Blog

  • जालंधर : मेजर ने जम्मू-कश्मीर में खुद को मारी गोली, देखें वीडियो

    जालंधर : मेजर ने जम्मू-कश्मीर में खुद को मारी गोली, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: जम्मू कश्मीर के अखनूर बॉर्डर पर तैनात जालंधर के लद्देवाली निवासी एक मेजर द्वारा खुद को गोली मारकर  सुसाइड करने का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान मुबारक सिंह पड्डा के रूप में हुई थी। भारतीय सेना की ओर से सम्मानपूर्वक तिरंगे के साथ मेजर के शव को अंतिम संस्कार के लिए जालंधर भेजा गया।

    जानकारी के मुताबिक 28 इन्फेंट्री ब्रिगेड सुंदरबनी में मुबारक की तैनाती थी। मेजर ने खुद को कमरे में बंद कर लिया था। जिसके बाद खुद को गोली मार ली।  गोली की आवाज सुनकर जवान मौके पर पहुंचे और दरवाजे को तोड़ घायल मेजर को अस्पताल ले जाया गया। इसके बाद उन्हें हेलिकाप्टर से उधमपुर कमान अस्पताल ले जाया गया। जहा उनकी मौत हो गई। 

     मेजर मुबारक सिंह पड्डा की करीब दो साल पहले शादी हुई थी।  लेकिन कोई बच्चा नहीं था। मुबारक सिंह का एक भाई भी है, जोकि भारतीय वायु सेना में काम कार्यरत है।

    मेजर रमित सिंह ने बताया कि मुबारक ने ये कदम क्यों उठाया, इस बारे में फिलहाल कोई जानकारी नहीं है। मगर इतना जरूर पता चला है कि उसने अपने आप को गोली मारी है। आत्महत्या मामले में जांच चल रही है और जो भी रिपोर्ट वहां से आएगी, उसके आधार पर अगली कार्रवाई की जाएगी।

  • पंजाब: आप पार्टी को बड़ा झटका, यह नेता हुए अकाली दल मे शामिल, देखें वीडियो

    पंजाब: आप पार्टी को बड़ा झटका, यह नेता हुए अकाली दल मे शामिल, देखें वीडियो

    बिक्रम मजीठिया ने माफ़ी मांग कर करवाया ज्वाइन

    अमृतसर: शिरोमणि अकाली दल और कांग्रेस के उम्मीदवार बिक्रम सिंह मजीठिया और लाली मजीठिया हमेशा एक दूसरे से धमाकेदार अंदाज में मिलते नजर आते हैं। वहीं अगर बात करें तो आज आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका लगेगा । जब 2022 में सुखजिंदर राज सिंह लाली मजीठिया अकाली दल की ओर चुनाव मैदान में उतरेंगे। आम आदमी पार्टी से मजीठा हलके के उम्मीदवार आज अकाली दल में शामिल हो गए।

    वहीं, एक-दूसरे से बुरी तरह नाराज चल रहे बिक्रम सिंह मजीठिया और लाली मजीठिया ने एक-दूसरे से माफी मांगकर इस झगड़े को खत्म किया और लोगों से अनिल जोशी के पक्ष में वोट करने की अपील की। बिक्रम सिंह मजीठिया ने लाली मजीठिया से माफी मांगी और कहा कि अगर उनके बीच कोई गलती हुई है तो उन्हें माफ कर दिया जाना चाहिए। 

    पंजाब में जब भी चुनावी माहौल गर्म होता है, तो सबसे बड़ा नजारा अमृतसर के मजीठा विधानसभा क्षेत्र में देखने को मिलता है।  क्योंकि यहां अक्सर सुखजिंदर राज सिंह लाली मजीठिया और बिक्रम सिंह मजीठिया के बीच तीखी झड़प देखने को मिली है। जिसके बाद अकाली दल में शामिल होने पर बिक्रम सिंह मजीठिया सुखजिंदर सिंह लाली मजीठिया के पास पहुंचे और उनसे माफी मांगी। 

    बिक्रम सिंह मजीठिया ने कहा कि सुखजिंदर राज सिंह लाली मजीठिया जो हमेशा अपने कार्यकर्ताओं के प्रति वफादार रहते हैं और उन्होंने हमेशा मजीठिया में कांग्रेस का झंडा फहराया। लेकिन जब वह आम आदमी पार्टी में शामिल हुए तो उनमें से कोई भी वादा पूरा नहीं हुआ। जिसके बाद आज सुखजिंदर राज सिंह लाली मजीठिया ने झाड़ू छोड़कर तकड़ी की कमान संभाल ली है। .

  • इस घातक बीमारी का इलाज होगा सस्‍ता! सरकार ने घटाए दवाओं के दाम

    इस घातक बीमारी का इलाज होगा सस्‍ता! सरकार ने घटाए दवाओं के दाम

    नई दिल्‍लीः अगर आप या आपके घर में कोई शुगर, डायबिटीज या फिर दिल की बीमारी से ग्रस्‍त हैं और महंगी दवाईयों का खर्च अपका बजट बिगाड़ देता है, तो यह खबर खास आपके लिए है। केंद्र सरकार ने लोगों को बड़ी राहत देते हुए ऐसी बीमारियों के इलाज में इस्‍तेमाल होने वाली दवाईयों की कीमत घटाने का निर्णय लिया है। फार्मास्यूटिकल्स विभाग और नेशनल फार्मास्युटिकल प्राइजिंग अथॉरिटी (NPPA) डायबिटीज से लेकर हार्ट डिजीज तक के इलाज में इस्‍तेमाल 41 दवाओं की कीमतें घटाने जा रही हैं। साथ ही 6 फॉर्मूलेशन के लिए कीमत भी तय कर दी गई है।

    भारत में सबसे ज्यादा मरीज डायबिटीज के हैं। साल 2021 का आंकड़े में बताया है कि भारत में 7 करोड़ से भी ज्यादा शुगर पेशेंट हैं। साथ ही हार्ट पेशेंट्स की भी संख्या अच्छी-खासी है। इनकी सुविधा के लिए सरकार ने 41 दवाओं की कीमतें घटा दी है। इनमें डायबिटीज और दिल के इलाज में काम आने वाली दवाएं भी शामिल हैं।

    फार्मास्यूटिकल्स विभाग और नेशनल फार्मास्युटिकल प्राइजिंग अथॉरिटी (NPPA) द्वारा जारी एक अधिसूचना के अनुसार, एंटासिड, मल्टीविटामिन और एंटीबायोटिक्स उन दवाओं में से हैं, जो सस्ती हो जाएंगी। इसके साथ ही सभी फार्मा कंपनियों को निर्देश दिया गया है कि वे विभिन्न दवाओं की कम कीमत की जानकारी तत्काल प्रभाव से डीलरों और स्टॉकिस्टों को दें।

    केंद्र सरकार ने बताया कि शुगर, दर्द, हृदय, लीवर, एंटासिड, संक्रमण, एलर्जी, मल्टीविटामिन और एंटीबायोटिक दवाओं की कीमतें तय कर दी गई हैं। दवाओं की कीमतें कम करने का फैसला एनपीपीए की 143वीं बैठक में लिया गया। 

    सरकार ने कंपनियों को कीमत में कटौती के फैसले के बारे में डीलरों और स्टॉकिस्टों को तुरंत सूचित करने के भी निर्देश दिए हैं। इसके अलावा सरकारी आदेश में कहा गया कि जीएसटी केवल तभी लगाया जा सकता है जब कंपनी ने भुगतान किया हो।

  • गगरेट से 2 निर्दलीय उम्मीदवारों ने वापिस लिया नामांकन

    गगरेट और कुटलैहड़ में कुल 9 प्रत्याशी चुनाव मैदान में

    ऊना/ सुशील पंडित : ऊना जिले के गगरेट और कुटलैहड़ में होने जा रहे विधानसभा उपचुनाव के लिए अब कुल 9 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। इनमें गगरेट में 5 तथा कुटलैहड़ में 4 उम्मीदवार हैं। बता दे, नामांकन वापिस लने के अंतिम दिन 17 मई को गगरेट से दो उम्मीदवारों ने अपने परचे वापिस ले लिए हैं। वहीं, नामांकन वापिस लेने की प्रक्रिया के उपरांत सभी उम्मीदवारों को चुनाव चिन्ह जारी कर दिए गए हैं।

    निर्वाचन अधिकारी एसडीएम गगरेट ने बताया कि 17 मई शुक्रवार को गगरेट विधानसभा क्षेत्र से दो निर्दलीय उम्मीदवारांे ने अपने नामांकन वापिस लिए हैं। गगरेट विस से रविन्द्र कुमार, वार्ड संख्या 7, गांव कुठेड़ा जसवालां निचला व डाकघर कुठेड़ा जसवालां, तहसील घनारी, जिला ऊना और मोहित बग्गा, वार्ड संख्या 5, गांव व डाकघर गगरेट, उप तहसील कलोह ने अपने नाम वापिस लिए हैं। दो प्रत्याशियों द्वारा नामंाकन वापिस लेने के उपरांत गगरेट से कुल 5 उम्मीदवार विधायक बनने के लिए चुनाव मैदान में हैं। इनमें मनोहर लाल, आयु 44 वर्ष, पुत्र मुलख राज, ग्राम व डाकघर डंगोह खास, तहसील घनारी, जिला ऊना ने आजाद उम्मीदवार, राकेश कालिया, आयु 55 वर्ष, पुत्र मदन लाल, गांव व डाकघर भंजाल, शंकर नगर, तहसील घनारी, जिला ऊना ने इंडियन नेशनल कांग्रेस के प्रत्याशी, अशोक सौंखला, आयु 37 वर्ष पुत्र परम जीत सिंह, गांव व डाकघर अम्बोआ, तहसील घनारी, जिला ऊना ने आजाद उम्मीदवार, अमित वशिष्ट, आयु 46 वर्ष, पुत्र देव पाल वशिष्ट, गांव व डाकघर ओयल, तहसील घनारी, जिला ऊना ने निर्दलीय उम्मीदवार, और चौतन्य शर्मा, आयु 29 वर्ष, पुत्र राकेश शर्मा, गांव अभयपुर, तहसील घनारी, जिला ऊना ने भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार शामिल हैं।

    वहीं, निर्वाचन अधिकारी एसडीएम बंगाणा ने बताया कि कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र में नामांकन वापिस लेने के अंतिम दिन किसी भी उम्मीदवार ने अपना नामांकन वापिस नहीं लिया। इसी के चलते कुटलैहड़ विस में 4 प्रत्याशी विधायकी की दौड़ में हैं, जिनमें राजीव शर्मा, आयु 40 वर्ष, पुत्र देश राज शर्मा, ग्राम घडोह, व डाकघर व तहसील बंगाणा, विवेक शर्मा, आयु 47 वर्ष, पुत्र राम नाथ, गांव व डाकघर बरनोह, तहसील ऊना, देवेंद्र कुमार भुट्टो, आयु 50 वर्ष, पुत्र प्यार सिंह, गांव व डाकघर चराड़ा, तहसील बंगाणा, चंचल सिंह, आयु 77 वर्ष, पुत्र बिशन सिंह, गांव व डाकघर चलोला, चुनाव मैदान में हैं।
  • ‘घर से वोट’ की सुविधा का लाभ लेंगे 4224 मतदाता

    ‘घर से वोट’ की सुविधा का लाभ लेंगे 4224 मतदाता

    ऊना/ सुशील पंडित : ऊना जिले में लोकसभा आम चुनाव तथा 2 विधानसभा उपचुनावों के लिए 4224 मतदाताओं ने घर से मतदान का विकल्प चुना है। इनमें लोकसभा के लिए 2994 मतदाता और विधानसभा उपचुनाव में 1230 मतदाता घर के वोट डालने की चुनाव आयोग की सुविधा का लाभ उठाएंगे।

    जिला निर्वाचन अधिकारी उपायुक्त जतिन लाल ने बताया कि निर्वाचन आयोग ने इस बार 85 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गों और 40 फीसदी से अधिक दिव्यांगता वाले मतदाताओं के लिए घर से पोस्टल बैलेट के जरिए वोट डालने की व्यवस्था की है। प्रशासन की विशेष टीमें घर से मतदान का विकल्प चुनने वाले मतदाताओं के घर जाकर पूरी गोपनीयता के साथ 21 से 29 मई तक मतदान प्रक्रिया पूर्ण कराएंगी। इसके लिए जिले में हर विधानसभा क्षेत्र में 5-5 मोबाइल पोलिंग टीमें गठित की गई हैं । इनमें हर टीम में 4 मतदान कर्मी होंगे, जिनमें एक मतदान अधिकारी, एक माइक्रो ऑब्जर्वर, एक सुरक्षा कर्मी और एक वीडियोग्राफर शामिल हैं।

    कहां कितनों ने चुना घर से मतदान का विकल्प
    जतिन लाल ने बताया कि लोकसभा सामान्य चुनावों के लिए पांचों विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में 8,643 पात्र मतदाताओं को घर से मतदान का विकल्प चुनने से संबंधित फॉर्म 12 डी वितरित किए गए थे, जिनमें से 2,994 मतदाताओं ने घर से मतदान करने को लेकर अपने फॉर्म संबंधित निर्वाचन अधिकारी के पास जमा करवाए हैं। चिंतपूर्णी(एससी) विस में 1,681 मतदाताओं को फॉर्म 12डी वितरित किए गए थे, जिनमें से 685 मतदाताओं ने घर से मतदान करने का विकल्प के साथ फॉर्म जमा कराए हैं। गगरेट विस में 1,569 मतदाताओं को फॉर्म 12 डी बांटे गए जिनमें 582 मतदाताओं ने अपने फॉर्म जमा करवाए। हरोली विस में 1,825 में से 591 मतदाताओं ने घर से मतदान करने का विकल्प चुना है। ऊना में 1,638 मतदाताओं में से 488 मतदाताओं ने फॉर्म 12डी के जरिए घर से मतदान करने का विकल्प चुना है। इसके अतिरिक्त कुटलैहड़ निर्वाचन क्षेत्र से 1,930 मतदाताओं को फॉर्म 12 डी दिए गए थे, जिनमें से 648 मतदाताओं ने घर से मतदान करने के लिए अपने फॉर्म 12डी को संबंधित निर्वाचन अधिकारी के पास जमा करवाए हैं।

    इसके अलावा विधानसभा उप चुनाव गगरेट और कुटलैहड़ में कुल 3,499 मतदाताओं को फॉर्म 12 डी दिए गए थे, जिनमें से 1230 मतदाताओं ने अपने फॉर्म संबंधित निर्वाचन अधिकारी के पास जमा करवाए हैं। कुटलैहड़ विस में 1930 मतदाताओं को फॉर्म 12 डी दिए गए जिनमें से 648 मतदाताओं ने घर से मतदान करने के लिए फॉर्म जमा करवाएं और गगरेट में 1569 मतदाताओं में से 582 मतदाताओं ने अपने फॉर्म 12डी से मतदान करने के लिए संबंधित निर्वाचन अधिकारी को सौंपे हैं।
  • मनाली के होटल में दोस्त ने किया लड़की का कत्ल, आरोपी गिरफ्तार

    हिमाचल प्रदेश :कल रात जब युवक विनोद अकेले होटल से निकलने लगा। उसने वोल्वो बस स्टेशन जाने के लिए एक टैक्सी की व्यवस्था की। इसी दौरान में भारी सामान कार में लाद रहा था और इसी दौरान होटल स्टाफ को भी शक हुआ कि यह बैग भारी है। शक होने पर होटल स्टाफ ने तुरंत मनाली पुलिस को सूचना दी।। वहीं, आरोपी को एहसास हुआ कि होटल स्टाफ ने मनाली पुलिस को सूचना दे दी है और यह देखकर वह तुरंत होटल से भाग गया।

    पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और जब उन्होंने टैक्सी में बैग की तलाशी ली तो उन्हें अंदर लड़की का शव मिला। इस बीच, पुलिस उस आधार कार्ड से लड़की का सही नाम और पता पता लगाने में सफल रही जो उसने होटल बुक करते समय पेश किया था। पुलिस टीमों ने तुरंत नाकाबंदी शुरू की और आरोपी युवक को देर शाम कुल्लू के पास बजौरा से गिरफ्तार कर लिया गया।

    कुल्लू जिले के डॉ कार्तिकेयन गोकुलचंद्रन ने कहा कि भोपाल की लड़की शीतल कौशल 13 मई को हरियाणा के युवक विनोद ठाकुर के साथ मनाली आई थी। केडी विला होटल का कमरा नंबर 302 लड़की के नाम पर बुक था।

    मृतक की पहचान मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के शाहपुरा इलाके के रहने वाले कैलाश कौशल की 25 वर्षीय बेटी शीतल कौशल के रूप में हुई है। वहीं, आरोपी युवक विनोद ठाकुर (23) पुत्र हरदयाल ठाकुर हरियाणा के पलपल जिले के असबटा मोड का रहने वाला है।

  • डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री ने बाबा योगी नाथ मंदिर में माथा टेका

    डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री ने बाबा योगी नाथ मंदिर में माथा टेका

    धर्मपुर में  श्री राम कथा का समापन 

    राष्ट्रीय संत बाबा बाल ने भी संगतों को किया निहाल

    ऊना/सुशील पंडित : हरोली क्षेत्र के अंतर्गत बाबा योगी नाथ किरणी ढिग मंदिर धर्मपुर में श्रीराम कथा के समापन अवसर पर डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री ने शीश निभाया। डिप्टी सीएम को सम्मानित किया गया । इस दौरान  सेवक प्यारा सिंह व शिव शशि कंवर ने  डिप्टी सीएम को मंदिर की  गतिबिधियो के बारे में बताया। धार्मिक समागम में राष्ट्रीय संत बाबा बाल जी महाराज ने  अपने मुखारविद् से श्रद्धालुओं को भगवान श्रीराम के उच्च आदर्शाे को अपनाने का पाठ पढाया।

    उन्होंने कहा कि भगवान श्रीराम ने अपने माता-पिता की आज्ञा का पालन करने के लिए राजपाठ को ठुकराकर 14 वर्ष का वनवास जंगलों में काटा। इस दौरान कई प्रकार की विपत्तियों को झेला। उन्होंने भगवान श्रीराम के वृतांत भी सुनाए। उन्होंने कहा कि माता-पिता की आज्ञा का पालन करना चाहिए। क्योंकि माता-पिता कभी भी अपने बच्चों का बुरा नहीं चाहते है। कथा व्यास राधा ने  भगवान श्रीराम के वनवास के दौरान हुई घटनाओं का विस्तार से चित्रण किया। आयोजकों   ने बताया कि हर वर्ष की भांति धर्मपुर के किरणी ढिग मंदिर में धार्मिक समागम का आयोजन किया जाता  है।
  • एन.सी.सी. कैडेट्स ने सीखा मैप रीडिंग और राइफल पकड़ना

    एन.सी.सी. कैडेट्स ने सीखा मैप रीडिंग और राइफल पकड़ना

    ऊना/सुशील पंडित : नवोदय विद्यालय पेखूबेला में छठी स्वतंत्र एन.सी.सी. कंपनी ऊना के वार्षिक प्रशिक्षण शिविर के दूसरे दिन एन.सी.सी. कैडेट्स को विभिन्न तरह की गतिविधियां आयोजित करके प्रशिक्षण दिया गया। जिस में मैप रीडिंग, राइफल पकड़ना,ड्रिल की गतिविधि मुख्य आकर्षण रही। एन.सी.सी. कैडेट्स ने मैप पढ़ना,राइफल को हैंडल करने में विशेष रुचि दिखाई। इस मौके पर कमान अधिकारी लैफ्टिनेंट कर्नल राजेंद्र कुमार सैनी ( सेवा मैडल ) अन्य उपस्थित रहे।
  • पुलिस कांस्टेबल के घर से सोने-चांदी सहित 1 करोड़ की नगदी हुई बरामद

    नई दिल्ली : महाराष्ट्र के बीड में जिजाऊ मल्टीस्टेट घोटाले में एक व्यवसायी पर आरोप लगाने से बचने के लिए इंस्पेक्टर हरिभाऊ खाड़े ने 1 करोड़ रुपये की रिश्वत मांगी थी। उसने 5 लाख रुपये की रिश्वत ले ली थी। इस मामले में बीड की वित्तीय अपराध शाखा के पुलिस निरीक्षक सहित सहायक पुलिस अधिकारी और निजी इस्मा के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। 

    इसके बाद से इंस्पेक्टर और सहायक फौजदार आरबी जाधवर फरार हैं। गुरुवार रात जब बीड के भ्रष्टाचार निरोधक विभाग ने इंस्पेक्टर हरिभाऊ खाड़े घर की तलाशी ली, तो उनके किराए के घर में एक करोड़ आठ लाख रुपये नकद, 10 तोला सोना, साढ़े 5 किलो चांदी और 6 स्थानों की संपत्ति के दस्तावेज मिले 

    पुलिस उपाधीक्षक शंकर शिंदे ने यह जानकारी देते हुए बताया कि मामले में पुलिस निरीक्षक हरिभाऊ खाड़े औकर सहायक फौजदार आरबी जाधवर दोनों को निलंबित किया गया है ये दोनों वित्तीय अपराध शाखा में कार्यरत हैं बीड में जिजाऊ मल्टीस्टेट के अपराध में किसी बिल्डर पर आरोप न लगे, इसलिए 1 करोड़ रुपए की रिश्वत मांगी थी 

  • पंजाब : पुलिस ने 2 कॉल सेंटरों में की रेड, 155 काबू, देखें वीडियो

    79 डेक्सटॉप, 204 लैपटॉप और कई मोबाइल फोन बरामद

    चंडीगढ़: पंजाब पुलिस ने 2 फ्रॉड कॉल सेंटर का किया भांडाफोड़ किया है। यह दोनों कॉल सेंटर मोहाली में है। पुलिस ने 14 मई की रात को रेड की और 155 एंप्लॉयज को काबू किया। जिस में कुछ कॉलर्स, क्लोनर्स और बैंकर्स थे। इन कॉल सेंटर का मास्टरमाइंड गुजरात का रहने वाला बताया जा रहा है। इस दौरान पुलिस ने 79 डेक्सटॉप, 204 लैपटॉप और कई मोबाइल फोन बरामद किए।

    आरोपियों द्वारा फ्रॉड के तरीके में सबसे पहले एमेजॉन स्कैम यूज किया जाता है। इस में US के सिटीजन को प्री ऑर्डर को इलीगल बता कर उन्हें डराया जाता था, कि पुलिस को सूचित किया जाएगा और ऑर्डर कैंसिल करने के लिए पैसे मांगे जाते है। दूसरा तरीका था जिसमें उन लोगों को टारगेट किया जाता था। जिनके लोन पॉइंट्स काम होते थे और उन्हें लोन देने के लिए पैसे लिए जाते थे।

    ये पैसे एमेजॉन गिफ्ट कार्ड या कैश एप के जरिए लिए जाते है। तीसरा तरीका माइक्रोसॉफ्ट स्कैम था। जिस में टारगेट के कंप्यूटर में हैकिंग सॉफ्टवेयर डाल कर उनके खाते से पैसे निकाल लिए जाते थे। लगभग 2 साल से एक कॉल सेंटर चला रहा था। वही दूसरा कॉल सेंटर फरवरी में शुरु हुआ था।