्न थे, एक हिरण के मोह के कारण अपने पथ से विचलित हो गए और उन्हें अगला जन्म हिरण का लेना पड़ा।

    ​आचार्य जी ने समझाया कि “अंतिम मति सो गति”। जीवन के अंतिम क्षणों में हमारा मन जहाँ अटका होता है, वैसी ही गति जीव को प्राप्त होती है। इसलिए सदैव परमात्मा का सिमरन करना चाहिए। जड़ भरत का जीवन हमें सिखाता है कि मोह बंधन का कारण है और ज्ञान ही मुक्ति का मार्ग।

    ​भक्त प्रह्लाद की रक्षा और नृसिंह अवतार

    ​कथा के उत्तरार्ध में भगवान नृसिंह के प्राकट्य का प्रसंग सुनाया गया, जिसे सुनकर पांडाल ‘नरसिंह भगवान की जय’ के जयकारों से गूँज उठा। आचार्य पंकज शास्त्री ने बताया कि जब-जब पृथ्वी पर अधर्म बढ़ता है और भक्तों पर संकट आता है, तब-तब प्रभु किसी न किसी रूप में अवतरित होते हैं।

    ​प्रह्लाद की भक्ति: हिरण्यकश्यप के अहंकार और प्रह्लाद की अटूट श्रद्धा का वर्णन करते हुए उन्होंने कहा कि भगवान खंभे में भी हैं और कण-कण में भी। ​नृसिंह रूप: हिरण्यकश्यप के वध और प्रह्लाद की रक्षा के लिए भगवान ने आधा नर और आधा सिंह का अवतार लेकर अधर्म का नाश किया।

    ​भक्ति और संस्कार पर जोर

    ​आचार्य जी ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि आज की युवा पीढ़ी को प्रह्लाद जैसे संस्कारों की आवश्यकता है। भक्ति केवल वृद्धवस्था के लिए नहीं, बल्कि बचपन से ही आत्मसात करने की कला है। ​कथा के दौरान भजनों पर श्रद्धालु भाव-विभोर होकर झूमने लगे। मुख्य यजमान [यजमान का नाम] द्वारा आरती के पश्चात प्रसाद वितरण किया गया। इस अवसर पर कथा आयोजक  कांता देवी, अनीता देवी बेबी सोनू,राजेश, मिंटू सोनू के अलावा सदस्य और बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

     

  • स्वदेशी जागरण मंच ने आत्मनिर्भर भारत की भावना से जोड़ने के उद्देश्य से कार्यक्रम का आयोजन किया 

    स्वदेशी जागरण मंच ने आत्मनिर्भर भारत की भावना से जोड़ने के उद्देश्य से कार्यक्रम का आयोजन किया 

    ऊना/सुशील पंडित: स्वदेशी जागरण मंच, जिला ऊना की ओर से युवाओं एवं महिलाओं को स्वरोजगार, स्वावलंबन और आत्मनिर्भर भारत की भावना से जोड़ने के उद्देश्य से जिले में दो महत्वपूर्ण कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इन कार्यक्रमों के माध्यम से स्वदेशी विचारधारा को व्यवहार में उतारते हुए समाज के विभिन्न वर्गों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने का संदेश दिया गया। यह जानकारी स्वदेशी जागरण मंच जिला पूर्णकालिक सत्य देव शर्मा सहोड़ ने दी। उन्होंने बताया कि कार्यक्रमों की श्रृंखला में प्रथम आयोजन जिला औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई), ऊना में किया गया, जहां स्वरोजगार, स्वावलंबन एवं आत्मनिर्भर बनने विषय पर एक विस्तृत कार्यशाला आयोजित हुई। इस कार्यशाला में आईटीआई के लगभग 70 प्रशिक्षु विद्यार्थियों ने सहभागिता की। कार्यक्रम में स्वदेशी जागरण मंच के क्षेत्रीय संगठन मंत्री श्री विनय शर्मा मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहे।

    मुख्य वक्ता विनय शर्मा ने अपने संबोधन में युवाओं को तकनीकी शिक्षा के साथ-साथ उद्यमिता, स्टार्टअप संस्कृति, लघु एवं कुटीर उद्योगों तथा स्वरोजगार की संभावनाओं पर विस्तार से मार्गदर्शन दिया। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में युवाओं को केवल नौकरी तलाशने वाला नहीं, बल्कि रोजगार देने वाला बनने की सोच विकसित करनी चाहिए। स्वदेशी उत्पादों के निर्माण और उपयोग से व्यक्ति, समाज और राष्ट्र — तीनों स्तरों पर आत्मनिर्भरता सशक्त होती है। उन्होंने युवाओं से स्थानीय संसाधनों पर आधारित उद्योग स्थापित करने और स्वदेशी को जीवनशैली का हिस्सा बनाने का आह्वान किया।

    इसी क्रम में दूसरा कार्यक्रम महिला मंडल बहडाला में आयोजित महिला संगोष्ठी के रूप में संपन्न हुआ। इस संगोष्ठी में करीब 42 महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। यहां भी क्षेत्रीय संगठन मंत्री श्री विनय शर्मा ने महिलाओं को संबोधित करते हुए स्वयं सहायता समूहों की भूमिका, आर्थिक स्वावलंबन, घरेलू एवं कुटीर उद्योग, हस्तशिल्प, खाद्य प्रसंस्करण तथा स्वदेशी उत्पादों के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला।

    उन्होंने कहा कि जब महिलाएं आत्मनिर्भर बनती हैं, तो पूरा परिवार और समाज सशक्त होता है। महिलाओं से आग्रह किया गया कि वे अपने कौशल को पहचानें, संगठित होकर स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से आर्थिक गतिविधियों से जुड़ें और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाएं।

    दोनों कार्यक्रमों में उपस्थित प्रतिभागियों ने विषयवस्तु को अत्यंत प्रेरणादायी, मार्गदर्शक एवं समयानुकूल बताया। कार्यक्रम के अंत में आयोजकों ने विश्वास व्यक्त किया कि इस प्रकार के आयोजन युवाओं एवं महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

    स्वदेशी जागरण मंच, जिला ऊना ने यह भी स्पष्ट किया कि भविष्य में जिले के विभिन्न क्षेत्रों में इस प्रकार के जागरूकता, प्रशिक्षण एवं प्रेरणादायी कार्यक्रम निरंतर आयोजित किए जाते रहेंगे, ताकि समाज के प्रत्येक वर्ग को स्वदेशी एवं आत्मनिर्भर भारत अभियान से जोड़ा जा सके। इस दौरान आईटीआई के प्रिंसिपल अंशुल भारद्वाज, पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष बलबीर बग्गा, महिला मंडल वहडाला की प्रधान प्रवीण राणा, संध्या देवी, पूर्व पंचायत प्रधान उप प्रधान सुरेश कुमार व शिल्पी सोनी सुमित अनेक महिलाएं उपस्थिति रही।

  • Haryana News: तहसीलदार सिंगला को कोर्ट में किया गया पेश, इतना दिन का मिला रिमांड, देखें वीडियो

    Haryana News: तहसीलदार सिंगला को कोर्ट में किया गया पेश, इतना दिन का मिला रिमांड, देखें वीडियो

    पंचकूला। पर्ल ग्रुप से जुड़ी 17 एकड़ जमीन पर लगे स्टे को अवैध रूप से हटाकर रजिस्ट्री कराने के मामले में रायपुररानी के गिरफ्तार तहसीलदार विक्रम सिंगला को कोर्ट में पेश किया गया।जिसके बाद दो दिन का और रिमांड है। इससे पहले 31 तारीख को तहसीलदार साहब को इसमें पेश किया गया था। जिसके अंदर पुलिस ने 7 दिन का पुलिस रिमांड मांगा था। उसके साथ ही कोर्ट ने 7 दिन की जगह तीन दिन का रिमांड दिया था। आज फिर से जब पुलिस ने उनको दोबारा पेश किया तो पुलिस ने इसके अंदर और सेक्शन जो है।

    वह ऐड किए हैं और 7 दिन का दोबारा पुलिस ने रिमांड मांगा था। जिसको हमने पोस्ट किया की तीन दिन के अंदर पुलिस कोई ऐसी खास और ठोस इन्वेस्टिगेशन नहीं कर पाई। जिससे उनके आगे 7 दिन का रिमांड दिया जाए और दूसरा यह है कि जो पूरा कैस हैं। डॉक्युमेंट्री एविडेंस पर आधारित है क्योंकि कोई भी कंप्लेंट नहीं है। बनता नहीं है क्योंकि कोई भी कंप्लेंट नहीं है कोई भी आदमी ऐसा नहीं है जिसने पैसे सभी बातों को लेकर हमने दलील रखी थी जिसको लेकर मान्य अदालत ने आज 7 दिन की वजह उनका दो दिन का रिमाड दिया। 5 तारीख को पेश करने के लिए निर्देश दिये।

    रायपुररानी के शाहपुर क्षेत्र की करीब 18 एकड़ जमीन को लेकर बड़ा खेल सामने आया है। 16 अक्टूबर 2025 को जिस व्यक्ति ने यह जमीन खरीदी, उसने सिर्फ 21 दिन बाद ही इसे चार अलग-अलग लोगों को बेच दिया। यह जमीन 4.42 से 4.44 एकड़ के चार हिस्सों में बेची गई। बताया जा रहा है कि यह जमीन पहले पर्ल ग्रुप से जुड़ी हुई थी और इस पर स्टे लगा हुआ था। आरोप है कि नियमों को दरकिनार करते हुए गलत तरीके से स्टे हटाया गया और रजिस्ट्री कर दी गई।

     

     

     

  • डीसी की क्यारी में उगा प्राकृतिक खेती का संदेश

    डीसी की क्यारी में उगा प्राकृतिक खेती का संदेश

    ऊना/सुशील पंडित: ऊना के डीसी जतिन लाल के सरकारी आवास की क्यारी में प्राकृतिक खेती से उगी सब्जियों के साथ एक सशक्त संदेश भी अंकुरित हुआ है। यह संदेश है…नीतियों को काग़ज़ से निकालकर ज़मीन तक पहुंचाने का और बदलाव की शुरुआत स्वयं से करने का। जतिन लाल ने अपने निजी उदाहरण से हिमाचल प्रदेश में प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने की मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू की सोच को केवल अमल में ही नहीं उतारा बल्कि उसे अपने घर की मिट्टी में बोकर एक सजीव मिसाल में बदल दिया है।

    उपायुक्त ने अपने आवास परिसर में गोबी, चुकंदर, टमाटर, मूली, प्याज़, शलगम, लहसुन, हरा धनिया, आलू सहित अनेक सब्जियां पूरी तरह प्राकृतिक विधि से उगाई हैं। यहां मिट्टी में बसी ताजगी और क्यारियों से उठती सौंधी खुशबू यह एहसास दिलाती है कि यह पहल केवल व्यक्तिगत प्रयोग भर नहीं है बल्कि प्रशासनिक नेतृत्व के माध्यम से समाज को दिशा देने का एक प्रेरक प्रयास भी है।

    जतिन लाल का कहना है कि स्वस्थ जीवनशैली की असली शुरुआत थाली से होती है और ज़हर-मुक्त खेती इसका सबसे बेहतर विकल्प है। प्राकृतिक खेती से उगा भोजन स्वास्थ्य के लिए बेहतर होने के साथ स्वाद में भी कहीं अधिक समृद्ध होता है और यही इसकी सबसे बड़ी ताक़त है। आज इस खेती पद्धति को जीवनशैली की तरह अपनाने और एक जनआंदोलन की तरह बढ़ाने की ज़रूरत है। एक क्यारी से उठी यह कहानी, हाल के वर्षों में किसानों के अपने खेतों को ज़हरमुक्त बनाने की कोशिशों से जुड़ती चली जाती है।

    प्राकृतिक खेती की ओर अग्रसर हिमाचल
    उल्लेखनीय है कि बीते कुछ वर्षों में ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू के कुशल नेतृत्व में हिमाचल प्रदेश में बड़ी संख्या में किसान और बागवान रसायन-मुक्त खेती की ओर आकर्षित हुए हैं। ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करने और किसानों को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से प्रदेश सरकार द्वारा लिए गए दूरदर्शी निर्णयों के सकारात्मक परिणाम अब स्पष्ट रूप से सामने आ रहे हैं। राज्य सरकार ने किसानों को अतिरिक्त आय के अवसर, उपज के वाजिब दाम, गुणवत्तापूर्ण बीज, सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, फसल बीमा, प्रशिक्षण और अनुसंधान जैसी सभी आवश्यक व्यवस्थाओं पर विशेष ध्यान दिया है।

    प्राकृतिक खेती का मजबूत मॉडल बनकर उभर रहा ऊना जिला, 14,240 ने अपनाई प्राकृतिक खेती
    आत्मा परियोजना निदेशक, ऊना प्यारो देवी ने बताया कि ऊना जिला में 1907 हेक्टेयर भूमि पर प्राकृतिक खेती की जा रही है। जिले के 48,006 किसानों में से 14,240 किसान प्रशिक्षण लेकर इस पद्धति से जुड़ चुके हैं और अपनी आजीविका सुदृढ़ कर रहे हैं।

    उन्होंने बताया कि किसानों को प्राकृतिक खेती के प्रति प्रोत्साहित करने के लिए राज्य सरकार द्वारा उन्हें विभिन्न प्रकार के अनुदान भी दे रही है। प्राकृतिक खेती करने वाले किसानों को गौशाला का फर्श पक्का करने और गौमूत्र हेतू गड्ढा बनाने के लिए 8 हजार रुपये तथा ड्रम खरीद पर 750 रुपये प्रति ड्रम के तौर पर अधिकतम 2250 रुपये अनुदान का प्रावधान है। इसके साथ ही, भारतीय नस्ल की गाय की खरीद पर 50 प्रतिशत या अधिकतम 25000 रुपये अनुदान दिया जा रहा है। गाय के परिवहन के लिए 5 हजार रुपये की अतिरिक्त धनराशि का भी प्रावधान है।

    गेहूं, मक्की और हल्दी फसलों के एमएसपी निर्धारण के निर्णायक फैसले
    प्यारो देवी ने बताया कि प्रदेश सरकार ने प्राकृतिक खेती से उगाई गई फसलों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य निर्धारित करके किसानों को सीधे तौर पर लाभ पहुंचाया है। सरकार ने प्राकृतिक गेहूं का 60 रुपये प्रति किलो और मक्की 40 रुपये प्रति किलो का न्यूनतम समर्थन मूल्य निर्धारित किया है। साथ ही किसानों को 2 रुपये प्रति किलो के हिसाब से परिवहन भत्ता भी दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि हिम भोग ब्रांड के तहत प्राकृतिक मक्की का आटा बाजार में उतारकर उचित मूल्य की दुकानों के माध्यम से आमजन तक पहुंचाया जा रहा है, जिससे किसानों को सुनिश्चित बाजार और उपभोक्ताओं को स्वास्थ्यवर्धक खाद्य विकल्प मिल रहे हैं।

    इसके अलावा किसानों की सकारात्मक प्रतिक्रिया से प्रेरित होकर सरकार ने प्राकृतिक खेती से उगाई गई कच्ची हल्दी पर भी समर्थन मूल्य तय किया है। इस वित्त वर्ष से प्राकृतिक कच्ची हल्दी पर 90 रुपये प्रति किलो का एमएसपी प्रदान किया जा रहा है, जिसे ‘हिमाचल हल्दी’ ब्रांड के नाम से बाजार में उतारा जाएगा।

    उपायुक्त जतिन लाल ने हुए कहा कि ज़िला प्रशासन मुख्यमंत्री  सुखविंद्र सिंह सुक्खू के निर्देशानुसार किसानों को प्राकृतिक खेती को लेकर तकनीकी मार्गदर्शन, प्रशिक्षण और वित्तीय सहायता उपलब्ध करवा रहा है। इस खेती की सबसे बड़ी विशेषता इसका शून्य लागत मॉडल है, जिससे आय में वृद्धि के साथ-साथ भूमि की उर्वरता भी बनी रहती। उन्होंने लोगों को ज्यादा से ज्यादा संख्या में प्राकृतिक खेती अपनाने की अपील की।

     

  • श्री चिंतपूर्णी दर्शनार्थ डेरा बाबा रूद्रानंद आश्रम की संकल्प पद यात्रा में शामिल हुए उपमुख्यमंत्री

    श्री चिंतपूर्णी दर्शनार्थ डेरा बाबा रूद्रानंद आश्रम की संकल्प पद यात्रा में शामिल हुए उपमुख्यमंत्री

    ऊना: उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री मंगलवार को डेरा बाबा श्री रुद्रानंद जी आश्रम के अधिष्ठाता पूज्य श्री हेमानंद महाराज द्वारा माता श्री चिंतपूर्णी जी के लिए निकाली गई दर्शनार्थ संकल्प पद यात्रा में शामिल हुए। यह पावन पद यात्रा पूज्य  हेमानंद महाराज जी के गद्दी पर विराजमान होने से पूर्व माता रानी के आशीर्वाद-अर्चन के उद्देश्य से आयोजित की गई है।

    उपमुख्यमंत्री पूज्य हेमानंद महाराज की अगुवाई में निकाली गई इस पद यात्रा में श्रद्धालुओं के साथ सहभागी बने। इस अवसर पर उन्होंने ब्रह्मलीन श्री श्री 1008 सुग्रीवानंद महाराज जी को श्रद्धापूर्वक स्मरण किया। चिंतपूर्णी विधानसभा क्षेत्र के विधायक सुदर्शन बबलू भी पद यात्रा में उपस्थित रहे। पद यात्रा के दौरान हजारों श्रद्धालुओं ने सहभागिता की और ‘जय माता दी’ के गगनभेदी जयघोष से समूचा क्षेत्र भक्तिमय भावों से सराबोर हो उठा।

    इसके उपरांत उपमुख्यमंत्री ने माता श्री चिंतपूर्णी मंदिर में माथा टेका और माता रानी से प्रदेशवासियों के सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। उन्होंने इस प्रमुख श्रद्धा-केंद्र के समग्र विकास को लेकर राज्य सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई।

    उपमुख्यमंत्री ने कहा कि माता श्री चिंतपूर्णी मंदिर की राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय प्रतिष्ठा को ध्यान में रखते हुए इसके भव्य भवन निर्माण एवं समग्र विकास के लिए लगभग 250 करोड़ रुपये की लागत से कार्य किए जा रहे हैं। श्रद्धालुओं को आधुनिक सुविधाएं, सुव्यवस्थित व्यवस्थाएं और दिव्य दर्शन का अनुभव प्रदान करना सरकार की प्राथमिकता है। इसके साथ ही आधारभूत ढांचे के सुदृढ़ीकरण, सुविधाओं के विस्तार और धार्मिक पर्यटन को सशक्त करने की दिशा में निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।

     

  • संतोषगढ़ में नगर एवं ग्राम योजना विभाग की जन-जागरूकता बैठक आयोजित

    संतोषगढ़ में नगर एवं ग्राम योजना विभाग की जन-जागरूकता बैठक आयोजित

    ऊना/सुशील पंडित: उप-मंडलीय नगर एवं ग्राम योजना कार्यालय, ऊना द्वारा नगर परिषद संतोषगढ़ के सभागार में आज(मंगलवार) को जन-जागरूकता बैठक का अयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता सहायक नगर योजनाकार निर्मल सिंह ने की।

    बैठक में निर्मल सिंह ने हिमाचल प्रदेश नगर एवं ग्राम योजना अधिनियम, 1977 तथा संतोषगढ़ योजना क्षेत्र में लागू नियमों व विनियमों पर विस्तार से चर्चा की गई। उन्होंने उपस्थित जनप्रतिनिधियों से आग्रह किया गया कि वे अपने क्षेत्रों में आम जनता को जागरूक करें, ताकि सुनियोजित विकास के साथ पर्यावरण संतुलन भी बना रहे।

    निर्मल सिंह ने बताया कि भूमि खरीद कर निर्माण करने से पहले नगर एवं ग्राम योजना विभाग से अनुमति लेना अनिवार्य है। साथ ही अधिनियम की धारा 16(सी) के तहत भूमि की बिक्री से पूर्व प्लॉट का विभाग से अनुमोदन आवश्यक है। खरीददारों को भी केवल विभाग द्वारा स्वीकृत उप-विभाजित प्लॉट ही खरीदने की सलाह दी गई।

    उन्होंने भू-संपदा (विनियमन एवं विकास) अधिनियम के प्रावधानों बारे भी अवगत करवाया तथा बताया कि अधिसूचित योजना क्षेत्र में 500 वर्ग मीटर भूमि पर प्लॉटिंग या आठ से अधिक अपार्टमेंट के निर्माण एवं विक्रय के लिए में पंजीकरण जरूरी है। इसके अलावा जिले में 1000 वर्ग मीटर से अधिक भूमि पर निर्माण की स्थिति में संबंधित क्षेत्र को डीम्ड योजना क्षेत्र माना जाएगा, जहां विभागीय स्वीकृति व रेरा पंजीकरण अनिवार्य होगा। सहायक नगर योजनाकार ने अवैध निर्माण से होने वाली समस्याओं के प्रति भी लोगों को जागरूक करने और बिना अनुमति निर्माण न करने की अपील की।

    इस दौरान योजना अधिकारी रमेश चंद, वरिष्ठ प्रारूपकार रवि किशोर और कनिष्ठ अभियंता राधा देवी सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

     

  • स्कूल बस और कार की हुई जोरदार टक्कर, दो युवकों की मौत, कई बच्चे घायल

    स्कूल बस और कार की हुई जोरदार टक्कर, दो युवकों की मौत, कई बच्चे घायल

    रेवाड़ी। पंजाब के पड़ोसी राज्य में एक बड़ा हादसा हो गया है। जहां, एक प्राइवेट स्कूल बस और कार की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। इस हादसे में कार सवार दोनों युवकों की मौके पर ही मौत गई, जबकि बस में सवार छह बच्चे घायल हो गए। हादसे के बाद बच्चों में चीख-पुकार मच गई।

    सूचना के बाद पुलिस व बच्चों के स्वजन भी घटना स्थल की ओर दौड पड़े। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर बावल के अस्पताल में रखवा दिया है। ये हादसा हरियाणा के रेवाड़ी जिले के गांव सांजरपुर से टांकडी रोड के पास हुआ है। सूचना के बाद पुलिस व बच्चों के स्वजन भी घटना स्थल की ओर दौड पड़े।

    मृतकों की ये हुई पचान
    मृतकों की पहचान गांव जैतडावास के रहने वाले करीब 22 वर्षीय नितिन व करीब 26 वर्षीय सचिन के रूप में हुई है। युवकों की मौत के बाद गांव में मातम पसर गया।

    बस में सवार थे 30 बच्चे
    जानकारी के अनुसार गांव मोहनपुर के ज्ञानदीप स्कूल की बस छुट्टी होने के बाद बच्चों को घर छोड़ने जा रही थी। बस में करीब 30 बच्चे सवार थे।

     

     

  • सरकार का बड़ा ऐलान: प्रदेशवासियों को साल में 2 LPG सिलेंडर दिये जाएंगे फ्री

    सरकार का बड़ा ऐलान: प्रदेशवासियों को साल में 2 LPG सिलेंडर दिये जाएंगे फ्री

    नई दिल्ली: दिल्ली सरकार ने होली से पहले प्रदेशवासियों को बड़ी राहत दी है। सरकार ने घोषणा की है कि अब दिल्ली के पात्र परिवारों को साल में दो बार मुफ्त LPG गैस सिलेंडर दिए जाएंगे। यह सुविधा होली और दीपावली के मौके पर मिलेगी। दिल्ली विधानसभा चुनाव के दौरान बीजेपी ने वादा किया था कि त्योहारों पर लोगों को फ्री गैस सिलेंडर दिए जाएंगे। अब सरकार बनने के बाद इस वादे को पूरा करते हुए दिल्ली कैबिनेट ने इस योजना को मंजूरी दे दी है।

    कैबिनेट बैठक में योजना को मिली मंजूरी
    मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में इस योजना को हरी झंडी दी गई। सरकार का कहना है कि इसका मकसद महंगाई के इस दौर में गरीब और जरूरतमंद परिवारों को राहत देना है।

    किन लोगों को मिलेगा फ्री LPG सिलेंडर?
    इस योजना का लाभ सिर्फ आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) और राशन कार्ड धारक परिवारों को मिलेगा। सरकार खासतौर पर इन परिवारों की महिलाओं को इस योजना का लाभ देगी।  जिनके पास दिल्ली का राशन कार्ड है, जो EWS कैटेगरी में आते हैं। उन्हें ही मुफ्त सिलेंडर मिलेगा।

    योजना के लिए जरूरी दस्तावेज
    इस योजना का लाभ लेने के लिए निम्न दस्तावेज जरूरी होंगे
    • आधार कार्ड
    • दिल्ली के पते वाला राशन कार्ड

    किन्हें नहीं मिलेगा योजना का लाभ?
    • जिनके पास राशन कार्ड नहीं है
    • जो EWS कैटेगरी में नहीं आते
    • सरकारी कर्मचारी और रिटायर्ड कर्मचारी
    • दिल्ली के बाहर के नागरिक इन सभी को इस योजना का लाभ नहीं मिलेगा।