Blog

  • लुधियाना: AAP कैंडिडेट पप्पी ने बैंस पर ‘बिजली चोर’ का कसा तंज, देखे वीडियो 

    लुधियाना: AAP कैंडिडेट पप्पी ने बैंस पर ‘बिजली चोर’ का कसा तंज, देखे वीडियो 

    लुधियाना: आप पार्टी की ओर से लोकसभा कैंडिडेट पराशर अपना आई कार्ड लेने DC दफ्तर पहुंचे थे। आई कार्ड लेने के बाद मीडिया के रूबरू होने पर पप्पी ने कांग्रेस उम्मीदवार राजा वड़िंग, बीजेपी उम्मीदवार और कांग्रेस नेता बैंस पर जमकर तंज कसे। पप्पी ने कहा कि बिट्टू ने पिछले 10 सालो में लुधियाना कि जनता से दुरी बनाई रखी। जिसका खामियाजा उन्हें चुनाव मे भुगतना पड़ेगा। 

    इसके साथ ही राजा वड़िंग के बारे मे कहा कि वह गीदड़बाहा से अटैची उठाकर लुधियाना आए है और चुनाव के बाद उसी अटैची उठाकर वापिस चले जायेंगे। जब मीडिया ने पप्पी से कांग्रेस नेता बैंस के बारे में पूछा तो उन्होंने कहा कि बिजली चोर की कैसेट सब ने सुनी है। इस बार जनता किसी प्रोलभन में फसने वाले नहीं है।

  • पंजाबः तेजधार हथियार से हमला कर भाईयों से नगदी और फोन लूटकर स्नेचर फरार, देखें CCTV

    पंजाबः तेजधार हथियार से हमला कर भाईयों से नगदी और फोन लूटकर स्नेचर फरार, देखें CCTV

    लुधियानाः थाना डिवीजन नंबर 7 में लूटपाट का मामला सामने आया है। वहीं लूट की वारदत के दौरान की बदमाशों की वीडियो भी आई है। बदमाशों के हौसले इतने बढ़ गए है कि सरेआम सड़क पर जा रहे दो पहिया वाहन चालकों को लुटेरे अपना शिकार बना रहे है। जानकारी देते हुए लविश कुमार ने कहा कि वह अपने भाई सौरव लूथरा के साथ काम से वापस घर जा रहा था। वे फास्ट फूड का काम करते है। रात को उनके पीछे तीन अज्ञात व्यक्ति लग गए। जिनके पास सप्लेंडर मोटरसाइकिल था। बदमाशों ने उन्हें राम नगर गली नंबर 8 में घेर लिया।

    उन लोगों ने दोनों भाइयों के साथ तेजधार हथियार दिखा मारपीट की। उन्होंने जब विरोध करना चाहा तो लुटेरों ने उन पर हमला कर दिया। बदमाशों ने उसकी जेब से नकदी और मोबाइल फोन छीन लिया। लूट की इस वारदात के बाद इलाके में सहम है। लविश ने कहा कि लूट की घटना के बाद उन्होंने तुरंत थाना डिवीजन नंबर 7 में शिकायत दर्ज करवा दी। पीड़ितों ने कहा कि बीते दिन थाना से फोन आया था कि लूट करने वाले बदमाश पकड़ लिए है।

    वह थाना जाकर आरोपियों की पहचान करेंगे। इस वारदात के बाद लोगों में काफी सहम है। राम नगर में रात के समय कोई भी दुकानदार अकेला काम से वापस घर नहीं जा सकता। उधर, थाना डिवीजन नंबर 7 में तैनात ASI दिनेश कुमार मुताबिक आरोपियों की पहचान गुरदीप सिंह, नवजोत सिंह और अज्ञात के रूप में हुई है। आरोपी झब्बेवाल के रहने वाले है। पुलिस बदमाशों से पूछताछ कर रहे है। जल्द बाकी के आरोपी भी दबोच लिए जाएंगे।

  • पंजाब और चंडीगढ़ के 60 श्रद्धालुओं की बस में लगी आग, जिंदा जले 8 लोग, देखें वीडियो

    पंजाब और चंडीगढ़ के 60 श्रद्धालुओं की बस में लगी आग, जिंदा जले 8 लोग, देखें वीडियो

    नूंह : हरियाणा के नूंह में देर रात भीषण हादसा हो गया। कुंडली-मानेसर-पलवल एक्सप्रेसवे पर टूरिस्ट बस धू-धूकर जल उठी, जिसमें 8 लोगों की जिंदा जलने से मौत हो गई और 24 लोग गंभीर रूप से झुलस गए। मथुरा-वृंदावन से श्रद्धालु लौट रहे थे। नूंह हादसे का वीडियो सामने आया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसी पूरी बस में तेजी से आग फैल गई थी, जिससे लोगों को गाड़ी से बाहर निकलने का मौका नहीं मिला। घटनास्थल के आसपास लोगों की भीड़ जुट गई थी। ग्रामीणों ने पहले खुद आग बुझाने की कोशिश की।

    स्थानीय लोगों ने पीछा कर बस रुकवाई

    नूंह में शुक्रवार देर रात करीब 1:30 बजे एक चलती बस में आग की लपटें दिखाई दीं, जिसे देखकर स्थानीय लोगों के होश उड़ गए। लोगों ने आवाज देकर ड्राइवर को बस रोकने को कहा, लेकिन फिर भी बस नहीं रुकी। इसके बाद एक व्यक्ति ने अपनी बाइक से बस का पीछा किया और ड्राइवर को आग लगने की जानकारी दी। जब तक बस रुकी, तब तक आग काफी फैल चुकी थी।

    मथुरा और वृंदावन से लौट रही थी बस

    इस टूरिस्ट बस में पंजाब और चंडीगढ़ के रहने वाले 60 श्रद्धालु सवार थे, जोकि मथुरा और वृंदावन में दर्शन करके लौट रहे थे। सूचना पर फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग की चपेट में आने से 8 लोग जिंदा जल गए और 24 लोग झुलस गए। बताया जा रहा है कि टूरिस्ट कंपनी की बस को 7 दिन के लिए बुक कर धार्मिकस्थलों पर दर्शन करने के लिए निकले थे। मथुरा और वृंदावन से चंडीगढ़ जाते वक्त हादसा हुआ। हादसे में झुलसी सरोज पुंज, पूनम ने बताया कि रात करीब डेढ़ से दो बजे के बीच में जैसे ही बस केएमपी पर धुलावट गांव की सीमा में पहुंचे तभी एक बाइक सवार युवक ने बस के आगे बाइक को लगाकर रुकवाया और बताया कि बस के पिछले हिस्से में आग लगी हुई है।

    बस के शीशे तोड़कर श्रद्धालुओं को निकाला बाहर

    आग की लपटें देख ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए। जिन्होंने बस के शीशे तोड़ श्रद्धालुओं को निकाला। बस रुकते ही आग ने पूरी बस को चपेट में लिया। कुछ लोग गेट तथा कुछ शीशे तोड़कर बाहर निकाले गए। पास के गांव के लोगों ने भी मदद की। पीछे बैठे आठ लोग बस से नहीं निकल पाये और जिंदा जल गए। सूचना पाकर मौके पर शहर थाना प्रभारी प्रदीप कुमार,सदर थाना प्रभारी जितेंद्र,डीएसपी मुकेश कुमार और पुलिस अधीक्षक नरेंद्र बिजारणिया भी पहुंच गए, जहां उन्होंने एंबुलेंस बुलाकर घायलों को अलग-अलग अस्पतालों में उपचार के लिए भेज दिया। आठ शवों को नल्हड़ मेडिकल कालेज के शव गृह में रखवा दिया गया। दमकल विभाग की चार गाड़ियां मौके पर पहुंची लेकिन तक तक आग बुझ चुकी थी।

  • आज का राशिफल, 18 मई 2024

    आज का राशिफल, 18 मई 2024

    आज वैशाख शुक्ल पक्ष की उदया तिथि दशमी और शनिवार का दिन है। दशमी तिथि आज दोपहर पहले 11 बजकर 24 मिनट तक रहेगी, उसके बाद एकादशी तिथि लग जाएगी। आज सुबह 10 बजकर 25 मिनट तक हर्षण योग रहेगा, उसके बाद वज्र योग रहेगा। इसके अलावा आज रात 12 बजकर 24 मिनट तक उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र रहेगा। जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 18 मई 2024 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। 

    मेष राशि- आज आपका दिन खुशियों से भरा रहेगा। आज आपका ध्यान केवल और केवल अपने काम के प्रति रहेगा, इसके लिए आप कठोर परिश्रम भी करने के लिए तैयार रहेंगे। आप ज्यादा लोगों से जुड़े रहेंगे, लोग भी आपकी सहायता करने के लिए तत्पर रहेंगे। सरकार अथवा उच्च अधिकारियों से आपको लाभ प्राप्त हो सकता है। आज आपका मनोबल बढ़ा रहेगा जिससे आप अपने लक्ष्य को जल्द हासिल कर पाएंगे। नए कार्यो से लाभ मिलने में थोडा टाइम लग सकता है, लेकिन अच्छा लाभ मिलेगा। सेहत संबंधी परेशानियां आज खत्म हो जाएंगी।

    वृष राशि- आज आपका दिन शानदार रहेगा। आज आपकी कम्यूनिकेशन की क्षमता दूसरो को प्रभावित करेगी, जिससे आपको फायदा होगा। नतीजों की चिंता किए बिना मेहनत करेंगे तो कामयाबी अवश्य मिलेगी। नए लोगों से जान पहचान बढ़ेगा। बिजनेस में अचानक फायदा होगा और अधिकारियों का सहयोग मिलेगा आज आप ऑनलाइन कुछ आर्डर कर सकते हैं। वेब डिजाईनर्स के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। ट्रांसपोर्ट का काम कर रहे लोगों के लिए आज का दिन अच्छा है, रोज की अपेक्षा ज्यादा लाभ होगा।

    मिथुन राशि- आज आपका दिन बेहतरीन है। आज सोचे हुए काम करने के लिए और अपनी योजनाओं को पूरा करने के लिए दिन अच्छा रहेगा। किसी रुके हुए काम को पूरा करने में किस्मत का साथ मिलेगा। आज आपको अपने गुण और काम के वजह से सम्मानित किया जाएगा। समाज में प्रतिष्ठा बढ़ सकती है आज जो जिम्मेदारी मिलेगी उसे पूरा करने में सक्षम रहेंगे। घर और ऑफिस में शांति महसूस करेंगे। सेहत एकदम बढ़िया रहेगा।

    कर्क राशि- आज आपका दिन लाभदायक रहेगा। आज आपके सामने जो भी कठिन मामले हैं, उन पर बातचीत कर सकते हैं। आज आप जितनी मेहनत करेंगे, आने वाले दिनों में आपको उतना ही फायदा होगा। आपका पूरा ध्यान अपने महत्वपूर्ण कामों पर रहेगा। कई तरह की जिम्मेदारी वाले काम आपके सामने रहेंगे। अचानक कोई खास काम आपके दिमाग में आ सकता है। आज स्टूडेंट्स मैथ्स के विषय में अपने भाई की मदद ले सकते हैं जिससे उन्हें काफी हेल्प मिलेगी। लवमेट आज कहीं घूमने जाएंगे, साथ में डिनर करने का प्लान बना सकते हैं।

    सिंह राशि- आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। संतान पक्ष से मन को संतोष मिलेगा। जो लोग नया बिजनेस शुरू करना चाहते हैं या नौकरी में नए अवसर खोज रहे हैं उनके लिए अनुकूल समय है। आज किसी काम को लेकर आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। आज ऑफिस में आपके पर्सनालिटी की तारीफ होगी। आज आपको जो भी बेहतर परिणाम हासिल होंगे उसमें आपकी योग्यता और दूर दृष्टि की प्रमुख भूमिका होगी।जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने जाएंगे, रिश्ते में मधुरता आयेगी। छात्रों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है।

    कन्या राशि- आज का दिन आपके अनुकूल रहेगा। आज आपके पारिवारिक रिश्ते में मधुरता बनी रहेगी। आज आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। ऑफिस में कुछ कार्यों की जिम्मेदारी आपको दी जायेगी, जिसे पूरा करने में आप सफल होंगे। खान-पान की तरफ भी आपको ध्यान देने की आवश्यकता है। कार्यक्षेत्र में आप जितना ही मेहनत करेंगे, आपको उतना ही लाभ मिलेगा। छात्रों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। शिक्षकों से बेहतर मार्गदर्शन मिलेगा। दांपत्य जीवन में खुशहाली आयेगी।

    तुला राशि- आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा। सकारात्मक सोच व संतुलित दृष्टिकोण से आप असंभव कार्यों को भी संभव कर पाएँगे। विद्यार्थियों को मनचाही सफलता पाने के लिए थोड़ी और मेहनत करने की जरुरत है, सफलता के योग भी बने हुए हैं। कारोबार और करियर संबंधी समस्याओं का निवारण हो जाएगा, कुछ नया करने की कोशिश करेंगे, रिश्तों में मिठास बनी रहेगी। किसी बड़ी कंपनी से नौकरी का प्रस्ताव मिल सकता है। फैशन डिजाइनिंग में रुचि रखने वाले जातकों को बढ़िया ऑर्डर मिलने से खुशी होगी।

    वृश्चिक राशि- आज आपका दिन उत्तम रहेगा। आज आपका मन कुछ उलझन में रहेगा, लेकिन जीवनसाथी के साथ बातों को शेयर करने से सब ठीक हो जाएगा। आज जल्दबाजी में कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय ना लें, इसके बारे में अच्छी तरह से सोच लें। दोस्ती के रिश्तों में और प्रगाढ़ता आएगी। आज आप आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगे, जिससे रुके हुये कार्यों को पूरा करने में भी सफल होंगे। अचानक धन लाभ होने से आपकी आर्थिक स्थिति और बेहतर बनेगी। लवमेट के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है।

    धनु राशि- आज आपका दिन बढ़िया रहेगा। सार्वजनिक एवं प्रोफेशनल कार्यों में अनुकूल संयोग बनेगे। किसी समस्या को दूर करने के लिए परिवार के सदस्यों के साथ बैठकर विचार विमर्श करेंगे। हर काम समय पर पूर्ण होने से आनंद का अनुभव होगा। धन की कमी दूर होने से आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी। जो मल्टीनेशनल कंपनी में जुड़े हैं ऐसे जातकों के लिए आज का दिन प्रगतिकारक दिखाई दे रहा है आप किसी नए कार्य की योजना बनायेंगे, जिससे अधिक धन लाभ मिल सकता है। नवविवाहित दंपत्ति आज किसी धार्मिक स्थल पर जाएंगे।

    मकर राशि- आज आपका दिन एक नई उमंग लेकर आएगा। आपके लिए आय के नए द्वार खुलने की संभावना है। छात्रों को शिक्षा में आश्चर्यजनक परिणाम मिल सकते हैं। आपके घर में सुख शांति का माहौल बनेगा। आपकी आध्यात्मिक और धार्मिक मामलों में रुचि बढ़ेगी। किसी मित्र की सहायता से आपके बिगड़े हुए कार्य बनेंगे और पिछले किये गए प्रयासों में सफलता मिलेगी। जमीन संबंधी कार्य में पैसा लगाने से फ़ायदा मिल सकता है। कामकाज में भी उत्साह बने रहने के संकेत हैं। व्यावहारिक ज्ञान का स्तर उच्च रहेगा।

    कुंभ राशि- आज आपका दिन खुशहाल रहेगा। घर की सफाई अथवा नवीनीकरण के कार्यों में व्यस्त रहेंगे। आप अपनी कार्यक्षमता को दूसरों के आगे साबित कर पाने में सफल होंगे। पिता व गुरुजनों से सम्मान प्राप्त होगा। व्यापारिक वर्ग की निराशा आशा में परिवर्तित होगी, नये-नये प्रोजेक्ट मिलेंगे। आज विदेश में रह रहे आपके दोस्त आपको वहां आने का निमंत्रण दे सकते हैं या फिर काम के सिलसिले में भी आपको वहां बुलाया जा सकता है। लवमेट से आज उपहार मिलेगा, एक दूसरे के भावनाओं की कद्र करेंगे।

    मीन राशि- आज का दिन आपके लिए बेहद ख़ास पल लेकर आया है। भाई व माता से सहयोग मिलेगा, आपका पराक्रम बढ़ेगा। सहकर्मियों के सहयोग से कार्य को निर्धारित समय में संपन्न करेंगे। खान-पान का उचित ध्यान रखें। इस राशि की महिलाओं को आज शॉपिंग में अच्छा डिस्काउंट मिल सकता है। आज आप अपने घर के साफ सफाई में व्यस्त रहेंगे। जमीन जायदाद संबंधी मामले आपके पक्ष में रहेंगे। छात्रों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है।

  • कपूरथला : 16 वर्षीय लड़की हुई लापता, युवक पर FIR दर्ज

    कपूरथला : 16 वर्षीय लड़की हुई लापता, युवक पर FIR दर्ज

    कपूरथला : 12वीं कक्षा में पढ़ने वाली नाबालिग लड़की को शादी का झांसा देकर युवक द्वारा भगा ले जाने का मामला सामने आया है।  नाबालिग के पिता  सुलतानपुर लोधी के गांव मोठावाल वासी कुलविंदर सिंह ने पुलिस को बताया कि उसकी लड़की प्रीती (काल्पनिक नाम) उम्र 16 वर्ष है।  गांव के सरकारी स्कूल में पढ़ती है।


    उसकी बेटी 4 मई की रात 8 बजे घर से बिना बताए कहीं चली गई है। कुलविंदर सिंह के भतीजे रणजीत ने बताया कि उसने कल रात प्रीती को स्कूल के नजदीक बॉबी पुत्र बलदेव सिंह वासी गांव कमालपुर के साथ जाते हुए देखा था।  


    लड़की का पिता अपने कुछ रिश्तेदारों के साथ बॉबी पुत्र बलदेव सिंह के घर गया और प्रीती की पूछताछ की तो उन्होंने बताया कि उनकी लड़की गुरदासपुर वासी बब्बू नामक युवक के साथ शादी करने के लिए गई है और अनु पुत्री बलविंदर सिंह वासी कमालपुर बब्बू के साथ उसकी फोन से बातचीत करवाती रही है।


    बॉबी के पिता बलदेव सिंह ने उन्हें आश्वासन दिया कि वह उनकी लड़की को वापस बुला देंगे। लेकिन दो दिन बीत जाने के बाद भी लड़की नहीं आई । थाना सुल्तानपुर लोधी की पुलिस ने नाबालिग को भगाने में सहयोग करने वाली महिला और बब्बू पर FIR दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

  • रायजादा बताएं अपनी एक भी उपलब्धि : सत्ती

    रायजादा बताएं अपनी एक भी उपलब्धि : सत्ती

    कहा, अराजकता के अतिरिक्त कांग्रेस के पूर्व विधायक का कोई योगदान नहीं

    अनुराग पर आक्षेप कर बन रहे हंसी का पात्र, केन्द्रीय मंत्री ने वंदे भारत सहित ऊना को दी 9 रेलगाडिय़ां 

    रायजादा को क्यों नहीं दिखाई दे रहा पी.जी.आई. सेटलाइट का करोड़ों का भवन, खुद तो पी.जी.आई. सेटलाइट सैंटर को मुहैया नहीं करवा पाए थे एक इंच भी जमीन

    ऊना/ सुशील पंडित : भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष एवं विधायक सतपाल सिंह सत्ती ने सवाल किया है कि पूर्व विधायक और कांग्रेस प्रत्याशी सतपाल सिंह रायजादा बताएं कि उनकी ऊना विस क्षेत्र के लिए क्या उपलब्धि रही है? यहां जारी बयान में सत्ती ने कहा कि रायजादा एक भी उपलब्धि बताएं जिसके आधार पर वह चुनाव मैदान में उतरे हैं। वर्ष 2012 से 2024 के बीच में उनकी बाकी तो क्या ऊना विस क्षेत्र के लिए भी क्या उपलब्धि और क्या योगदान है। एक भी ऐसा प्रोजैक्ट बताएं जो सरकार से मंजूर करवाया हो। वर्ष 2013 से 2017 के बीच वीरभद्र सरकार रही तो रायजादा एक ईंट भी ऊना में नहीं लगवा पाए। इसी प्रकार सुक्खू सरकार के 14 महीनों में भी उनकी कोई उपलब्धि नहीं रही है। 

    सत्ती ने कहा कि केन्द्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर से सवाल पूछने वाले रायजादा का अपना कद क्या है? उनकी क्या उपलब्धि है? किस आधार पर लोग उन्हें वोट दें? ऐसा क्या काम उन्होंने किया है जिसको लेकर जनता के बीच में जा रहे हैं। सत्ती ने कहा कि रायजादा तो ऊना के पी.जी.आई सैटेलाइट सैंटर को जगह तक भी नहीं दिलवा पाए थे। जब केंद्र की मोदी सरकार ने 2017 में पी.जी.आई. सैटेलाइट सैंटर की घोषणा की थी। तब प्रदेश में कांग्रेस की सरकार थी। कांग्रेस के नेता के तौर पर रायजादा वहां जमीन भी नहीं दिलवा पाए? पी.जी.आई. सेटलाइट सैंटर के लिए जमीन देने, रास्ता मुहैया करवाने, डी.पी.आर. बनवाने और अब वहां करोड़ों रुपए का ओ.पी.डी. प्लाट बनने से लेकर अन्य निर्माण कार्य मोदी सरकार के दौरान केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने किया है। केन्द्रीय मंत्री के तौर पर अनुराग ठाकुर ने बल्क ड्रग पार्क, गगरेट में एथनोल का करोड़ों का प्लांट, आई.ओ.सी. टर्मिनल सहित केन्द्रीय विद्यालय, ट्रिप्पल आई.टी. सहित कई प्रोजैक्ट हैं जो विशुद्ध रूप से अनुराग ठाकुर व मोदी सरकार की देन है। 

    रायजादा बताएं कि ऊना से तेज रफ्तार वंदे भारत रेलगाड़ी सहित 9 रेलगाडिय़ां क्या रायजादा ने मंजूर की हैं? मोदी खुद ऊना आए थे जब वंदे भारत को हरी झंडी दी गई थी। यह देश की चौथी हाई स्पीड ट्रेन थी। सत्ती ने कहा कि ऊना की स्वां नदी व इसके सहायक खड्डों के चैनेलाइजेशन के लिए पूर्व सी.एम. धूमल तथा केन्द्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने करोड़ों रुपए का बजट मंजूर करवाया और इसे पूरा करवाया। 

    सत्ती ने कहा कि रायजादा की उपलब्धियां अवैध खनन तथा असामाजिक तत्वों को संरक्षण के रूप में रही हैं। जब से सुक्खू सरकार आई है तब से अवैध खनन का बोलबाला है तो असामाजिक तत्व पूरे क्षेत्र में दनदना रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार ने अराजकता के अतिरिक्त कोई भी काम नहीं किया है। रायजादा को तो ऊना के लोग ही रिजैक्ट कर चुके हैं। ऐसे में वह केन्द्रीय मंत्री पर व्यक्तिगत आक्षेप लगाकर खुद हंसी का पात्र बन रहे हैं।
  • अनुराग जैसे बेजुबान सांसद की प्रदेश को नहीं जरूरत: रायजादा

    अनुराग जैसे बेजुबान सांसद की प्रदेश को नहीं जरूरत: रायजादा

    कहा, भाजपा प्रत्याशी को मात्र वोटों से मतलब, जनता से कोई सरोकार नहीं

    ऊना/सुशील पंडित : हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी सतपाल रायजादा ने शुक्रवार को बिलासपुर जिला के दौरे के दौरान भाजपा प्रत्याशी अनुराग ठाकुर पर जमकर हमला बोला। रायजादा ने तलाई से जनसंपर्क अभियान की शुरूआत की, इसके बाद घराण, भडोली कलां, बरठीं, सुनहानी, घुमारवीं, कन्द्रौर, बरमाणा, बेरी व बिलासपुर सदर में केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियों को जनता के बीच बचा। 

    सतपाल रायजादा ने कहा कि हमीरपुर संसदीय क्षेत्र की जनता ने 16 वर्ष से एक ऐसे सांसद चुना है, जो कि प्रदेश की हकों की उठा नहीं सकता। उन्होंने कहा कि ऐसे बेजुबान सांसद की प्रदेश को जरूरत नहीं है, जो जरूरत पडऩे पर अपना मुंंह बंद रखे। कांग्रेस प्रत्याशी सतपाल रायजादा ने कहा कि अगर ऐसे ही सांसद दिल्ली में भेजते रहेंगे, तो प्रदेश के हितों आवाज भी भविष्य में भी दबी रहेगी। उन्होंने कहा कि जनता जानती है कि प्रदेश में आई आपदा को लेकर अनुराग ठाकुर ने दिल्ली में कोई आवाज नहीं उठाई। न एनपीएस के पैसे को लेकर कोई बात की। न ही अग्रिवीर योजना को लेकर आवाज उठा पाए।

    रायजादा ने कहा कि हर बार चुनाव के दौरान अनुराग ठाकुर ने प्रदेश की भोली भाली जनता को बहकावे में लेकर वोट लेने का काम करते हैं, उसके बाद जनता से कोई सरोकार नहीं होता। उन्होंने कहा कि अनुराग ठाकुर राजनीति करते-करते लेफ्टिनेंट बन गए और युवाओं को अग्रिवीर बना रहे हैं। इतना ही नहीं अनुराग ठाकुर बीसीसीआई के चेयरमैन भी बन गए। चेयरमैन बनने के बाद केंद्र सरकार में मंत्री बन गए, तो बीसीसीआई के कोषाध्यक्ष का पद अपने भाई को दे दिया। रायजादा ने कहा कि हर सीट पर अगर आप और आपका परिवार ही बैठना चाहता है, तो आम जनता कहां जाए। सतपाल ने कहा कि अब समय आ गया है कि जनता अपने हकों की आवाज बुलंद करें और जनता के साथ खिलवाड़ करने वालों को घर बैठा दो। रायजादा ने जनता से वायदा कि सांसद में जनता की आवाज बनकर प्रदेश हित के लिए कार्य किए जाएंगे। इसके लिए हर लड़ाई लड़ी जाएगी।
  • पंजाब : कोटकपूरा व बहबल कलां गोलीकांड मे कोर्ट में पेश हुए पूर्व SSP चरणजीत शर्मा

    पंजाब : कोटकपूरा व बहबल कलां गोलीकांड मे कोर्ट में पेश हुए पूर्व SSP चरणजीत शर्मा

    फरीदकोट: बहुचर्चित बरगाड़ी बेअदबी कांड से जुड़े  कोटकपूरा और बहबल कलां गोलीकांड की सुनवाई शुक्रवार को फरीदकोट अदालत में की गई। जिसमे  आरोपी पूर्व एसएसपी चरणजीत शर्मा  कोर्ट में पेश हुए। 

    इस मामले के अन्य आरोपियों ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए उपस्थित दर्ज करवाई। अदालत ने दोनों मामलों की सुनवाई के लिए अगली तारीख 19 जुलाई 2024 निर्धारित की।

     2015 में फरीदकोट जिले के रगाड़ी गांव में श्री गुरूग्रंथ साहिब की बेअदबी की घटना घटित हुई थी। 14 अक्टूबर 2015 को सिख संगत द्वारा कोटकपुरा बत्ती वाला चौक और बहिबल कलां में शांति पूर्ण प्रदर्शन किया जा रहा था। पुलिस कार्रवाई के दौरान कोटकपुरा में कई लोग घायल हुए थे।

    वही, बहिबल कलां में पुलिस की गोलीबारी में दो सिख युवकों की मौत हो गई थी। उक्त घटना के बाद पंजाब में धार्मिक और सियासी गलियारों में तूफ़ान आ गया था। इस मामले में सिख संगत के द्वारा न्याय की गुहार लगाई जा रही है।

  • आईटीआई ऊना में साक्षात्कार 20 मई को

    ऊना/ सुशील पंडित : आईटीआई ऊना में एस्कॉर्ट्स कुबोटा लिमिटेड फरीदाबाद,हरियाणा द्वारा 20 मई को साक्षात्कार आयोजित किया जाएगा। साक्षात्कार में फिटर, मशीनिस्ट, टर्नर, डीजल मैकेनिक, मैकेनिक मोटर व्हीकल आदि ट्रेड के अभियार्थी भाग ले सकते है। आईटीआई के प्रधानाचार्य ई. अंशुल भारद्वाज ने बताया कि यह इंटरव्यू केवल युवक अभ्यर्थियों भाग ले सकते हैं।

    कंपनी प्रवक्ता दीपक कुमार ने बताया कि जो अभियार्थी उपरोक्त ट्रेड्स में आईटीआई कर चुके है या कर रहे है और उनकी उम्र 18 से 26 वर्ष के बीच है, वे कैंपस साक्षात्कार में भाग ले सकते हैं। संस्थान के ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट अधिकारी ई. सतीश कुमार ने बताया कि अप्रेंटिसशिप के लिए चयनित अभियार्थियों को 10,840 रूपए प्रतिमाह वेतन के साथ-साथ रियायती दरों पर कैंटीन, ड्रेस, सेफ्टी शूज व् ट्रांसपोर्ट सुविधा मिलेगी। कैंपस में आने वाले अभियार्थी अपने साथ दसवीं का मूल प्रमाण पत्र, आईटीआई प्रमाण पत्र, पैन कार्ड, आधार कार्ड, 8 पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ, बायोडाटा( आईटीआई कर रहे अभियार्थियों के लिए जरूरी नही) साथ लेकर आना अनिवार्य रहेगा।
  • विज्ञापन के लिए एमसीएमसी से पूर्व प्रमाणीकरण करवाना अनिवार्य

    ऊना/ सुशील पंडित : जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त जतिन लाल ने बताया कि लोकसभा निर्वाचन-2024 और दो विधानसभा उपचुनाव के दृष्टिगत कोई भी राजनीतिक दल, उम्मीदवार, कोई अन्य संस्था तथा व्यक्ति को राजनीतिक विज्ञापन प्राकशित कराने के लिए मीडिया प्रमाणीकरण एवं अनुश्रवण समिति (एमसीएमसी) से पूर्व प्रमाणीकरण करवाना होगा। लोकसभा चुनाव के लिए जहां राज्य स्तर पर शिमला अथवा आरओ स्तर पर हमीरपुर में स्थापित मीडिया प्रमाणीकरण एवं अनुश्रवण समिति (एमसीएमसी) से अथवा जिला स्तर पर ऊना में बनाई एमसीएमसी से पूर्व प्रमाणीकरण करवाना होगा।

    वहीं विधानसभा उपचुनाव को लेकर जिला एमसीएमसी अथवा राज्य स्तरीय एमसीएमसी से प्रमाणीकरण करवाया जा सकता है। इस सम्बन्ध में भारत के निर्वाचन आयोग द्वारा उचित दिशा-निर्देश जारी किये गये हैं। सोशल मीडिया, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया तथा अन्य श्रवण-दृश्य संदेशों, बल्क एसएमएस इत्यादि के लिए पूर्व प्रमाणीकरण अनिवार्य है। वहीं प्रिंट मीडिया में विज्ञापन प्रकाशन के लिए चुनाव के अंतिम 48 घंटों में पूर्व प्रमाणीकरण अनिवार्य है। आवेदक निर्धारित प्रपत्र पर विज्ञापन संबंधी जानकारी, ऑडियो-वीडियो फाइल व स्क्रिप्ट की स्व-हस्ताक्षरित कॉपी भेज कर अनुमति प्राप्त कर सकते हैं।  

    जिला स्तरीय एमसीएमसी से पूर्व प्रमाणीकरण के लिए जिला लोकसंपर्क अधिकारी कार्यालय में आवेदन किया जा सकता है। इसके अलावा ईमेल पते एमसीएमसीऊना2024 एट दी रेट जीमेल डॉट कॉम पर भी विज्ञापन के पूर्व प्रमाणीकरण के लिए आवेदन भेजा जा सकता हैं। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए कार्यालय दूरभाष नंबर 01975- 226059 पर संपर्क किया जा सकता है। उन्होंने सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों, उम्मीदवारों, विभिन्न संगठनों तथा स्वतंत्र रूप से चुनाव लड़ रहे उम्मीदवारों से निर्वाचन आयोग द्वारा जारी निर्देशों का पूर्ण पालन करने का आग्रह किया है।