Blog

  • शत प्रतिशत मतदान के लक्ष्य से जन जन तक पहुंच रहीं स्वीप टीमें

    ऊना/ सुशील पंडित : ऊना जिले में चुनावों में शत प्रतिशत मतदान के लक्ष्य के साथ स्वीप टीमें जन जन तक पहुंच रहीं हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी उपायुक्त जतिन लाल के निर्देशानुसार यह टीमें रोचकता और मनोरंजन से भरे विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से मतदाताओं को जागरूक करने का काम कर रही हैं। इसी कड़ी में गुरुवार को भड़ोलियां खुर्द, बसदेहड़ा, झलेड़ा, हरोली व कैलाश नगर में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए।

    निर्भीक होकर करें मतदान
    वीरवार को कानूनगो निर्वाचन हरजीत सिंह की अगुवाई में आईआरबीएन बनगढ़ के एकलव्य कलामंच ने भड़ोलियां कलां व बसदेहड़ा में नुक्कड़ नाटक के जरिए लोगों को मताधिकार के प्रयोग को लेकर जागरूक किया। कलाकारों ने मतदाताओं को एक सुंदर संदेश के जरिए बताया कि लोकतंत्र की मर्यादा को बनाए रखने के लिए निर्भीक होकर धर्म, वर्ग, जाति, समुदाय, भाषा अथवा अन्य किसी भी प्रलोभन में न आकर स्वतंत्र रूप से अपने मताधिकार का प्रयोग करें। उन्होंने सभी मतदाताओं से चुनावों में सौ फीसदी सहभागिता सुनिश्चित बनाने का भी आह्वान किया।

    कॉलेज प्रशिक्षुओं को बताया मतदान का महत्व
    गगरेट उपमंडल के तहत बनाए गए स्वीप नोडल अधिकारी सुनील कुमार की अगुवाई में ग्राम पंचायत कैलाश नगर के तहत शांति कॉलेज ऑफ एजुकेशन में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान कॉलेज के बीएड व जेबीटी प्रशिक्षुओं को मतदान के महत्व को लेकर जागरूक किया तथा अपने मत का सोच समझ कर प्रयोग करने के लिए प्रेरित किया गया। इस दौरान उन्होंने बताया कि 85 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्ग मतदाताओं और दिव्यांग मतदाताओं को घर से वोट डालने का विकल्प चुनने की सुविधा है।

    जागरूकता मुहिम से जुड़कर एसएचजी समूहों ने दिया संदेश
    इसके अतिरिक्त राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन से जुड़े स्वयं सहायता समूहों(एचएचजी)ने ग्राम पंचायत झलेड़ा में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान रुद्रा नंद ग्राम संगठन ने उपस्थित जनसमूह को मतदान के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी तथा मतदान में अपनी शत-प्रतिशत सहभागिता सुनिश्चित बनाने को लेकर प्रेरित किया।
  • पंजाब : शराब कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन, देखें वीडियो

    पठानकोट : पंजाब में नई शराब नीति लागू होने के बाद इस बार डरा-धमका कर शराब के ठेके अलॉट किए गए है। जिसके बाद पुराने ठेकेदारों का काम बंद हो गया है और वह अपना सामान लेकर वापस लौटने की तैयारी में हैं। लेकिन पिछले कुछ समय में यह सब हुआ है। इस साल शराब ठेकेदारों के ठेकों पर काम करने वाले कर्मचारियों पर गाज गिरती नजर आ रही है।

    इनमें से कुछ को पिछले 2 महीने से वेतन नहीं मिला है, जिसके कारण इन कर्मचारियों ने शराब ठेकेदार के परिसर के बाहर विरोध प्रदर्शन किया और अपने परिश्रमिक की मांग की है। उन्होंने बताया कि वे पिछले एक साल से शराब ठेकेदारों के यहां काम कर रहे है। लेकिन पिछले 2 साल से उन्हें वेतन नहीं मिला है और इस साल शराब नीति में बदलाव के बाद नए ठेकेदार आ गए है।

    उन्होंने कहा कि जब भी ठेकेदारों को वेतन की मांग की जाती है,तो ठेकेदारों का कहना है कि जल्द ही वेतन मिल जायेगा। लेकिन हकीकत यह है कि वे अपना सामान पैक कर यहां से जाने की तैयारी कर रहे है। लेकिन हमारे वेतन पर कोई ध्यान नहीं दे रहा है।

  • पंजाब : 1 किलो हेरोइन सहित तस्कर गिरफ्तार, देखें वीडियो

    अमृतसर : नशे की बढ़ रहे मामलों को रोकने के लिए पुलिस सख्त हो गई है। लोकसभा चुनाव को देखते हुए पुलिस द्वारा फ्लैग मार्च भी आयोजित किए जा रहे है। सीपी गुरप्रीत भुल्लर ने बताया कि पुलिस ने रात की नाकाबंदी के दौरान राधा कृष्ण कॉलोनी इलाके से कुख्यात तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान सुच्चा सिंह उर्फ ​​सुक्खा के तौर पर हुई है। उन्होंने कहा कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि गिरफ्तार आरोपी पाकिस्तान के विभिन्न तस्करों के संपर्क में था और उनके लिए प्राथमिक कूरियर के रूप में काम कर रहा था।

    आपूर्ति के लिए प्रति किलोग्राम एक लाख रुपये कमीशन लेता था। सीमा पर ड्रोन गिराने, हेरोइन की खेप प्राप्त करने और फिर खेप को सेकेंडरी कोरियर (अज्ञात) को सौंपने के बाद इसने पाकिस्तान स्थित तस्करों के साथ संपर्क बनाने के लिए व्हाट्सएप का इस्तेमाल किया, इस प्रक्रिया को अज्ञात रखा गया। आरोपी सुच्चा सिंह ने अब तक 60-70 किलो से ज्यादा हेरोइन की खेप ले जाने की बात कबूल की है।

    उन्होंने कहा कि बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंक की आगे की जांच जारी है। उन्होंने कहा कि चल रहे ऑपरेशन में जांच के दौरान और अधिक बरामदगी और गिरफ्तारियां होने की उम्मीद है। पुलिस इस मॉड्यूल में शामिल सीमा पार और भारतीय सहयोगियों की भी जांच करेगी।

  • पंजाबः गोपी लाहौरिया और बंबीहा ग्रुप के 2 शूटर गिरफ्तार, देखें वीडियो

    मोगा: पुलिस ने गोपी लाहौरिया गैंग और बंबीहा ग्रुप के 2 शूटरों को गिरफ्तार किया गया। इस ग्रुप के 2 शूटरों द्वारा दो दिन पहले मोगा के अमृतसर रोड स्थित गली नंबर दस में बने एक इमिग्रेशन सेंटर से फिरौती मांगी थी और इमिग्रेशन सेंटर पर गोली भी चलाई थी। शूटरों ने पांच लाख की फिरौती की मांग की थी। पुलिस उसी दिन से इनकी तलाश कर रही थी।

    यह दोनों आरोपी मोगा के ही रहने वाले है। पुलिस ने सीसीटीवी के आधार पर इनको गिरफ्तार किया है। इस मामले के बारे में जानकारी देते हुए एसएसपी विवेक शील ने प्रेस कांफ्रेंस कर बताया की यह दोनों शूटर गोपी लाहोरिया गैंग से संबंधित है और इनके कब्जे से 1 मोटर साइकल, एक रिवॉल्वर 3 मोबाइल फोन, 1 स्कार्पियो गाड़ी और फिरौती के 3 लाख बीस हजार रुपए भी बरामद किए है।

  • जालंधरः पुलिस पर लगे गंभीर आरोप, पूछताछ दौरान बेरहमी से की मारपीट, देखें Live

    जालंधर, ENS: चौकी नंगल शामा की पुलिस पर पीड़ित ने गंभीर आरोप लगाए है। जहां पीड़ित व्यक्ति अपने बच्चे का उपचार करवाने के लिए सिविल अस्पताल लेकर आया है। इस दौरान पीड़ित ने पुलिस पर कई गंभीर आरोप है। पीड़ित का कहना है कि झूठी चोरी के आरोप में पूछताछ के लिए थाने लेकर गई, जहां उसके साथ पुलिस ने बेरहमी से मारपीट की। पीड़ित का आरोप है कि इस दौरान उनके बच्चे की टांग तोड़ दी गई है। वहीं उसके कई गंभीर चोटे आई है। पीड़ित ने कहा कि उनका बेटा एसी का काम करता है। वहीं उसे शक के आधार पर थाने ले जाया गया जहां उसके साथ बेरहमी से मारपीट की गई है।

    वहीं पीड़ित ने कहा कि उसका वाशिंग मशीन और एसी का काम करता है। इस दौरान पीड़ित ने कहा कि पिछले साल उसने किसी जज के साथ पिछले सीजन ऑफ में उनका एसी लेकर गया था उस दौरान उसने वादा किया था कि वह नया एसी लाकर दे देंगा। पीड़ित ने कहा कि उसने नया एसी थाने दे दिया है। इस दौरान उसे पूछताछ के दौरान पुलिस उसे थाने ले आई। पीड़ित ने आरोप लगाए है कि उसकी टांग में पहले दिक्कत थी लेकिन एएसआई मंजीत ने पिटाई कर उसकी टांग तोड़ दी है। पीड़ित का कहना हैकि उनके साथ अन्य मुलाजिम मौजूद थे।

    पीड़ित ने कहा कि आंखों पर पट्टी बांधकर और टांगे व बांधे बांधकर उसकी पिटाई की है। पीड़ित के पिता ने कहा कि 2 दिन पहले का मामला है। आज उसे कोर्ट में पेश करवाने के लिए लेकर उसका मेडिकल करवाने के लिए आए है। जबकि पीड़ित के भाई ने आरोप लगाए है कि अब वह ईलाज करवाए बिना थाने लेकर जा रहे है। वहीं पीड़ित ने आरोप लगाए है कि उसे पुलिस द्वारा धमकी दी जा रही है कि थाने चल वहां जाकर तुझे बताते है। हालांकि इस मामले को लेकर मीडिया ने पुलिस कर्मी से बात करने की कोशिश की, लेकिन पुलिस अधिकारी इस मामले में मीडिया से दूरी बनाते हुए नजर आए। पीड़ित ने आरोप लगाए हैकि अब उसे थाना 4 में लेकर जा रहे है। जबकि मीडिया द्वारा खबर प्रकाशित किए जाने पर उसे दोबारा मेडिकल के लिए ले जाया गया।

  • पंजाबः दिन दहाड़े मेडिकल स्टोर पर मोटरसाइकिल सवार युवकों ने चलाई गोलियां

    मानसाः लोकसभा चुनावों को लेकर जहां पुलिस द्वारा जगह- जगह नाकेबंदी की जा रही है। वहीं हमलावारों द्वारा दिन दहाड़े गोलियां चलने के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे है। वहीं शहर में एक मेडिकल स्टोर पर मोटरसाइकिल सवार 2 अज्ञात युवकों द्वारा फायरिंग किये जाने से इलाके में दहशत का माहौल बन गया है। हालांकि इस घटना में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है। लेकिन गोलीबारी में दुकान के शीशे टूट गये। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। वहीं पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं और जांच में जुट गए हैं। अभी तक गोली चलने के मामला का पता नहीं चल पाया है। पुलिस का कहना है कि वह जांच कर रहे है। 

  • रिश्ते हुए शर्मसार : बहन की हत्या कर घर में दफनाया शव

    नई दिल्ली : उत्तर प्रदेश के बरेली में सनसनीखेज वारदात सामने आई है। सुभाष नगर थाना क्षेत्र के सनइया धन सिंह में एक युवक ने अपनी सगी बहन की हत्या कर दी। इसके बाद उसके शव को घर में ही गड्ढा खोदकर दफना दिया। शव को गड्ढे में दबाने के बाद ऊपर से फर्श करवा दिया।

    पुलिस ने जांच पड़ताल की तो आरोपी भाई की निशानदेही पर शव बरामद कर लिया।  शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस के मुताबिक 21 मार्च से सुभाषनगर क्षेत्र के सनईया निवासी रानी लापता थी। उसकी शादी उत्तराखंड के रुद्रपुर में हुई थी। मायके में उसकी हत्या कर दी गई।

    उसके भाई लखन ने गुमशुदगी दर्ज कराई थी। पुलिस ने जांच पड़ताल की तो मृतका के एक भाई रामू शक दायरे में आ गया। सख्ती से पूछताछ करने पर खुलासा हो गया। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस पूछताछ कर रही है, उसने हत्या किस वजह से की है।

  • बड़ी खबरः एक और ट्रिपल मर्डर, मंदिर में मौसेरे भाई-बहन की गोली मारकर हत्या, फिर खुद किया सुसाइड

    भंवरकुआंः इंदौर के भंवरकुआं में वीरवार दोपहर एक छात्र ने एकतरफा प्यार में लड़की और उसके मौसेरे भाई की गोली मारकर हत्या कर दी। फिर कुछ दूर जाकर सुसाइड कर लिया। तीनों के शव पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल पहुंचाकर पुलिस जांच में जुट गई है। एडिशनल कमिश्नर अमित सिंह ने बताया कि जूनी इंदौर की रहने वाली स्नेहा जाट और उसका मौसेरा भाई दीपक जाट गुरुवार दोपहर स्वामी नारायण मंदिर गए थे। यहां स्नेहा का परिचित अभिषेक यादव भी पहुंच गया। अभिषेक, स्नेहा और दीपक मंदिर में बैठकर करीब आधे घंटे तक बातें करते रहे।

    इसी दौरान विवाद होने पर अभिषेक ने पिस्टल से दोनों पर फायरिंग कर दी। स्नेहा और दीपक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। इसके बाद अभिषेक पिता आत्माराम यादव मंदिर के सामने स्थित अरिहंत कॉलेज कैम्पस में घुसा। यहां सिक्योरिटी गार्ड से पानी मांगा। जब लगा कि दो हत्याएं करने के बाद वह पुलिस से बच नहीं पाएगा तो गोली मारकर खुदकुशी कर ली। पुलिस के मुताबिक, अभिषेक सीहोर में रेहटी का रहने वाला था। फिलहाल, इंदौर के द्वारकापुरी में रहता था। वह स्नेहा से प्यार करता था लेकिन उसने इनकार कर दिया था। उसने पहले भी स्नेहा को अंजाम भुगतने की धमकी दी थी। समझौते के लिए ही तीनों मंदिर आए थे। अभिषेक इंदौर में किस कॉलेज में पढ़ रहा था, इसकी जानकारी पुलिस निकाल रही है। दीपक आगर का रहने वाला है और वह इंदौर में ओरिएंटल कॉलेज का छात्र था।

    लोकसभा चुनाव के कारण पुलिस सभी लाइसेंसी हथियार जमा करा रही है। ऐसे में पुलिस पता करने में जुटी है कि अभिषेक के पास पिस्टल कहां से आई? अरिहंत कॉलेज की प्रिंसिपल कविता कासलीवाल ने बताया कि अभिषेक घबराता हुआ कॉलेज कैम्पस में घुसा था। यहां गेट पर मौजूद महिला सिक्योरिटी गार्ड से पानी मांगा। गार्ड ने उसे पीने का पानी जहां रखा था, वहां भेजा लेकिन वह कहीं और ही जा रहा था। यह देखकर गार्ड ने उसे रोका और पूछा कि बेटा कहां जा रहे हो? तभी अभिषेक ने पिस्टल निकालकर खुद को गोली मार ली। महिला गार्ड ने बताया- अभिषेक गेट में घुसा और पानी मांगा। दूसरी तरफ जाने पर मैंने उसे रोका तो खुद को गोली मार ली। पूरा घटनाक्रम होने में दो मिनट भी नहीं लगे।

  • पंजाब : लूटपाट करने के मामले में 2 गिरफ्तार, देखें वीडियो

    बठिंडा :  पुलिस ने लूटपाट करने वाले 2 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान कृष्ण कुमार और रुपिंदर सिंह के तौर पर हुई है। डीएसपी सिटी ने बताया कि गत दिवस एनफल सुए के ट्रैक के पास एक व्यक्ति एक्टिवा पर जा रहा था। इसी दौरान दोनों आरोपियों ने उसे तेजधार हथियार दिखाकर रोका।

    जिसके बाद आरोपियों ने पीड़ित से एक्टिवा, पर्स जिसमें चेक और कागजात छीनकर फरार हो गए। इसकी शिकायत थर्मल पुलिस को दी गई। जिसके बाद उन्होंने जांच शुरू कर दी। पुलिस ने दोनों लुटेरों को गिरफ्तार कर, उनके पास से एक्टिवा, वॉलेट और पेपर बरामद कर लिए है।

    दोनों आरोपी बठिंडा गांव के रहने वाले हैं और एक आरोपी पर पहले भी मामला दर्ज है। आरोपियों से तेजधार हथियार बरामद करना बाकी है। आरोपियों को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड हासिल किया जाएगा।

  • जालंधर पहुंचे DGP Law and Order Arpit Shukla , सुरक्षा के लिए भेजी गई 25 पैरामिलिट्री फोर्स कंपनियां 

    जालंधर, ENS: लोकसभा चुनावों को लेकर प्रशासन द्वारा तैयारियों मुक्कमल कर ली गई है। इसी के तहत डीजीपी लॉ एंड ऑर्डर अर्पित शुक्ला ने जालंधर पीएपी में आज दोपहर पैरामिलिट्री फोर्स के अधिकारियों के साथ इंटेल डिपार्टमेंटल कोऑर्डिनेट मीटिंग की। जहां उन्होंने मीडिया से बात करते हुए पंजाब में शांतिपूर्वक तरीके से चुनाव करवाने को लेकर चर्चा की। असले पर बात करते हुए डीजीपी लॉ एंड ऑर्डर शुक्ला ने कहा कि राज्य में 50 प्रतिशत से ज्यादा लाइसेंसी हथियार जमा करवा लिए गए हैं। वहीं, बाकी भी जल्द जमा करवा दिए जाएंगे। वहीं अर्पित शुक्ला ने कहा कि अवैध शराब और नशे को लेकर पंजाब पुलिस की टीमों ने पैनी नजर रखी हुई थी। इंटेल डिपार्टमेंटल कोऑर्डिनेशन मीटिंग में सेंट्रल एजेंसीज द्वारा भेजे गए इनपुट भी एक दूसरे के साथ शेयर किए गए।

    उन्होंने कहा कि पंजाब में सातवें चरण के आखिर में चुनाव होने हैं। जिसके लिए हमने पैरामिलिट्री फोर्स की 564 कंपनियों की डिमांड की हैछ। लेकिन अभी तक पंजाब में सुरक्षा के लिए 25 कंपनियां पैरामिलिट्री फोर्स की भेजी गई हैं। हॉटस्पॉट और सेंसिटिव बूथ के लिए हमने लिस्ट तैयार कर ली है। जैसे चुनाव नजदीक आएंगे तो वहां के लिए विशेष प्रबंध किए जाएंगे। शुक्ला ने कहा कि पंजाब में 4 लाख से भी ज्यादा असलाह लाइसेंस हैं। अभी तक 50% के करीब हथियार जमा करवा लिए गए हैं। यह एक स्लो प्रक्रिया है और हर जिले में एक कमेटी भी बनाई गई हैं और इसको मॉनिटर कर रहे हैं। इनके लिए दो कंट्रोल रूम बने हैं। एक पंजाब पुलिस की तरफ से स्थापित किया गया और एक सीओ ऑफिस इलेक्शन ऑफिस में कंट्रोल रूम बनाया गया है। जिससे 24 घंटे निगरानी होती रहेगी।