Blog

  • पंजाबः नए साल के आगमन पर Golden Temple में दिखा जन सैलाब, देखें वीडियो 

    अमृतसरः आज से नया साल की शुरुआत हो गई है। सुबह से ही मंदिर, मस्जिद और गुरुद्वारों में लोगों की भारी भीड़ देखी जा रही है। इसी को देखते हुए नव वर्ष के आगमन पर अमृतसर स्थित श्री हरिमंदिर साहिब नतमस्तक होने के लिए सैकड़ों श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। श्रद्धालुओं की संख्या को देखते हुए गुरुद्वारे के आसपास सुरक्षा के खास इंतजाम हैं।

    सुबह 5 बजे से ही श्रद्धालु दर्शन के लिए बड़ी संख्या में पहुंचे। यहां तस्वार में देखिए किस प्रकार से जन सैलाब उमड़ा हुआ दिखाई दे रहा है। बताया जा रहा है कि नए साल के मौके पर 2 लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं ने दरबार साहिब में मत्था टेका। वहीं सुखबीर बादल, हरसिमरत कौर बादल और बिक्रम सिंह मजीठिया ने भी श्री दरबार साहिब में माथा टेककर नए साल की शुरुआत की।

  • पंजाबः पीपल व बरगद सहित इन पेड़ों के काटने पर लगा प्रतिबंध

    नवांशहर: जिला मजिस्ट्रेट नवजोत पाल सिंह रंधावा ने जिले की सीमा के भीतर बहुत महत्वपूर्ण हरे आम, नीम, पीपल और बरगद के पेड़ों को काटने पर पूर्ण प्रतिबंध का आदेश जारी किया है। इस संबंध में जारी आदेश में कहा गया है कि यदि विशेष परिस्थितियों में उक्त पेड़ों को काटना आवश्यक हो तो वन विभाग की अनुमति से ही काटा जाए। इस प्रयोजन के लिए वन विभाग द्वारा वही प्रक्रिया अपनाई जाएगी, जो पंजाब भूमि संरक्षण अधिनियम, 1900 की धारा-4 और 5 के तहत बंद क्षेत्र में परमिट जारी करने के लिए अपनाई जाती है।

    इन आदेशों में कहा गया है कि ऐसा देखा गया है कि कुछ लोग हरे आम, नीम, पीपल और बरगद के पेड़ों को अनावश्यक रूप से काट रहे हैं। इन पेड़ों का प्राचीन काल से ही धार्मिक महत्व है और पर्यावरण को प्रदूषण से बचाने में इनका बहुत बड़ा योगदान है। इसके अलावा जंगली जानवरों और पक्षियों आदि का निवास स्थान आमतौर पर इन्हीं बड़े पेड़ों पर होता है। ऐसे पेड़ों के कटने से जहां पर्यावरण पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है, वहीं पक्षियों के आवास पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है, जिसके कारण पक्षियों की कई प्रजातियाँ विलुप्त होती जा रही हैं। इस कारण इनकी कटाई को रोकना जरूरी है।

  • ISRO ने नए साल के पहले ही दिन रच दिया इतिहास

    नई दिल्लीः साल 2024 के पहले ही दिन  भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन ने इतिहास रच दिया है। ISRO ने साल के पहले दिन दुनिया का दूसरा और देश का पहला ऐसा सैटेलाइट लॉन्च कर दिया है, जो पल्सर, ब्लैक होल्स, आकाशगंगा और रेडिएशन आदि की स्टडी करेगा। इसका नाम एक्स-रे पोलारिमीटर सैटेलाइट (XPoSat) है। इसके साथ ही 10 अन्य पेलोड भी लॉन्च किए गए हैं। इस उपग्रह की लाइफ पांच साल की है। PSLV-C58 को आज सुबह 9:10 बजे लॉन्च किया गया। यह प्रक्षेपण पीएसएलवी रॉकेट श्रृंखला का 60वां प्रक्षेपण है। XPoSat की लॉन्चिंग से एक दिन पहले वैज्ञानिकों ने तिरुपति में भगवान वेंकटेश्वर की पूजा की।

    यह सैटेलाइट अंतरिक्ष में होने वाले रेडिएशन की स्टडी करेगा। उनके स्रोतों की तस्वीरें लेगा। इसमें लगे टेलिस्कोप को रमन रिसर्च इंस्टीट्यूट ने बनाया है। यह सैटेलाइट ब्रह्मांड के 50 सबसे ज्यादा चमकने वाले स्रोतों की स्टडी करेगा। जैसे- पल्सर, ब्लैक होल एक्स-रे बाइनरी, एक्टिव गैलेक्टिक न्यूक्लियाई,  नॉन-थर्मल सुपरनोवा. सैटेलाइट को 650 km की ऊंचाई पर तैनात किया जाएगा। इस मिशन की शुरूआत इसरो ने साल 2017 में की थी। इस मिशन की लागत 9.50 करोड़ रुपए है।

    लॉन्चिंग के करीब 22 मिनट बाद ही एक्सपोसैट सैटेलाइट अपनी निर्धारित कक्षा में तैनात हो चुका है। इस सैटेलाइट में दो पेलोड्स हैं। पहला – पोलिक्स (POLIX) और दूसरा एक्सपेक्ट (XSPECT)। पोलिक्स इस सैटेलाइट का मुख्य पेलोड है। इसे रमन रिसर्च इंस्टीट्यूट और यूआर राव सैटेलाइट सेंटर ने मिलकर बनाया है। 126 किलोग्राम का यह यंत्र अंतरिक्ष में स्रोतों के चुंबकीय फील्ड, रेडिएशन, इलेक्ट्रॉन्स आदि की स्टडी करेगा। यह 8-30 keV रेंज की एनर्जी बैंड की स्टडी करेगा। पोलिक्स अंतरिक्ष में मौजूद 50 में से 40 सबसे ज्यादा चमकदार चीजों की स्टडी करेगा। 

  • भूकंप के झटके : नए साल का जश्न मना रहे लोग सहमे

    भूकंप के झटके : नए साल का जश्न मना रहे लोग सहमे

    काठमांडू: एक तरफ जहां पूरा देश नए साल के जश्न में डूबा हुआ है, इसी बीच नेपाल में भूकंप के जोरदार झटके महसूस किए गए। नेपाल में आए भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.3 मापी गई। वहीं भूकंप के झटके महसूस होते ही नए साल का जश्न मना रहे लोग सहम से गए।

    लोगों के बीच एक बार फिर से दहशत का माहौल बन गया। बता दें कि कई जगहों पर लोग नया साल मनाने के लिए इकट्ठा हुए थे। इसी बीच नेपाल के अधिकांश हिस्सों में भूकंप के झटके महसूस किए गए। नेपाल के साथ-साथ भारत के भी कुछ हिस्सों में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं।

  • साल के पहले ही दिन मिली राहत, LPG सिलेंडर के दाम घटे

    साल के पहले ही दिन मिली राहत, LPG सिलेंडर के दाम घटे

    नई दिल्ली :  हलवाई की दुकानों और शादी-पार्टियों में इस्तेमाल होने वाला कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर आज से सस्ता हो गया है। इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड ने 19 किलो वाले एलपीजी सिलेंडर के नए दाम जारी किये हैं। सरकारी तेल कंपनी ने इस गैस सिलेंडर की कीमतों में मामूली गिरावट की है। नई कीमतें 1 जनवरी, 2024 से लागू हो गई हैं। हालांकि, रसोई में इस्तेमाल होने वाले 14.2 किलो के एलपीजी सिलेंडर के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ है। इसके अलावा आज से विमानों में यूज होने वाले एविएशन टर्बाइन फ्यूल की कीमतों में भी बदलाव हुआ है।

    सस्ता हुआ कमर्शियल गैस सिलेंडर

    कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम में मामूली गिरावट आई है। दिल्ली में आज से 19 किलो वाले गैस सिलेंडर का दाम 1755.50 रुपये हो गया है। यह पहले 1757 रुपये का आ रहा था। मुंबई में यह सिलेंडर पहले 1710 रुपये का मिल रहा था, जो अब 1708.50 रुपये का हो गया है। चेन्नई में कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत 1929 रुपये से घटकर 1924.50 रुपये रह गई है। वहीं, कोलकाता में यह गैस सिलेंडर 1868.50 रुपये के बजाए अब 1869 रुपये में मिल रहा है।

  • आज का राशिफल, 01 जनवरी 2024

    आज का राशिफल, 01 जनवरी 2024

    Aaj Ka Rashifal : आज पौष कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि और सोमवार का दिन है। पंचमी तिथि आज दोपहर 2 बजकर 29 मिनट तक रहेगी। आज पूरा दिन पूरी रात पार कर के कल भोर 4 बजकर 35 मिनट तक आयुष्मान योग रहेगा। साथ ही आज सुबह 8 बजकर 36 मिनट तक मघा नक्षत्र रहेगा, उसके बाद पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र लग जाएगा। जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 01 जनवरी 2024 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। 

    मेष राशि- 

    नववर्ष आपके लिए अत्यन्त सुखद रहने वाला है। आपकी किस्मत पलट सकती है। यदि आप सरकारी नौकरी में हैं, या किसी प्राइवेट सेक्टर में कार्यरत हैं, अथवा व्यवसायिक तो आपको इस वर्ष कहीं दूरस्थ यात्रा पर जाने के योग हैं। यह यात्रा आपके लिए शानदार हो सकती है। विशेष रूप से आर्थिक लाभ का कारक होगा। आपके सेहत में उतार चढ़ाव की संभावना है, आपको खान -पान पर विशेष ध्यान देना चाहिए। आपकी संतान के लिए यह वर्ष अच्छा है, कोई इच्छित समाचार मिल सकता है, जिससे प्रगति का मार्ग प्रशस्त होगा। इस राशि की महिलाएं व्यवहार में मधुरता बनाएं रखें तो परिवार के लिए अच्छा रहेगा। गाय को रोटी खिलाएं।

    वृष राशि- 

    यह वर्ष आपके लिए कुछ खट्टे कुछ मीठे अनुभव लेकर आ सकता है। आपका संपर्क नवीन व्यक्तियों से हो सकता है, जिनके सहयोग से व्यवसाय में लाभ होगा। नौकरी करने वाले लोगों को अविश्वसनीय रूप से सफलता मिल सकती है। इस राशि के जातकों की आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। आपका दाम्पत्य जीवन सुखमय रहेगा। परन्तु अचानक कुछ समस्याएं सामने आने से खर्च बढ़ सकता है। परिवार में धार्मिक एवं मंगलोत्सव के विचार मन में आयेंगे। उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे संतान के करियर को लेकर आप थोड़े चिंतित भी हो सकते हैं, लेकिन आपको बच्चे का अपनी पढ़ाई के प्रति समर्पण देखकर उस पर पूर्ण विश्वास भी रहेगा। लवमेट के लिए भी दिन अच्छा है, आपसी सूझ-बूझ से रिश्ते को आगे ले जाएंगे।

    मिथुन राशि-

    आपके वैवाहिक जीवन जीवन में पूरे साल शांति बनी रहेगी। आपको अनावश्यक और तनावपूर्ण बातों से दूर रहना चाहिए। बच्चों की शिक्षा के संबंध में यात्रा भी करनी पड़ सकती है। इस सिलसिले में कहीं न कहीं भाग -दौड़ बनी रहेगी। वृद्ध माता-पिता के तीर्थ स्थल पर ले जाने की योजना बनाने में आपको सफलता भी मिलेगी। बैंकिंग तथा फाइनेंस से संबंधित जातकों को थोड़ी मंदी का सामना करना पड़ सकता है। इस वर्ष आपको जहां तक हो सके उधार के लेन देन से बचना चाहिए। गाय को हरा चारा खिलाएं, सभी बाधाएं दूर होंगी।

    कर्क राशि- 

    यह वर्ष आपके जीवन में समृद्धि लेकर आया है। भाग्य का पूरा साथ आपको मिलेगा। नौकरी या व्यवसाय मे जिस भी काम को आगे बढाने की योजना बनायेंगे उसमें आपको सफलता हासिल होगी। इस वर्ष आपको तबादले से संबंधित कोई मनचाही सूचना मिल सकती है। जिसका आपको बहुत दिनों से इंतजार था। कुछ परिस्थितियां ऐसी बनेंगी जिससे पारिवारिक तनाव समाप्त हो सकता है। माता पिता का सहयोग आपके हर कार्य में भरपूर मिलेगा, आप ऊर्जावान और आशावान रहेंगे। जीवनसाथी द्वारा नौकरी के लिए दी गई परीक्षा के सुखद परिणाम आने की संभावना है। बच्चों के लिए अच्छा दिन है। खेल कूद के लिए कहीं बाहर स्टेडियम भी जा सकते हैं।

    सिंह राशि- 

    आपके लिए दिन मिला-जुला रह सकता है। कार्य-क्षेत्र में महत्वपूर्ण कार्यों में संघर्ष की स्थिति बन सकती है परन्तु अपनी सूझबूझ से काम को पूरा कर लेंगे, जिससे आपको आनंद की प्राप्ति होगी। आर्थिक दृष्टि से यह वर्ष आपके अनुकूल रहेगा। आय के साधन बढ़ने की संभावना है। इच्छानुसार कहीं भी निवेश कर सकते हैं या घूमने-फिरने की योजना भी बना सकते हैं। सामाजिक कार्यों में इस वर्ष आपकी रूचि बनी रहेगी। परिवार में पति-पत्नी के मध्य सुख- सहयोग बना रहेगा। परिवार में आनंद का वातावरण रहेगा। अतः आज आस- पास के बच्चों में उनकी जरूरतों से संबंधी उपहार दें इससे बच्चों तथा आपके परिवार को खुशियां मिलेंगी।

    कन्या राशि- 

    नया साल आपके लिए धन संबंधी मामलों में अच्छा रहेगा। आर्थिक क्षेत्र में किए गए सकारात्मक प्रयास अनुकूल परिणाम देंगे। इस वर्ष वाहन अथवा मकान भी खरीदने संभावना बन सकती है। सामाजिक अथवा कार्यक्षेत्र में इष्ट मित्रों की सहायता से मुश्किलें कम होंगी ,अपनी वाणी और व्यवहार में संयम रखें मधुरता और नम्रता अवश्य बनाएं रखें अन्यथा वाद विवाद होने की संभावना बढ़ सकती है। महिलाएं अपने कार्यालय तथा परिवार में तालमेल बनाए रखने में संयम से काम लें क्यूंकि इसका असर छोटे बच्चों पर पड़ सकता है। परिवार में बच्चों पर कुछ खर्चे हो सकते हैं लेकिन बच्चे बहुत खुश हो सकते हैं। खुशियां ही सुखद पारिवारिक जीवन का मूल मंत्र है।

    तुला राशि- 

    आपके जीवन के अधिकांश क्षेत्रों में नव-वर्ष सकारात्मक रहेगा। सरकारी या प्राइवेट सेक्टर में काम कर रहे जातकों के लिए तरक्की के लिए मार्ग प्रशस्त होंगे। आपके मान सम्मान में वृद्धि होगी। इस वर्ष व्यापार करने वाले जातकों के लिए उन्नति के योग बन रहें हैं। जिसे अपनी बुद्धि और विवेक से उचित निर्णय के बल पर प्राप्त करेंगे। परिवार में पिता समान लोगों से जो कहा सुनी या मतभेद चल रहे थे किन्हीं विशेष कारणों से सब समाप्त होंगे।गुरुजनों का आशीर्वाद मिलेगा। आप स्वयं को तनावमुक्त महसूस करेंगे। विद्यार्थियों के लिए यह वर्ष शुभ परिणाम लेकर आया है। स्कूल में पढ़ रहे बच्चों की पढ़ाई में आ रही समस्याओं का समाधान माता-पिता प्रेम और प्यार से निकाल सकते हैं।

    वृश्चिक राशि- 

    इस वर्ष आपको भाग्य का अच्छा साथ मिलने वाला है। आप अपने ज्यादातर कार्य सफलतापूर्वक संपन्न करेंगे। आज आपके व्यापार से संबंधित रुकी योजनाएं फिर से चालू होंगी तथा आप उस प्रोजेक्ट पर दुबारा काम करना शुरू करेंगे। इस राशि के व्यापारियों के लिए यह वर्ष अच्छा है व्यापार में आ रही समस्याओं का चतुराई से सामना कर आगे बढ़ाने में तत्पर रहेंगे। विद्यार्थियों को अपने मनपसंद क्षेत्रों में अपनी पहचान बनाने का अवसर मिलेगा। आपका मन इस वर्ष सहज रूप से शिक्षा की ओर झुकेगा। सुखद समाचारों की प्राप्ति होगी। स्वास्थ्य का ध्यान दें जंक फूड खाने से दूर रहें अन्यथा कोलेस्ट्रॉल जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। इस राशि के मधुमेह रोगी इस बदलते मौसम में अपना विशेष ध्यान दें, समय से चिकित्सक की सलाह लें।

    धनु राशि-

    आपके लिए नया साल अच्छे फल प्रदान करने वाला साबित होगा। आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का निराकरण होगा। आपको अपने कार्यक्षेत्र से कोई अच्छी खबर मिलेगी। विदेश या छोटी दूरी की यात्रा की योजना बन सकती है। आपको कोई भी फैसला सोच- समझकर लेना चाहिए। कुछ लोग आपके विचारों का विरोध कर सकते हैं। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।आय के नवीन साधन बनेंगे।आपके बच्चों के लिए यह वर्ष उत्तम रहेगा। कोई अच्छी खबर मिल सकती है। रामरक्षा स्तोत्र का पाठ करें।

    मकर राशि-

    यह वर्ष शानदार रहने वाला है। आपको अपने इम्पोर्टेन्ट समान का ध्यान रखना चाहिए। आपको अचानक से जरूरत पड़ सकती है। यह आपके जीवन में बदलाव देखने लेकर आने वाला है। इस वर्ष आपको आजीविका से संबंधित आय के नए स्रोत भी मिल सकते हैं जिससे आपकी आमदनी बढ़ेगी और भविष्य के लिए संचय भी कर सकते हैं। आप आशावान होकर शांतचित्त मन से अपने काम पूरा करेंगे। आप प्रेम संबंधों को लेकर सावधान रहें हर बात पर प्रतिक्रिया देने से बचें,हो सकता है सामने वाले को अच्छा ना लगे। मकर राशि के विद्यार्थियों के लिए समय अनुकूल रहेगा, विदेश जाने का सपना भी पूरा हो सकता है।

    कुंभ राशि- 

      यह वर्ष आपके लिए मनोवांछित सफलता दिलाने वाला वर्ष रहेगा। व्यवसाय के क्षेत्र में प्रगति के संकेत हैं। वांछित सफलता प्राप्त करने के लिए आप अपने बड़ों से सलाह तथा सहयोग ले सकते हैं। नौकरी से जुड़े लोग ईमानदारी से और मन लगाकर काम करेंगे। पदोन्नति के योग बन रहे हैं। पारिवारिक दृष्टिकोण से यह वर्ष अच्छा है, सौहार्द्रपूर्ण वातावरण बना रहेगा। बच्चों के प्रति आपका समर्पण भाव तथा अथाह प्रेम से उनकी प्रतिभा को उड़ान मिलेगी, करियर से संबंधित कोई मनचाही खबर मिल सकती है। मित्रों के साथ आप कहीं घूमने-फिरने जायेंगे, इससे संबंध प्रगाढ़ होंगे। यदि आप पहले से किसी रोग से पीड़ित हैं तो व्यवस्थित आहार का पालन करें तथा व्यायाम प्रणाली का सहारा ले अन्यथा प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है।

      मीन राशि- 

      आपके लिए नया साल मिले-जुले अनुभव लेकर आया है। जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में आपको कड़ी मेहनत से अच्छी सफलता सफलता मिलेगी। आप अपनी बुद्धि और विवेक से कार्य क्षेत्र में मनचाहा परिणाम प्राप्त करेंगे। व्यापारियों को व्यवसाय में लाभ के योग हैं। इस वर्ष आपके आय के नये स्रोत के सृजन होने के प्रबल योग बन रहें हैं। आज किसी प्रभावशाली व्यक्ति से आपकी मुलाकात होने की संभावना है। आपको किसी मामले में बड़ा निर्णय लेना पड़ सकता है। परिवार में सौहार्द्रपूर्ण वातावरण बने रहने से एक दूसरे से जुड़ाव की भावना बढ़ेगी। विद्यार्थियों के लिए यह वर्ष मिला-जुला परिणाम देगा, मेहनत के अनुकूल परिणाम मिलेंगे। सेहत का विशेष ध्यान रखें, दिनचर्या में व्यायाम और योग को शामिल करें, तो स्वस्थ रहेंगे। पीले वस्तुओं का दान करें।

    • जालंधरः एक ही परिवार के 5 सदस्यों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौ’त, देखें वीडियो

      जालंधर, ENS: गांव ड्रोली खुर्द से बड़ी खबर सामने आई है, जहां एक ही परिवार के पांच सदस्यों ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतकों की पहचान 55 वर्षीय मनमोहन सिंह पुत्र आत्मा सिंह, उनकी पत्नी सरबजीत कौर, उनकी 2 बेटियां ज्योति (32) और गोपी (31), ज्योति की बेटी अमन (3) शामिल हैं। मृतक मनमोहन सिंह के दामाद फुगलाना निवासी सरबजीत सिंह ने बताया कि वह काफी देर से फोन कर रहे थे लेकिन कोई फोन नहीं उठा रहा था।

      जिसके चलते उसने गांव ड्रोली खुर्द में आकर देखा तो मनमोहन और सरबजीत कौर के शव पंखे से लटके हुए थे और अन्य के शव बिस्तर पर पड़े हुए थे। उन्होंने बताया कि मनमोहन सिंह आदमपुर डाकघर में प्रभारी थे। इस घटना की सूचना मिलने पर रात 8.20 बजे थानाध्यक्ष मंजीत सिंह और आदमपुर के डीएसपी विजय कुंवर सिंह मौके पर पहुंचे। पुलिस अधिकारी ने कहा कि वे घटना की जांच कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि पुलिस को मौके से एक सुसाइड नोट भी मिला है। जिसमें मनमोहन सिंह ने लिखा है कि उन्होंने आर्थिक तंगी के कारण कर्ज लिया था और उनका पता उनके परिवार वालों को पता था।

      जिससे घर में विवाद हो गया। जिसके चलते घरेलू विवाद और कर्ज से तंग आकर वह कदम उठा रहा है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जालंधर सिविल अस्पताल भेज दिया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सभी मृतकों के गलों पर निशान हैं। जिससे प्रतीत होता है कि सभी की मौत फांसी लगाने से हुई है। जब उनसे तीन साल की बच्ची की मौत के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि उसके गले पर निशान हैं और हो सकता है कि किसी ने उसे फांसी पर लटका दिया हो।

    • ਪੰਜਾਬ: ਸਿੱਖ ਰਾਜ ਦੀ ਵਿਰਾਸਤ ਮਹਾਰਾਜਾ ਦਲੀਪ ਸਿੰਘ ਦੀ ਕੋਠੀ ਦੇ ਹੋਏ ਦਯਨੀਯ ਹਾਲਾਤ, ਦੇਖੋ ਵੀਡੀਓ

      ਰਾਏਕੋਟ: ਮਹਾਰਾਜਾ ਰਣਜੀਤ ਸਿੰਘ ਦੇ ਲਖਤੇ-ਜਿਗਰ ਅਤੇ ਸਿੱਖ ਸਲਤਨਤ ਦੇ ਆਖ਼ਰੀ ਮਹਾਰਾਜਾ ਦਲੀਪ ਸਿੰਘ ਨਾਲ ਸਬੰਧਤ ਪੰਜਾਬ ਵਿਚਲੀ ਆਖਰੀ ਯਾਦਗਾਰ ਨਹਿਰੀ ਵਿਸ਼ਰਾਮ ਘਰ ਬੱਸੀਆਂ ਕੋਠੀ ਸਿੱਖ ਰਾਜ ਦੀ ਵਿਰਾਸਤ ਹੈ।  ਇਹ ਇਤਿਹਾਸਿਕ ਇਮਰਾਤ ਦੇਸ਼, ਕੌਮ ਕੋਲ ਸਿੱਖ ਸਲਤਨਤ ਦੀ ਇੱਕ ਆਖਰੀ ਨਿਸ਼ਾਨੀ ਹੈ। ਜਿਥੇ ਅੰਗਰੇਜ ਹਕੂਮਤ ਨੇ 12 ਸਾਲ ਤੋਂ ਘੱਟ ਉਮਰ ਦੇ ਮਹਾਰਾਜਾ ਦਲੀਪ ਸਿੰਘ ਨੂੰ ਦੇਸ਼ ਨਿਕਾਲੇ ਸਮੇਂ 31 ਦਸੰਬਰ 1849 ਨੂੰ ਰੱਖਿਆ ਸੀ , ਜੋ ਸਿੱਖ ਰਾਜ ਦੇ ਆਖਰੀ ਮਹਾਰਾਜੇ ਦੀ ਆਪਣੇ ਪੰਜਾਬ ਦੀ ਹਦੂਦ ਵਿਚ ਆਖਰੀ ਰਾਤ ਸੀ। 

      ਇਹ ਪੁਰਾਤਨ ਆਰਾਮ ਘਰ ਕਿਸੇ ਸਮੇਂ ਅੰਗਰੇਜ ਅਫ਼ਸਰਾਂ ਦੇ ਠਹਿਰਾ ਵੀ ਬਣਿਆ ਰਿਹਾ, ਸਗੋਂ ਇਹ ਕੋਠੀ ਮਿਲਟਰੀ ਦੀ ਅਸਲਾ ਸਪਲਾਈ ਦਾ ਡੀਪੂ ਵੀ ਰਹੀ, ਉਥੇ ਹੀ ਅੰਗਰੇਜ ਸਾਸ਼ਕਾਂ ਅਤੇ ਸੰਯੁਕਤ ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਆਗੂਆਂ ਵੱਲੋਂ ਇਸੇ ਕੋਠੀ ’ਚ ਪੰਜਾਬ ਦੀ ਵੰਡ ਦਾ ਨਕਸ਼ਾ ਤਿਆਰ ਕੀਤਾ ਗਿਆ। ਖਾੜਕੂਵਾਦ ਸਮੇਂ ਇੱਕ ਦਹਾਕੇ ਤੱਕ ਪੰਜਾਬ ਪੁਲਿਸ ਵੱਲੋਂ ਬਾਗੀ ਸਿੱਖਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਇਮਾਰਤ ਨੂੰ ਤਸੀਹੇ ਦੇਣ ਲਈ ਵਰਤਿਆ ਗਿਆ ਅਤੇ ਬਾਅਦ ਵਿਚ ਸਰਕਾਰ ਨੇ ਇਸ ਨੂੰ ਨਹਿਰੀ ਵਿਸ਼ਰਾਮ ਘਰ ਬਣਾ ਦਿੱਤਾ।  

      2011 ਵਿਚ ਸੰਗਤ ਦਰਸ਼ਨ ਦੌਰਾਨ ਪਿੰਡ ਬੱਸੀਆਂ ਵਿਖੇ ਆਏ ਤੱਤਕਾਲੀਨ ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਸਵਰਗੀ ਪ੍ਰਕਾਸ਼ ਸਿੰਘ ਬਾਦਲ ਦੀ ਸਰਕਾਰ ਨੇ 13 ਏਕੜ ਵਿਚ ਫੈਲੀ 200 ਸਾਲ ਪੁਰਾਣੀ ਇਸ ਇਤਿਹਾਸਿਕ ਜਗ੍ਹਾ ’ਤੇ 5 ਕਰੋੜ ਰੁਪਏ ਦਾ ਪ੍ਰੋਜੈਕਟ ਲਗਾ ਕੇ ਮੌਜੂਦਾ ਸਥਿਤੀ ਵਿਚ ਇੱਕ ਮਿਊਜਿਅਮ ਦੇ ਰੂਪ ਵਿਚ ਤਬਦੀਲ ਕਰ ਦਿੱਤਾ। ਜਿਸ ਵਿਚੋਂ 8.5 ਏਕੜ ਵਿਚ ਯਾਦਗਾਰ ਅਤੇ 4.5 ਏਕੜ ਵਿਚ ਕਾਲਜ ਬਣਾਇਆ ਗਿਆ । ਜਦਕਿ ਯਾਦਗਾਰ ਵਿਚ ਇੱਕ ਮਿਊਜ਼ੀਅਮ, ਇੱਕ ਓਪਨ ਏਅਰ ਥੀਏਟਰ ਅਤੇ ਇੱਕ ਮਨੋਰੰਜਨ ਖੇਤਰ ਆਦਿ ਸ਼ਾਮਲ ਹਨ, ਉਥੇ ਹੀ ਮਹਾਰਾਜਾ ਦਲੀਪ ਸਿੰਘ ਦਾ ਘੋੜੇ ਸਮੇਤ ਵਿਸ਼ਾਲ ਅਕਾਰੀ ਬੁੱਤ ਵੀ ਲਗਾਇਆ ਗਿਆ।  

      ਬਦਲੇ ਦੌਰ ਦੌਰਾਨ ਸਰਕਾਰਾਂ ਬਦਲੀਆਂ ਅਤੇ ਸਿਆਸਤਦਾਨਾਂ ਦੀਆਂ ਨਜ਼ਰਾਂ ਵੀ ਬਦਲ ਗਈਆਂ, ਮੌਜੂਦਾ ਸਰਕਾਰ ਵਲੋਂ ਪੰਜਾਬੀ ਵਿਰਸੇ ਦੀ ਇਸ ਧਰੋਹਰ ਨੂੰ ਸਾਂਬਣ  ਲਈ ਕਸੀਦੇ ਤਾ ਪੜੇ ਗਏ। ਪਰ ਉਹਨਾਂ ਉਤੇ ਅਮਲ ਹੋਣਾ ਹਾਲੇ ਬਾਕੀ ਹੈ। ਇਹੀ ਕਾਰਨ ਹੀ ਕਿ ਸਿੱਖ ਸਲਤਨਤ ਦੀ ਇਹ ਆਖਰੀ ਵਿਰਾਸਤ ਅਜੇ ਵੀ ਲੋਕਾਂ ਦੀਆਂ ਨਜ਼ਰਾਂ ਤੋਂ ਛੁਪੀ ਹੋਈ ਹੈ, ਸਗੋਂ ਢੁਕਵਾਂ ਪ੍ਰਚਾਰ ਨਾ ਹੋਣ ਕਾਰਨ ਚੋਣਵੇਂ ਸੈਲਾਨੀ ਹੀ ਇਸ ਕੋਠੀ ਨੂੰ ਦੇਖਣ ਲਈ ਆਉਂਦੇ ਹਨ। ਜਦਕਿ ਇਸ ਅਸਥਾਨ ’ਤੇ ਦਰਸ਼ਕਾਂ ਖਾਸ ਕਰ ਸਿੱਖ ਕੌਮ ਦਾ ਹਰ ਸਮੇਂ ਮੇਲਾ ਲੱਗਿਆ ਰਹਿਣਾ ਚਾਹੀਦਾ ਹੈ ਤਾਂ ਜੋ ਸਾਡੀ ਨਵੀਂ ਪੀੜ੍ਹੀ ਆਪਣੇ ਪੁਰਾਤਨ ਵਿਰਸੇ ਤੇ ਇਤਿਹਾਸ ਤੋਂ ਜਾਣੂੰ ਹੋ ਸਕੇ।

    • जालंधरः नए साल पर शहर में यातायात और सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध: सी.पी स्वप्न शर्मा

      जालंधर (ENS): नए साल के त्योहार को पूरे जोश और उत्साह के साथ मनाने के मद्देनजर कमिश्नरेट पुलिस ने आवाजाई उचित ढंग से चलाने के साथ-साथ सुरक्षा के भी पुख्ता प्रबंध किए है। इस संबंधी जानकारी देते हुए  सी.पी स्वप्न शर्मा ने बताया कि adcp ट्रैफिक कंवलप्रीत सिंह चहल की देखरेख में मध्यरात्रि तक पीपीआर मॉल को नो व्हीकल जोन बनाया गया है। 

      वाहन चालक पी.पी.आर मॉल के पास सड़क के दोनों किनारों पर बनी पार्किंग में वाहन पार्क कर पीपीआर मॉल में नए साल का जश्न मना सकेंगे।
      उन्होंने यह भी बताया कि इसके अलावा शहर में यातायात प्रबंध सही ढंग से चलाने के उद्देश्य से अवजाई मार्गों में बदलाव किया गया है। गीता मंदिर से जाने वाला ट्रैफिक मॉडल टाउन लाइट्स की ओर न जाकर गीता मंदिर से ब्रैड बास्केट होते हुए जाएगा। इसके साथ ही  मॉडल टाउन लाइट्स से आने वाला ट्रैफिक मसंद चौक से गुरुद्वारा साहिब होते हुए जाएगा और मिल्कबार चौक से आने वाला ट्रैफिक मैनब्रू चौक या गीता मंदिर से मसंद चौक होते हुए जाएगा।

      शहर में सुरक्षा के मद्देनजर हुलड़बाजी की कड़ी निगरानी के लिए प्रत्येक चौक-चौराहों पर यातायात पुलिसकर्मियों की एआरपी तैनात की गयी है। टीम के सहयोग से विशेष नाकाबंदी की गई है। उन्होंने कहा कि एल्को मीटर की मदद से शराब पीकर गाड़ी चलाने वाले लोगों के चालान काटे जाएंगे।  यदि किसी वाहन चालक ने प्रेशर हार्न, ट्यूनिंग हार्न, तेज म्यूजिक सिस्टम, साइलेंसर बदलने या किसी अन्य तरीके से शोर मचाने का प्रयास कर आम लोगों के बीच दहशत का माहौल पैदा किया तो ऐसे शरारती तत्वों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

    • जालंधरः पति, पत्नी और वो के चक्कर में चले लात घूंसे, देखें Live

      जालंधर (ENS) : बस्ती दानिशमंदा में घरेलू विवाद में लड़ाई झगडे का मामला सामने आया है। पीड़ित महिला मनप्रीत ने बताया कि उसके पति का उसकी पड़ोस में रहने वाली एक लड़की के साथ चक्कर चल रहा है। जिस कारण रोजाना उसका उसके पति के साथ झगड़ा होता है। आज जब वह अपने मायके से घर आई तो उसकी नंदो ने उसे बुरी तरह पिटा। 

      महिला के पति ने बताया की उसकी पत्नी अपनी मर्जी से मायके चली जाती है और कई दिनों तक वापिस नहीं आती है। जब उसने छानबीन की तो उसे पता चला कि उसकी पत्नी किसी गैर मर्द को मिलती है। जब उसकी बहनो ने इसका विरोध किया , तो उसकी ने मारपीट शुरू कर दी । दोनों पक्षों ने मैडिकल करवा कर पुलिस को शिकायत दर्ज करवा दी है।