Blog

  • पंजाब : सोशल मीडिया के जरिए हुए प्यार का खौफनाक अंजाम, देखें वीडियो

    श्री मुक्तसर साहिब : आज कल सोशल मीडिया का क्रेज लोगों के सिर चढ़ कर बोल रहा है। सोशल मीडिया के जरिए अकसर ही दोस्ती और प्यार के मामले सामने आते रहते है। लेकिन कई बार सोशल मीडिया के जरिए हुए प्यार में लोगों को धोखा भी मिलता है। ऐसा ही मामला श्री मुक्तसर साहिब से सामने आया है। जहां इंस्टाग्राम पर एक नाबालिग लड़की से दोस्ती कर और बेचने के मामले में श्री मुक्तसर साहिब पुलिस ने 4 लोगों को गिरफ्तार किया है।

    पुलिस के मुताबिक नाबालिग लड़की के पिता के बयानों पर मामला दर्ज कर लिया गया है। जानकारी के मुताबिक एक लड़के ने लड़की से इंस्टाग्राम पर दोस्ती की। जिसके बाद लड़का उसे भगाकर ले गया। बाद में इस लड़के ने कुछ अन्य लोगों के साथ मिलकर इस लड़की को पहले जम्मू और फिर बीकानेर (राजस्थान) में बेच दिया। पुलिस की जांच के बाद पूरे मामले का खुलासा हो गया है।

    पुलिस ने इस मामले में 8 आरोपियों में से 3 महिलाओं समेत 4 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।  गिरफ्तार आरोपी राजस्थान और श्री अमृतसर साहिब के रहने वाले हैं। फिलहाल पुलिस इस मामले की गहनता से जांच कर रही है। इस संबंध में सिटी श्री मुक्तसर साहिब थाने में विभिन्न धाराओं के तहत एफआईआर नंबर 54 दर्ज की गई है और चारों आरोपियों को आज पुलिस ने माननीय अदालत में पेश किया।

  • ‘श्रद्धा मर्डर’ जैसा कांड, लिव इन पार्टनर की हत्याकर अलमारी में रखा श+व

    नई दिल्लीः गुजरात से करीब डेढ़ महीने पहले दिल्ली के डाबड़ी इलाके में लिव इन रिलेशन में रहने वाले शख्स ने महिला की पीट-पीटकर हत्या कर दी। फिर शव को आलमारी में छिपाकर फरार हो गया। जब युवती का फोन नहीं मिला तब उनके पिता मेरठ से बुधवार रात को दिल्ली आकर पुलिस को सूचना दी। पुलिस युवती के कमरे पर गई तो उनका शव अलमारी के अंदर मिला। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया। फिलहाल पुलिस हत्या का मामला दर्ज कर फरार आरोपी विपल टेलर की तलाश में जुटी हुई है। डीसीपी अंकित सिंह ने बताया कि मृतका की पहचान रुखसार राजपूत (26) के तौर पर हुई है। बुधवार रात करीब 10:40 बजे डाबड़ी थाना पुलिस को गली नंबर-10, राजपुरी में एक महिला की हत्या की सूचना मिली।

    महिला का शव अलमारी में रखा था और अलमारी खुली थी। मृतका के पिता मुस्तकीम ने पुलिस को बताया कि उनकी बेटी गुजरात के सूरत में काम करती थी। वहां विपल टेलर नाम का एक शख्स भी काम करता था। दोनों के बीच दोस्ती हो गई। करीब डेढ़ महीने पहले दोनों दिल्ली आकर लिव इन में रहने लगे। उन्होंने बताया कि उनकी बेटी रुखसार ने दिल्ली में रहने के बारे में उन्हें फोन पर बताया था। मौके पर क्राइम और एफएसएल की टीमें भी पहुंचीं। फिलहाल पुलिस फरार आरोपी की तलाश में जुटी हुई है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि रुखसार पहले से शादीशुदा थी। पहले पति से उसकी एक बेटी भी है। लेकिन वह गुजरात में बेटी और पति को छोड़ प्रेमी के साथ दिल्ली आ गई आई थी। पिता ने बताया कि रुखसार अपनी बेटी को अपने साथ रखना चाहती थी।

    लेकिन विपल इसके लिए तैयार नहीं था। इसी बात पर दोनों के बीच अकसर झगड़ा भी होता था। आशंका जताई जा रही है कि दोनों के बीच इसी बात को लेकर झगड़ा हुआ होगा, जिसके बाद विपल ने उसकी हत्या कर दी। वहीं रुखसार के पिता ने बताया कि बुधवार सुबह उनकी बेटी ने उन्हें फोन किया था। फोन पर रुखसार विपल के साथ रहने को लेकर दुखी थी और रो रही थी। अपने फैसले पर पक्षतावा कर रही थी। उसने बताया कि विपल उसके साथ मारपीट कर करता है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि प्राथमिक जांच के बाद सामने आया है कि विपल और रुखसार के बीच झगड़ा हुआ होगा। फ्लैट में सारा सामान बिखरा हुआ पड़ा था। रुखसार के शरीर पर 15-16 चोट के निशान हैं। उसके चेहरे पर लगातार वार किए गए हैं। आरोपी ने रुखसार की गला दबाकर हत्या की है। इसके बाद उसने शव को उठाकर अलमारी में रखा। अलमारी के बंद न होने पर वह उसे खुली छोड़कर भाग गया।

  • होशियारपुरः दर्दनाक सड़क हादसे में 19 वर्षीय युवक की मौ+त

    होशियारपुरः गढ़शंकर-नंगल रोड पर गांव गारी के पास शुक्रवार सुबह सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार 19 वर्षीय हरमनजीत सिंह बलवीर सिंह निवासी शाहपुर थाना गढ़शंकर अपने चाचा के लड़के नरिंदरजीत सिंह पुत्र अमरजीत सिंह निवासी शाहपुर थाना गढ़शंकर के साथ गढ़शंकर से अपने गांव जा रहा था।

    जब वे गांव गढ़ी के पास पहुंचे तो किसी वाहन की टक्कर से गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल अवस्था में उन्हें सरकारी अस्पताल गढ़शंकर लाया गया, जहां हरमनजीत सिंह की मौत हो गई और नरिंदरजीत सिंह को गंभीर हालत में पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक हरमनजीत सिंह गढ़शंकर के निजी अस्पताल में नौकरी करता था।

  • कपूरथलाः अंधविश्वास! भूत भगाने को लेकर डेरे के बाबा पर लगे नाबालिग से मारपीट के आरोप

    कपूरथलाः जिले में एक डेरे को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। जहां नाबालिग बच्चे को बाबा द्वारा बेरहमी से मारपीट करने का मामला सामने आया है। पिता ने बाबा पर आरोप लगाया हैं कि बाबा ने कहा कि बच्चे में भूत-प्रेत का वास है इसलिए भूत भगाने के लिए यह किया है। वही मारपीट के बाद बेहोश हुए बच्चे को परिजनों ने सिविल अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती करवाया गया है। जहाँ उसका उपचार चल रहा है। दूसरी तरफ थाना सदर एसएचओ मुकेश कुमार ने बताया कि घटना की सूचना मिलने के बाद जांच अधिकारी एएसआई भूपिंदर सिंह द्वारा मामले की जांच की जा रही है। जानकारी के अनुसार, कपूरथला के जग्गू शाह डेरा वासी एक 16 वर्षीय पीड़ित बच्चे रजत के पिता दलीप कुमार ने बताया कि उसका बेटा रजत दिमागी तौर पर बीमार है।

    कल उसकी माता तलवंडी महिमा में स्थित एक डेरे में उसको ले गई। जहां डेरे के बाबा ने कहा कि उसके बच्चे के अंदर भूत-प्रेत का वास है। दिलीप कुमार ने बाबा पर आरोप लगाते हुए कहा कि बाबा ने भूत भगाने को लेकर उसके बच्चे को बड़ी बेरहमी से मारपीट की है। जिससे वह बेहोश हो गया। और बेहोशी की हालत में 16 वर्षीय रजत को सिविल अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती करवाया गया। जहां ड्यूटी पर तैनात डॉ. संदीप सिंह थिंद ने बताया कि बच्चे का उपचार किया जा रहा है। वहीं दूसरी तरफ सदर थाना के एसएचओ मुकेश कुमार ने बताया कि उक्त मामले को लेकर जांच अधिकारी एएसआई भूपिंदर सिंह को जिम्मेदारी सौंपी है। वह मामले की जांच कर रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि बच्चे के बयान के आधार पर उचित कार्रवाई की जाएगी।

  • पंजाब : व्हीलचेयर पर यूपी से हरिमंदिर साहिब पहुंचा व्यक्ति, देखें वीडियो

    अमृतसर : यूपी के बाजपुर उत्तराखंड से व्हीलचेयर पर 14 दिन की यात्रा पर सचखंड श्री हरमंदिर साहिब पहुंचे। विकलांग  मक्खन सिंह ने बताया कि उसके दिल में बहुत इच्छा थी कि गोल्डन टेंपल में गुरु साहिबान के दर्शन करे। मक्खन सिंह ने बताया कि मैं यूपी के उत्तराखंड से अकेले यात्रा करके आया हूं। उसने बातचीत करते हुए बताया कि 21 मार्च को मैं यूपी के उत्तराखंड से निकला था।

    मैं भगवान के दर्शन के लिए अमृतसर के गुरु घर पहुंचा हूं। उन्होंने कहा कि यहां आकर मुझे बहुत खुशी हुई। उन्होंने कहा कि जब मैंने पहली बार घर छोड़ा और इतनी लंबी यात्रा की कि मुझे भगवान के दर्शन के लिए आना है और रास्ते में मुझे कई कठिनाइयों का सामना करना पड़ा।

    मक्खन ने बताया कि यूं तो उसका सफर बेहद अच्छा रहा लेकिन उसे पुल चढ़ने में मदद की जरूरत पड़ती थी। इसके लिए भी हर बार कोई मददगार पहुंच जाता था और उसे रास्ता पार करा देता था। उसने बताया कि मैं रात को गुरुद्वारे में रुकता था और वहां के पाठी सिंह भी मेरा बहुत सम्मान करते थे। उन्होंने कहा कि आज मैं गुरु घर पहुंचा हूं और सभी की प्रगति के लिए प्रार्थना करता हूं कि भगवान सभी के सिर पर अपना दयालु हाथ रखें।

  • पंजाबः लोकसभा चुनाव से पहले विरोध शुरू, इस जगह लोगों ने किया सभी राजनीतिक दलों का बहिष्कार 

    बठिंडाः देश को आजाद हुए लगभग 75 साल हो गए हैं, लेकिन पंजाब का एक गांव जो बुनियादी सुविधाओं से वंचित है और आज भी विकास कार्यों के लिए संघर्ष की राह पर है। बठिंडे जिले के रामगढ़ भुंदर गांव के निवासियों ने 2024 के लोकसभा चुनावों का बहिष्कार करने की घोषणा की है और इस संबंध में राजनेताओं ने गांव में बड़े झंडे लगाकर 2024 के लोकसभा चुनावों के लिए स्वतंत्र उम्मीदवारों और उम्मीदवारों का बहिष्कार करने की घोषणा की है। ग्रामीणों का कहना है कि देश की आजादी को भले ही 75 वर्ष से अधिक समय बीत चुका है, लेकिन आज भी वे नरक का जीवन जीने को मजबूर हैं।

    क्योंकि उनके गांव के बीच में बने गंदे छप्पड़ से पूरे गांव का जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। छप्पड़ से आने वाली दुर्गंध से सभी ग्रामीण परेशान हैं। साथ ही भूमिगत जल के खारा होने के कारण ग्रामीणों को दूर-दूर से स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था करनी पड़ती है। लोगों ने आरोप लगाते हुए कहा कि है कि गांव में नशे की लत बड़े स्तर पर है और अगर शिक्षा की बात करें तो इस गांव में 8वीं कक्षा तक का स्कूल है। 8वीं कक्षा के बाद गांव के बच्चों को उच्च शिक्षा के लिए दूसरे गांवों में जाना पड़ता है। जिससे ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है।

    हालांकि हर बार लोकसभा और विधानसभा चुनाव के दौरान नेता उनसे वादे तो करते हैं, लेकिन इस वादे को पूरा नहीं करते, जिससे ग्रामीण परेशान हैं। बातचीत के दौरान ग्रामीणों ने कहा कि अगर कोई भी राजनीतिक दल से जुड़ा प्रत्याशी या निर्दलीय प्रत्याशी उनके गांव में वोट मांगने आएगा तो उसका शांतिपूर्वक विरोध किया जाएगा और पूरे गांव ने शांतिपूर्वक 2024 के लोकसभा चुनाव का बहिष्कार करने का निर्णय लिया है। कोई भी ग्रामीण वोट डालने नहीं जायेगा, साथ ही वे अपने गांव में किसी भी राजनीतिक दल का बूथ नहीं लगने देंगे।

  • पंजाबः भाजपा ने 13 लोकसभा हलकों के लिए प्रभारी व सह प्रभारी किए नियुक्त, देखें लिस्ट

    जालंधर से जानें किसे मिली जिम्मेदारी

    जालंधर, ENS: लोकसभा चुनाव के बीच भाजपा (BJP) पंजाब में अपने संगठन को मजबूत करने में जुटी है। इसी कड़ी में अब भाजपा के एससी प्रकोष्ठ ने प्रदेश में 13 लोकसभा हलकों के लिए प्रभारी व सह प्रभारी नियुक्त किए हैं। इसमें BJP के बड़े नेता विजय सांपला के करीबी व भतीजे रोबिन सांपला का नाम भी शामिल है।

    रोबिन को उन्हें होशियारपुर लोकसभा हलके का प्रभारी लगाया गया है। इसी तरह मोहिंदर भगत को जालंधर का प्रभारी लगाया गया है। भाजपा के एससी मोर्चा के प्रेसिडेंट एसआर लधड़ की तरफ से इस संबंधी आदेश जारी किए हैं। पंजाब में दलित आबादी करीब 33 फीसदी है। जो कि अन्य राज्यों की अपेक्षा सबसे ज्यादा है। ग्रामीण क्षेत्र में यह आबादी 37 फीसदी तक हो जाती है। दोआबा क्षेत्र में यह अनुपात 40 से 50 फीसदी तक पहुंच जाता है। इसी वोट बैंक पर सभी दलों की निगाह है। इसी को लेकर सारी पार्टियां कोशिश में जुटी हुई हैं।

  • Lok Sabha Elections 2024 : कांग्रेस ने चुनाव घोषणा पत्र किया जारी

    Lok Sabha Elections 2024 : कांग्रेस ने चुनाव घोषणा पत्र किया जारी

    नई दिल्ली : लोकसभा चुनाव को लेकर प्रचार जोर पकड़ने लगा है। कल बिहार और बंगाल में चुनावी रैलियों के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज राजस्थान के चुरू में एक जनसभा को संबोधित करनेवाले हैं। वहीं कांग्रेस पार्टी भी आज अपना घोषणा पत्र जारी करनेवाली है।

    बता दें कि देश में कुल सात चरणों में होने वाले चुनाव में पहले चरण का मतदान 19 अप्रैल को होगा। वहीं आखिरी चरण का चुनाव एक जून को होना है। वहीं वोटों की गिनती का काम 4 जून को संपन्न होगा। 

  • मां बाप के साथ सोए10 दिन के बच्चे का सुबह गठरी में मिला श+व

    यमुनानगरः हरियाणा के यमुनानगर के गांधी नगर थाना क्षेत्र की शिवपुरी बी कॉलोनी में नवजात बच्चे की हत्या का दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। नवजात बच्चे की गला रेत कर हत्या कर दी गई। बच्चा कपड़े की गठड़ी में बंधा हुआ मिला। नवजात के पिता ने उसे जन्म देने वाली मां पर उसकी हत्या करने का आरोप लगाया है। वहीं, बच्चे की मां ने अपने पति पर आरोप जड़े हैं। पुलिस कार्रवाई के डर से परिजनों ने आनन फानन बच्चे को दफना दिया। घटना दो अप्रैल की है। गुरुवार को मृतक बच्चे के पिता ने पुलिस को शिकायत दी। जिसके बाद मामला खुला। पुलिस ने बच्चे के पिता की शिकायत पर उसकी मां के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है। शुक्रवार को मजिस्ट्रेट के सामने बच्चे को शव को निकालकर पोस्टमार्टम कराया जाएगा।

    शिवपुरी बी कॉलोनी निवासी सुमित कुमार ने गांधी नगर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी पांच साल पहले अंबाला के आधोई गांव निवासी कोमल के साथ शादी हुई थी। इस शादी से उनके पास दो वर्ष का बेटा है। पत्नी दूसरी बार गर्भवती हुई। दो मार्च को उसकी पत्नी कोमल ने सिविल अस्पताल में बेटे को जन्म दिया था। उसके बेटे का जन्म आठवें महीने में ही हो गया था। जिसके चलते डॉक्टरों की निगरानी में 22 मार्च तक उसके नवजात बच्चे को सिविल अस्पताल में रखा गया। 24 मार्च को सिविल अस्पताल से उसे छुट्टी मिल गई थी। इसके बाद वह अपनी पत्नी व नवजात बच्चे को अस्पताल से घर लेकर आ गया था। वे तीनों एक ही कमरे में सोते हैं। दो अप्रैल की सुबह जब वह उठा तो उसकी पत्नी उसके पास लेटी हुई थी, लेकिन बच्चा लापता था।

    जब उन्होंने उसकी तलाश की वह पुराने कपड़ों की गठड़ी में मृत हालत में बंधा हुआ मिला। बच्चे की नाक, मुंह व कान में रूई ठूंसी हुई थी। उसके गले पर काटने के निशान थे। इसके बाद वह और उसके परिवार सदस्य उसे ससौली स्थित श्मशान घाट में दबाकर आ गए थे। अब उसे पता चला है कि उसके नवजात बच्चे की हत्या उसकी पत्नी कोमल ने की है। गांधी नगर थाना पुलिस ने सुमित की शिकायत पर उसके नवजात बेटे की हत्या के आरोप में पत्नी कोमल पर हत्या व शव को खुर्द बुर्द करने के आरोप में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सुमित का आरोप है कि दो अप्रैल की रात को उसकी पत्नी कोमल ने ही उसके नवजात बेटे को गला रेतकर मारा। सुबह होने पर उसने बच्चे के गुम होने का झूठा शोर मचा दिया। जब तलाश की तो बच्चे का शव कपड़ों में लिपटा मिला। बच्चे की नाक, मुंह व कान में रूई ठूंसी हुई थी। वहीं पत्नी का आरोप है कि उसका पति सुमित नशे का आदी है।

    वह अक्सर उसके साथ मारपीट करता है। दो अप्रैल की रात को वह कमरे में सोई थी। रात करीब तीन बजे उसने अपने बेटे को दूध पिलाया। इसके बाद उसे बेड पर लिटा दिया। सुबह जब आंख खुली बेड पर उसका बच्चा नहीं था। उन्होंने उसकी तलाश की। इधर उधर देखा तो बच्चे का शव कपड़ों की गठड़ी में लिपटा हुआ मिला। तब पुलिस कार्रवाई के डर से उसके पति व अन्य परिजनों ने आनन फानन में बच्चे के शव को दफना दिया। गांधीनगर थाना प्रभारी महरूफ अली का कहना है कि गुरुवार को मृतक बच्चे के पिता सुमित ने थाने में अपने बेटे की गला रेत कर हत्या करने की शिकायत दी। शिकायत में उसने अपनी पत्नी कोमल पर हत्या करने का आरोप लगाया है। शिकायत के आधार पर उसकी पत्नी के खिलाफ हत्या व शव को खुर्दबुर्द करने का केस दर्ज कर लिया है। उपायुक्त के आदेशों पर मजिस्ट्रेट नियुक्ति के बाद दफनाए गए बच्चे के शव को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम कराया जाएगा।

  • चुनाव आयोग ने आतिशी को भेजा नोटिस, जाने मामला

    नई दिल्ली : आम आदमी पार्टी की मुश्किलें कम होती नहीं नजर आ रही हैं। संजय सिंह की रिहाई के बाद जहां पार्टी को थोड़ी राहत मिली थी इस बीच चुनाव आयोग ने दिल्ली सरकार की मंत्री आतिशी को नोटिस भेज दिया है।

    आयोग ने यह नोटिस बीजेपी की शिकायत के बाद भेजा। चुनाव आयोग ने आतिशी से 6 अप्रैल की शाम 5  बजे तक जवाब देने को कहा। आतिशी ने आरोप लगाया था कि उन्हें बीजेपी जॉइन करने का ऑफर किया गया है।